ऑयली स्किन के लिए 10 बेस्ट क्रीम – Best Creams for Oily Skin in Hindi

त्वचा का तैलीय होना आम बात है, लेकिन इसके कारण चेहरे की खूबसूरती बिगड़ जाती है। चेहरे पर हल्का ऑयल दिखाई देता रहता है, जो मेकअप या फिर प्राकृतिक सुंदरता को बिगाड़ सकता है। यही कारण है कि कुछ लोग इस तैलीय त्वचा के कारण सभी के सामने हंसी का पात्र बन जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि तैलीय त्वचा की समस्या को कम नहीं किया जा सकता। बाजार में ऐसी कई क्रीम मौजूद हैं, जो ये दावा करती हैं कि उनके इस्तेमाल से तैलीय त्वचा की स्थिति में सुधार लाया जा सकता है। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम ऐसी 10 क्रीम के बारे में बता रहे हैं, जो तैलीय त्वचा से निजात दिलाने में कारगर हो सकती हैं।
नीचे है विस्तृत जानकारी
आइए, जानते हैं इन 10 ऑयली स्किन के लिए क्रीम के गुण व अवगुण के बारे में।
विषय सूची
ऑयली स्किन के लिए बेस्ट क्रीम के नाम
1. लैक्मे एब्सोल्यूट परफेक्ट रेडिएशन स्किन लाइटनिंग/ब्राइटनिंग नाइट क्रीम
महिलाओं से संबंधित ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनियों में लैक्मे सबसे प्रमुख है। इसलिए, हम लिस्ट में लैक्मे की एब्सोल्यूट परफेक्ट रेडिएशन स्किन लाइटनिंग/ब्राइटनिंग नाइट क्रीम के बारे में सबसे पहले जिक्र कर रहे हैं। कंपनी इस क्रीम को इस्तेमाल करने से तैलीय त्वचा वालों को लाभ होने का दावे करती है। उपभोक्ताओं के अनुभव और कंपनी के दावे के अनुसार इस क्रीम के गुण और अवगुण इस प्रकार हैं।
गुण :
- इस क्रीम में एसपीएफ यानी सन प्रोटेक्शन फैक्टर होता है।
- लैक्मे की यह क्रीम त्वचा को मॉइस्चराइज भी कर सकती है।
- इससे चमकदार त्वचा पाई जा सकती है।
- त्वचा की टोन को हल्का और एक जैसा बनाती है।
- इसमें कीमती माइक्रो-क्रिस्टल और त्वचा के रंग को निखारने वाले विटामिन हैं।
- यह क्रीम त्वचा को तीव्रता से पोषण देती है।
- त्वचा में आसानी से समा जाती है।
- ऑयली स्किन के लिए क्रीम के मामले में यह किफायती है और इसे ट्रेवल के दौरान कैरी करना आसान है।
अवगुण :
- जिस जार में यह क्रीम आती है, उससे निकालने के लिए क्रीम को बार-बार स्पर्श करना पड़ता है, जिस कारण यह अनहाइजीनिक है।
- सिर्फ ऑयली स्किन के लिए है, ड्राई स्किन के लिए नहीं।
- इससे चेहरे को चमक मिलती है, लेकिन निखार का दावा सही नहीं है।
2. लोटस हर्बल्स व्हाइटग्लो स्किन व्हाइटनिंग और ब्राइटनिंग जेल क्रीम
ब्यूटी प्रोडक्ट्स में लोटस भी जाना-माना नाम है। यहां हम लोटस की हर्बल्स व्हाइटग्लो स्किन व्हाइटनिंग और ब्राइटनिंग जेल क्रीम की बात कर रहे हैं। इस क्रीम के बारे में कंपनी का कहना है कि इसमें एसपीएफ (Sun Protection Factor) – 25 है, जो इसे गर्मियों के लिए एक उपयुक्त उत्पाद बनाता है। कंपनी का दावा है कि यह क्रीम सूरज की यूवी किरणों से लड़ने में त्वचा की मदद कर सकती है। इसमें शहतूत और अंगूर का अर्क होता है, जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।
गुण :
- यह क्रीम मुलायम, नॉन ग्रीसी और जेल के रूप में आती है। इस लिहाज से यह तैलीय त्वचा के लिए बेहतर क्रीम साबित हो सकती है।
- इसका उपयोग सभी प्रकार की त्वचा के लिए किया जा सकता है।
- यह त्वचा में तुरंत चमक और कोमलता लाती है।
- त्वचा के लिए कलर लाइटनिंग का काम कर सकती है।
- असमान रूप से फैले धब्बों (पिगमेंटेशन) को कम कर सकती है।
- चेहरे की प्राकृतिक चमक को बढ़ा सकती है।
अवगुण :
- यह क्रीम त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए सही है, लेकिन त्वचा को निखारने में प्रभावी नहीं है।
- ये कांच के कंटेनर में आती है, जिस कारण यात्रा के दौरान इसके गिरकर टूटने का डर रहता है।
- इस क्रीम में पैराबेन होता है, जिसे त्वचा के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता है।
3. गार्नियर स्किन नैचुरल्स लाइट कंप्लीट सीरम क्रीम
गार्नियर लाइट कंप्लीट एसपीएफ 19 महिलाओं के लिए एक फेस क्रीम है। इस क्रीम के बारे में गार्नियर का कहना है कि इसमें जापानी युज़ु लेमन के गुण होते हैं। युज़ु लेमन को नींबू के राजा के रूप में जाना जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन-सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। युजू लेमन को बेहतरीन एक्सफोलिएटिंग और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। आइए, जानते हैं कि ऑयली स्किन के लिए क्रीम के रूप में इसके गुण और अवगुण क्या हैं।
गुण :
- यह क्रीम जल्दी त्वचा में अवशोषित हो जाती है।
- इसकी खुशबू अच्छी है।
- सूरज की पराबैंगनी किरणों से सुरक्षा देती है।
- यह क्रीम कोई सफेद स्पॉट नहीं छोड़ती है।
अवगुण :
- यह क्रीम डार्क स्पॉट्स को पूरी तरह से खत्म नहीं कर सकती है।
- इसे लगाने के कुछ घंटों के भीतर त्वचा पर तेल फिर से दिखाई देने लगता है।
4. फेयर एंड लवली एडवांस्ड मल्टी विटामिन फेस क्रीम
तैलीय त्वचा के लिए क्रीम में फेयर एंड लवली एडवांस्ड क्रीम का नाम भी आता है। यह मल्टी विटामिन क्रीम है, फेयर एंड लवली कंपनी का कहना है। साथ ही इस क्रीम के बारे में कंपनी का दावा है कि यह लेजर तकनीक की तरह त्वचा से निशानों का सफाया कर सकती है।
गुण :
- काले घेरों को कम करने में लाभकारी है।
- इसकी महक बहुत अच्छी है।
- यह क्रीम महंगी नहीं है ।
- ट्राई करने के लिए छोटे पैक में भी उपलब्ध है।
अवगुण :
- त्वचा में जल्दी अवशोषित नहीं होती।
- निखार देने में उतनी प्रभावी नहीं है, जितना कंपनी दावा करती है।
पढ़ते रहें आर्टिकल
5. हिमालया हर्बल्स रिवाइटलिंग नाइट क्रीम
हिमालया हर्बल्स रिवाइटलिंग नाइट क्रीम में नींबू, क्रैब एप्पल, गेहूं, सफेद लिली और टमाटर जैसे प्राकृतिक तत्व होते हैं। इस ब्रांड का दावा है कि ये सभी तत्व त्वचा के स्वास्थ्य को सुधार सकते हैं। नींबू में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट के रूप में काम कर सकते हैं, जिससे त्वचा गोरी हो सकती है। क्रैब एप्पल में केराटोलाइटिक गुण होते है, जो त्वचा को फ्रेश महसूस करवा सकता है।
गुण :
- यह क्रीम ऑयली स्किन के लिए अच्छी है।
- चेहरे और गर्दन के लिए बस थोड़ी-सी ही क्रीम पर्याप्त है।
- यह त्वचा पर सूदिंग इफेक्ट (आरामदायक अहसास) दिखाती है।
अवगुण :
- यह क्रीम टब कंटेनर में आती है, जिससे क्रीम निकालना स्वच्छता के मापदंड पर खरा नहीं है।
- रूखी त्वचा के लिए बिल्कुल उपयुक्त नहीं है।
6. ओले नैचुरल व्हाइट लाइट इंस्टेंट ग्लोइंग फेयरनेस क्रीम
इस कंपनी का दावा है कि इसके इस्तेमाल से त्वचा की 10 मिलियन कोशिकाओं को स्वस्थ करना संभव है। यह त्वचा की लोच को बनाए रखने में भी सहायक हो सकती है। यह क्रीम आंखों के आसपास की त्वचा, जॉ लाइन (जबड़े के पास की त्वचा) और गर्दन पर झुर्रियों के प्रभाव को कम कर सकती है। आइए, इसके गुण और अवगुण पर नजर डालते हैं।
गुण :
- यह क्रीम चेहरे को प्राकृतिक चमक देती है।
- इसकी ट्यूब छोटी और हल्का होती है, जिस कारण इसे यात्रा पर साथ ले जाना आसान है।
- क्रीम की खुशबु मनमोहक है और यह किफायती भी है।
- त्वचा को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज कर सकती है।
अवगुण :
- त्वचा के निखार पर कोई असर नहीं करती।
- यह गहरे धब्बों को कम नहीं करती।
- ऑयली स्किन के लिए क्रीम अच्छी है, लेकिन शुष्क त्वचा के लिए नहीं।
- इसकी ट्यूब पर सटीक एसपीएफ नहीं लिखा है, केवल यूवी प्रोटेक्शन लिखा हुआ है।
7. हिमालया नरिशिंग स्किन क्रीम
हिमालया की स्किन केयर से जुड़ी उत्पादों की लंबी रेंज है। बेस्ट क्रीम फॉर ऑयली स्किन खोज रहे हैं, तो इस मामले में हिमालया नरिशिंग स्किन क्रीम का चुनाव किया जा सकता है। हिमालया का कहना है कि इस क्रीम के इस्तेमाल से पूरे दिन त्वचा में नमी बनी रहती है। साथ ही यह क्रीम त्वचा कोशिकाओं के पुनः निर्माण को प्रेरित करता है। तैलीय त्वचा के लिए यह फायदेमंद है।
गुण :
- यह क्रीम किफायती है और बाजार में आसानी से उपलब्ध है।
- इस क्रीम का प्रयोग सामान्य त्वचा वाले लोग भी कर सकते हैं।
- यह क्रीम मल्टीपर्पज क्रीम है यानी इसे रेगुलर क्रीम, मेकअप बेस व स्किन मॉइस्चराइजर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
अवगुण :
- इससे चेहरा थोड़ा चिपचिपा नजर आ सकता है।
- सन प्रोटेक्शन नहीं देती है।
8. पॉन्ड्स व्हाइट ब्यूटी एंटी स्पॉट फेयरनेस एसपीएफ 15 डे क्रीम
तैलीय त्वचा के लिए क्रीम की लिस्ट में पॉन्ड्स व्हाइट ब्यूटी का नाम भी है। पॉन्ड्स व्हाइट ब्यूटी एंटी स्पॉट क्रीम काले धब्बों को दूर कर सकती है। यह एसपीएफ-15 के साथ आती है, जो हानिकारक यूवी ए और यूवी बी सूरज की किरणों से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। ऑयली स्किन के लिए क्रीम के रूप में इसके फीचर इस प्रकार है।
गुण :
- इसमें विटामिन-बी3 है।
- चमकती त्वचा दे सकती है।
- त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकती है।
अवगुण :
- इसे लगाने पर गर्मियों के दौरान पसीना आ सकता है।
- गर्मियों में तैलीय त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं है, केवल सर्दियों में लगाई जा सकती है।
- कांच के जार में आती है, जो गिरकर टूट सकती है।
9. लोरियल पेरिस स्किन परफेक्ट 20+ एंटी-इंपेर्फेक्शन + व्हाइटनिंग क्रीम
लोरियल पेरिस कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी ब्यूटी ब्रांड होने का दावा करती है। इसकी यह क्रीम विटामिन-बी3, विटामिन-सी और विटामिन-ई का कॉम्बीनेशन है, जो त्वचा की टोन और निखार को संतुलित कर सकती है। आइए, ऑयली स्किन के लिए बेस्ट क्रीम के रूप में इसके गुण और अवगुण के बारे में जानते हैं।
गुण :
- इसमें यूवी फिल्टर हैं।
- इसमें सैलिसिलिक एसिड होता है, जो मुंहासे से लड़ने में कारगर हो सकता है।
- चेहरे को प्राकृतिक चमक देती है।
- इसकी गंध अच्छी है।
- त्वचा को नमीयुक्त रखने में सहायक है।
- थोड़ी-सी क्रीम एक समय के लिए पर्याप्त है, इसलिए यह कई दिनों तक चल सकती है।
अवगुण :
- अन्य BB (Blemish balm) क्रीम की तरह यह चेहरे को तुरंत निखरा हुआ नहीं दिखाती है।
10. हिमालया क्लियर कॉम्प्लेक्शन डे क्रीम
हिमालया का इस क्रीम के बारे में कहना है कि यह चेहरे को चमकदार बनाने में कारगर है। इसमें कई प्राकृतिक तत्व हैं। हिमालया का दावा है कि यह क्रीम नमी देने और निखार लाने में कारगर है। आइए, जानते हैं कि इसकी खासियत क्या है और इसके अवगुण क्या हैं।
गुण :
- यह क्रीम त्वचा को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज कर सकती है।
- इससे चेहरा ऑयली नहीं दिखता है।
- थोड़ी मालिश करते ही क्रीम त्वचा में समा जाती है।
- सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षा देने में कारगर है।
अवगुण :
- गुणवत्ता के हिसाब से इसका मूल्य अधिक है।
स्क्रॉल करें
आइए, लेख में आगे जानते हैं कि त्वचा के हिसाब से क्रीम चुनते समय किन-किन बातों को ध्यान में रखें।
अपनी त्वचा के हिसाब से सबसे अच्छी क्रीम कैसे चुनें?
त्वचा सबकी अलग-अलग हो सकती है। इसलिए, जरूरी नहीं कि जो क्रीम किसी अन्य व्यक्ति को सूट कर रही हो, वो आपके लिए भी फायदेमंद हो। इसलिए क्रीम का चुनाव करते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखें जैसे :
- अपनी जरूरत के अनुसार प्राथमिकता तय करें कि आप क्रीम में क्या-क्या गुण चाहते हैं।
- अगर त्वचा ऑयली है, तो हमेशा ऐसी क्रीम का चुनाव करें जिसमें ऑयल कंट्रोल का गुण हो।
- बीबी और सीसी क्रीम में अंतर जान लें। बीबी क्रीम त्वचा को नमी देती है और सीसी क्रीम असमान रंग को समान (कलर करेक्शन) करती है।
- क्रीम खरीदने से पहले यह तय कर लें कि वो सन प्रोटेक्शन में कारगर है या नहीं।
- क्रीम खरीदने से पहले ऑनलाइन इसके रिव्यू को पढ़ लेना भी आपके लिए सही प्रोडक्ट चुनने में कारगर हो सकता है।
- अपने स्तर पर यह भी जानने का प्रयास करें कि क्रीम में इस्तेमाल होने वाले तत्व क्या वाकई कारगर हैं।
- अगर किसी की त्वचा संवेदनशील है, तो उसे डॉक्टर से सलाह लिए बिना किसी प्रोडक्ट का चयन नहीं करना चाहिए।
- संवेदनशील त्वचा वाले लोग ग्लाइकोलिक एसिड जैसे एक्सफोलिएटिंग पदार्थों से युक्त क्रीम से सावधान रहें।
- तैलीय त्वचा वालों को नारियल तेल और ग्रेपसीड ऑयल युक्त उत्पादों का इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ये त्वचा को अधिक तैलीय कर सकते हैं।
- अगर कोई नई क्रीम इस्तेमाल करने जा रहे हैं, तो पहले उसका छोटा ट्रायल पैक जरूर खरीदें।
- जिन्हें पिपंल्स की समस्या रहती है, उन्हें नॉन-कॉमेडोजेनिक उत्पाद इस्तेमाल करने चाहिए।
इस लेख में आपने जाना कि तैलीय त्वचा के लिए कौन-कौन सी क्रीम फायदेमंद हो सकती है। ऊपर दी गई समस्त जानकारी उन तथ्यों पर आधारित है, जिनके बारे में कंपनी दावा करती हैं। ये क्रीम न केवल मेकअप के लिए बेहतर बेस तैयार करती हैं, बल्कि प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने में भी लाभदायक हो सकती हैं। उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको सही क्रीम चुनने में मदद करेगा। साथ ही इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।
