21 लेटेस्ट और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन फोटो के साथ – Navratri Ke Liye Latest Mehndi Designs in Hindi

Written by , MA (Journalism) Mona Narang MA (Journalism)
 • 
 

नवरात्र के साथ ही त्योहारों के मौसम ने दस्तक दे दी है। हर तरफ़ जहां नवरात्र की धूम है, वहीं करवाचौथ का भी इंतज़ार है। जब बात त्योहारों की आती है, तो महिलाओं में सजने-संवरने का उत्साह दोगुना हो जाता है। इसी साज-सज्जा का हिस्सा होती है ‘मेहंदी’। हर लड़की और महिला अपने हाथों में सबसे खूबसूरत मेहंदी डिजाइन बनवाना चाहती है। हर कोई चाहती है कि उनकी मेहंदी का डिजाइन सबसे बेहतरीन हो। महिला का शृंगार मेहंदी के बिना अधूरी है। इसके अलावा, मेहंदी को औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। आज इस लेख में हम 21 खूबसूरत मेहंदी के डिजाइन शेयर कर रहे हैं, जिससे आप अपने शृंगार में चार-चांद लगा सकेंगी।

लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन – Latest Mehndi Designs in Hindi

1. अरेबिक मेहंदी डिजाइन

Arabian Mehndi Design in Hindi
Image: Shutterstock

यह मेहंदी डिजाइन काफ़ी चर्चित और आसान है। इसे ज़्यादातर वो लड़कियां और महिलाएं लगाना पसंद करती हैं, जिन्हें ज़्यादा भरे-भरे मेहंदी डिजाइन पसंद नहीं होते। यह डिजाइन काफ़ी सरल होता है। इसमें ज़्यादातर पैटर्न, पत्तियां और बिंदु नज़र आते हैं, जो सिंपल और खूबसूरत होते हैं। इस तरह की डिजाइनर मेहंदी को लगाने के लिए किसी त्योहार के इंतज़ार की ज़रूरत नहीं होती है, आप इसे किसी भी समय लगा सकती हैं।

2. मोटिफ मेहंदी डिजाइन

Motif Mehndi Design in Hindi
Image: Shutterstock

मोटिफ मेहंदी डिजाइन में ज़्यादातर हाथ पर फूल-पत्तों, मोर या हाथी के आकार बनाए जाते हैं। यह डिजाइन काफ़ी देसी और पारंपरिक होता है। यह मेहंदी डिजाइन बहुत ही संतुलित होता है। इसमें ना तो हाथोंं को पूरा भरा जाता है और ना ही खाली रहते हैं।

3. फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

Full Hand Mehndi Design in Hindi
Image: Shutterstock

सिंपल मेहंदी डिजाइन के बाद आता है फुल हैंड मेहंदी डिजाइन। यह मेहंदी का डिजाइन खासकर उनके लिए हैं, जिन्हें पूरे हाथ पर मेहंदी लगाना पसंद हैं। यह मेहंदी डिजाइन सिंपल से थोड़ा ज़्यादा और ब्राइडल से थोड़ा कम होता है।

4. ब्राइडल मेहंदी डिजाइन

Bridal Mehndi Design in Hindi
Image: Shutterstock

करवाचौथ में हर महिला चाहती है कि वो दुल्हन की तरह 16 शृंगार करे, तो इस करवाचौथ अपने हाथों को ब्राइडल (दुल्हन) मेहंदी के आकर्षक डिजाइन से सजाएं। यह डिजाइन बहुत ही भरा-भरा और बारीक़ होता है, जो लगभग आपके पूरे हाथों में लगता है। इसमें राजा-रानी, मोर या हाथी के आकर्षक डिजाइन बनाए जाते हैं। यह डिजाइन पूरी तरह से बनाने वाले की कला पर निर्भर करता है कि वो आपके हाथ को किस तरह से सजाते हैं।

5. रंगीन मेहंदी डिजाइन

Colorful Mehndi design in Hindi
Image: IStock

अगर आप एक ही तरह के मेहंदी डिजाइन से बोर हो गए हैं, तो अब वक़्त आ गया है कुछ नया और अलग डिज़ाइन अपनाने का। भूल जाइए वो डिज़ाइन, जिसमें एक ही तरह के रंग होते थे, क्योंकि यह मेहंदी डिजाइन कुछ अलग है। अगर आपको रंगीन चीज़ें पसंद हैं, तो आप अपनी डिजाइनर मेहंदी में रंग भर कर इसे नया रूप दे सकते हैं। आप चाहें तो इसमें ग्लिटर या स्पार्कल रंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

6. स्टोन मेहंदी डिजाइन

Stone Mehndi Design in Hindi
Image: IStock

समय के साथ-साथ मेहंदी के डिजाइन में भी आधुनिक परिवर्तन देखने को मिले है और स्टोन मेहंदी डिजाइन उन्हीं में से एक है। स्टोन मेहंदी डिजाइन आजकल काफ़ी फैशन में भी है। इसमें न सिर्फ रंग होते हैं, बल्कि खूबसूरत नग यानी चमकीले पत्थर भी लगाए जाते हैं, जो डिज़ाइन की शोभा बढ़ाते हैं।

7. ग्लिटर मेहंदी डिजाइन

Glitter Mehndi Design in Hindi
Image: IStock

रंगीन और स्टोन मेहंदी डिजाइन के बाद नंबर आता है ग्लिटर मेहंदी डिजाइन का। इसे आम मेहंदी डिजाइन जैसे ही बनाया जाता है। इसमें ग्लिटर यानी चमकीले रंगों का इस्तेमाल किया जाता है, जो आम दिखने वाले डिज़ाइन को भी ख़ास बना देता है।

8. घुमावदार मेहंदी डिजाइन

Curved Mehndi Design in Hindi
Image: Shutterstock

सिंपल और खूबसूरत दिखने वाला घुमावदार मेहंदी डिजाइन बहुत ही बारीक़ होने के बावजूद क्लासी नज़र आता है। शादी में दुल्हन की सहेलियां हो या त्योहार में कम मेकअप पसंद करने वाली लड़कियां, यह डिज़ाइन हर किसी के हाथों की शोभा बढ़ाताा है।

9. मोर मेहंदी डिजाइन

Peacock Mehndi Design in Hindi
Image: Shutterstock

मोर मेहंदी डिजाइन बेहद ही सामान्य, लेकिन सबसे ज़्यादा पसंद किया जाने वाला डिजाइन है। यह छोटी-छोटी फुल-पत्तियों, घुमावदार और पैटर्न डिज़ाइन का मिश्रण होता है। इसमें हथेली के बीच में एक मोर की आकृति बनाई जाती है, जिससे इस डिजाइन की शोभा बढ़ जाती है।

10. टैटू मेहंदी डिजाइन

Tattoo Mehndi Design in Hindi
Image: Shutterstock

यह मेहंदी डिजाइन उनके लिए है, जो घंटो मेहंदी को सुखाने के झझंट से बचना चाहते हैं या जिन्हें मेहंदी की गंध पसंद नहीं होती है। यह हाथों पर स्टिकर की तरह लगती है और थोड़े समय तक ही रहती है। अगर आपको किसी फंक्शन या पार्टी में जाना हो और कम समय में मेहंदी डिजाइन अपने हाथ पर सजाना हो, तो टैटू मेहंदी सबसे अच्छा विकल्प है। आजकल तो लड़कियां और महिलाएं फैशन के रूप में टैटू मेहंदी को कंधे, गर्दन, कमर या बांह पर बनवाने लगी हैं।

11. शेडेड मेहंदी डिजाइन

Shaded Mehndi Design in Hindi
Image: Shutterstock

यह मेहंदी डिजाइन काफ़ी आसान होता है। इसमें गहरा आउटलाइन या बॉर्डर बनाकर डिज़ाइन बनाया जाता है। फिर जिस तरह स्केच पेन से किसी पिक्चर में कलर भरे जाते हैं, ठीक उसी तरह इसमें मेहंदी से खाली जगह पर शेड किया जाता है। बेशक, इस डिजाइन से हाथ भरा हुआ न लगे, लेकिन आकर्षक जरूर नजर आता है।

12. फिंगर मेहंदी डिजाइन

Finger Mehndi Design in Hindi
Image: IStock

अगर आपको पूरे हाथ में मेहंदी नहीं लगवानी और टैटू मेहंदी भी पसंद नहीं है, तो फिर फिंगर मेहंदी डिजाइन आपके लिए सबसे बेहत विकल्प है। इसमें आप चाहें तो बस एक अंगुली या फिर सभी अंगुिलयों में बारीक़ डिजाइन बनवा सकते हैं। जैसा कि आप इस मेहंदी डिजाइन के फोटो में देख रहे हैं, यह इतना बारीक़, सिंपल और छोटा होता है कि छोटे बच्चों की नन्ही अंगुलियों पर भी लग जाएगा। अगर आपकी बेटी भी मेहंदी लगवाने की ज़िद करे, तो यह मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकते हो।

13. राजस्थानी मेहंदी डिजाइन

Rajasthani Mehndi Design in Hindi
Image: Shutterstock

राजस्थानी मेहंदी डिजाइन में काफ़ी बारीकी होती है, जिसमें मेवाड़ी शान नज़र आती है। खूबसूरत राजा-रानी की तस्वीर को मेहंदी से उकेर कर हथेली की शान बढ़ाई जाती है। इसके अलावा, किसी डिजाइन में मोर तो किसी में हाथी का डिजाइन बनाकर, राजस्थानी शान को ख़ूबसूरती से दर्शाया जाता है।

14. कलाईबंद मेहंदी डिजाइन

Wristband Mehndi Design in Hindi
Image: Shutterstock

जब यह डिजाइन आपके हाथों पर सजेगा, तो ऐसा लगेगा कि आपने हाथों में कलाईबंद पहना हो। यह मेहंदी डिजाइन आपके हथेलियों और पूरे हाथ पर न होकर कलाइ पर होता है। इसमें फूल और तार जैसे डिजाइन का ज़्यादा इतेमाल होता है।

15. ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन

Bracelet mehndi design in Hindi
Image: IStock

जो लड़कियां या महिलाएं हाथों में बैंड या ब्रेसलेट पहनना पसंद करती हैं, उनके लिए यह मेहंदी डिजाइन बेस्ट है। यह डिजाइन भले ही छोटा हो, लेकिन आसान नहीं है, क्योंकि इसमें बारीकी ज़्यादा है और ब्रेसलेट की तरह आपके कलाई पर सजता है। यह डिज़ाइन देखने वालों को लगेगा कि आपने हाथ में बैंड या ब्रेसलेट पहना है।

16. रिंग फिंगर मेहंदी डिजाइन

Ring Finger Mehndi Design in Hindi
Image: Shutterstock

यह मेहंदी डिजाइन आपकी अंगुलियों पर अंगूठी की तरह सजा नज़र आता है। अगर आप अंगूठी पहनने की शौक़ीन हैं और आपको अपनी खूबसूरत अंगूठी की ख़ूबसूरती और बढ़ानी है, तो यह डिज़ाइन परफेक्ट है। यह काफ़ी पतला और आसान मेहंदी डिजाइन है।

17. स्मॉल हैंड मेहंदी डिजाइन

Small Hand Mehndi Design in Hindi
Image: Shutterstock

कई लड़कियों और महिलाओं को शिकायत होती है कि उनके हाथ छोटे हैं, इसलिए उनके हाथों में ज़्यादा अच्छा मेहंदी डिजाइन नहीं बन पाता है। इस स्थिति में ऊपर दिए गए मेहंदी डिजाइन इमेज को देखकर आपकी शिकायत दूर हो जाएगी। इसमें लगभग हर डिज़ाइन आसानी से बन जाता है।

18. जूलरी मेहंदी डिजाइन

Julie Mehndi Design in Hindi
Image: Shutterstock

यह मेहंदी डिजाइन किसी ज़ेवर से कम नहीं है। जब आपके हाथ पर यह डिजाइन सजेगा, तो देखने वाले को लगेगा कि आपने हाथ में कोई गहना पहना हुआ है।

19. फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

Floral Mehndi Design in Hindi
Image: Shutterstock

फूल किसे नहीं पसंद होते और अगर यही फूल मेहंदी का डिजाइन बनकर आपके हाथों पर सज जाए, तो बात ही कुछ और है। फ्लोरल मेहंदी डिजाइन आसान और आकर्षक है, क्योंकि यह मोटे बॉर्डर और आउटलाइन से बना हुआ डिज़ाइन है, जो इसे खास बनाता है।

20. पर्ल या मोती मेहंदी डिजाइन

Pearl or Moti Mehndi Design in Hindi
Image: IStock

अगर आप रंगीन या ग्लिटर डिज़ाइन मेहंदी नहीं लगवाना चाहतीं हैं, तो पर्ल डिज़ाइन मेहंदी आपके लिए बेहतर है। साधारण-सा फ्लोरल डिज़ाइन और उस पर सजे मोती, इस डिज़ाइन को सिंपल होने के बावजूद ख़ास बना देते हैं।

21. किड्स मेहंदी डिजाइन

Kids Mehndi Design in Hindi
Image: Shutterstock

जैसा कि नाम से ही आप समझ गए होंगे कि यह आपके नन्हे-मुन्ने के हाथों की शोभा बढ़ाने वाला मेहंदी डिजाइन है। भले ही यह डिज़ाइन देखने में बारीक़ लगे, लेकिन ऐसा है नहीं। यह मेहंदी डिजाइन काफ़ी सरल है और आप खुद भी अपने बच्चे के हाथ पर बना सकते हैं। यह डिजाइन लाइन और छोटे-छोटे सर्कल से बनता है।

मेहंदी लगाने के कुछ टिप्स – Tips for Applying Mehndi Designs in Hindi

अब जब आपने इतने खूबसूरत मेहंदी डिजाइन देख ही लिए हैं, तो अब मेहंदी लगाने के कुछ टिप्स के बारे में भी जान लें।

क्या करें ?

  • मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छे से धोकर साफ़ कर लें, ताकि मेहंदी आपके हाथों पर अच्छे से खिल सके।
  • मेहंदी लगाने के बाद आप इसे छह से आठ घंटे तक रहने दें। आप जितनी देर मेहंदी को रखेंगे, रंग उतना ही गहरा होगा। आप चाहे तो रात को मेहंदी लगाकर पूरी रात के लिए छोड़ दें।
  • ज़्यादा देर तक लगा रहने के लिए और रंग गहरा करने के लिए नींबू व चीनी का रस हाथ पर लगाते रहें।
  • सोने से पहले नींबू-चीनी का रस लगाने के बाद लौंग को तवे पर गर्म करके, उसकी भाप अपने हाथ पर लें।
  • मेहंदी को प्राकृतिक तरीके से सूखने दें, हिटर या ड्रायर का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से मेहंदी जल्दी सूख तो जाएगी लेकिन रंग गहरा नहीं आएगा।
  • मेहंदी छुड़ाने के लिए पानी का इस्तेमाल न करें, बजाए इसके सरसों का तेल या बाम लगाएं।
  • मेहंदी को हटाने के बाद कम से कम पांच-छह घंटे तक पानी से हाथ न धोएं।
  • मेहंदी को छुड़ाने के लिए रेज़र का इस्तेमाल न करें, नहीं तो आपके हाथ छील सकते हैं।
  • कोशिश करें कि ऑर्गेनिक मेहंदी का इस्तेमाल करें। अगर ऑर्गेनिक मेहंदी न मिलें तो सामान्य मेहंदी खरीदें, लेकिन एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें। एक्सपायरी मेहंदी के इस्तेमाल से आपकी त्वचा पर जलन, खुजली या एलर्जी हो सकती है।
  • अगर आपको मेहंदी लगाने के बाद जलन या खुजली महसूस हो, तो हाथ को तुरंत धो लें।

हर कोई चाहता है कि उसका मेहंदी डिजाइन सबसे खूबसूरत और आकर्षक दिखें, तो इस त्योहार के मौसम में आप भी इन ऊपर दिए गए मेहंदी डिजाइन को ट्राय करें। साथ ही कमेंट बॉक्स में आपके हाथ पर सजी मेहंदी की फोटो शेयर करना ना भूलें।

और पढ़े:

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख