Written by , (शिक्षा- बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन)

ऑयली स्किन के लिए बेस्ट स्किन व्हाइटनिंग क्रीम का चुनाव करना किसी चुनौती से कम नहीं है। खासकर, तब जब बाजार में मौजूद हर ब्रांड तैलीय त्वचा का रंग साफ करने के लिए बेस्ट क्रीम होने का दावा करता हो। ऐसे में असमंजस का पैदा होना सामान्य-सी बात है। आपकी इस दुविधा को स्टाइलक्रेज का यह लेख दूर कर सकता है। जी हां, हम यहां तैलीय त्वचा के लिए रंग साफ करने वाली क्रीम के ऐसे ब्रांड्स के बारे में बताएंगे जिन पर ग्राहकों ने भरोसा जताया है। इन क्रीम की खूबियों और खामियों दोनों पर हम यहां प्रकाश डालेंगे, ताकि आप दोनों पहलुओं पर गौर करके अपने लिए सबसे अच्छी फेयनेस क्रीम खरीद सकें।

चलिए, इधर- उधर की बात किए बिना सीधे तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छे फेयरनेस क्रीम के नाम जानते हैं।

तैलीय त्वचा के लिए रंग साफ करने वाली क्रीम के नाम

तैलीय त्वचा के लिए रंग साफ करने वाली क्रीम के मार्केट में मौजूद बेस्ट ब्रांड्स के बारे में हम नीचे बता रहे हैं। सारी जानकारी प्रोडक्ट के दावे और ग्राहकों के अनुभव पर आधारित है। तैलीय त्वचा का रंग साफ करने के लिए बेस्ट क्रीम खरीदने के बाद सीधे चेहरे पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें।

1. लैक्मे एब्सोल्यूट परफेक्ट रेडियेंस स्किन लाइटनिंग फेयरनेस डे क्रीम

 फ्लोलेस और ब्राइट स्किन के लिए लैक्मे की यह क्रीम एक बेहतर विकल्प है। यह चेहरे को व्हाइट ग्लो देने के साथ ही सिल्की एहसास देती है। कंपनी का दावा है कि इसमें स्किन लाइटनिंग विटामिन्स का इस्तेमाल किया गया है, जो त्वचा की रंगत को निखारते हैं। इसी वजह से इसे ऑयली स्किन के लिए बेस्ट स्किन व्हाइटनिंग क्रीम में गिना जाता है। 

गुण:

  • यह क्रीम स्किन को नमी और पोषण दे सकती है।
  • धूप से त्वचा की रक्षा कर सकती है।
  • त्वचा को चमक दे सकती है।
  • निखरा और चमकदार लुक देने में मदद कर सकती है।
  • स्किन टोन को हल्का कर सकती है।
  • अल्ट्रा लाइट है, जिस कारण स्किन में अच्छे से मिल जाती है।
  • महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त है।
  • सभी स्किन प्रकार के लिए बेहतर बताया गया है।

अवगुण:

  • नकली क्रीम से सावधान रहें।
  • पैराबेन केमिकल का इस्तेमाल किया गया है।

2. बायोटिक बायो कोकोनट व्हाइटनिंग एंड ब्राइटनिंग क्रीम

बायोटिक की इस क्रीम को शुद्ध नारियल पानी, बादाम के तेल, सिंहपर्णी और मंजिष्ठा के अर्क से बनाया गया है। कंपनी की मानें, तो ये सभी प्राकृतिक सामग्रियां मिलकर झाइयों और काले धब्बों को कम कर सकती हैं। रंगत निखारने और काले धब्बे हटाने के लिए कंपनी ने इसे रोजाना इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इस क्रीम का दावा है कि इसे बनाते समय किसी भी तरह के केमिकल, प्रिजर्वेटिव और आर्टिफिशियल एडिक्टिव्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

गुण:

  • सभी प्रकार की त्वचा वाले इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • त्वचा की अंदरूनी परत की मेलेनिन से रक्षा करके रंगत को निखार सकती है। मेलेनिन की स्तर ज्यादा होने से त्वचा सांवली हो सकती है और पिगमेंटेशन की समस्या भी हो सकती है।
  • स्किन को मॉइस्चराइज कर सकती है।
  • त्वचा के लाल धब्बों को कम कर सक सकती है।
  • त्वचा को ब्राइट और स्मूद बना सकती है।
  • रंगत को साफ करके उसमें निखार लाने में मदद कर सकती है।
  • त्वचा को स्वस्थ बनाने में सहायक है।
  • क्रीम लाइट है।
  • हल्की मसाज करने पर क्रीम स्किन में अच्छे से ब्लैंड हो जाती है।

अवगुण:

  • क्रीम चिपचिपी लग सकती है।
  • आंखों के पास लगाने से बचें वरना जलन हो सकती है।

3. लोटस हर्बल व्हाइटग्लो स्किन व्हाइटनिंग एंड ब्राइटनिंग जेल क्रीम

लोटस हर्बल व्हाइटग्लो क्रीम का दावा है कि इसका इस्तेमाल करने पर व्हाइटनिंग और ब्राइटनिंग इफेक्ट चेहरे पर 7 दिन के अंदर ही दिखने लगता है। इसे बनाते समय शहतूत, सैक्सीफ्रेज और अंगूर के अर्क का इस्तेमाल किया गया है। 

गुण:

  • त्वचा में अच्छी तरह और जल्दी अवशोषित हो जाती है।
  • इसे एसपीएफ 25 पीए +++ फॉर्मूलेशन से बनाया गया है, जो सूरज की हानिकारक यूवीए और यूवीबी किरणों से बचाता है।
  • त्वचा को चमकदार और रेडिएंट ग्लो दे सकती है।
  • टैन को कम कर सकती है।
  • त्वचा को जवां व कोमल बना सकती है।
  • स्किन को व्हाइटनिंग इफेक्ट दे सकती है।

अवगुण:

  • इसमें पैराबेन्स का इस्तेमाल किया गया है।

4. ओले नैचुरल व्हाइट इंस्टेंट

अगर आप बेजान त्वचा को ब्राइट और व्हाइट लुक देना चाहते हैं, तो बेस्ट स्किन व्हाइटनिंग क्रीम के रूप में ओले का भी चुनाव कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह क्रीम इंस्टेंट ब्राइट और व्हाइट लुक देती है। इसमें कई सारे विटामिन्स हैं, जैसे बी-3 (Niacinamide), बी-5 और ई से युक्त है।

गुण:

  • त्वचा के रंग को हल्का कर सकती है।
  • डल स्किन को ब्राइट लुक दे सकती है।
  • काले धब्बे को हल्का करने में सहायक हो सकती है।
  • स्किन टोन को इवन लुक दे सकती है।
  • त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकती है।
  • त्वचा को चिकना बनाने में सहायक है।
  • धूप से बचाने वाली सामग्रियों से युक्त है।

अवगुण:

  • रूखी त्वचा वालों के लिए उपयुक्त नहीं है।
  • एसपीएफ कितना है, वो नहीं लिखा है।

5. लॉरियल पैरिस एंटी-इमफर्फेक्शन स्किन पर्फेक्ट

तैलीय त्वचा के लिए रंग साफ करने वाली क्रीम की इस सूची में अब हम बता रहे हैं, लॉरियल पैरिस स्किन पर्फेक्ट क्रीम के बारे में। यह क्रीम 20 से ऊपर की आयु वालों के लिए खासतौर पर बनाई गई है। कंपनी का कहना है कि यह क्रीम रंग को निखारने के साथ ही मुंहासों और अन्य त्वचा संबंधी परेशानियों को कम करने में मदद कर सकती है। इसी वजह से ऑयली स्किन के लिए बेस्ट स्किन व्हाइटनिंग क्रीम में इसे गिना जाता है। 

गुण:

  • मुंहासों को कम कर सकती है।
  • ऑयल कंट्रोल करने में सहायक हो सकती है।
  • चेहरे में दमक लाने और सौंदर्य को बढ़ाने में मददगार हो सकती है।
  • विटामिन-बी3, विटामिन-सी और विटामिन-ई से युक्त है।
  • स्किन टोन को बेहतर बना सकती है।
  • त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकती है।

अवगुण:

  • क्रीम थोड़ी मोटी लग सकती है, लेकिन इसका टैक्सचर स्मूद है।

6. न्यूट्रोजीना फाइन फेयरनेस क्रीम 

न्यूट्रोजीना की यह क्रीम भी चेहरे पर निखार लाने में मदद कर सकती है। कंपनी की मानें, तो यह न सिर्फ चेहरे की रंगत को निखारती है, बल्कि मॉइस्चराइज भी करती है। त्वचा में मेलेनिन की मात्रा को नियंत्रित करके स्किन टोन को भी एक जैसा यानी ईवन बना सकती है। इसी वजह से कई ग्राहक इसे ऑयली स्किन के लिए बेस्ट स्किन व्हाइटनिंग क्रीम मानते हैं।

गुण:

  • महिला व पुरुषों दोनों उपयोग कर सकते हैं।
  • एसपीएफ – 20 से युक्त क्रीम है, जो सूरज की हानिकारक किरणों से बचाती है।
  • त्वचा को हेल्थी और रेडिएंट ग्लो दे सकती है।
  • स्किन डार्कनिंग और फोटो डैमेज से बचा सकती है।
  • त्वचा विशेषज्ञ द्वारा टेस्टेड क्रीम है।
  • त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकती है।

अवगुण:

  • चेहरे में अवशोषित होने में समय लग सकता है, जिस वजह से कुछ देर के लिए हल्की ग्रीसी लग सकती है।
  • पैराबेन्स से युक्त है।

7. बेला वीटा ग्लो ब्राइटनिंग एंड हाइड्रेटिंग फेस जेल क्रीम

गुलाब, पपीता, जैस्मिन, तुलसी, ओस्मान्थस और केसर से इस क्रीम को बनाया गया है। कंपनी का मानना है कि ये प्राकृतिक सामग्रियां चेहरे को व्हाइटनिंग इफेक्ट देने में मदद कर सकती हैं। इसी वजह से तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छे फेयरनेस क्रीम में बेला वीटा का नाम भी शामिल है। इसका इस्तेमाल रोजाना सुबह और रात के समय चेहरे व गर्दन पर करने की सलाह दी जाती है। 

गुण:

  • स्किन को हाइड्रेट कर सकती है।
  • ब्राइटनिंग ग्लो देने में मदद कर सकती है।
  • एंटी-एजिंग की तरह काम कर सकती है।
  • इसमें मौजूद प्राकृतिक सामग्रियां त्वचा को पोषण देकर स्वस्थ बना सकती हैं।
  • भीनी-भीनी खुशबू है।
  • रेडनेस, सनबर्न और काले धब्बों को कम कर सकती है।

अवगुण:

  • संवेदनशील त्वचा वालों को इससे हल्की जलन हो सकती है। इसी वजह से बिना पैच टेस्ट किए इसका इस्तेमाल न करें।

8. क्लिन एंड क्लियर फेयरनेस क्रीम

तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छे फेयरनेस क्रीम की सूची में अब हम बात करेंगे क्लिन एंड क्लियर ब्रांड की फेयरनेस क्रीम के बारे में। कंपनी का कहना है कि इस क्रीम को बनाते समय चैरी के अर्क और मल्टी-विटामिन्स का इस्तेमाल किया गया है। इसी वजह से यह चेहरे को गुलाबी ग्लो और निखार देती है। इसलिए, कुछ ग्राहक इसे तैलीय त्वचा का रंग साफ करने के लिए बेस्ट क्रीम मानते हैं। 

गुण:

  • यह क्रीम त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकती है।
  • चेहरे को चमकदार बनाने में सहायक हो सकती है।
  • स्किन को ब्राइट लुक दे सकती है।
  • नॉन ग्रीसी है।
  • यूवी फिल्टर से युक्त है, जिस कारण स्किन को यूवी किरणों से बचा सकती है।

अवगुण:

  • कुछ ग्राहकों की शिकायत है कि ट्यूब में क्रीम के साथ-साथ हवा भी होती है।

तैलीय त्वचा के लिए रंग साफ करने वाली क्रीम के सभी बेस्ट ब्रांड्स के बारे में आपने इस लेख में विस्तार से जाना। अब आप अपनी जरूरत और स्किन को ध्यान में रखकर इनमें से किसी भी बेस्ट स्किन व्हाइटनिंग क्रीम का चुनाव कर सकते हैं। हमने हर प्रोडक्ट के नीचे बाय नाउ बटन भी दिया है, जिस पर क्लिक करके आप ऑयली स्किन के लिए बेस्ट स्किन व्हाइटनिंग क्रीम खरीद सकते हैं।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख