Written by , (एमए इन मास कम्युनिकेशन)

प्यार एक ऐसा अनोखा और सुखद एहसास है, जो जीवन की सभी परेशानियों पर भारी पड़ सकता है। वहीं, किसी भी रिश्ते में उतार-चढ़ाव आना भी आम बात है। इससे पहले की उतार-चढ़ाव आपके रिश्ते को बिगाड़े, आप कुछ ऐसी बातों का ध्यान रख सकते हैं, जो आपकी लव लाइफ को बूस्ट करने का काम कर सकती हैं। यही कारण है कि स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम आपके लिए 100 से ज्यादा लव टिप्स लेकर आए हैं। तो इस लेख को जरूर पढ़ें और हमारे लव टिप्स को जरूर आजमाएं।

जानें विस्तार से

तो चलिए, सीधे पढ़ते हैं प्यार को जवां बनाए रखने वाले लव टिप्स।

Top 100+ लव टिप्स, जो बरकरार रखें आपका प्यार

नीचे क्रमवार जानिए लड़को और लड़कियों के लिए बेस्ट लव टिप्स। इसके अलावा, हमने यहां लड़कों को इंप्रेस करने का तरीका भी बताया है। इन टिप्स को अपनाकर आप अपने प्यार को जवां बनाए रख सकते हैं। अब पढ़ें आगे –

  1. किसी भी रिलेशनशिप में प्यार को बनाए रखने के लिए जो सबसे पहली टिप्स है, वो है – सच्चा प्यार। अगर आप अपने पार्टनर से सच्चा प्यार करेंगे, तो यकिन मानिए वो आपने कभी जुदा नहीं होगा।
  2. अगर कोई आप से प्यार करता है, तो उसे हमेशा सम्मान दीजिए। इससे आपके रिश्तों में कभी दरार नहीं आएगी।
  3. रिश्तों में प्यार को बढ़ाने के लिए पार्टनर्स को समझदार बनने की भी जरूरत होती है। यदि कोई कपल समझदार होते हैं, तो उनके बीच परेशानियां भी कम होती हैं।
  4. प्यार को बढ़ाने के लिए एक दूसरे को समय देना चाहिए। इससे बॉन्डिंग मजबूत होगी।
  5. ट्रस्ट भी प्यार के लिए बहुत जरूरी होता है। एक पार्टनर को हमेशा अपने साथी पर विश्वास करना चाहिए।
  6. अपने पार्टनर से रोमांटिक बातें करते रहें, इससे उन्हें आपके प्यार का एहसास होता रहेगा।
  7. अगर अपनी व्यस्त दिनचर्या के कारण आप अपनी फिलिंग्स शेयर नहीं कर पाते हैं, तो आप अपने पार्टनर के लिए नोट छोड़ सकते हैं। उसे पढ़कर उन्हें जरूर खुशी मिलेगी और उनके मन में आपके लिए प्यार जरूर बढ़ेगा।
  8. एक दूसरे के अंदर कमियां निकालने से बचें। साथ ही कोशिश करें कि कभी आपके बीच गलतफहमी पैदा न हो।
  9. एक-दूसरे की प्रॉब्लम को समझना भी एक लव टिप्स है।
  10. अपने रिश्ते में प्यार को कायम रखने के लिए आपस में कभी झगड़े नहीं। अगर आपका पार्टनर गुस्सा भी होता है, तो उसे मना लें।
  11. आप अपने पार्टनर के नेचर को समझने की कोशिश करें। इससे आप दोनों के बीच कभी तनाव नहीं आएगा और प्यार बना रहेगा।
  12. आपस में प्यार बढ़ाने के लिए पार्टनर की पसंद और नापसंद के बारे में जानना भी जरूरी है।
  13. आप अपनी फिलिंग्स को लेकर हमेशा कॉनफिडेंट रहें। सफल रिलेशनशिप के लिए यह बेहद जरूरी है।
  14. अपनी जीवन शैली में बदलाव करते रहें। एक रिलेशनशिप के लिए यह बेहद जरूरी है। अगर एक ही जैसा जीवन बिताते रहें, तो इससे आपका पार्टनर बोर हो सकता है।
  15. लव रिलेशनशिप टिप्स में सरप्राइज प्लान भी शामिल है। अगर आप अपने पार्टनर के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं, तो इससे उन्हें खुशी मिलेगी।
  16. समय-समय पर एक दूसरे के साथ अपनी फिलिंग्स जरूर शेयर करें। इससे आपके बीच का प्यार हमेशा ताजा रहेगा।
  17. हमेशा एक-दूसरे की पंसद की चीजों को मायने दें।
  18. अपने पार्टनर पर शक कभी न करें।
  19. अपने पार्टनर से कुछ भी छिपाए नहीं, आपस में हर बात शेयर करें।
  20. किसी भी छोटी-मोटी बातों पर बहस न करें। इससे रिश्ते में दरार आ सकती है।
Image: Shutterstock
  1. अपने पार्टनर को हमेशा स्पेशल फिल कराएं। इससे आपके बीच का प्यार बरकरार रहेगा।
  2. एक दूसरे की छोटी-छोटी ख्वाहिशों को पूरा करते रहें। यह लव टिप्स आपके प्यार को और बढ़ाएगा।
  3. अपने पार्टनर पर नाराजगी जाहिर न करें। अगर उनकी कोई बात आपको बुरी लगे, तो उसे इग्नोर करें या फिर आपस में प्यार से बात कर करे उसे सुलझा लें।
  4. अगर आपका पार्टनर परेशान है, तो गले लगाकर उसकी बातों को सुनें और यकीन दिलाएं कि हर परिस्थिति में आप उनके साथ हैं।
  5. आपने पार्टनर के पसंदीदा गाने उसे गाकर सुना सकते हैं, इससे उन्हें अच्छा लगेगा।
  6. अपने पार्टनर से कभी भी अपना पास्ट न छुपायें। उसे सब कुछ बता कर रखें, इससे आपके प्रति उनका विश्वास जागेगा।
  7. अगर कभी भी अपने पार्टनर की पहचान अपने दोस्तों से करवाते हैं, तो उसे बेहतर ढंग से करें। अगर प्यार को जताते हुए पहचान करवाई जाए, तो यह और बेहतर होगा। इससे उनके मन में आपके लिए इज्जत और बढ़ेगी।
  8. अपने पार्टनर को थोड़ा स्पेस जरूर दें। इससे विश्वास और बढ़ेगा।
  9. कोशिश करें कि आप अपने पार्टनर की पसंद के अनुसार तैयार हों। उन्हें जो कलर के कपड़े पंसद हों या फिर उन्हें जैसा स्टाइल पंसद हो, उस हिसाब से तैयार हो सकते हैं।
  10. सोशल मीडिया स्टेटस के जरीए भी आप अपना प्यार जता सकते हैं।
  11. अपनी गर्लफ्रेंड/पत्नी को हर चीज की आजादी दें। जैसे – उन्हें क्या पहनना है, कहां जाना है और कब तक आना है। इससे वो आपको संकुचित सोच वाला इंसान नहीं समझेंगी।
  12. अपनी गर्लफ्रेंड/पत्नी की समय-समय पर तारिफ करते रहें। इससे उन्हें खुशी मिलेगी।
  13. हमेशा अपनी गर्लफ्रेंड/पत्नी को सपोर्ट करें। इससे उनके मन आपके प्रति गहरा विश्वास और प्यार बढ़ेगा।
  14. अगर आप पार्टनर से किसी कारण वश दूर रह रहें हैं, तो हमेशा उनसे फोन पर बात करते रहें। आप उन्हें वीडियो कॉल या फिर कोई रोमांटिक मैसेज भी भेज सकते हैं।
  15. हमेशा उनकी खूबसूरती की तारिफ करते रहें।
  16. अगर गर्लफ्रेंड/पत्नी को मूवी देखना पंसद है, तो उन्हें उनकी पसंद की मूवी जरूर दिखाएं।
  17. आप अपने पर्स में अपनी गर्लफ्रेंड/पत्नी की तस्वीर लगा कर रखें। इससे आपका प्यार और गहरा होगा।
  18. अगर कभी अपनी गर्लफ्रेंड/पत्नी को रिसीव करने जाना हो, तो समय का ध्यान रखें।

पढ़ते रहें

  1. अपने हर फैसले में उन्हें बराबर रूप से शामिल करें। इससे रिश्ते में मिठास बनी रहेगी।
  2. अपनी गर्लफ्रेंड/पत्नी के साथ-साथ उनके परिवार को भी तवज्जो दें।
Image: Shutterstock
  1. अपने पार्टनर के साथ बिताए गए अच्छे लम्हों को जरूर याद रखें।
  2. पार्टनर को कभी भी मुसीबत में अकेला न छोड़ें।
  3. अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर अपने प्यार को जताते रहें।
  4. अपनी गर्लफ्रेंड/पत्नी को फूलों का गुलदस्ता भी दे सकते हैं। महिलाओं को फूलों से ज्यादा लगाव होता है। ऐसे उपहार पाकर वो खुश हो जाएंगी।
  5. अपनी गर्लफ्रेंड/पत्नी की भावनाओं की हमेशा कद्र करें। अगर उनकी कोई बात आपको पसंद न हो, तो भी उन्हें खुश रखने के लिए सुनें।
  6. उनको जब भी मदद की जरूरत पड़े और उनकी हेल्प पहले करें।
  7. अगर आपकी पत्नी घर के काम अकेले कर रही है, तो जाकर हाथ बटाएं। इससे प्यार और बढ़ेगा।
  8. अपनी गर्लफ्रेंड/पत्नी की उम्मीदों को जरूर पूरा करें। इससे उन्हें एहसास होगा की वो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
  9. अगर अगर अपनी गर्लफ्रेंड/पत्नी से दूर हैं, तो उन्हें अपना वीडियो बनाकर भेजें, इससे आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा।
  10. अगर आपका डिस्टेंस रिलेशनशिप हैं, तो पार्टनर से बीच-बीच में मिलते रहें।
  11. अपनी गर्लफ्रेंड/पत्नी की छोटी से छोटी बातों का ख्याल रखें। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए यह
    बेहद जरूरी होता है।
  12. अगर आप सड़क पर कही पैदल चल रहे हैं, तो उनका हाथ थाम कर चलें।
  13. गर्लफ्रेंड/पत्नी को हमेशा खुश रखें। उन्हे एहसास दिलाएं कि आप उन्हें हमेशा खुश देखना चाहते हैं।
  14. पार्टनर के प्रति हमेशा लॉयल बने रहें।
  15. अगर कभी किसी भी बात पर बहस होती है, उसे भूल कर एक दूसरे को मनाने की कोशिश करें।
  16. गर्लफ्रेंड का जन्मदिन हमेशा याद रखें और उस दिन उसे ज्यादा से ज्यादा वक्त दें।
  17. अगर आपकी गर्लफ्रेंड/पत्नी आपके लिए कोई उपवास करती है, तो उसमें आप भी शामिल हों।
  18. आप उनका कोई प्यारा सा निक नेम रखें और उसी से उन्हें बुलाएं। ध्यान रहे की नाम ऐसा होना चाहिए जिसमें उन्हें आपका प्यार दिखे।
  19. आप अपनी गर्लफ्रेंड/पत्नी पर जबरदस्ती अपना कोई भी फैसला न थोपें। इससे उन्हें घुटन महसूस हो सकती है और आपके लिए प्यार भी कम हो सकता है।
  20. अगर संभव हो, तो हमेशा अपने फोन के वॉलपेपर पर अपनी गर्लफ्रेंड/पत्नी की फोटो लगा कर रखें।जारी रखें पढ़ना
  21. बीच-बीच में अपने बॉयफ्रेंड को उनकी पंसद का भोजन बनाकर खिलाएं। यह एक बेहतरीन लव टिप्स है।
  22. हमेशा अपनी ही बातें न करें, पार्टनर को भी बोलने का मौका दें और उनकी बातों का भी सुनें।
  23. अगर आपके पति ऑफिस से थके-हारे आते हैं, तो उनसे प्यार से पेश आएं।
  24. अक्सर लड़के ही लड़कियों को सरप्राइज देते हैं, लेकिन जब महिलाएं अपने प्यार के लिए कोई सरप्राइज प्लान करती हैं, तो रिश्ते में प्यार और बढ़ जाता है।
  25. अगर आपका बॉयफ्रेंड/पति किसी महिला से बात करता है, तो जले नहीं, भरोसा बनाएं रखें।
  26. आप खुद को हमेशा फिट और आकर्षक बनाए रखें। इससे उनका प्यार आपके प्रति बढ़ता ही जाएगा।
  27. आप खुद को आत्मनिर्भर बनाएं। अगर कभी आपके बॉयफ्रेंड/पति मदद के लिए नहीं आ पाते हैं, तो उनसे नाराज न हों।
  28. खुद को थोड़ा कम डिमांडिंग बनाएं ताकि आपके बॉयफ्रेंड/पति को यह न महसूस को कि आप पैसे वेस्ट करा रहीं हैं।
  29. अपने बॉयफ्रेंड/पति को भी थोड़ा स्पेस दें, उनके फोन को बार-बार चेक न करें।
  30. कभी-कभी ऐसा हो सकता है कि आपको जो गलत लगता है, वही काम आपके पति करते हैं। ऐसी परिस्थिति उनका साथ न छोड़ें। हमेशा उनका साथ दें। भले ही बाद में प्यार से उन्हें उस चीज को समझा दें। इससे रिश्ते में कड़वाहट नहीं आएगी।
  31. अपने बॉयफ्रेंड/पति को बदलने की कोशिश न करें। वे जैसे हैं, उन्हें वैसे ही प्यार करें।
  32. रिश्तों के बीच में कभी भी अहंकार को न आने दें। इससे अच्छे-अच्छे रिश्ते खराब हो जाते हैं।
  33. आप अपने बॉयफ्रेंड/पति की पंसद को भी महत्व दें। अक्सर देखा गया है कि लड़कों को मैच देखना बहुत पसंद होता है, तो आप उनके साथ जरूर देखें।
  34. हमेशा कोशिश करें कि आप अपने बॉयफ्रेंड/पति की जिम्मेदारियों को बांट सकें। इससे वो ज्यादा व्यस्त नहीं रहेंगे। इससे आपके बीच प्यार के लिए समय निकल सकेगा।
  35. आप अपने बॉयफ्रेंड/पति के परिवार की उतनी ही इज्जत करें, जितना आप अपने परिवार की करती हैं। मजबूत रिश्तों के लिए यह भी एक महत्वपूर्ण कड़ी होती है।
  36. कोशिश करें कि आप अपने बॉयफ्रेंड/पति की दोस्त बनें। इससे रिश्तों में पारदर्शिता बनी रहेगी।
  37. कभी भी अपने बॉयफ्रेंड/पति की तुलना किसी और के बॉयफ्रेंड/पति से न करें। इससे अच्छे खासे रिश्ते बेवजह खराब हो जाते हैं।
  38. अपने बॉयफ्रेंड/पति से कुछ भी न छिपाएं। एक छोटी-सा झूठ किसी मजबूत रिश्ते में दरार डाल सकता है।
  39. अपने बॉयफ्रेंड/पति के करियर में हमेशा उनका साथ दें।
  40. अगर आपके बॉयफ्रेंड/पति किसी भी बात पर गुस्सा करते हैं, तो वहां समझदारी से काम लें। कोशिश करें कि पहले उनका गुस्सा शांत करें।
Image: Shutterstock
  1. अगर काम के प्रेशर के चलते आपका बॉयफ्रेंड/पति तनाव में हैं, तो उनकी परेशानियों को बांटने का प्रयास करें।
  2. कभी अपने बॉयफ्रेंड/पति से ऐसी चीज की मांग न करें, जो उनके बजट में न हो।
  3. महिलाएं घर की लक्ष्मी होती हैं, इसलिए घर का माहौल हमेशा खुशनुमा रखें। इससे रिश्ते में भी मिठास रहेगी।
  4. अगर कभी आपका बॉयफ्रेंड/पति व्यस्तता के कारण कॉल या मैसेज न कर पाए, तो आप उनका हाल चाल जरूर पूछ लें।
  5. अपने बॉयफ्रेंड/पति से कभी भी बेवजह के सवाल-जवाब न करें। खासकर अपने जीवन में किसी तीसरे को लेकर न झगड़े।
  6. अगर आपका बॉयफ्रेंड/पति किसी बात लेकर आप से नाराज हैं, तो उससे तुरंत मनाएं। इससे उन्हें भी आपके प्यार का एहसास होगा।
  7. अगर कभी पार्टनर को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़े, तो उसमें पूर्ण रूप से उनका साथ दें।
  8. हमेशा कोशिश करें कि आप अपने पति के साथ ही खाना खाएं। अगर वो कभी देरी से घर आते हैं, उनके आने का इंतजार करें।
  9. समय-समय पक अपनी फिलिंग्स जाहिर करने के लिए घर में कुछ नया करते रहें और अपने प्यार का एहसास दिलाते रहें।
  10. एक-दूसरे को हमेशा जादू की झप्पी देते रहें, इसे प्यार बढ़ता है।

जानिए रोमांस कैसे करें?

  1. समय-समय पर आप अपने पार्टनर के साथ बाहर या फिर किसी रोमांटिक जगहों पर घुमने जा सकते हैं।
  2. अपने पार्टनर को हमेशा गिफ्ट देते रहें। इससे उन्हें हमेशा खुशी मिलती रहेगी।
  3. प्यार जताने के लिए आप उनके सिर को भी चूम सकते हैं।
  4. अपने पार्टनर को बाहों में भर कर भी अपना प्यार जता सकते हैं।
  5. समय-समय पर फ्लर्ट करते रहें। इससे कपल्स के बीच का रोमांस बढ़ता है।
  6. कभी-कभी आप अपने पार्टनर के साथ मस्ती भरा खेल भी खेल सकते हैं, जैसे गुदगुदाना, गोद में उठाना इत्यादी। इससे आपके बीच की नजदिकियां और बढ़ेगी।
  7. समय-समय पर आई लव यू कहते रहें। इससे समय-समय पर प्यार का एहसास होता है।
  8. बातों-बातों में अपने पार्टनर को बाहों में भर कर भी रोमांस कर सकते हैं।
  9. अपने प्यार को जताने के लिए उनके साथ डांस भी कर सकते हैं।
  10. अपने बिजी शेड्यूल से मौका निकालकर क्वालिटी टाइम जरूर बिताएं।
  11. साथ में कोई रोमांटिक मूवी देखें। इससे आपके बीच का प्यार भी बढ़ेगा।
  12. अगर आपका परिवार बड़ा है और रोमांस का समय नहीं मिलता है, तो कुछ दिनों के लिए बाहर जरूर घुमने जाएं। इसके लिए आप कोई हिल स्टेशन चुन सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख में दिए गए लव टिप्स आपके रिश्ते को और मजबूत बनाने में मददगार साबित होंगे। इसके लिए बस जरूरत है, तो आपको अपने व्यस्त जीवन से थोड़ा समय निकालकर अपने पार्टनर को देने की। फिर देखिए, आपके बीच का प्यार कितना निखर जाएगा। तो देर किस बात की, आजमाएं ये लव टिप्स और दें अपने जीवन को नया रंग, ताकि उसमें कभी भी खटास पैदा न हो।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख