Medically Reviewed By Dr. Suvina Attavar, MBBS, DVD
Written by , (शिक्षा- बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन)

तैलीय त्वचा पर धूल-मिट्टी जमने की वजह से त्वचा के छिद्रों का बंद होना और मुंहासों का जोखिम बढ़ने लग जाता है। ऑयली और चिपचिपी स्किन की इस समस्या को कुछ हद तक फेस मास्क कंट्रोल कर सकता है। इसी वजह से स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेस मास्क की जानकारी लेकर आए हैं। हम यहां तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट फेस मास्क के ब्रांड के साथ ही इसके चुनाव का तरीका बताएंगे। इतना ही नहीं यहां आप फेस मास्क लगाने का सही तरीका भी जान पाएंगे।

विस्तार से पढ़ें

इस लेख के पहले भाग में तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट फेस मास्क की जानकारी दे रहे हैं।

तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट फेस मास्क

मार्केट में तैलीय त्वचा के लिए फेस मास्क बनाने वाले कई कंपनियां है। इसी वजह से तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छा फेस मास्क का चयन करना मुश्किल हो जाता है। आपकी मुश्किल का हल इस लेख में है। हम यहां 11 बेस्ट फेस मास्क की जानकारी दे रहे हैं। सभी फेस मास्क की खूबियां और खामियां बताने के साथ ही हम फेस मास्क खरीदने के लिए अमेजन लिंक भी हर प्रोडक्ट के नीचे देंगे। चलिए पढ़ते हैं मार्केट में मौजूद बेस्ट फेस मास्क के बारे में।

1. बायोटिक बायो फ्रूट व्हाइटनिंग एंड डी-पिगमेंटेशन एंड टैन रिमूवल फेस पैक

Best Face Mask For Oily Skin in Hindi

बायोटिक कई चर्चित ब्रांड में से एक है। बाजार में इसके कई त्वचा संबंधी प्रोडक्ट उपलब्ध हैं, जिन्हें काफी पसंद भी किया जाता है। ऐसा ही बायोटिक का एक प्रोडक्ट बायो फ्रूट व्हाइटनिंग, डी-पिगमेंटशन एंड टैन रिमूवल फेस पैक भी है। कंपनी की मानें, तो इसे पपीते, टमाटर, अनानास और नींबू जैसे प्राकृतिक फलों के रस से तैयार किया जाता है।

गुण :

  • इसमें कई एसेंशियल विटामिन हैं, जो त्वचा को जरूरी पोषण दे सकते हैं।
  • नेचुरल स्किन ब्राइटनर की तरह काम करने का वादा प्रोडक्ट ने किया है।
  • इसके इस्तेमाल से फाइन लाइन्स व झुर्रियां कम हो सकती हैं।
  • डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा टेस्टेड है।
  • इसमें किसी तरह के हानिकारक रसायन नहीं हैं।
  • त्वचा को नरम, मुलायम और जवां बनाए रख सकता है।
  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त बताया गया है।

अवगुण :

  • पैच टेस्ट करके ही इसका इस्तेमाल करें। इसे पहली बार इस्तेमाल के दौरान हल्की जलन महसूस हो सकती है।
Price at the time of publication: ₹132

2. एम कैफीन नेकेड एंड रॉ कॉफी फेस मास्क

Best Face Mask For Oily Skin in Hindi

ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेस मास्क की सूची में एम कैफीन नेकेड एंड रॉ कॉफी फेस मास्क का भी नाम शामिल है। इस फेस मास्क को बनाने के लिए प्योर कोको, कॉफी, आर्गन ऑयल व विटामिन-ई का उपयोग किया गया है। इसके इस्तेमाल से त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल कम हो सकता है। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा में निखार भी आ सकता है।

गुण :

  • तैलीय और सामान्य दोनों प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • त्वचा की गंदगी को अच्छी तरह से साफ कर सकता है।
  • डेड स्किन सेल्स को हटाने में सहायक बताया गया है।
  • इससे कोलेजन के उत्पादन व कोशिकाओं के विकास को बढ़ावा मिल सकता है।
  • इसमें पैराबेंस और मिनरल ऑयल नहीं है।
  • यह त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकता है।
  • स्किन को मुलायम और कोमल बना सकता है।
  • सन टैन और सन डैमेज को कम करने का दावा किया गया है।
  • यह एफडीए अप्रूव्ड प्रोडक्ट है।
  • इससे अच्छी खुशबू आती है।

अवगुण :

  • इसमें चॉकलेट और कोको की तेज खुशबू आती है, जो शायद कुछ लोगों को पसंद न आए।
  • सभी कॉस्मेटिक्स शॉप में उपलब्ध नहीं होता है। हां, ऑनलाइन आसानी से खरीद सकते हैं।
Price at the time of publication: ₹445

3. प्लम ग्रीन टी क्लियर फेस मास्क

Best Face Mask For Oily Skin in Hindi

प्लम का यह प्रोडक्ट तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छा फेस मास्क साबित हो सकता है। इसमें मुख्य रूप से ग्रीन टी, ग्लाइकोलिक एसिड और नेचुरल क्ले का इस्तेमाल किया जाता है। कंपनी का कहना है कि ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सीबम के ऑक्सीकरण को धीमा करके एक्ने कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

गुण:

  • इसमें पैराबेंस, थैलेट्स और सोडियम लॉरेथ सल्फेट (एसएलएस) जैसे नुकसानदायक केमिकल नहीं हैं।
  • त्वचा की गंदगी और मृत कोशिकाओं को हटाने में सहायक हो सकता है।
  • यह त्वचा को रूखा नहीं बनाता है।
  • स्किन पर आसानी से फैल जाता है।
  • त्वचा को कोमल और जवां बनाए रखने में सहायक हो सकता है।
  • चेहरे के अतिरिक्त तेल को मास्क सोख सकता है।
  • यह वीगन प्रोडक्ट है यानी इसे बनाते समय जानवरों से उत्पादित पदार्थों का उपयोग नहीं हुआ है।

अवगुण:

  • यह एक ग्लास जार में आता है, इसलिए इस्तेमाल संभल कर करें। मिसहेंडलिंग करने पर टूट सकता है।
  • अधिक संवेदनशील त्वचा वालों के लिए उपयोगी नहीं होता है।
Price at the time of publication: ₹13.99

4. मामाअर्थ नीम फेस पैक

Best Face Mask For Oily Skin in Hindi

मामाअर्थ एक प्रचलित कंपनी है, जो त्वचा संबंधी प्रोडक्ट बनाती है। अगर इसके फेसमास्क की बात करें, तो नीम फेस पैक को अच्छा माना जाता है। मामाअर्थ के अनुसार, इस फेस पैक को नीम के तेल, टी ट्री ऑयल, खुबानी का तेल और शहतूत के अर्क से बनाया गया है। ये सभी प्राकृतिक सामग्रियां त्वचा को पर्याप्त पोषण दे सकती हैं।

गुण:

  • नीम के तेल में एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो बढ़ती उम्र के प्रभाव को धीमा कर सकते हैं।
  • मुहांसों को कम करने में सहायक हो सकता है।
  • सूरज के हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान को कम कर सकता है।
  • त्वचा में निखार लाने में मदद कर सकता है।
  • चर्मरोग विशेषज्ञों द्वारा जांचा गया प्रोडक्ट है।
  • इसमें सल्फेट्स, सिलिकॉन्स, थैलेट्स और आर्टिफिशियल कलर्स नहीं हैं।
  • फेस पैक में मौजूद केओलिन और बेंटोनाइट क्ले त्वचा से अतिरिक्त तेल को साफ कर सकते हैं।
  • मुंहासों के दाग-धब्बों को दूर कर सकता है।
  • यह त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम कर सकता है।

अवगुण:

  • कस्टमर्स के अनुसार पहले इस्तेमाल में हल्की जलन महसूस हो सकती है।
Price at the time of publication: ₹458

5. स्किन सैलेड टी ट्री ओवरनाइट फेस मास्क

Best Face Mask For Oily Skin in Hindi

तैलीय त्वचा से परेशान लोग स्किन सैलेड फेस मास्क का भी उपयोग कर सकते हैं। इसमें टी ट्री, एलोवेरा और नीम के गुण मौजूद हैं, जिन्हें त्वचा के लिए लाभकारी माना जाता है। यह ऑयली स्किन से अतिरिक्त तेल को हटाने के साथ ही मुंहासों की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है।

गुण:

  • इसके नियमित उपयोग से त्वचा स्वस्थ और चमकदार बन सकती है।
  • मुंहासे के निशान और काले-धब्बे को हटाने का काम कर सकता है।
  • त्वचा के संक्रमण की समस्या को कम करने में सहायक हो सकता है।
  • स्किन को हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है।
  • चेहरे को निखरा हुआ बना सकता है।
  • यह ओवर नाइट मास्क है यानी इसे रात भर चेहरे पर लगाकर छोड़ा जा सकता है।

अवगुण:

  • अधिक संवेदनशील त्वचा वालों को पैच टेस्ट करके ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
  • ब्यूटी स्टोर में इसकी उपलब्धता मुश्किल हो सकती है।

6. लॉरियल पेरिस प्योर क्ले मास्क

Best Face Mask For Oily Skin in Hindi

लॉरियल पेरिस स्किन एक्सपर्ट्स ने चारकोल की खूबियों वाला प्योर क्ले मास्क तैयार किया है। यह त्वचा को डिटॉक्सिफाई करने के साथ ही चमक दे सकता है। कंपनी ने इसे चारकोल और क्ले का अनोखा मिश्रण बताया है, जो त्वचा के एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी को चुंबक की तरह निकालने का काम करता है।

गुण:

  • स्किन टोन को एक समान बना सकता है।
  • यह त्वचा पर आसानी से फैल जाता है।
  • इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा मुलायम बन सकती है।
  • त्वचा को गहराई से साफ करने के साथ ही उसे रूखा होने से बचा सकता है।
  • क्ले के साथ ही इसमें रेड एल्गी यानी शैवाल का इस्तेमाल किया गया है।
  • पोर्स में छिपी गंदगी को साफ कर सकता है।
  • बेजान त्वचा को एनर्जाइज कर सकता है।

अवगुण:

  • कुछ लोगों का मानना है कि इस फेस मास्क का प्रभाव क्षण भर के लिए रहता है।

आगे है और जानकारी

7. औरावेदिक एंटी ब्लेमिश क्लियर स्किन मास्क टी-ट्री

Best Face Mask For Oily Skin in Hindi

इस फेस मास्क को नीम, टी-ट्री, एलोवेरा और तुलसी जैसे प्राकृतिक तत्व के अर्क से तैयार किया गया है। इन सामग्रियों में मौजूद गुण त्वचा को स्वस्थ रखने और मुंहासे से बचाने में मदद कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इसका नियमित इस्तेमाल करने से त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

गुण:

  • चेहरे की गंदगी को प्रभावी तरीके से साफ कर सकता है।
  • दाग-धब्बों को कम करने का दावा किया गया है।
  • त्वचा को कोमल बना सकता है।
  • स्किन को ड्राई नहीं होने देता है।
  • छिद्रों को साफ करने में मदद कर सकता है।
  • स्किन की तैलीयता को कम करने में सहायक हो सकता है
  • बैक्टीरिया पैदा करने वाले मुंहासों को नियंत्रित करने का वादा किया गया है।
  • चेहरे को निखार दे सकता है।
  • फेस मास्क में पैराबेंस और सल्फेट जैसे केमिकल का इस्तेमाल नहीं हुआ है।

अवगुण:

  • अधिक संवेदनशील त्वचा वाले हाथ में पहले पैच टेस्ट करके ही इसे चेहरे पर लगाएं। कुछ कस्टमर्स ने रैशेज होने की शिकायत की है।
  • इसमें फिनोक्सीएथेनॉल (Phenoxyethanol) प्रिजर्वेटिव है।

8. स्किन एलिमेंट्स टर्मरिक एंड मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क

Best Face Mask For Oily Skin in Hindi

स्किन एलिमेंट्स फेस मास्क को तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छा फेस मास्क कहा जा सकता है। इस कंपनी का कहना है कि इसे बनाते समय हल्दी, मुल्तानी मिट्टी और संतरे के अर्क का इस्तेमाल किया गया है। इनमें मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा को पोषण देने के साथ ही स्किन से जुड़ी समस्याओं को कम कर सकते हैं।

गुण:

  • त्वचा में निखार आ सकता है।
  • इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण हैं, जो मुंहासे और सूजन की समस्या को दूर कर सकते हैं।
  • त्वचा की अशुद्धियों को गहराई से साफ कर सकता है।
  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट है, जो झुर्रियों को कम करने का काम कर सकता है।
  • डेड स्किन सेल्स को हटाने में सहायक हो सकता है।
  • एक्ने से राहत दिला सकता है।
  • ब्लैड हेड्स को कम कर सकता है।

अवगुण:

  • फेस मास्क मोटा होने की वजह से चेहरे पर फैलाने में दिक्कत हो सकती है।

9. कायोस बोटेनिकल डेड सी मड मास्क

Best Face Mask For Oily Skin in Hindi

कायोस बोटेनिकल ऑयली स्किन के लिए एक अच्छा प्राकृतिक फेस मास्क साबित हो सकता है। इसमें मुख्य रूप से समुद्री मिट्टी, शिया बटर, कोका बटर, जोजोबा ऑयल, सनफ्लावर ऑयल, एलोवेरा और विटामिन-ई जैसे प्राकृतिक तत्व शामिल हैं। ये सभी त्वचा की पोषण देने और त्वचा को डिटॉक्सीफाई करने में मदद कर सकते हैं।

गुण:

  • त्वचा को कोमल और मुलायम बना सकता है।
  • इसे चेहरे, हाथ, गर्दन व पैर कहीं भी लगाया जा सकता है।
  • यह त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद कर सकता है।
  • यह मुंहासों और ब्लैकहेड्स से निजात दिला सकता है।
  • चेहरे के रक्त संचार को बेहतर करने का वादा करता है।
  • पैराबेंस और सल्फेट जैसे केमिकल से मुक्त बताया गया है।
  • पोर्स में कसावट ला सकता है।

अवगुण:

  • लोकल मार्केट और कॉस्मेटिक्स शॉप में मिलना मुश्किल है। आप यहां दिए बाय नाउ बटन पर क्लिक करके इसे खरीद सकते हैं।

10. द मॉम्स को. नेचुरल क्ले फेस मास्क

Best Face Mask For Oily Skin in Hindi

द मॉम्स को. नेचुरल क्ले फेस मास्क को भी ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेस मास्क कहा जा सकता है। यह फेस मास्क कई प्राकृतिक तत्वों से समृद्ध है। इसमें मोरक्को लावा क्ले, केओलिन और बेंटोनाइट क्ले, एक्टिव चारकोल, विच हेजल अर्क, विटामिन-ई व बी-3 हैं। इसके रेगुलर उपयोग से त्वचा में चमक आ सकती है।

गुण:

  • त्वचा की अशुद्धियों और अतिरिक्त सीबम को हटाने का काम कर सकता है।
  • इसे सभी तरह की त्वचा पर लगाया जा सकता है।
  • यह ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से छुटकारा दिला सकता है।
  • त्वचा में चमक ला सकता है।
  • फाइन लाइन्स को कम करने में सहायक हो सकता है।
  • रोम छिद्र को टाइट करने में मदद कर सकता है।
  • स्किन को ब्राइट कर सकता है।
  • इसे मिनरल ऑयल, सल्फेट, एसएलएस और पैराबेंस मुक्त बताया गया है।

अवगुण:

  • इसकी खुशबू कई लोगों को नापसंद हो सकती है।

11. TYC रॉयल क्ले मास्क

Best Face Mask For Oily Skin in Hindi

TYC ब्राजील रेनफॉरेस्ट क्ले मड मास्क त्वचा के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। कंपनी के अनुसार, इसे तैयार करने के लिए बाओबाब, आलू के अर्क, चंदन का तेल और जायफल का उपयोग किया गया है। इनमें डैमेज स्किन को रिपेयर करने, मुंहासे और उसके दाग से छुटकारा दिलाने की खूबियां होती है।

गुण:

  • त्वचा की गंदगी और मृत कोशिकाओं को हटाने में मददगार है।
  • स्किन इलास्टिसिटी को बेहतर कर सकता है।
  • त्वचा की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।
  • चेहरे पर निखार लाने में सहायक हो सकता है।
  • इसके इस्तेमाल से त्वचा का प्राकृतिक पीएच स्तर संतुलित रहता है।
  • इसे डर्मेटोलॉजी द्वारा टेस्ट किया गया है।
  • इसमें सल्फेट और पैराबेंस नहीं हैं।
  • हाइपोएलर्जिक है यानी यह एलर्जी के जोखिम को कम कर सकता है।

अवगुण:

  • असर दिखाने में समय ले सकता है।
Price at the time of publication: ₹325

स्क्रॉल करें

आइए, अब जानते हैं कि तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट फेस मास्क का चयन कैसे करना चाहिए।

तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट फेस मास्क कैसे चुनें?

अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो हर कोई तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट फेस मास्क का चयन कर सकता है। इसी वजह से फेस मास्क खरीदते समय हमेशा नीचे दिए गए टिप्स को ध्यान में रखें।

  • फेस मास्क में केमिकल की मात्रा को चेक करें। हो सके, तो बिना केमिकल वाला ही फेस मास्क खरीदें।
  • प्राकृतिक तत्वों के मिश्रण से युक्त फेस मास्क को तरजीह दें।
  • चर्मरोग विशेषज्ञों द्वारा टेस्टेड प्रोडक्ट को अपनी प्राथमिकता में रखें।
  • यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (यूएसडीए) और एफडीए (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) या अन्य सत्यापित सर्टिफाइड प्रोडक्ट का ही चयन करें।
  • प्रोडक्ट के पैकेट में कंपनी की सील लगी होनी चाहिए।
  • फेस मास्क को हमेशा विश्वसनीय दुकान या हमारे द्वारा दिए गए अमेजन लिंक से ही खरीदें।
  • कोई भी फेस मास्क खरीदने से पहले उसकी एक्सपाइरी डेट जरूर चेक कर लें।

अंत तक पढ़ें

लेख के अगले भाग में बताया गया है कि तैलीय त्वचा पर फेस मास्क कैसे लगाना चाहिए।

तैलीय त्वचा पर बेस्ट फेस मास्क लगाने का सही तरीका

कई लोग फेस मास्क तो ले लेते हैं, लेकिन सही तरीके से उपयोग न करने की वजह से इसका रिजल्ट अच्छा नहीं मिल पाता है। इसी वजह से हम नीचे फेस मास्क को चेहरे पर लगाने का सही तरीका बता रहे हैं।

  • तैलीय त्वचा पर फेस मास्क लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को गुनगुने पानी और क्लींजर से धो लें।
  • ऐसा करने पर चेहरे में मौजूद गंदगी निकल जाएगी और मास्क चेहरे को गहराई से पोषण व फायदा पहुंचा पाएगा।
  • कई लोग चेहरा धोए बिना ही फेस मास्क लगा लेते हैं। ऐसी गलती न करें।
  • अब हथेली पर या उंगलियों पर फेस मास्क निकालें।
  • इसे उंगली या मेकअप ब्रश की मदद से चेहरे पर फैला लें। जब फेस मास्क की एक परत बन जाए, तो इसे कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें।
  • ध्यान रहे आंखों के आसपास के हिस्से में इसे न लगाएं। हां, खीरे को गोल काटकर आंखों पर रख सकते हैं।
  • इसे 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर ही लगे रहने दें।
  • अब मास्क निकालने के लिए गुनगुने पानी और तौलिए का इस्तेमाल करें। तौलिये को पानी में हल्का गिला कर त्वचा से मास्क हटाएं।
  • फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें, ताकि रोमछिद्र बंद हो जाएं।

अब त्वचा के तैलीयपन से छुटकारा पाने का आसान तरीका आपको पता चल गया है। आप लेख में बताए गए किसी भी फेस मास्क को खरीदकर अपने ऑयली स्किन की सारी परेशानी उस पर छोड़ सकते हैं। फेस मास्क चेहरे के अतिरिक्त तेल को सोखकर स्किन को रेडिएंट ग्लो दे सकता है। समय-समय पर फेस मास्क लगाने से तैलीयता की समस्या कम भी हो सकती है। बस बिना देर किए ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके फेस मास्क खरीदें और ऑयली स्किन को बाए-बाए कहें।

The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख