ऑयली स्किन के लिए 14 सबसे अच्छे साबुन – Best Soap For Oily Skin in Hindi

ऑयली स्किन एक आम समस्या है। इसके कारण रोम छिद्र भर जाते हैं, जिस वजह से मुंहासे निकल आते हैं। हालांकि, ऑयली स्किन के लिए बाजार में कई साबुन मौजूद हैं, लेकिन सबसे अच्छा कौन-सा है, इसका चुनाव करना मुश्किल होता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसी ही समस्या है, तो आप स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल को जरूर पढ़िए। यहां हम तैलीय त्वचा के लिए साबुन के बारे में बता रहे हैं। इस आर्टिकल में 14 अलग-अलग तरह के साबुनों की लिस्ट दी गई है। हम हर साबुन की कुछ खूबियां, तो कुछ नुकसान बताएंगे। बस आप इन सभी साबुन के बारे में पढ़ें और अपनी पसंद का कोई भी साबुन चुन लें। हर साबुन के साथ हमने अमेजॉन का लिंक भी दिया है।
स्क्रॉल करें
यहां हम बेस्ट साबुन फॉर ऑयली स्किन के बारे में बता रहे हैं।
विषय सूची
ऑयली स्किन के लिए बेस्ट साबुन के नाम
ऑयली स्किन के लिए बेस्ट साबुन चुनने से पहले एक बार त्वचा विशेषज्ञ की राय भी जरूर लें कि इन 14 में से, कौन-सा साबुन आपके लिए सबसे बेहतर है
1. हिमालया हर्बल्स नीम और टर्मरिक साबुन
हिमालया ने इस साबुन को प्राकृतिक तत्वों से बनाया है, जो त्वचा की हर तरह से रक्षा कर सकता है। हिमालया का कहना है कि इस साबुन में नीम और हल्दी का तेल होता है, जिसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। नीम का तेल त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करता है और मुंहासे व अन्य बैक्टीरियल संक्रमणों को खत्म कर सकता है। वहीं, हल्दी त्वचा की नमी को बनाए रखते हुए एक समान टोन प्रदान करती है, जिससे त्वचा कोमल हो सकती है।
गुण:
- सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- इसे प्रतिदिन इस्तेमाल किया जा सकता है।
- यात्रा के लिए अनुकूल पैकेजिंग।
- यह एसएलएस (सोडियम लॉरेथ सल्फेट) से मुक्त है, जो एक प्रकार का केमिकल होता है।
अवगुण:
- इसकी गंध बहुत तेज होती है।
2. मेडिमिक्स आयुर्वेदिक क्लासिक 18 हर्बस साेप
साबुन बनाने वाली कंपनियों में मेडिमिक्स सबसे चर्चित नाम है। इस साबुन को 18 प्रकार की जड़ी-बूटियों से मिलाकर बनाया जाता है। इसमें पाई जाने वाली जड़ी-बूटियां दाने, चकत्ते और फोड़े आदि से बचाती हैं। वहीं, शरीर की गंध को दूर करने और पसीने की वजह से होने वाले रैशेज की चुभन को होने से रोकती हैं। इसके अलावा, ये जड़ी-बूटियां तैलीय त्वचा की चिकनाई को दूर करती हैं।
गुण:
- यह साबुन त्वचा को मुंहासे और फुंसियों से बचाता है।
- पसीना की बदबू को लंबे समय तक नहीं आने देता है।
- त्वचा के संक्रमण को ठीक करने के लिए अच्छा साबुन है और इसमें कोई पशु फैट नहीं होता है।
- चिकनी, चमकदार और साफ त्वचा देता है।
अवगुण:
- यह साबुन महंगा है।
- अन्य साबुन के मुकाबले पानी में जल्दी गल सकता है।
3. संतूर सैंडल और टर्मरिक सोप फॉर टोटल स्किन केयर
चंदन और हल्दी सदियों से त्वचा की देखभाल के लिए आवश्यक रहे हैं। कंपनी दावा करती है कि इस साबुन में मौजूद हल्दी और चंदन का मिश्रण न केवल त्वचा को गहराई से साफ कर मुलायम करता है, बल्कि त्वचा को चमकदार भी बनाता है।
गुण:
- पिंपल्स और डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद कर सकता है।
- तैलीय और मुंहासे वाली त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है।
- त्वचा को स्वस्थ बनाने के साथ ही काेमल बनाने में मददगार है।
- एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर, जो त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम कर सकता है।
अवगुण:
- ड्राई स्किन वालों के लिए उपयुक्त नहीं है।
4. वादी हर्बल्स लग्जूरियस सैफ्रॉन स्किन व्हाइटनिंग थेरेपी सोप
केसर और बकरी के दूध के गुणों से समृद्ध यह सोप त्वचा के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। इसे बनाने वाली कंपनी दावा करती है कि यह रंग को साफ करने में मदद करता है और त्वचा को कोमल व चमकदार बना सकता है। यह त्वचा की गंदगी को दूर कर उसे साफ दिखने में मदद कर सकता है।
गुण:
- त्वचा के मुंहासों को दूर कर सकता है।
- पसीने की बदबू को दूर करता है।
- अन्य साबुनों के मुकाबले सस्ता है।
- इसे नियमित उपयोग कर सकते हैं।
अवगुण:
- इसकी सुगंध तेज होती है, जो कुछ लोगों को पसंद नहीं आ सकती।
5. डव गो फ्रेश ऑयल कंट्रोल मॉइस्चराइजिंग सोप
डव एक भरोसेमंद सोप है। खासकर, महिलाओं के लिए यह पसंदीदा ब्रांड है। इसमें पाया जाने वाला गुलाब जल त्वचा से अतिरिक्त तेल को हटाने में फायदेमंद हो सकता है। यह नमी को बिना नुकसान पहुंचाए त्वचा की सफाई करता है और प्राकृतिक नमी को बनाए रख सकता है।
गुण:
- यह एक माइल्ड क्लीन्जर है, जो त्चचा की गंदगी को साफ करता है।
- त्वचा को गहराई से पोषण दे सकता है।
- यह त्वचा को नरम व चमकदार बनाता है।
- मॉइस्चराइजिंग फॉर्मूला के साथ यह त्वचा में नमी बनाए रख सकता है।
अवगुण:
- पानी में तेजी से गल जाता है।
- यह साबुन थोड़ा महंगा है।
6. रिचफील कैलेंडुला सोप फॉर एक्ने
रिचफील कैलेंडुला सोप त्वचा को कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद कैलेंडुला फूल के एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासे के इलाज में प्रभावी हो सकते हैं। इसका डीप-क्लीन फॉर्मूला त्वचा की गंदगी को हटा सकता है और त्वचा की सतह पर अतिरिक्त तेल को कम कर सकता है।
गुण:
- त्वचा को बेहतर तरीके से निखारने में सहायक है।
- त्वचा को कोमल करने के साथ ही अतिरिक्त तेल को दूर करता है।
- मुंहासे और उसके निशान को दूर करने और इलाज में मदद कर सकता है।
- हानिकारक केमिकल्स से रहित है।
अवगुण:
- यह साबुन थोड़ा महंगा है।
- सूखी त्वचा वालों के लिए फायदेमंद नहीं है।
7. बायोटीक बायो ऑरेंज पील रीवाइटलाइजिंग बॉडी सोप
यह साबुन आपकी त्वचा के प्राकृतिक पीएच संतुलन को बिगाड़े बिना गंदगी को साफ करता है। इसे शुद्ध नारंगी तेल, ऑरेंज जेस्ट, कस्तूरी जड़, अखरोट, मार्गोसा और हल्दी के मिश्रण से बनाया जाता है। यह त्वचा को पोषण प्रदान करता है, जिससे आप फ्रेश और युवा महसूस करते हैं।
गुण:
- यह साबुन त्वचा विशेषज्ञ द्वारा प्रमाणित है।
- यह साबुन प्राकृतिक तत्वों से बना 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक है।
- यह साबुन आर्टिफिशल फोमिंग एजेंट और पैराबेंस जैसे केमिकल्स से मुक्त है।
- त्वचा को अच्छी तरह से साफ करता है।
- आसानी से घुलता नहीं है और लंबे समय तक चलता है।
- त्वचा को मुंहासों के प्रभाव से बचाने में मदद कर सकता है।
- त्वचा के अतिरिक्त तेल को साफ कर सकता है।
अवगुण:
- सूखी त्वचा के अनुरूप नहीं है।
- संवेदनशील त्वचा वाले लोगों पर भी इसका हानिकारक असर हो सकता है।
8. बायोटीक आलमंड ऑयल नैरशिंग बॉडी सोप
यह साबुन अनावश्यक तेल को त्वचा से अलग कर निखार प्रदान कर सकता है। इस साबुन में नारियल, अरंडी, नीम, बादाम और हल्दी का तेल होता है। इन खूबियों के कारण यह तेल संवेदनशील त्वचा वालों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
गुण:
- शुष्क त्वचा को प्रभावी रूप से मॉइस्चराइज कर सकता है।
- त्वचा को ताजगी प्रदान कर सकता है।
- हानिकारक रसायनों से मुक्त है।
- इसे प्रतिदिन उपयोग किया जा सकता है।
अवगुण:
- कुछ उपयोगकताओं के अनुसार इसकी गुणवत्ता ठीक नहीं है।
- उपयोग करने पर बहुत जल्दी गल जाता है।
9. ग्लूटालाइट ग्लूटाथियोन स्किन व्हाइटनिंग साबुन
यह साबुन चेहरे और शरीर से गंदगी को हटाने में प्रभावी रूप से काम कर सकता है। यह मृत त्वचा से छुटकारा दिलाता है। इसमें ग्लूटाथियोन होता है, जो एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट होता है। इससे त्वचा चमकदार रहती है। ग्लूटाथियोन युक्त साबुन का नियमित उपयोग शरीर को चमक प्रदान कर सकता है। इसके शक्तिशाली और प्राकृतिक तत्व त्वचा के धब्बों और मुंहासों के निशान को कम करने में मदद कर सकते हैं।
गुण:
- सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- पिंपल्स जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए अच्छा तरीका है।
- त्वचा से अतिरिक्त तेल को दूर करने में फायदेमंद है।
- यह चमकदार और स्वस्थ त्वचा पाने में मदद करता है।
अवगुण:
- अन्य साबुन के तुलना में अधिक महंगा है।
- इसमें केमिकल्स पाए जाते हैं।
- कुछ उपयोगकर्ताओं के अनुसार त्वचा रूखी हो सकती है।
10. पियर्स ऑयल क्लियर एंड ग्लो सोप बार
बाजार में पियर्स एक जाना-माना ब्रांड है। यहां हम इसके ऑयल क्लियर एंड ग्लो सोप की बात कर रहे हैं। यह साबुन बाजार में ज्यादा बिकने वाले पियर्स के विभिन्न प्रोडक्ट्स में से एक है। यह त्वचा पर तेल और नमी का सही संतुलन बनाए रखता है। यह साबुन त्वचा से गंदगी को दूर करके उसे मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकता है।
गुण:
- रोज उपयोग करने के मामले में यह आदर्श है।
- अच्छी तरह से झाग बनाता है।
- पैराबेन्स नामक केमिकल से मुक्त है।
- अन्य साबुनों के मुकाबले पॉकेट फ्रेंडली है यानी यह बजट के अनुकूल है।
अवगुण :
- इसमें एसएलएस नामक केमिकल पाया जाता है, जो त्वचा पर सूखेपन और जलन का कारण बन सकता है।
11. सेबामेड क्लींजिंग बार सोप
इसे बनाने वाली कंपनी का कहना है कि यह साबुन तैलीय त्वचा में हल्के मुंहासों, पिंपल्स और ब्लैकहेड्स को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इस साबुन में अमीनो एसिड और विटामिन होते हैं, जो त्वचा को कोमल बनाने में मदद करते हैं।
गुण:
- संवेदनशील त्वचा पर फायदेमंद है।
- सामान्य से तैलीय त्वचा वाले भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
- डर्मेटोलॉजिस्ट के जरिए प्रमाणित है।
- पैराबेन्स से मुक्त होता है।
अवगुण:
- यह साबुन थोड़ा महंगा है।
- इसे आर्टिफिशल खुशबू से तैयार किया जाता है।
12. टीएनडब्ल्यू पोटेटो राइस सोप
टीएनडब्ल्यू यानी द नैचुरल हैंडमेड साबुन बनाने वाली कंपनी दावा करती है कि यह साबुन पूरी तरह से प्राकृतिक है। इसे मशीन की जगह हाथों से बनाया जाता है। इसे बनाने में प्राकृतिक और आयुर्वेदिक सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है। यह त्वचा की कई तरह से मदद करता है। यह त्वचा से झाइयों को कम करने में प्रभावी है। इसके अलावा, ऑयली स्किन के लिए साबुन की श्रेणी में इसे रखा जा सकता है।
गुण:
- केमिकल मुक्त साबुन है।
- यह काले धब्बों और पिगमेंटेशन को कम करके साफ व कोमल त्वचा पाने में मदद कर सकता है।
- यह ऑयली स्किन वाले पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
अवगुण:
- इसकी गंध तेज होती है, जो कुछ लोगों को पसंद नहीं आ सकती।
- ड्राई स्किन वालों के लिए उपयुक्त नहीं है।
13. ऑर्गेनिकल बेंटोनाइट क्ले एंड राइस फ्लौर डीप क्लींजिंग साेप
यह साबुन शक्तिशाली तत्वों का मिश्रण है, जो इसे तैलीय त्वचा के लिए आदर्श क्लींजिंग सोप बनाता है। बेंटोनाइट क्ले त्वचा से अतिरिक्त तेल को अवशोषित करके उसे कोमलता प्रदान करता है।
गुण:
- एसएलएस मुक्त है।
- एक बेहतरीन स्किन लाइटनिंग एजेंट है।
- पैराबेन्स से मुक्त साबुन है।
अवगुण:
- यह साबुन महंगा है।
- इसकी खुशबू तेज है।
- त्वचा रूखी हो सकती है।
14. फ्रेंच पिंक एंड मुल्तानी क्ले जेंटल बाथिंग बार
यह साबुन पोर्स की गंदगी को साफ करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद मुल्तानी मिट्टी अधिक तेल के उत्पादन को संतुलित करने में मदद कर सकती है। साथ ही इसमें विभिन्न एसेंशियल ऑयल भी होते हैं, जो इस्तेमाल करने वाले के मूड में सुधार कर सकते हैं।
गुण:
- मुंहासे की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
- तैलीय त्वचा के लिए अच्छा है।
- त्वचा की ताजगी और कोमलता के लिए फायदेमंद हो सकता है।
- हानिकारक कैमिकल्स से मुक्त है।
अवगुण:
- बहुत महंगा है।
- ड्राई स्किन वालों की त्वचा को रूखा कर सकता है।
आगे है और जानकारी
यहां हम आपको बता रहे हैं ऑयली स्किन के लिए सोप कैसे चुनें।
ऑयली त्वचा के लिए सबसे अच्छा साबुन कैसे चुने?
- किसी भी प्रकार के साबुन का चुनाव करते समय दिमाग में एक सवाल जरूर आता है कि ऑयली स्किन के लिए साबुन का चयन कैसे करें। इसलिए, यहां हम कुछ टिप्स दे रहे हैं, जिससे आप ऑयली स्किन के लिए बेस्ट साबुन का चुनाव कर सकते हैं।
- किसी भी साबुन को खरीदने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें।
- यह जानना भी जरूरी है कि साबुन का परीक्षण त्वचा विशेषज्ञों के द्वारा किया गया है या नहीं।
- आनलाइन खरीदते समय वहां उपलब्ध उपयोगकर्ता के रिव्यू और रेटिंग कोा जरूर देखें।
- साबुन के पैकेट पर उसे बनाने में इस्तेमाल की गई सामग्रियों के बारे में भी लिखा होता है, जिसे चेक करना जरूरी है।
- अपने त्वचा विशेषज्ञ से भी अपनी त्वचा के हिसाब से ऑयली स्किन के लिए साबुन के बारे में भी जान सकते हैं।
ऑयली स्किन का होना कोई समस्या नहीं है, लेकिन अधिक मात्रा में ऑयल का बनना समस्या का कारण बन सकता है। इसलिए, हमने 14 बेस्ट साबुन फॉर ऑयली स्किन के बारे में इस आर्टिकल में बताया। आपने जाना कि कौन-सा साबुन ऑयली स्किन के लिए किस प्रकार फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा, आर्टिकल में आपने तैलीय त्वचा के लिए साबुन के गुण और अवगुण के बारे में भी जाना, जिससे आपके लिए सही साबुन का चुनाव करने में मदद मिलेगी। हम उम्मीद करते हैं, यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। ऐसे ही और ब्यूटी टिप्स के लिए आप स्टाइलक्रेज के अन्य आर्टिकल पढ़ सकते हैं।
और पढ़े:
- रूखी त्वचा के लिए 10 सबसे अच्छे साबुन
- पिंपल के लिए 12 सबसे अच्छे साबुन
- संवेदनशील त्वचा (सेंसिटिव स्किन) के लिए 9 सबसे अच्छे साबुन
- त्वचा का रंग साफ करने के लिए 13 सबसे अच्छे साबुन
- जानिए 10 सबसे अच्छे नीम साबुन के नाम