Medically Reviewed By Dr. Suvina Attavar, MBBS, DVD
Written by , (शिक्षा- बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन)

कंसीलर मेकअप का अहम हिस्सा है। यह चेहरे को स्पॉटलेस और चमकदार बनाने में मदद करता है। वैसे तो चेहरे को बेदाग दिखाने के लिए बाजार में एक से बढ़कर एक ब्रांडेड कंसीलर उपलब्ध हैं, लेकिन ऑयली स्किन के लिए कंसीलर का चुनाव करना थोड़ा मुश्किल होता है। आपकी इस मुश्किल को हल करने के लिए स्टाइलक्रेज लाया है तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट कंसीलर के नाम। यहां दिए गए अमेजन लिंक पर क्लिक करके आप अपना पसंदीदा कंसीलर ऑर्डर कर सकते हैं। साथ ही लेख के अंत में ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छे कंसीलर के उपयोग की सही विधि भी दी गई है।

आगे विस्तार से पढ़ें

सबसे पहले जानते हैं कि कंसीलर फॉर ऑयली स्किन की लिस्ट में कौन से ब्रांड टॉप 8 में शामिल हैं।

तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छे कंसीलर के नाम

तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छे कंसीलर के बारे में जो जानकारी यहां दी गई है, वो कंपनी के दावों और ग्राहकों के अनुभव पर आधारित है।आप चाहें तो ऑयली स्किन के लिए बेस्ट कंसीलर का चुनाव करने से पहले मेकअप एक्सपर्ट की मदद भी ले सकते हैं।

1. एलए गर्ल प्रो कंसीलर

एलए गर्ल एक विख्यात और विश्वसनीय ब्रांड है। इसका यह लिक्विड कंसीलर है, जो तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट कंसीलर हो सकता है। यह कंसीलर कई शेड्स में उपलब्ध है, जिसका चुनाव अपनी स्किन टोन के हिसाब से आप कर सकते हैं

गुण:  

  • त्वचा की खामियों को छुपाने के लिए यह एक अच्छी परत बनता है।
  • त्वचा की टोन को एक समान दिखाता है।
  • आंखों के नीचे मौजूद काले घेरों को कवर कर सकता है।
  • चेहरे पर मौजूद महीन रेखाओं को छोटा दिखा सकता है।
  • होंठों पर मौजूद लाइनों को भरने में भी उपयोगी हो सकता है।
  • यह चेहरे को तैलीय शाइन से बचा सकता है।
  • लंबे समय तक टिके रहने का दावा करता है।
  • त्वचा को चिपचिपा नहीं बनाता है।
  • इसकी थोड़ा-सी ही मात्रा पर्याप्त होती है।
  • मीडियम और डार्क स्किन के लिए उपयुक्त है।

अवगुण:

  • ऑयली स्किन के लिए कंसीलर के रूप में ये अच्छा है, लेकिन ऐसे ही कई नकली प्रोडक्ट बाजार में उपलब्ध है। ऐसे में सावधानी से इसे खरीदें।
Price at the time of publication: ₹469

2. पुडायर मॉइस्चराइजिंग मैट लिक्विड फाउंडेशन ऑयल-फ्री लॉन्ग लास्टिंग कंसीलर

तैलीय त्वचा के लिए कंसीलर की तरह इस्तेमाल किया जाने वाला यह उत्पाद उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से बना है। पुडायर का दावा है कि यह त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाता है। यह लिक्विड कंसीलर 8 शेड्स में उपलब्ध है, जिसमें से आप अपनी स्किन टोन के लिए परफेक्ट कंसीलर चुन सकते हैं।

गुण:

  • इसे चेहरे के साथ-साथ शरीर के अन्य अंगों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इस कंसीलर की बनावट मुलायम है और यह लंबे समय तक चेहरे को नमी दे सकता है।
  • मुहांसों के निशान, पिगमेंटेशन और फाइन लाइन छुपाने में मददगार है।
  • यह प्राकृतिक अर्कों से भरपूर उत्पाद है। इसमें शैवाल, विटामिन-ई, पर्ल पाउडर और जैतून का तेल है।
  • ऑयली स्किन के लिए कंसीलर के रूप में यह अच्छा उत्पाद है, जो त्वचा पर केक जैसी परत नहीं जमाता है।
  • यह उम्र के साथ नजर आने वाले दाग-धब्बों और झुर्रियों को छुपाने में भी कारगर है।
  •  इसमें SPF (सन प्रोटेक्शन फेक्टर) 15 है और यह वॉटरप्रूफ कंसीलर है।
  • यह नैचुरल न्यूड मेकअप करने के लिए उपयुक्त है और इसका उपयोग रोजाना मेकअप में किया जा सकता है।

अवगुण:

  • यह ऑयली स्किन के लिए बेस्ट कंसीलर तो है, लेकिन इसे ठीक तरह से नहीं लगाया गया, तो यह केकी लुक दे सकता है।

3. रेवलॉन फोटो रेडी कंसीलर

ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छे कंसीलर की लिस्ट में रेवलॉन भी शामिल है। चेहरे की खामियों को छुपाने के लिए यह उत्पाद अच्छा विकल्प है। यह हर तरह की लाइट में स्किन को बेदाग और चमकदार दिखाता है, तभी इसे फोटो रेडी नाम दिया गया है।

गुण:

  • यह कंसीलर 6 शेड्स में उपलब्ध है।
  • इसे लगाना आसान है, क्योंकि यह एक स्टिक कंसीलर है।
  • मध्यम कवरेज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • चेहरे पर जमा हुआ नजर नहीं आता है।
  • त्वचा पर अच्छी तरह ब्लेंड हो जाता है
  • डार्क सर्कल छुपा सकता है।
  • त्वचा को मैट फिनिश दे सकता है।
  • पाउडर के साथ सेट करने पर 6 घंटे तक चेहरे पर टिका रह सकता है।
  • इसे आसानी से मेकअप रिमूवर या फेस वाश से हटाया जा सकता है।
  • ऑयल फ्री फॉर्मूला से बना है।

अवगुण:

  • बहुत अधिक डार्क दिखने वाले स्पॉट्स को छुपाने में ज्यादा कारगर नहीं है।
Why It’s Worth Buying: Almost 6,831 happy users have mentioned the value and quality of this product.
Price at the time of publication: ₹6.9

4. मेबेलिन न्यू यॉर्क फिट मी कंसीलर

ऑयली स्किन के लिए बेस्ट कंसीलर की लिस्ट में अगला नाम मेबेलिन न्यू यॉर्क मेकअप का है। यह अपने उत्पादों की बेहतरी के लिए नित नए प्रयोग करता रहता है। इसका यह फिट मी कंसीलर भी ऐसा ही एक प्रोडक्ट है। यह सभी तरह के स्किन प्रकार पर फिट होने के लिए बनाया गया है, इसलिए इस रेंज को फिट मी नाम दिया गया है।

गुण:

  • काले धब्बे और त्वचा की अन्य खामियों को छुपा सकता है।
  • यह लुक को प्राकृतिक बनाने में सहायक है।
  • तेल-मुक्त कंसीलर है, जो लालिमा को दूर कर सकता है।
  • इस कंसीलर से त्वचा के पोर्स बंद नहीं होते हैं।
  • यह कंसीलर खुशबू रहित है।
  • जल्दी फेड नहीं होता है।
  • थोड़ी-सी मात्रा पूरे चेहरे के लिए पर्याप्त है।
  • कैमोमाइल फ्लावर का अर्क युक्त है।
  • यह लाइटवेट कंसीलर है, जो त्वचा को अच्छी कवरेज प्रदान कर सकता है।

अवगुण:

  • पैराबेंस युक्त है।
Why It’s Worth Buying: This product has garnered over 59,735 positive reviews on Amazon, and the number continues to grow.
Price at the time of publication: ₹6.49

5. स्विस ब्यूटी प्रोफेशनल लिक्विड कंसीलर

स्विस ब्यूटी का यह लिक्विड कंसीलर ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छे कंसीलर की फेहरिस्त में शामिल है। इसका कारण है इसका अल्ट्रा-लाइटवेट और हाई टेक लिक्विड फॉर्मूला। यह कंसीलर पल भर में शानदार कवरेज दे सकता है।

गुण:

  • त्वचा को प्राकृतिक दिखाने वाला कवरेज देता है।
  • नॉन-ग्रीसी, ऑयल और पैराफिन वैक्स फ्री फॉर्मूला है।
  • यह कॉमेडोजेनिक नहीं है यानी रोम छिद्र बंद नहीं करता है।
  • त्वचा विशेषज्ञ और नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा प्रमाणित उत्पाद है।
  • यह कंसीलर आपकी स्किन को क्लियर लुक दे सकता है।
  • यह डार्क सर्कल्स और डार्क स्पॉट को कवर कर सकता है।

अवगुण:

  • इसमें डार्क स्किन के लिए परफेक्ट शेड्स की कमी है।

6. ओलिविया 100% वाटरप्रूफ पैन केक सन टोन मेकअप कंसीलर

यह फाउंडेशन कंसीलर है, जो तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट कंसीलर हो सकता है। अगर आप प्राकृतिक दिखने और ऑयल कंट्रोल गुण वाले कंसीलर की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छी चॉइस हो सकता है, आइए जानते हैं कैसे।

गुण:  

  • सामान्य से लेकर तैलीय त्वचा को मैट फिनिश दे सकता है।
  • यह वाटरप्रूफ कंसीलर है, जो पसीने से प्रभावित नहीं होता है
  • त्वचा को मखमली चमक दे सकता है।
  • यह कंसीलर लकीरदार परत बनने से रोक सकता है।
  • कई शेड्स में उपलब्ध है।
  • त्वचा को प्रदूषण और लाइट रेज से सुरक्षा देने के लिए डिजाइन किया गया है।

अवगुण:  

  • इस कंसीलर की पैकेजिंग अच्छी नहीं है, यह केक कंसीलर चटक सकता है।
  • यह कॉमेडोजेनिक है, जो त्वचा के रोम छिद्रों को बंद कर ब्लैकहेड्स उत्पन्न कर सकता है।

7. कलर फीवर फोटो मैच रेडिएंट कॉम्प्लेक्शन कंसीलर

ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छे कंसीलर की लिस्ट में अगला नाम है कलर फीवर का। यह कंसीलर चेहरे को अच्छी कवरेज देने में सहायक हो सकता है। यह कंसीलर ऑयल-फ्री है और विटामिन-ई से समृद्ध है। इस स्टिक कंसीलर को मेकअप किट में शामिल करने पहले आइए इसके बारे में पढ़ लेते हैं।

गुण:  

  • यह कंसीलर UVA और UVB किरणों से सुरक्षा दे सकता है, क्योंकि इसमें SPF 15 मौजूद है
  • 6 शेड्स में उपलब्ध है।
  • यह कंसीलर लालिमा और दाग धब्बों को छुपा सकता है।
  • चेहरे को नैचुरल लुक दे सकता है।
  • लाइटवेट है और पोर्स को ब्लॉक नहीं करता है।
  • इसका इस्तेमाल रोज किया जा सकता है।
  • त्वचा विशेषज्ञ और नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा टेस्टेड उत्पाद है।
  • यह एक मल्टीटास्किंग कंसीलर है, जो कॉन्टूरिंग और अच्छे हाइलाइटर की तरह काम कर सकता है।
  • लगाने में आसान हैं और त्वचा में जल्दी घुलमिल जाता है।

अवगुण:  

  • अधिक साफ रंग के लिए उपयुक्त शेड्स उपलब्ध नहीं हैं।

8. मैक स्टूडियो फिनिश कंसीलर SPF 35

मैक एक विश्वसनीय और लक्जरी ब्रांड है। अगर आप तैलीय त्वचा के लिए कंसीलर खरीदना चाहते हैं, तो मैक का कंसीलर भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह लाइटवेट, मलाइदार टैक्सचर वाला कंसीलर है, जो चेहरे को शानदार कवरेज दे सकता है।

गुण:  

  • इसका प्रभाव लंबे समय तक रहता है।
  • यह डार्क सर्कल्स, लालिमा, टैटू, बर्थ मार्क, तिल और मस्सों को कवर कर सकता है
  • एंटीऑक्सीडेंट जैसे विटामिन-ए और विटामिन-ई से समृद्ध है।
  • बड़ी आसानी से त्वचा में मिल जाता है।
  • त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल को सोखने के लिए इसमें सिलिका को भी शामिल किया गया है।

अवगुण:  

  • अन्य कंसीलर के मुकाबले महंगा है।
Price at the time of publication: ₹22.99

स्क्रॉल करें

आइए, लेख के अगले हिस्से में जानते हैं कि तैलीय त्वचा पर कंसीलर को कैसे लगाना चाहिए।

तैलीय त्वचा पर कंसीलर लगाने का सही तरीका क्या है?

एक अच्छे कंसीलर का चुनाव करने के बाद ऑयली स्किन के लिए उसके उपयोग का तरीका भी पता होना जरूरी है। ऑयली स्किन पर कंसीलर कैसे लगाएं यह हम नीचे क्रमवार बता रहे हैं।

  • सबसे पहले चेहरे को धोने के लिए एक ऑयल कंट्रोल फेसवाश का इस्तेमाल करें।
  • इसके बाद एक मुलायम तौलिया की मदद से चेहरे को थपथपा कर पोंछ लें।
  • अब चेहरे पर अपना पसंदीदा मॉइस्चराइजर लगाएं।
  • फिर चेहरे पर तैलीय त्वचा वाला प्राइमर लगा लें, यह मेकअप व कंसीलर को चेहरे पर देर तक टिकाए रखने में मदद कर सकता है।
  • इसके बाद अपनी स्किन टोन से मिलता जुलता कंसीलर, चेहरे पर मौजूद सभी डार्क स्पॉट्स और आंखों के नीचे काले घेरों पर लगाएं।
  • अगर आपको मुहांसों की समस्या है, तो कंसीलर को ब्लेंड करने के लिए साफ मेकअप ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बैक्टीरिया फैलने का जोखिम कम रहता है।
  • अगर चेहरे पर मुंहासे नहीं हैं, तो आप उंगलियों की मदद से भी कंसीलर लगा सकते हैं। छोटे स्पॉट्स कवर करने के लिए पेंसिल कंसीलर सही रहता है।
  • कंसीलर लगाने के बाद चाहें तो फाउंडेशन की एक हल्की परत चेहरे पर लगाएं।
  • इसके बाद चेहरे पर ट्रांसलूसेंट पाउडर कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं। ध्यान रखें कि कंसीलर के ऊपर थोड़ा अधिक पाउडर लगाने से यह दिन भर सेट रहता है।
  • इसके बाद ब्लशर, आई मेकअप और अच्छे लिपस्टिक से अपने लुक को कंप्लीट करें।

इस लेख में आपने 8 बेस्ट कंसीलर फॉर ऑयली स्किन के बारे में पढ़ा। उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपको बहुत पसंद आई होगी। ऑयली स्किन हो या ड्राई स्किन अब कॉस्मेटिक्स इंडस्ट्री के पास सबका समाधान है। जरूरत है तो बस थोड़ी-सी जानकारी की, जो स्टाइलक्रेज आप तक पहुंचाने की कोशिश करता रहता है। ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी से जुड़े अन्य लेख भी आप हमारी वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख