
त्वचा का तैलीय होना कोई समस्या नहीं है, लेकिन परेशानी का सबब जरूर बन सकता है। इससे त्वचा पर गंदगी जल्दी जम जाती है। साथ ही चिपचिपापन भी महसूस होता है। इसे साफ करने के लिए कई लोग साबुन और फेस वाश जैसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ समय बाद त्वचा फिर से तैलीय हो जाती है। ऐसे में त्वचा को लंबे समय तक तैलीय होने से रोकने के लिए सीरम का उपयोग किया जा सकता है। इसलिए, हम स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट सीरम की जानकारी लेकर आए हैं। इसके अलावा, आप जान पाएंगे कि तैलीय त्वचा पर सीरम लगने का सही तरीका क्या होता है।
अंत तक पढ़ें
चलिए, अब जानते हैं कि तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छे सीरम के नाम क्या-क्या हैं।
विषय सूची
तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छे सीरम के नाम
मार्केट में ऑयली स्किन के लिए कई तरह के क्रीम और सीरम उपलब्ध हैं, जो यह दावा करते हैं कि वह बेस्ट हैं। हम कुछ ऐसे ही बेस्ट सीरम की जानकारी आपके लिए लेकर आए हैं। यहां आप जानेंगे कि इन सीरम की खूबियां क्या हैं और खामियां क्या-क्या हैं।
1. बायोटीक बायो डंडेलियन विजुअली एजलेस सीरम
बायोटीक कंपनी के अनुसार, यह सीरम डंडेलियन (Dandelion), बादाम, सूरजमुखी और नटमग (Nutmeg) जैसे कई प्राकृतिक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ई और मिनरल्स की समृद्ध मात्रा होती है। इस सीरम में मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा से अतिरिक्त तेल को कम कर टोन कर सकते हैं। साथ ही त्वचा के काले धब्बे को कम करने में मदद कर सकते हैं। इस लिहाज से इसे तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट सीरम कहा जा सकता है।
गुण:
- इसे बनाने में किसी तरह के सिंथेटिक सुगंध का उपयोग नहीं किया जाता है।
- त्वचा में निखार ला सकता है।
- त्वचा की कोशिका झिल्ली (मेम्ब्रेन) को फिर से जीवंत कर सकता है।
- यह सीरम छोटे पैक में आता है, जो यात्रा के अनुकूल होता है।
- यह लाइटवेट जेल आधारित सीरम होता है।
- त्वचा में आसानी से समा सकता है।
- त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकता है।
- सभी तरह की तैलीय त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इसकी कीमत कम होती है।
अवगुण:
- कुछ लोगों का कहना है कि इससे हल्की रैशेज जैसी समस्या हो सकती है।
2. मामाअर्थ स्किन इल्युमीनेट विटामिन सी सीरम फॉर रेडियंट स्किन
मामाअर्थ स्किन इल्युमीनेट विटामिन-सी सीरम तैलीय त्वचा के लिए सीरम की तरह उपयोग किया जा सकता है। दरअसल, यह सीरम विटामिन-सी और हल्दी के गुणों से समृद्ध होता है, जो त्वचा को कई प्रकार से लाभ पहुंचा सकता है। विटामिन-सी और हल्दी त्वचा के अतिरिक्त तेल को कम करने का काम कर सकता है। इसके अलावा, ये त्वचा में निखार लाने और हाइपरपिगमेंटेशन व झुर्रियों को कम करने में भी मदद कर सकते हैं।
गुण:
- इस सीरम में हानिकारक विषाक्त (टॉक्सिसिटी) पदार्थ जैसे पैराबेंस, मिनरल ऑइल, एसएलएस, पेट्रोलियम व सिलिकोसिस नहीं होते हैं।
- इसमें मौजूद विटामिन-सी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है, जो मुंहासे के काले धब्बों और डार्क स्पॉट को कम कर सकता है।
- त्वचा को हाइड्रेट रखने में मददगार साबित हो सकता है।
- इस सीरम को डर्मेटोलॉजिकली टेस्ट किया जाता है।
- यह सीरम त्वचा में तेजी से अवशोषित हो सकता है।
- यह चिपचिपा नहीं है।
- इसमें स्क्वालेन होता है, जो प्राकृतिक रूप से पौधों से प्राप्त होता है। यह गुण त्वचा को हाइड्रेट रखने का काम करता है।
- यह त्वचा की फाइन लाइंस को कम करने में भी मदद कर सकता है।
अवगुण:
- इसकी कीमत ज्यादा होती है।
3. सेंट बोटानिका विटामिन सी 20% विटामिन ई एंड हायलूरॉनिक एसिड फेयरनेस ब्राइटनिंग फेसिअल सीरम
यह सीरम तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छे सीरम में से एक साबित हो सकता है। सेंट बोटानिका कंपनी के अनुसार, इसके निर्माण में उपयोग किए जाने वाले एसेंशियल ऑयल, विटामिन सी और हायलूरॉनिक एसिड त्वचा के लिए अच्छे होते हैं। ये त्वचा से फ्री रेडिकल्स को दूर करने के साथ ही सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाने में भी मदद कर सकते हैं।
गुण:
- इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव पाए जाते हैं, जो त्वचा की सूजन को कम कर सकते हैं।
- झुर्रियों और लाइनों को कम करने में मदद कर सकते हैं।
- यह सीरम मुंहासों को साफ करने और इससे उत्पन्न निशान को कम करने का काम कर सकता है।
- स्किन को हाइड्रेट कर त्वचा में निखार ला सकता है।
- इससे त्वचा मुलायम हो सकती है।
- सभी तरह की त्वचा पर उपयोग किया जा सकता है।
- पैराबेंस और सिलिकॉन जैसे केमिकल से मुक्त होता है।
अवगुण:
- यह बहुत महंगा होता है।
4. न्यूट्रोगेना फाइन फेयरनेस ब्राइटनिंग सीरम
फाइन फेयरनेस ब्राइटनिंग सीरम के बारे में न्यूट्रोगेना कंपनी का कहना है कि यह त्वचा में निखार लाने में मदद कर सकता है। इस सीरम को रेटिनॉल और लिली के साथ न्यूट्रोगिना हेल्दी-व्हाइट कॉम्प्लेक्स फॉर्मूला द्वारा बनाया जाता है। यह सीरम त्वचा की गहराई में पहुंचकर मेलेनिन उत्पादन को निष्क्रिय कर सकता है। साथ ही काले दाग-धब्बों को भी कम कर सकता है। ऐसे में माना जा सकता है कि यह तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट फेस सीरम साबित हो सकता है।
गुण:
- यह सीरम ऑयल और अल्कोहल फ्री होता है।
- इसमें नॉन-कॉमेडोजेनिक होता है, जो मुंहासे की समस्या को दूर रख सकता है।
- त्वचा में आसानी से अवशोषित हो सकता है।
- इसे लगाने पर चिपचिपा महसूस नहीं होता है।
- त्वचा को गहराई से हाइड्रेट कर सकता है।
- इसकी खुशबू मनमोहक होती है।
अवगुण:
- इसमें सन प्रोटेक्शन फैक्टर (एसपीएफ) नहीं होता है।
- छोटी दुकानों में आसानी से उपलब्ध नहीं होता है।
- इसकी कीमत ज्यादा होती है।
5. MIXIFY अनलोक स्किन ग्लो फेस सीरम
यह सीरम त्वचा को हेल्दी बनाने में सहायक हो सकता है। इस सीरम कंपनी की माने तो इसे बनाने के लिए मलबेरी (Mulberry) और मुलेठी के अर्क का उपयोग किया जाता है। साथ ही इसमें विटामिन-सी भी मिलाया जाता है, जो अच्छा एंटी-ऑक्सीडेंट होता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा को कई तरह के लाभ हो सकते हैं।
गुण:
- यह सीरम डार्क स्पॉट और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद कर सकता है। इससे त्वचा चमकदार बन सकती है।
- त्वचा में आसानी से समा सकता है।
- इसे 100% प्राकृतिक तत्वों द्वारा बनाया जाता है।
- यह हानिकारक केमिकल फ्री होता है।
- त्वचा पर कोमल हो सकता है।
- स्किन में नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है।
- इसे महिला और पुरुष दोनों उपयोग कर सकते हैं।
- यह पैराबेंस और सल्फेट फ्री होता है।
अवगुण:
- अधिक संवेदनशील त्वचा वालों को इससे रैशेज हो सकते हैं।
6. न्यूविश विटामिन सी सीरम फॉर फेस
चेहरे और त्वचा के लिए न्यूविश विटामिन सी सीरम आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यह हायलूरॉनिक एसिड और फेरुलिक एसिड से बना होता है, जो एक प्रभावी एंटी-एजिंग सीरम का काम कर सकता है। इसमें एलोवेरा और अंगूर के बीज के अर्क के गुण मौजूद होते हैं, जिससे होने वाले लाभ त्वचा पर नजर आ सकता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से सूरज की रोशनी से त्वचा पर होने वाली लालिमा और मुंहासे के कारण होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। इसलिए, इसे तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छे सीरम का दर्जा दिया जा सकता है।
गुण:
- रूखी त्वचा से छुटकारा दिला सकता है।
- त्वचा की फाइन लाइन्स को कम कर सकता है।
- त्वचा को चमकदार बना सकता है।
- इसमें पैराबेंस जैसे केमिकल नहीं होते हैं।
- इसमें एंटी-एक्ने प्रभाव होता है।
अवगुण:
- कुछ यूजर्स के अनुसार मुंहासे पर इसके उपयोग से जलन महसूस हो सकती है।
7. रिकास्ट प्यूर हायलूरॉनिक एसिड सीरम
तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छे सीरम के नाम में रिकास्ट का हायलूरॉनिक एसिड सीरम भी शामिल है। इसे चेहरे के साथ-साथ गर्दन व शरीर के अन्य भाग पर भी लगाया जाता है। इसमें इस्तेमाल किया गया हायलूरॉनिक एसिड त्वचा के लिए लाभकारी होता है। यह त्वचा को मॉइस्चराइज कर कई समस्याओं से दूर रखने में मदद कर सकता है।
गुण:
- यह तेजी से त्वचा में समा जाता है।
- इसे दिन या रात में कभी भी लगाया जा सकता है।
- इसे सभी तरह की त्वचा पर लगाया जा सकता है।
- इसकी कीमत कम होती है।
- इसकी बनावट यात्रा के अनुकूल होती है।
- यह सीरम त्वचा की घाव भरने यानी वुंड हीलिंग की प्रक्रिया को भी बढ़ावा दे सकता है।
- इसमें अल्कोहल, केमिकल और न ही किसी तरह की कृत्रिम सुगंध होता है।
अवगुण:
- कई बार इसका असर होने में अधिक समय लग सकता है।
8. हिमालयन ऑर्गेनिक्स हायलूरॉनिक एसिड सीरम
ऑयली स्किन के लिए सीरम के रूप में हिमालयन ऑर्गेनिक्स हायलूरॉनिक एसिड सीरम का उपयोग करना अच्छा हो सकता है। इस कंपनी का दावा है कि इसमें मौजूद हायलूरॉनिक एसिड त्वचा को नमी देकर उसमें निखार ला सकता है। साथ ही इसके नियमित इस्तेमाल से बढ़ते उम्र के प्रभाव को धीमा किया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें रेटिनॉल और विटामिन-सी व ई जैसे गुण होते हैं, जो आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल्स से छुटकारा दिला सकते हैं। इसके अलावा, इसमें रेटिनॉल और विटामिन-सी व ई जैसे गुण होते हैं, जो आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल्स को कम कर सकते हैं। साथ ही यह सीरम एंटी रिंकल का काम भी कर सकता है व त्वचा की रंगत को निखार सकता है। कंपनी का दावा है कि अगर इस सीरम को कुछ हफ्तों तक रोज दो बार लगाया जाए, तो आप जवां नजर आ सकते हो।
गुण:
- त्वचा की झुर्रियों को कम कर सकता है।
- त्वचा को मुलायम बना सकता है।
- इससे त्वचा हाइड्रेट हो सकती है।
- त्वचा पर जमा अतिरिक्त तेल को कम कर सकता है।
- इस सीरम में मौजूद हायलूरॉनिक एसिड सीरम त्वचा को स्मूथ बनाने में मदद कर सकता है।
- इस सीरम का लाभ सभी तरह की त्वचा पर दिखाई दे सकता है।
अवगुण:
- कुछ लोगों की त्वचा पर इसका असर दिखाई नहीं देता है।
9. ऑर्गेनो गोल्ड 40% विटामिन सी सीरम
ऑर्गेनो गोल्ड विटामिन सी सीरम में हायलूरॉनिक एसिड होता है, जो त्वचा की प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है, जो त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज कर स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। यह सीरम धूप, प्रदूषण और हवा में मौजूद अशुद्धियों के कारण त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाने में कुछ हद तक मदद कर सकता है। ऐसे में यह ऑयली स्किन के लिए बेस्ट सीरम साबित हो सकता है।
गुण:
- त्वचा के रंगत में निखार लाता है।
- बढ़ते उम्र के कारण होने वाली झुर्रियों को कम करने में सहायक होता है।
- त्वचा को मॉइस्चराइज कर मुलायम बनाने में मदद कर सकता है।
- महिला व पुरुष दोनों इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
- यह किफायती होता है।
- इसकी पैकेजिंग यात्रा के अनुकूल होती है।
अवगुण:
- कई बार इसके प्रभाव दिखाई देने में ज्यादा समय लग सकता है।
- हो सकता है संवेदनशील त्वचा के लिए यह उपयुक्त न हो।
10. एम कैफीन नेकेड डिटॉक्स ग्रीन टी फेस सीरम
एम कैफीन नेकेड डिटॉक्स ग्रीन टी फेस सीरम को तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट फेस सीरम कहा जा सकता है। इसे बनाने वाली कंपनी के अनुसार, इसमें उपयोग किया जाने वाले ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह त्वचा को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। एंटीऑक्सीडेंट त्वचा में मौजूद फ्री रेडिकल्स (मुक्त कण) से लड़ने का काम कर सकता है, जिससे त्वचा को संक्रमित होने से बचाने में मदद मिल सकती है।
गुण:
- यह सीरम त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करने में सहायता कर सकता है।
- इसमें अच्छी खुशबू होती है।
- त्वचा में निखार ला सकता है और कोमलता को बढ़ावा दे सकता है।
- इसमें एसएलएस, एसएलईएस, सिलिकॉन और पैराबेंस जैसे केमिकल कंपाउंड नहीं होते हैं।
- यह सीरम त्वचा विशेषज्ञ द्वारा टेस्ट किया गया है, जिस कारण इसे सभी तरह की त्वचा पर उपयोग किया जा सकता है।
- यह त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित रखने में मदद कर सकता है।
अवगुण:
- कुछ लोगों को इसे इस्तेमाल करने से त्वचा पर हल्के चकत्ते जैसी समस्या हो सकती है।
11. एमरोज एंटी एक्ने सीरम
एमिरोज एंटी एक्ने सीरम को त्वचा में तेजी से अवशोषित होने वाले फॉर्मूले के तहत तैयार किया जाता है। इस सीरम के निर्माण में टी ट्री ऑयल, कैमोमाइल, कैलेंडुला, थाइमोल, मेंहदी तेल और ग्रीन टी का उपयोग किया जाता है। ये सभी प्राकृतिक तत्व मुंहासे, धब्बों, वाइटहेड और ब्लैकहैड का इलाज करने में मदद कर सकते हैं। इसे अलावा, यह सीरम त्वचा में मौजूद अतिरिक्त तेल की समस्या को भी दूर कर सकता है, जिससे त्वचा स्वस्थ रह सकती है। इसलिए, इसे ऑयली स्किन के लिए बेस्ट सीरम माना जा सकता है।
गुण:
- त्वचा के पिगमेंटेशन को ठीक करने में मदद कर सकता है।
- यह नॉन-कॉमेडोजेनिक होता है।
- यह ऑयल फ्री सीरम होता है।
- त्वचा की प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार कर सकता है।
- मुंहासे के निशान को कम कर सकता है।
- यह रूखी, तैलीय और संवेदनशील त्वचा के लिए उपयुक्त होता है।
- यह सस्ता होता है।
- इसे महिला और पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
अवगुण:
- कई बार मुंहासे की समस्या से पूरी तरह निजात नहीं दिला पाता है।
12. पल्म ग्रीन टी स्किन क्लैरिफाइंग कंसन्ट्रेट
तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छे सीरम के नाम में पल्म ग्रीन टी स्किन क्लैरिफाइंग कंसन्ट्रेट भी शामिल है। यह त्वचा में तेल की मात्रा को संतुलित करने का काम कर सकता है। इस सीरम को तैयार करने के लिए ग्रीन टी, दालचीनी की छाल और मुलेठी जैसे प्राकृतिक तत्वों का उपयोग किया जाता है। ये सभी तत्व कई तरह के गुणों से समृद्ध होते हैं, जिसके चलते मुंहासे, त्वचा का रूखापन और धब्बों को दूर करने में मदद मिल सकती है।
गुण:
- त्वचा की गंदगी को साफ कर सकता है।
- त्वचा में तेजी से अवशोषित हो सकता है।
- यह नॉन-कॉमेडोजेनिक होता है।
- यह सीरम पैराबेंस, मिनरल ऑयल, पैराफिन, सिलिकॉन और सल्फेट मुक्त होता है।
अवगुण:
- यह कीमती होता है।
पढ़ते रहें आर्टिकल
आइए, अब जान लेते हैं कि ऑयली स्किन के लिए सीरम का चुनाव कैसे करना है।
तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छा सीरम कैसे चुनें?
तैलीय त्वचा के लिए किसी भी सीरम का चुनाव करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें।
- अगर सीरम विटामिन-सी युक्त हो, तो सबसे बेहतर है।
- सीरम को बनाने के लिए किसी तरह का नुकसानदायक केमिकल का इस्तेमाल न किया गया हो।
- सीरम में प्राकृतिक तत्व भरपूर मात्रा में होने चाहिए।
- बोतल पर लिखी एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें।
- सीरम में मौजूद सामग्रियों के बारे में बोतल पर लिखा होता है, इसलिए इन सामग्रियों के बारे में जरूर पढ़ें।
- सीरम त्वचा विशेषज्ञ द्वारा प्रमाणित किया गया होना चाहिए।
- सीरम को हमेशा विश्वसनीय डीलर से खरीदें। साथ ही अमेजन की वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं।
आगे है और जानकारी
लेख के अगले भाग में हम तैलीय त्वचा पर सीरम लगाने का सही तरीका बताएंगे।
तैलीय त्वचा पर सीरम लगाने का सही तरीका
अगर आपके पास सीरम है और उसे लगाने का सही तरीका नहीं पता है, तो फिर सीरम का ठीक तरह से लाभ नहीं मिल पाता है। इसलिए, हम नीचे सीरम को लगाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका बता रहे हैं।
- सबसे पहले त्वचा को अच्छे फेस वाश या क्लींजर से धो लें, ताकि त्वचा पूरी तरह से साफ हो जाएं।
- फिर त्वचा को साफ तौलिये से अच्छी तरह पोंछ लें।
- उसके बाद सीरम की कुछ बूंदें उंगलियों पर लेकर पूरे चेहरे पर फैलाएं। ध्यान रहे कि सीरम को त्वचा पर ज्यादा रगड़ना नहीं है। ऐसा करीब 20 सेकंड तक करें।
- फिर इसे त्वचा में अवशोषित होने दें।
- इसके बाद आप मेकअप कर सकती हैं।
- इसे आप रात को सोने से पहले भी लगा सकते हैं। रोत को चेहरा धोने के बाद टोनर जरूर लगाएं और टोनर के सूखने से पहले ही सीरम लगा लें।
जैसा कि इस लेख को पढ़कर समझ आ गया होगा कि तैलीय त्वचा से निजात पाने में सीरम का उपयोग बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इन सीरम के उपयोग द्वारा त्वचा से अतिरिक्त तेल को कम किया जा सकता है, जिससे तैलीय त्वचा से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। अगर आपकी त्वचा भी तैलीय है, तो ऊपर बताए किसी एक सीरम का चुनाव कर सकते हैं। साथ ही हर प्रोडक्ट के साथ दिए गए अमेजन लिंक का इस्तेमाल कर घर बैठे इस सीरम को खरीदा जा सकता है। हम उम्मीद करते हैं कि हमारे इस लेख में दी गई सभी जानकारियां आपके लिए उपयोगी साबित होगी।
और पढ़े: