ऑयली स्किन (तैलीय त्वचा) के लिए 20 बेस्ट फेस वाश – Best Face Washes for Oily Skin in Hindi

तैलीय त्वचा वालों को चिपचिपाहट, पिंपल और अन्य त्वचा संबंधी परेशानियां होती रहती हैं। इसी कारण से ऑयली स्किन को सिर्फ केयर नहीं, बल्कि एक्स्ट्रा केयर की जरूरत पड़ती है। बेशक, स्किन केयर में क्रीम और फेसवाश का अहम योगदान होता है, लेकिन एक गलत प्रोडक्ट ऑयली स्किन के लिए आफत बन सकता है। ऐसे में तैलीय त्वचा के लिए फेसवाश या क्रीम का चुनाव सही तरीके से करना जरूरी है, इसलिए हम स्टाइलक्रेज के इस लेख में ऑयली स्किन के लिए फेसवाश के बारे में बता रहे हैं। यह लेख आपके जहन में अक्सर उठने वाले सवाल “ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेस वाश कौन सा है” का जवाब लेकर आया है। यहां आप मार्केट में मौजूद ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेसवाश और उनकी खूबियों व खामियों के बारे में जान पाएंगे।
आइए, शुरू करें लेख
इस लेख के पहले भाग में जानिए, ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेसवॉश के विभिन्न ब्रांड्स के बारे में।
विषय सूची
तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट फेस वाश के नाम
नीचे हमने कुछ बेहतरीन फेस वाश के नाम बताए हैं, जिनमें से आप अपनी जरूरत के अनुसार बेस्ट फेस वाश फॉर ऑयली स्किन का चयन कर सकते हैं। अगर आपको कोई प्रोडक्ट पसंद आता है, तो उसके साथ दिए अमेजन लिंक पर क्लिक करके उसे घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं।
1. ब्लॉसम कोच्चर अरोमा मैजिक नीम एंड टी ट्री फेसवाश
तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट फेस वाश की इस लिस्ट में पहला नाम अरोमा मैजिक का है। इसमें टी ट्री ऑयल और नीम के गुण हैं, जो त्वचा को अंदर से साफ करके मुलायम बनाए रखने में मदद करते हैं। कंपनी का कहना है कि यह कील मुंहासों से त्वचा को बचाता है।
गुण :
- हल्का मेकअप उतार सकता है।
- इसमें हर्बल सामग्रियां मौजूद हैं।
- चेहरे की गंदगी को साफ कर सकता है।
- इसमें गुलाब के अर्क की खूबियां हैं।
- इसकी थोड़ी-सी मात्रा पूरे चेहरे के लिए पर्याप्त है।
- स्किन ऑयल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
- त्वचा के मॉइस्चर को बनाए रखने में सहायक हो सकता है।
अवगुण :
- कुछ लोगों को इसकी महक तेज लग सकती है।
2. हिमालया प्यूरीफाइंग नीम फेस वाश
हिमालया को उसके ब्यूटी प्रोडक्ट्स के लिए काफी जाना जाता है। इसी वजह से इसका यह फेस वाश फॉर ऑयली स्किन इस लिस्ट में शामिल किया गया है। इसमें नीम की अच्छाई है, जो त्वचा की गंदगी और कीटाणु को निकालकर उसे अंदर से साफ करने में मदद कर सकता है।
गुण :
- पिंपल को कम करने का दावा करता है।
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी बताया गया है।
- हल्दी के एंटी-बैक्टीरियल गुण से युक्त है।
- यह त्वचा की रंगत एक समान करने में मदद कर सकता है।
- स्किन को सॉफ्ट बना सकता है।
- चेहरे को ग्लो देने का काम कर सकता है।
अवगुण :
- भले ही इसमें हर्बल सामग्रियां हैं, लेकिन इसे तैयार करते समय कुछ केमिकल का भी इस्तेमाल किया गया है।
3. क्लीन एंड क्लियर फोमिंग फेस वाश
तैलीय त्वचा के लिए फेस वाश के रूप में क्लीन एंड क्लियर को भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी का प्रोडक्ट है, जो त्वचा से ऑयल, डर्ट और बैक्टीरिया को खत्म करने का दावा करता है। यह फेसवाश कॉम्बिनेशन व ऑयली त्वचा के लिए बेहतर है।
गुण :
- रोमछिद्रों को ब्लॉक न करने का वादा करता है।
- कोमलता से त्वचा को साफ करने में सहायक है।
- पिंपल जर्म्स को खत्म करने में मदद कर सकता है।
- त्वचा के मॉइस्चर को बनाए रख सकता है।
- ब्लैकहेड्स को भी कम करने में कारगर बताया गया है।
- चेहरे को इंस्टेंट ग्लो दे सकता है।
- महिला और पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
- फोमिंग फेस वाश होने की वजह से अच्छा झाग देता है।
अवगुण :
- पैराबेंस युक्त है।
4. लोटस हर्बल्स टी ट्री वाश
लोटस का यह फेस वाश भी ऑयल को नियंत्रित करने का दावा करता है। यही वजह है कि ऑयली स्किन के लिए फेस वाश की लिस्ट में इसे भी शामिल किया गया है। यह मुख्य रूप से दालचीनी और टी ट्री ऑयल से बना है, जिनमें एंटीमाइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह पिंपल को भी दूर करने में सहायक हो सकता है।
गुण :
- यह फेस वाश तैलीय के साथ ही कील-मुंहासों व संवेदनशील त्वचा वाले इस्तेमाल कर सकते हैं।
- स्किन को ग्लोइंग लुक देने में सहायक हो सकता है।
- त्वचा को जवां बनाने का वादा करता है।
- एक्ने के दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है।
- यह त्वचा को ठंडक दे सकता है।
- यह त्वचा को गहराई से साफ कर सकता है।
- महिला और पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
अवगुण :
- पैक पर सामग्री की पूरी लिस्ट नहीं दी गई है। इसी वजह से कहना मुश्किल है कि यह पूरी तरह हर्बल है या नहीं।
5. प्लम ग्रीन टी पोर क्लींजिंग फेस वाश
प्लम एक जाना माना ब्यूटी ब्रांड है। इसका यह उत्पाद भी तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट फेस वाश साबित हो सकता है। ग्रीन-टी के अर्क से बना यह फेस वाश कोमलता से त्वचा की सफाई कर सकता है। बेहतर परिणाम के लिए इस फेस वाश का उपयोग दिन में दो बार करने की सलाह दी गई है।
गुण :
- त्वचा को रिफ्रेश करता है।
- एक्ने की समस्या को कम कर सकता है।
- रोमछिद्रों को बंद होने से बचा सकता है।
- अतिरिक्त तेल को निकलाने और गंदगी को साफ करने में सहायक हो सकता है।
- इसमें मौजूद ग्रीन-टी के एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचा सकता है।
- त्वचा को कोमलता से एक्सफोलिएट करता है और शुष्कता से स्किन को बचाने में मदद कर सकता है।
- पैराबेंस और एसएलएस (सोडियम लॉरेथ सल्फेट) केमिकल मुक्त है।
- जानवरों पर टेस्ट नहीं किया गया है और 100 प्रतिशत वीगन है।
अवगुण :
- एसएलईएस (सोडियम लॉरिल ईथर सल्फेट) केमिकल युक्त है।
- संवेदनशील त्वचा वाले पैच टेस्ट करके ही इसका उपयोग करें।
6. मामाअर्थ चारकोल फेस वाश
एक्टिवेटेड चारकोल, क्ले और कॉफी से बनाया गया मामाअर्थ का यह उत्पाद तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छे फेस वाश की लिस्ट में शामिल है। इसमें मौजूद चारकोल त्वचा में छुपी गंदगी को निकालता है और क्ले अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। वहीं, कॉफी त्वचा को कोमलता से स्क्रब करके मृत कोशिकाओं को हटाता है।
गुण :
- त्वचा को मुलायम बना सकता है।
- प्रदूषण से बचाने में मदद कर सकता है।
- एसएलएस, सल्फेट्स और पैराबेंस जैसे हानिकारक केमिकल से मुक्त है।
- डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है।
- किसी एलर्जी का कारण नहीं बनता है।
- त्वचा को डिटॉक्सिफाई कर सकता है।
- स्किन को मुलायम बनाने में सहायक हो सकता है।
- मिनरल ऑयल, पेट्रोलियम व आर्टिफीशियल परफ्यूम से मुक्त है।
अवगुण :
- परिणाम दिखाने में समय ले सकता है।
- लोकल मार्केट में उपलब्धता मुश्किल हो सकती है।
7. हिमालया ऑयल क्लियर लेमन फेस वाश
ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छे फेस वाश की लिस्ट में हिमालया का यह दूसरा प्रोडक्ट है। इसमें प्राकृतिक सामग्रियों का ज्यादा उपयोग किया गया है। हिमालया हर्बल ऑयल क्लियर लेमन फेसवाश की मानें, तो इसे खास तैलीय त्वचा के लिए बनाया गया है। इसकी मुख्य सामग्री में नींबू और शहद शामिल हैं, जो त्वचा के लिए लाभकारी होते हैं।
गुण :
- त्वचा को अच्छे से साफ करता है।
- स्किन के मॉइस्चर को बनाए रख सकता है।
- दाग-धब्बों और ब्लैकहेड्स को कम करने में सहायक हो सकता है।
- त्वचा पर कोमलता से काम करता है।
- खासकर स्किन के ऑयल को कंट्रोल करने के लिए बनाया गया है।
- स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद कर सकता है।
- बढ़ती उम्र के स्पॉट्स और झाइयों को दूर कर सकता है।
अवगुण :
- ज्यादा देर तक त्वचा के तेल को कंट्रोल न करने की शिकायत यूजर्स ने की है।
- कुछ केमिकल भी इसमें मौजूद हैं।
8. लिक्विड न्यूट्रोजीना प्योर माइल्ड फेशियल क्लींजर
ऑयली स्किन के लिए फेस वाश की इस लिस्ट में अगला नाम लिक्विड न्यूट्रोजीना प्योर माइल्ड फेशियल क्लींजर का है। यह फेसवाश त्वचा से तेल को आसानी से निकालने में मदद कर सकता है। इसमें ग्लिसरीन भी है, जो त्वचा को हाइड्रेट रखता है। यह फेसवाश त्वचा विशेषज्ञ द्वारा प्रमाणित है और स्किन को कोमलता से साफ कर सकता है।
गुण :
- स्किन ऑयल कंट्रोल कर सकता है।
- इसकी पंप पैकेजिंग है, जिस वजह से इस्तेमाल करने में बहुत आसान और हाइजेनिक है।
- सभी तरह की त्वचा वाले उपयोग कर सकते हैं।
- माइल्ड फेस वाश है, जिसका इस्तेमाल रोजाना किया जा सकता है।
- हाइपोएलर्जेनिक है यानी यह किसी तरह की एलर्जी का कारण नहीं बनता है।
- रोमछिद्रों को ब्लॉक नहीं करता, क्योंकि यह नॉन कॉमेडोजेनिक फेसवाश है।
- महिला और पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
अवगुण :
- केमिकल युक्त है।
9. मॉर्फिम रेमेडीज नीम, टी-ट्री एंड बेसिल फेस वाश
निर्माता कंपनी के अनुसार यह फेस वाश नीम, टी ट्री ऑयल और तुलसी के गुणों से युक्त है। नीम के एंटीएक्ने गुण पिंपल कम कर सकते हैं। टी ट्री ऑयल त्वचा को रिफ्रेश और साफ करने में सहायक हो सकता है। इसमें मौजूद तुलसी अतिरिक्त तेल और धूल-मिट्टी व प्रदूषण के कणों को निकालती है, जिससे आपको साफ व स्वच्छ त्वचा मिल सकती है। इस वजह से इसे भी ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेसवॉश मान सकते हैं।
गुण :
- 100 प्रतिशत सोप मुक्त होने का दावा करता है।
- हानिकारक केमिकल से मुक्त है।
- त्वचा के ऑयल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
- इसमें मिनरल ऑयल का उपयोग नहीं किया गया है।
- हर तरह का मेकअप निकालने में सहायक हो सकता है।
- त्वचा की इलास्टिसिटी और मॉइस्चर को बनाए रख सकता है।
- इसमें प्रभावशाली एंटीऑक्सीडेंट, जैसे – विटामिन-ई और एलोवेरा हैं।
- त्वचा को फ्री-रेडिकल्स के प्रभाव से बचाने और स्किन को रिलैक्स करने का काम कर सकता है।
अवगुण :
- कुछ लोगों को इसकी महक तेज लग सकती है।
- यह ज्यादा झाग नहीं बनाता है।
10. रेएक्विल ऑयल कंट्रोल फेस वाश
अगला फेस वाश फॉर ऑयली स्किन रेएक्विल ऑयल कंट्रोल है। इसे एक मेडिकल ब्रांड माना जाता है और इस फेस वाश को खास संवेदनशील व एक्ने प्रोन त्वचा के लिए बनाया गया है। इसमें जिंक पीसीए का उपयोग किया गया है, जो अतिरिक्त सीबम (तेल) को कम करने में सहायक होता है।
गुण :
- सोप मुक्त होने का दावा करता है।
- इसे बनाते समय सल्फेट्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
- त्वचा के मॉइस्चर को बनाए रख सकता है।
- बंद रोमछिद्रों की गहराई से सफाई कर उन्हें खोल सकता है।
- डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है।
- इसमें प्राकृतिक सिट्रिक एसिड है, जो पिंपल कम करने में सहायक हो सकता है।
- कोकामिडोप्रोपाइल बीटाइन (नारियल में पाया जाने वाला एक कंपाउंड) युक्त है, जो त्वचा साफ कर सकता है।
अवगुण :
- अन्य प्रोडक्ट्स के मुकाबले थोड़ा महंगा है।
आगे है और जानकारी
11. काया प्यूरीफायिंग क्लींजर
ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेस वाश की लिस्ट में अगला नाम काया प्यूरीफायिंग क्लींजर का है। यह तैलीय त्वचा वालों के रोमछिद्रों को साफ कर त्वचा के अतिरिक्त तेल को कम कर सकता है। साथ ही यह कील-मुंहासों व पिंपल को कम करने का दावा भी करता है।
गुण :
- यह चेहरे को अच्छे से साफ करता है।
- सैलिसिलिक एसिड युक्त है, जो कील-मुंहासों को पनपने से रोकने में सहायक हो सकता है।
- चेहरे की गंदगी को साफ करने में मदद कर सकता है।
- त्वचा को रूखा और स्ट्रेची न बनाने का वादा करता है।
- इसे ऑयली से लेकर कॉम्बिनेशन त्वचा वाले उपयोग कर सकते हैं।
- त्वचा विशेषज्ञ द्वारा टेस्टेड उत्पाद है।
अवगुण :
- इसमें केमिकल का उपयोग किया गया है।
12. सेटाफिल डेली फेशियल क्लींजर
सेटाफिल ऐसा ब्रांड है, जिसे अक्सर त्वचा विशेषज्ञ द्वारा सुझाया जाता है। अगर आपकी त्वचा नॉर्मल से ऑयली है, तो आप इस फेस वाश को एक मौका दे सकते हैं। यह त्वचा से अतिरिक्त तेल को इस तरह निकालता है कि न चेहरा चिपचिपा लगता है और न ही अधिक शुष्क। इस ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेसवॉश का उपयोग चेहरे को साफ करने के साथ ही मेकअप उतारने के लिए भी किया जा सकता है।
गुण :
- इसे तैलीय से नॉर्मल त्वचा के लिए फायदेमंद बताया गया है।
- त्वचा को अच्छे से साफ कर सकता है।
- कील-मुंहासों को पनपने से रोकने में सहायक हो सकता है।
- रोमछिद्रों को ब्लॉक नहीं होने देता है।
- किसी तरह की एलर्जी का कारण नहीं बनता।
- त्वचा पर किसी तरह की जलन या खुजली पैदा न करने का वादा करता है।
अवगुण :
- एसएलएस व पैराबेंस से युक्त है।
- कुछ लोगों को इसकी महक तेज लग सकती है।
- इसकी कीमत ज्यादा है।
13. निविया मिल्क डिलाईट फेस वाश
निविया भी बेहतरीन ब्रांड में से एक है। इसी वजह से ऑयली स्किन के लिए बेस्ट वाश में अगला नाम निविया मिल्क डिलाइट फेस वाश का है। इसमें दूध और बेसन के गुण हैं। कंपनी का कहना है कि दूध त्वचा में छुपी गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है और बेसन त्वचा को कोमलता से स्क्रब करके अतिरिक्त तेल को हटाता है।
गुण :
- खासतौर से ऑयली स्किन के लिए बनाया गया है।
- चेहरे की चिपचिपाहट को हटाने में सहायक हो सकता है।
- त्वचा को रूखा न बनाने का दावा करता है।
- स्किन ऑयल कंट्रोल करने का गुण है।
- इसकी बोतल मनमोहक है।
- त्वचा को ग्लोइंग बना सकता है।
- निविया के मुताबिक स्किन के पीएच के समान ही इसका pH है, जिस वजह से यह चेहरे पर हार्श नहीं लगता है।
अवगुण :
- एसएलएस और एसएलईएस युक्त है।
- कुछ यूजर्स की मानें, तो चेहरा धोने के बाद भी ऐसा लगता है जैसे चेहरे पर यह रह गया हो।
14. लोटस हर्बल्स वाइट ग्लो एक्टिव स्किन व्हाइटइनिंग एंड ऑयल कंट्रोल फेसवाश
लोटस का एक और फेसवाश हमारी तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट फेस वाश की लिस्ट में शामिल है। यह व्हाइट ग्लो एक्टिव स्किन व्हाइटइनिंग एंड ऑयल कंट्रोल फेसवाश है, जिसे ग्रीन टी और बरबैरी के अर्क से बनाया गया है। प्रोडक्ट का दावा है कि यह त्वचा पर खुजली या जलन पैदा किए बिना उसे अच्छे से साफ करने और अतिरिक्त ऑयल को निकालने में मदद करता है।
गुण :
- त्वचा को कोमलता से साफ कर सकता है।
- इंस्टेंट ग्लो दे सकता है।
- त्वचा का पीएच बैलेंस बनाए रखने का वादा करता है।
- संवेदनशील त्वचा के लिए भी उपयोगी बताया गया है।
- डार्क सर्कल्स को कम करने और स्किन इलास्टिसिटी बढ़ाने में मदद कर सकता है।
- चेहरे की रंगत को एक समान बनाने में सहायक हो सकता है।
- यह हल्के मेकअप को भी आसानी से एक वाश में साफ कर सकता है।
अवगुण :
- पैराबेंस युक्त है।
- कुछ उपयोगकर्ताओं का कहना है कि यह तीन से चार घंटे ही स्किन ऑयल को कंट्रोल कर सकता है।
15. निविया प्यूरीफाइंग फेस वाश
अगर आपको अब तक इस सवाल का जवाब अब तक नहीं मिला कि ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेस वाश कौन सा है, तो आप निविया प्यूरीफाइंग को ट्राई कर सकते हैं। इसमें समुद्री शैवाल (Algae) का अर्क है। साथ ही यह हाइड्रा आईक्यू (Hydra IQ) तकनीक से बना है, जो स्किन में मॉइस्चर को बनाए रखने का काम करता है।
गुण :
- त्वचा को साफ करने के साथ ही मुलायम भी बनाए रख सकता है।
- रोमछिद्रों की गहराई से सफाई करने में सहायक हो सकता है।
- अतिरिक्त तेल को हटाने का वादा करता है।
- कॉम्बिनेशन से ऑयली त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- त्वचा को तरोताजगी का एहसास दे सकता है।
- थोड़ी-सी मात्रा ही चेहरे के लिए काफी है।
अवगुण :
- एसएलएस केमिकल युक्त है।
16. बायोटिक एडवांस्ड आयुर्वेदा बायो नीम प्यूरीफाइंग फेस वाश
नीम के गुण से युक्त बायोटिक के इस प्रोडक्ट को भी तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छे फेस वाश के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। नीम के एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों की वजह से यह फेस वाश त्वचा में मौजूद कीटाणु को खत्म करके चेहरे को साफ कर सकते हैं।
गुण :
- पिंपल को कुछ हद तक कम कर सकता है।
- हानिकारक केमिकल से मुक्त है।
- अतिरिक्त त्वचा के तेल को हटाने का वादा करता है।
- सभी स्किन टाइप वाले इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इस फेस वाश में अश्वगंधा की खूबियां भी हैं।
- 100 प्रतिशत सोप-फ्री बताया गया है।
अवगुण :
- इसके उपयोग के बाद मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना जरूरी है। वरना चेहरा रूखा लग सकता है।
17. जोवीस टी ट्री ऑइल कंट्रोल फेसवाश
बेस्ट फेस वाश फॉर ऑयली स्किन की लिस्ट में अगला नंबर जोवीस टी ट्री ऑयल कंट्रोल फेसवाश का है। इसमें मौजूद टी ट्री ऑयल चेहरे से अतिरिक्त तेल को साफ करने और उन्हें रूखा होने से बचाने का काम कर सकता है। इसमें नींबू का अर्क और विटामिन-ई भी है, जो त्वचा को जरूरी पोषण देने में मदद कर सकते हैं।
गुण :
- त्वचा पर कोमलता से काम करता है।
- एक्ने और पिंपल को कंट्रोल कर सकता है।
- स्किन pH को बनाए रखने का वादा करता है।
- ऑयली ही नहीं संवेदनशील त्वचा के लिए भी उपयोगी है।
- पैराबेंस और अल्कोहल मुक्त है।
- इसकी सुगंध अच्छी है।
- बजट फ्रेंडली है।
अवगुण :
- पैकेजिंग अच्छी नहीं है। कुछ यूजर्स के मुताबिक इसकी ट्यूब कैप से फेस वाश लीक होता है।
18. हिमालया फ्रेश स्टार्ट ऑयल क्लियर फेस वाश
हिमालया फ्रेश स्टार्ट ऑयल क्लियर फेस वाश नीले रंग के बेहतरीन पैकेजिंग में आता है। इसमें ब्लूबेरी का अर्क है, जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह त्वचा से अतिरिक्त तेल हटाने और चेहरे को फ्रेश लुक देने में मदद कर सकता है। जिस वजह से यह ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेसवॉश हो सकता है।
गुण :
- एक्सेस सीबम को नियंत्रित कर सकता है।
- खासतौर से ऑयली स्किन के लिए बनाया गया है।
- इसकी महक अच्छी है।
- त्वचा को स्वस्थ और मुलायम बना सकता है।
- इसमें नेचुरल बीड्स हैं, जो स्किन को सौम्यता से स्क्रब करते हैं।
- महंगा नहीं है।
अवगुण :
- अति-संवेदनशील त्वचा वाले उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट कर लें। कुछ यूजर्स का कहना है कि इस्तेमाल के बाद इससे हल्की खुजली हो सकती है।
19. बायोटिक बायो पाइनएप्पल ऑयल बैलेंसिंग फेसवाश
बायोटिक के इस फेस वाश को नॉर्मल से ऑयली स्किन के लिए बनाया गया है। इसमें पाइनएप्पल के साथ ही हल्दी, रीठा, नीम और लौंग के तेल की खूबियां हैं। कंपनी का कहना है कि हल्दी और नीम त्वचा के बैक्टीरिया को खत्म करके उसे एक्ने-फ्री बनाते हैं। वहीं, रीठा और लौंग अतिरिक्त तेल को साफ कर त्वचा को मुलायम बना सकते हैं। इन्हीं वजहों से ऑयली स्किन फेस वाश की लिस्ट में इसे भी शामिल किया जा सकता है।
गुण :
- हर्बल प्रोडक्ट है।
- स्किन ऑयल कंट्रोल करने के लिए डिजाइन किया गया है।
- 100 प्रतिशत नेचुरल अर्क से बने होने का दावा करता है।
- जानवरों पर टेस्ट नहीं किया गया है।
- अल्कोहल और पैराबेंस मुक्त है।
- त्वचा विशेषज्ञ द्वारा टेस्टेड प्रोडक्ट है।
अवगुण :
- ऑयल कंट्रोल करने के गुण की वजह से सामान्य त्वचा पर हल्का रूखापन महसूस हो सकता है।
- हर्बल होने के कारण कुछ लोगों को इसकी गंध तेज लग सकती है।
20. पॉन्ड्स ऑयल कंट्रोल फेस वाश
तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छे फेस वाश की लिस्ट में आखिरी नाम पॉन्ड्स ऑयल कंट्रोल फेस वाश का है। यह फेस वाश खास रूप से ऑयली त्वचा के लिए बनाया गया है। इसमें मौजूद सिलिका बीड्स त्वचा की गहराई तक जाकर गंदगी और अतिरिक्त तेल को निकालते हैं। इससे एक स्वस्थ और ऑयल-फ्री त्वचा मिल सकती है। अगर ऑयली स्किन फेस वाश खरीदा चाहते हैं या कुछ नया आजमाना चाहते हैं, तो इसका चुनाव अच्छा विकल्प हो सकता है।
गुण :
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी बताया गया है।
- रोमछिद्रों की गहराई से सफाई करता है।
- इससे चेहरे को फ्रेश और ग्लोइंग बनाने में मदद मिल सकती है।
- स्किन को मुलायम बना सकता है।
- त्वचा की डलनेस को कम करने में सहायक हो सकता है।
- कंपनी ने इसे एक जेंटल फेश वाश बताया है, जिसे रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है।
अवगुण :
- एसएलएस केमिकल युक्त है।
लेख अंत तक पढ़ें
आगे जानिए कि ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेस वाश का चयन कैसे किया जाना चाहिए।
तैलीय त्वचा के लिए फेस वाश कैसे चुनें?
तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छे फेस वाश का चयन करते समय नीचे बताई गई बातों का ध्यान जरूर रखें :
- हमेशा अपनी त्वचा को ध्यान में रखते हुए ही फेस वाश चुनें। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो प्रोडक्ट का चयन करने से पहले पैच टेस्ट अवश्य कर लें।
- हो सके, तो हर्बल और नेचुरल उत्पादों को ही प्राथमिकता दें। केमिकल युक्त ऑयली स्किन फेस वाश से जितना बचा जाए, उतना त्वचा के लिए बेहतर है।
- फेस वाश फॉर ऑयली स्किन खरीदते समय इस बात पर खास गौर करें कि उसमें कोई ऐसी चीज न हो, जिससे आपको एलर्जी हो।
- हमेशा यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) द्वारा सर्टिफाइड ऑयली स्किन फेस वाश प्रोडक्ट ही खरीदें।
- गलत या नकली सामान से बचने के लिए हमेशा ऑथराइज्ड डीलर से ही प्रोडक्ट खरीदें।
- प्रोडक्ट की एक्सपाइरी डेट और ब्रांड के नाम की मुहर को भी जरूर चेक करें।
ये थे ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेस वाश, जिनमें से आप अपनी पसंद के अनुसार बेस्ट ऑयली स्किन फेस वाश का चयन कर सकते हैं। ऊपर बताए गए सभी प्रोडक्ट एक दूसरे से काफी अलग है, लेकिन इन सब में एक बात आम है कि ये आपको एक ऑयल-फ्री लुक दे सकते हैं। बस अब बिना देर किए बेस्ट फेस वाश फॉर ऑयली स्किन को चुनें और उस प्रोडक्ट के नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके उसे ऑर्डर करें। जितनी जल्दी आप प्रोडक्ट खरीदेंगे उतनी जल्दी ऑयली स्किन को गुड बाय और फ्रेश ऑयल फ्री स्किन को हेलो-हाय कह सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
तैलीय त्वचा को कैसे धोना चाहिए?
जिनकी त्वचा अधिक तैलीय है, वो चेहरा धोने के लिए निम्न टिप्स को फॉलो कर सकते हैंः
- सबसे पहले हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धोएं।
- फिर हथेलियों पर बेस्ट ऑयली स्किन फेस वाश की थोड़ी मात्रा लें।
- अब उसे दोनों हथेलियों से आपस में थोड़ा रब करें।
- फिर इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से थोड़ा रब करें। ध्यान रखें कि इस दौरान फेसवॉश आंख, नाक या मुंह के अंदर न जाएं।
- फिर साफ पानी से चेहरा धो लें। इसके बाद कॉटन या मुलायम तौलिए का इस्तेमाल करते हुए चेहरे से पानी पोछें।
क्या ऑयली स्किन के लिए साधारण फेसवॉश का इस्तेमाल करना अच्छा होता है?
नहीं, एक साधरण फेशवॉश चेहरे पर जमी धूल-मिट्टी को साफ करने में मददगार साबित हो सकता है। वहीं, अगर त्वचा अधिक तैलीय है, तो उसकी बेहतर सफाई के लिए ऑयली स्किन फेशवॉश का विकल्प ही अच्छा माना जा सकता है।
और पढ़े:
- गोरा होने की 10 सबसे अच्छी क्रीम
- झाइयां हटाने के लिए सबसे अच्छे क्रीम
- आपकी त्वचा के लिए 10 सबसे अच्छी फेस क्रीम
- तैलीय त्वचा (ऑइली स्किन) का ख्याल रखने के लिए 15 घरेलू उपाय