मुरमुरे खाने के 10 फायदे, उपयोग और नुकसान – Puffed Rice Benefits and Side Effects in Hindi

Written by , MA (Journalism & Media Communication) Puja Kumari MA (Journalism & Media Communication)
 • 
 

मुरमुरे से तैयार भेलपुरी, चिक्की, पोहा आदि आपने बहुत खाए होंगे, लेकिन क्या आप इससे होने वाले स्वास्थ्य संबंधी फायदों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो इस लेख को पढ़ने के बाद आप मुरमुरे खाने के फायदे अच्छी तरह जान जाएंगे। भारत में इसका सेवन अमूमन सभी लोगों ने किया होगा, लेकिन बहुत कम लोग ही इस बात से वाकिफ होंगे कि मुरमुरे स्वास्थ्य फायदों से लबरेज है। स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में जानिए मुरमुरे खाने के फायदे और इसके उपयोग से जुड़ी जानकारी। साथ ही यहां मुरमुरे के नुकसान की जानकारी भी दी गई है।

विस्तार से पढ़ें

चलिये, सबसे पहले मुरमुरे के विषय में जानकारी हासिल कर लेते हैं।

मुरमुरे क्या हैं? – What is Puffed Rice in Hindi

मुरमुरा एक खाद्य पदार्थ है, जिसे चावल से तैयार किया जाता है। इसे कुरमुरा और पफ्ड राइस के नाम से भी जाना जाता है। इसे बनाने के लिए पहले कड़ाही में जरूरत अनुसार नमक डालकर गर्म किया जाता है। नमक गर्म होने जाने के बाद फिर इसमें चावल डालकर तेज आंच पर लगातार चम्मच चलाकर चावलों को भूना जाता है, जब तक कि चावल मुरमुरे के रूप में न आ जाएं। इसे स्नैक्स के तौर पर कई तरह से खाया जाता है। आगे जानिए यह किस प्रकार स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है।

पढ़ते रहें

लेख में आगे मुरमुरे खाने के फायदे के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

मुरमुरे के फायदे – Benefits of Puffed Rice in Hindi

टेस्टी चावल के मुरमुरे कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, जिस वजह से इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। मुरमुरे के फायदों के बारे में नीचे विस्तार से जानकारी दे रहे हैं, लेकिन उससे पहले यह जरूर जान लें कि मुरमुरा किसी भी बीमारी का इलाज नहीं है। इसका सेवन निम्नलिखित शारीरिक समस्याओं से बचाव व उनके जोखिम को कम करने में कुछ हद तक मदद कर सकता है। अब आगे पढ़ें :

1. एनर्जी बढ़ाने में लाभकारी

मुरमुरे का सेवन शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में सहायक हो सकता है। दरअसल, मुरमुरे में उच्च मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो शरीर की 60 से 70 प्रतिशत ऊर्जा की जरूरत को पूरा कर सकता है (1)। बता दें कि शरीर कार्ब्स को ग्लूकोज में बदलता है, जो ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत है (2)। इस आधार पर यह माना जा सकता है कि शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने में मुरमुरे का सेवन उपयोगी साबित हो सकता है।

2. कब्ज को दूर करने के लिए

चावल के मुरमुरे का सेवन पाचन क्षमता में सुधार कर सकता है। दरअसल, ये डाइटरी फाइबर से समृद्ध होते हैं, जिस वजह से इसका सेवन पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद कर सकता है (1)। बता दें, डाइटरी फाइबर पेट भरे होने का एहसास करा सकता है। इसके अलावा, कब्ज और मोटापे की समस्या से राहत प्रदान कर सकता है (3)। यही कारण है कि मुरमुरे का सेवन कब्ज को दूर करने के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

3. हड्डियों को बनाए मजबूत

हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मुरमुरे का उपयोग लाभकारी हो सकता है। एक शोध में इस बात का जिक्र मिलता है कि मुरमुरे में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं (4)। इसमें पाए जाने वाले ये पोषक तत्व हड्डियों को स्वस्थ व मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभा सकते हैं (5)। इस आधार पर हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए मुरमुरे का सेवन करना गुणकारी हो सकता है।

4. कोलन कैंसर से बचाव

मुरमुरे का उपयोग कोलन कैंसर के जोखिम को कम करने में कुछ हद तक मददगार हो सकता है। दरअसल, एक रिसर्च में इसकी पुष्टि की गई है कि मुरमुरे में डाइटरी फाइबर और स्टार्च होते हैं, जो बड़ी आंत में शॉर्ट-चेन फैटी एसिड को बढ़ावा दे सकते हैं। ये आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया के लिए ईंधन का काम कर सकता है, जिससे कोलन कैंसर व आंत संबंधी बीमारियां (कोलोरेक्टल डिजीज) से बचाव हो सकता है (1)। हालांकि, इस बात का खास ख्याल रखें कि मुरमुरे का उपयोग कुछ हद तक कैंसर से बचाव में सहायक हो सकता है, लेकिन यह इसका उपचार नहीं है। कैंसर के उपचार के लिए डॉक्टरी चिकित्सा बहुत जरूरी है।

5. दिमाग के लिए

चावल के मुरमुरे में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है, जो ग्लूकोज में बदलकर दिमाग के लिए फ्यूल की तरह काम कर सकता है। बता दें कि दिमाग के ठीक तरह से संचालन के लिए ग्लूकोज की आवश्यकता होती है और जैसा कि लेख में ऊपर बताया जा चुका है कि शरीर कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज में बदलता है (6)। यही कारण है कि दिमाग के बेहतर तरीके से काम करने के लिए मुरमुरे का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
जारी रखें पढ़ना

6. रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए

जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, वो आसानी से किसी भी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। मुरमुरे का सेवन इम्यूनिटी को बूस्ट करने में लाभदायक हो सकता है। दरअसल, मुरमुरे विटामिन, मिनरल और फाइटोकेमिकल्स से भरपूर होते हैं, जो कई बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं (7)। बता दें कि फाइटोकेमिकल्स रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार का काम कर सकते हैं (8) (9)। इस आधार पर मुरमुरे का सेवन इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए बेहतर विकल्प माना जा सकता है।

7. वजन को नियंत्रित करने के लिए

शरीर के बढ़ते वजन का एक कारण आहार में अधिक कैलोरी का होना भी है। यही कारण है कि वजन को कम करने के लिए लो कैलोरी फूड को खाने की सलाह दी जाती है (10)। पोषक तत्वों से भरपूर मुरमुरे में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिस वजह से वजन कम करने के लिए इसका सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है (4)। इसलिए, वजन को कम करने के लिए मुरमुरे का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है।

8. मिनरल्स और विटामिन से भरपूर

मुरमुरे का उपयोग शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति कर सकता है। दरअसल, मुरमुरे में पोटेशियम, आयरन, फास्फोरस, कैल्शियम, जिंक, मैंगनीज, फ्लोराइड और सेलेनियम जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं। इसके अलावा, मुरमुरे विटामिन-बी, थियामिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन व पैंटोथैनिक एसिड जैसे विटामिन से भी समृद्ध होते हैं, जो स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं (4)।

9. त्वचा संबंधी परेशानियों के लिए

मुरमुरे का इस्तेमाल सेहत के साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। जैसे कि हमने ऊपर बताया कि मुरमुरे विटामिन और मिनरल से भरपूर होते हैं, जिस वजह से इसका इस्तेमाल त्वचा के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। एक शोध में इस बात का जिक्र मिलता है कि मुरमुरे में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-बी होता है (4)। त्वचा संबंधी परेशानियों को दूर करने में विटामिन-बी बेहद कारगर साबित हो सकता है (11)। हालांकि, यह कौन-कौन सी त्वचा समस्या में किस प्रकार लाभकारी हो सकता है, इसे लेकर अभी और सटीक शोध की आवश्यकता है।

10. सीलिएक के लिए

सीलिएक रोग से ग्रसित लोगों को ग्लूटेन युक्त खाद्य पदार्थों (गेहूं, राई, जौ आदि) के सेवन से परहेज करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान अगर ग्लूटेन का सेवन कर लिया जाए, तो इससे छोटी आंत को नुकसान पहुंच सकता है (12)। वहीं, मुरमुरे ग्लूटेन फ्री होते हैं, जिस वजह से सीलिएक रोगियों के लिए यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है (1)। इस आधार पर सीलिएक रोगी मुरमुरे खाने के फायदे हासिल कर सकते हैं।

आर्टिकल पढ़ते रहें

मुरमुरे के फायदे जानने के बाद लेख में आगे इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में बता रहे हैं।

मुरमुरे के पौष्टिक तत्व – Puffed Rice Nutritional Value in Hindi

मुरमुरे में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इस प्रकार हैं (13) :

      पोषक तत्व             मात्रा प्रति 100 ग्राम
ऊर्जा412 kcal
प्रोटीन5.88 ग्राम
फैट0 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट88.24 ग्राम
आयरन31.76 मिलीग्राम
पोटैशियम265 मिलीग्राम
थियामिन2 मिलीग्राम
राइबोफ्लेविन1.5 मिलीग्राम
नियासिन29.412 मिलीग्राम

स्क्रॉल करें

मुरमुरे के पोषक तत्वाें के बाद आगे हम इसे उपयोग करने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं।

मुरमुरे का उपयोग – How to Use Puffed Rice in Hindi

मुरमुरे का उपयोग कई तरह से किया जा सकता है। नीचे इसे उपयोग करने के अलग-अलग तरीकों के बारे में बता रहे हैं :

  • चावल के मुरमुरे का पोहा बनाकर सेवन कर सकते हैं।
  • मुरमुरे की भेलपुरी लोग बहुत चाव से खाते हैं।
  • मुरमुरे की गुड़ के साथ चिक्की बनाकर सेवन कर सकते हैं।
  • मुरमुरे को दूध और चीनी के साथ मिलाकर सीरियल के तौर पर नाश्ते में सेवन कर सकते हैं।

मात्रा : एक स्वस्थ व्यक्ति रोजाना एक से दो कटोरी मुरमुरे का सेवन कर सकता है। हालांकि, इसे लेने की मात्रा पूरी तरह से व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य व अन्य कई कारकों पर निर्भर करती है। इसलिए, इस विषय से जुड़ी जानकारी के लिए डॉक्टर या डायटिशियन से सलाह लेना बेहतर होगा।

पढ़ते रहें

लेख के अगले भाग में मुरमुरे की रेसिपी शेयर कर रहे हैं।

मुरमुरे से तैयार रेसिपी – Puffed Rice Recipe in Hindi

मुरमुरे से अनेक प्रकार की डिश बनाई जा सकती हैं। नीचे जानिए मुरमुरे से तैयार कुछ शानदार रेसिपी।

1. मुरमुरे का पोहा

सामग्री :

  • दो कटोरी मुरमुरे
  • 2 हरी मिर्च
  • 4-5 करी पत्ता
  • एक प्याज बारीक कटा हुआ
  • आधा टमाटर बारीक कटा हुआ
  • नमक स्वादुनसार
  • चुटकी भर हल्दी
  • राई, जीरा, मूंगफली, चना दाल और उड़द दाल आवश्यकतानुसार
  • आवश्यकतानुसार खाना बनाने वाला तेल

बनाने की विधि :

  • एक छन्नी में मुरमुरे को पानी से साफ करें।
  • दोनों हथेलियों का इस्तेमाल कर इसमें से पानी निकालें।
  • एक कड़ाही में तेल गर्म करें।
  • फिर इसमें राई, जीरा, मूंगफली, चना दाल और उड़द दाल डालकर भूनें।
  • अब बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और करी पत्ता मिलाएं।
  • प्याज भूनने के बाद इसमें टमाटर, नमक और हल्दी डालें।
  • कड़ाही को कवर करके 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
  • आंच को कम करके मुरमुरे को मिलाएं।
  • मुरमुरा पोहा बनकर तैयार है।

2. चटपटी मुरमुरे की भेलपुरी

सामग्री :

  • दो कटोरी मुरमुरा
  • आधी कटोरी सेव
  • आधा उबला और कटा हुआ आलू
  • आधा प्याज बारीक कटा हुआ
  • 2-3 चम्मच मटर (उबले हुए)
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 चम्मच इमली की चटनी
  • 1 चम्मच पुदीने की चटनी
  • 1 छोटा चम्मच लहसुन की चटनी
  • एक चम्मच बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता
  • चाट मसाला

बनाने की विधि :

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में मुरमुरे लें।
  • फिर इसमें प्याज, आलू, धनिया पत्ता, टमाटर, मटर और हरी मिर्च मिलाएं।
  • अब इसमें इमली, पुदीना और लहसुन की चटनी मिलाएं।
  • चाट मसाला डालें।
  • अंत में सेव डालें।
  • मुरमुरे भेलपुरी बनकर तैयार है।

अंत तक पढ़ें

मुरमुरे को चुनने और लंबे समय तक सुरक्षित रखने के तरीके बता रहे हैं।

मुरमुरे का चयन और लंबे समय तक सुरक्षित रखना – How To Buy And Store Puffed Rice in Hindi

नीचे मुरमुरे की खरीदारी और इसे लंबे समय तक स्टोर करके रखने से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं :

चयन :

  • मुरमुरे आसानी से कही भी मिल जाएंगे। इसे किसी भी सुपरमार्केट या किराने की दुकान से खरीद सकते हैं।
  • मुरमुरे खरीदते समय यह जरूर सुनिश्चित करें कि यह पुराना नहीं हो। पैकेट बंद है, तो एक्सपायरी डेट देखकर लें।
  • अगर मुरमुरे सिकुड़े हुए या पीले रंग के दिखाई दें, तो इनका चयन बिल्कुल न करें
  • मुरमुरे आपस में चिपके हुए हैं या उनमें से दुर्गंध आ रही हो, तो भी इसे न खरीदें।
  • हमेशा करारे मुरमुरे ही खरीदें।

स्टोर :

  • लंबे समय तक मुरमुरे को स्टोर करने के लिए एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करके रखें।
  • मुरमुरे को जिप लॉक बैग में डालकर फ्रिज में भी स्टोर किया जा सकता है।
  • मुरमुरे को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए उन्हें हल्का भून करके भी रख सकते हैं।

पढ़ते रहें

लेख के अंत में मुरमुरे खाने के नुकसान के बारे में बता रहे हैं।

मुरमुरे के नुकसान – Side Effects of Puffed Rice in Hindi

मुरमुरे का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन हानिकारक भी हो सकता है। अधिक मात्रा में मुरमुरे को खाने से निम्नलिखित दुष्प्रभाव हो सकते हैं :

इस लेख को पढ़कर आप अच्छे से समझ गए होंगे कि मुरमुरे का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए किस प्रकार लाभकारी हो सकता है। इसलिए, इसे अपने आहार का हिस्सा बनाने में किसी तरह की कोई बुराई नहीं है। आमतौर पर इसका सेवन सभी के लिए सुरक्षित माना जाता है, लेकिन कोई व्यक्ति अगर किसी बीमारी से जूझ रहा है, तो इसे आहार में शामिल करने से पहले एक बार चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें। उम्मीद करते हैं कि मुरमुरे पर लिखा यह लेख आपके लिए ज्ञानवर्धक सिद्ध होगा। इसी तरह की जानकारी के लिए जुड़े रहे स्टाइलक्रेज के साथ।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :

क्या मुरमुरे चावल से बेहतर होते हैं?

हां, चावल की तुलना में मुरमुरे का सेवन करना बेहतर हो सकता है, लेकिन यह चावल का विकल्प नहीं है।

क्या पीसीओएस में मुरमुरे का सेवन फायदेमंद हो सकता है?

पीसीओएस में मुरमुरे के सेवन से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसे लेकर अधिक शोध की आवश्यकता है।

क्या मैं रोजाना मुरमुरे का सेवन कर सकती हूं?

हां, मुरमुरे का सेवन रोजाना किया जा सकता है, बशर्ते आप किसी स्वास्थ्य समस्या से नहीं जूझ रहे हों।

क्या मुरमुरे का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है?

जैसा कि लेख में ऊपर बताया गया है कि मुरमुरे की गिनती लो कैलोरी फूड में होती है। यह वजन को कम करने में मदद कर सकता है, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन वजन के बढ़ने का कारण बन सकता है। फिलहाल, इस विषय में अभी और शोध किए जाने की आवश्यकता है।

क्या मुरमुरे का सेवन ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है?

हां, मुरमुरे में कार्ब्स होते हैं, जिस वजह से अधिक मात्रा में इसका सेवन ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है

क्या मुरमुरे से गैस की समस्या हो सकती है?

मुरमुरे के अधिक सेवन से गैस की समस्या हो सकती है। हालांकि, इसे लेकर शोध का अभाव है। इस विषय में डॉक्टर से जानकारी ली जा सकती है।

References

Articles on StyleCraze are backed by verified information from peer-reviewed and academic research papers, reputed organizations, research institutions, and medical associations to ensure accuracy and relevance. Read our editorial policy to learn more.

  1. Puffed rice: re-emerging promising health benefit breakfast food item
    ,
    https://www.researchgate.net/publication/313070874_Puffed_rice_re-emerging_promising_health_benefit_breakfast_food_item
  2. Carbohydrates,
    https://medlineplus.gov/carbohydrates.html
  3. Dietary Fiber
    ,
    https://medlineplus.gov/dietaryfiber.html
  4. Nutritional properties of three selected varieties of puffed rice: WGL44, WGL283 and RNR2458
    ,
    https://www.thepharmajournal.com/archives/2017/vol6issue9/PartG/6-9-53-135.pdf
  5. The role of nutrients in bone health, from A to Z
    ,
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/17092827/
  6. Rice nutritional and medicinal properties: A review article
    ,
    https://www.phytojournal.com/archives/2018/vol7issue2/PartC/7-1-256-103.pdf
  7. Varietal Selection of Some Indica Rice for Production of Puffed Rice
    ,
    https://www.researchgate.net/publication/257764206_Varietal_Selection_of_Some_Indica_Rice_for_Production_of_Puffed_Rice
  8. Role of Food and Nutrition in Cancer
    ,
    https://www.sciencedirect.com/topics/agricultural-and-biological-sciences/phytochemical#:~:text=The%20phytochemicals%20may%20stimulate%20the,oxidative%20damage%20from%20water%2C%20food%2C
  9. Phytochemicals as antibiotic alternatives to promote growth and enhance host health
    ,
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6066919/
  10. Low-Calorie Diets and Sustained Weight Loss
    ,
    https://www.researchgate.net/publication/11646629_Low-Calorie_Diets_and_Sustained_Weight_Loss
  11. B-complex vitamin deficiency and supplementation
    ,
    https://www.researchgate.net/publication/283556727_B-complex_vitamin_deficiency_and_supplementation
  12. Celiac Disease,
    https://medlineplus.gov/celiacdisease.html
  13. PUFFED RICE CEREAL,
    https://fdc.nal.usda.gov/fdc-app.html#/food-details/401504/nutrients
  14. Hyperosmolar Hyperglycemic Nonketotic Coma,
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK482142/
  15. Calcium intake and urinary stone disease
    ,
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4708574/
Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख