100+ Nicknames for Wife in Hindi – प्यार से बुलाने वाले नाम आपकी वाइफ के लिए

Written by , MA (Mass Communication) Aviriti Gautam MA (Mass Communication)
 • 
 

हर अनमोल रिश्ते को बनाकर रखने के लिए उनमें कुछ न कुछ तड़का लगाना पड़ता है। फिर चाहे वह तड़का विश्वास का हो या पार्टनर के प्रति प्यार का। वहीं, बात जब पत्नी के प्रति प्यार जताने की हो, तो यहां तड़का लगाना तो बनता ही है। इसके लिए आप अपनी पत्नी के लिए कोई अच्छा सा निकनेम चुन सकते हैं। जब भी आप उस निकनेम से अपनी पत्नी को पुकारेंगे, तो उनके चेहरे पर मुस्कान और आपके प्रति प्यार जरूर दिखेगा। इस काम में स्टाइलक्रेज का यह लेख आपकी मदद कर सकता है। यहां 100 से ज्यादा पत्नी के लिए क्यूट निकनेम की लिस्ट मौजूद है।

पढ़ें विस्तार से

आइये, सबसे पहले पत्नी के लिए निकमेम के चुनाव से जुड़ी कुछ जरूरी बातें जान लेते हैं।

पत्नी के लिए यूनीक निकनेम कैसे चुनें – How to choose unique nicknames for your Wife in Hindi

निम्नलिखित बातों का ध्यान रखकर पत्नी के लिए यूनीक निकनेम का चुनाव किया जा सकता है –

  • पत्नी की खूबसूरती से जुड़ा निकनेम रखा जा सकता है।
  • पत्नी की क्यूट आदतों से जुड़ा नाम चुन सकते हैं।
  • पत्नी के व्यक्तित्व से जुड़ा कोई अच्छा सा नाम चुन सकते हैं।
  • पत्नी के किसी टैलेंट से जुड़ा नाम भी रखा जा सकता है।
  • पत्नी के किसी खास व्यवहार से जुड़ा नाम आप चुन सकते हैं।
  • उनकी समझदारी के अनुसार नाम रख सकते हैं।
  • लोगों के प्रति उनके भाव के अनुसार भी नाम का चुनाव किया जा सकता है।

पढ़ते रहें

आइये, अब सीधा बढ़ते हैं पत्नी के लिए यूनीक निकनेम की लिस्ट की ओर। 

अपनी पत्नी के लिए क्यूट निकनेम – Cute Nicknames for Wife in Hindi

हम यहां आपको बता रहे हैं, पत्नी के लिए क्यूट निकनेम, जिनके जरिये आप उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।

Cute Nicknames for Wife in Hindi
Image: Shutterstock
  1. एंजल आइज अगर आपकी पत्नी की आंखें आपको बहुत ही सुंदर और प्यारी लगती हैं, तो आप उन्हें एंजल आइज के नाम से बुला सकते हैं।
  2. एंजलएंजल यानी परी। अपनी पत्नी को बुलाने के लिए आप एंजल शब्द का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  3. बेबी – बेबी का अर्थ होता है बच्चा। अपनी पत्नी को बेबी कहकर पुकारना क्यूट हो सकता है।
  4. बुलबुलबुलबुल एक पक्षी का नाम है और कई लोगों का नाम भी होता है। आप प्यार से उन्हें बुलबुल भी बोल सकते हैं।
  5. तितलीतितली बहुत सुंदर होती हैं और कई प्रकार के रंगों से रंगी होती हैं। उसी प्रकार अपनी सुंदर पत्नी को तितली भी कह सकते हैं। यह पत्नी के लिए क्यूट निकनेम होगा।
  6. बटरस्कॉचअगर आपकी पत्नी का फेवरेट फ्लेवर बटरस्कॉच है, तो आप उन्हें इस नाम से भी पुकार सकते हैं।
  7. छुई-मुई‘छुईमुई’ जैसी नाजुक और कोमल दिल वाली आपकी पत्नी के लिए क्यूट निकनेम तलाश रहे हैं, तो यह अच्छा हो सकता है।
  8. बाबूयह एक आम निकनेम है, लेकिन है बहुत प्यारा। अपनी क्यूट पत्नी के लिए इस क्यूट निकनेम को चुनें।
  9. स्क्विरलआपकी छोटी और प्यारी पत्नी के लिए यह एक क्यूट नाम हो सकता है।
  10. शोनुबंगाली के शब्द ‘शोना’ से ही मिलता-जुलता शब्द है ‘शोनु’। यह एक प्यारा और क्यूट नाम है।
  11. परीखूबसूरत परी जैसी पत्नी के लिए यह निकनेम बहुत अच्छा हो सकता है।
  12. गीगलइसका मतलब होता है खिलखिलाना, इसलिए यह नाम उस क्यूट पत्नी के लिए, जो बात-बात पर खिलखिलाने लगे।
  13. आइसी अपनी शांत स्वभाव वाली पत्नी के लिए आप इस नाम को चुन सकते हैं।
  14. एंग्री बर्डयह एक कार्टून कैरेक्टर है, जिसे गुस्सा बहुत आता है। अगर आपकी पत्नी को भी जल्दी गुस्सा आता है, तो उसे आप एंग्री बर्ड कहकर बुला सकते हैं।
  15. बनीबनी का मतलब खरगोश होता है। यह नाम उस क्यूट पत्नी के लिए है, जिसके खरगोश जैसे प्यारे दांत हों।
  16. डॉलयह नाम एक क्यूट-सी गुड़िया जैसी पत्नी के लिए।
  17. गुड़ियाडॉल को हिंदी में गुड़िया कहा जाता है। अगर पत्नी को इंग्लिश में डॉल नहीं बोलना चाहते हैं, तो ‘गुड़िया’ नाम अच्छा हो सकता है।
  18. बार्बीयह नाम बार्बी डॉल जैसी क्यूट पत्नी के लिए स्वीट नेम हो सकता है।
  19. मिनीमिकी और मिनी माउस के कार्टून कैरेक्टर के आधार पर पत्नी को क्यूट-सा नाम मिनी दे सकते हैं।
  20. डिंपलजिसके गालों पर डिंपल पड़ते हों, उस क्यूट पत्नी के लिए।
  21. चेरी चेरी मीठी होती है, तो यह नाम एक मीठी और शांत स्वभाव की पत्नी के लिए।
  22. मीठीमीठी बोली वाली पत्नी के लिए मीठी नाम बहुत अच्छा रहेगा।
  23. स्लीपिंग ब्यूटी अगर आपकी पत्नी को नींद बहुत आती है, तो यह क्यूट नाम उनके लिए बहुत अच्छा रहेगा।
  24. टेडीयह क्यूट निकनेम आपकी टेडी बीयर की तरह प्यारी पत्नी के लिए अच्छा हो सकता है।
  25. चश्मिशयह नाम उस क्यूट पत्नी के लिए है, जो चश्मा पहनती हो।
  26. क्यूटीक्यूट से ही क्यूटी बना है, इसलिए अपनी पत्नी को क्यूटी नाम से भी बुला सकते हैं।

पढ़ना जारी रखें

क्यूट और यूनीक निकनेम के बाद अब कुछ रोमांटिक नामों की भी बात हो जाए। 

वाइफ के लिए रोमांटिक नाम – Romantic Nicknames for Wife in Hindi

रोमांटिक अंदाज में अपनी वाइफ को बुलाने के लिए नाम ढूंढ रहे हैं, तो नीचे दिये गए नामों पर नजर दौड़ा सकते हैं। पत्नी के लिए स्वीट और रोमांटिक निकनेम।

Romantic Nicknames for Wife in Hindi
Image: Shutterstock
  1. कर्ली ब्यूटी – अगर आपकी पत्नी के शरीर पर पड़ने वाले कर्ल (घुमाव) बेहद ही आकर्षक लगते हैं। तो उन्हें कर्ली ब्यूटी कह सकते हैं।
  2. हनी पाईपाई का अर्थ होता है प्यारा और हनी का अर्थ होता है शहद। शहद की तरह अपनी प्यारी पत्नी को आप इस नाम से बुला सकते हैं।
  3. माय क्वीन यह भी पत्नी के लिए एक रोमांटिक नेम है, जो किसी भी स्त्री को अपने पति के मुंह से सुनना अच्छा लगेगा। यह उन्हें आपके दिल की रानी होने का एहसास दिलाएगा।
  4. किटेन – बिल्ली के बच्चे को किटेन कहा जाता है। उसी प्रकार अपनी मासूम और चंचल पत्नी को इस नाम से बुला सकते हैं।
  5. रोज गुलाब की तरह अपनी प्यारी बीवी को आप रोज भी बोल सकते हैं। यह नाम आपके रिश्ते में गुलाब की खूबसूरती भरने का काम करेगा।
  6. जानजान से भी प्यारी अपनी पत्नी के लिए इस नाम का चयन कर सकते हैं।
  7. जानमजान शब्द से ही जानम बना है, तो अपनी प्यारी पत्नी को रोमांटिक अंदाज में आप जानम भी कह सकते हैं।
  8. स्वीट हार्टस्वीट हार्ट का अर्थ है दिल की धड़कन, इसलिए इस रोमांटिक नाम से भी आप अपनी पत्नी को बुला सकते हैं।
  9. स्वीटीस्वीट यानी मीठी और स्वीट शब्द स्वीटी से ही निकला है। यह रोमांटिक नाम पत्नी के लिए अच्छा हो सकता है।
  10. शुगरशुगर का अर्थ है चीनी, इसलिए अपनी जुबान में चीनी जैसी मिठास रखने वाली पत्नी के लिए इस नाम से अच्छा कुछ नहीं हो सकता।
  11. लवलव यानी प्यार, तो अपनी प्यारी बीवी को लव बुलाना भी रोमांटिक रहेगा।
  12. शोना – यह एक बंगाली शब्द है। यह प्यारा-सा रोमांटिक निकनेम भी पत्नी को दिया जा सकता है।
  13. किशमिशकिशमिश जैसी छोटी और जुबान की मीठी पत्नी को किशमिश नाम देना रोमांटिक हो सकता है।
  14. माई वर्ल्ड माई वर्ल्ड यानी मेरी दुनिया। पत्नी जो आपकी दुनिया है, यह नाम उनके लिए रोमांटिक होगा।
  15. जानूभले ही यह नाम सामान्य है, लेकिन यह नाम प्यार जताने का एक अच्छा तरीका है। पत्नी के लिए यह निकनेम रोमांटिक हो सकता है।
  16. ड्रीम गर्लइस नाम से एहसास होता है कि पति के लिए उसकी पत्नी कितनी कितने मायने रखती है।
  17. बेस्टीयह एक बहुत रोमांटिक नेम है, जो बताता है कि वह आपकी पत्नी ही नहीं बल्कि बहुत अच्छी दोस्त भी है।
  18. जेमइसका मतलब होता है एक कीमती पत्थर। अगर आप पत्नी को अपने जीवन में बहुत अहम मानते हैं, तो यह नाम चुन सकते हैं।
  19. सनशाइन – पति के जीवन में पत्नी सूरज की किरणों की तरह होती है, जो उनके जीवन को रोशन कर देती है। ऐसे में सनशाइन रोमांटिक नामों में से एक हो सकता है।
  20. पार्टनरयह भी पत्नी के लिए रोमांटिक नामों में से एक हो सकता है।
  21. माहीपति, पत्नी को यह नाम देकर उन्हें खास होने का एहसास दिला सकते हैं। पत्नी के लिए स्वीट निकनेम ढूंढ़ रहे हैं, तो यह सही नाम है।
  22. प्रिंसेसइसका मतलब होता है राजकुमारी। पति के दिल पर राज करने वाली उसकी राजकुमारी पत्नी के लिए एक रोमांटिक नाम।
  23. अनमोलअनमोल का अर्थ है, जिसका कोई मोल नहीं होता। पति अपनी पत्नी को यह रोमांटिक सा नाम देकर यह बता सकते हैं कि वह उनकी जिंदगी में कितना मायने रखती हैं।
  24. लाइफ – आपके जीवन में पत्नी का महत्व बताने के लिए यह शब्द ही काफी है।
  25. सोनियोयह प्यारा और रोमांटिक नाम भी पत्नी के लिए सबसे अच्छा हो सकता है।
  26. डियरयह नाम काफी आम है, लेकिन फिर भी रोमांटिक है।

स्क्रॉल करें

चलिए, अब कुछ पत्नी के लिए फनी निकनेम जान लेते हैं। 

वाइफ के लिए फनी निकनेम – Funny Nicknames for Wife in Hindi

मस्ती-मजाक में अपनी वाइफ को फनी नाम देना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ बेहतरीन नाम लेकर आए हैं।    

  1. गूगलीयह फनी नाम उस पत्नी के लिए जो बात-बात पर गूगल सर्च करने लगे।
  2. कीडोअगर आपकी पत्नी नटखट है और उसमें बचपना है, तो यह निकनेम सही रहेगा।
  3. पहेलीसीधे-सीधे बातें न करके पहेलियां बुझाने वाली।
  4. भुक्कड़पत्नी जो ज्यादा खाना खाती हो।
  5. सोशल मीडियाहमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली पत्नी के लिए।
  6. घुमक्कड़पत्नी जिसे घूमना बहुत पसंद हो।
  7. झल्ली – उटपटांग हरकतें करने वाली अपनी प्यारी पत्नी को झल्ली भी बोल सकते हैं।
  8. रोतलूपत्नी जो बात-बात में परेशान हो जाती हो या रोने लगती हो।
  9. मोरनीदेर तक सजने वाली पत्नी को यह नाम दिया जा सकता है।
  10. चटोरीचटपटा खाने का शौक रखने वाली पत्नी को चटोरी कहकर पुकार सकते हैं।
  11. मूडीपल-भर में मूड बदलने वाली पत्नी को मूडी कहकर पुकार सकते हैं।
  12. लेडी डॉन सब पर रौब झाड़ने वाली पत्नी के लिए लेडी डॉन नाम फनी रहेगा।
  13. टेंशन की दुकानजरा-जरा सी बात पर टेंशन लेने वाली पत्नी के लिए यह नाम बहुत सटीक है।
  14. 66.भोंदूपूरी बात सुनने के बाद भी जिसे बातें समझ में नहीं आती।
  15. ड्रामाफिल्मी पत्नी के लिए, जो छोटी-छोटी बात पर ड्रामा करती है।
  16. पार्टनर इन क्राइमवह पत्नी जो पति के हर काम में उसका साथ दे।
  17. शेरनीनिडर पत्नी जो किसी से भी लड़ने को तैयार रहती है।
  18. पीनटकद की छोटी और क्यूट पत्नी के लिए यह बहुत फनी निकनेम है।
  19. चंटोउस पत्नी के लिए यह एक फनी निकनेम हो सकता है, जो चालाकी से अपना काम करवा लेती है।
  20. पार्टी एनिमलपार्टी करने का शौक रखने वाली पत्नी के लिए।
  21. कछुआकछुए की तरह धीरे-धीरे काम करने वाली पत्नी को इस फनी नाम से बुलाया जा सकता है।
  22. बब्लीएक फनी और प्यारा निकनेम उस पत्नी के लिए जो हमेशा हंसती-मुस्कुराती रहती है।
  23. विकिपीडियायह नाम पत्नी के लिए काफी फनी है। अगर आपकी पत्नी भी हर चीज की पूरी जानकारी रखती हैं, तो यह नाम बढ़िया रहेगा।
  24. न्यूज रूमखबरे बनाने वाली पत्नी के लिए यह नाम काफी फनी रहेगा।
  25. खर्चीलीइस फनी निकनेम को वो व्यक्ति इस्तेमाल में ला सकते हैं, जिनकी पत्नी का हाथ पैसे खर्च करने में काफी खुला हुआ हो।
  26. ऊंटनीअगर आपकी पत्नी आपसे लंबी है, तो आप उन्हें ‘ऊंटनी’ नाम दे सकते हैं।

अंत तक पढ़ें

गर्भवती पत्नी के लिए कुछ अच्छे निकनेम नीचे दिए गए हैं। 

स्वीट निकनेम्स फॉर प्रेगनेंट वाइफ – Sweet Nicknames for Pregnant Wife in Hindi

प्रेगनेंसी के दौरान अक्सर महिलाओं का मूड बदलता रहता है और उनकी शारीरिक अवस्था पर भी इसका असर देखने को मिलता है। तो उनकी टेंशन को थोड़ा कम करने के लिए महिलाओं के लिए कुछ क्यूट नाम नीचे दिये गए हैं।

Sweet Nicknames for Pregnant Wife in Hindi
Image: Shutterstock
  1. गोलूमोलूप्रेगनेंसी के समय वजन बढ़ जाता है, ऐसे में पत्नी के लिए गोल-मोलू नाम अच्छा रहेगा।
  2. स्वीटूअपनी गर्भवती पत्नी पर प्यार जताने के लिए स्वीटू प्यारा नाम है।
  3. ट्वीटीमिनी माउस की तरह ही ट्वीटी भी एक प्यारा सा कार्टून किरदार है। पति अपनी प्यारी पत्नी को इस नाम से बुला सकते हैं।
  4. बच्चू – गर्भावस्था के दौरान बच्चों की तरह उन्हें आप प्यार से बच्चू बुला सकते हैं।
  5. मिस वर्ल्ड या यूनिवर्सपत्नी को यह एहसास दिलाने के लिए कि वह कितनी खास है, यह नाम दिया जा सकता है।
  6. मोटोइस दौरान वजन बढ़ सकता है, इसलिए मोटो नाम काफी अच्छा रहेगा।
  7. सोलमेटइस नाम से ज्यादा अच्छा भला और क्या नाम हो सकता है और वह भी इन समय जब वह आपके बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
  8. ज्वालामुखीऐसे समय में महिलाएं थोड़ी चिड़चिड़ी हो जाती हैं। उन्हें इस नाम से बुलाया जा सकता है।
  9. गोलगप्पाऐसे समय में महिलाएं थोड़ी मोटी हो सकती हैं, जिसकी वजह से उनका चेहरा भी फूला हुआ लग सकता है। ऐसे में, आप उन्हें प्यार से ‘गोलगप्पा’ कह सकते हैं।
  10. रसमलाई अपनी पत्नी को प्रेगनेंसी के दौरान इस नाम से भी बुला सकते हैं।
  11. फायर क्रैकरपटाके की तरह गुस्सा हो जाने पर उन्हें यह नाम दिया जा सकता है।
  12. चायपत्तीअगर पत्नी को चाय पीना बहुत पसंद है, तो ‘चायपत्ती’ एक अच्छा निकनेम हो सकता है।
  13. पिकीउसके लिए जो किसी भी चीज को खरीदने के लिए काफी वक्त लगाती है या देख-परखकर चीजों को खरदती है।
  14. क्यूटोक्यूटी की तरह ही क्यूटो नाम का भी इस्तेमाल अपनी क्यूट पत्नी के लिए किया जा सकता है। गर्भावस्था के दौरान वजन बढ़ने से महिलाएं थोड़ा असहज महसूस कर सकती हैं। ऐसे में वह कितनी क्यूट हैं, यह नाम इस बात का एहसास कराएगा।
  15. सूपर वूमनबच्चे को जन्म देना किसी सूपर वूमन से कम होना नहीं है।
  16. बच्चा बच्चों के लिए इस्तेमाल होने वाला यह नाम उनके लिए भी अच्छा रहेगा।
  17. बन्नो गर्भवती पत्नी को प्यार से इस नाम से भी पुकारा जा सकता है।
  18. स्वीटोआपकी जिंदगी में मिठास घोलने वाली पत्नी के लिए इस नाम का चुनाव किया जा सकता है।
  19. कुक्कूऐसी पत्नी जिसकी आवाज बहुत सुरीली हो और उसे गाना भी बहुत पसंद हो, तो कुक्कू कहकर संबोधित किया जा सकता है।
  20. बिजी बीदिनभर घर के काम-काज में उलझी रहने वाली पत्नी के लिए।
  21. लकी चार्मआपके बच्चे को जन्म देने वाली पत्नी आपके लिए किसी लकी चार्म से कम थोड़ी है।
  22. माय सोलप्रेगनेंसी के दौरान प्यार जताने के लिए आप इस नाम से अपनी पत्नी को पुकार सकते हैं।
  23. रानी – रानी, जो किसी भी स्त्री को अपने पति के मुंह से सुनना अच्छा लगेगा।
  24. फ्रूटी -फ्रूट लवर गर्भवती पत्नी को इस नाम से भी पुकारा जा सकता है।

इस लेख में हमने आपको पत्नी के लिए 100 से भी अधिक निकनेम बताए हैं। उम्मीद करते हैं कि आपको ये नाम पसंद आए होंगे। पत्नी को खुश करने और रिश्तों में नई ताजगी लाने के लिए इन छोटी-छोटी चीजों का प्रयोग किया जा सकता है। तो जल्दी से कोई प्यारा सा निकनेम चुनें और अपनी पत्नी को खुश करें। साथ ही इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख