25+ Romantic Ideas – How To Propose A Boy In Hindi | लड़के को प्रपोज कैसे करें

Written by , MA (Mass Communication) Aviriti Gautam MA (Mass Communication)
 • 
 

प्यार इस दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है। किसी से प्यार करना जितना आसान है, उससे कई ज्यादा मुश्किल है प्यार का इज़हार करना। जिसे आप प्यार करती हैं, अगर वो भी आपको प्यार करता है, तो आपसे खुश-नसीब इस दुनिया में कोई नहीं। वहीं, आपने अपने प्यार का इज़हार कैसे किया, यह याद ताउम्र आपके साथ रहती है, इसलिए यह लम्हा बेहद स्पेशल होता है। अगर आप सोच रही हैं कि जिसे आप प्यार करती हैं उसे अपने दिल का हाल कैसे बताएं, तो यह लेख आप ही के लिए है। यहां लड़के को प्रपोज यानी प्यार का इज़हार करने के 25 से भी ज्यादा तरीके दिए हुए हैं।

विस्तार से पढ़ें

शुरुआत करते हैं लड़के को प्रपोज करने के अलग-अलग तरीकों से।

लड़के को प्रपोज करने के टॉप 25+ तरीके | Ladke Ko Propose Kaise Kare

25+ Romantic Ideas - How To Propose A Boy In Hindi
Image: Shutterstock

अक्सर लड़कों से ही उम्मीद की जाती है कि वो पहले प्रपोज करें, लेकिन यह अब पुरानी बातें हो गई हैं। नए दौर में लड़कियां प्यार जताना और निभाना दोनों जानती हैं। अगर आप कन्फ्यूज हैं कि पार्टनर को दिल की बात कैसे बताएं, तो नीचे दिए आइडियाज आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। नीचे पढ़ें हाउ टू प्रपोज अ बॉय फॉर लव।

1. सीधे शब्दों में करें प्रपोज

प्यार का इज़हार करने के दर्जनों तरीके हो सकते हैं, लेकिन सबसे बेहतर वही है जो आपको अच्छा लगे और आपके मन और स्वभाव के अनुसार हो। आप जैसे हो वैसे ही साफ और सीधे शब्दों में अपने दिल की बात कह सकती हैं। चाहे मिलकर या फोन पर। अच्छा होगा कि दिल की बात मिलकर कही जाए।

2. कैंडल लाइट डिनर

कैंडल लाइट डिनर सिर्फ लड़कियों को ही नहीं बल्कि लड़कों को भी पसंद आता है। सुहावनी शाम में अपने प्यार के साथ कैंडल लाइट डिनर के दौरान आप बातों ही बातों में उसे अपने दिल की बात कह सकती हैं। कैंडल लाइट डिनर का प्लान आप अपने बजट और पसंद के अनुसार घर में या फिर किसी रेस्टोरेंट में भी कर सकती हैं।

3. खत लिखकर

अपने दिल की बात को एक खत में लिखकर भी आप प्यार का इज़हार कर सकती हैं। यह तरीका बेशक पुराना है, लेकिन आज भी असरदार है। आधुनिकता के इस दौर में जहां लोग प्यार का इज़हार एक एसएमएस और वाट्सएप मैसेज भेजकर कर देते हैं, वहां हाथों से लिखे खत की बात ही कुछ और है। अगर आप यह सोचकर हिचकिचा रही हैं कि लड़के को सीधे आईलवयू कैसे बोलें, तो दिल का हाल शब्दों के जरिए पन्नों पर उतारना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

4. गुलाब का फूल देकर

लाल गुलाब के फूल को हमेशा से ही प्यार का प्रतीक माना गया है। अगर आप लड़के से प्यार का इज़हार करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही हैं, तो उसे लाल गुलाब देकर अपने दिल की बात कह सकती हैं।

5. घूमने जाएं

अगर आप जिसे पसंद करती हैं वो घूमने का शौकीन है, तो उसके साथ एक अच्छी सी जगह का ट्रिप प्लान करें, जो डेस्टिनेशन उसे पसंद हो। वहां साथ में घूमते हुए अच्छा सा मौका देखकर आप लड़के को प्रपोज कर सकती हैं। आप चाहें, तो ट्रिप के दौरान होटल या रेस्टोरेंट में स्पेशल अरेंजमेंट करवा कर भी अपने प्यार का इज़हार कर सकती हैं।

25+ Romantic Ideas - How To Propose A Boy In Hindi
Image: Shutterstock

6. रिंग देकर

अक्सर देखा जाता है कि लड़के घुटनों के बल बैठकर या फिर वाइन के गिलास में रिंग डालकर फिल्मी स्टाइल में लड़की को प्रपोज करते हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं कि ऐसा लड़के ही कर सकते हैं। अपने पार्टनर के नेचर के अनुसार आप चाहें, तो सिंपल तरीके से उसे रिंग देकर प्रपोज कर सकती हैं या फिर घुटनों के बल बैठकर। यकीन मानिए फिल्मी स्टाइल वाला ऑप्शन काम कर सकता है।

7. गाना गाकर या रिकॉर्ड कर

अगर आप गाने की शौकीन हैं, तो अपनी आवाज में एक प्यारा सा गाना गाकर आप अपने स्पेशल समवन से प्यार का इज़हार कर सकती हैं। हम जानते हैं कि हर कोई गाना गाने में इतना सहज नहीं होता, तो ऐसे में आप चाहें, तो अपने लवर के पसंदीदा गानों का एक कलेक्शन तैयार कर उसके साथ अपनी आवाज रिकॉर्ड कर उन्हें प्रपोज कर सकती हैं और बता सकती हैं कि आप उनसे कितना प्यार करती हैं।

8. वीडियो मैसेज

आप अपने स्पेशल समवन के लिए एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड कर भी प्यार का इज़हार कर सकती हैं। वीडियो में आप उनके साथ बिताए हसीन लम्हों की तस्वीरों व वीडियो को शामिल कर उन्हें बता सकती हैं कि आप उन्हें कब से और क्यों चाहती हैं। सच मानिए वीडियो मैसेज के जरिए लड़के को प्रपोज करने का तरीका उनका दिल छू जाएगा।

9. कार्ड देकर

कार्ड में अपने दिल की बात लिखकर भी आप लड़के को प्रपोज कर सकती हैं। आप चाहें, तो घर में ही हैंडमेड कार्ड बना सकती हैं या फिर बाजार से खरीद कर उसमें प्यारा सा संदेश लिख सकती हैं। आप चाहें, तो इस कार्ड के साथ उन्हें गुलाब और चॉकलेट भी दे सकती हैं।

10. सरप्राइज देकर

सरप्राइज किसे पसंद नहीं होता और जब बात प्यार के इज़हार की हो, तो यह और भी स्पेशल हो जाता है। अगर आप उनसे दूर रहती हैं, तो आप उन्हें प्रपोज करने के लिए स्पेशली उनके पास जाकर उन्हें सरप्राइज दे सकती हैं। बस इस दौरान यह ध्यान रखिएगा कि जब आप उनके पास जाएं, तो वो अपने काम से व्यस्त न हो।

11. प्रिंटेड टी-शर्ट

अगर आप किसी लड़के को अपने दिल की बात बताना चाहती हैं, तो प्रिंटेड टी-शर्ट भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप चाहें, तो उसकी तस्वीर को टी-शर्ट पर प्रिंट करवा कर प्यारा सा मैसेज दे सकती हैं। अगर आप और भी खुल कर प्यार का इज़हार करना पसंद करती हैं, तो आप इसमें अपने दोस्तों की गैंग को शामिल कर उनकी टी-शर्ट पर उसे प्रपोज करने के लिए एक-एक वर्ड्स (जैसे – विल यू बी माय बॉयफ्रेंड) प्रिंट करवा सकती हैं।

12. मैसेज बोर्ड

आप मैसेज बोर्ड या फिर चार्ट के जरिए भी अपने प्यार का इज़हार कर सकती हैं। अपने प्यार के सामने खड़े होकर एक-एक चार्ट पर उसकी खूबियां और आप उसे क्यों पसंद करती हैं, ये लिखकर और अंत के चार्ट पर आईलवयू लिखकर आप उसे प्रपोज कर सकती हैं। इस तरह से प्यार का इज़हार करना तरीका बेहद यूनिक है और उन्हें जरूर पसंद आएगा।

13. साथ समय बिताएं

अपने दिल की बात कहने से पहले साथ में समय बिताएं। आप चाहें, तो उनके साथ लॉन्ग वॉक और पिकनिक पर जा सकती हैं या फिर घर में ही उनके साथ समय बिता सकती हैं। साथ में समय बिताते हुए सही समय पर बातों ही बातों में आप उसे अपने दिल की बात बता सकती हैं।

14. खेल-खेल में प्यार का इज़हार

आप अपने प्यार का इज़हार खेल-खेल में भी कर सकती हैं। आप उनके साथ लूडो, शतरंज, आंख मिचोली और ट्रूथ एंड डेयर जैसे गेम खेल सकती हैं। इस दौरान खेल-खेल में आप उन्हें बता सकती हैं कि आप उनके लिए कैसा महसूस करती हैं।

15. साइन सरप्राइज देकर

अगर आप अनोखे ढंग से लड़के को प्रपोज करना चाहती हैं, तो साइन सरप्राइज आपके लिए बेस्ट तरीका है। इसमें आप उनके लिए अलग-अलग क्लू (संकेत) देकर उन्हें आप तक पहुंचने के लिए मजबूर कर सकती हैं। जिसके बाद आप उन्हें रोमांटिक अंदाज में प्रपोज कर सकती है।

इस प्रकार के साइन सरप्राइज में आप चाहें, तो उन्हें किसी के जरिए अलग-अलग मैसेज के साथ छोटे-छोटे गिफ्ट्स देकर या फिर उनके घर से लेकर स्पेशल डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए अलग-अलग साइन देकर उन्हें सरप्राइज कर सकती हैं।

25+ Romantic Ideas - How To Propose A Boy In Hindi
Image: Shutterstock

16. उनका पसंदीदा खाना बनाकर

कहते हैं कि किसी के दिल तक पहुंचना हो, तो उसका रास्ता पेट से होकर गुजरता है। ऐसे में आप उनकी पसंद का स्पेशल खाना बनाकर उन्हें खाने पर इनवाइट कर सकती हैं। इस दौरान आप उन्हें अपने दिल की बात आसानी से बता सकती हैं।

जारी रखें पढ़ना

17. स्पेशल मैसेज (रेडियो)

अगर आपके समवन स्पेशल को रेडियो पर स्पेशल प्रोग्राम सुनने का शौक है, तो आप उस प्रोग्राम पर उनके लिए स्पेशल मैसेज देकर उन्हें प्रपोज कर सकती हैं। यह तरीका थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं। रेडियो पर कुछ ऐसे स्पेशल प्रोग्राम चलाए जाते हैं, जिनमें आप अपने मैसेज भेज सकती हैं

18. कविता व शायरी के जरिए

अगर आपको लिखने का शौक है, तो आप उनके लिए कोई स्पेशल कविता या फिर शायरियां लिखकर उन्हें बता सकती हैं कि आपकी जिंदगी में उनकी क्या अहमियत है। अगर आप खुद कविता या शायरियां नहीं लिख सकती, तो किसी अन्य कवि या शायर की रचनाओं का इस्तेमाल आप अपने दिल का हाल बयां करने के लिए कर सकती हैं

19. मूवी डेट

अपने प्यार का इज़हार करने के लिए आप मूवी डेट प्लान कर सकती हैं। थिएटर में जब आप दोनों साथ हों, तो मूवी ब्रेक के दौरान या फिर किसी रोमांटिक सीन में जब भी आपको लगे कि सही समय हो उन्हें दिल की बात बता सकती हैं। मूवी डेट प्लान करते हुए अपने पार्टनर की पसंद का भी ध्यान रखें और कोई ऐसी फिल्म ही साथ देखने का प्लान बनाएं, जो दोनों को पसंद हो।

20. दोस्तों के साथ

अगर आपका और आपके समवन स्पेशल का फ्रेंड सर्कल (दोस्तों का ग्रुप) एक ही है, तो आप अपने दिल की बात उन्हें बताने के लिए दोस्तों की मदद ले सकती हैं। आप दोस्तों के साथ मिलकर उन्हें प्रपोज करने के लिए कुछ स्पेशल सरप्राइज प्लान बना सकती हैं या फिर किसी अच्छी सी जगह का ट्रिप प्लान कर उन्हें वहां प्रपोज कर सकती हैं।

21. लॉन्ग ड्राइव

अपने दिल की बात कहने के लिए आप अपने पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकती हैं। बाइक या फिर कार में लॉन्ग ड्राइव पर आप उनके साथ सनराइज या फिर सनसेट देखने भी जा सकती हैं। लॉन्ग ड्राइव के दौरान या फिर डेस्टिनेशन पर पहुंच कर आप उनसे अपने दिल की बात कह सकती हैं।

22. प्रिंटेड मैजिक कप

आप जिसे प्यार करती हैं, अगर उसे चाय या कॉफी पीना पसंद है, तो आप अपने प्यार का इज़हार प्रिंटेड मैजिक कप के जरिए भी कर सकती हैं। इस मैजिक कप पर आप अपना मैसेज और तस्वीर प्रिंट करवा सकती हैं। इस मैजिक कप की खास बात यह है कि देखने में एक आम कॉफी मग की तरह ही दिखाई देगा, लेकिन जैसे ही आप इसमें गर्म चाय, कॉफी या फिर पानी डालेंगे, तो इस पर प्रिंटेड संदेश और तस्वीर उभर कर सामने आ जाएंगे।

पढ़ते रहें हाउ टू प्रपोज अ बॉय

23. पिक्चर कोलाज बॉक्स

पिक्चर कोलाज बॉक्स में आप उनकी और अपनी अनगिनत तस्वीरें लगा सकती हैं। इस बॉक्स में परत दर परत कई तस्वीरें लगाकर अंत में एक छोटे से बॉक्स में रिंग या फिर लेटर लिखकर आप उन्हें प्रपोज कर सकती हैं। यह मैसेज बॉक्स थोड़ी सी मेहनत कर आप घर में भी बना सकती हैं या फिर आप अपनी तस्वीरें देकर इसे ऑनलाइन ऑर्डर पर भी बनवा सकती हैं।

24. वैलेंटाइन-डे पर करें प्रपोज

वैलेंटाइन-डे को प्यार करने वालों का दिन भी कहा जाता है। अगर पूरा साल आप अपने प्यार का इज़हार करने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं, तो वैलेंटाइन-डे आपके लिए परफेक्ट दिन है। वैलेंटाइन-डे पर आप उन्हें गिफ्ट देकर, लेटर देकर या फिर उन्हें स्पेशल जगह ले जाकर प्रपोज कर सकती हैं।

25. खास इवेंट कॉन्सर्ट पर करें प्रपोज

अगर आप जिसे चाहती हैं उसे किसी खास म्यूजिशियन का कॉन्सर्ट, क्रिकेट या फुटबॉल गेम लाइव देखना पसंद है, तो आप उनके साथ वो गेम या शो देखने जा सकती हैं। इस दौरान आप मौका पाकर सबके सामने उसे प्रपोज कर सकती हैं। यकीन मानिए आपका यह अंदाज उन्हें जरूर पसंद आएगा और वो आपको ना नहीं कर पाएंगे।

26. बैनर लगवाकर

अगर आप अपने प्यार का इज़हार करने में बहुत मुखर हैं, तो आप बड़ा सा बैनर लगवाकर भी उन्हें प्रपोज कर सकती हैं। आप उनके घर या फिर ऑफिस के बाहर बड़ा सा बैनर लगवा कर उन्हें बता सकती हैं कि आप उन्हें कितना चाहती हैं। इस तरीके से प्रपोज करते हुए ध्यान रखें कि आपके पार्टनर का स्वभाव कैसा है। कुछ लोगों को इस तरह से सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनना पसंद नहीं होता, तो ऐसे में आप कहीं उन्हें शर्मिंदा ना कर दें इसका जरूर ध्यान रखें।

25+ Romantic Ideas - How To Propose A Boy In Hindi
Image: Shutterstock

27. घुटनों के बल बैठकर

घुटनों के बल बैठकर अपने प्यार का इज़हार करने का यह तरीका काफी पुराना है। आप उनकी तारीफ में चंद लाइनों के साथ हाथों में रिंग और फूलों का गुलदस्ता लेकर उन्हें प्रपोज कर सकती हैं। ऐसी स्थिति में वो आपको इनकार नहीं कर पाएंगे।

28. जहां पहली बार मिले

अपने दिल की बात बताने के लिए आप उन्हें उस जगह पर ले जाएं जहां आप दोनों पहली बार मिले थे। उस जगह साथ बिताए लम्हों को याद करते हुए उन्हें बताएं कि आपको शुरुआत से अब तक उनके साथ बिताए हर पल याद हैं और आपको उनके साथ समय बिताना कितना अच्छा लगता है। इस दौरान बातों ही बातों में आप अपने प्यार का इज़हार कर सकती हैं।

अंत तक पढ़ें

आगे आपको बताते हैं कि लड़के को प्रपोज करते हुए किन बातों का ध्यान रखें।

Impressive Tips to Propose your Guy: लड़के को दिल की बात बताने से पहले क्या ध्यान रखना चाहिए?

वो लम्हा बेहद खास होता है, जब आप अपने प्यार का इज़हार करती हैं। इस दौरान छोटी सी चूक से भी आपकी सारी मेहनत पर पानी फिर सकती है। इसलिए, जब आप लड़के से अपने प्यार का इज़हार करने की योजना बनाएं, तो नीचे दी गई बातों का विशेष ध्यान रखें।

  1. सच कहें: प्यार का इज़हार करने से पहले ध्यान दें कि आप जो कुछ कहें वो सच हो। किसी भी रिश्ते की नींव झूठ पर नहीं रखी जानी चाहिए। अपने दिल की बात कहने के लिए अगर आप झूठ का सहारा लेती हैं, तो ये आपके रिश्ते के लिए भी अच्छा नहीं होता।
  1. बनावटीपन से बचें: अगर आप उन्हें अपने दिल की बात बताने जा रही हैं, तो किसी भी तरह के बनावटीपन से दूर रहें। आप जैसे हैं वैसे ही साफ शब्दों में अपने प्यार का इज़हार करें। किसी का प्यार पाने के लिए अपने आप को बदलने और किसी भी बनावट का सहारा नहीं लेना चाहिए।
  1. न शर्माएं: अपने प्यार का इज़हार करते हुए बिल्कुल भी न शर्माएं। जैसे लड़के अपने प्यार को प्रपोज करने में मुखर होते हैं, वैसे ही आपको भी बिना शर्माए अपने दिल की बात कह देनी चाहिए।
  1. मूड का ध्यान रखें: जब कभी भी आप अपने प्यार का इज़हार करने की योजना बनाएं, तो अपने पार्टनर के मूड का जरूर ध्यान रखें। ऐसा हो सकता है कि जब आप उन्हें प्रपोज करने की योजना बना रही हों, तो घर, ऑफिस या बाहर की किसी बात या घटना को लेकर उनका मूड अच्छा न हो और वो टेंशन में हो। ऐसी स्थिति में कई बार इंसान न चाहते हुए भी आपको रिजेक्ट कर सकता है।
  1. सही समय का इंतजार: अपने स्पेशल समवन को दिल की बात बताने के लिए सही समय का इंतजार करें। अगर आप एक दूसरे के लिए नए हैं, तो एक-दूजे को समझने और जानने में समय लें। ऐसा संभव है कि जिनसे आप प्यार करती हैं वो भी आपको पसंद करते हों, लेकिन अपने अतीत या फिर अन्य किसी परेशानी के कारण आपको अभी स्वीकारने के लिए तैयार न हो। ऐसे में आपको उन्हें और समय देना चाहिए।
  1. रिजेक्शन से न डरें: कई बार हम रिजेक्शन के डर से अपने प्यार का इज़हार करने में हिचकिचाते हैं। ऐसी स्थिति में आपको परिणाम की चिंता छोड़ कर उन्हें तुरंत अपने दिल की बात बता देनी चाहिए। हम जबरदस्ती किसी की पसंद नहीं बन सकते, लेकिन हो सकता है कि जिसे आप पसंद करती हैं, वो बस आपके एक कदम आगे बढ़ाने का इंतजार कर रहा हो।
  1. आत्मविश्वास: कहते हैं जिसे खुद पर विश्वास न हो उसका खुदा भी साथ नहीं देता। इसलिए, जब आप अपने प्यार का इज़हार करें, तो अपना आत्मविश्वास न खोएं। आप हिम्मत जुटा कर उन्हें प्रपोज करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ उनका जवाब सुनें।
  1. सही जगह का चुनाव: अपने पार्टनर के स्वभाव व व्यक्तित्व को ध्यान में रखते हुए प्रपोज करने के लिए सही जगह का चुनाव करें। कुछ लोग अधिक लोगों के सामने असहज महसूस करते हैं और एकांत में समय बिताना पसंद करते हैं। इसलिए, ध्यान दें कि जिस जगह पर आप अपने प्यार का इज़हार करने की योजना बना रही हैं, वहां आपका साथी भी सहज महसूस करता हो।
  1. जवाब के लिए वक्त दें: अपने पार्टनर को प्रपोज करने के बाद अगर वह तुरंत जवाब न दे, तो जल्दबाजी न करें। अपने दिल की पूरी बात कहने के बाद उसे भी सोचने और फैसला लेने का समय दें।
  1. लुक्स का ध्यान रखें: हम जानते हैं कि आपके लिए यह दिन कितना खास है। इसलिए, जब आप उन्हें प्रपोज करने के लिए जाएं, तो अपने लुक्स का भी ध्यान रखें। इसके लिए आप अपनी योजना के अनुसार खुद को तैयार करें।

प्यार का इज़हार चाहे लड़का करे या फिर लड़की, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आप किसी से प्यार करती हैं, तो आपको शर्म और रिजेक्शन के डर से अपनी फिलिंग्स नहीं दबानी चाहिए। इस आर्टिकल के जरिए हमने लड़के को प्रपोज करने के बेस्ट तरीके बताने की कोशिश की है, ताकि आप आसानी से अपने प्यार का इज़हार कर सकें। हमें उम्मीद है कि लड़के को प्रपोज कैसे करें, यह अब आप अच्छी तरह समझ गई होंगी। हम ईश्वर से कामना करते हैं कि जिनसे आप प्यार का इज़हार करने वाली हैं, वो भी आपका प्रस्ताव स्वीकार करें और आपका जीवन खुशियों से भर दें।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख