जानिए ये 50+ खूबियां जो लड़कियों को आती है पसंद : Ladkiyon Ko Kaise Ladke Pasand Aate Hai

Written by , MA (Mass Communication) Aviriti Gautam MA (Mass Communication)
 • 
 

लड़कियां कैसे लड़के पसंद करती है, अक्सर लड़कों के मन में यह सवाल आता है। इसके अलावा, लड़के यह भी जानना चाहते हैं कि लड़कियां लड़कों के बारे में क्या सोचती हैं। कई बार तो ऐसे विषयों को लेकर लड़के आपस में ही डिबेट कर लेते हैं। ऐसे में आपस में कहा-सुनी करने से बेहतर है आप स्टाइलक्रेज का यह लेख पढ़कर जानें कि लड़कियां कैसे लड़के पसंद करती हैं। यहां हम 50 से भी ज्यादा खूबियों की जानकारी दे रहे हैं, जो लड़कियां लड़कों में ढूंढती हैं। इस आर्टिकल में उन सभी गुणों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा, जो कि लड़कियों की पसंद हैं और वह इन गुणों को अपने होने वाले बॉयफ्रेंड, जीवनसाथी या पति में देखना चाहती हैं। उम्मीद है इस लेख के अंत तक आप जान जाएंगे कि लड़कियां कैसे लड़के पसंद करती हैं।
शुरू करते हैं आर्टिकल

तो आइए बिना देर किए जानते हैं कि लड़कियां कैसे लड़के पसंद करती हैं।

50+ Things Girls Like About Guys | लड़कियां कैसे लड़के पसंद करती है | 50+ गुण जो है लड़कियों की पसंद

Ladkiyon Ko Kaise Ladke Pasand Aate Hai
Image: Shutterstock

जब भी कोई लड़की किसी लड़के को अपने बॉयफ्रेंड या जीवनसाथी के रूप में पसंद करती है, तो वह उसमें कुछ गुणों को खोजती है। हालांकि, लड़कों की कुछ खूबियों के साथ लड़कियां थोड़ा समझौता कर सकती हैं, लेकिन कुछ आदर्श गुणों को हर लड़की अपने साथी में तलाश करती है। तो ऐसे ही कुछ खूबियों की जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है:

1.सोच रखती है मायने

जब भी कोई लड़की किसी लड़के को नोटिस करती है, तो वह उसकी सोच पर जरूर ध्यान देती है। हर लड़की के लिए यह बात बहुत मायने रखती है कि जिस लड़के को वह पसंद करने जा रही है, उसकी सोच अच्छी होनी चाहिए। वह दूसरी लड़कियों के प्रति लड़के की सोच और नजरिये पर ध्यान देती है। प्यार और रिश्ते को लेकर लड़के की सोच और फिर वह अन्य लोगों के दुख-दर्द के बारे में कितना सोचता है। ऐसी ही कई बातों को लेकर लड़कियां लड़के की सोच परखती हैं।

2.दिल से हो साफ

लड़कियों की पसंद में लड़के का दिल काफी मायने रखता है। अगर लड़के का दिल साफ नहीं है, तो आगे की लाइफ उसके साथ बिताना हद से ज्यादा मुश्किल हो सकता है। अगर लड़के के दिल में दूसरों के प्रति नफरत, गुस्सा या चालाकी भरी होगी, तो इसका असर उसके हर रिश्ते पर जरूर पड़ेगा। इसलिए, लड़कियां चाहती हैं कि उसका साथी साफ दिलवाला हो।

3.नाम के साथ काम पर भी जाता है ध्यान

प्यारा या आकर्षक निकनेम रखने से ही लड़की के दिल का रास्ता नहीं पाया जा सकता। नाम नहीं, बल्कि लड़की किसी लड़के को पसंद करते हुए उसके काम को भी अहमियत देती है। वह चाहती है कि वो जिस लड़के को पसंद करे, वह अच्छा काम करने वाला हो, ताकि उनकी आगे की जिंदगी में किसी तरह की परेशानी न आए। इसके अलावा, हो सकता है कि लड़की को किसी खास नौकरी या पेशा करने वाला व्यक्ति ज्यादा पसंद हो। इसलिए लड़कियां लड़के के प्रोफेशन पर भी खास ध्यान देती है।

4.सेंस ऑफ ह्यूमर

अगर लड़के जानना चाहते हैं कि लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं, तो सेंस ऑफ ह्यूमर को बिल्कुल नोट कर लीजिए। जो लड़के दोस्तों, परिवार वालों या जानने वालों के बीच में अच्छा मजाक कर लेते हैं और खुशी वाला माहौल बनाते हैं, वो लड़कियों के दिल को जल्दी छू लेते हैं। साथ ही आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी कि ‘हंसते-हंसते कट जाए रस्ते’, तो शायद लड़कियों का जिंदगी को लेकर भी यही मानना है। हालांकि, लड़कियां मजाकिया लड़के तो पसंद करती हैं, लेकिन उनके मन में यह भी होता है कि लड़के कुछ ऐसा मजाक भी न करें, जिससे उन्हें या उनके परिवार के किसी सदस्य को बुरा लगे। इसलिए ध्यान रखें मजाक भी एक लिमिट तक ही होना चाहिए। आसान शब्दों में समझें कि लड़कियों को खुश रहने वाले और मिलनसार लड़के पसंद होते हैं।

5.पसंद-नापसंद का ख्याल रखने वाला

अक्सर लड़कियों को उनकी पसंद-नापसंद का ख्याल रखने वाले लड़के बहुत पसंद आते हैं। जो लड़के अपने साथी की छोटी-छोटी बातों की परवाह करते हैं, उनके साथ लड़कियों को जिंदगी बिताना अच्छा लगता है। इसलिए लड़कियों की पसंद की जगह पर मिलना, उनका बर्थडे का ध्यान रखना, उनकी केयर करना काफी अच्छा तरीका है, उनके दिल तक पहुंचने का।

6.आत्मनिर्भर होना

लड़कियों को आत्मनिर्भर लड़के काफी पसंद आते हैं। दूसरों पर निर्भर लड़कों के ऊपर लड़कियां खुद को निर्भर नहीं कर पाती। हालांकि, आज के समय में हर लड़की खुद भी आत्मनिर्भर होने के साथ अपना साथी भी आत्मनिर्भर चाहती है, ताकि आगे चलकर दोनों की ही जिंदगी आराम से कटे।

लड़कियों की पसंद के बारे में पढ़ते रहें

7.बिन कहे समझने वाला

कहते हैं जिन लोगों में प्यार होता है, वो बिना कुछ कहे ही एक-दूसरे के दिल की बात समझ लेते हैं। लड़कियां इस गुण को अपने बॉयफ्रेंड या लाइफ पार्टनर में चाहती हैं। दरअसल, कई बार लड़कियां अपने मन की बात को सबके सामने जाहिर नहीं कर पाती है। ऐसे में वो चाहती हैं कि उन्हें कोई ऐसा इंसान मिले जो बिना कहे ही उनकी बातों और इच्छाओं को समझ जाए। उनके चेहरे की हंसी के पीछे का दर्द हो या मन में कुछ खरीदने की चाह हो, लड़के उनके बोलने से पहले ही समझ जाएं। कुछ ऐसा ही गुण वो लड़के में ढूंढती हैं।

8.शर्मिला स्वभाव

लड़कियां कैसे लड़के पसंद करती हैं, इस कड़ी में शर्माना भी जोड़ लीजिए। जी हां, शर्माना सिर्फ लड़कियों पर ही नहीं भाता, बल्कि लड़कों के व्यक्तित्व में भी यह चार चांद लगा देता है। लड़का अगर थोड़ा शर्मीला या चुपचाप रहकर मंद-मंद मुस्कुराने वाला हो तो भी लड़कियों का ध्यान आकर्षित कर सकता है। जरूरत से ज्यादा बोलने वाले लड़के कई बार लड़कियों पर नकारत्मक प्रभाव डाल देते हैं। ऐसे में रिजर्व रहकर थोड़ा कम बोलना लड़कों के व्यक्तित्व को प्रभावशाली बना सकता है। ध्यान रहे जरूरत से ज्यादा शर्माना या चुप रहना भी भी काम बिगाड़ सकता है, क्योंकि कई बार लड़कियों को ऐसे लड़के अहंकारी लग सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि शर्मिला स्वभाव भी बिल्कुल सीमित हो।

9.पढ़ाई करने वाला

पढ़ाई-लिखाई न सिर्फ अच्छी नौकरी दिला सकती है, बल्कि लड़कियों का ध्यान भी आकर्षित कर सकता है। पढ़ाकू लड़के लड़कियों को काफी पसंद आते हैं, क्योंकि उनके पास हर चीज की जानकारी होती है। इंटेलीजेंट लड़के कई बार लड़कियों को इंप्रेस करने में सफल हो जाते हैं। इसलिए, आप भी पढ़ाई में ध्यान लगाएं, हो सकता है आप जिसे पसंद करते हैं, वो आपकी पढ़ने की आदत पर फिदा हो जाए।

10.आत्मविश्वास भी हो

जो इंसान खुद पर विश्वास करता है, उसपर दुनिया भी विश्वास करती है। आप माने या न माने, आत्मविश्वास एक किस्म का आकर्षण पैदा कर सकता है। एक कॉन्फिडेंट इंसान किसी के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सकता है। ऐसे में लड़कियां भी एक कॉन्फिडेंट इंसान को अपने पार्टनर के रूप में देखना चाहती है। हालांकि, ध्यान रहे कॉन्फिडेंस होना अच्छी बात है, लेकिन ओवर कॉन्फिडेंट होना नहीं। इसलिए कॉन्फिडेंस और ओवर कॉन्फिडेंस के बीच का फर्क समझें और बुद्धिमानी से काम लें।

11.रोमांटिक भी बने

लड़कियों को रोमांस और रोमांटिक लड़के काफी पसंद आते हैं। आखिर, प्यार ही तो वह चीज है, जो एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड या पति से बेशर्त और बेइंतहा चाहती है। रोमांस के बिना कपल्स की लाइफ बिल्कुल अधूरी है। ऐसे में लड़कियां भले ही अपने चेहरे पर यह जाहिर नहीं होने देती, लेकिन अगर लड़का सरप्राइज देता हो, डेट प्लान करता हो तो उन्हें मन ही मन बहुत अच्छा लगता है। अब हर पार्टनर को अपने साथी से कुछ न कुछ उम्मीदें तो रहती ही हैं, भले ही वो इसे बोलकर जाहिर न करें। इसलिए रोमांटिक बनें, आपका काम काफी हद तक आसान हो सकता है।

12.करियर के प्रति फोकस

कहते हैं जो लड़का अपनी लाइफ में सक्सेसफुल होता है, उसके लिए अच्छी लड़कियों की कभी कमी नहीं होती। यह बात बिल्कुल सच है। लड़कों का मेहनती होना और अपने करियर के प्रति फोकस होना लड़कियों को काफी पसंद आता है। अगर लड़का सफल हो तो लड़कियां गर्व से अपने माता-पिता के सामने अपने पसंद किए हुए लड़के के बारे में बता सकती है। लड़कियों का मानना है कि जो लड़का अपने फ्यूचर को लेकर गंभीर होगा, वही आगे चलकर अपने पार्टनर और परिवार के भविष्य को भी सुरक्षित बना सकता है।

13.सुरक्षा का भाव

लड़कियों की पसंद की बात करें, तो उन्हें वो लड़के काफी पसंद आते हैं, जिनके आसपास वह सुरक्षित महसूस करती हैं। आजकल के वक्त में लड़कियों की सुरक्षा पर एक सवाल चिन्ह लगा हुआ है। ऐसे समाज में जहां लड़कियों के लिए सुरक्षित जगह की कमी है या फिर हर उन्हें कोई न कोई असहज महसूस करवाता है, वहां उन्हें सेफ फील करवाना काफी कारगर साबित हो सकता है। लड़कियां ऐसे लड़के को अपना पार्टनर बनाना पसंद करती हैं, जिनके साथ वो बाहर जाए तो उन्हें किसी प्रकार का डर न लगे

14.सरल स्वभाव

लड़कों का सरल और सीधा स्वभाव लड़की को इंप्रेस करने के लिए काफी है। हालांकि, यह स्वभाव सिर्फ लड़कियों के सामने दिखावा वाला न हो। ऐसा नहीं कि लड़की के सामने अच्छा बर्ताव करें और पीठ पीछे कुछ और। अगर लड़का दूसरों से बुरी तरीके से बात करे या फिर हमेशा अपनी अकड़ में रहे, तो ऐसा स्वभाव देखकर उन्हें लगता है कि यह लड़का उनके साथ भी ऐसा ही बर्ताव कर सकता है। इसलिए वे शरीफ व सुलझे हुए लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं।

15.जिसके साथ सहज महसूस करें

लड़कियों को ऐसे लड़के भी पसंद आते हैं, जिनके साथ वे सहज महसूस करें। वो जैसी हैं वैसी ही उनके साथ व्यवहार कर सके और उन्हें दिखावा न करना पड़े। अपनी बातों को खुलकर व्यक्त कर सकें, अपनी इच्छाओं को बता सके। लड़कियां उम्मीद करती हैं कि उनका पार्टनर उनकी बातों को सुनें और समझें।

स्क्रॉल करें

Ladkiyon Ko Kaise Ladke Pasand Aate Hai
Image: Shutterstock

16.गंभीर या मैच्योर स्वभाव

लड़कियों को गंभीर व मैच्योर लड़के बहुत अच्छे लगते हैं। हर बात को मजाक बनाने वाले या फिर जिंदगी को बिल्कुल आसान समझने वाले लड़कों को लेकर लड़कियां भी गंभीर नहीं रहती। उन्हें लगता है कि ऐसे लड़के उनकी फीलिंग्स की कदर नहीं करेंगे और कल को उन्हें छोड़ देंगे। साथ ही वो यह भी समझती हैं कि जो लड़के हर बात को मजाक में उड़ाते हैं, वैसे लड़के आगे अपने भविष्य को भी गंभीरता से नहीं लेते हैं। इसलिए थोड़े बहुत मामलों में लड़के का गंभीर होना भी आवश्यक है।

17.इज्जत करने वाला

अगर आपको भी नहीं पता कि लड़की को क्या पसंद है, तो आप इज्जत देने वाले बनें। सभी को इज्जत देने और तमीज से बात करने वाले लड़के लड़कियों को काफी पसंद आते हैं। लड़कियों को लगता है कि जो लड़का दूसरों की इज्जत करता हो, वो उनके माता-पिता और परिवार वालों को भी उतना ही सम्मान देगा। ऐसे में यह गुण न सिर्फ लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए अपनाना चाहिए, बल्कि एक मनुष्य के तौर पर हम सभी को इसे आत्मसात करना चाहिए। जो इंसान दूसरों की इज्जत करता हो वो जीवन में काफी आगे तक जाता और हर किसी के सम्मान का पात्र बनता है।

18.महत्वाकांक्षी

जो लड़के थोड़े महत्वाकांक्षी होते हैं और जिंदगी में कुछ हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए किसी भी लड़की को इंप्रेस करना आसान हो सकता है। दरअसल, लड़कियों के भी अपने कुछ सपने होते हैं और उन्हें लगता है कि उनके सपनों को वो ही इंसान समझ सकता है, जिसका अपना कोई सपना हो। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है कि उन्हें सिर्फ सक्सेसफुल लड़के ही पसंद आते हैं, लेकिन उन्हें महत्वाकांक्षी लड़के जरूर पसंद आते हैं, जो अपने भविष्य को लेकर सोचे और प्लान करे। साथ ही जो अपने पार्टनर के लक्ष्य को भी समझे और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा दे।

19.खेलकूद में आगे रहने वाले

लड़कियों को सिर्फ पढ़ाई करने वाले ही नहीं, बल्कि स्पोर्ट्स में दिलचस्पी रखने वाले लड़के भी पसंद आते हैं। स्पोर्ट्स खेलने वाले अपने दमदार शख्सियत और शरीर से लड़कियों के दिलों पर राज कर सकते हैं। खेल खेलने वाले आसपास के माहौल में ज्यादा मशहूर होते हैं और उनका व्यक्तित्व भी आकर्षक और दमदार होता है। किसी खास खेल को लेकर अगर लड़कों का नाम हो या लड़का किसी स्पोर्ट्स टीम का कैप्टन हो तो लड़कियों को यह बात बहुत पसंद आती है।

20.सब्र है बड़े काम की चीज

बात-बात पर अपना आपा खो देने वाले या परेशान हो जाने वाले लड़के लड़कियों का दिल नहीं जीत पाते। इसके विपरीत सब्र रखने वाले और सुलझी शख्सियत वाले लड़के फीमेल्स को पसंद आते हैं। ऐसे गुण वाले लड़कों के साथ लड़कियों को यह लगता है कि बड़ी से बड़ी दिक्कत का यह इंसान आराम से मुकाबला कर सकता है। इसलिए धैर्य और सहनशीलता को भी अपने व्यवहार में शामिल करें।

21.तारीफ करने वाला

भले ही लड़कियां जाहिर न करें, लेकिन हर लड़की को अपनी तारीफ सुनना काफी पसंद होता है। इसलिए, जो लड़के उनकी तारीफ करते हैं और उनके बारे में छोटी-बड़ी सभी बातों का ध्यान रखते हैं, तो उनके लिए लड़कियों के दिल में खास जगह बन जाती है। हालांकि, तारीफ वास्तविक होनी चाहिए, दिखावे की या झूठी तारीफ बिल्कुल भी न करें। अगर लड़कियों को गलती से भी पता चला कि लड़का उनकी दिखावे की तारीफ कर रहा है तो उन्हें वो बिल्कुल पसंद नहीं आता।

22.मस्तमौला

जिन लड़कों का स्वभाव मस्तमौला होता है, वह लड़कियों की पसंद में एक अलग ही जगह बनाते हैं। बात-बात पर गुस्सा करने वाला या हर बात पकड़कर उदास व परेशान होने वाले लड़कों से लड़कियां दूर भागती हैं। लड़कियों को स्वभाव से कूल लड़के इंप्रेस कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे भविष्य और अपने रिश्ते को लेकर गंभीर जरूर रहें।

23.कलाप्रेमी

कला से प्यार करना आपकी शख्सियत को ज्यादा रोमांचक बना सकता है। लड़कियां कोमल दिलवाली और भावुक होती हैं और कला से ज्यादा जुड़ी होती हैं। ऐसे में अगर आप थोड़ा आर्ट से जुड़े हैं या फिर शायरी, कविता, गिटार, डांस, पेटिंग्स आदि से जुड़ाव महसूस करते हैं, तो लड़कियों को भी यह बात पसंद आती है। इसलिए, लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए आर्टिस्टिक अंदाज भी है जरूरी।

24.समझदारी

लड़कों का इंटलेक्चुअल बिहेवियर और हालातों को संभालने की काबिलियत लड़कियां काफी देखती हैं। आखिर किसी भी रिश्ते या जिंदगी को चलाने के लिए समझदारी सबसे जरूरी चीज है। भले ही दिल से बच्चे हों, लेकिन जिंदगी के फैसलों को लेकर मच्योरिटी जरूर होनी चाहिए। समझदारी भरा स्वभाव लड़कियों की नजर में आपकी इज्जत को बढ़ा सकता है।

पढ़ना जारी रखें

25.शो ऑफ न करने वाला

अधिकतर लड़के शो ऑफ करने के चक्कर में काम बिगाड़ देते हैं। स्टाइल व फैशन के साथ चलना अच्छी बात है, लेकिन हर किसी पर उसका रौब झाड़ना लड़कियों की नजर में आपको गिरा सकता है। लड़कियों का फेवरेट बनने के लिए शो ऑफ बिल्कुल न करें। खासतौर पर अपने पैसों को लेकर, हमेशा याद रखें लड़कियों को सादगीभरा स्वभाव ज्यादा पसंद आता है।

26.स्ट्रेट फॉरवर्ड हो

अपनी बात को घुमा फिराकर बोलना या स्टैंड न लेने वाले लड़कों से लड़कियां दूर रहती हैं। उन्हें स्ट्रेट फॉरवर्ड रहने वाले और अपनी बात दमदार तरीके से रखने वाले लड़के काफी पसंद आते हैं। इसलिए अपने नजरिए का खुलकर समर्थन करें। हालांकि, दूसरों के नजरिये और फैसलों की भी इज्जत करें। अपनी बात रखने का मतलब यह नहीं कि आप दूसरों की न सुनें, ऐसा करना भारी पड़ सकता है। इसलिए अपनी बात के साथ-साथ दूसरों की बात को भी समझें।

27.इशारों को समझें

कहते हैं जुबान जो बातें नहीं बोल पाती, हमारी आंखें वो सारी बातें बोल देती हैं। लड़कियों की पसंद के मामले में भी आंखें काफी महत्वपूर्ण है। जो लड़के लड़कियों के आंखों के इशारे को भी समझ जाए या उनके बिना कहे ही बातों को जान लें, वे उन्हें इंप्रेस कर सकते हैं।

28.साफ-सफाई का रखें ख्याल

अक्सर लड़के रफ एंड टफ रहना पसंद करते हैं और धूल-मिट्टी व धूप में रहते हैं। ऐसे में उनके शरीर से पसीने की गंध आना स्वाभाविक बात है। हालांकि, लड़कियों को यह बात पसंद नहीं आती। इसलिए एक अच्छा डिओडेरेंट इस्तेमाल करने वाले या तन की दुर्गंध दूर रखने वाले लड़के उनके ज्यादा करीब रहते हैं। इसके साथ ही जो लड़के साफ-सफाई और पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखते हैं, लड़कियां उनसे काफी इंप्रेस हो जाती हैं। ऐसे में लड़कियों से मिलने से पहले अपने हाइजीन का ध्यान जरूर रखें।

29.ईमानदार इंसान

लड़कियों को वफादार लड़के पसंद आते हैं और यह बिल्कुल सामान्य-सी बात है। कोई भी लड़की नहीं चाहेगी कि उसका बॉयफ्रेंड या पति बेवफा हो, जिसके बाहर जाने पर वह डरती रहें। हमेशा लड़की चाहती है कि उनका पार्टनर ईमानदार हो जिस पर वह आंख बंद करके भरोसा कर सके। साथ ही वह चाहती हैं कि लड़का ईमानदारी से अपनी बात उनके सामने रखें और उनसे किसी बात को लेकर झूठ न बोले। लड़कियों को लड़के में दिखावे का व्यवहार बिल्कुल पसंद नहीं होता है, इसलिए आप जैसे हैं उनके सामने भी वैसा ही अपना व्यवहार रखें।

30.शक न करने वाला

ईमानदारी के अलावा लड़कियों को उनपर शक न करने वाले लड़के अच्छे लगते हैं। उनके बाहर निकलने पर सवाल-जवाब करने या रोकटोक लगाने वाले लड़कों के साथ रहना, लड़कियां बंदिश समझती हैं और यह बात बिल्कुल सही भी है। इसलिए, बात-बात पर सवाल-जवाब करने से बचें। लड़कियों को भी स्पेस की जरूरत होती है, इसलिए उन्हें उनका मी टाइम दें।

पढ़ना जारी रखें

31.उनके साथ रहने वाला

लड़कियों पर बंदिश न रखने का यह मतलब नहीं है कि आप उनकी देखभाल करना ही छोड़ दें। जी हां, आपको उनसे सवाल-जवाब करने या देखभाल करने के बीच एक तालमेल बिठाना होगा। कुछ लड़कियों को यह बात काफी पसंद आती है, जब उनका साथी उनके साथ शॉपिंग जाता है या उनके काम में उनका हाथ बंटाता है। साथ ही उन्हें केयरिंग लड़के भी काफी पसंद होते हैं।

Ladkiyon Ko Kaise Ladke Pasand Aate Hai
Image: Shutterstock

32.घर का काम करने वाला

घर में खाना बनाना या साफ-सफाई करना सिर्फ लड़कियों का काम नहीं है, बल्कि लड़कों को भी उसमें हाथ बंटाना चाहिए। जो लड़के अपनी फैमिली के साथ घर में हाथ बंटाते हैं, उनके साथ जीवन जीना लड़कियां ज्यादा पसंद करती हैं। लड़कियां जानती हैं कि ऐसे स्वभाव वाले व्यक्ति के साथ घर संभालना आसान हो सकता है।

33.ऊंची सोच रखने वाला

लड़कियों को ऊंचे और खुले विचारों वाले लड़के पसंद होते हैं। कई बार लड़कियों का मानना होता है कि घर एक इंसान से नहीं चलता और यह सोच बिल्कुल सही भी है। ऐसे में इसी तरह की सोच अगर लड़के की भी है तो यह बात उन्हें इंप्रेस कर सकती है। जो लड़के लड़कियों को बराबरी का दर्जा दे और उनके फैसलों का सम्मान करने की सोच रखें, वैसे लड़के लड़कियों के लिए किसी हीरो या आदर्श से कम नहीं हैं।

34.भावनाओं को व्यक्त करने वाले

लड़कों में भावनाओं की कमी देखी जाती है या फिर वह हर किसी के सामने अपनी फीलिंग्स नहीं दिखाते। ऐसे में जो लड़के फीलिंग्स को महत्वपूर्ण मानते हैं और लड़कियों से अपने दिल की बात करते हैं, उनकी तरफ लड़कियां ज्यादा आकर्षित होती हैं। लड़कियां लड़कों के इस तरह के व्यवहार से खुश होती हैं और अपने आपको स्पेशल समझती हैं। तो अगर आप किसी लड़की का दिल जितना चाहते हैं, तो उससे अपने दिल की बात करें। साथ ही सिर्फ अपनी बातें ही न बताएं, बल्कि उनकी फीलिंग्स को भी समझें और ध्यान दें।

35.सकारात्मक नजरिया

सकारात्मकता जिंदगी में काफी जरूरी है। हर हालात में दुख, निराशा और अवसाद देखना जिंदगी को मुश्किल बना देता है। सकारात्मक नजरिया न सिर्फ जिंदगी को आसान बना सकता है, बल्कि इससे लड़कियों को इंप्रेस भी किया जा सकता है। हर समय मुंह लटकाए या उदास रहने वाले लोगों से लड़कियां दूर रहती हैं। साथ ही जो लड़के हर बात में कमी निकाले, वे भी उन्हें पसंद नहीं होते हैं। इसलिए जीवन में सकारात्मक रवैया अपनाएं।

36.बात सुनने वाला

लड़कियों को बात करना या अपने दिल की बात कहना काफी पसंद है। जो व्यक्ति उनकी बात को बिना रोके-टोके सुनता है, उन्हें वह काफी पसंद करती हैं। ऐसे में अगली बार जब आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी आपसे समय मांगे या अपनी बातें बताएं, तो उन्हें अनसुना न करें।

37.एनिमल लवर

जानवरों से प्यार करना जिंदादिली की निशानी है। ऐसे लोगों के अंदर भावनाएं और दया ज्यादा देखी जाती है। बेजुबान जानवरों से प्यार करने वाला व्यक्ति दूसरों के दुख-दर्द को ज्यादा अच्छी तरह समझ सकता है और यही बात लड़कियों को भी पसंद आती है।

38.सच्चाई

सच्चाई एक आदर्श गुण है। जो लड़के हर बात पर झूठ बोलते हैं, बातों को छुपाते हैं या बात-बात पर बहाना बनाते हैं, उनपर लड़कियां विश्वास नहीं कर पाती हैं। कोई भी लड़की नहीं चाहेगी कि उसका साथी उससे बातें छिपाए या झूठ बोले। अगर लड़के की आदत बात-बात पर झूठ बोलने या बहाने बनाने की हो तो रिश्ते में प्यार की जगह शक और लड़ाई ही रह जाती है। ऐसे में लड़के की सच्चाई की आदत भी लड़की के लिए मायने रखती है। इसलिए सच्चाई और ईमानदारी के व्यवहार को अपनाएं क्योंकि किसी भी रिश्ते की नींव सच्चाई और भरोसे पर ही टिकी होती है। ध्यान रहे लड़कियों को झूठ बिल्कुल पसंद नहीं होता है।

39.वादा पूरा करने वाले

अगर आपके मन में यह सवाल है कि लड़कियां लड़कों के बारे में क्या सोचती हैं, तो आप नोट कर लीजिए कि वादा पूरा करने वाले लड़कों को लड़कियां जल्दी दिल दे बैठती हैं। ऐसे लोगों पर विश्वास करना ज्यादा आसान होता है और वह अपने वादे पूरे न करने वालों के मुकाबले ज्यादा मेहनती भी होते हैं। उन्हें पता होता है कि ऐसे लड़के अपनी बात के पक्के होते हैं और आगे चलकर अपने रिश्ते को भी गंभीरता से ले सकते हैं।
नीचे और भी गुण बताए गए हैं

40.टाइम देने वाला

हर कोई इस बात से सहमती रखता है कि टाइम बहुत ही कीमती चीज होता है। अगर कोई किसी के लिए समय निकालता है तो इसका मतलब यह है कि वह इंसान उसे खास समझता है। ऐसे में जो लड़के अपने डेली रूटीन में से टाइम निकालकर लड़कियों को देते हैं, उनके लिए लड़कियों का दिल जीतना आसान हो जाता है। हर लड़की चाहती है कि उसका साथी उसे समय दे और क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। थोड़ी देर के लिए ही सही, लेकिन उनके लिए वक्त निकाले। खासतौर पर अगर दोनों अलग-अलग शहरों में हो।

41.मिस यू बोलने वाले

आपके शब्द जीवन व रिश्तों में काफी अंतर पैदा करते हैं। प्यार या भावनाओं को समझाने के लिए कभी-कभी शब्दों का सहारा लेना भी जरूरी होता है। इसलिए कभी-कभी उसे जताना भी जरूरी होता है। जो लड़के लड़कियों को मिस यू बोलते हैं या उनकी अनुपस्थिति में उन्हें याद करते हैं, लड़कियों को काफी पसंद होते हैं। कभी-कभी ‘मिस यू’ कहना ही लड़कियों के उनके स्पेशल होने का एहसास करा देता है।

42.शॉपिंग करवाने वाले

शॉपिंग किस लड़की को पसंद नहीं होता और इसे तो वह अपना मौलिक अधिकार समझती हैं। इसमें कोई बुरी बात भी नहीं है। लड़कियों के करीब आने और उनका दिल जीतने के लिए आप उन्हें शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। हालांकि, शॉपिंग पर ले जाने का मतलब यह नहीं कि लड़कियां चाहती हैं कि लड़के उन पर खर्च करें। शॉपिंग पर साथ चलने का यह मतलब भी होता है कि आप उनके पसंद नापसंद में दिलचस्पी दिखाएं। अगर वो किसी चीज को खरीदने को लेकर उलझन में हैं तो आप उनकी उलझन सुलझाए।

43.बचपन की यादें बताने वाला

हर इंसान के लिए उसका बचपन सबसे सुनहरा समय होता है। अगर आप किसी लड़की को अपने बचपन के बारे में बताते हैं तो वह अपने आप को ज्यादा आपके करीब महसूस करती है। आपसी समझ और प्यार बढ़ाने का यह तरीका भी काफी कारगर साबित हो सकता है।

44.उनकी फैमिली को भी दें प्यार

अगर आप लड़की को इंप्रेस करना चाहते हैं, तो उनकी फैमिली को भी अपनी फैमिली की तरह प्यार दें। उनका दिल जीतने का यह एक अचूक तरीका हो सकता है। यह दर्शाता है कि आगे चलकर आप उनसे जुड़े लोगों को भी कितना महत्व दे पाएंगे। इसलिए लड़की के परिवार को भी ध्यान में जरूर रखें।

45.दूसरों के सामने महत्व बताइए

जो लड़के दूसरे लोगों के बीच लड़की की तारीफ करते हैं या उनकी महत्वता दिखाते हैं, उनके लिए लड़कियों के दिल में प्यार बढ़ जाता है। हर लड़की चाहती है कि उसका साथी पूरी दुनिया के सामने उसे सबसे ज्यादा चाहे। उनके गुणों की तारीफ दूसरों के सामने भी करे। यह जरूरी भी है क्योंकि जब लड़का अपने पार्टनर का मान-सम्मान करेगा तभी तो दूसरों को भी उनकी अहमियत का पता चलेगा।

Ladkiyon Ko Kaise Ladke Pasand Aate Hai
Image: Shutterstock

46.दोस्तों और परिवार से मिलना व मिलवाना

कई बार लड़कियां चाहती है कि लड़के उन्हें अपने परिवार और दोस्तों से मिलाएं। इससे उन्हें यह संतुष्टि मिलती है कि वो जिनके साथ हैं वो एक अच्छे परिवार का हिस्सा हैं और उनकी संगति अच्छे लोगों के साथ है। सिर्फ उनके दोस्तों और परिवार से ही नहीं, बल्कि लड़कियां उन लड़कों को भी पसंद करती हैं जो लड़का उनके दोस्तों और परिवार के साथ मिलने में दिलचस्पी दिखाए। कभी भी दोस्ती और परिवार का प्यार कम नहीं होता है। इसलिए जो लड़का इस बात की कद्र करे लड़कियों के मन में उनके लिए इज्जत और बढ़ जाती है। लड़कियां समझती है कि जब रिश्ते की शुरुआत में वे इन बातों को महत्व दे रहे हैं तो आगे भी वो ऐसा ही करेंगे।

47.न हो बुरी आदतों की लत

लड़कियों को बुरी आदतों वाले लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते हैं। ड्रिंक, स्मोक या नशे की लत वाले लड़कों से लड़कियां दूरी बनाकर ही रखती हैं। नशे की लत ऐसी होती है कि अच्छे से अच्छा रिश्ता खराब हो जाए। ऐसे में इस तरह के लड़के के साथ वो कभी अपने आगे की जिंदगी को सिक्योर नहीं समझती हैं। इसलिए लड़की को इंप्रेस करना है तो अच्छे गुणों को अपनाएं और नशे जैसी बुरी आदत से दूर रहें।

48.फिटनेस का ध्यान रखने वाला

लड़कियां चाहती हैं कि उनका साथी न सिर्फ दिखने में तंदुरुस्त हो, बल्कि अंदर से भी फिट हो। इसके लिए जरूरी नहीं कि उन्हें बॉडी बिल्डर ही पसंद हो। लड़कियों को पतले-दुबले, लीन कद-काठी वाले लड़के भी पसंद आते हैं, लेकिन वो फिट हो, सही खाने-पीने का ध्यान रखे और स्वस्थ हो। सिर्फ शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी फिट होना आवश्यक है, यानी जिसका व्यवहार चिड़चिड़ा न हो, जो बात-बात पर गुस्सा न करे। शारीरिक और मानसिक रूप से शांत रहने से व्यक्ति अपने जीवन को खुलकर जी पाते हैं और रिश्तों में प्यार बना रहता है।

49.मां से प्यार करने वाला

लड़कियों को मां से प्यार करने वाले लड़के भी पसंद आते हैं। उन्हें यह लगता है कि जो लड़के अपनी मां से प्यार करते हैं, उनकी इज्जत करते हैं या उनके काम में हाथ बंटाते हैं, उनके लिए लड़कियों के लिए भी उतनी ही इज्जत होती है। लड़कियां समझती हैं कि जो इंसान अपनी मां को इस तरह प्यार दे रहा है, वो उन्हें भी वैसे ही प्यार देगा। हालांकि, ध्यान रहे मां से प्यार करने वाले लड़के उन्हें पसंद होते हैं, लेकिन हर चीज में मां की राय लेने वाला या हर बात मां से पूछकर करने वाले लड़के यानी ममाज बॉय उन्हें नहीं पसंद आते हैं। इसलिए हमेशा लड़के इस अंतर को ध्यान में रखें।

50.बच्चों से प्यार करने वाला

लड़कियों को बच्चों के साथ खेलना खूब पसंद आता है। ऐसे में लड़कियों को वैसे लड़के भी पसंद होते हैं, जो बच्चों से प्यार करते हैं या उन्हें संभालना जानते हैं। ऐसे व्यक्ति के साथ आगे की जिंदगी बिताना लड़कियों को ज्यादा पसंद आ सकता है। उन्हें लगता है कि ऐसे लोगों के साथ आगे की जिंदगी ज्यादा आसान हो सकती है, क्योंकि बच्चों को संभालना कोई आसान काम नहीं होता है।

51.उन्हें मोटिवेट करने वाला

लड़कियों को वैसे लड़के भी खूब पसंद होते हैं, जो उन्हें मोटिवेट करते हैं और उन्हें अपने सपने व कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। करियर में साथ देना, सपनों को पूरा करने के लिए हौसला बढ़ाना, लड़कों में इस तरह के गुण से लड़कियां आकर्षित होती हैं। वे इस तरह के गुण वे अपने साथी में बिल्कुल चाहती हैं।

52.गाइड करने वाला

कई बार लड़कियां उलझन में होती हैं और वो अपने पार्टनर से यह उम्मीद करती हैं कि वे उनकी उलझन सुलझाए। हालांकि, कई बार लड़के उन्हें ऐसा जवाब दे देते हैं कि वे और कंफ्यूज हो जाती हैं और झुंझला जाती हैं। इसलिए ध्यान रखें, अगर लड़कियां किसी चीज में गाइडेंस मांग रही हैं तो उन्हें उसका समाधान दें न कि उन्हें और कंफ्यूज करें। इसके साथ ही अगर वो कोई गलत फैसला लें तो उन्हें समझाएं और सही रास्ता बताएं। गाइड करते वक्त किसी गलत फैसले को लेकर उन्हें नीचा न दिखाएं, बल्कि उन्हें समझाकर आगे सही फैसला लेने के लिए प्रोत्साहित करें। लड़कों के गाइडेंस के गुण को लड़कियां काफी पसंद कर सकती हैं।

53.दोस्त बनें

दोस्ती एक ऐसी चीज है जो किसी भी रिश्ते की पहली सीढ़ी होती है। ऐसे में लड़कियां लड़कों में एक अच्छा दोस्त भी ढूंढती हैं। दोस्तों की तरह हर बात को सुनना, मजाक-मस्ती जैसे गुणों की उम्मीद वो लड़कों में करती हैं। दोस्तों से जैसे वे खुलकर बात करती हैं, वैसा ही कुछ वो लड़कों के साथ अपने रिश्ते में भी चाहती हैं। तो सबसे पहले लड़कों को लड़कियों का अच्छा दोस्त बनना चाहिए।

54.माता-पिता सा इंसान

मां-बाप की जगह कोई नहीं ले सकता है। हालांकि, उनके तरह प्यार और केयर की उम्मीद लड़कियों को लड़कों से होती है। माता-पिता जैसा दुलार और पैंपर करते हैं, कुछ ऐसी ही उम्मीद उन्हें उनके साथी से भी होती है। तो लड़के इस बात को जरूर ध्यान में रखें कि लड़कियों को जैसे उनके माता-पिता राजकुमारी बनाकर रखते हैं, वैसी ही उम्मीद वे उनसे भी करती हैं।

55.दिखने में अच्छा हो

व्यवहार के बाद अब बारी आती है लुक्स की। हर लड़की की थोड़ी-बहुत इच्छा तो रहती ही है कि होने वाला बॉयफ्रेंड या पति दिखने में अच्छा या स्मार्ट हो। इसके अलावा, जिन लड़कों का कद लंबा होता है, उनकी तरफ भी लड़कियां ज्यादा आकर्षित होती हैं। ये लुक्स ही तो है जो सबसे पहले किसी का भी ध्यान आकर्षित करता है। ऐसे में अगर किसी लड़की को इंप्रेस करना हो तो यह जान लें कि लड़के के लुक्स को लेकर उसकी पसंद और नापसंद क्या है। अगर आप उनकी पसंद के मुताबिक तैयार होकर उनके सामने आएंगे, तो वह इंप्रेस हो सकती है। गुड लुक्स के साथ आत्मविश्वास और आकर्षण स्वाभाविक रूप से आ जाता है, शायद लड़कियों की पसंद की भी यही वजह है।

हमने इस आर्टिकल में यह बताने की कोशिश की है कि लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं। हमें उम्मीद है कि यह लेख पढ़ने के बाद आप समझ ही गए होंगे कि लड़कियां लड़कों के बारे में क्या सोचती हैं। अब आपको लड़कियों की पसंद के बारे में बहुत सारी जानकारी मिल गई होगी। हालांकि, हर लड़की में पसंद और नापसंद अलग-अलग हो सकती है, लेकिन कुछ कॉमन गुण भी हैं, जो लड़कियां लड़कों में चाहती हैं। उम्मीद है कि यह लेख पढ़कर पाठकों को मजा आया होगा और पाठक लड़कियों की पसंद को और बेहतर ढंग से समझ पाए होंगे। ऐसे ही अन्य दिलचस्प विषयों के बारे में जानने के लिए स्टाइलक्रेज के लेख पढ़ते रहें।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख