Written by , (शिक्षा- बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन)

कई लोगों की स्किन ऑयली होती है, जो कि त्वचा से संबंधित एक सामान्य समस्या है। इस समस्या में लोगों की त्वचा चिपचिपी महसूस होती है। इसी चिपचिपेपन के कारण वातावरण में मौजूद धूल के कण चेहरे पर चिपक जाते हैं और त्वचा को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय और समाधान खोजते रहते हैं। पर क्या आपको मालूम है कि टोनर का इस्तेमाल कर इस समस्या से राहत पाई जा सकती है। यही कारण है कि स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम कुछ चुनिंदा ऑयली स्किन के लिए टोनर के नाम और उनके गुण-दोष बताने जा रहे हैं, ताकि आप अपनी ऑयली स्किन के लिए बेस्ट टोनर का चुनाव ठीक प्रकार से कर पाएं।

पढ़ते रहें लेख

तो आइए बिना देर किए सबसे पहले हम जान लेते हैं कि ऑयली स्किन के लिए बेस्ट टोनर कौन-कौन से हैं।

ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छे टोनर के नाम

ऑयली स्किन के लिए बेस्ट टोनर की लिस्ट में जो टॉप 13 नाम शामिल हैं, वह कुछ इस प्रकार हैं।

1. प्लम ग्रीन टी अल्कोहल फ्री टोनर

Plum Green Tea Alcohol Free Toner

कंपनी का दावा है कि प्लम ग्रीन टी अल्कोहल फ्री टोनर ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छा टोनर है। इस टोनर को मुख्य तौर पर ग्रीन टी का अर्क, ग्लिसरीन और ग्लाइकोलिक एसिड के मिश्रण से तैयार किया गया है। इन सामग्रियों के गुणों के कारण यह ऑयली स्किन की वजह से होने वाली समस्याओं को दूर करने में सक्षम हो सकता है।

गुण :

  • त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल को हटा सकता है।
  • चेहरे की त्वचा पर मौजूद रोम छिद्रों में कसाव ला सकता है।
  • मृत त्वचा को निकालकर कील व मुंहासों की समस्या से राहत दिला सकता है।
  • दाग धब्बों को हल्का कर सकता है।
  • अल्कोहल फ्री है।
  • एंटीइन्फ्लामेट्री (सूजन कम करने वाला), एंटीबैक्टीरियल (बैक्टीरिया नष्ट करने वाला) और एंटीऑक्सीडेंट (मुक्त कणों को नष्ट करने वाला) गुणों से युक्त है।
  • 100 प्रतिशत वीगन (पशु से उत्पादित कोई सामग्री नहीं) है।
  • पैराबेन और फेथलेट जैसे रसायनों से मुक्त है।

अवगुण :

  • कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नही हैं।
Price at the time of publication: ₹273

2. रिइक्विल पोर रिफाइनिंग फेस टोनर

Recycle Por Refining Face Toner

संवेदनशील और ऑयली स्किन की समस्या से ग्रस्त लोगों के लिए ही कंपनी ने अपने इस खास टोनर को तैयार किया है। कंपनी का दावा है कि इस टोनर को बनाने के लिए विच हेजल, एलोवेरा, नींबू और समुद्री शैवाल जैसे कुछ प्राकृतिक उत्पादों को उपयोग में लाया गया है। इन प्राकृतिक सामग्रियों के कारण यह टोनर त्वचा पर अधिक तेल आने की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित कर सकता है।

गुण :

  • अल्कोहल फ्री फार्मूला से युक्त है।
  • त्वचा की प्राकृतिक नमी को बनाए रखता है।
  • त्वचा से तेल आने की समस्या को नियंत्रित कर सकता है।
  • मुंहासों को पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नियंत्रित कर सकता है।
  • रोम छिद्रों को साफ कर उनमें कसाव लाने का काम कर सकता है।
  • मेडिकली टेस्टेड है।
  • पैराबेन और सल्फेट जैसे रसायन शामिल नही हैं।
  • महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त है।

अवगुण :

  • कुछ लोगों को यह महंगा लग सकता है।
Price at the time of publication: ₹395

3. लोटस हर्बल्स बेसिलटोन कुकुम्बर एंड बेसिल क्लेरिफाइंग एंड बैलेंसिंग टोनर

Lotus Herbals Basilatone Cucumber and Basil Clarifying and Balancing Toner

कंपनी का दावा है कि इस टोनर को मुख्य रूप से खीरा, तुलसी की पत्ती और नीम के अर्क को मिलाकर तैयार किया गया है। इन प्राकृतिक सामग्रियों के इस्तेमाल की वजह से यह त्वचा पर सौम्य है और उसे अच्छे से साफ करने में सहायक साबित हो सकता है। यही कारण है कि लोटस कंपनी के इस प्रोडक्ट को ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छा टोनर माना जा सकता है।

गुण :

  •     त्वचा को साफ कर ताजगी का एहसास कराता है।
  •     प्राकृतिक नमी को बनाए रखता है।
  •     रोम छिद्रों में कसाव लाता है।
  •     त्वचा को नमी प्रदान करने का भी काम करता है।
  •     त्वचा की रंगत को सुधार सकता है।
  •     एंटीफंगल (फंगस को नष्ट करने वाला) और एंटीबैक्टीरियल (बैक्टीरिया को नष्ट करने वाला) गुण मौजूद हैं।

अवगुण :

  •     कुछ लोगों को महंगा लग सकता है।
Price at the time of publication: ₹211

4. बायोटिक टोनर्स, कुकुम्बर पोर टाइटनिंग एंड हनी वाटर क्लेरिफाइंग टोनर

Biotic Toners, Cucumber Por Titaning And Honey Water Clarifying Toner

ऑयली स्किन की समस्या से राहत दिलाने के लिए बायोटिक ब्रांड ने अपने दो प्रोडक्ट पेश किए हैं। इनमें से एक है बायो कुकुम्बर पोर टाइटनिंग टोनर और दूसरा है बायो हनी वाटर क्लेरिफाइंग टोनर। कंपनी का दावा है कि यह दोनों ही प्रोडक्ट ऑयली स्किन की समस्या से राहत दिला सकते हैं और पूरी तरह से हर्बल हैं। हालांकि, इनमें से बायो कुकुम्बर पोर टाइटनिंग टोनर को खास तौर पर ऑयली स्किन के लिए तैयार किया गया है। इस प्रोडक्ट में खीरे के साथ ही दारुहल्दी, धनिया, माजूफल और पुदीने के गुण शामिल हैं।

गुण :

  •     यह 100 प्रतिशत आयुर्वेदिक है।
  •     प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग किया गया है।
  •     त्वचा की प्राकृतिक नमी को खोने नहीं देता।
  •     त्वचा को अच्छे से साफ कर अतिरिक्त तेल को नियंत्रित कर सकता है।
  •     महिला और पुरुष दोनों ही इस्तेमाल कर सकते हैं।
  •     अल्कोहल का उपयोग नहीं हुआ है।

अवगुण :

  •     लगाने के दौरान चुभन का एहसास हो सकता है।

5. खादी नेचुरल रोज वाटर हर्बल स्किन टोनर

Khadi Natural Rose Water Herbal Skin Toner

प्राकृतिक गुलाब और एलोवेरा के अर्क के मिश्रण से इस टोनर को तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि सभी तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है। साथ ही यह ऑयली स्किन की समस्या से निजात दिलाने में सहायक साबित हो सकता है।

गुण :

  •     त्वचा की प्राकृतिक नमी को बनाए रखता है।
  •     त्वचा पर सौम्य है और चिपचिपाहट नहीं आने देता।
  •     चेहरे पर ताजगी का एहसास कराता है।
  •     फेस पैक बनाने के लिए भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
  •     त्वचा को पुनर्जीवित करने का काम कर सकता है।

अवगुण :

  •     सफर के दौरान ध्यान से ले जाने की आवश्यकता पड़ सकती है।
  •     बोतल पर सभी सामग्रियों का जिक्र नहीं किया गया है।

6. काया क्लीनिक एक्ने फ्री प्यूरीफाइंग टोनर

Kaya Clinic Acne Free Purifying Toner

कंपनी का दावा है कि उन्होंने अपने इस टोनर को खास तौर पर ऑयली स्किन के लिए तैयार किया है। यह त्वचा पर अधिक तेल आने की समस्या को तो नियंत्रित करता ही है, साथ ही मुंहासों की समस्या से भी राहत दिलाने का काम कर सकता है।

गुण :

  •     रोम छिद्रों में कसाव लाता है।
  •     जलन और चुभन की समस्या से राहत दिला सकता है।
  •     अल्कोहल का उपयोग नहीं किया गया है।
  •     त्वचा को साफ कर ताजगी का एहसास कराता है।

अवगुण :

  •     पैराबेन युक्त है।
  •     कुछ लोगों को महंगा लग सकता है।
Price at the time of publication: ₹182

पढ़ना जारी रखें

7. पिक्सी ग्लो टॉनिक

Pixie glow tonic

इस टोनर को एलोवेरा और जिनसेंग जैसे प्राकृतिक उत्पादों के साथ ग्लिसरीन बेस पर तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि इस टोनर में एक्सफोलिएशन (मृत त्वचा को निकालना) का गुण है। इस गुण के कारण यह न केवल त्वचा को साफ कर उसमें नई जान भर सकता है बल्कि ऑयली स्किन की समस्या को भी दूर कर सकता है।

गुण :

  •     त्वचा में नई जान भरने वाली सामग्रियों का उपयोग किया गया है।
  •     अल्कोहल का इस्तेमाल नहीं हुआ है।
  •     जलन या चुभन की समस्या पैदा नहीं करता है।
  •     संवेदनशील त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  •     कुछ दिनों के प्रयोग के बाद मुंहासों की समस्या से राहत दिला सकता है।

अवगुण :

  •     नियमित उपयोग करना पड़ सकता है।

8. हिमालया रिफ्रेशिंग एंड क्लेरिफाइंग टोनर

Himalaya Refreshing Clarifying Toner

कंपनी का दावा है कि इस टोनर को बनाने के लिए नींबू और मसूर की दाल जैसी कई प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग किया गया है। इसलिए यह टोनर 100 प्रतिशत हर्बल है। यह त्वचा को साफ करने के साथ ही त्वचा पर जमी तैलीय परत को हटाने में कारगर साबित हो सकता है।

गुण :

  •     त्वचा पर तेल निकलने की प्रक्रिया को नियंत्रित कर सकता है।
  •     डेड स्किन को निकाल सकता है।
  •     ताजगी का एहसास कराता है।
  •     त्वचा को नर्म, मुलायम और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।
  •     त्वचा को पोषण प्रदान करने में भी सहायक है।
  •     त्वचा पर जलन या चुभन पैदा नहीं करता है।
  •     त्वचा की प्राकृतिक नमी को खोने नहीं देता है।

अवगुण :

  •     अत्याधिक ऑयली स्किन वालों में इसका प्रभाव कुछ कम दिख सकता है।
Price at the time of publication: ₹93.5

9. ऑर्गेनिक हार्वेस्ट नीम तुलसी टोनर फॉर ऑयली स्किन

Organic Harvest Neem Tulsi Toner For Oily Skin

कंपनी का दावा है कि यह टोनर पूरी तरह से हर्बल है और इसे बनाने में मुख्य तौर पर नीम और तुलसी जैसी प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग किया गया है। यह त्वचा को साफ करने के साथ ही ऑयली स्किन की समस्या को भी काफी हद तक नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

गुण :

  •     यह ECOCERT द्वारा सर्टिफाइड ऑर्गेनिक टोनर है।
  •     त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल को नियंत्रित कर सकता है।
  •     रोम छिद्रों में कसाव लाने का काम करता है।
  •     अल्ट्रा वायलेट किरणों के कारण होने वाले नुकसान से भी बचाव कर सकता है।
  •     त्वचा के संक्रमण को भी दूर रखने में मदद कर सकता है।
  •     वीगन (पशु उत्पाद का प्रयोग नहीं) टोनर है।
  •     कोई एलर्जिक रिएक्शन नहीं है।

अवगुण :

  •     कुछ लोगों को रोम छिद्रों में कसाव लाने के लिए दिन में तीन बार तक इस्तेमाल करना पड़ सकता है।
Price at the time of publication: ₹311

10. जोवीस हर्बल कुकुम्बर स्किन टोनर

Jovis Herbal Cucumber Skin Toner

इस प्रोडक्ट को मुख्य रूप से खीरा और एलोवेरा के मिश्रण के साथ तैयार किया गया है और यह एक हर्बल प्रोडक्ट है। यह त्वचा को साफ करने के साथ ही ऑयली स्किन और मुंहासों की समस्या को भी ठीक करने में सहायक साबित हो सकता है।

गुण :

  •     त्वचा को अच्छे से साफ करता है।
  •     ताजगी का एहसास कराता है।
  •     त्वचा की प्राकृतिक नमी और तेल को नुकसान नहीं पहुंचाता है।
  •     जलन या चुभन की समस्या को दूर कर सकता है।
  •     त्वचा पर तेल आने की प्रक्रिया को नियंत्रित कर सकता है।

अवगुण :

  •     कुछ लोगों को इसकी महक तीखी लग सकती है।
  •     लगाने के बाद मुमकिन है कि त्वचा पर हल्की चिकनाहट बनी रहे।

11. लैक्मे एब्सोल्यूट पोर फिक्स टोनर

Lakme Absolute Pour Fix Toner

कंपनी का दावा है कि यह प्रोडक्ट त्वचा पर मौजूद गन्दगी को साफ कर त्वचा को चमकदार बनाने में मददगार साबित हो सकता है। साथ ही यह त्वचा को पुनर्जीवित करने में भी सहायक साबित हो सकता है।

गुण :

  •     त्वचा के रोम छिद्रों में कसाव लाता है।
  •     ताजगी का एहसास कराता है।
  •     त्वचा में नई जान ला सकता है।
  •     रोम छिद्रों पर जमी गन्दगी को साफ करता है।
  •     अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करता है।
  •     अल्कोहल का उपयोग नहीं हुआ है।

अवगुण :

  •     इसकी महक कुछ लोगों को नापसंद हो सकती है।
  •     कुछ लोगों को इसकी कीमत ज्यादा लग सकती है।
Price at the time of publication: ₹221

12. अरोमा मैजिक अरोमैटिक स्किन टोनर

Aroma Magic Aromatic Skin Toner

कंपनी का दावा है कि इस टोनर को तैयार करने में किसी तरह के हानिकारक रसायन का इस्तेमाल नहीं किया गया है। वहीं, इसमें अनार, लैवेंडर और पिपरमिंट का अर्क जैसे कई प्राकृतिक उत्पादों के साथ कुछ जड़ी-बूटियों को भी शामिल किया गया है। इन प्राकृतिक उत्पादों की मौजूदगी के कारण ही इसे ऑयली स्किन के लिए एक बेहतरीन टोनर माना जा सकता है।

गुण :

  •     यह त्वचा को पुनर्जीवित करने में मदद कर सकता है।
  •   यह स्किन को साफ करने के साथ ही चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त ऑयल को भी हटा सकता है।
  •     त्वचा की प्राकृतिक नमी को बनाए रखने में मदद कर सकता है।
  •     यह त्वचा को खूबसूरत और चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकता है।

अवगुण :

  •     दावे के विपरीत इस्तेमाल के बाद त्वचा पर हल्का रूखापन देखने को मिल सकता है।
Price at the time of publication: ₹125

13. लोटस हर्बल्स रोजस्टोन रोज पेटल्स फेसियल स्किन टोनर

Lotus Herbals Rosestone Rose Petals Facial Skin Toner
 कंपनी का दावा है कि इस टोनर को गुलाब की पत्ती, तुलसी और वेटिवर (खसखस) के मिश्रण के साथ तैयार किया गया है। इस कारण यह त्वचा को साफ करने के साथ त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल निकलने की प्रक्रिया को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

गुण :

  •     संवेदनशील त्वचा पर सौम्य है।
  •     अल्कोहल का उपयोग नहीं हुआ है।
  •     रूखी त्वचा के लिए उपयोगी है।
  •     त्वचा की प्राकृतिक नमी को बनाए रखने में मदद करता है।
  •     एंटीबैक्टीरियल (बैक्टीरिया नष्ट करने वाला) और एंटी इन्फ्लामेट्री (सूजन कम करने वाला) गुण मुंहासों की समस्या से राहत दिला सकते हैं।
  •     दाग धब्बों को हल्का करने में सहायक है।
  •     त्वचा की रंगत में सुधार कर सकता है।

अवगुण :

  •     अत्याधिक ऑयली स्किन के लिए उपयुक्त नहीं है।
  •     पैराबेन युक्त है।
  •     सामान्य के मुकाबले थोड़ा महंगा है।
Price at the time of publication: ₹211

आगे पढ़ें लेख

लेख के अगले भाग में अब हम आपको ऑयली स्किन के लिए टोनर चुनने की कुछ आसान टिप्स देंगे।

ऑयली स्किन के लिए टोनर कैसे चुनें?

ऑयली स्किन के लिए बेस्ट टोनर चुनने के लिए आपको निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • अधिक से अधिक हर्बल सामग्रियों का उपयोग शामिल हो।
  • रसायनों का इस्तेमाल कम किया गया हो।
  • त्वचा पर मौजूद तेल को हटाने के साथ तेल निकलने की प्रक्रिया को नियंत्रित कर सके।
  • रोम छिद्रों में कसाव लाने का गुण हो।
  • एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मौजूद हो तो बेहतर रहेगा।
  • अल्कोहल शामिल न हो।

अंत तक पढ़ें

लेख के अगले भाग में अब हम आपको ऑयली स्किन पर टोनर लगाने का सही तरीका बताएंगे।

ऑयली स्किन पर टोनर लगाने का सही तरीका

निम्न बिंदुओं की सहायता से आप ऑयली स्किन पर टोनर लगाने का तरीका जान सकते हैं।

  • सबसे पहले रुई या वाइप पर दो से चार बूंद टोनर लेकर चेहरे को पोंछना है, ताकि जमी गंदगी और डेड स्किन निकल जाए।
  • अब दो-दो मिनट के अंतराल पर टोनर को अपने हाथ पर लें और टैप करते हुए पूरे चेहरे पर करीब छह बार लगाएं।
  • ध्यान रहे, एक बार टैप करके टोनर लगाने के बाद आपको टोनर सूखने तक इंतजार करना होगा।

ऑयली स्किन के लिए टोनर इस्तेमाल करने का सही तरीका तो आप जान ही गई होंगी। साथ ही आपको ऑयली स्किन के लिए बेस्ट टोनर का चुनाव करने संबंधी उचित जानकारी भी हासिल हो चुकी होगी। इसके साथ ही आपको लेख में ऑयली स्किन के लिए बेस्ट टोनर के नाम भी बता दिए गए हैं। तो फिर देर किस बात की, ऊपर दिए गए नामों में से अपने लिए किसी एक उपयुक्त टोनर का चुनाव करें और उसे उपयोग में लाए। उम्मीद करते हैं कि यह लेख सही टोनर का चुनाव करने में काफी मददगार साबित होगा।

The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख