ऑयली स्किन (तैलीय त्वचा) के लिए 16 बेस्ट नाइट क्रीम – Best Night Cream For Oily Skin In Hindi

Written by , BA (Mass Communication) Arpita Biswas BA (Mass Communication)
 • 
 

प्रत्येक व्यक्ति सुंदर दिखना चाहता है और इसके लिए वह तरह-तरह के उपाय भी करता है। वहीं, ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए यह करना इतना आसान नहीं होता है। तैलीय त्वचा वालों को हमेशा डर रहता है कि इस्तेमाल किया जाने वाला उत्पाद कहीं उनकी त्वचा पर कोई दुष्प्रभाव न छोड़ दे। इसी भय के कारण ऑयली स्किन के लिए बेस्ट नाईट क्रीम चुनने में भी वो असहज महसूस करते हैं। यही वजह है कि स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम आपको ऑयली स्किन के लिए नाइट क्रीम में शामिल टॉप-16 नामों से अवगत कराने जा रहे हैं। इतना ही नहीं, लेख में तैलीय त्वचा के लिए नाइट क्रीम कैसे चुनें, इस संबंध में भी विशेष जानकारी दी जाएगी, ताकि आप बिना झिझक तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छी नाइट क्रीम का चुनाव कर सकें।

आगे पढ़ें लेख

पहले तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छी नाइट क्रीम कैसे चुनें, यह जान लेते हैं। बाद में हम टॉप-16 ऑयली स्किन के लिए बेस्ट नाईट क्रीम के बारे में बताएंगे।

ऑयली स्किन के लिए नाइट क्रीम कैसे चुनें?

ऑयली स्किन के लिए नाइट क्रीम चुनने के लिए मुख्य रूप से निम्न बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, जो कुछ इस प्रकार हैं –

  • त्वचा पर सौम्य हो।
  • वजन में हल्की हो, ताकि त्वचा में आसानी से अवशोषित हो सके।
  • त्वचा पर चिपचिपाहट पैदा न करे।
  • चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त तेल को हटा सके।
  • रोमछिद्रों को गहराई से साफ कर सके।
  • त्वचा को नमी प्रदान कर सके।
  • कोई एलर्जिक रिएक्शन न हो।
  • नॉन-कॉमेडोजेनिक हो यानी ऐसी सामग्री जिससे चेहरे पर मुंहासे न निकलते हों।
  • फ्थालेट, पैराबेंस, एसएलएस, बीपीए, डीईए और पीएबीए जैसे रसायनों का इस्तेमाल न किया गया हो।
  • डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड हो।

पढ़ते रहें लेख

अब हम आपको तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छी नाइट क्रीम में शामिल टॉप-16 नामों के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।

ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छी नाइट क्रीम के नाम

लेख के इस भाग में अब हम ऑयली स्किन के लिए बेस्ट नाईट क्रीम के बारे में क्रमवार जानकारी देने जा रहे हैं, जो कुछ इस प्रकार है –

1. सेरा-वी रिन्यूइंग सिस्टम, स्किन रिन्यूइंग इट क्रीम

Best Night Cream For Oily Skin In Hindi

तैलीय त्वचा के लिए नाइट क्रीम में सेरा-वी रिन्यूइंग सिस्टम, स्किन रिन्यूइंग नाइट क्रीम को भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह केवल एक नाइट क्रीम नहीं, बल्कि त्वचा को सुरक्षा प्रदान करने वाली एक खास औषधि है। इसे तैयार करने के लिए एमवीई टेक्नोलॉजी (जल्द त्वचा में अवशोषित होकर नमी प्रदान करने वाली एक खास तकनीक) का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, इसमें मुख्य रूप से एसेंशियल सेरामाइड्स (त्वचा में पाए जाने वाले लिपिड्स) शामिल किए गए हैं। यह त्वचा को नमी प्रदान कर 24 घंटे तक सुरक्षा प्रदान कर सकती है।

गुण :

  • त्वचा को नर्म और चमकदार बनाने में मदद कर सकती है।
  • त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले जोखिमों को दूर रखने में मदद कर सकती है।
  • त्वचा को नमी प्रदान कर लंबे समय तक सुरक्षा प्रदान करने का काम कर सकती है।
  • कोई महक शामिल नहीं है।
  • त्वचा पर चिपचिपाहट पैदा नहीं करती है।
  • सामान्य त्वचा से लेकर ऑयली त्वचा के लिए भी उपयोगी है।
  • त्वचा पर जलन या चुभन की समस्या पैदा नहीं करती है।
  • नॉन-कॉमेडोजेनिक है, यानी चेहरे पर मुंहासे पैदा नहीं करती है।
  • डर्मेटोलॉजिस्ट के साथ मिलकर तैयार की गई है।
  • फ्थालेट, पैराबेंस, एसएलएस और बीपीए जैसे रसायनों से मुक्त है।

अवगुण :

  • कीमत सामान्य के मुकाबले काफी अधिक है।

Why We Think It's Worth Buying

This product has received 31,099 reviews from customers on Amazon, indicating its popularity and reliability.

2. हिमालया हर्बल्स रिवाइटलाइजिंग नाइट क्रीम

Best Night Cream For Oily Skin In Hindi

हिमालया ने अपनी इस खास नाइट क्रीम को नींबू, क्रैब एप्पल, गेंहू, सफेद लिली और टमाटर के उपयोग से तैयार किया है। कंपनी के अनुसार इन सभी प्राकृतिक उत्पादों के कारण यह नाइट क्रीम त्वचा को प्राकृतिक रूप से सुरक्षा प्रदान कर जवां और चमकदार बनाए रखने में सहायक साबित हो सकती है। इस कारण हिमालया की यह क्रीम ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छी नाइट क्रीम मानी जा सकती है।

गुण :

  • त्वचा को पोषण प्रदान करने का काम कर सकती है।
  • त्वचा को पुनर्जीवित करने का काम कर सकती है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • महिला और पुरुष, दोनों के लिए उपयोगी है।
  • एंटीसेप्टिक गुण के कारण बैक्टीरियल इन्फेक्शन से बचाव में सहायक हो सकती है।
  • त्वचा की रंगत में सुधार कर सकती है।
  • त्वचा को ठंडक का एहसास करा सकती है।
  • त्वचा से संबंधित सूजन को दूर करने में सहायक साबित हो सकती है।
  • मृत त्वचा को निकालने में मदद कर सकती है।
  • सनबर्न, झुर्रियों और दाग-धब्बों की समस्या पर असरदार साबित हो सकती है।
  • त्वचा पर चिपचिपाहट पैदा नहीं करती है।

अवगुण :

  • टब पैकेजिंग के कारण कुछ लोगों को अनहाइजीनिक महसूस हो सकती है। इसलिए, इस्तेमाल से पूर्व हमेशा अच्छे से हाथ धो लेने चाहिए।
  • दावे के विपरीत अत्यधिक रूखी त्वचा वाले लोगों को उतनी प्रभावी नहीं लग सकती है।

3. वाओ एंटी एजिंग नो पैराबेंस एंड मिनरल ऑयल नाइट क्रीम

Best Night Cream For Oily Skin In Hindi

कंपनी के मुताबिक इस नाइट क्रीम को बनाने के लिए मुख्य रूप से एलोवेरा, शिया बटर, जैतून का तेल और ग्लिसरीन का उपयोग किया गया है। वहीं, इसमें प्राकृतिक विटामिन-सी और ई को भी शामिल किया गया है। यही वजह है कि यह नाइट क्रीम त्वचा को सुरक्षा प्रदान करने में सहायक साबित हो सकती है। इसलिए, इसे एक अच्छी तैलीय त्वचा के लिए नाइट क्रीम माना जा सकता है।

गुण :

  • त्वचा को पुनर्जीवित कर चमकदार बनाने में मदद कर सकती है।
  • त्वचा को नर्म और मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकती है।
  • त्वचा की रंगत में सुधार कर सकती है।
  • झुर्रियों और फाइन लाइंस को दूर करने में सहायक साबित हो सकती है।
  • सल्फेट, पैराबेंस, पीईजी (पॉलीथिलीन ग्लाइकोल्स) और प्रोपलीन ग्लाइकोल जैसे हानिकारक रसायन शामिल नहीं हैं।
  • मिनरल्स ऑयल्स का उपयोग नहीं किया गया है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।

अवगुण :

  • कुछ लोगों को इसकी कीमत सामान्य से कुछ अधिक लग सकती है।

4. लैक्मे एब्सोल्यूट परफेक्ट रेडिएंस लाइटनिंग/ब्राइटनिंग नाइट क्रीम

Best Night Cream For Oily Skin In Hindi

ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छी नाइट क्रीम की हमारी इस लिस्ट में लैक्मे की यह क्रीम भी शामिल की गई है। कंपनी के अनुसार उन्होंने अपनी इस खास नाइट क्रीम को त्वचा की रंगत में सुधार कर उसे चमकदार बनाने के लिए तैयार किया है। दावा है कि इस क्रीम का नियमित इस्तेमाल करने से त्वचा को पुनर्जीवित करने में मदद मिल सकती है।

गुण :

  • त्वचा को ठीक कर उसमें नई जान डाल सकती है।
  • त्वचा को नमी प्रदान करने में सहायक साबित हो सकती है।
  • चमकती और दमकती त्वचा प्रदान करने में मदद कर सकती है।
  • त्वचा की रंगत में सुधार कर सकती है।
  • त्वचा को नर्म और मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकती है।
  • त्वचा को पोषण प्रदान करने का काम कर सकती है।

अवगुण :

  • दावे के विपरीत कुछ लोगों को रंगत में सुधार के लिए उतना प्रभावी नहीं लग सकती है।
  • मुमकिन है कि अत्यधिक रूखी त्वचा वालों को यह उतनी उपयोगी न लगे।

5. पल्म ग्रीन टी रिन्यूड क्लैरिटी नाइट जेल

Best Night Cream For Oily Skin In Hindi

बेस्ट तैलीय त्वचा के लिए नाइट क्रीम के तौर पर आप पल्म ग्रीन टी रिन्यूड क्लैरिटी नाइट जेल को भी उपयोग में ला सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इस नाइट जेल को खासतौर पर ग्रीन टी, ऑर्गन ऑयल, मुलेठी और प्राकृतिक एलोवेरा जूस के उपयोग से तैयार किया गया है। इन प्राकृतिक उत्पादों के गुणों से समृद्ध होने के कारण यह नाइट जेल त्वचा की देखभाल के साथ एक बेहतरीन सुरक्षा प्रदान करने का काम कर सकता है।

गुण :

  • त्वचा को नमी पहुंचाने का काम कर सकता है।
  • मुंहासे के दाग-धब्बों को कम करने में सहायक साबित हो सकता है।
  • त्वचा को बेदाग, नर्म और मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकता है।
  • त्वचा पर आसानी से अवशोषित हो सकता है।
  • नॉन-कॉमेडोजेनिक है, यानी चेहरे पर मुंहासे पैदा नहीं करता है।
  • त्वचा को पोषण प्रदान करने का काम कर सकता है।
  • त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद कर सकता है।
  • 100 प्रतिशत वीगन (पशु उत्पाद शामिल नहीं) है।
  • फ्थालेट और पैराबेंस जैसे हानिकारक रसायन शामिल नहीं हैं।

अवगुण :

  • अत्यधिक रूखी त्वचा, मुंहासे युक्त त्वचा और अत्यंत संवेदनशील त्वचा वालों को यह नाइट जेल उपयुक्त नहीं लग सकता है। इसलिए, इन स्थितियों में इस्तेमाल से पूर्व पैच टेस्ट जरूर कर लें।
  • कुछ लोगों को टब पैकिंग के कारण अनहाइजीनिक लग सकता है। ऐसे में इस्तेमाल से पूर्व अच्छे से हाथ धो लेने चाहिए।

जारी रखें पढ़ना

6. लोटस हर्बल्स व्हाइट ग्लो स्किन व्हाइटनिंग एंड ब्राइटनिंग नौरीशिंग नाइट क्रीम

Best Night Cream For Oily Skin In Hindi

इस नाइट क्रीम को बनाने के लिए लोटस ने अपने खास स्किन को पोषण पहुंचाने वाले फार्मूले का इस्तेमाल किया है। वहीं, इसमें अंगूर, शहतूत, सैक्सिफ्रागा पेड़ का अर्क और दूध के गुणों को भी शामिल किया है। यही कारण है कि ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छी नाइट क्रीम की हमारी लिस्ट में लोटस हर्बल्स का यह खास प्रोडक्ट शामिल है।

गुण :

  • त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बों को हटा रंगत में सुधार कर सकती है।
  • त्वचा को नर्म, मुलायम और चमकदार बनाने में सहायक साबित हो सकती है।
  • वजन में हल्की है, इसलिए त्वचा में आसानी से अवशोषित हो सकती है।
  • त्वचा पर चिपचिपाहट का एहसास नहीं होने देती है।
  • त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद कर सकती है।

अवगुण :

  • पैराबेंस का उपयोग शामिल है।
  • हैवी पैकेजिंग होने के कारण ट्रैवल फ्रेंडली नहीं है।

7. गार्नियर स्किन नैचुरल्स लाइट कंपलीट नाइट क्रीम

Best Night Cream For Oily Skin In Hindi

कंपनी के मुताबिक यह नाइट क्रीम त्वचा को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही उसमें नई जान भरने का काम कर सकती है। इस क्रीम को बनाने के लिए मुख्य रूप से योगर्ट बिफिडस (दही में मौजूद स्वास्थ्य वर्धक बैक्टीरिया) और नींबू के अर्क का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, इसमें त्वचा के लिए उपयोगी विटामिन-सी को भी शामिल किया गया है।

गुण :

  • त्वचा को पोषण प्रदान करने का काम कर सकती है।
  • पहले ही उपयोग से त्वचा को चमकदार बनाने में सहायता कर सकती है।
  • चेहरे पर मौजूद मृत त्वचा को निकालने में मदद कर सकती है।
  • दाग-धब्बों को हल्का करने में सहायता कर सकती है।
  • त्वचा की रंगत में सुधार लाने का काम कर सकती है।
  • डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है।

अवगुण :

  • टब पैकिंग के कारण कुछ लोगों को यह अनहाइजीनिक लग सकती है।
  • दावे के विपरीत कुछ लोगों को त्वचा पर चमक लाने में उतनी प्रभावी नहीं लग सकती है।

8. लॉरियल पेरिस व्हाइट परफेक्ट नाइट क्रीम

Best Night Cream For Oily Skin In Hindi

लॉरियल पेरिस व्हाइट परफेक्ट को भी ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छी नाइट क्रीम कहा जा सकता है। कंपनी का दावा है कि उन्होंने अपनी इस नाइट क्रीम को त्वचा से जुड़ी कुछ आम समस्याओं को दूर कर निखार लाने के लिए तैयार किया है। इस काम के लिए इस क्रीम में सक्रिय सामग्रियों के तौर पर मेलानिन वैनिश (त्वचा को गहरा रंग देने वाले तत्व को हटाने वाला) और टूरमैलिन जेमस्टोन का उपयोग किया है। इस कारण यह नाइट क्रीम प्राकृतिक रूप से त्वचा में निखार लाने का काम कर सकती है।

गुण :

  • त्वचा को नमी प्रदान कर चमकदार बनाने में मदद कर सकती है।
  • त्वचा को पुनर्जीवित करने का काम कर सकती है।
  • त्वचा की रंगत में सुधार करने में सहायक साबित हो सकती है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है।
  • त्वचा पर चिपचिपाहट पैदा नहीं करती है।

अवगुण :

  • दावे के विपरीत कुछ लोगों को त्वचा की रंगत में सुधार के लिए उतनी प्रभावी नहीं लग सकती है।
  • कुछ लोगों को सर्दियों के मौसम में पर्याप्त नमी प्रदान करने वाली नहीं लग सकती है।

9. लोटस हर्बल न्यूट्रानाइट स्किन रिन्यूअल न्यूट्रिटिव नाइट क्रीम

Best Night Cream For Oily Skin In Hindi

कंपनी का दावा है कि इस नाइट क्रीम में जिनसेंग और लिली फूल के पराग के साथ अंगूर से निकाले गए अल्फा हाइड्रोक्सी फ्रूट एसिड को शामिल किया गया है। यही वजह है कि यह नाइट क्रीम प्राकृतिक रूप से त्वचा को निखारने में मददगार साबित हो सकती है।

गुण :

  • त्वचा के रिपेयर सिस्टम को मजबूर कर त्वचा को पुनर्जीवित करने में मदद कर सकती है।
  • त्वचा को नर्म, मुलायम और लचीला बनाने में मदद कर सकती है।
  • त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद कर सकती है।
  • त्वचा की रंगत में सुधार करने में सहायक साबित हो सकती है।
  • दाग-धब्बों को दूर करने में मदद कर सकती है।
  • ब्लैकहेड्स की समस्या में राहत पहुंचा सकती है।
  • त्वचा को पोषण प्रदान करने के साथ ही नमी भी प्रदान कर सकती है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।

अवगुण :

  • अधिक मात्रा में उपयोग त्वचा पर चिकनाहट का कारण बन सकता है।
  • ग्लास पैकेजिंग होने के कारण भारी है और ट्रैवल फ्रेंडली नहीं है।
  • टब पैकिंग के कारण कुछ लोगों को अनहाइजीनिक लग सकती है। इसलिए, उपयोग से पूर्व हाथों को अच्छे से धो लेना चाहिए।

10. लैक्मे 9 टू 5 नैचुरल नाइट क्रीम

Best Night Cream For Oily Skin In Hindi

कंपनी का दावा है कि इस नाइट क्रीम को बनाने के लिए मुख्य रूप से एलोवेरा जेल और प्राकृतिक विटामिन-ई का उपयोग किया गया है। यह नाइट क्रीम न केवल त्वचा को रिपेयर करने का काम कर सकती है, बल्कि त्वचा को पुनर्जीवित करने में भी सहायक साबित हो सकती है।

गुण :

  • त्वचा को नर्म, मुलायम और चमकदार बना सकती है।
  • त्वचा में आसानी से अवशोषित होकर पोषण प्रदान कर सकती है।
  • प्रदूषण के कारण होने वाले रंग के गहरेपन और रूखेपन की समस्या को दूर कर सकती है।
  • प्राकृतिक रूप से त्वचा को सुरक्षा प्रदान करने का काम कर सकती है।
  • त्वचा की रंगत में सुधार करने में भी सहायक हो सकती है।

अवगुण :

  • मुमकिन है कि मुंहासे युक्त त्वचा वाले लोगों को उपयुक्त महसूस न हो।

आगे पढ़ें

11. ओले नाइट क्रीम रीजेनेरिस्ट डीप हाइड्रेशन लाइट क्रीम

Best Night Cream For Oily Skin In Hindi

कंपनी का दावा है कि इस क्रीम को ओले के स्पेशल नाइट क्रीम फार्मूले के साथ खासतौर पर महिलाओं की त्वचा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह क्रीम त्वचा को नमी प्रदान कर त्वचा संबंधी जोखिमों को दूर रखने में मदद कर सकती है।

गुण :

  • त्वचा को नमी प्रदान कर उसे पुनर्जीवित करने में मदद कर सकती है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभाव (जैसे :- झुर्रियां और फाइन लाइंस) को कम करने में सहायक हो सकती है।
  • रोमछिद्रों में कसाव लाने में मदद कर सकती है।
  • त्वचा को नर्म, मुलायम और चमकदार बना सकती है।
  • त्वचा में आसानी से अवशोषित हो सकती है।
  • त्वचा पर चिपचिपाहट पैदा नहीं करती है।

अवगुण :

  • पैराबेंस का उपयोग शामिल है।
  • मुमकिन है कि तीखी महक होने के कारण कुछ लोगों को यह पसंद न आए।

12. काया क्लिनिक पिगमेंटेशन रिड्यूसिंग कॉम्प्लेक्स नाइट क्रीम

Best Night Cream For Oily Skin In Hindi

कंपनी का दावा है कि इस नाइट क्रीम को खासतौर पर महिलाओं के इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है। इसका नियमित उपयोग कर त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बों को दूर करने में मदद मिल सकती है। वहीं, यह त्वचा की रंगत में सुधार कर एक खूबसूरत लुक प्रदान करने में भी सहायक हो सकती है।

गुण :

  • त्वचा को नमी प्रदान करने का काम कर सकती है।
  • मुंहासों के कारण होने वाले दाग-धब्बों को दूर करने में भी मदद कर सकती है।
  • त्वचा की रंगत में प्रभावी ढंग से निखार ला सकती है।
  • स्किन टैनिंग और डार्क सर्कल की समस्या में भी लाभदायक साबित हो सकती है।
  • डर्मेटोलॉजिस्ट के साथ मिलकर तैयार की गई है।

अवगुण :

  • कुछ लोगों को दावे के विपरीत रंगत में सुधार के मामले में उतनी प्रभावी महसूस नहीं हो सकती है।

13. एमकैफीन नेकेड डिटॉक्स ग्रीन टी नाइट जेल

Best Night Cream For Oily Skin In Hindi

कंपनी का दावा है कि त्वचा को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से इस नाइट क्रीम को ग्रीन टी के उपयोग से तैयार किया गया है। वहीं, इसमें सक्रीय सामग्रियों के रूप में कैफीन, विटामिन-सी और हायलूरॉनिक एसिड (Hyaluronic Acid) को शामिल किया गया है।

गुण :

  • त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद कर सकती है।
  • दाग-धब्बों और फाइन लाइंस की समस्या से राहत दिला सकती है।
  • त्वचा की रंगत में सुधार करने का काम कर सकती है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • महिला और पुरुष, दोनों के लिए उपयोगी है।
  • एफडीए द्वारा अप्रूव्ड की गई है।
  • डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है।
  • पैराबेंस का उपयोग शामिल नहीं है।
  • मिनरल्स ऑयल का उपयोग शामिल नहीं है।

अवगुण :

  • कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नहीं हैं।

14. द ब्लेसिंग ट्री एंटी एजिंग नाइट क्रीम

Best Night Cream For Oily Skin In Hindi

कंपनी के अनुसार, इस नाइट क्रीम को बनाने में शहतूत के अर्क के साथ कोजिक एसिड और विटामिन-ए को शामिल किया गया है, जो त्वचा के लिए लाभदायक माने जाते हैं। यही वजह है कि इस नाइट क्रीम को त्वचा को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

गुण :

  • महिला और पुरुष, दोनों के लिए उपयुक्त है।
  • त्वचा की रंगत में सुधार कर सकती है।
  • सूर्य की हानिकारक किरणों से सुरक्षा प्रदान कर सकती है।
  • त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में सहायक हो सकती है।
  • हानिकारक रसायन (जैसे :- फ्थालेट, सल्फेट, एसएलएस और पैराबेंस) का इस्तेमाल नहीं हुआ है।

अवगुण :

  • अत्यधिक संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को जलन या चुभन की शिकायत हो सकती है। इसलिए, इस्तेमाल से पूर्व पैच टेस्ट जरूर कर लें।

15. अर्थ थेरेपी नेचर्स कॉन्सेप्ट पपाया नाइट क्रीम

Best Night Cream For Oily Skin In Hindi

कंपनी के मुताबिक इस क्रीम को महिला और पुरुष, दोनों की त्वचा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इस नाइट क्रीम में जैतून, लैवेंडर, ऑर्गन और पपाया ऑयल के साथ शिया बटर और शहतूत के अर्क को शामिल किया गया है। वहीं, इसमें प्राकृतिक विटामिन-सी भी मौजूद है। यही कारण है कि यह नाइट क्रीम त्वचा को प्राकृतिक रूप से सुरक्षा प्रदान कर सकती है।

गुण :

  • त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद कर सकती है।
  • झुर्रियों की समस्या को दूर करने में सहायक साबित हो सकती है।
  • त्वचा को नमी प्रदान करने का काम कर सकती है।
  • मुंहासों की समस्या से राहत दिलाने ने मदद कर सकती है।
  • त्वचा की रंगत में सुधार कर सकती है।
  • त्वचा में कसाव लाने में सहायता कर सकती है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • त्वचा पर चिपचिपाहट नहीं पैदा करती है।
  • आकर्षक महक है।

अवगुण :

  • अत्यधिक संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को उपयुक्त नहीं लग सकता है।

16. ओरिफ्लेम इवन आउट रिप्लेनिशिंग नाइट क्रीम

Best Night Cream For Oily Skin In Hindi

कंपनी का दावा है कि इस नाइट क्रीम को खासकर महिलाओं के लिए बनाया गया है। इसे बनाने में त्वचा को सुरक्षा प्रदान करने वाला खास फार्मूला उपयोग किया गया है। इस कारण यह त्वचा में नई जान भरकर उसे सुन्दर और चमकदार बनाने में मदद कर सकती है।

गुण :

  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • यह त्वचा को पोषण प्रदान करने में मदद कर सकती है।
  • दाग-धब्बों को दूर करने में मदद कर सकती है।
  • त्वचा की रंगत में सुधार करने का काम कर सकती है।
  • डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है।
  • त्वचा को नमी प्रदान कर सकती है।

अवगुण :

  • सिलिकॉन और पैराबेंस का उपयोग शामिल है।
  • अत्यधिक ऑयली स्किन वाले लोगों को उपयुक्त नहीं लग सकती है।
  • तीखी महक के कारण कुछ लोग इसे नापसंद कर सकते हैं।

अंत तक पढ़ें

लेख के अगले भाग में अब हम आपको ऑयली स्किन पर नाइट क्रीम इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में जानकारी देंगे।

ऑयली स्किन पर नाइट क्रीम इस्तेमाल करने का तरीका

निम्न बिंदुओं के माध्यम से ऑयली स्किन पर नाइट क्रीम इस्तेमाल करने के तरीके को आसानी से समझा जा सकता है –

  • सबसे पहले चेहरे को फेसवाश की मदद से अच्छे से धोएं।
  • फिर तौलिये का इस्तेमाल कर चेहरे को अच्छे से पोंछ लें।
  • अब आवश्यकतानुसार नाइट क्रीम को हथेली पर लें।
  • अब आप फिंगर टिप की मदद से क्रीम को डॉट-डॉट करके पूरे चेहरे पर लगाएं।
  • फिर धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में मालिश करते हुए पूरे चेहरे पर क्रीम लगाएं।
  • नाइट क्रीम लगाते समय आंखों का खास ख्याल रखें, भूलकर भी आंखों में नाइट क्रीम न जाए।
  • फिर रात भर इसे ऐसे ही छोड़ दें और सुबह उठकर साफ पानी से चेहरे को धो लें।

ऑयली स्किन के लिए नाइट क्रीम कितनी उपयोगी है, यह तो आप समझ ही गए होंगे। वहीं, इस लेख के माध्यम से आपको टॉप-16 ऑयली स्किन के लिए बेस्ट नाईट क्रीम के बारे में भी पूरी जानकारी मिल चुकी है। तो अब अधिक सोचने की जरूरत नहीं है। लेख में दिए गए अमेजन लिंक्स के माध्यम से इनमें से किसी एक उपयुक्त नाइट क्रीम को घर बैठे मंगवाएं और इस्तेमाल में लाएं, ताकि तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छी नाइट क्रीम को चुन आप भी इसके लाभ हासिल कर सकें। उम्मीद है कि इस काम में यह लेख आपके लिए काफी हद तक उपयोगी साबित हुआ होगा।

और पढ़े:

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख