प्यार भरे रिश्ते में शारीरिक संबंध क्यों जरूरी है? : How Important is Physical relationship in Hindi

Written by , MA (Mass Communication) Aviriti Gautam MA (Mass Communication)
 • 
 

प्यार को चंद शब्दों में बयां करना मुश्किल है। इसके कई रूप और रंग होते हैं। यहां हम ऐसे ही एक रूप की बात रहे हैं, जो दो लोगों के बीच बेहद ही निजी पल लेकर आता है। अगर यह कहा जाए कि ये पार्टनर के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का तरीका है, तो गलत नहीं होगा। स्पष्ट शब्दों में कहें, तो फिजिकल रिलेशन दो लोगों को और करीब लाने व उनके रिश्ते को नया आयाम देने में भूमिका निभाता है। बेशक, इस विषय पर हर किसी की राय अलग हो सकती है, लेकिन शारीरिक संबंध से न सिर्फ रिश्ता गहरा होता है, बल्कि यह अच्छी सेहत के लिए भी जरूरी है। इसकी पुष्टि वैज्ञानिक शोध में भी हुई है (1)। बस तो फिजिकल रिलेशन से जुड़ी जरूरी जानकारी और फिजिकल रिलेशन के फायदे जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

शुरू करते हैं लेख

सबसे पहले हम सकारात्मक विचार के साथ फिजिकल रिलेशन के फायदे और महत्व जानते हैं।

रिश्ते में शारीरिक संबंध बनाने का महत्व – Importance of Physical Relationship In Love/ Marriage In Hindi

एक कपल के बीच शारीरिक रिश्ता बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसा नहीं है कि फिजिकल रिलेशन के बिना प्यार संभव नहीं, लेकिन यह प्यार के रिश्ते को और मजबूत जरूर कर सकता है। इसके ऐसे ही फायदे और महत्व जानने के लिए लेख को आगे पढ़ें।

1. भावनात्मक जुड़ाव

कपल्स के बीच रिश्ता प्यार और विश्वास की नींव पर ही टिका होता है, लेकिन शारीरिक संबंध इसे और गहरा व मजबूत बना सकता है। इससे दोनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है व दोनों एक दूसरे के और करीब आ सकते हैं (2)

2. असुरक्षा की भावना में कमी

रिश्तों में प्यार तो होता है, लेकिन एक-दूसरे को लेकर असुरक्षा की भावना भी कभी-न-कभी आ ही जाती है। अगर दोनों में से किसी एक में भी यह बात घर कर ले, तो इसका सीधा असर रिलेशनशिप पर पड़ सकता है। इस परेशानी को काफी हद तक शारीरिक रिश्ता दूर कर सकता है। रिसर्च के अनुसार, इससे कपल्स के बीच भरोसा बढ़ता है, जिससे असुरक्षा की भावना को दूर करने में मदद मिल सकती है (3)

3. तनाव से राहत

कई बार व्यस्त दिनचर्या व तनाव रिश्तों में दूरियों का कारण बन सकते हैं। सहवास इन दूरियों को बढ़ने से रोक सकता है। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफॉर्मेशन) द्वारा पब्लिश एक वैज्ञानिक शोध में भी इस बात की पुष्टि हो चुकी है। अध्ययन के मुताबिक, शारीरिक संबंध बनाने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन का निर्माण होता है, जिससे मानसिक संतुलन बना रहता है। इससे मूड बेहतर होने के साथ ही तनाव दूर हो सकता है (1)

4. रिश्ते में ताजगी

शारीरिक संबंध कपल्स के बीच रोमांस व एक दूसरे के पति आकर्षण को बनाए रखने में मदद कर सकता है। दरअसल, संबंध बनाने के दौरान शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन का भी निर्माण होता है। यह कपल्स के बीच प्यार बढ़ाने में मदद कर सकता है (1)। साथ ही इस हार्मोन को पार्टनर के प्रति प्यार और विश्वास को मजबूत करने के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि ऑक्सीटोसिन हार्मोन को लव हार्मोन भी कहा जाता है (4)

5. अच्छी नींद

अच्छे शारीरिक रिश्ते से नींद भी बेहतर हो सकती है। एनसीबीआई की साइट पर उपलब्ध एक शोध में इस बात का जिक्र है कि शारीरिक संबंध बनाने से कपल्स रिलेक्स महसूस कर सकते हैं। साथ ही उनकी नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है (5)। इस आधार पर कहा जा सकता है कि सहवास से बेहतर और गहरी नींद आ सकती है।

6. दूरियों को कम करे

अक्सर देखा जाता है कि शादी के कुछ समय बाद कपल्स एक दूसरे को पर्याप्त समय नहीं दे पाते। ऑफिस के काम से लेकर बच्चों की जिम्मेदारियों में पूरी तरह व्यस्त हो जाते हैं। इससे पति-पत्नी के बीच दूरियां आ जाती हैं व बात-बात पर लड़ाइयां होने लगती हैं। आपका जीवन कितना भी व्यस्त क्यों न हो, लेकिन रात को सोने से पहले अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का समय जरूर निकालें। इस दौरान प्यार भरी बातें और एक-दूसरे को प्रेम भावना के साथ स्पर्श करना साथी के प्रति स्नेह दिखाने का मौका देता है। इससे रिश्ते में आई दूरियां कम हो सकती हैं।

7. संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

पार्टनर के साथ संबंध बनाने से कई बीमारियों से बचाव हो सकता है। इस विषय से जुड़े एक शोध में शारीरिक संबंध को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद बताया गया है। रिसर्च के अनुसार, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग का प्रमुख कारण स्ट्रेस है। जब दो लोगों के बीच शारीरिक रिश्ता कायम होता है, तो शरीर में स्ट्रेस संबंधी हार्मोन कम होने लगते हैं। साथ ही मूड को बेहतर करने वाला एंडोर्फिन हार्मोन बनता है, जिससे तनाव के कारण होने वाले हृदय रोग और उच्च रक्तचाप का जोखिम कम हो सकता है (1)

8. मनमुटाव को करे दूर

रिश्ते में मनमुटाव से आई खटास को दूर करने में भी शारीरिक संबंध अहम भूमिका निभा सकता है। कुछ मामलों में रिलेशनशिप के कुछ समय के बाद प्यार होने के बावजूद बात-बात पर मनमुटाव होने लगता है। ऐसा दोनों के अलग-अलग नजरिए के कारण हो सकता है। एक शोध में पाया गया है कि शारीरिक संबंध के जरिए रिश्तों में सुधार हो सकता है। यही नहीं, कई बार जो रिश्ते खत्म होने की कगार पर पहुंच जाते हैं, वो भी दोबारा से सुधर सकते हैं (6)

9. एक तरह का व्यायाम

पढ़ने में कुछ अटपटा लगे, लेकिन शारीरिक संबंध को व्यायाम का एक रूप माना गया है। एक शोध के अनुसार, शारीरिक संबंध के दौरान महिला और पुरुष की मांसपेशियों स्ट्रेच होती हैं। इसके अलावा, जोड़ों में फ्लेक्सिबिलिटी (लचीलापन) का अनुभव होता है। ये जोड़ों और मांसपेशियों को खोलने के साथ ही कार्डियोवस्कुलर फिटनेस (हृदय स्वास्थ्य व ब्लड प्रेशर आदि को स्वस्थ रखना) को बढ़ावा दे सकता है (1)

10. वजन कम करने में सहायक

वजन को नियंत्रित रखने व डायबिटीज से बचाव के लिए कैलोरी बर्न करना आवश्यक होता है (7)। एक शोध में बताया गया है कि शारीरिक संबंध बनाने से लगभग 85 कैलोरी (kcal) बर्न होती हैं, जिससे पुरुष और महिला दोनों स्वस्थ रह सकते हैं (8)। इस तरह शारीरिक संबंध बनाने से वजन को संतुलित रखने में मदद मिल सकती है और बढ़ते वजन के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव हो सकता है।

पढ़ना जारी रखें

लेख में आगे पहली बार संबंध बनाने वालों के लिए कुछ जरूरी टिप्स दिए गए हैं।

पहली बार फिजिकल रिलेशन बनाने जा रहे हैं, तो इन बातों का रखें ध्यान

पहली बार शारीरिक रिश्ता बनाने वालों को इन काम के टिप्स पर जरूर गौर करना चाहिए-

1. दोनों की सहमति

फिजिकल रिलेशन बनाते समय दोनों पार्टनर की सहमति होना जरूरी है। अगर दोनों में से कोई एक इसके लिए तैयार नहीं है, तो सबसे पहले उससे खुलकर बात करें। जब पार्टनर मानसिक रूप से तैयार हो, तभी इस ओर कदम बढ़ाएं। साथ ही फिजिकल रिलेशनशिप बनाते समय दोनों में से किसी को भी असहज महसूस हो, तो तुरंत रुक जाएं और फिर दोनों सहमति के साथ इस क्रिया को कर सकते हैं।

2. सलाह का पालन

पहली बार फिजिकल रिलेशन बनाने से पहले थोड़ी मानसिक तैयारी कर लें। इसके लिए अपने किसी अनुभवी दोस्त की सलाह ले सकते हैं। चाहें तो इसके लिए डॉक्टर से भी संपर्क किया जा सकता है। शारीरिक संबंध बनाने को लेकर जहन में जो भी सवाल घूम रहे हों, उनका जवाब अपने दोस्त और डॉक्टर से लेने की कोशिश करें। अगर आपकी तैयारी अच्छी रही, तो पहला प्यार यादगार रहेगा।

3. खुद को करें तैयार

अगर कोई यह कहता है कि पहली बार शारीरिक संबंध बनाने में ज्यादा क्या सोचना, यह सब अपने आप होता चला जाता है, तो समझ लीजिए वो इस मामले में कच्चा है। पहली बार शारीरिक संबंध बनाने से पहले खुद को तैयार करने के लिए प्रोटेक्शन के तरीके, यौन संचारित रोग (एसटीडी) और उत्तेजक अंगों के बारे में एक बार जरूर पढ़ लें।

4. विश्वास है जरूरी

पहली बार एक-दूसरे के करीब आने से पहले दोनों पार्टनर का एक-दूसरे पर विश्वास होना जरूरी है। शारीरिक रिश्ता स्थापित करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि जिस व्यक्ति के साथ संबंध बना रहे हैं, वो अच्छा इंसान हो।

5. रोमांटिक मूड से शुरुआत

पहली बार के शारीरिक संबंध के अच्छे अनुभव चाहते हैं, तो शुरुआत रोमांटिक मूड से करें। इसके लिए कमरे की लाइट्स को डिम रखें। कमरे में रोमांटिक माहौल बनाने के लिए सुगंधित कैंडल या रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। पार्टनर को कडल करके प्यार की शुरुआत धीरे-धीरे करें।

6. एक्सपेरिमेंट से बचें

पहली बार किसी भी तरह के एक्सपेरिमेंट न करें। एक-दूसरे के कम्फर्ट को ध्यान में रखें। अगर पार्टनर को किसी तरह की तकलीफ हो रही है, तो उसे समय देना चाहिए। पहली बार का प्यार जितना सरल और सहज हो, उतना ही अच्छा रहेगा।

7. उतावलापन न दिखाएं

संभव है कि कुछ महिलाओं को पहली बार फिजिकल रिलेशन बनाते समय तकलीफ हो। ऐसा होना सामान्य है। ऐसे में पुरुष पार्टनर को महिला का पूरा सहयोग करना चाहिए। अपने प्यार को उतावलेपन के साथ नहीं, बल्कि धीरे-धीरे ही आगे बढ़ाएं।

8. सुरक्षा का ध्यान रखें

जी हां, संक्रमण से बचने के लिए एहतियात बरतना जरूरी है। साथ ही शुरुआत में प्रेगनेंसी के लिए, जो कपल तैयार नहीं हैं, उन्हें भी प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे संक्रमण और प्रेगनेंसी के डर के बिना ही सुरक्षित संबंध स्थापित किया जा सकता है।

9. खाने-पीने का सामान पास में रखें

पहली दफा शारीरिक संबंध बनाने के लिए अपने साथ कुछ हेल्दी फूड जरूर रखें। हम ऊपर बता ही चुके हैं कि फिजिकल रिलेशन बनाते समय कैलोरी बर्न होती है, जिससे आपको भूख लग सकती है। इससे बचने के लिए जब भी समय मिले चॉकलेट या कोई फ्रूट खाते हुए भी प्यार का आनंद उठा सकते हैं। इससे शरीर को जरूरी एनर्जी भी मिलती रहेगी।

10. फोरप्ले से शुरुआत

इस करीबी प्यार के सफर की शुरुआत एक अच्छे टच और किस के साथ करें। इसके लिए माथे पर किस कर सकते हैं। इससे सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। ऐसा करने से पार्टनर कंफर्टेबल महसूस करता है और प्यार की शुरुआत अच्छी होती है।

11. साफ-सुथरा संबंध

इसके लिए सफाई भी जरूरी है। साफ-सुथरे संबंध के लिए हाथों को साफ रखें। नाखूनों को काट लें। वहीं, लड़कियां संबंध बनाने से पहले और बाद में बाथरूम जाएं, ताकि संक्रमण का खतरा न हो। लड़के भी अपने गुप्तांग की साफ-सफाई का खास ख्याल रखें।

आर्टिकल में आपने जाना कि किसी भी रिश्ते में शारीरिक संबंध का महत्व क्या होता है। यदि कोई पहली बार संबंध बनाने जा रहा है, तो उसके लिए भी यहां जरूरी टिप्स दिए गए हैं। इन टिप्स को फॉलो करके हर कोई अपने पहले अनुभव को खास बना सकता है। हम उम्मीद करते हैं कि ये टिप्स मददगार साबित होंगे। आप इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर कर अपने दोस्तों को भी शारीरिक रिश्ते के फायदों से जागरूक कर सकते। रिलेशनशिप से जुड़े अन्य टिप्स के लिए स्टाइलक्रेज के साथ जुड़े रहें।

References

Articles on StyleCraze are backed by verified information from peer-reviewed and academic research papers, reputed organizations, research institutions, and medical associations to ensure accuracy and relevance. Read our editorial policy to learn more.

  1. Is Sex Good for Your Health? A National Study on Partnered Sexuality and Cardiovascular Risk Among Older Men and Women
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5052677/
  2. Benefits of a Healthy Sexual Relationship
    https://www.researchgate.net/publication/315778847_Benefits_of_a_Healthy_Sexual_Relationship
  3. Reassuring sex: Can sexual desire and intimacy reduce relationship-specific attachment insecurities?
    https://onlinelibrary.wiley.com/doi/abs/10.1002/ejsp.2184
  4. Oxytocin- The Hormone of Love
    https://www.researchgate.net/publication/335160337_Oxytocin-_The_Hormone_of_Love
  5. Sex and Sleep: Perceptions of Sex as a Sleep Promoting Behavior in the General Adult Population
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6409294/
  6. The psychology of breakup sex: Exploring the motivational factors and affective consequences of post-breakup sexual activity
    https://journals.sagepub.com/doi/full/10.1177/1474704920936916
  7. Burn More Calories Than You Take In
    https://www.cdc.gov/diabetes/prevention/pdf/t2/Participant-Module-7_Burn_More_Calories_Than_You_Take_In.pdf
  8. Energy Expenditure during Sexual Activity in Young Healthy Couples
    https://journals.plos.org/plosone/article?id=10.1371/journal.pone.0079342
Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख