ऑयली स्किन के लिए 10 बेस्ट फाउंडेशन – Best Foundation For Oily Skin In Hindi

मेकअप में फाउंडेशन एक अहम भूमिका निभाता है। इसका सही तरह से किया गया इस्तेमाल आपके मेकअप पर चार-चांद लगा सकता है। वहीं, इसका सही चुनाव भी जरूरी है, खासकर जब आपकी त्वचा ऑयली हो। फाउंडेशन का चुनाव करते वक्त आपको यह पता होना चाहिए कि आपकी तैलीय त्वचा के लिए कौन सा फाउंडेशन सही रहेगा और बाजार में तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छे फाउंडेशन कौन से उपलब्ध हैं। यही वजह है कि हम स्टाइलक्रेज के इस लेख में आपको बताने जा रहे हैं कुछ चुनिंदा ऑयली स्किन के लिए फाउंडेशन के नाम और उनके गुण-दोष। साथ ही इस लेख में ऑयली स्किन के लिए फाउंडेशन कैसे लगाना है, यह जानकारी भी साझा की गई है।
जानें विस्तार से
लेख की शुरुआत में जानिए ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फाउंडेशन के नाम।
विषय सूची
ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छे फाउंडेशन के नाम
1. मेबेलीन न्यूयॉर्क फिट मी मैट + पोरलेस लिक्विड फाउंडेशन
नॉर्मल से ऑयली त्वचा के लिए फाउंडेशन का यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह फाउंडेशन चेहरे पर फुल से लेकर मीडियम कवरेज दे सकता है। इसके साथ इसका मैट फॉर्मूला चेहरे को ऑयली होने से बचा सकता है।
गुण :
- त्वचा के अनुसार विभिन्न शेड्स में उपलब्ध है।
- रोमछिद्रों को बंद नहीं करता है।
- त्वचा विशेषज्ञों द्वारा जांचा गया है।
- किसी तरह की एलर्जी नहीं करता।
- त्वचा पर प्राकृतिक लुक देता है।
- महंगा नहीं है।
- नॉन-ग्रीसी।
अवगुण :
- पंप डिस्पेंसर न होने के कारण आवश्यकतानुसार मात्रा निकालने में मुश्किल हो सकती है।
- पैराबेन युक्त है।
2. लोरियल पेरिस इनफॉलीबल प्रो-मैट फाउंडेशन
तैलीय त्वचा के लिए फाउंडेशन में एक नाम इस मीडियम कवरेज फाउंडेशन का भी शामिल किया जा सकता है। इसकी निर्माता कंपनी लोरिअल पेरिस का दावा है कि यह फाउंडेशन त्वचा पर अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करता है और लगभग पूरे दिन आपको एक फ्रेश लुक दे सकता है। इसके अलावा, कंपनी के अनुसार यह भारत के मौसम के अनुसार बहुत अच्छा फाउंडेशन हो सकता है।
गुण :
- आसानी से ब्लेंड हो जाता है।
- वाटरप्रूफ है।
- हल्का है।
- ट्यूब में आने के कारण निकालने में आसान है।
- कोई तेज गंध नहीं है।
- मैट लुक देता है।
- ट्रैवल फ्रेंडली है।
अवगुण :
- त्वचा पर बहुत जल्दी सूख जाता है, इसलिए जल्दी ब्लेंड करने की जरूरत पड़ सकती है।
3. रेवलॉन कलरस्टे लॉन्गवियर लिक्विड फाउंडेशन
ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फाउंडेशन में रेवलॉन कलरस्टे लॉन्गवियर लिक्विड फाउंडेशन का भी नाम आता है। यह एक ऐसा फाउंडेशन है, जिसे सुबह लगाने के बाद यह दिनभर सेट रहता है। ऑयली या कॉम्बिनेशन त्वचा के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं, कवरेज की बात करें तो यह मीडियम से फुल कवरेज तक दे सकता है। इसके साथ मेट फॉर्मूला होने के कारण यह त्वचा को ऑयली होने से बचाता है।
गुण :
- आसानी से फैल जाता है।
- नॉन-ग्रीसी फॉर्मूला।
- रोमछिद्रों को छुपाता है।
- एसपीएफ 15 युक्त।
- लाइट वेट है।
अवगुण :
- जल्दी फैलाना पड़ता है, क्योंकि यह बहुत जल्दी सेट हो जाता है।
4. लैक्मे अब्सोल्यूट स्किन नेचुरल मूस
लैक्मे द्वारा बनाया गया यह फाउंडेशन त्वचा को 16 घंटों तक प्राकृतिक रूप से खूबसूरत बनाए रखने में मदद कर सकता है। निर्माता कंपनी के अनुसार यह त्वचा को स्वस्थ व सुरक्षित बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसका उपयोग विशेष अवसरों के लिए किया जा सकता है।
गुण :
- लाइट वेट।
- एसपीएफ 8 युक्त।
- आसानी से ब्लेंड हो जाता है।
- अच्छी पैकेजिंग में आता है।
- त्वचा पर नेचुरल दिखता है।
अवगुण :
- सिर्फ 6 ही शेड्स में उपलब्ध है।
- संवेदनशील नाक वालों को इसकी गंध तेज लग सकती है।
5. पुडाइर लिक्विड फाउंडेशन
पुडाइर लिक्विड फाउंडेशन को भी ऑयली स्किन के लिए फाउंडेशन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। निर्माता कंपनी का कहना है कि यह न सिर्फ आपको अच्छा कवरेज देगा बल्कि झुर्रियां व महीन रेखाएं छुपाने में भी मदद कर सकता है। इसके साथ यह त्वचा पर एक चमकीला (ग्लिटर) लुक भी दे सकता है।
गुण :
- लगाने में आसान।
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी।
- आसानी से ब्लेंड हो जाता है।
- रोमछिद्रों को ढकता है।
अवगुण :
- ज्यादा गहरे डार्क स्पॉट्स को ढकने में शायद ज्यादा प्रभावी न हो।
6. मेबेलीन न्यूयॉर्क फिट मी स्टिक फाउंडेशन
एक स्टिक फाउंडेशन होने के कारण इसे लगाना आसान होता है। मेबेलीन न्यूयॉर्क कंपनी का कहना है कि इसे बनाने में एंटी-शाइन फॉर्मूला का उपयोग किया गया है, जो त्वचा पर लगता तो क्रीम की तरह है, लेकिन सेट पाउडर फिनिश के साथ होता है। यह स्टिक फाउंडेशन लाइट से मीडियम कवरेज तक दे सकता है।
गुण :
- लाइट वेट।
- उपयोग करने में आसान है।
- त्वचा पर प्राकृतिक दिखता है।
- महंगा नहीं है।
अवगुण :
- ब्लेंड होने में थोड़ा समय ले सकता है।
- लंबे समय तक नहीं टिकता।
- सीमित शेड्स उपलब्ध हैं।
पढ़ना जारी रखें
7. लोरियल पेरिस ट्रू मैच सुपर ब्लेंडेबल लिक्विड फाउंडेशन
लोरिअल के भरोसे के साथ आने वाला यह प्रोडक्ट ऑयली स्किन के लिए एक अच्छा फाउंडेशन हो सकता है। निर्माता कंपनी का कहना है कि इसमें विटामिन-ई मौजूद है, जो त्वचा को भरपूर पोषण पहुंचाने के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह फाउंडेशन भारतीय त्वचा और टेक्सचर से अच्छी तरह मेल खाता है।
गुण :
- स्पंज से आसानी से ब्लेंड हो जाता है।
- फुल कवरेज देता है।
- सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए एसपीएफ 17 युक्त है।
- पंप डिस्पेंसर के साथ आता है।
अवगुण :
- चेहरे पर लगाने के बाद यह फोन या कपड़ों से चिपक सकता है।
- उंगलियों से ब्लेंड करने में मुश्किल हो सकती है।
8. वेट एन वाइल्ड फोटो फोकस फाउंडेशन
वेट ‘एन वाइल्ड द्वारा बनाया गया यह प्रोडक्ट भी ऑयली स्किन के लिए फाउंडेशन का एक अच्छा विकल्प हो सकता है। निर्माता कंपनी के अनुसार इसे खासकर परफेक्ट कैमरा पिक्चर के लिए तैयार किया गया है। कहा जाता है कि मीडियम से फुल कवरेज के साथ यह फाउंडेशन सात अलग-अलग तरह की लाइट में भी बेहतरीन फोटो लेने में मदद कर सकता है।
गुण :
- आसानी से ब्लेंड हो जाता है।
- ट्रैवल फ्रेंडली।
- लगाने में आसान है।
- नॉन-ग्रीसी है।
- लंबे समय तक टिका रहता है।
- महंगा नहीं है।
- डार्क स्पॉट्स छुपाने के मदद कर सकता है।
अवगुण :
- लाइट वेट नहीं है।
- सीमित शेड्स उपलब्ध हैं।
- सेंसिटिव नाक वालों को गंध तेज लग सकती है।
9. लैक्मे परफेक्टिंग लिक्विड फाउंडेशन
इस फाउंडेशन को लैक्मे का एक पुराना और भरोसेमंद प्रोडक्ट माना जाता है। बनाने वाली कंपनी का कहना है कि त्वचा को पोषण पहुंचाने के लिए इसमें विटामिन-ई मौजूद है। आप चाहें तो इस लिक्विड फाउंडेशन का उपयोग किसी विशेष अवसर के लिए कर सकते हैं। यह आपको मीडियम से फुल कवरेज तक दे सकता है।
गुण :
- आसानी से ब्लेंड हो जाता है।
- वाटरप्रूफ है।
- ऑयल फ्री फॉर्मूला से बना है।
- डार्क स्पॉट्स को ढक सकता है।
अवगुण :
- अधिक मात्रा में उपयोग करने पर पसीने के कारण बना सकता है।
- पंप डिस्पेंसर के साथ नहीं आता।
- तेज गंध हैं।
- सिलिकॉन केमिकल युक्त है।
10. एनवाईएक्स प्रोफेशनल मेकअप स्टे मैट लिक्विड फाउंडेशन
जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि यह एक लिक्विड फाउंडेशन है, जो चेहरे पर मैट फिनिश देता है। इस फाउंडेशन को बनाने वाली कंपनी की मानें तो इसमें मिनरल भी मौजूद होते हैं, जो त्वचा को पोषण दे सकते हैं। इसका उपयोग आप फुल कवरेज या हेवी लुक के लिए कर सकते हैं।
गुण :
- ऑयल फ्री फॉर्मूला है।
- आसानी से ब्लेंड हो जाता है।
- ड्राई स्किन के लिए भी उपयोगी।
- भारतीय त्वचा के लिए कई शेड्स में उपलब्ध।
- ट्रैवल फ्रेंडली है, क्योंकि इसकी पैकेजिंग अच्छी है।
अवगुण :
- भारी मेकअप के लिए ही उपयोगी।
- दिन के साथ चेहरे पर इसका शेड डार्क हो सकता है।
- थोड़ा महंगा है।
- कुछ मामलों में तैलीय त्वचा पर एक्ने का कारण बन सकता है।
अंत तक पढ़े लेख
लेख के अगले भाग में जानिए तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छा फाउंडेशन कैसे चुनें।
ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फाउंडेशन कैसे चुनें?
ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छा फाउंडेशन चुनते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है, जैसे –
- सही शेड का चुनाव – नॉर्मल, रूखी या तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट फाउंडेशन चुनते समय यह ध्यान रखें कि फाउंडेशन और आपकी त्वचा का शेड एक जैसा हो। कई लोगों का मानना है कि अपनी स्किन से हल्के शेड का फाउंडेशन का उपयोग करने से उनका रंग अधिक निखरा हुआ दिख सकता है। हम आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। ऐसा करने से चेहरे की त्वचा और बाकी शरीर का रंग अलग दिखने लगता है, जो बिलकुल अच्छा नहीं लगता।
- ऑयल–फ्री फॉर्मूला – ध्यान रखें कि जिस फाउंडेशन को आप चुन रहे हैं वह ऑयल-फ्री फॉर्मूला से बना हो, नहीं तो वह ऑयली स्किन को और ज्यादा ऑयली बना सकता है।
- लाइट वेट – लाइट वेट फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरे पर भारीपन नहीं लगता। अगर आप भारी फाउंडेशन का उपयोग करते हैं, तो थोड़ा-सा फाउंडेशन लगाने के बाद भी ऐसा लगेगा जैसे बहुत सारा लगा लिया हो।
- आसानी से ब्लेंड हो जाए – ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छे फाउंडेशन का चुनाव करते समय ध्यान रखें कि वह आसानी से ब्लेंड हो जाए। ऐसा न होने से त्वचा पर बहुत सारा फाउंडेशन लगाने की जरूरत पड़ेगी और यह बहुत केकी दिखेगा।
- हाइड्रेट करे – ऑयली त्वचा के लिए आने वाले कुछ फाउंडेशन कई बार त्वचा को रूखा कर सकते हैं। इसलिए, जब भी आप फाउंडेशन लेने जाएं तो ध्यान रखें कि वह आपकी त्वचा में नमी बनाए रखे।
अंत तक पढ़ें
तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छे फाउंडेशन के सभी गुण जानने के बाद जानिए इसे लगाने का सही तरीका।
ऑयली स्किन पर फाउंडेशन लगाने का सही तरीका
नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से आप सही तरीके से फाउंडेशन लगा सकते हैं –
- सबसे पहले चेहरे को क्लेंजर की मदद से साफ कर लें और साफ तौलिए से थपथपा कर पोंछ लें।
- अब मॉइस्चराइजिंग क्रीम की कुछ बूंदे चेहरे पर लगाएं और उंगलियों को गोल घुमाते हुए चेहरे की मसाज करें।
- अब एक ऑयल फ्री प्राइमर की कुछ बूंदे लेकर चेहरे पर लगाएं। ध्यान रखें कि प्राइमर चेहरे के हर भाग पर अच्छी तरह लगे।
- प्राइमर लगाने के बाद काले घेरों, मुंहासों और डार्क स्पॉट्स को छुपाने के लिए कंसीलर का उपयोग करें।
- अब फाउंडेशन की कुछ मात्रा अपनी हथेली के कोने में निकालें।
- इससे कुछ डॉट अपने चेहरे के बीच के हिस्से, यानी माथे के बीच, नाक, अपर लिप के बीच और ठोड़ी पर लगाएं।
- अब एक फ्लैट ब्रश की मदद से इसे बाहर की ओर फैलाना शुरू करें। पूरे कवरेज के लिए आप फाउंडेशन की अधिक मात्रा का उपयोग कर सकते हैं।
- ध्यान रखें कि ब्रश को चेहरे से बाहर की दिशा और नीचे की ओर ही चलाएं। इनसे उल्टी दिशा में चलाने से चेहरे के बाल खड़े हो सकते हैं।
- जब पूरे चेहरे पर अच्छी तरह फाउंडेशन लग जाए तो सेटिंग पाउडर की मदद से उसे सेट कर लें।
- अंत में चेहरे पर ब्लश और हाइलाइटर लगा कर लुक को पूरा करें।
- आप अपनी इच्छानुसार काजल, लाइनर, लिपस्टिक आदि का चुनाव कर उन्हें लगा सकते हैं।
हम आशा करते हैं कि लेख में दी गई जानकारी ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छे फाउंडेशन चुनने में आपकी मदद करेगी। ध्यान रखें कि इस तरह की स्किन को अधिक देखभाल की जरूरत होती है, इसलिए तैलीय त्वचा के लिए फाउंडेशन लेने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से पढ़ लें। आप अपनी स्किन टोन के अनुसार लेख में बताए गए किसी भी फाउंडेशन का चुनाव कर सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि ऑयली स्किन के लिए फाउंडेशन पर लिखा गया हमारा यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा।