Medically Reviewed By Dr. Suvina Attavar, MBBS, DVD
Written by , (शिक्षा- बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन)

ऑयली स्किन वाले लोगों को कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। कभी चिपचिपाहट, कभी कील-मुंहासे तो कभी कुछ। ऐसे में उन्हें अपने स्किन केयर रूटीन में ध्यान देना जरूरी है। फेसवॉश के साथ-साथ त्वचा की स्क्रबिंग करना भी जरूरी है। यह स्क्रबिंग ही है, जिससे रोमछिद्रों से गंदगी निकल सकती है और अधिक तेल कम हो सकता है। हालांकि, मार्केट में कई तरह के स्क्रब मौजूद हैं, जो आपको उलझन में डाल सकते हैं। यही कारण है कि हम स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में एक या दो नहीं, बल्कि 10 से भी ज्यादा तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट स्क्रब के नाम रिव्यू के साथ साझा कर रहे हैं। इसलिए, बिना देर करते हुए जानिए ऑयली स्किन के लिए बेस्ट स्क्रब कौन से हैं और फैसला करें कि आपके लिए इनमें से कौन-सा स्क्रब सही हो सकता है।

अंत तक पढ़ें आर्टिकल

यहां जानिये तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट स्क्रब कौन-कौन से हैं और चुनिए इनमें से अपना पसंदीदा स्क्रब।

ऑयली स्किन के लिए बेस्ट स्क्रब के नाम

यहां तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट स्क्रब के नाम के साथ-साथ पढ़ें उनके रिव्यू भी :

1. बायोटिक बॉयो पपाया रिवाइटलाइजिंग टैन-रिमूवल स्क्रब

क्या आप एक ऐसे स्क्रब की तलाश में हैं, जो आपकी त्वचा पर कोमलता से काम कर आपकी त्वचा की सभी मृत कोशिकाओं को आसानी से निकाल सके? अगर हां, तो बायोटिक का यह स्क्रब आपके सवाल का जवाब बन सकता है। ऑयली स्किन के लिए बेस्ट स्क्रब के इस लिस्ट में बायोटिक का बॉयो पपाया रिवाइटलाइजिंग टैन-रिमूवल स्क्रब शामिल है। पपीते के गुणों से युक्त यह स्क्रब कई अन्य प्राकृतिक सामग्रियों जैसे – खजूर, नीम, हल्दी, आम बीज, मूंगफली व मेथी के गुणों से भरपूर है। यह एक हर्बल ब्रांड है, जो स्क्रबिंग के साथ-साथ त्वचा का ख्याल रखकर उसे हेल्दी बना सकता है।

गुण :

  • कंपनी का दावा है कि यह हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • यह टैन रिमूव करने में सहायक हो सकता है।
  • खुले रोमछिद्रों को कम कर सकता है।
  • रंगत को हल्का करने में मदद कर सकता है।
  • इसे उपयोग करने के बाद त्वचा में निखार आ सकता है।
  • त्वचा के टेक्सचर में सुधार हो सकता है और त्वचा स्मूद हो सकती है।
  • त्वचा तरोताजा हो सकती है।
  • त्वचा को कोमल और मुलायम बना सकता है।
  • त्वचा पर कठोर नहीं है।
  • ब्लैकहेड्स को कम कर सकता है।
  • ज्यादा बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में एक बार इसका उपयोग किया जा सकता है।

अवगुण :

  • यह जार पैकेजिंग में है, जिस कारण इसे निकालने के लिए उंगली का उपयोग करना पड़ सकता है।

2. एवरयूथ नैचुरल्स एक्स्फोलिएटिंग वॉलनट स्क्रब

तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट स्क्रब की बात की जाए, तो इसमें जाना-माना कॉस्मेटिक ब्रांड एवरयूथ भी शामिल है। एवरयूथ के कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स मार्केट में उपलब्ध हैं और उन्हीं में से एक है यह वॉलनट स्क्रब। प्राकृतिक अखरोट शेल पार्टिकल्स और नैनो मल्टी-वीटा युक्त यह तैलीय त्वचा का स्क्रब एक्ने प्रोन स्किन के लिए भी लाभकारी हो सकता है। कंपनी के अनुसार, इसका उपयोग न सिर्फ दाग-धब्बों को हल्का कर सकता है, बल्कि चेहरे को निखारने में भी सहायक हो सकता है।

गुण :

  • यह पिंपल से बचाव कर सकता है।
  • इसके उपयोग से ब्लैकहेड्स, वाइटहेड्स और डेड स्किन सेल्स निकल सकते हैं।
  • इस स्क्रब से त्वचा का अधिक तेल नियंत्रित हो सकता है।
  • त्वचा की रंगत में निखार ला सकता है।
  • इसकी खुशबू मनमोहक है।

अवगुण :

  • यह ड्राई या संवेदनशील त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं है।
  • इसमें वॉलनट शेल के टुकड़े हैं, जिस कारण इसे ज्यादा दबाकर रगड़ने से त्वचा लाल हो सकती है।

3. लोटस हर्बल्स व्हाइट ग्लो ओटमील एंड योगर्ट स्किन व्हाइटनिंग स्क्रब

ब्यूटी प्रोडक्ट्स के जगत में लोटस एक चर्चित नाम है। अपने हर्बल प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाने वाला लोटस का यह स्क्रब ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स दोनों को प्रभावी ढंग से हटाने का दावा करता है। दही और ओटमील के गुणों से युक्त यह स्क्रब स्किन को कोमलता से एक्सफोलिएट कर सकता है। रोमछिद्रों से अशुद्धियों को भी आसानी से निकालकर चेहरे को एक क्लियर लुक दे सकता है। अगर किसी को हर्बल स्क्रब की तलाश है, तो यह अच्छा विकल्प हो सकता है।

गुण :

  • यह हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त हो सकता है।
  • डल स्किन से बचाव कर त्वचा पर ताजगी ला सकता है।
  • त्वचा को मुलायम और चिकना बना सकता है।
  • हल्का स्क्रब है।
  • त्वचा स्वस्थ हो सकती है।
  • इसके उपयोग से रंगत में सुधार हो सकता है और त्वचा पर ग्लो आ सकता है।
  • इसकी भीनी-भीनी खुशबू अच्छी है।
  • त्वचा को हायड्रेट रख सकता है।
  • त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकता है।
  • स्किन को टैनिंग और एजिंग के प्रभाव से बचा सकता है।
  • ट्यूब पैकेजिंग है।

अवगुण :

  • इसमें सल्फेट और पैराबेंस है।

4. मैक कैफीन नेकेड एंड रॉ कॉफी फेस स्क्रब

स्क्रब की बात की जाए, तो कई लोग कॉफी को अच्छा घरेलू स्क्रब मानते हैं, लेकिन वक्त की कमी से घरेलू स्क्रब का उपयोग करना मुश्किल होता है। ऐसे में मैक कैफीन का नेकेड एंड रॉ कॉफी फेस स्क्रब अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यह एक जेंटल एक्सफोलिएटिंग स्क्रब है, जो चेहरे की मृत और बेजान त्वचा कोशिकाओं को प्रभावी ढंग से निकाल सकता है। यह शुद्ध अरेबिका कॉफी और विटामिन-ई युक्त स्क्रब है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है।

गुण :

  • यह सामान्य से तैलीय त्वचा के लिए उपयुक्त हो सकता है।
  • यह महिला व पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त है।
  • यह क्लिनिकली टेस्टेड है।
  • इसमें एसएलएस और पैराबेंस नहीं है।
  • यह एफडीए (Food and Drug Administration) द्वारा प्रमाणित है।
  • इसमें आर्गन ऑयल है, जो त्वचा को पोषण दे सकता है और उसे कोमल बना सकता है।
  • वहीं कॉफी और वॉलनट त्वचा को स्क्रब करने के साथ-साथ पॉलिश भी कर सकता है।
  • हिबिस्कस त्वचा के सेल्स में नई जान डालकर फाइन लाइन्स को कम कर सकता है।
  • इसके उपयोग से प्रीमच्योर एजिंग के लक्षण भी कम हो सकते हैं।
  • कंपनी का दावा है कि इसके उपयोग से त्वचा में ब्लड फ्लो और कोलेजन की मात्रा में सुधार हो सकता है।
  • ब्लैकहेड्स, गंदगी और टैन को कम कर सकता है।
  • त्वचा बेदाग और निखरी हुई लग सकती है।
  • त्वचा में ताजगी भरी चमक आ सकती है।
  • इसकी खुशबू अच्छी है।

अवगुण :

  • संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को यह स्क्रब थोड़ा कठोर लग सकता है।

5. न्यूट्रोजीना डीप क्लीन ब्लैकहैड एलीमिनेटिंग डेली स्क्रब

न्यूट्रोजीना के इस स्क्रब में बीटा-हाइड्रॉक्सी एसिड होता है। यह त्वचा की अशुद्धियों के साथ-साथ अधिक तेल को भी निकालने में सहायक हो सकता है। यह रोमछिद्रों की गहराई में जाकर ब्लैकहेड्स को पूरी तरह निकालने का दावा करता है। इसके स्किन कंडीशनिंग बीड्स और ब्लैकहैड फाइटिंग कॉम्प्लेक्स के कारण इसका असर पहले उपयोग से ही दिख सकता है। इसके साथ ही इसमें सैलिसिलिक एसिड होता है, जिस कारण यह तैलीय त्वचा के लिए एक उपयुक्त स्क्रब हो सकता है। इसके उपयोग से त्वचा चमकदार और स्वस्थ हो सकती है।

गुण :

  • यह नॉन-कोमेडोजेनिक (non comedogenic) यानी रोमछिद्रों को बंद नहीं करने वाला है।
  • त्वचा विशेषज्ञ द्वारा टेस्टेड है।
  • यह तैलीय से कॉम्बिनेशन स्किन के लिए उपयुक्त हो सकता है।
  • त्वचा को कोमल बना सकता है।
  • इसका उपयोग हर दूसरे दिन किया जा सकता है।
  • यह एक माइल्ड स्क्रब है।

अवगुण :

  • हो सकता है कि जिद्दी ब्लैकहेड्स पर ज्यादा असर न करे।

6. पॉन्ड्स वाइट ब्यूटी सन डलनेस रिमूवेबल डेली फेशियल स्क्रब

ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बात की जाए और पॉन्ड्स का नाम न आए, यह हो नहीं सकता। पॉन्ड्स को अपनी क्वालिटी के लिए जाना जाता है। यहां हम पॉन्ड्स वाइट ब्यूटी के सन डलनेस रिमूवेबल डेली फेशियल स्क्रब की बात कर रहे हैं। इसे टैन सॉल्यूशन बीड्स और ब्राइटनिंग क्रीम मॉइस्चराइजर के साथ विशेष रूप से तैयार किया गया। यह प्रोडक्ट टैन के साथ-साथ दाग-धब्बों को भी हल्का कर सकता है। यह एक जेंटल फेस स्क्रब है, जिसका उपयोग दिन के अंत में किया जा सकता है। यह चेहरे से अशुद्धियाें और ऑयल को दूर कर छिपी हुई चमक को आसानी से उभार सकता है।

गुण :

  • इसके उपयोग से त्वचा में ताजगी का अनुभव हो सकता है।
  • रंगत को निखार सकता है।
  • त्वचा के प्राकृतिक मॉइस्चर को बरकरार रख सकता है।
  • हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त हो सकता है।
  • यह फेसवॉश और स्क्रब दोनों की तरह काम कर सकता है।
  • रोमछिद्रों को गहराई से साफ कर सकता है।
  • यह ट्यूब पैकेजिंग में है।

अवगुण :

  • इसे लगाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाने की आवश्यकता हो सकती है।
  • ज्यादा हेवी मेकअप को पूरी तरह नहीं निकाल सकता।

7. लोटस स्क्रब एप्रिस्क्रब फ्रेश एप्रिकॉट स्क्रब

लोटस हर्बल्स के एक और स्क्रब ने ऑयली स्किन के लिए बेस्ट स्क्रब की इस लिस्ट में जगह बनाई है। लोटस हर्बल्स का यह स्क्रब उपयोग करने से त्वचा की कोशिकाओं में नई जान आ सकती है और त्वचा खिली-खिली लग सकती है। इसके उपयोग से त्वचा लंबे वक्त तक के लिए कोमल और मुलायम हो सकती है। यह स्क्रब त्वचा की इलास्टिसिटी में सुधार कर त्वचा को जवां बनाए रखने में सहायक हो सकता है। भीनी-भीनी मनमोहक खुशबू के साथ यह स्क्रब त्वचा को पोषण भी प्रदान कर सकता है।

गुण :

  • त्वचा से गंदगी और ब्लैकहेड्स को निकाल सकता है।
  • एप्रिकॉट के गुणों वाला यह स्क्रब त्वचा को सौम्यता से एक्सफोलिएट कर सकता है।
  • डेड स्किन सेल्स को निकाल सकता है।
  • फाइन लाइन्स को हल्का कर सकता है।
  • विटामिन-सी त्वचा के प्राकृतिक तेल और मॉइस्चर को लॉक कर सकता है।
  • विटामिन-डी और ई से पैक्ड वॉलनट शेल त्वचा को ग्लोइंग लुक दे सकता है।

अवगुण :

  • संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को यह स्क्रब थोड़ा खुरदरा लग सकता है।
  • हो सकता है जिद्दी ब्लैकहेड्स को पूरी तरह से न निकाले।

8. मामाअर्थ चारकोल फेसस्क्रब

चारकोल और वॉलनट के गुणों से युक्त यह फेस स्क्रब सौम्यता तरीके से त्वचा को एक्सफोलिएट कर सकता है। त्वचा में छिपी अशुद्धियों को असरदार तरीके से निकालकर त्वचा को निखारने में सहायक हो सकता है। पैराबेंस और एसएलएस फ्री यह स्क्रब त्वचा को क्लियर लुक देने में मदद कर सकता है।

गुण :

  • यह सामान्य से ऑयली त्वचा के लिए उपयुक्त हो सकता है।
  • महिला और पुरुष दोनों इसका उपयोग कर सकते हैं।
  • कंपनी का दावा है कि 15 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति इस स्क्रब का उपयोग कर सकता है।
  • त्वचा पर माइल्ड तरीके से काम कर पोषित कर सकता है।
  • त्वचा से टॉक्सिंस और पिंपल पैदा करने वाले बैक्टीरिया को हटा सकता है।
  • इसमें आर्टिफिशियल रंग नहीं है।
  • टैनिंग को कम कर सकता है।
  • डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है।
  • इसकी खुशबू मनमोहक है।

अवगुण :

  • एक भी नहीं है।

9. वाओ एक्टिवटेड चारकोल फेस स्क्रब

वाओ के इस स्क्रब का उपयोग कर आप घर में ही सैलून जैसा अनुभव कर सकते हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि कंपनी का दावा है। प्राकृतिक चारकोल पाउडर युक्त यह स्क्रब चेहरे और शरीर दोनों के लिए लाभकारी हो सकता है। इसमें ऑलिव ऑयल और वॉलनट शेल के अर्क मौजूद हैं। इसके साथ ही इसमें मौजूद टी ट्री ऑयल के गुण कील-मुंहासों के साथ-साथ त्वचा के रेडनेस को भी कम कर सकते हैं। यह स्क्रब त्वचा को पोषण प्रदान करने में सहायक हो सकता है।

गुण :

  • इसमें पैराबेंस और मिनरल ऑयल नहीं है।
  • त्वचा में कसावट ला सकता है और त्वचा को चमकदार बना सकता है।
  • कंपनी का दावा है कि इसमें किसी प्रकार का सिंथेटिक रंग नहीं है।
  • ब्लैकहेड्स को निकाल सकता है और त्वचा से अतिरिक्त तेल को हटा सकता है।
  • गंदगी और विषैले तत्वों को भी त्वचा की गहराई से निकाल सकता है।
  • यह तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छा स्क्रब ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने और कोलीजन को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
  • त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज कर सकता है।

अवगुण :

  • हो सकता है गहरे रंग के त्वचा वाले लोगों पर इसका अधिक असर न हो।

Why We Think It's Worth Buying

It has received 1,557 reviews on Amazon and is a popular choice among shoppers.

10. हिमालया हर्बल प्यूरीफाइंग नीम स्क्रब

Himalaya Herbal Purifying Neem Scrub

ऑयली स्किन के लिए बेस्ट स्क्रब के इस लिस्ट में हिमालया का हर्बल प्यूरीफाइंग नीम स्क्रब भी शामिल है। भारत में नीम को सालों से एक औषधि की तरह उपयोग किया जा रहा है। ऐसे में यह स्क्रब नीम लवर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। एंटीबैक्टीरियल गुणों वाला यह स्क्रब न सिर्फ त्वचा को एक्सफोलिएट कर सकता है, बल्कि मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से भी बचाव कर सकता है। हर्बल सामग्रियों से युक्त यह तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट स्क्रब में से एक हो सकता है।

गुण :

  • यह सामान्य से तैलीय त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • त्वचा से अशुद्धियों को निकाल सकता है।
  • पिंपल्स को कम कर सकता है।
  • इसमें एप्रीकॉट होता है, जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को आसानी से निकाल सकता है।
  • इसके उपयोग के बाद त्वचा कोमल और मुलायम हो सकती है।
  • यह हल्का स्क्रब है।
  • यह ब्लैकहेड्स पर असरदार है।
  • कंपनी का दावा है कि इसमें एसएलएस/एसएलइएस, पैराबेसं और फ्थालेट नहीं है।
  • दाग-धब्बों को हल्का कर सकता है।

अवगुण :

  • इसके उपयोग के बाद त्वचा थोड़ी शुष्क हो सकती है।

11. मैक कैफीन नेकेड डिटॉक्स ग्रीन टी फेस स्क्रब

तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट स्क्रब के इस लिस्ट में एक बार फिर से मैक कैफीन ब्रांड ने अपनी जगह बनाई है। मैक कैफीन का यह स्क्रब त्वचा को डिटॉक्सिफाई करने में मदद कर सकता है। यह त्वचा की अशुद्धियों को निकालकर एक क्लियर लुक दे सकता है। पूरे दिन के धूल-मिट्टी और प्रदूषण के प्रभाव के बाद त्वचा काफी डल हो सकती है। ऐसे में इस फेस स्क्रब का उपयोग त्वचा में एक नई जान डाल सकता है। साथ ही इसमें कैफीन और विटामिन-सी है, जो त्वचा को टोन करने के साथ-साथ पोषण भी प्रदान कर सकते हैं।

गुण :

  • यह ऑल स्किन टाइप्स स्क्रब है।
  • यह महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त हो सकता है।
  • यह एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है।
  • त्वचा पर प्रदूषण के प्रभाव को कम कर सकता है।
  • इसमें हयालूरोनिक एसिड है, जो त्वचा को हाइड्रेट करने का काम कर सकता है।
  • वहीं, वॉलनट स्किन को कोमलता से एक्सफोलिएट कर सकता है।
  • यह एक डीटैन स्क्रब की तरह भी काम कर सकता है।
  • यह स्क्रब हर मौसम के लिए उपयुक्त हो सकता है।
  • एफडीए प्रमाणित है।
  • इसमें किसी प्रकार का हानिकारक केमिकल नहीं है।

अवगुण :

  • हो सकता है संवेदनशील त्वचा के लिए पूरी तरह उपयुक्त न हो।

12. खादी मौरी हर्बल एंटी टैन फेस स्क्रब

जो आयुर्वेदिक और हर्बल प्रोडक्ट्स के साथ जाना पसंद करते हैं, उनके लिए खादी मौरी का हर्बल एंटी टैन फेस स्क्रब अच्छा विकल्प हो सकता है। खादी जाना-माना हर्बल ब्रांड है और इसका यह स्क्रब त्वचा के अतिरिक्त ऑयल को नियंत्रित कर स्किन को ऑयल फ्री बना सकता है। प्राकृतिक तेलों और शिया बटर के कॉम्बिनेशन वाला यह स्क्रब त्वचा को क्लियर लुक देने में और टैन को कम करने में सहायक हो सकता है। केवीआईसी (KVIC) द्वारा प्रमाणित यह एक भारतीय ब्रांड है।

गुण :

  • यह ऑल स्किन टाइप्स फेस स्क्रब है।
  • यह बेजान त्वचा को ताजगी का एहसास दिला सकता है।
  • यह त्वचा से अशुद्धियों को प्रभावी ढंग से निकाल सकता है।
  • ब्लैकहेड्स और डेड स्किन सेल्स को हटा सकता है और त्वचा को स्मूद फिनिश दे सकता है।
  • इसमें रसायनिक पदार्थ जैसे – पैराबेसं या एसएलएस नहीं है।
  • सनबर्न्स को भी हटाने में सहायक हो सकता है।
  • त्वचा को पोषण दे सकता और टोन कर सकता है।

अवगुण :

  • यह इंस्टेंट स्किन ब्राइटनिंग ग्लो तो देता है, लेकिन उसका असर ज्यादा देर तक नहीं टिकता है।

13. खादी नैचुरल हर्बल चारकोल फेस स्क्रब

एक बार फिर से खादी ने तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट स्क्रब के लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। चारकोल युक्त यह फेस स्क्रब त्वचा से गंदगी को प्रभावी ढंग से निकाल सकता है। बता दें कि जैसे ही त्वचा से टॉक्सिसं निकलेंगे, वैसे ही त्वचा क्लियर लग सकती है। यह त्वचा को न सिर्फ स्मूद बना सकता है, बल्कि त्वचा पर निखार भी आ सकता है।

गुण :

  • यह त्वचा को गहराई से एक्सफोलिएट कर सकता है।
  • चेहरे से डेड स्किन सेल्स को निकाल सकता है।

अवगुण :

  • यह जार पैकेजिंग में है, इसलिए स्क्रब को उंगली से निकालना पड़ता है ।

14. ग्रैंड्यूर अरेबिका कॉफी फेस स्क्रब

ऑयली स्किन के लिए बेस्ट स्क्रब की इस लिस्ट में एक और कॉफी स्क्रब है। ग्रैंड्यूर का अरेबिका कॉफी फेस स्क्रब कई लोगों के लिए नया हो सकता है। सिर्फ कॉफी ही नहीं, बल्कि आर्गन ऑयल और विटामिन-ई के गुणों से युक्त यह स्क्रब त्वचा को कोमलता से एक्सफोलिएट कर गहराई से गंदगी को निकाल सकता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से युक्त यह स्क्रब त्वचा पर किसी प्रकार के सूजन को कम कर त्वचा के टेक्सचर में सुधार कर सकता है। इतना ही नहीं तैलीय त्वचा से अतिरिक्त तेल को कम करके क्लियर लुक दे सकता है।

गुण :

  • यह स्क्रब महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त हो सकता है।
  • इसके उपयोग से त्वचा कोमल और चमकदार हो सकती है।
  • यह एक डीप क्लींजिंग स्क्रब है।
  • त्वचा जवां और चमकदार हो सकती है।
  • कील-मुंहासे कम हो सकते हैं।
  • त्वचा के लिए हायड्रेटर की तरह काम कर सकता है।
  • यह प्राकृतिक तत्व जैसे – एलोवेरा एक्स्ट्रैक्ट, कॉफी और अखरोट के बीज के गुणों से भरपूर है।
  • टैन को कम कर सकता है।
  • ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स दोनों पर असरदार हो सकता है।

अवगुण :

  • हो सकता अन्य कॉफी स्क्रब की तुलना में इसमें कॉफी का ज्यादा प्रभाव न पता चले।

15. एमयूरोज (Amueroz) अरेबिका कॉफी स्क्रब

ऑयली स्किन के लिए बेस्ट स्क्रब के इस लिस्ट में हमारा यह ब्रांड कई लोगों के लिए अनसुना हो सकता है। एमयूरोज का अरेबिका कॉफी स्क्रब कॉफी बीन पाउडर, एलोवेरा, पपाया, खीरा व नारियल तेल जैसे प्राकृतिक तत्वों से तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें पैराबेन्स और मिनरल ऑयल जैसे केमिकल्स नहीं और यह त्वचा के लिए एक सुरक्षित स्क्रब हो सकता है। त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन और इलास्टिसिटी में सुधार कर स्किन को जवां लुक देने में मदद कर सकता है।

गुण :

  • यह यूनिसेक्स यानी महिला-पुरुष दोनों के लिए स्क्रब है ।
  • यह त्वचा को एक्सफोलिएट कर दाग-धब्बों को कम कर सकता है।
  • त्वचा को चमकदार बनाने के साथ-साथ फाइन लाइन्स को कम कर सकता है।
  • ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स को निकाल सकता है।
  • मुंहासे, डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन को हल्का कर सकता है।

अवगुण :

  • इसकी जार पैकेजिंग है।
  • संभव है कि इसकी गंध संवेदनशील नाक वालों को पसंद न आए।

 नोट : इस लेख में दिए गए किसी भी प्रोडक्ट के उपयोग से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

आगे पढ़ें

ये थे ऑयली स्किन के लिए बेस्ट स्क्रब। लेख के इस भाग में हम तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट स्क्रब चुनने के कुछ टिप्स दे रहे हैं।

ऑयली स्किन के लिए बेस्ट स्क्रब कैसे चुनें?

नीचे पढ़ें ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छा स्क्रब का चुनाव कैसे किया जाए :

  • ऑयली स्किन के लिए बेस्ट स्क्रब चुनते वक्त हमेशा यह ध्यान रखें कि छोटे कणों वाले स्क्रब लें, ताकि वो त्वचा पर कठोर महसूस न हो।
  • ऐसे स्क्रब का चुनाव भी कर सकते हैं, जो माइल्ड हो।
  • बेहतर है फूलों और फलों के गुणों वाले स्क्रब का चुनाव करें।
  • सैलिसिलिक एसिड युक्त स्क्रब का चुनाव करें, ताकि मुंहासों की समस्या से बचाव हो सके (1) (2)।
  • जिस पर एंटी-एलर्जिक और नॉन-कोमेडोजेनिक लिखा हो, उनका भी चुनाव कर सकते हैं। इनसे एलर्जी और रोम छिद्रों के बंद होने का खतरा कम हो सकता है।
  • हमेशा स्क्रब के पैकेट में उसके बनने की तिथि और एक्सपायरी डेट देखकर ही लें।

स्क्रॉल करें

आइए, अब ऑयली स्किन के लिए बेस्ट स्क्रब को लगाने का तरीका जानते हैं।

ऑयली स्किन पर बेस्ट स्क्रब लगाने का सही तरीका

तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छे स्क्रब का उपयोग कुछ इस तरह करें :

  • सबसे पहले अपनी त्वचा के अनुसार अच्छी क्वालिटी वाला फेशियल स्क्रब चुनें।
  • अब अपने चेहरे को गुनगुने पानी से भिगो लें।
  • फिर अपने हथेली पर जरूरत के अनुसार स्क्रब लें।
  • उसके बाद स्क्रब को हल्के-हल्के हाथों से अपने चेहरे व गर्दन पर समान मात्रा में लगाएं।
  • एक से दो मिनट तक स्क्रब को सर्कुलर मोशन में धीरे-धीरे से लगाएं।
  • ध्यान रहे स्क्रब को जोर से न रगड़ें, क्योंकि जोर लगाने पर त्वचा छिल सकती है या लाल हो सकती है।
  • फिर त्वचा को गुनगुने या ठंडे पानी से धो लें।
  • नर्म-साफ तौलिये से त्वचा को पोंछ ले।
  • फिर मॉइस्चराइजर लगा लें।

नोट : तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट स्क्रब चुनने के बाद इसे हफ्ते में एक बार ही यूज करें।

ऑयली स्किन के लिए बेस्ट स्क्रब के इस लिस्ट को देखने के बाद उम्मीद करते हैं कि ऑयली त्वचा की परेशानियों का सामना करने वाले लोगों को कुछ हद तक राहत मिलेगी। तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट स्क्रब को पाठक आसानी से इस आर्टिकल में दिए गए अमेजन लिंक पर क्लिक करके ऑर्डर कर सकते हैं। ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छा स्क्रब लगाने के साथ-साथ त्वचा की देखभाल भी जरूरी है। हमारी राय यही है कि सही तरीके से त्वचा का ध्यान रखें और अपनी जरूरत के अनुसार यहां से ऑयली स्किन के लिए बेस्ट स्क्रब चुनें और उपयोग कर फर्क देखें।

The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख