100+ Nicknames for Husband in Hindi – प्यार से बुलाने वाले नाम आपके पार्टनर के लिए

Written by , MA (Mass Communication) Aviriti Gautam MA (Mass Communication)
 • 
 

दोस्त हो या गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड सभी एक दूसरे को असली नाम से बुलाने की जगह प्यारा-सा निकनेम दे देते हैं। यह निकनेम रिश्ते में अपनापन और प्यार को दर्शाने का अनोखा तरीका है। वैसे बात जब निकनेम की हो रही है, तो इसमें पति-पत्नी का रिश्ता कैसे छूट सकता है। अटूट विश्वास और प्रेम के इस बंधन को और भी प्यारा बनाने के लिए कपल भी एक दूसरे को निकनेम से बुलाते हैं। हां, कई लोग इसमें झिझक भी महसूस करते हैं, तो कभी पुराने बोरिंग निकनेम की वजह से इसके बारे में सोचते ही नहीं है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम निकनेम्स फॉर हसबैंड यानी पति के लिए कुछ मजेदार और रोमांटिक निकनेम लेकर आए हैं। यहां 100 से भी ज्यादा निकनेम हैं, जिन्हें क्यूट, रोमांटिक और फनी केटेगरी में बांटा गया है। इन्हें पढ़कर आप अपने पति के लिए पसंदीदा निकनेम चुन सकती हैं।

विस्तार से पढ़ें

सबसे पहले हम पति के लिए क्यूट निकनेम्स बता रहे हैं। वैसे ही जैसे क्यूट निकनेम बॉयफ्रेंड के लिए रखे जाते हैं।

अपने पति के लिए क्यूट निकनेम – Cute Nicknames for Husband in Hindi

Cute Nicknames for Husband in Hindi
Image: Shutterstock

कई बार पति इतना प्यारा कुछ कर जाते हैं कि पत्नी बोल पड़ती हैं ‘कितने क्यूट हो तुम।’ ऐसे में क्यूट पति का एक क्यूट-सा निकनेम रखना तो बनता है, इसलिए नीचे हम पति के लिए कुछ क्यूट निकनेम्स दे रहे हैं। इन्हें पढ़कर अपने पति के लिए एक प्यारे से निकनेम का चुनाव कर लें।

  1. बेबीपति किसी बच्चे से कम नहीं होते। कभी-कभी वह ऐसे काम करते हैं कि क्यूट बच्चे जैसे लगने लगते हैं। ऐसे में ‘बेबी’ नाम उनके लिए परफेक्ट हो सकता है।
  1. बच्चाबेबी का हिंदी शब्द ‘बच्चा’ है, तो जिन्हें ‘बेबी’ बुलाना अटपटा लगे, वो अपने क्यूट पति को ‘बच्चा’ नाम से भी बुला सकते हैं।
  1. स्वीटहार्ट – क्यूट और स्वीट पति के लिए स्वीटहार्ट नाम भी अच्छा विकल्प हो सकता है।
  1. शेफ/कुक/कुकी अगर पति का मन खाना बनाने में खूब लगता है, तो ये प्यारे नाम उन पर फिट बैठ सकते हैं।
  1. स्वीटू प्यारे और क्यूट पति का निकनेम ‘स्वीटू’ रखकर भी पत्नी अपना प्यार जता सकती है।
  1. पेटू अगर पति को खाना बहुत पसंद हो, तो उनके लिए यह नाम परफेक्ट हो सकता है।
  1. टेडी बीयरयह नाम उन क्यूट हसबैंड का रखें, जो बात-बात पर अपनी पत्नी को हग कर लेते हैं। इस नाम को टेडी बीयर जैसे गोल-मोल और चबी पति के लिए भी चुना जा सकता है।
  1. क्यूटी पाई अब जब हसबैंड इतना क्यूट है, तो क्यूट शब्द से बने क्यूटी पाई नाम भी अच्छा विकल्प हो सकता है।
  1. पढ़ाकू क्यूट पति जिसे पढ़ना बहुत पसंद हो। खाली वक्त में नॉवेल्स और किताबों की दुनिया में रहे और अपनी पत्नी को भी पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करे। ऐसे पति के लिए यह नाम एकदम बेस्ट है।
  1. मास्टर जीयह नाम क्यूट टीचर हसबैंड के लिए है। ऐसे पति, जो ज्ञान की बातें बताएं और एक मार्गदर्शक की तरह हर बात को बड़ी विनम्रता से समझाता हो।
  1. सैंटा क्लॉज यह क्यूट निकनेम उस पति के लिए, जो हर बार सरप्राइज या नए-नए गिफ्ट देकर पत्नी को खुश करते हैं।
  1. जानूभले ही यह एक कॉमन निकनेम है, लेकिन ‘ओल्ड इज गोल्ड’, यह नाम हमेशा ही प्यारा रहेगा। इसमें पति के लिए पत्नी का प्यार झलकता है।
  1. शाय बेबीक्यूट-सा यह निकनेम शर्मीले या कम बोलने वाले पति के लिए है।
  1. रैबिट खरगोश एक प्यारा-सा जानवर है, जिसे उसकी क्यूटनेस की वजह से हर कोई पसंद करता है। आपके पति भी इतने ही क्यूट हैं, तो उनको आप प्यार से रैबिट बुला सकती हैं।
  1. बनीखरगोश को ही बनी भी कहते हैं, तो यह क्यूट निकनेम भी रख सकते हैं।
  1. बाबू- जैसे बच्चा या बेबी क्यूट पति के लिए एक अच्छा निकनेम है, वैसे ही ‘बाबू’ भी प्यार जताने के लिए अच्छा निकनेम हो सकता है।
  1. लंबूयह प्यारा निकनेम अच्छी हाइट वाले पति पर सूट कर सकता है।
  1. गोलूमोलूयह क्यूट निकनेम गोल-मटोल पति के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
  1. कीडोहमने पहले भी कहा पति किसी बच्चे से कम नहीं होते हैं। ऐसे में बच्चे की तरह जिद करने वाले पति के लिए ‘कीडो’ भी एक क्यूट नाम है।
  1. लड्डू अगर कोई पति लड्डू देखकर खुश हो जाए, तो उसके लिए ‘लड्डू’ से ज्यादा क्यूट निकनेम और कोई नहीं हो सकता।
  1. मिष्टीयह एक बंगाली नाम है, जिसका मतलब ‘मिठाई’ होता है। अब अगर किसी के पति को मीठा या मिठाई खाना बहुत पसंद है, तो यह नाम उत्तम हो सकता है। साथ यह नाम मीठे स्वभाव वाले पति का भी रख सकती हैं।
  1. स्माइली यह क्यूट निकनेम एक हंसमुख पति के लिए है, जिसकी प्यारी-सी स्माइल पर आप फिदा हैं।
  1. लाफ्टर किंगअगर आपके पति को बात-बात पर मजाक करना पसंद है या जोक्स सुनाकर सबको हंसा देते हैं, तो उन्हें इस नाम से बुला सकती हैं।
  1. गप्पूइस प्यारे से नाम को गप मारने वाले या बातें करने के शौकीन पति के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
  1. पेंगुइन माना जाता है कि पेंगुइन हमेशा अपने पार्टनर के साथ रहते हैं और उनका साथ निभाते हैं। ऐसे में यह क्यूट निकनेम हर स्थिति में ढाल बनकर खड़े रहने वाले पति के लिए।
  1. लाडलायह क्यूट निकनेम एक दम परफेक्ट होगा अगर आपका पति अपने माता-पिता का लाडला है या घर में सबसे छोटा है।
  1. नॉटी मॉन्स्टरबचपन की तरह ही आपके पति अगर अभी भी शरारतें करते हैं, तो उनके लिए यह क्यूट नाम है।
  1. ब्रेवीबहादुर इंसान को इंग्लिश में ब्रेव कहते हैं। इसी से बना है ब्रेवी। इस क्यूट निकनेम को आप अपने साहसी पति के लिए चुन सकती हैं।
  1. सोशल मीडिया पति अगर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं, तो यह नाम अच्छा रहेगा।
  1. खबरी या न्यूज रूमअगर आपके पति को सारी दुनिया की खबरें पता रहती हैं और उन पर चर्चा करना उन्हें पसंद है, तो यह नाम भी उनका रख सकती हैं।
  1. आई कैंडीयह नाम क्यूट और हैंडसम पति के लिए, जिस पर हर लड़की की निगाह ठहर जाती हो।
  1. मूईएक क्यूट और छोटा-सा नाम, जिसे अफ्रीकी इस्तेमाल करते हैं। इस अफ्रीकन शब्द का मतलब ‘हैंडसम’ और ‘सुंदर’ होता है।
  1. फ्रूटी अपने प्यारे से पति को आप फ्रूटी नाम से भी बुला सकती हैं।
  1. बेस्टी ऐसा पति जो पत्नी का अच्छा दोस्त भी हो और उससे हर बात शेयर करता हो, उसके लिए यह निकनेम परफेक्ट है।
  1. बीजी बेबी यह क्यूट निकनेम उस पति के लिए, जो हमेशा काम में व्यस्त रहता है। इस नाम से बुलाकर पत्नी अपने पति को एहसास भी दिला सकती है कि उन्हें पति का टाइम कम मिल रहा है।

पढ़ते रहें

अब हम लेकर आए हैं हसबैंड के लिए कुछ रोमांटिक से नाम खास आपके लिए।

हसबैंड के लिए रोमांटिक नाम – Romantic Nicknames Husband in Hindi

Romantic Nicknames Husband in Hindi
Image: Shutterstock

रूमानियत यानी प्रेम से भरे रिश्ते को और खास बनाने के लिए आप अपने रूमानी पति का रोमांटिक नाम भी रख सकती हैं। एक प्यारा-सा रोमांटिक निकनेम रिश्ते में और मिठास घोल सकता है। इसी वजह से यहां हम 30 से भी ज्यादा रोमांटिक नाम बता रहे हैं :

  1. लवरोमांटिक नाम की बात होने पर ‘लव’ नाम सबसे पहले आता है। इस नाम का अर्थ ही ‘प्यार’ है, इसलिए यह एक रोमांटिक निकनेम का अच्छा विकल्प है।
  1. शोना शोना, एक बंगाली शब्द है। यह नाम प्यार जताने के लिए ही दिया जाता है। इस शब्द को लेकर कई सारे गाने भी बने हैं।
  1. हनी – शहद से मीठे स्वभाव वाले पति के लिए एक मीठा और रोमांटिक नाम हनी भी हो सकता है।
  1. रोमियो रोमांटिक लव स्टोरी के मुख्य किरदार का नाम रोमियो था, जो अपनी प्रेमिका से अटूट प्यार करता था। अगर आपके पति भी आपसे बहुत प्यार करते हैं और रोमांस के बहाने ढूंढते हैं, तो उन्हें इस नाम से बुला सकती हैं।
  1. माय हीरो अगर हसबैंड को वाइफ अपना हीरो मानती है, तो यह रोमांटिक निकनेम उसके लिए है।
  1. सोलमेट इस शब्द से उसे बुलाया जाता है, जिससे गहरा प्यार और आत्मीयता की भावना होती है। क्यों न फिर जान से प्यारे पति को इस एक खूबसूरत और रोमांटिक निकनेम से बुलाया जाए।
  1. आशिकअगर पति आपका दीवाना है, तो ‘आशिक’ नाम से भी आप उन्हें बुला सकती हैं।
  1. माय वर्ल्डपति को ही अपनी पूरी दुनिया मानती हैं, तो क्यों न पति को यह रोमांटिक नाम देकर उन्हें इस बात का एहसास भी दिलाया जाए।
  1. सनशाइन क्या अपने रोमांटिक पति को देखते ही चेहरे की चमक बढ़ जाती है? अगर हां, तो यह सनशाइन निकनेम आपके पति के लिए परफेक्ट हो सकता है।
  1. माय वैलेंटाइनपति ही पत्नी का जिंदगी भर वाला वैलेंटाइन होता है। ऐसे में क्यों न उन्हें कभी-कभी माय वैलेंटाइन नाम से ही बुलाया जाए।
  1. साजनइस नाम को हिंदी फिल्मों में कई बार बोलते सुना होगा। पति को छेड़ने के लिए यह रोमांटिक नाम रखना, तो बनता है।
  1. माय मैनपति पर अपना हक और प्यार जताने के लिए यह रोमांटिक नाम भी अच्छा है।
  1. मिस्टर परफेक्टअगर पार्टनर को हर चीज बिल्कुल परफेक्ट पसंद है, तो उसका नाम मिस्टर परफेक्ट भी रख सकते हैं।
  1. जानपति-पत्नी एक दूसरे की जान ही तो होते हैं। फिर क्यों न इस शब्द को रोमांटिक नाम के तौर पर उपयोग किया जाए।
  1. लाइफजान का ही इंग्लिश है लाइफ, तो यह भी रोमांटिक नाम का अच्छा विकल्प हो सकता है।
  1. हैंडसमइस रोमांटिक नाम को आप अपने प्यारे से पति के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
  1. जानमयह रोमांटिक नाम भी बॉलीवुड में कई बार यूज किया जाता है, तो फिल्मी पत्नी अपने पति को इस रोमांटिक नाम से पुकार सकती हैं।
  1. डियर – पति के लिए रोमांटिक नाम के तौर पर ‘डियर’ शब्द का उपयोग भी कर सकती हैं। इसका मतलब प्यारा होता है।
  1. डायमंड ‘डायमंड इज गर्ल्स बेस्ट फ्रेंड’ या ‘हीरा है सदा के लिए’ इस तरह की बातें आपने खूब सुनी होंगी। वैसे भी एक अच्छा और प्यारा पति किसी हीरे से कम नहीं होता। ऐसे में यह रोमांटिक निकनेम हीरे जैसे पति के लिए।
  1. किंग पति-पत्नी के दिल पर राज ही तो करते हैं। ऐसे में दिल के राजा के लिए यह नाम बनता है।
  1. मजनू या लवर बॉय अगर पति हर वक्त अपनी पत्नी के बारे में सोचता हो और मजनू की तरह पत्नी के पीछे पड़ा रहता हो, तो ये नाम बेस्ट है।
  1. डार्लिंगपति को रोमांटिक तरीके से बुलाने की बात करें, तो यह शब्द कई सालों से उपयोग किया जाता रहा है। ‘डार्लिंग’ कभी भी बोलो कभी पुराना नहीं होता, क्योंकि ‘ओल्ड इज गोल्ड’।
  1. स्मार्टीहर सहेली आपके पति की तारीफ करती है, क्या उसे सुनकर आप मन ही मन खुश होती हैं? अगर आपको भी लगता है कि आपके पति इतने हैंडसम हैं कि हर लड़की उन पर फिदा हो जाती है, तो ये नाम उनके लिए बेस्ट रहेगा।
  1. ड्रीम बॉयआप इस नाम को भी चुन सकती हैं। अगर आपके पति ठीक वैसे ही हैं, जैसा आपने अपने सपनों में सोचा था।
  1. अमीगोअगर आप अपने पति को अपना बेस्ट फ्रेंड मानती हैं, तो यह नाम न सिर्फ रोमांटिक है, बल्कि खूबसूरत भी। दरअसल, ‘अमीगो’ स्पेनिश शब्द है, जिसका मतलब दोस्त होता है।
  1. लाइफ लाइन पति-पत्नी एक दूसरे की लाइफ लाइन की तरह होते हैं। ऐसे में आप अपने पार्टनर को इस नाम से बुला सकती है।
  1. पति जीपति पर रोमांटिक तरीके से हक जताने के लिए यह नाम भी अच्छा विकल्प है।
  1. माय सोल इस शब्द का मतलब है ‘मेरी आत्मा या फिर मेरा सबकुछ’ है। एक पत्नी के लिए पति ही सबकुछ होता है। फिर क्यों न यह रोमांटिक निकनेम देकर इस बात को जाहिर किया जाए।
  1. पति देवपति के लिए यह देसी नाम भी चुन सकती हैं। इस निकनेस में हिंदी टच है और वो एहसास भी है, जिससे पति को लगे कि वो उसका सबकुछ है।
  1. मिस्टर (साथ में सरनेम) – पति को सरनेम से बुलाना भी आजकल का स्टाइल है। आप भी इसे ट्राय कर सकती हैं। बस सरनेम के आगे मिस्टर लगाना न भूलें।
  1. मिस्टर हसबैंडरोमांटिक निकनेम के तौर पर यह नाम भी अच्छा विकल्प है।
  1. बलियेमशहूर डांस शो ‘नच बलिये’ लगभग हर किसी को याद होगा, इसलिए यह नाम बड़ा प्रचलित है। आप अपने प्यारे पार्टनर को इस रोमांटिक नाम से बुला सकती हैं।
  1. माय हेवन या सिर्फ हेवन एक अच्छा पति मिलने से जिंदगी स्वर्ग जैसी सुंदर हो सकती है। ऐसे में यह रोमांटिक नाम उस प्यारे पति के लिए।
  1. मीआमोर यह एक स्पेनिश शब्द है, जिसका मतलब ‘माय लव’ होता है। यह कुछ अलग और रोमांटिक नाम हो सकता है। अगर आपको अपने पति को अलग-अलग भाषा में बुलाना पसंद है, तो कभी-कभी इस नाम से भी पति को पुकार सकती हैं।
  1. हैप्पी फेसअपने रोमांटिक पति का चेहरा देखते ही पत्नी के चेहरे पर खुशी आ जाती है। इसी वजह से हैप्पी फेस भी एक अच्छा रोमांटिक निकनेम हो सकता है।

स्क्रॉल करें

क्यूट और रोमांटिक निकनेम के बाद अब बारी आती है पतिदेव के लिए थोड़े फनी निकनेम्स रखने की।

पति के लिए फनी निकनेम – Funny Nicknames for Husband in Hindi

Funny Nicknames for Husband in Hindi
Image: Shutterstock

पति-पत्नी की जिंदगी में मस्ती-मजाक न हो, तो लाइफ बोरिंग हो जाती है। ऐसे में हसबैंड को कुछ फनी निकनेम्स देकर जीवन में मस्ती-मजाक को बनाए रख सकते हैं। हसबैंड के लिए फनी निकनेम्स कुछ इस प्रकार हैं :

  1. नूडल्स या मोगलीअगर आपके पति के बाल घुंघराले हैं, तो नूडल्स नाम दे सकती हैं। वहीं, अगर लंबे बाल है, तो मोगली अच्छा विकल्प है। दोनों ही नाम फनी हैं।
  1. भुक्कड़यह नाम उस पति के लिए है, जो हर बात पर बच्चों की तरह ‘भूख लगी’ है चिल्लाते हैं।
  1. पार्टी एनिमल अगर आपके पति को पार्टी करना पसंद है, तो उसे इस नाम से बुला सकती हैं।
  1. चटोरा यह नाम ऐसे पति के लिए जिनको स्ट्रीट फूड्स और चटपटा खाना ही पसंद आता है।
  1. गूगल/इंटरनेट हर न्यूज के बारे में पता होना और लगभग हर तरह की जानकारी रखने वाले पति को इस नाम से बुला सकती हैं। साथ ही उस पार्टनर को भी जो हर बात को जानने व सही साबित करने के लिए इंटरनेट इस्तेमाल करने लगे।
  1. जिम रैटपति को फिटनेस और जिम का खुमार चड़ा है, तो यह फनी निकनेम उसके लिए।
  1. बिरयानी मॉन्स्टरयह नाम उस पति के लिए जिसे बिरयानी बहुत पसंद है। पत्नी अपने पति के पसंदीदा फूड के अनुसार भी निकनेम दे सकती है।
  1. ड्रामा किंग अगर पति बात-बात पर पत्नी के सामने इमोशनल होने का ड्रामा या इमोशनल जोक क्रेक करते हों, तो यह परफेक्ट नाम है।
  1. आइस कूलशांत स्वभाव वाले और बहुत कम गुस्सा होने वाले पति को इस नाम से बुला सकती हैं।
  1. रॉकस्टारपति को गाने-बजाने का खूब शौक है, तो यह निकनेम बेस्ट रहेगा।
  1. फेकूपार्टनर के पास अगर पत्नी की डांट या गुस्से से बचने के लिए हमेशा कोई नया बहना रहता है, तो इस नाम का चुनाव कर सकते हैं।
  1. जीनीयह निकनेम उस पति के लिए है, जो पत्नी की हर पसंद को ध्यान में रखकर हर बार सरप्राइज देता हो।
  1. चाफीपति चाय और कॉफी पीने के शौकीन हैं, तो चाय और कॉफी शब्द को मिलाकर बना चाफी शब्द पति के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
  1. घुम्मकड़अगर पति घूमने के शौकीन हों, तो यह नाम अच्छा विकल्प हो सकता है।
  1. नटखट क्या आपके पति बात-बात पर मजाक या बच्चों की तरह शरारत करते हैं? अगर हां, तो यह नाम उनके लिए एकदम सही है।
  1. मॉन्स्टर नॉन वेज पसंद करने वाले हसबैंड के लिए यह नाम बेस्ट हो सकता है।
  1. कंजूसपति को अक्सर पत्नी के मुंह से शॉपिंग शब्द निकलते ही डर लगने लगता है। ऐसे में कंजूस शब्द भी पति को छेड़ने के लिए निकनेम के तौर पर रख सकती हैं।
  1. फिल्मीअगर पति को फिल्में देखने का खूब शौक हो, तो उसके लिए यह फनी निकनेम बेस्ट रहेगा।
  1. इमोजीआपके पति मैसेज में हर बार कई तरह के इमोजी या स्माइली फेस का उपयोग करता है, तो इस नाम से उन्हें बुला सकती हैं।
  1. गेमरऐसे पति जिनको वीडियो गेम्स खेलना पसंद है, उसके लिए यह नाम फिट रहेगा।
  1. पैरेटअगर पति खूब बात करते हों, तो उनके लिए यह निकनेम का अच्छा विकल्प हो सकता है। पैरेट यानी तोता, जो बहुत बातें करने वाला प्यारा पक्षी होता है। ऐसे में यह प्यारा नाम एक बातूनी पति पर सूट कर सकता है।
  1. एनसाइक्लोपीडियापति को हर बात की जानकारी रहती है, तो उनके लिए यह नाम भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  1. काउच पोटैटो एक आलसी पति के लिए यह फनी निकनेम का अच्छा विकल्प है।
  1. मक्खनयह नाम मक्खन की तरह मुलायम दिल वाले पति के लिए।
  1. छैलछबीलाहमेशा अच्छी तरह से तैयार होने वाले एक स्मार्ट और हैंडसम पति का यह नाम रख सकते हैं।
  1. गैजेट लवर इस निकनेम को फोन, टीवी और अन्य गैजेट की जानकारी रखने वाले पति के लिए चुना जा सकता है।
  1. पांडायह नाम एक गोल-मटोल पति के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
  1. किटकैटयह एक चॉकलेट का नाम है। अगर आपके पति को चॉकलेट खाना पसंद है और खासतौर पर किट-कैट, तो यह नाम रख सकती हैं। इसी तरह अगर कोई और चॉकलेट पसंद हो, तो उसके अनुसार निकनेम बनाया जा सकता है।
  1. नेताजी अगर पति को पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा दिलचस्पी हो।
  1. टावर पति की हाइट ज्यादा है, तो उन्हें टावर कहकर चिढ़ा सकती हैं।
  1. ढक्कूपति को पत्नी के इशारे न समझ आते हों, तो पत्नी उसको यह नाम दे सकती हैं।
  1. स्वीट डिशक्या पति को मीठा खाना बहुत पसंद है? बस, तो कभी-कभी उन्हें छेड़ने के लिए स्वीट डिश नाम से भी बुला सकती हैं।
  1. किताबी कीड़ा पढ़ाकू की तरह ही किताबों के शौकीन पति को किताबी कीड़ा नाम से भी बुलाया जा सकता है।
  1. जोकर यह नाम एक मजाकिया पति के लिए, जो हमेशा हंसता और हंसाता रहे।
  1. भोलू – ऐसे पति के लिए यह नाम परफेक्ट है, जो हमेशा शांत रहता हो और पत्नी की किसी भी बात को इंकार न कर पाता हो।

अंत तक पढ़ें

इतने निकनेम जान ही गए हैं, तो अब बारी आती है नाम रखने व चुनने के तरीके के बारे में जानने की।

नामकरण के तरीके – How to Choose a Nickname for Husband

यहां हम जानकारी नामकरण के तरीके के बारे में दे रहे हैं। मतलब हम पति का नाम चुनने के तरीके और किस चीज पर आधारित नाम पति को दिए जा सकते हैं यह बता रहे हैं।

  • आप अपने पार्टनर के लुक्स और शारीरिक बनावट के आधार पर निकनेम दे सकती हैं। बस ध्यान दें कि वो अपमानजनक न लगे।
  • पार्टनर के स्वभाव के अनुसार भी उन्हें निकनेम दिया जा सकता है।
  • पति-पत्नी अपने नामों को जोड़कर भी निकनेम बना सकते हैं।
  • अगर हसबैंड-वाइफ को अलग-अलग भाषाओं से प्यार है, तो अलग भाषा के नाम चुन सकते हैं। उदाहरण के तौर पर ‘माय लव’ को स्पेनिश में ‘मी-अमोर’ कहा जाता है। यह नाम रख सकते हैं
  • अगर पार्टनर की कोई विशेषता या खासियत हो, तो उस आधार पर भी निकनेम दे सकती हैं। मान लीजिए पार्टनर अच्छी पेंटिंग करता है, तो उसे ‘आर्टिस्ट’ निकनेम दे सकती हैं।

ये थे कुछ अनोखे और कुछ जाने-पहचाने निकनेम फॉर हबी। वैसे कई लोग यह भी कहते हैं कि नाम में क्या रखा है, तो उन्हें बता दीजिएगा कि ‘नाम में पति के लिए प्यार छिपा रखा है’। अब बस अपने पति के स्वभाव और व्यक्तित्व के अनुसार इनमें से अपना पसंदीदा नाम चुनकर उनका नामकरण कर दें। ऐसा करके आप पति के प्रति अपने प्यार का इजहार अलग अंदाज में कर सकती हैं। साथ ही उनके लिए अपने एहसास को भी जाहिर कर सकती हैं। लेख पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों संग साझा करें और उन्हें भी अपने हसबैंड या फ्यूचर हसबैंड के निकनेम का सुझाव दें।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख