
महिला हो या पुरुष, दोनों के व्यक्तिगत आकर्षण में बाल अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में कभी आपने सोचा है कि क्या हो अगर बाल धोने के एक दिन बाद ही ऐसा लगे कि आपके बालों में तेल लगा हुआ है या फिर बाल देखने में चिपचिपे से लगने लगे हैं। वो भी तब जब आपने अपने बालों पर जरा सा भी तेल नहीं लगाया हो। यही तैलीय बालों की समस्या कहलाती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं और सही शैम्पू का चुनाव नहीं कर पा रहे हैं तो यह लेख इस काम में आपकी मदद करेगा। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम आपको टॉप-13 तैलीय बालों के लिए शैम्पू के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही यहां हम उनके गुण और अवगुण पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे।
पढ़ते रहें लेख
तो आइए अब हम बिना देर किए तैलीय बालों के लिए सबसे अच्छे शैम्पू की लिस्ट में शामिल नामों के बारे में जान लेते हैं।
विषय सूची
तैलीय बालों के लिए सबसे अच्छे शैम्पू के नाम
बेस्ट ऑयली हेयर के लिए शैंपू की इस लिस्ट में शामिल नाम और उनके गुण व अवगुण हम लेख के इस भाग में बताने जा रहे हैं। इन्हें जानने के बाद आप निश्चित तौर पर स्वयं इस बात का निर्धारण कर पाएंगे कि आपके लिए उपयुक्त बेस्ट ऑयली हेयर के लिए शैंपू कौन सा है।
1. बायोटीक बायो ग्रीन एप्पल फ्रेश डेली प्यूरिफाइंग शैम्पू एंड कन्डीशनर फॉर ऑयली स्कैल्प एंड हेयर
ऑयली बालों के लिए शैम्पू में सबसे पहले हम बात करेंगे बायोटीक बायो ग्रीन एप्पल फ्रेश डेली प्यूरिफाइंग शैम्पू एंड कन्डीशनर की। कंपनी का दावा है कि उनका यह शैम्पू 100 प्रतिशत हर्बल सामग्रियों के मिश्रण से तैयार किया गया है। इसे तैयार करने के लिए सेब का रस, चिन्नई घास, मंडूकपर्णी, शिकाकाई, घृतकुमारी का रस, बादाम तेल और नारियल का तेल आदि सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया है।
गुण :
- शैम्पू और कंडीशनर दोनों के गुण मौजूद हैं।
- स्कैल्प और बालों को पोषण प्रदान कर सकता है।
- बालों की प्राकृतिक नमी को बरकरार रखने में मदद करता है।
- कंपनी का दावा है कि सभी तरह के बालों के लिए उपयुक्त है।
- हल्की और आकर्षक महक है।
- हानिकारण रसायन शामिल नही हैं।
- ऑयली हेयर की समस्या से राहत दिला सकता है।
अवगुण :
- ट्रैवल फ्रेंडली पैकेजिंग नहीं है।
- सूखे बाल में शैम्पू से पहले तेल की मालिश करने की जरूरत पड़ सकती है।
2. हिमालया हर्बल प्रोटीन शैम्पू विद चिकपी, जेंटल डेली केयर
ऑयली बालों के लिए बेस्ट शैम्पू में आप हिमालया के इस प्रोडक्ट को शामिल कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि बालों को जरूरी प्रोटीन प्रदान करने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए इसमें काबुली चना शामिल किया गया है। वहीं फोमिंग एजेंट (झाग बनाने वाला) के तौर पर कुछ हर्बल और प्राकृतिक सामग्रियों के मिश्रण का उपयोग किया गया है।
गुण :
- बालों की जड़ों को मजबूत कर सकता है।
- बाल झड़ने की समस्या को कम कर सकता है।
- सभी तरह के बालों के लिए उपयुक्त है।
- महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयोगी है।
- स्कैल्प से तेल निकलने की प्रक्रिया को नियंत्रित कर सकता है।
- रोज इस्तेमाल करने के लिए उपयुक्त है।
अवगुण :
- कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नही हैं।
3. पैंटीन एडवांस हेयर फाल शैम्पू टोटल डैमेज केयर शैम्पू
कंपनी का दावा है कि यह शैम्पू अपने नाम की ही तरह बालों से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करने में सक्षम है। इसे फर्मेंटेड चावल के बेस के साथ पैंटीन प्रो-विटामिन फार्मूला के तहत तैयार किया गया है। हालांकि, कंपनी ने सीधे तौर पर ऑयली हेयर की समस्या से राहत दिलाने वाला कोई भी दावा नहीं किया है। मगर, टोटल डैमेज केयर फार्मूला के कारण इसे ऑयली बालों के लिए शैम्पू के तौर पर उपयोगी माना जा सकता है।
गुण :
- बाल झड़ने की समस्या को कम कर सकता है।
- बालों को पोषण प्रदान कर सकता है।
- बालों को कंडीशन कर सकता है।
- दोमुंहे बालों की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है।
- बालों को अच्छे से साफ कर सकता है।
अवगुण :
- एसएलएस (सोडियम लारेथ सल्फेट) शामिल है।
4. न्यूट्रोजिना एंटी-रेसीड्यू शैम्पू
जैसा कि ऑयली बालों के लिए बेस्ट शैम्पू में शामिल इस प्रोडक्ट के नाम से साफ होता है। कंपनी ने अपने इस शैम्पू को एंटी-रेसीड्यू (बालों में मौजूद चिकनाहट को निकालने वाला) फार्मूला के तहत तैयार किया है। इसके साथ ही यह बालों को अच्छे से साफ कर उन्हें स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है।
गुण :
- बालों में मौजूद प्राकृतिक तेल की अधिकता को साफ कर सकता है।
- बालों की प्राकृतिक नमी को बनाए रखता है।
- सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त है।
- स्कैल्प से तेल निकलने की प्रक्रिया को नियंत्रित कर सकता है।
- बालों को कंडीशन कर उन्हें चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।
अवगुण :
- एसएलएस (सोडियम लारेथ सल्फेट) शामिल है।
- अन्य के मुकाबले थोड़ा महंगा है।
5. श्वार्जकोफ प्रोफेशनल बीसी कोलेजन वोल्यूम बूस्ट मिसेलर शैम्पू, ग्रीन
कंपनी का दावा है कि इस प्रोडक्ट को खास तौर पर ऑयली हेयर की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए तैयार किया गया है। इसलिए, यह काफी असरदार है और बालों की अच्छे से सफाई कर उन्हें सुन्दर और चमकदार बना सकता है।
गुण :
- स्कैल्प और बालों पर सौम्य है।
- तैलीय बालों की समस्या को ठीक कर सकता है।
- स्कैल्प में अधिक तेल आने की समस्या को नियंत्रित कर सकता है।
- बालों की प्राकृतिक नमी को बनाए रख सकता है।
- बालों की उलझन और रूखेपन से छुटकारा दिला सकता है।
अवगुण :
- अन्य के मुकाबले थोड़ा महंगा लग सकता है।
6. ऑर्गेनिक हार्वेस्ट डेली शैम्पू
कंपनी का दावा है कि यह शैम्पू पूरी तरह से ऑर्गेनिक है और इसे 100 प्रतिशत हर्बल सामग्रियों के मिश्रण से तैयार किया गया है। हालांकि, इस शैम्पू को सभी तरह के बालों के लिए उपयोग किया जा सकता है, लेकिन इसे खासतौर पर ऑयली हेयर के लिए बनाया गया है।
गुण :
- बालों और स्कैल्प को पोषण दे सकता है।
- स्कैल्प और बालों की प्राकृतिक नमी को बनाए रखते है।
- बालों की अच्छे से सफाई कर सकता है।
- स्कैल्प पर प्राकृतिक तेल की अधिकता को नियंत्रित कर सकता है।
- कोई एलर्जिक रिएक्शन नहीं है।
- पैराबेन जैसे हानिकारक रसायन शामिल नही हैं।
- ECOCERT द्वारा सर्टिफाइड ऑर्गेनिक प्रोडक्ट है।
अवगुण :
- कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नही हैं।
7. खादी नेचुरल हनी एंड लेमन जूस हेयर क्लींजर
ऑयली बालों के लिए शैम्पू में खादी नेचुरल हनी एंड लेमन जूस हेयर क्लींजर का नाम भी शामिल है। कंपनी का दावा है कि इस प्रोडक्ट को अपने नाम के आधार पर शहद, नींबू का रस, शिकाकाई और कच्चे आंवले के उपयोग से तैयार किया गया है। इन सभी प्राकृतिक उत्पादों की मौजूदगी के कारण यह स्कैल्प और बालों की अच्छे से सफाई करने के लिए उपयुक्त और सुरक्षित है।
गुण :
- बालों को नर्म, मुलायम और चमकदार बना सकता है।
- सिर पर अतिरिक्त तेल की मात्रा को हटा सकता है।
- साथ ही यह स्कैल्प पर तेल निकलने की प्रक्रिया को भी नियंत्रित कर सकता है।
- अच्छा झाग बनाता है।
- इस्तेमाल के बाद स्कैल्प और बालों में ताजगी का एहसास कराता है।
अवगुण :
- दोमुंहे बाल और डैंड्रफ की समस्या में कारगर नहीं है।
- कुछ लोगों में बालों के रूखेपन का कारण हो सकता है।
पढ़ना जारी रखें
8. काया क्लीनिक हेयर न्यूरिशिंग शैम्पू
कंपनी का दावा है कि ऑयली हेयर के लिए यह शैम्पू खासकर तैयार किया गया है। बालों को पोषण देने और उनसे जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए इसमें बादाम तेल के साथ हिबिस्कस का अर्क इस्तेमाल किया गया है।
गुण :
- बालों की प्राकृतिक नमी को बनाए रखता है।
- उलझे बालों की समस्या दूर कर सकता है।
- बालों को पोषण देकर उन्हें नर्म और मुलायम बना सकता है।
- बाल टूटने की समस्या से भी राहत दिलाता है।
- डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है।
अवगुण :
- कई रासायनिक सामग्रियां शामिल हैं।
9. लोरियल पेरिस प्रोफेशनल सेरी एक्सपर्ट रिसोर्स शैम्पू
कंपनी का दावा है कि यह बाजार में उपलब्ध अन्य शैम्पू से बेहतर है और तैलीय बालों की समस्या को बेहतर तरीके से दूर कर सकता है। इतना ही नहीं इसमें कुछ प्राकृतिक एसेंशियल ऑयल्स का भी इस्तेमाल किया गया है, जो इसे एंटीऑक्सीडेंट (मुक्त कणों के प्रभाव को कम करने वाला) क्षमता से समृद्ध बनाते हैं।
गुण :
- अपने सभी दावों पर खरा उतरता है।
- हल्की खट्टे फल जैसी महक है।
- इस्तेमाल के बाद स्कैल्प और बालों में फ्रेशनेस और हल्केपन का एहसास कराता है।
- इसका असर बालों पर लंबे समय तक दिखता है।
अवगुण :
- एसएलएस (सोडियम लारेथ सल्फेट) और पैराबेन जैसे रसायन शामिल हैं।
- ट्रैवल फ्रेंडली नहीं है।
10. वाओ अमेजन रेनफॉरेस्ट कलेक्शन – व्हाइट क्ले शैम्पू विद रेनफारेस्ट पटुआ ऑयल
कंपनी का दावा है कि यह शैम्पू 100 प्रतिशत हर्बल सामग्रियों का उपयोग करके तैयार किया गया है। इस कारण यह स्कैल्प और बालों को अच्छे से पोषण देकर ऑयली हेयर की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। इसे बनाने के लिए पटुआ फल का अर्क, बादाम तेल और ऑर्गन ऑयल के साथ व्हाइट क्ले का इस्तेमाल किया गया है।
गुण :
- स्कैल्प और बालों की अच्छे से सफाई कर सकता है।
- बालों को पोषण देकर उन्हें मजबूती प्रदान करता है।
- बालों में मौजूद तेल और चिपचिपे पदार्थों को बाहर निकाल सकता है।
- बालों की प्राकृतिक नमी को बनाए रखने में मदद करता है।
- पैराबेन, सल्फेट और सिलिकोन जैसे किसी भी रसायन का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
- सभी तरह के बालों के लिए उपयोगी है।
अवगुण :
- कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नही हैं।
11. गोलीसोडा शैम्पू बार
कंपनी का दावा है कि इस शैम्पू बार को बनाने के लिए कैस्टर ऑयल, प्रोबायोटिक्स, ब्राह्मी, शिकाकाई, हिबिस्कस, सेब का सिरका और व्हाइट क्ले का उपयोग किया गया है। इन सभी प्राकृतिक उत्पादों के शामिल होने के कारण यह शैम्पू बार ऑयली हेयर की समस्या से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकता है।
गुण :
- यह बालों को पोषण देकर उन्हें मोटा और मजबूत बना सकता है।
- रूखे बालों और डैंड्रफ की समस्या को दूर कर सकता है।
- एंटीबैक्टीरियल (बैक्टीरिया को नष्ट करने वाला) और एंटीफंगल (फंगस दूर करने वाला) गुण मौजूद है।
- बालों को सुन्दर और चमकदार बना सकता है।
- एंटीऑक्सीडेंट (मुक्त कणों को नष्ट करने वाला) गुण मौजूद है।
अवगुण :
- कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नही हैं।
12. हैबिटेट एसेंशियल माइक्रो एक्स्फोलियेटिंग एंड स्कैल्प स्क्रब
कंपनी का दावा है कि यह एक ऐसा प्रोडक्ट है, जो बालों को साफ करने के साथ ही ऑयली हेयर की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। इसे तैयार करने के लिए आंवले का अर्क, पिपरमिंट तेल, अदरक का तेल और जैतून का तेल जैसे कुछ प्राकृतिक उत्पादों को भी उपयोग में लाया गया है।
गुण :
- महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त है।
- सभी तरह के बालों पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
- बालों की प्राकृतिक नमी को बनाए रखता है।
- ऑयली हेयर के साथ डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिला सकता है।
- स्कैल्प में जलन और चुभन की समस्या को दूर कर सकता है।
- एफडीए, आईएसओ और जीएमपी सर्टिफाइड है।
अवगुण :
- पैराबेन और एसएलईएस (सोडियम लारेल ईथर सल्फेट) जैसे रसायन शामिल हैं।
- सामान्य के मुकाबले महंगा है।
13. खादी एसेंशियल रत्नगर्भा शैम्पू
ऑयली हेयर के लिए शैंपू में खादी एसेंशियल रत्नगर्भा शैम्पू को भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह शैम्पू पूरी तरह से हर्बल सामग्रियों के उपयोग से तैयार किया गया है। इसे बनाने के लिए मुख्य रूप से कॉफी, शिया बटर, रेड मोरक्कन क्ले, ग्रीन टी और लेमन ऑयल को उपयोग में लाया गया है। इस कारण यह बालों और स्कैल्प की गन्दगी को साफ करने के साथ ही ऑयली हेयर की समस्या को भी दूर करने में कारगर साबित हो सकता है।
गुण :
- बालों की जड़ों को मजबूती प्रदान कर सकता है।
- बाल झड़ने की समस्या को कम कर सकता है।
- बालों की प्राकृतिक चमक को बनाए रखता है।
- बालों की प्राकृतिक नमी को भी खोने नहीं देता है।
- ऑयली हेयर के लिए सहायक और सकारात्मक प्रभाव प्रदर्शित करता है।
- पैराबेन और एसएलएस (सोडियम लारेथ सल्फेट) जैसे रसायन नही हैं।
- मेडिकली टेस्टेड हैं।
- GMP सर्टिफाइड है।
- 100 प्रतिशत वीगन (यानी पशु से संबंधित किसी पदार्थ का उपयोग नहीं हुआ है) है।
अवगुण :
- सामान्य के मुकाबले थोड़ा महंगा है।
आगे पढ़ें लेख
तैलीय बालों के लिए सबसे अच्छे शैम्पू के नाम जानने के बाद लेख के अगले भाग में अब हम तैलीय बालों के लिए शैम्पू खरीदते वक्त ध्यान देने वाली बातें बताएंगे।
तैलीय बालों के लिए शैम्पू खरीदते समय किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए?
तैलीय बालों के लिए शैम्पू खरीदते वक्त ध्यान देने वाली बातें कुछ इस प्रकार हैं –
- बालों और स्कैल्प पर मौजूद तेल को साफ कर सके।
- स्कैल्प पर तेल आने की प्रक्रिया को धीमा करने का गुण हो।
- कोई एलर्जिक रिएक्शन न हो।
- पैराबेन और एसएलएस (सोडियम लारेथ सल्फेट) जैसे रसायन उपलब्ध न हों। क्योंकि इनकी मौजूदगी त्वचा पर एलर्जिक रिएक्शन का कारण बन सकती है (1) (2)।
- अधिक से अधिक हर्बल सामग्रियों का उपयोग किया गया हो।
- USDA या GMP सर्टिफाइड हो।
अब तो आप समझ गए होंगे कि ऑयली बालों के लिए शैम्पू का चुनाव करते वक्त आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही हमने लेख में तैलीय बालों के लिए सबसे अच्छे शैम्पू के कुछ नाम भी सुझाएं हैं। वहीं, इनके गुण और अवगुणों से जुड़ी जानकारी भी विस्तार से दे दी गई है। फिर देर किस बात की, अगर आप या आपका कोई पारिवारिक सदस्य इस समस्या से जूझ रहा है तो ऊपर सुझाए गए ऑयली हेयर के लिए शैंपू में से अपने लिए किसी एक उपयुक्त को चुनें और इस्तेमाल में लाएं। आशा करते हैं कि इस काम में यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा।
Sources
- Human and Environmental Toxicity of Sodium Lauryl Sulfate (SLS): Evidence for Safe Use in Household Cleaning Products.
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4651417/ - The health controversies of parabens.
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/23508773
और पढ़े:
- ग्रे हेयर के लिए 11 सबसे अच्छे शैम्पू
- जानिए 9 सबसे अच्छे एलोवेरा शैम्पू के नाम
- सफेद बालों के लिए 6 सबसे अच्छे शैम्पू
- बालों के लिए 14 सबसे अच्छे हर्बल शैम्पू