Medically Reviewed By Dr. Suvina Attavar, MBBS, DVD
Written by , (शिक्षा- बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन)

ऑयली स्किन एक आम समस्या है, जो तैलीय ग्रंथियों के अधिक सक्रिय होने के कारण हो सकती है। इस समस्या से ग्रस्त व्यक्ति को चेहरे पर कील-मुंहासे और उनके कारण होने वाले दाग-धब्बों से जूझना पड़ता है (1)। इस समस्या से राहत पाने के लिए फेस पैक को एक विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में कौन सा फेस पैक आपकी ऑयली स्किन को सूट करेगा यह जानने के लिए आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम आपको मार्केट में उपलब्ध तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट फेस पैक के बारे में विस्तार से बताएंगे। वहीं, लेख में दी जाने वाली यह जानकारी तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छा फेस पैक चुनने में भी काफी मददगार होगी।

ProductsCheck Price
मामाअर्थ उबटन फेस पैक मास्कPrice On Amazon
बेला वीटा ऑर्गेनिक डिटैन रिमूवल फेस पैकPrice On Amazon
मामाअर्थ नीम फेस मास्कPrice On Amazon
पर्ल ऑर्गेनिक स्किनकेयर सैफरन रोज पेटल फेस पैकPrice On Amazon
वाओ स्किन साइंस उबटन फेस एंड बॉडी पैकPrice On Amazon
हिमालया हर्बल्स ऑयल क्लियर मड पैकPrice On Amazon
वीएलसीसी मड फेसपैकPrice On Amazon
बायोटिक बायो फ्रूट व्हाइटनिंग एंड डिपिगमेंटेशन एंड टैन रिमूवल फेस पैकPrice On Amazon
हिमालया हर्बल्स प्यूरिफाइंग नीम पैकPrice On Amazon
पल्म ग्रीन टी क्लियर फेस मास्कPrice On Amazon

पढ़ते रहें लेख

तो आइए सबसे पहले हम तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट फेस पैक में शामिल कुछ जाने-माने नामों के बारे में जान लेते हैं।

तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट फेस पैक

लेख के इस भाग में हम ऑयली त्वचा के लिए फेस पैक में शामिल टॉप-11 नाम और उनके गुण-दोष क्रमवार बताने जा रहें हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं –

1. मामाअर्थ उबटन फेस पैक मास्क फॉर फेयरनेस, टैनिंग, एंड ग्लोइंग स्किन

कंपनी के मुताबिक इस फेस पैक को खासतौर पर त्वचा के लिए उपयोगी कुछ आयुर्वेदिक सामग्रियों के मेल से तैयार किया गया है। इस फेस पैक में केसर, हल्दी, खीरा और एप्रीकॉट का इस्तेमाल किया गया है। इस कारण यह त्वचा को स्वच्छ और चमकदार बनाने के साथ ही चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त तेल को हटाने में भी मदद कर सकता है।

गुण :

  • त्वचा की रंगत में सुधार कर सकता है।
  • सनबर्न और टैनिंग की समस्या को दूर कर चेहरे को चमकदार बना सकता है।
  • त्वचा पर प्राकृतिक नमी को बनाए रखने में मदद कर सकता है।
  • कंपनी के अनुसार कोई एलर्जिक रिएक्शन नहीं है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
  • महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त है।
  • सल्फेट, पैराबेन और एसएलएस (सोडियम लारेथ सल्फेट) जैसे रसायन शामिल नही हैं।
  • मिनरल ऑयल और पेट्रोलियम उत्पादों से मुक्त है।
  • कृतिम महक का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
  • डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है।

अवगुण :

  • कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नही हैं।

2. बेला वीटा ऑर्गेनिक डिटैन रिमूवल फेस पैक

कंपनी का दावा है कि यह फेस पैक सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है। साथ ही यह फेस पैक करीब छह तरह की त्वचा संबंधित समस्याओं को दूर रखने में मदद कर सकता है। खास यह है कि इसे बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी, हल्दी, एलोवेरा, ग्रेपफ्रूट और लौंग जैसे कई प्राकृतिक उत्पादों को प्रयोग में लाया गया है।

गुण :

  • त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।
  • त्वचा की रंगत में सुधार करने में मदद कर सकता है।
  • कोई हानिकारक रसायन इस्तेमाल नहीं किया गया है।
  • पैराबेन फ्री है।
  • कील-मुंहासे की समस्या में राहत पहुंचा सकता है।
  • अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद कर सकता है।
  • त्वचा में कसाव लाने का काम कर सकता है।

अवगुण :

  • कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नही हैं।
  • त्वचा को ड्राई कर सकता है।

3. मामाअर्थ नीम फेस मास्क

कंपनी के अनुसार इस फेस मास्क को बनाने के लिए नीम, टी ट्री, एप्रीकॉट ऑयल के साथ शहतूत के अर्क का इस्तेमाल किया गया है। इन प्राकृतिक उत्पादों की मौजूदगी के कारण यह फेस मास्क त्वचा को कई तरह से सुरक्षा प्रदान करने में मदद कर सकता है।

गुण :

  • कील-मुंहासों की समस्या से राहत दिला सकता है।
  • बैक्टीरियल इन्फेक्शन से बचाव करने में सहायक हो सकता है।
  • मुंहासों के कारण त्वचा पर आने वाली सूजन को कम कर सकता है।
  • त्वचा को साफ-सुथरा और स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
  • डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है।
  • हानिकारक रसायन शामिल नही हैं।
  • महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयोगी है।

अवगुण :

  • कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नही हैं।

4. पर्ल ऑर्गेनिक स्किनकेयर सैफरन रोज पेटल फेस पैक

कंपनी के मुताबिक उन्होंने अपने इस फेस पैक को बनाने के लिए मुख्य रूप से कुछ अहम प्राकृतिक उत्पादों  (जैसे :- चंदन, केसर, गुलाब, मेथी और हल्दी) को शामिल किया है। ये उत्पाद प्राकृतिक रूप से त्वचा के सुरक्षा प्रदान करने का काम कर सकते हैं। यही कारण है कि यह फेस पैक भी त्वचा की देखभाल कर चेहरे को आकर्षक और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।

गुण :

  • मुंहासों से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
  • चेहरे पर जमे अतिरिक्त तेल को हटाने का काम कर सकता है।
  • दाग-धब्बों को हटाने में भी सहायक साबित हो सकता है।
  • त्वचा को नर्म, मुलायम और चमकदार बनाने का काम कर सकता है।

अवगुण :

  • कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नही हैं।

5. वाओ स्किन साइंस उबटन फेस एंड बॉडी पैक

कंपनी ने अपने इस पैक को कुछ इस तरह से तैयार किया है कि इसे चेहरे के साथ-साथ पूरे शरीर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह प्रोडक्ट पारंपरिक उबटन को आधार बनाते हुए तैयार किया गया है, जिसमें बादाम, हल्दी, गुलाब, चंदन, केसर और काबुली चना शामिल है।

गुण :

  • त्वचा में मौजूद गंदगी को साफ कर निखार लाने में मदद कर सकता है।
  • त्वचा को पोषण प्रदान करने का काम कर सकता है।
  • त्वचा को नर्म, मुलायम और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।
  • त्वचा को नमी प्रदान करने में सहायक हो सकता है।
  • अतिरिक्त तेल की मात्रा को हटाने में मदद कर सकता है।
  • सल्फेट, सिलिकॉन और पैराबेन जैसे रसायनों से मुक्त है।

अवगुण :

  • कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नही हैं।

पढ़ते रहें लेख

6. हिमालया हर्बल्स ऑयल क्लियर मड पैक

हिमालया का यह फेस पैक खासकर ऑयली त्वचा वाले लोगों के लिए तैयार किया गया है। इसे बनाने के लिए मुख्य रूप से मुल्तानी मिट्टी और अखरोट का प्रयोग हुआ है। यह त्वचा पर मौजूद गंदगी को हटाने में मदद कर सकता है। साथ ही त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल की समस्या को दूर करने में भी सहायक हो सकता है।

गुण :

  • त्वचा पर मौजूद गंदगी को गहराई से साफ कर त्वचा को चमकदार बना सकता है।
  • त्वचा को नमी प्रदान करने का काम कर सकता है।
  • अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद कर सकता है।
  • ब्लैकहेड्स और डेड स्किन को निकालने में सहायक साबित हो सकता है।
  • त्वचा को नर्म और मुलायम बना सकता है।
  • त्वचा की रंगत को बरकरार रखने में मदद कर सकता है।

अवगुण :

  • पैराबेन का उपयोग शामिल है।

7. वीएलसीसी मड फेसपैक

जैसा कि इस फेस पैक के नाम में ‘मड’ शब्द का प्रयोग किया गया है, जिसका हिंदी में अर्थ होता है मिट्टी। यह इस बात को सीधे तौर पर प्रदर्शित करता है कि त्वचा के लिए उपयोगी कुछ खास मिट्टी का उपयोग कर इस फेस पैक को तैयार किया है। साथ ही इसमें बादाम, मिंट और सनफ्लावर ऑयल के साथ हल्दी पाउडर भी शामिल है। यह त्वचा को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही ऑयली स्किन की समस्या को दूर करने में सहायक साबित हो सकता है।

गुण :

  • त्वचा में कसाव लाने का काम कर सकता है।
  • त्वचा को नर्म, मुलायम और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।
  • त्वचा की गहराई से सफाई कर सकता है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।

अवगुण :

  • फेसमास्क की मोटी लेयर लगानी पड़ती है, जिस कारण यह जल्दी खत्म हो सकता है।

8. बायोटिक बायो फ्रूट व्हाइटनिंग एंड डिपिगमेंटेशन एंड टैन रिमूवल फेस पैक

कंपनी का दावा है कि उन्होंने अपने इस फेस पैक को मुख्य रूप से अनानास, टमाटर, नींबू और पपीता जैसे कुछ फलों का उपयोग कर तैयार किया है। इसके अलावा, इस फेस पैक में मुल्तानी मिट्टी, गेरू, यशद भस्म और बबूल की गोंद को भी शामिल किया गया है। इन सभी तत्वों की मौजूदगी के कारण यह फेसपैक चेहरे पर जमी गंदगी को हटाने के साथ ही अतिरिक्त तेल की समस्या से राहत दिलाने में भी मदद कर सकता है।

गुण :

  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
  • नियमित उपयोग त्वचा को नर्म, मुलायम और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।
  • नियमित उपयोग से त्वचा की रंगत में सुधार हो सकता है।
  • महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयोगी है।

अवगुण :

  • कुछ लोगों को रंगत में सुधार के लिए उतना प्रभावी नहीं लग सकता है।
  •   टब पैकिंग के कारण कुछ लोगों को अनहाइजीनिक लग सकता है। ऐसे में इस्तेमाल से पूर्व हमेशा हाथों को अच्छे से धोने के बाद ही इसे इस्तेमाल में लाना चाहिए।

9. हिमालया हर्बल्स प्यूरिफाइंग नीम पैक

कंपनी का दावा है कि इस फेस पैक को खासतौर पर ऑयली और मुंहासे युक्त त्वचा के लिए तैयार किया गया है। इसे बनाने के लिए मुख्य रूप से मुल्तानी मिट्टी, हल्दी और नीम को शामिल किया गया है। यही कारण है कि यह फेस पैक प्राकृतिक रूप से त्वचा को सुरक्षा प्रदान करने का काम कर सकता है।

गुण :

  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
  • तैलीय और मुंहासे युक्त त्वचा के लिए सहायक साबित हो सकता है।
  • त्वचा पर मौजूद गंदगी को गहराई से साफ करने में मदद कर सकता है।
  •   एंटीबैक्टीरियल (बैक्टीरिया नष्ट करने वाला) और एंटीफंगल (फंगस दूर करने वाला) गुण मौजूद हैं।

अवगुण :

  • पैराबेन का इस्तेमाल किया गया है।
  •   अत्यधिक रूखी त्वचा वाले लोगों को इस्तेमाल के बाद त्वचा पर कुछ खिंचाव महसूस हो सकता है।

10. पल्म ग्रीन टी क्लियर फेस मास्क

कंपनी का दावा है कि यह फेस पैक प्राकृतिक क्ले, शुद्ध ग्रीन टी और ग्लाइकोलिक एसिड के साथ तैयार किया गया है। यह त्वचा को पोषण प्रदान करने के साथ त्वचा पर मौजूद गंदगी और अतिरिक्त तेल को साफ कर सकता है। साथ ही कील-मुंहासों की समस्या को भी काफी हद तक कम करने में कारगर साबित हो सकता है।

गुण :

  • ऑयली और मुंहासे युक्त त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • तैलीय ग्रंथियों की सक्रियता को कम करने में मदद कर सकता है।
  • दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है।
  • त्वचा की प्राकृतिक नमी को बनाए रखने में सहायक हो सकता है।
  • गंदगी के साथ ही मृत त्वचा को निकालने में भी मदद कर सकता है।
  • PETA द्वारा सर्टिफाइड शुद्ध वीगन (पशु उत्पाद शामिल नहीं) उत्पाद है।
  • पैराबेन, फ्थालेट और एसएलएस (सोडियम लारेथ सल्फेट) जैसे रसायन शामिल नही हैं।

अवगुण :

  • पैकेजिंग कांच की है और काफी भारी है, इसलिए ट्रैवल फ्रेंडली नहीं है।
  • कुछ लोगों को इस्तेमाल के वक्त हल्की चुनचुनाहट महसूस हो सकती है।

11. बायोटिक बायो क्लोव प्यूरिफाइंग एंटी ब्लेमिश फेस पैक

कंपनी के अनुसार यह फेस पैक मुख्य रूप से ऑयली और मुंहासे युक्त त्वचा के लिए बनाया गया है। इस फेस पैक को बनाने के लिए लौंग और हल्दी का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा, इसमें गंधक, पिपरमिंट, गेरू और यशद भस्म जैसे कुछ अन्य प्राकृतिक उत्पाद भी शामिल हैं। इन प्राकृतिक उत्पादों की मौजूदगी के कारण यह फेस पैक त्वचा को गहराई से साफ कर चेहरे पर अतिरिक्त तेल की समस्या को नियंत्रित कर सकता है।

गुण :

  • चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है।
  • त्वचा पर मौजूद गंदगी को हटाने में मददगार हो सकता है।
  • चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त तेल को हटा सकता है।
  • त्वचा की रंगत में सुधार करने में सहायक साबित हो सकता है।
  • त्वचा को नमी प्रदान करने का काम कर सकता है।
  • पुरुषों के लिए उपयुक्त है।

अवगुण :

  • दावे के विपरीत कुछ लोगों को कील-मुंहासों पर उतना कारगर नहीं लग सकता है।
  • दाग-धब्बों से राहत के लिए लंबे समय तक उपयोग करना पड़ सकता है।

आगे पढ़ें

लेख के अगले भाग में अब हम तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छा फेस पैक चुनते वक्त ध्यान रखने वाली कुछ अहम बातें बताएंगे।

तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट फेस पैक कैसे चुनें?

निम्न बिंदुओं को ध्यान में रख तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छा फेस पैक का चुनाव आसानी से किया जा सकता है।

  • जो त्वचा पर मौजूद गंदगी को गहराई से साफ कर सके।
  • चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त तेल को हटाने की क्षमता हो।
  • त्वचा को नमी प्रदान करने में सहायक हो।
  • एंटीबैक्टीरियल प्रभाव मौजूद हो ताकि मुंहासों पर प्रभावी असर कर सके।
  • मृत त्वचा को हटाने में सहायक हो।
  • कोई एलर्जिक रिएक्शन न हो।
  • डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड हो।
  • पैराबेन, सल्फेट और एसएलएस (सोडियम लारेथ सल्फेट) जैसे रसायन शामिल न हों।

अंत तक पढ़ें

लेख के अगले भाग में अब हम आपको ऑयली त्वचा के लिए फेस पैक लगाने का सही तरीका बताएंगे।

तैलीय त्वचा पर बेस्ट फेस पैक लगाने का सही तरीका

निम्न बिन्दुओं के माध्यम से ऑयली स्किन के लिए फेस पैक लगाने का सही तरीका समझा जा सकता है।

  • सबसे पहले अपने चेहरे और गर्दन की त्वचा को पानी से धोकर अच्छे से साफ कर लें।
  • अब चेहरे और गर्दन पर फेस पैक की एक लेयर लगाएं और आंख व मुंह के क्षेत्र को बचा कर रखें।
  • अब इसे करीब 10 से 15 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें।
  • समय पूरा होने पर मुलायम स्पंज या तौलिए से इसे साफ कर लें।
  • अंत में अपने चेहरे और गर्दन को ठंडे पाने से साफ कर लें।

तो अब जब आप ऑयली स्किन के लिए फेस पैक से जुड़ी सभी जरूरी बातें जान चुके हैं तो एक उपयुक्त फेस पैक चुनने में आपको बिलकुल भी मुश्किल नहीं होगी। तो देर किस बात की, लेख में दी गई टॉप-11 तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट फेस पैक की लिस्ट देखें और दी गई अमेजन लिंक के माध्यम से किसी एक फेस पैक को खरीदें और उपयोग में लाएं। उम्मीद करते हैं कि तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छा फेस पैक का चुनाव करने में यह लेख काफी हद तक कारगर रहा होगा।

Sources

Articles on StyleCraze are backed by verified information from peer-reviewed and academic research papers, reputed organizations, research institutions, and medical associations to ensure accuracy and relevance. Check out our editorial policy for further details.
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख