तैलीय बालों (ऑयली हेयर) के लिए 6 सबसे अच्छे कंडीशनर – Best Conditioners for Oily Hair in Hindi

कुछ लोगों के बाल अधिक तैलीय होते हैं, जिससे उन्हें बालों में चिपचिपापन महसूस होता है। ऐसे बालों में धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कण जल्दी चिपक जाते हैं, जो बालों को खराब करते हैं और डैंड्रफ व हेयर फॉल का कारण बनते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग बार-बार शैंपू व हेयर ऑयल बदलते रहते हैं, लेकिन अच्छे परिणाम नहीं मिलते। इसके पीछे एक कारण सही कंडीशनर इस्तेमाल न करना भी हो सकता है। जी हां, तैलीय बालों की समस्या को कम करने में कंडीशनर भी अहम हो सकता है। इसलिए, स्टाइलक्रेज का यह आर्टिकल ऑयली हेयर के लिए सबसे अच्छा कंडीशनर कौन-सा है, यह बताएगा। इस लेख में आप जान पाएंगे कि इन हेयर कंडीशनर की खूबियां और खामियां क्या-क्या हैं।
स्क्रॉल करें
विषय सूची
आइए, जान लेते हैं कि ऑयली हेयर के लिए सबसे अच्छा कंडीशनर किस ब्रांड का है।
ऑयली हेयर के लिए सबसे अच्छे कंडीशनर के नाम
ऑयली हेयर के लिए कंडीशनर को अपनाकर तैलीय बालों की समस्या को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। यहांं हम टॉप 6 हेयर कंडीशनर के बारे में बात करेंगे।
1. ओजीएक्स कोकोनट मिल्क कंडीशनर
तैलीय बालों के लिए सबसे अच्छे कंडीशनर की सूची में ओजीएक्स कोकोनट मिल्क कंडीशनर को अहम स्थान दिया जा सकता है। इस कंडीशनर को कई प्राकृतिक तत्वों के मिश्रण से तैयार किया जाता है। इसमें मुख्य रूप से जोजोबा का तेल, नारियल का दूध व तेल, एग वाइट प्रोटीन और विटामिन-ई शामिल है। यह कंडीशनर तैलीय बालों से छुटकारा दिलाकर बालों को पर्याप्त पोषण प्रदान कर सकता है। इससे बालों को मजबूती मिल सकती है।
गुण:
- बालों को रेशमी बनाने में मदद कर सकता है।
- बाल और स्कैल्प की अच्छी तरह से सफाई कर सकता है।
- बालों को चमक प्रदान कर सकता है।
- बालों को अच्छी तरह से कंडीशन कर नमीयुक्त रखने में मदद कर सकता है।
- इसे तैलीय बालों के अलावा सामान्य और रूखे बालों पर भी उपयोग किया जा सकता है।
- इसे प्रतिदिन उपयोग में लाया जा सकता है।
- इसमें मनमोहक खुशबू होती है।
- इसमें सल्फेट और पैराबेंस जैसे तत्व नहीं होते हैं।
अवगुण:
- कुछ यूजर्स का कहना है कि इससे बाल पतले हो सकते हैं।
2. लॉरियल पेरिस एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्ले कंडीशनर
लॉरियल पेरिस एक काफी प्रचलित ब्रांड है, जिसने लोगों के बीच अपनी जगह बना ली है। लॉरियल के तैलीय बालों के लिए कंडीशनर का इस्तेमाल करना बालों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। इस ब्रांड का दावा है कि इसके निर्माण में शुद्ध क्ले का इस्तेमाल किया जाता है, जो बालों से अतिरिक्त तेल को हटाकर स्वस्थ, नरम और मॉइस्चराइज रखने में मदद कर सकता है। यह कंडीशनर एंटी-ऑयलनेस फॉर्मूले पर काम करता है, जिस कारण यह बालों में तेल के स्तर को नियंत्रित रख सकता है।
गुण:
- प्रदूषण के कारण स्कैल्प में मौजूद गंदगी को पूरी तरह साफ कर सकता है।
- बालों को 72 घंटे तक ताजा और नमी युक्त रख सकता है।
- बालों को मुलायम और चमकदार बना सकता है।
- इसे सभी तरह के बालों पर उपयोग किया जा सकता है।
- इसकी कीमत कम होती है।
- इसकी पैकेजिंग यात्रा के अनुकूल होती है।
अवगुण:
- संभव है कि अधिक रूखे बालों पर इसका प्रभावी असर न दिखाई दे।
- इसमें सिलिकॉन होता है।
3. ट्रेसमे स्पा रेजुवेनेशन कंडीशनर
ट्रेसमे को भी हेयर केयर के लिए अच्छा ब्रांड माना गया है। इसे तैलीय बालों के लिए कंडीशनर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह कंडीशनर मरीन मिनरल यानी समुद्री खनिजों से समृद्ध होता है, जो बालों के साथ-साथ स्कैल्प पर भी लाभकारी असर दिखा सकता है। कंपनी का कहना है कि इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करने से बाल मुलायम और लंबे हो सकते हैं।
गुण:
- बालों को अतिरिक्त तेल से छुटकारा दिला सकता है।
- बालों को चमक प्रदान करा सकता है।
- यह सस्ता है और आसानी से मिल जाता है।
- यह कंडीशनर बालों के झड़ने का कारण नहीं बनता है।
- 2 दिन तक बालों के रूखापन को नियंत्रित रख सकता है।
- यह बस 3 मिनट में बालों पर स्पा ट्रीटमेंट जैसा असर दिखा सकता है।
अवगुण:
- बालों के टूटने और झड़ने को रोकने में सक्षम नहीं होता है।
4. हर्बल एसेसेंस वाइट स्ट्रॉबेरी एंड स्वीट मिंट कंडीशनर
हर्बल एसेसेंस बायो के इस्तेमाल से बालों को कंडीशन करने पर अतिरिक्त तेल को हटाया जा सकता है। साथ ही बालों को जरूरी पोषक तत्व भी मिल सकते हैं। दरअसल, इसमें स्ट्रॉबेरी और स्वीट मिंट के साथ ही एसेंशियल एंटीऑक्सीडेंट, एलोवेरा और सी केल्प मौजूद होते हैं। ये सभी तत्व बालों को प्राकृतिक रूप से कंडीशन करने का काम कर सकते हैं। इससे बाल रेशमी और मुलायम हो सकते हैं। इसलिए, इसे ऑयली हेयर के लिए कंडीशनर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
गुण:
- इसमें कोई हानिकारक केमिकल नहीं होता है।
- बालों के साथ-साथ स्कैल्प को भी पोषण प्रदान कर सकता है।
- प्रतिदिन उपयोग में लाया जा सकता है।
- इसके इस्तेमाल से बालों से अच्छी खुशबू आती है।
- बालों को रूखा होने से बचा सकता है।
- बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में मदद कर सकता है।
- इसके अलावा, बालों के पीएच स्तर को संतुलित रख सकता है।
- इसमें से स्ट्रॉबेरी और जैसमीन जैसी खुशबू भी आती है।
अवगुण:
- यह थोड़ा महंगा होता है।
- कई बार अधिक रूखे बालों पर सही तरह से असर नहीं कर पाता है।
5. एवलॉन ऑर्गेनिक्स क्लेरीफाइंग लेमन कंडीशनर
इसे ऑयली हेयर के लिए प्राकृतिक कंडीशनर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह बालों से अतिरिक्त तेल को हटाकर प्राकृतिक रूप से चमकदार और मुलायम बनाने में मदद कर सकता है। कंपनी के अनुसार, इस कंडीशनर के निर्माण में लेमन एसेंशियल ऑयल, क्विनोआ प्रोटीन, कैमोमाइल अर्क, एलोवेरा और विटामिन-ई का उपयोग किया जाता है। यह बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसे में ऑयली हेयर के लिए कंडीशनर के तौर पर यह अच्छा साबित हो सकता है।
गुण:
- इसमें पैराबेंस, प्रिजर्वेटिव, फ्थालेट, कृत्रिम सुगंध और सल्फेट जैसे रसायन नहीं होते हैं।
- बालों को गहराई से पोषण प्रदान कर सकता है।
- इसके इस्तेमाल से बालों की गंध दूर हो सकती है।
- दो मुंहे बालों की समस्या को दूर रखने में मददगार हो सकता है।
- यह यात्रा के अनुकूल बोतल में आता है।
अवगुण:
- कुछ यूजर्स के अनुसार यह बालों को रूखा बना सकता है।
6. डेजर्ट एसेंस कंडीशनर फॉर ऑयली हेयर
तैलीय बालों के लिए सबसे अच्छा कंडीशनर की लिस्ट में डेजर्ट एसेंस कंडीशनर का नाम भी शामिल है। इस ब्रांड का दावा है कि इसे ऑर्गेनिक टी ट्री लीफ ऑयल, लेमन टी ट्री और जोजोबा तेल के मिश्रण से तैयार किया जाता है। इससे यह बालों से तेल को साफ कर प्राकृतिक नमी प्रदान कर सकता है। इसलिए, यह कंडीशनर बालों और स्कैल्प के लिए अच्छा माना जा सकता है।
गुण:
- बालों को नरम और रेशमी बना सकता है।
- बालों को मजबूती देने का काम कर सकता है।
- बालों में नई जान डाल सकता है।
- इसमें पैराबेंस, सोडियम लॉरेल और सिलिकॉन जैसे तत्व नहीं होते हैं।
- यात्रा के अनुकूल पैकेजिंग होती है।
- बालों के प्राकृतिक मॉइस्चर को कम किए बिना अच्छी तरह साफ कर सकता है।
अवगुण:
- यह बाजार में आसानी से नहीं मिलता है।
- कुछ लोगों के बालों पर इसका बेहतर लाभ नजर नहीं आता।
जिन लोगों के बाल अधिक तैलीय हैं, अब उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। वो इस लिस्ट में से अपनी पसंद का कोई भी कंडीशनर चुन सकते हैं। ये कंडीशनर न सिर्फ बालों से अतिरिक्त तेल को निकालेंगे, बल्कि बालों में मॉइस्चर को भी बनाए रखेंगे। अब आप इन कंडीशनर से बस एक क्लिक की दूरी पर हैं। इन्हें खरीदने के लिए अभी बाय नाउ के बटन पर क्लिक करें और घर बैठे-बैठे ऑर्डर करें। हम उम्मीद करते हैं कि हमारे इस लेख में दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी।
