
क्रिसमस डे गिफ्ट्स | कैसे जीते अपनों का दिल | 50+ Christmas Day Gifts in Hindi
क्रिसमस डे पास हो और गिफ्ट्स की बात न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। अगर आप भी क्रिसमस के अवसर पर अपने रिश्तेदारों और करीबी लोगों को गिफ्ट देना चाह रहे हैं, तो यहां कई क्रिसमस गिफ्ट आइडियाज हैं। इनकी मदद से आप बेस्ट क्रिसमस गिफ्ट चुनकर उन्हें उपहार के तौर पर दे सकते हैं। इन तोहफों से रिश्तों में मिठास भी घुलेगी और मजबूती भी आएगी। आपकी सुविधा के लिए यहां क्रिसमस उपहार की लिस्ट के साथ ही उन्हें खरीदने के लिए हमने ऑनलाइन लिंक भी दिए हैं।
स्क्रॉल करें
चलिए, इधर-उधर की बात किए बिना सीधे बेस्ट क्रिसमस गिफ्ट के बारे में जानते हैं।
विषय सूची
बेहतरीन क्रिसमस उपहार | 50+ Merry Christmas Gift Ideas in Hindi
क्रिसमस डे की बधाई अपनों को कुछ तोहफों की मदद से देना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। नीचे हमने 50 से भी ज्यादा क्रिसमस गिफ्ट आइडिया दिए हैं। इनमें से किसी भी उपहार को चुनकर आप अपने रिश्तेदार व करीबी मित्रों को दे सकते हैं।
1. क्रिसमस मग
क्रिसमस डे के गिफ्ट के तौर पर आप मेरी क्रिसमस लिखा हुआ मग किसी रिश्तेदार व दोस्त को दे सकते हैं। यह काले रंग का मग है, जिसके बाहर गहरे नीले रंग की कोटिंग है। इस कोटिंग पर मेरी क्रिसमस लिखा है, वो भी नारंगी कलर से। इस कलर कॉम्बिनेशन की वजह से यह मग दिखने में बेहद सुंदर लगता है। आप जिसे भी यह मग क्रिसमस उपहार के रूप में देंगे उसके चेहरे पर इसे देखकर मुस्कान आना तय है।
2. टी लाइट होल्डर
3. सांता गिफ्ट बैग
अगर कोई क्यूट सा क्रिसमस उपहार लेना चाह रहे हैं, तो यह एक बेहतरीन विकल्प है। यह दो अलग-अलग स्टाइल वाले स्टोकिंग यानी जुराब जैसे दिखने वाले बैग का सेट है। इनमें से एक में स्नोमैन बना है और दूसरे में सांता क्लॉज। इन स्टोकिंग सेट के अंदर कुछ चॉकलेट डालकर आप अपने बच्चे या रिश्तेदार को दे सकते हैं या फिर सिर्फ ये बैग भी दे सकते हैं। यह दिखने में इतने प्यारे हैं कि इन्हें देखकर हर कोई खुश हो जाएगा।
4. मेरी क्रिसमस वॉल हैंगिंग
मेरी क्रिसमस लिखा हुआ वॉल व डोर हैंगिंग भी एक अच्छा क्रिसमस गिफ्ट हो सकता है। यह लाल रंग का वॉल हैंगिंग है, जिसमें क्रिसमस ट्री के पत्ते और लाल चेरी का डिजाइन बना हुआ है। इसमें जगह-जगह पर गोल्डन रंग के रिबन भी बंधे हुए हैं, जिस वजह से यह और भी आकर्षक लगता है। इसे आसानी से कही भी टांग सकते हैं। यह क्रिसमस तोहफा आपके दोस्तों या रिश्तेदारों को जरूर पसंद आएगा।
5. सांता कुशन कवर
क्रिसमस गिफ्ट के रूप में आप कुशन कवर भी चुन सकते हैं। यह आम नहीं, बल्कि सांता प्रिंटेड कुशन कवर है। इस सांता डिजाइन कुशन कवर में क्रिसमस के लिए बधाई संदेश भी लिखा हुआ है। यह कुशन कवर का आगे का हिस्सा लाल रंग का है और पीछे का काले रंग का। इस कुशन कवर का साइज स्टैंडर्ड है यानी 12×12, इसलिए इसे किसी को भी गिफ्ट किया जा सकता है।
6. क्रिसमस कर्टेन
क्रिसमस तोहफा देने के लिए क्या खरीदें समझ नहीं पा रहे हैं, तो इस कर्टेन को चुन सकते हैं। इस परदे में सांता, क्रिसमस ट्री और क्रिसमस गिफ्ट अलग-अलग रंगों में प्रिंट हैं। इस वजह से यह एक तरह का मल्टीकलर परदा है, लेकिन इसका बेस रंग सफेद है। यह तोहफा किसी के भी घर की शान बनकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।
7. डोर गारलैंड
डोर गारलैंड भी क्रिसमस का एक अच्छा तोहफा हो सकता है। यह माला जैसा दिखने वाला डेकोरेटिव पीस है, जिसे आप अपने रिश्तेदार और दोस्त को क्रिसमस गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। इस गारलैंड में सांता, क्रिसमस ट्री के पत्ते और रिबन लगे हुए हैं। यह लाल और गोल्डन दो रंगों में उपलब्ध है। इस गिफ्ट को आप जिसे भी देंगे उसे यह जरूर पसंद आएगा, क्योंकि यह गारलैंड घर की शोभा को बढ़ाता है। इसे बेडरूम, खिड़की, लिविंग रूम कही भी सजाया जा सकता है।
8. क्रिसमस चेयर कवर
क्रिसमस तोहफा क्या खरीदें नहीं समझ आ रहा है, तो आप क्रिसमस डेकोरेशन संबंधित चीजें भी बतौर गिफ्ट खरीद सकते हैं। कुछ ऐसा ही क्रिसमस गिफ्ट है डाइनिंग चेयर सांता कैप कवर। यह सांता की टोपी के आकार का कुर्सी कवर है। लाल रंग का यह कवर दिखने में आकर्षक होने के साथ ही डाइनिंग चेयर को एक नया लुक देता है। इसी वजह से यह गिफ्ट आपके रिश्तेदार व दोस्तों को जरूर पसंद आएगा।
9. क्रिसमस गिफ्ट हैम्पर
क्रिसमस डे के लिए गिफ्ट खरीदना चाह रहे हैं, तो यह हैम्पर बेस्ट विकल्प है। इस हैम्पर में एक बास्केट, एक चॉकलेट बॉक्स और एक सेंटेड कैंडल है। इनके अलावा, क्रिसमस कार्ड, सांता कैप, क्रिसमस ट्री डेकोरेशन यानी बॉल, छोटे-छोटे सांता, स्नो मैन, स्टार जैसे 16 पीस इस गिफ्ट हैम्पर में हैं। इस हैम्पर से आप अपने प्रियजनों को खास महसूस करा सकते हैं।
10. सांता क्लॉज रबर मास्क
सांता क्लॉज मास्क भी बेस्ट क्रिसमस गिफ्ट हो सकता है। यह फेस मास्क एकदम रियल फेस जैसा दिखता है। गुलाबी गाल और प्यारी सी मुस्कान वाले इस मास्क में बनी हुई सफेद दाढ़ी इसे और आकर्षक बनाती है। इस मास्क के साथ सांता कैप भी फ्री में मिलेगा। आप बेझिझक इस मास्क को खरीदकर बच्चे या बड़े किसी को भी क्रिसमस उपहार के रूप में दे सकते हैं।
11. सांता क्लॉज ड्रेस
बच्चे को क्या क्रिसमस गिफ्ट दें समझ नहीं आ रहा है, तो आप उसे सांता क्लॉज ड्रेस दे सकते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि बच्चे सांता क्लॉज को देखकर खुश हो जाते हैं, तो क्यों न इस बार उन्हें ही सांता की ड्रेस देकर उसके लुक में तैयार किया जाए। यकीनन बच्चे इस को ड्रेस देखकर खुश होंगे और इसे पहनकर क्रिसमस को और ज्यादा एंजॉय करेंगे।
12. चॉकलेट डेकोरेशन हॉर्स
क्रिसमस डे के लिए गिफ्ट के रूप में आप हॉर्स चॉकलेट का यह पैक भी खरीद सकते हैं। हॉर्स डेकोरेटिव पीस के ऊपर एक सुंदर सा चॉकलेट से भरा बैग रखा है। इसमें कुल 10 चॉकलेट हैं, जो एल्यूमीनियम फॉइल में पैक है और फिर लाल रंग के प्लास्टिक में लिपटी हुई हैं। नट्स से भरपूर क्रीमी फ्लेवर वाले चॉकलेट का टेस्ट भी शानदार है। चॉकलेट को खाने के बाद इस हॉर्स को घर में शो पीस की तरह सजा सकते हैं। इसी वजह से इस गिफ्ट को आप बड़े या बच्चे किसी को भी दे सकते हैं।
13. सांता कुशन
एक क्यूट सा गिफ्ट क्रिसमस डे के लिए अपने किसी करीबी के लिए खरीदना है, तो इसपर एक नजर डाल सकते हैं। यह एक कुशन है, जिसमें सांता और उसकी टोपी बनी हुई है। भले ही सुनने में यह आम लगता है, लेकिन देखने में बेहद आकर्षक है। आप यह जिसे भी बतौर गिफ्ट देंगे वो इसे देखकर ‘वाओ’ जरूर कहेगा। यह वैक्यूम पैकिंग के साथ आता है। मतलब यह चपटी यानी फ्लैट पैकिंग में आएगा और जैसे ही आप इसकी पैकिंग खोलेंगे यह खुद-ब-खुद शेप में आ जाएगा।
14. चाइम बेल्स
विंड चाइम बेल भी एक अच्छा क्रिसमस गिफ्ट है। इसमें फेंगशुई मेटल विंड चाइम पाइप लगे हुए हैं। इसे घर में पॉजिटिव एनर्जी लाने के लिए जाना जाता है। हर किसी के लिए सकारात्मक ऊर्जा जरूरी होती है। ऐसे में यह अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को देने के लिए बेस्ट क्रिसमस गिफ्ट हो सकता है। इससे आने वाली साउंड भी काफी मेलोडियस यानी मधुर है।
15. डेकोरेटिव मार्बल कामधेनु
कामधेनु गाय डेकोरेटिव पीस भी क्रिसमस डे गिफ्ट हो सकता है। यह मार्बल का बनी हुई मूर्ति है, जिसे शोकेस, मंदिर या किसी अन्य जगह पर सजा सकते हैं। बताया जाता है कि यह कामधेनु गाय घर में सुख-समृद्धि लेकर आती है। इसे वास्तु के हिसाब से नॉर्थ ईस्ट डायरेक्शन में सजाने की कंपनी ने सलाह दी है। ऐसे में क्यों न खुशी लेकर आने वाली कामधेनु गाय को क्रिसमस गिफ्ट के रूप में अपने करीबियों को दिया जाए।
16. लाफिंग बुद्धा
किसी को गुड लक क्रिसमस तोहफे के रूप में दिया जाए, तो शायद उससे बेहतर कुछ नहीं होगा। ऐसे में आप लाफिंग बुद्धा खरीद कर अपने संबंधी को दे सकते हैं। माना जाता है कि जिसे भी फेंगशुई लाफिंग बुद्धा दिया जाता है उनके घर में समृद्धि, सफलता और लक्ष्मी आती है। यह गोल्डन रंग का लाफिंग बुद्धा है, जिसे हर कोई क्रिसमस गिफ्ट के रूप में पाकर खुश होगा। इसे आप खुद के परिवार वालों या फिर दोस्तों को क्रिसमस उपहार के रूप में दे सकते हैं।
17. डांसिंग पीकॉक
क्रिसमस डे के गिफ्ट के रूप में कुछ अलग सा खरीदना है, तो पीकॉक शोपीस खरीद सकते हैं। यह डांसिंग पीकॉक स्टैच्यू है, जिसमें सुपरफाइन हैंड पेंटिंग की गई है। दिखने में यह मोर एकदम असली लगता है। यह पीकॉक लकड़ी का बना हुआ है और एक ड्रम के ऊपर खड़ा है। घर की शोभा बढ़ाने में यह डेकोरेशन पीस मदद करता है। इसी वजह से यह गिफ्ट हर किसी को पसंद आएगा।
18. चार्म कार्ड
चार्म कार्ड भी एक अच्छा और अलग क्रिसमस गिफ्ट हो सकता है। यह फेंगशुई गुड लक चार्म कार्ड है, जिसका आकार लीफ यानी पत्ते जैसा है। इसे आप किसी बच्चे, रिश्तेदार और अन्य करीबी को दे सकते हैं। यह लीफ चार्म कार्ड हैंडी है, जिसे जेब, पर्स, रेगुलर डायरी, स्टडी बुक कहीं भी रखा जा सकता है। बेशक यह बेस्ट क्रिसमस उपहार का विकल्प है।
19. क्रिसमस किड्स गिफ्ट
बच्चों को छोटी-छोटी चीजें ही खुश कर देती हैं। क्रिसमस डे के दिन भी बच्चों के चेहरे पर कुछ ऐसे ही गिफ्ट खुशी ला सकते हैं। यह एक कॉम्बो पैक है, जिसमें सांता क्लॉज कैप, कार्टून वाला रिस्ट बैंड और एक चश्मा है। चश्मे को स्टाइलिश लुक देने के उसके साइड में सांता कैप का डिजाइन भी बनाया गया है। यकीनन इस गिफ्ट को अगर किसी छोटे बच्चे को दिया जाए, तो वह खुशी से झूम उठेगा।
20. सेंटेड कैंडल
क्रिसमस गिफ्ट के रूप में आप सेंटेड कैंडल भी खरीद सकते हैं। यह तीन सुगंधित मोमबत्तियों का पैक है। यह मोमबत्तियां कांच के जार में आती हैं। इनमें से हर कैंडल में एक अलग खुशबू है। एक में गुलाब की, दूसरे में चमेली और तीसरे में लैवेंडर की। घर को जगमग करने और खुशबू से भर देने वाले इन कैंडल में हाई ग्रेड वैक्स है। यह मोमबत्ती जलने पर न धुआं छोड़ती है और न काले रंग का अवशेष छोड़ती है। बस तो आप बिना टेंशन के इसे क्रिसमस उपहार के रूप में खरीद सकते हैं।
21. कपल हग मिनिएचर
वाइफ को क्रिसमस डे गिफ्ट देना है, तो कपल हग मिनिएचर भी खरीद सकते हैं। यह एक रोमांटिक और क्यूट गिफ्ट है, जिसमें एक कपल ने अपनी वाइफ को प्यार से बांहों में उठा रखा है। इस रोमांटिक कपल हग को देखकर आपकी पत्नी जरूर खुश हो जाएगी।
22. टॉर्टोइस
कहते हैं टॉर्टोइस यानी कछुआ गुड लक का साइन होता है। बस तो आप इसे भी क्रिसमस डे के गिफ्ट के रूप में खरीद कर अपने प्रियजनों को दे सकते हैं। इस गुड लक क्रिसमस गिफ्ट को देखकर आपके करीबी के चेहरे पर खुशी की चमक जरूर आएगी। यह मेटल से बना गोल्डन रंग का कछुआ है। इसमें एक साथ तीन कछुए हैं, जो एक के ऊपर एक बैठे हुए हैं। इससे आपके रिश्तेदार व दोस्त के जीवन में खुशहाली जरूर आएगा।
23. रॉयल कटआउट
पत्नी को आप उपहार के रूप में रॉयल कटआउट भी दे सकते हैं। यह एक तरह का स्टाइलिश फोटो फ्रेम है। इसमें एक बड़ी सी स्टैंडिंग फोटो और साइड में हार्ट शेप पांच फोटो लगाने की जगह है। आप अपनी पत्नी की अच्छी सी फोटो देकर इसे कस्टमाइज करवा सकते हैं। इसमें वाटर प्रूफ ग्लिटर पेपर में प्रिंटेड फोटो लगती हैं, जिस वजह से यह काफी शाइन करता है। आपकी वाइफ को यह क्रिसमस गिफ्ट पसंद न आए ऐसा हो ही नहीं सकता।
24. जीसस एलईडी लाइट
किसी धार्मिक इंसान को क्रिसमस गिफ्ट देना है, तो यह परफेक्ट है। यह जीसस की पिक्चर वाला लैम्प है। कांच का बना यह नाइट लैंप बिना बैटरी के चलता है। इसमें दो पिन वाला पावर प्लग है, जिसे बिजली के सॉकेट से जोड़कर जलाया जा सकता है। सबसे खास बात यह है कि इसके लाइट का रंग बदलता रहता है।
25. कस्टमाइज्ड मैटेलिक सिप्पर
मैटेलिक सिप्पर भी अच्छा क्रिसमस तोहफा हो सकता है। इस सिप्पर की खास बात यह है कि इसे कस्टमाइज करवा सकते हैं। जी हां, जिसे भी यह सिप्पर गिफ्ट करना है आप उसकी तस्वीर इसमें लगवा सकते हैं। साथ ही फोटो के नीचे एक उस व्यक्ति का नाम भी लिखवाया जा सकता है। यह बोतल नॉन टॉक्सिक और ओडरलेस है यानी इससे अन्य पानी की बोतल की तरह गंध नहीं आती है। बस बिना कुछ सोचे आप इसे क्रिसमस डे के गिफ्ट के रूप में खरीद लें, क्योंकि आप जिसे भी यह सिप्पर देंगे उसे यह जरूर पसंद आएगा।
26. वैक्यूम इंसुलेटेड ट्रैवल मग
क्रिसमस डे पर यह ट्रैवल टी एंड कॉफी मग भी आप अपने करीबियों को गिफ्ट कर सकते हैं। यह वैक्यूम इंसुलेटेड सिप्पर है, जो स्टील से बना है। इसमें चाय या कॉफी घंटों तक गर्म रह सकती है। साथ ही यह ट्रैवल फ्रेंडली भी है। इसे अपने साथ कहीं भी ले जाया जा सकता है। इस मग का रंग गोल्डन है और इसकी लिड काले रंग की है। इसे गिफ्ट के तौर पर आप जिसे भी देंगे उसके चेहरे पर स्माइल आनी पक्की है।
27. ट्रॉफी
पति को एक अच्छा क्रिसमस डे गिफ्ट देना चाह रहे हैं, तो बेस्ट हसबैंड ट्रॉफी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। आखिर किस पति को ऐसी ट्रॉफी लेना पसंद नहीं होगा। यह गिफ्ट आपके पति का दिन बना सकता है। इस ट्रॉफी में बेस्ट हसबैंड एवर लिखा है और साइड में कई सारे दिल लगे हुए हैं। साथ ही यह लकड़ी से बनी हुई ट्रॉफी है, जिस वजह से यह टिकाऊ भी है।
28. दीवार घड़ी
क्रिसमस में दीवार घड़ी भी दोस्तों को गिफ्ट कर सकते हैं। कहते हैं घड़ी हमेशा अच्छा वक्त लेकर आती है। ऐसे में इसे क्रिसमस के समय में तोहफे के रूप में देना बेस्ट आइडिया है। इस घड़ी को आप जिसे भी गिफ्ट करना चाहते हैं उसकी फोटो इसमें लगवा सकते हैं। घड़ी का आकर्षक डिजाइन और उसमें लगी फोटो आपके रिश्तेदार को जरूर पसंद आएगी।
29. स्टीकर
क्रिसमस के लिए कोई गिफ्ट नहीं सूझ रहा है, तो यह वॉल स्टीकर खरीद सकते हैं। यह फैमिली ट्री वॉल स्टिकर है। इसमें छोटे-छोटे कई सारे फ्रेम लगे हैं, जिसमें आपके दोस्त या करीबी रिश्तेदार अपनी फोटो लगा सकते हैं। इस स्टीकर को कंपनी ने वाटरप्रूफ और हाई क्वालिटी वाला बताया है, जिसका रंग चार से पांच साल तक भी फीका नहीं पड़ता है। यकीनन इस क्रिसमस उपहार को देखकर आपके दोस्तों के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।
30. टॉय पेन कंटेनर
क्रिसमस डे का यह एक ऐसा गिफ्ट है, जिसे बच्चे या बड़े किसी को भी दिया जा सकता है। यह एक आकर्षक पेन व पेंसिल होल्डर है। इससे आपके दोस्त व रिश्तेदार के घर की शोभा भी बढ़ेगी और वो इसमें पेन व पेंसिल भी रख भी सकते हैं। इसके अलावा, इसे फ्लावर पॉट की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह बच्चों को पसंद आने वाले कैरेक्टर ग्रूट जैसा दिखने वाला कंटेनर है। इसी वजह से यह बच्चों के मन को जरूर भाएगा और बड़ों को भी खूब पसंद आएगा।
31. स्पेक्स होल्डर
क्रिसमस डे के लिए कोई थॉटफूल गिफ्ट खरीदना चाह रहे हैं, तो स्पेक्स होल्डर खरीद सकते हैं। यह चश्मे को सही तरीके से रखने व टूटने से बचाता है। इसे घर के जिस भी कोने में रखा जाए उसकी शान यह अपने डिजाइन से बढ़ा सकता है। यह लकड़ी से बना हुआ होल्डर है, जिसपर ब्राउन रंग का शाइनी कलर किया हुआ है। थॉटफुल होने की वजह से इस गिफ्ट को हर कोई पसंद करेगा।
32. ब्लूटूथ स्पीकर
क्रिसमस तोहफे के तौर पर आप ब्लूटूथ स्पीकर भी खरीद सकते हैं। इसमें घंटों तक बिना किसी रूकावट के गाना सुनाने की क्षमता है। फिर इसे दोबारा फुल चार्ज होने में कुल ढाई घंटे लगते हैं। इसमें ऑडियो की पांच तरह की सेटिंग हैं, जिन्हें अपनी पसंद के अनुसार सेट किया जा सकता है। इसे किसी को भी गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं, क्योंकि गाना सुनना किसे पसंद नहीं होता।
33. किताब
कहते हैं किताब से अच्छा दोस्त कोई और नहीं होता। ऐसे में क्यों न एक ‘दोस्त’ क्रिसमस के दिन अपने करीबी को गिफ्ट किया जाए। यह दोस्त रूपी किताब हर उम्र के इंसान को पसंद आएगी, क्योंकि यह जीवन के रवैया के ऊपर है। इस किताब में यह बताया गया है कि किस तरह से प्रतिक्रिया को बदलने से सारी चीजें बदल जाती है। इससे बड़े-छोटे हर किसी को कुछ-न-कुछ सीखने को मिलेगा। इसे पढ़ने वाले कई रिडर्स इस किताब को लाइफ चेंजिंग भी बताते हैं।
34. ब्रेसलेट
ब्रेसलेट भी क्रिसमस डे गिफ्ट का एक अच्छा विकल्प है। इस ब्रेसलेट का रंग और डिजाइन दोनों हर उम्र की लड़की को खूब भाता है। इसके ऊपर कई चमकदार क्रिस्टल भी लगे हुए हैं। आपकी वाइफ के हाथ में यह ब्रेसलेट खूब जचेगा, क्योंकि यह स्टाइलिश और ट्रेंडी है। आप सुहागरात के समय इसे खुद अपनी वाइफ के हाथों में पहना सकते हैं।
35. बाथ रोब
बाथ रोब भी आप वाइफ को बतौर क्रिसमस उपहार दे सकते हैं। यह पिंक रंग का बाथ रोब है, जो हाई क्वालिटी टॉवल फाइबर से बना हुआ है। फ्री साइज होने की वजह से यह हर बॉडी टाइप के इंसान को फिट आ सकता है। आपकी पत्नी को यह क्रिसमस गिफ्ट जरूर पसंद आएगा, क्योंकि यह हर दिन की जरूरत की चीज है। पिंक के अलावा इसमें तीन अन्य रंग भी हैं, जिनमें से किसी भी पसंदीदा कलर को आप खरीद सकते हैं।
36. ग्रीटिंग कार्ड
क्रिसमस में एक स्वीट और सिंपल गिफ्ट देना चाहते हैं, तो यह ग्रीटिंग कार्ड काफी है। यह प्यारा सा सेंटा ग्रीटिंग कार्ड है, जिसमें कार्टून जैसा सांता क्लॉज बना हुआ है। इस ग्रीटिंग को जो भी खोलेगा उसे इसमें अपनी फोटो दिखाई देगी। जी हां, क्योंकि इस ग्रीटिंग के अंदर कांच का टुकड़ा लगा हुआ है। साथ ही इसमें प्यारा सा मैसेज भी लिखा है, जो हर किसी को पसंद आएगा।
37. सिरेमिक कॉफी मग
क्यूट क्रिसमस गिफ्ट लेना है, तो आप इस सिरेमिक कॉफी मग को चुन सकते हैं। इस मग के साथ ढक्कन भी आता है, जो टोपी जैसा दिखता है। साथ ही सेरेमिक मग में स्माइली व प्यारी सी नाक बनी हुई है। साथ ही बीच में रिबन जैसा डिजाइन भी प्रिंट है, जिस वजह से यह बेहद आकर्षक लगता है। इस मग का शेप भी प्यारा है, इसलिए इसे बच्चे या बड़े किसी को भी गिफ्ट कर सकते हैं।
38. सांता क्लॉज स्लिंग बैग
क्रिसमस के एक अच्छे से गिफ्ट की तलाश में हैं, तो इस स्लिंग बैग को खरीद सकते हैं। यह क्यूट सा लाल रंग का बैग है। इसके आगे के हिस्से में सफेद रंग का सांता बना हुआ है और उसके ऊपर सांता क्लॉज कैप भी लगी हुई है। यह 4 लीटर का बैग है। यह एक परफेक्ट क्रिसमस गिफ्ट है, जिसे बच्चे को या लड़कियों को दिया जा सकता है।
39. सांता क्लॉज की रिंग
क्रिसमस डे में सांता से जुड़ा ही गिफ्ट खरीदना चाहते हैं, तो यह की रिंग खरीद सकते हैं। इसमें प्यारा मुस्कुराता हुआ सांता बना है। यह सांता नारंगी, हरा, पीला और सफेद रंग से बना है, जिसके कारण यह काफी आकर्षक और मनमोहक लगता है। इसे गाड़ी की चाबी में लगाने के अलावा घर की चाबी में लगाकर रख सकते हैं।
40. क्रिसमस म्यूजिक बॉक्स
बेस्ट क्रिसमस गिफ्ट खरीदना चाह रहे हैं, तो यह वुडन म्यूजिक बॉक्स खरीद सकते हैं। इस बॉक्स में ‘मेरी क्रिसमस’ लिखा हुआ है और इसमें एक हैंडल है। इसको घुमाने पर इसमें थीम के हिसाब से मेलोडी सॉन्ग बजता है। इसके लिए किसी बैटरी की भी जरूरत नहीं है। साथ ही इस म्यूजिक की स्पीड को भी कंट्रोल किया जा सकता है। यह बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि बड़ों के लिए भी अच्छा गिफ्ट साबित हो सकता है।
41. डिटॉक्स गिफ्ट किट
एक अच्छा गिफ्ट वही होता है, जिसे इंसान रोज इस्तेमाल कर सके या फिर उसे उसकी जरूरत हो। कुछ ऐसा ही गिफ्ट यह डिटॉक्स किट भी है। यह ग्रीन टी क्विक फेस डिटॉक्स किट है, जो चेहरे को गहराई से साफ कर सकता है। इस गिफ्ट किट में नेकेड डिटॉक्स ग्रीन टी फेस वॉश, नेकेड डिटॉक्स ग्रीन टी फेस स्क्रब, नेकेड डिटॉक्स ग्रीन टी फेस सीरम और नेकेड डिटॉक्स ग्रीन टी नाइट जेल है। यह किट एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो चेहरे को पूरी तरह से डिटॉक्स करने में मदद करता है।
42. वॉइस ड्रम
बच्चों के लिए क्रिसमस गिफ्ट खरीदना है, तो यह वॉइस ड्रम खरीद सकते हैं। इससे निकलने वाली आवाज बच्चे को काफी प्यारी लगती है। साथ ही इससे बच्चे पियानो बजाने की प्रेक्टिस भी कर सकते हैं। अगर किसी बड़े व्यक्ति को गिफ्ट देना है, तो उसे बड़े के लिए बजाने वाला पियानो, गिटार या कोई अन्य म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट दे सकते हैं।
43. पिग्गी बैंक
क्रिसमस डे का गिफ्ट पिग्गी बैंक भी हो सकता है। यह लकड़ी का बना हुआ पिग्गी बैंक है। इसकी शेप बिल्कुल ढोलक जैसी है। इस गिफ्ट को आप जिसे भी देंगे उसे खूब पसंद आएगा, क्योंकि पैसे जमा करके रखने के साथ ही यह शोपीस की तरह भी काम करेगा। जी हां, इसे घर के जिस भी कोने में रखा जाएगा उस जगह की शोभा बढ़ना तय है। इस गिफ्ट को आप खासतौर पर बच्चों के लिए चुन सकते हैं।
44. कॉस्मेटिक ऑर्गेनाइजर
कॉस्मेटिक स्टोरेज बॉक्स भी एक अच्छा क्रिसमस तोहफा हो सकता है। इसमें कई दराज और कम्पार्टमेंट बने हुए हैं, जिसमें कॉस्मेटिक के सामान या अन्य वस्तुओं को रखा जा सकता है। यह स्टाइलिश ऑर्गेनाइजर है, जो आपके टेबल, मेज या डेस्क को साफ-सुथरा रखने और चीजों को व्यवस्थित तरीके से रख सकते हैं।
45. इयर पॉड्स
आप इयर पॉड्स या इयर फोन को भी क्रिसमस डे गिफ्ट के रूप में खरीद सकते हैं। यहां हम इयर पॉड्स का लिंक दे रहे हैं। इसकी मदद से आपके नजदीकी लोग बिना तार के झंझट के अपना पसंदीदा गाना सुन सकते हैं और हाथ में फोन लिए बिना किसी से भी बात कर सकते हैं। इसको फोन के ब्लूटूथ की मदद से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके बॉक्स में ही खुद इयर पॉड्स चार्ज होते रहते हैं। बस तो अपने करीबी के लिए यह शानदार क्रिसमस तोहफा खरीद लें।
46. सीक्रेट बुक सेफ
क्रिसमस उपहार के लिए आप सीक्रेट बुक सेफ भी खरीद सकते हैं। यह एक अलग और अनोखा तोहफा है, जिसमें कीमती चीजें छुपा कर रख सकते हैं। दिखने में यह एक आम किताब व डिक्शनरी लगती है, जिसमें अंदर से लॉक लगा हुआ है। इसे खोलने के बाद ही लॉक नजर आता है वरना यह लॉकर आम किताब जैसा ही दिखता है। इसे आसानी से बुक शेल्फ में रखा जा सकता है। आप जिसे भी यह गिफ्ट देंगे उसका दिल खुश हो जाएगा।
47. मिनी इंस्टेंट कैमरा
इंस्टेंट मिनी कैमरा भी बेस्ट क्रिसमस गिफ्ट साबित हो सकता है। यूं तो हर किसी के पास आजकल कैमरा व कैमरे वाला फोन होता है, लेकिन इस इंस्टेंट कैमरा की बात ही अलग है। फोटो खींचते ही हाथ में उसकी कॉपी आने से बेशक सामने वाले को अच्छा महसूस होता है। इससे सभी खूबसूरत लम्हों की फोटो एकदम हाथ में आ जाएगी।
48. एयर फ्रेशनर
घर को खुशबू से महकाने वाला एयर फ्रेशनर भी एक अच्छा क्रिसमस उपहार साबित हो सकता है। इसमें एयर फ्रेशनर मशीन के साथ ही रिफिल भी आता है। हर एक रिफिल से दो हजार से भी ज्यादा स्प्रे हो सकता है यानी यह करीब 60 दिनों तक चलता है। उसके बाद मशीन में दोबारा एक नया रिफिल डाल सकते हैं। इस गिफ्ट को हर कोई पसंद करेगा, तो बस आप बेझिझक इसे क्रिसमस गिफ्ट के रूप में खरीद सकते हैं।
49. फ्रेम पेंटिंग
क्रिसमस गिफ्ट के रूप में आप 3D वॉल पेंटिंग भी खरीद सकते हैं। इसमें हिरण और कुछ पेड़ की पेंटिंग बनी हुई है। यह पेंटिंग तीन हिस्सों में है, जिन्हें एक साथ जोड़कर दीवार में लगाया जाता है। इससे घर को एक नया लुक मिल सकता है। यह पेंटिंग वाटर प्रूफ है, इसलिए जल्दी खराब भी नहीं होगी। अब इतने अच्छे गिफ्ट को खरीदने से पहले दो बार सोचने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आप इसे किसी भी करीबी को उपहार स्वरूप दे सकते हैं।
50. क्रिस्टल हैंगिंग बॉल
हैंगिंग बॉल भी क्रिसमस के मौके पर किसी को गिफ्ट कर सकते हैं। यह बॉल घर की शान बढ़ाने में मदद करती है। ट्रांसपेरेंट रंग की यह फेंगशुई बॉल घर से नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर रखने में मदद करती है। इसे घर में कहीं भी रखा या लटकाया जा सकता है। इसमें एक छोटा सा छेद है, जिसमें धागा या कोई तार डालकर इसे खिड़की, दरवाजा में लटका सकते हैं। यह घर की शोभा को भी बढ़ा सकता है।
51. फिटनेस बैंड
क्रिसमस पर फिटनेस संबंधी कोई उपहार अपने रिश्तेदार को देना चाह रहे हैं, तो यह फिटनेस बैंड एक अच्छा विकल्प है। यह एक बैंड है, जिसमें हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप स्टेटस, बॉडी ऑक्सीजन लेवल, स्लीप स्टेटस, स्टेप काउंट और कैलोरी का सारा रिकॉर्ड रखता है। यह बैंड कई तरह के रंगों में मौजूद है, जिसे आप अपनी पसंद से खरीद सकते हैं। इस गिफ्ट को बच्चे, बड़े, बुजुर्ग हर कोई पसंद करेगा, इसलिए इसे क्रिसमस गिफ्ट के रूप में ले सकते हैं।
क्रिसमस डे के लिए ये थे बेस्ट गिफ्ट ऑप्शन, जिन्हें आपके रिश्तेदार व फैमिली वाले लोग जरूर पसंद करेंगे। यहां हर उम्र के लोगों के हिसाब से हमने गिफ्ट आइडिया और उसे खरीदने के लिए ऑनलाइन लिंक दिए हैं। इन क्रिसमस उपहार से आप अपने लोगों को स्पेशल होने का एहसास दिला सकते हैं। बस अब इनमें से अपने पसंदीदा गिफ्ट्स सलेक्ट करें और एक क्लिक करके इन्हें ऑनलाइन खरीद लें। हैप्पी क्रिसमस!

Latest posts by StyleCraze (see all)
- काले तिल के फायदे, उपयोग और नुकसान – 8 Amazing Benefits of Black Sesame Seeds and Side Effects in Hindi - January 18, 2021
- 55+ Best Chai Quotes in hindi : चाय पर शायरी और स्टेटस | Chai Lover Quotes - January 18, 2021
- 55+ Moon Quotes in Hindi : चांद पर शायरी | Shayari On Moon - January 13, 2021
- 50+ Best Travel Quotes In Hindi – मुसाफिर शायरी | Musafir Shayari - January 5, 2021
- 35+ Romance Tips – How to Impress Husband In Hindi – पति को ऐसे करें प्यार व रिश्ता रखें बरकरार - January 4, 2021
