Medically Reviewed By Dr. Suvina Attavar, MBBS, DVD
Written by , (शिक्षा- बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन)

सूरज के लगातार संपर्क में आने से न केवल त्वचा खराब हो जाती है, बल्कि यह गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त भी हो जाती है। त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, सूरज के कारण होने वाली त्वचा की समस्या और विकारों से बचने के लिए सनस्क्रीन महत्वपूर्ण हैं। इसलिए, सन प्रोटेक्शन फैक्टर (SPF) युक्त सनस्क्रीन लोशन लगाने की सलाह दी जाती है। इससे समय से पहले त्वचा पर पड़ने वाली झुर्रियों व त्वचा को किसी भी प्रकार के नुकसान से बचाया जा सकता है। यहां हम ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छा सनस्क्रीन लोशन के बारे में बता रहे हैं। साथ ही जानेंगे कि ऑयली स्किन के लिए बेस्ट सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करना चाहिए।

ProductsCheck Price
न्यूट्रोगेना अल्ट्रा शीर ड्राई टच सनब्लॉक, एसपीएफ 50+ सनस्क्रीनPrice On Amazon
लोटस हर्बल्स सेफ सन यूवी स्क्रीन मैट जेलPrice On Amazon
वॉओ एंटी पॉल्यूशन सनस्क्रीनPrice On Amazon
अरोमा मैजिक एलोवेरा सनस्क्रीन जेलPrice On Amazon
क्लिनिक सुपर सिटी ब्लॉक अल्ट्रा प्रोटेक्शनPrice On Amazon
बायोटीक बायो कैरट फेस एंड बॉडी सन लोशनPrice On Amazon
वीएलसीसी 3 डी यूथ बूस्ट सनस्क्रीन जेल क्रीमPrice On Amazon
बायोटीक बायो सैंडलवुड फेस एंड बॉडी सन लोशनPrice On Amazon
काया क्लिनिक डेली यूज सनस्क्रीनPrice On Amazon
सेबामेड सन केयर लोशनPrice On Amazon

स्क्रॉल करें

यहां हम आपको बता रहे हैं ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छा सनस्क्रीन लोशन के बारे में।

तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छा सनस्क्रीन लोशन के नाम

हम आपके लिए 11 बेस्ट सनस्क्रीन लोशन लेकर आए हैं। साथ ही उनकी खूबियाें व खामियों के बारे में भी बताएंगे। 

1. न्यूट्रोगेना अल्ट्रा शीर ड्राई टच सनब्लॉक, एसपीएफ 50+ सनस्क्रीन

न्यूट्रोगेना यह सनस्क्रीन लोशन कई विशेषताओं के साथ आता है। इसे तैलीय त्वचा के लिए अच्छे सनस्क्रीन लोशन में से एक माना जा सकता है। इसमें सनब्लॉक रेज और तेल-नियंत्रण जैसे गुण होते हैं, जो त्वचा को सुंदर बनाते हैं। इसके निर्माण में हेलिओप्लेक्स नामक तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, जो सूरज की हानिकारक यूवीए/यूवीबी किरणों से बचाती है। इसे सभी मौसमों के लिए एक आदर्श सनब्लॉक सनस्क्रीन लोशन माना जा सकता है।

गुण:

  • लोशन आपकी त्वचा को स्वस्थ रखता है।
  • यह वाटरप्रूफ, स्वेटप्रूफ, ऑयल-फ्री और नॉन-कॉमेडोजेनिक है यानी मुंहासे नहीं होने देता है।
  • कंपनी का दावा है कि इसमें एसपीएफ 50+ होता है, जो सूरज की यूवीए और यूवीबी किरणों से त्वचा की रक्षा कर सकता है।
  • यह अल्ट्रा-लाइट है, इसमें नॉन-शाइनी फिनिश है। इस लगाने के बाद त्वचा मुलायम महसूस होती है।
  • यह तैलीय, सूखी, सामान्य सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • इसमें ओट कर्नेल अर्क होता है, जो जलन को कम करने में मदद कर सकता है और एक स्किन बैरियर के रूप में कार्य करता है।
  • इसमें एक सौम्य और मोहक खुशबू होती है।
  • यह पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए उपयुक्त है।
  • यह डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है।

अवगुण:

  • पैकेज पर सभी सामग्रियों का उल्लेख नहीं किया गया है।
  • यह स्किन को सही तरह से मॉइस्चराइज नहीं कर पाता है।
Price at the time of publication: ₹234

2. लोटस हर्बल्स सेफ सन यूवी स्क्रीन मैट जेल

यह मैट फिनिश सनब्लॉक जेल है, जो चेहरे को ताजगी प्रदान करता है। साथ ही यह धूप से होने वाले कई प्रकार के नुकसान से बचा सकता है। इस जेल में हॉर्स चेस्टनट (एक प्रकार कर फल), वेनिला और कॉम्फ्रे के अर्क शामिल होते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

गुण:

  • यह त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाता है और साफ मैट फिनिशिंग देता है।
  • इसमें एसपीएफ 50 पीए+++ होता है।
  • सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से होने वाले नुकसान को रोक सकता है।
  • यह त्वचा को कूलिंग इफेक्ट प्रदान करता है।
  • इसे मेकअप बेस के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • यह तैलीय व सामान्य त्वचा दोनों पर बढ़िया तरीके से काम करता है।
  • यह किफायती भी है।

अवगुण:

  • पैकेजिंग अच्छी नहीं है।
  • इसमें पैराबंस होता है, जो एक प्रकार का केमिकल है।

3. वॉओ एंटी पॉल्यूशन सनस्क्रीन

यह सनस्क्रीन लोशन आसानी से और समान रूप से त्वचा पर फैलता है। कंपनी का दावा है कि इस सनस्क्रीन में एसपीएफ 40, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों, प्रदूषण व स्मॉग आदि से बचाता है।

गुण:

  • हाइजीनिक है और अच्छी पैकेजिंग के कारण यात्रा के अनुकूल है।
  • त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ ही नमी प्रदान करता है।
  • सामान्य से रूखी त्वचा के लिए फायदेमंद है।
  • त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले मिनरल ऑयल, पैराबेंस व सल्फेट्स से मुक्त है। ये सभी हानिकारक केमिकल हैं।

अवगुण:

  • थोड़ा महंगा है।
  • इसको लगाने के बाद कुछ लोगों के चेहरे का रंग हल्का-सा डल नजर आ सकता है।
  • यह कॉमेडोजेनिक (comedogenic) हो सकता है, यानी इसके उपयोग से त्वचा के रोम छिद्र बंद हो सकते हैं।
Price at the time of publication: ₹189

4. अरोमा मैजिक एलोवेरा सनस्क्रीन जेल

यह सनस्क्रीन जेल त्वचा पर बैरियर की तरह काम करके सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। साथ ही त्वचा में नमी भी रखता है। यह तैलीय व संवेदनशील त्वचा के साथ-साथ मुंहासे वाली त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। 

गुण:

  • पूरे चेहरे के लिए मटर के एक दाने के बराबर जेल पर्याप्त है और यह आसानी से फैल जाता है।
  • एसपीएफ 20 के साथ यह सूरज की यूवीए और यूवीबी किरणों से सुरक्षा प्रदान करता है।
  • इसे लगाने के बाद आपको हल्का महसूस होगा।
  • इसे उपयोग करने के बाद अलग से मॉइस्चराइजर लगाने की जरूरत नहीं रहती।
  • यह त्वचा पर बेहद हल्का होता है और इसे लगाने के बाद कोई सुगंध नहीं रहती है।
  • इसमें विटामिन-बी5, विटामिन-सी और विटामिन-ई होते हैं, जो त्वचा पर बढ़ते उम्र के संकेतों को रोकने में मदद कर सकते हैं।
  • यह ऑक्सीबेनजोन, पैराबेन, हार्ड केमिकल, अल्कोहल और आर्टिफिशियल सुगंध से मुक्त है।
  • यह पुरुषों और महिला दोनों के लिए उपयुक्त है।

अवगुण:

  • इसे लगाने के बाद धूप के संपर्क में आते ही त्वचा पर प्लास्टिक की परत जैसा फील होता है।
  • यह सिर्फ ऑयली स्किन के लिए है।
Price at the time of publication: ₹153

5. क्लिनिक सुपर सिटी ब्लॉक अल्ट्रा प्रोटेक्शन

यह ऑयल फ्री फेस प्रोटेक्टर एक सिल्वर कैप के साथ ट्यूब पैकेजिंग में आता है। कंपनी का दावा है कि यह सनस्क्रीन प्रदूषण और सूर्य की हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान से त्वचा की रक्षा करने में मदद कर सकता है।

गुण:

  • सूरज की हानिकारण यूवी किरणों से त्वचा को बचाने के लिए इसमें एसपीएफ 40+ दिया गया है।
  • यात्रा के अनुकूल अच्छी पैकेजिंग है।
  • प्रदूषण के साथ ही सूरज की यूवीए और यूवीबी किरणों से भी सुरक्षा प्रदान करता है।
  • त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाता है।
  • उपयोग करने पर त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है।
  • त्वचा के ब्रेकआउट का कारण नहीं बनता है।
  • त्वचा के डार्क स्पॉट्स को दूर करने में फायदेमंद है।
  • त्वचा को जवां और खिलाखिला बनाकर उसके निखार को बनाए रखता है।

अवगुण:

  • कुछ लोगों को यह लोशन त्वचा पर हैवी महसूस हो सकता है।
  • यह काफी महंगा है।
Price at the time of publication: ₹6500

6. बायोटीक बायो कैरट फेस एंड बॉडी सन लोशन

यह लोशन पोषक तत्वों से भरपूर है। इसे गाजर के तेल और एलोवेरा के साथ बनाया जाता है। यह त्वचा को धूप में नमीयुक्त बनाए रखता है। साथ ही इसमें एसपीएफ 40+ है, जो सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा की रक्षा करता है।

गुण:

  • इसमें मौजूद एसपीएफ 40+ सूर्य की हानिकारक यूवीए और यूवीबी से त्वचा की रक्षा करता है।
  • त्वचा की रक्षा के लिए डर्मेटोलॉजिकल प्रमाणित है।
  • यह कोई कॉस्मेटिक उत्पाद नहीं है।
  • त्वचा को मुलायम और नमीयुक्त रखने के लिए फायदेमंद है।
  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • इसे महिला और पुरुषों दोनों उपयोग कर सकते हैं।
  • मजबूत पैकेजिंग, जो इसे यात्रा के लिए अनुकूल बनाती है।

अवगुण:

  • त्वचा पर थोड़ा भारी महसूस होता है।
  • पूरी तरह से त्वचा में अवशोषित होने में समय लग सकता है।
  • कभी-कभी लोशन अचानक से अधिक मात्रा में निकल आता है।
Price at the time of publication: ₹270

7. वीएलसीसी 3 डी यूथ बूस्ट सनस्क्रीन जेल क्रीम

हमारी लिस्ट में अगला नाम वीएलसीसी का है। यह क्रीम सैक्सिफ्रागा (एक प्रकार का फूल) के एक्सट्रैक्ट, सेरामाइड III और विटामिन-बी3 से समृद्ध है, जो त्वचा के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकते हैं।

गुण:

  • यह क्रीम उपयोग करने पर त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाती है।
  • इसे एक परफेक्ट विंटर सनस्क्रीन कह सकते हैं।
  • शुष्क त्वचा वाले लोगों के लिए फायदेमंद है।
  • सुविधाजनक पैकेजिंग यात्रा के अनुकूल है।
  • इसमें एसपीएफ 40 पीए +++ है, तो सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा की रक्षा कर सकता है।
  • पैराबेंस से मुक्त है।
  • त्वचा को मॉइस्चराइज करने में भी फायदेमंद है।
  • यह क्रीम सस्ती है।

अवगुण:

  • नम मौसम में त्वचा चिपचिपी, भारी और मोटी महसूस हो सकती है।
  • तैलीय त्वचा वालों के लिए गर्मी के मौसम में उपयुक्त नहीं है।

8. बायोटीक बायो सैंडलवुड फेस एंड बॉडी सन लोशन

हम बायोटीक की एक और सनस्क्रीन आपके लिए लेकर आए हैं। पोषक तत्वों से भरपूर इस लोशन को शुद्ध चंदन, केसर, गेहूं, शहद और अर्जुन के पेड़ की छाल के साथ बनाया गया है। यह सनस्क्रीन त्वचा को कोमल बनाने के साथ-साथ उसे नमीयुक्त भी बनाए रखती है। इसमें स्पेक्ट्रम एसपीएफ 50 होता है। यह पानी में 80 मिनट रहने के बाद भी एसपीएफ को बरकरार रखता है।

गुण:

  •   यह त्वचा को मॉइस्चराइज करता है, इसलिए अलग बॉडी लोशन की जरूरत नहीं होती है।
  • इसमें चंदन की खुशबू होती है, जो हर किसी को पसंद आ सकती है।
  • यह पैराबेंस से मुक्त है।
  • यह लोशन उपयोग होने के बाद त्वचा पर हल्का महसूस होता है।

अवगुण:

  • पैकेजिंग अच्छी नहीं है, लीक होने का डर बना रहता है।
  • गर्मी के मौसम में त्वचा पर भारी महसूस होता है।
  • तैलीय त्वचा वाले लोग इसका इस्तेमाल चेहरे पर करने से बचें।

9. काया क्लिनिक डेली यूज सनस्क्रीन

यह सनस्क्रीन लोशन सफेद और पीले रंग की पैकेजिंग में आता है। यह एक ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन है, जो त्वचा को हानिकारक तत्वों से बचाता है। इसमें पीए++++ शील्ड है, जो सूरज की यूवीए किरणों से त्वचा की रक्षा कर सकता है। इसमें त्वचा को फायदा पहुंचाने वाले नियासिन एमाइड व शक्तिशाली वाइटनिंग सक्रिय तत्व होते हैं।

गुण:

  • मजबूत और सुविधाजनक ट्यूब पैकेजिंग।
  • यह त्वचा पर आसानी से फैल जाता है।
  • यह त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाता है।
  • त्वचा को हानिकारक UVA और UVB किरणों से बचाता है।
  • यह सामान्य व शुष्क त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • त्वचा विशेषज्ञों ने शोध के बाद इसे प्रमाणित किया है।

अवगुण:

  • कुछ लोगों को इसकी खुशबू अच्छी नहीं लग सकती।
  • शायद टैनिंग को न रोक सके।
  • अन्य लोशन के मुकाबले महंगा है।
Price at the time of publication: ₹632

10. सेबामेड सन केयर लोशन

सेबामेड सन केयर 50+ का पीएच मान 5.5 है। यह पानी व पसीने पर 6 घंटे तक सकारात्मक प्रभाव दिखा सकता है। यह उत्पाद आपको सूरज की हानिकारक किरणों से 8 घंटे तक सुरक्षा प्रदान करता है।

गुण:

  • यह चिपचिपा नहीं है और त्वचा पर किसी तरह का सफेद निशान नहीं छोड़ता है।
  • इसमें कोई तेल मिक्स नहीं है, इसलिए किसी भी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • सनस्क्रीन लोशन 98% यूवीए अवशोषण प्रदान करता है।
  • यह पैराबेंस रहित होता है।
  • उपयोग करने में सुविधाजनक है।
  • त्वचा पर चिकनी या तैलीय परत नहीं छोड़ता है।

अवगुण:

  • महंगा है।
  • अधिक मात्रा में उपयोग करना पड़ता है।
  • देर तक मसाज करनी पड़ती है।

11. हाइरार्की हाइड्रा रिपेयर टिंटेड सनस्क्रीन लोशन

त्वचा को प्रदूषण और सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए प्रभावी सनस्क्रीन है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा की समस्याओं को दूर करने के साथ त्वचा को कई प्रकार से फायदा भी पहुंचाते हैं।

गुण:

  • इस लोशन में एसपीएफ 50 पीए++ है, जो सूरज की हानिकारक यूवीए और यूवीबी किरणों को ब्लॉक कर सकता है।
  • त्वचा को हाइपर पिगमेंटेशन और बढ़ती उम्र के लक्षणों से बचा सकता है।
  • त्वचा की गुणवत्ता में सुधार करके टोन को हल्का कर सकता है।
  • पैराबेंस, सल्फेट और सिलिकोन जैसे केमिकल से मुक्त है।
  • पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए आदर्श सनस्क्रीन हो सकती है।
  • डार्क स्पॉट्स को कम कर सकता है।

अवगुण:

  • त्वचा को अधिक तैलीय बना सकता है।
  • ऑयली स्किन इसके उपयोग के बाद डार्क हो जाती है।
  • इसकी कीमत अधिक है।

आगे और पढ़ें

यहां हम बता रहे हैं कि तैलीय त्वचा के लिए सनस्क्रीन लोशन का चुनाव कैसे करें। 

तैलीय त्वचा के लिए सनस्क्रीन लोशन कैसे चुनें?

ऑयली स्किन के लिए सनस्क्रीन में सन प्रोटेक्शन फैक्टर (SPF) की मात्रा सबसे अहम होती है। एसपीएफ सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा की रक्षा कर सकता है। आइए, अब ऑयली स्किन के लिए बेस्ट सनस्क्रीन चुनते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जान लेते हैं:

  • आपको कोई भी सनस्क्रीन अपनी त्वचा के हिसाब से लेनी चाहिए। ऑयली स्किन के लिए जेल व स्प्रे बेस्ड सनस्क्रीन सबसे बेहतर होती है।
  • सनस्क्रीन में पैराबेंस, सल्फेट और सिलिकोन जैसे केमिकल कम से कम होने चाहिए। अगर न हों, तो सबसे बेहतर है।
  • इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि सनस्क्रीन डर्मेटोलॉजिकल से टेस्टेड हो।
  • त्वचा के हिसाब से उसमें सन प्रोटेक्शन फैक्टर की मात्रा होनी चाहिए।
  • किसी भी प्रकार का प्रोडक्ट खरीदते समय उसकी एक्पायरी डेट और पैकेज पर लिखी उसकी जानकारी के बारे में अच्छे से पड़ लेना चाहिए।
  • ऑनलाइन खरीदते समय अन्य यूजर्स के रिव्य जरूर पढ़ लें।
  • कोई भी सनस्क्रीन भरोसमंद डीलर्स के पास से ही खरीदें।
  • किसी भी प्रकार के उत्पाद को खरीदते समय त्वचा विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

पढ़ते रहें आर्टिकल 

यहां हम बता रहे हैं कि ऑयली स्किन के लिए सनस्क्रीन का उपयोग कैसे किया जा सकता है। 

तैलीय त्वचा पर सनस्क्रीन लोशन लगाने का सही तरीका

सनस्क्रीन लगाने के लिए कुछ आसान से टिप्स को फाॅलो कर सकते हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • सबसे पहले त्वचा को पानी से अच्छी तरह साफ कर लें।
  • फिर तौलिये से अच्छी तरह सुखाकर सनस्क्रीन लगाएं।
  • सनस्क्रीन लगाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं। इसके बाद ही धूप में बाहर निकलें।
  • रासायनिक सनस्क्रीन को त्वचा में अवशोषित होने में समय लग सकता है। इसलिए, उसे लगाने के लगभग 20 मिनट के बाद ही बाहर निकलें।

तैलीय त्वचा को हमेशा ही धूल, मिट्टी और प्रदूषण के साथ ही सूरज की हानिकारक किरणों से बचाकर रखने की जरूरत होती है। इसलिए, ऊपर लिस्ट में दी गई कोई भी सनस्क्रीन का आप इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप लेख में दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर सकते हैं। ऑयली स्किन के लिए बेस्ट सनस्क्रीन लेने से पहले उसकी जांच-परख करना भी जरूरी है। हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आपके लिए ऑयली स्किन के लिए बेस्ट सनस्क्रीन का चुनाव करने में फायदेमंद होगा। ऐसी ही अन्य क्रीम व लोशन की जानकारी के लिए पढ़ते रहें स्टाइलक्रेज।

The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख