
ऑयली त्वचा के लिए 11 बेस्ट मॉइस्चराइजर – Best Moisturizer For Oily Skin In Hindi
त्वचा को मॉइस्चराइज रखना जरूरी है। अधिकतर लोगों का यही मानना है कि सिर्फ रूखी त्वचा वालों को मॉइस्चराजर की जरूरत होती है, जबकि ऐसा नहीं है। रूखी त्वचा के साथ-साथ तैलीय त्वचा वालों के लिए भी मॉइस्चराइजर जरूरी होता है। ऑयली त्वचा को मॉइस्चराइज रखने से त्वचा संबंधी कई परेशानियां कम हो सकती है। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम तैलीय त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर के बारे में बता रहे हैं, जो बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं।
नीचे स्क्रॉल करें
आर्टिकल के इस भाग में हम तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छा मॉइस्चराइजर के विभिन्न ब्रांड के बारे में बताएंगे।
विषय सूची
ऑयली त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर के नाम
बाजार में ऑयली त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर के कई ब्रांड मौजूद हैं। यहां हम उनमें से तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट मॉइस्चराइजर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। आप हर प्रोडक्ट के साथ दिए गए अमेजन लिंक पर क्लिक करके अपनी तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छा मॉइस्चराइजर का चुनाव कर सकते हैं।
1. पॉन्ड्स लाइट मॉइस्चराइजर
ब्यूटी प्रोडक्ट्स की फील्ड में पॉन्ड्स कंपनी का यह ऑयली त्वचा के लिए बेस्ट मॉइस्चराइजर है। इसमें विटामिन-ई, विटामिन-बी3, विटामिन-सी और एमिनो एसिड जैसे पोषक तत्वों के गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
गुण:
- त्वचा को नरम और चिकना रखने के साथ ही त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद कर सकता है।
- इसका लाइट वेट फॉर्मूला त्वचा में जल्दी अवशोषित हाे जाता है।
- यह त्वचा को समान रूप से टोन करके चमकदार बना सकता है।
- इसका एसपीएफ 15 यानी सन प्रोटेक्शन फैक्टर सूरज की यूवी किरणों से त्वचा की रक्षा कर सकता है।
- इसका हल्का और नॉन ऑयली फॉर्मूला त्वचा को चिपचिपा व तैलीय नहीं बनाता है।
- त्वचा पर आसानी से फैल जाता है, जिस कारण इसे चेहरे, हाथों व शरीर पर लगाना आसान होता है।
- त्वचा को गहराई से पोषण दे सकता है।
अवगुण:
- इसकी गंध कुछ लोगों को पसंद नहीं आ सकती है।
- पैकेजिंग यात्रा के अनुकूल नहीं है।
2. लैक्टो कैलामाइन स्किन बैलेंस डेली नरिशिंग लोशन
लैक्टो कैलामाइन का यह लोशन मुख्य रूप से तैलीय त्वचा के लिए बनाया गया है। इसमें काओलिन और ग्लिसरीन होता है, जो तेल को नियंत्रित कर त्वचा को जवां बना सकता है। काओलिन त्वचा की मृत कोशिकाओं को निकालता है। साथ ही इसमें मौजूद जिंक ऑक्साइड पिंपल का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को रोककर पोर्स को बंद करने में मदद कर सकता है।
गुण:
- ग्लिसरीन तेल को नियंत्रित कर कील-मुंहासों को कम करता है और त्वचा के पीएच को बनाए रखता है।
- त्वचा को हाइड्रेट करता है।
- त्वचा को चिपचिपा होने से रोक सकता है।
- त्वचा पर होने वाले रैशेज, खुजली व जलन से आराम दिलाता है।
- यह उम्र बढ़ने के कारण होने वालीं झुर्रियों की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।
- त्वचा को स्वस्थ बनाकर अतिरिक्त तेल को अवशोषित करने में मदद कर सकता है।
अवगुण:
- इसका उपयोग करने के बाद चेहरे पर सफेद परत जम सकती है।
- इसकी खुशबू तीव्र है।
3. प्लम ग्रीन टी मैटिफाइंग मॉइस्चराइजर
पल्म का यह मॉइस्चराइजर आपकी त्वचा को मैट लुक देता है, तेल को नियंत्रित करता है और त्वचा को हाइड्रेट करता है। इसमें ग्लाइकॉलिक एसिड और ग्रीन टी के गुण होते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं होने देते और त्वचा को जवां बनाए रख सकते हैं।
गुण:
- इसकी खुशबू मनमोहक है।
- त्वचा को मैटिफाई कर सकता है।
- कील-मुंहासों को रोकता है।
- इसकी पंप पैकेजिंग हाइजीनिक है।
- यह सिलिकॉन मुक्त और नॉन-कॉमेडोजेनिक यानी मुंहासे पैदा करने वाली सामग्री रहित है।
- त्वचा को अंदरूनी पोषण प्रदान कर सकता है।
- इसमें पैराबेंस व एसएलएस जैसे केमिकल्स नहीं मिलाए गए हैं।
- इसका परीक्षण जानवरों पर नहीं किया गया है।
अवगुण:
- कुछ लोगों को थोड़ा महंगा लग सकता है।
- इसमें PEG -400 नामक केमिकल होता है, जो त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है।
4. मामाअर्थ ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर
तैलीय त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर की लिस्ट में अगला नाम मामाअर्थ ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर का है। इसमें एप्पल साइडर विनेगर के साथ-साथ फैटी एसिड जैसे जरूरी पोषक तत्वों का उपयोग किया गया है, जो त्वचा की समस्याओं को दूर करने में मददगार हो सकते हैं।
गुण:
- त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित करने में मदद करता है।
- यह मुंहासे और फुंसियों को रोकने में मदद कर सकता है। इसे मुंहासे से ग्रस्त त्वचा के लिए बेस्ट मॉइस्चराइजर माना जा सकता है।
- इसका नॉन ग्रीसी फॉर्मूला है, जो चेहरे पर हल्का होता है और लगाने पर चिपचपा नहीं होता।
- त्वचा काे गहराई से पोषण कर सकता है।
- त्वचा को हाइड्रेशन प्रदान कर अतिरिक्त तेल को निकालने में मदद कर सकता है।
- इसका वाटर रिपेलेंट गुण लंबे समय तक छिद्रों को बंद करने और त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है।
- इसमें सल्फेट, पैराबैंस, एसएलएस, मिनलर ऑयल व पेट्रोलियम आदि का उपयोग नहीं किया गया है।
- यह प्रिजर्वेटिव और आर्टिफिशल खुशबू से रहित है।
अवगुण:
- रोजाना और अधिक मात्रा में उपयोग करने पर त्वचा ऑयली व मुंहासे वाली हो सकती है।
5. न्यूट्रोजीना ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर
ऑयली स्किन के लिए मॉइस्चराइजर की बात करें, तो न्यूट्रोजीना के इस मॉइस्चराइजर को ट्राई इस्तेमाल किया जा सकता है। यह मॉइस्चराइजर न सिर्फ लंबे वक्त तक त्वचा को नमी प्रदान करता है, बल्कि प्रदूषण से भी त्वचा की रक्षा कर सकता है। यह त्वचा को नर्म, मुलायम और जवां बनाने में मदद कर सकता है। यह नॉन कॉमेडोजेनिक है। इसका उपयोग करने पर मुंहासों की समस्या नहीं होती है।
गुण:
- इसमें एसपीएफ 15 होता है, जो सन प्रोटेक्शन देता है।
- इसका उपयोग करने पर त्वचा चिपचिपी नहीं होती है।
- यह लाइट वेटेड, नॉन ग्रीसी है और त्वचा में जल्दी से अवशोषित हो जाता है।
- इसकी पंप पैकिंग हाइजीनिक है। आप इसे यात्रा में भी आसानी से साथ ले जा सकते हैं।
- इसमें पैराबेंस जैसे हानिकारक केमिकल और कृत्रिम रंग या सुगंध नहीं है।
- इसकी थोड़ी-सी मात्रा ही काफी है।
- डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है।
- पुरुष और महिला दोनों के लिए उपयुक्त है।
अवगुण:
- थोड़ा महंगा है।
- इसमें ऑक्सीबेंजीन होता है, जिससे त्वचा पर रैशेज हो सकते हैं।
6. पॉन्ड्स सुपर लाइट जेल मॉइस्चराइजर
तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट मॉइस्चराइजर की इस लिस्ट में पॉन्ड्स कंपनी का एक और प्रोडक्ट शामिल है। कंपनी का दावा है कि एक बार लगाने के बाद यह 24 घंटे तक त्वचा को मॉइस्चराइज रख सकता है। इसके अलावा, इसमें त्वचा को पोषण पहुंचाने वाले ह्यलुरॉनिक एसिड और विटामिन-ई जैसे तत्व भी पाए जाते हैं।
गुण:
- इसका सुपर लाइटवेट और नॉन ग्रीसी फॉर्मूला त्वचा पर आसानी से फैल जाता है।
- इसका उपयोग आराम से पूरा साल किसी भी मौसम में किया जा सकता है।
- यह त्वचा को नरम और चिकनी रखने के साथ ही त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करता है।
- यह त्वचा पर किसी प्रकार की चिपचिपाहट नहीं छोड़ता है।
- त्वचा को ग्लोइंग और चमकदार बना सकता है।
- सभी प्रकार की त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है।
अवगुण:
- यह सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षा प्रदान नहीं करता है।
- अन्य मॉइस्चराइज के मुकाबले थोड़ा महंगा है।
- इसमें आर्टिफिशल खुशबू है।
7. अर्बन बोटैनिक्स® ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर
अर्बन बोटैनिक्स का यह ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर आपकी त्वचा से अतिरिक्त सीबम (sebum) को सोखकर उसे हाइड्रेट रख सकता है। यह आपकी त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोखकर त्वचा की रंगत को भी निखारता है। यह लाइटवेट होता है और त्वचा पर आसानी से फैल कर अवशोषित हो जाता है। इसमें नीम और तुलसी का अर्क मिलाया जाता है, जो सामान्य से तैलीय त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है।
गुण:
- ऑयल-फ्री फॉर्मूला त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाता है, जिससे त्वचा चिकनी और चमकदार बन जाती है।
- ब्रेकआउट की समस्या को दूर करने के साथ ही मुंहासों को कम करने में भी मददगार है।
- गंदगी को दूर कर एक्सफोलिएट का काम भी कर सकता है।
- 12 घंटे तक त्वचा को आसानी से मॉइस्चराइज्ड रखता है।
- स्किन को टोन करने और अनियंत्रित पोर्स को रोकने में मदद कर सकता है।
- त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद कर सकता है।
- इसमें पैराबेंस और थैलेट जैसे हानिकारक केमिकल का उपयोग नहीं किया गया है।
- ट्रैवल फ्रेंडली है।
- इसका उपयोग दिन में बाहर निकलने से पहले और रात को सोने से पहले बेस्ट नाइट क्रीम के रूप में भी कर सकते हैं।
अवगुण:
- इसकी खुशबू बेहतर नहीं है।
- कुछ लोगों को इससे त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती है। इसलिए, इसका उपयोग करने से पहले एक बार पैच टैस्ट जरूर कर लें।
8. अरोमा मैजिक जुनिपर बेरी ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर
अरोमा मैजिक का यह मॉइस्चराइजर त्वचा को हाइड्रेट रखता है। यह धूल-मिट्टी, प्रदूषण, केमिकल और सूरज की हानिकारक किरणों के चलते त्वचा से जो मॉइस्चर और पोषक तत्व खो जाते हैं, उन्हें फिर से प्रदान करता है। इसमें प्राकृतिक तत्व जैसे- जुनिपर बेरी, खीरा, लेमनग्रास तेल, एलोवेरा का रस और जोजोबा का तेल मौजूद है, जो त्वचा को जवां बनाए रखते हैं।
गुण:
- इसमें एसपीएफ 15 होता है, जो सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा की रक्षा कर सकता है।
- त्वचा को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकता है।
- हल्के-फुल्के दाग, मुंहासों और उनके निशान को ठीक करने में मदद कर सकता है।
- इसमें एंटीएजिंग, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से सुरक्षा प्रदान करते हैं।
- त्वचा के तेल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
- त्वचा को अच्छी तरह से पोषण देने के साथ ही हल्का ब्लीच भी कर सकता है।
- पॉकेट और ट्रैवल फ्रेंडली है।
अवगुण:
- लंबे समय तक त्वचा को हाइड्रेट नहीं कर सकता है।
- अधिक मात्रा में उपयोग करना पड़ता है।
9. लोटस हर्बल अल्फामॉइस्ट अल्फा हाइड्रोक्सी स्किन रिन्यूअल ऑइल फ्री मॉइस्चराइजर
तैलीय त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर की लिस्ट में अगला नाम लोटस हर्बल अल्फामॉइस्ट अल्फा हाइड्रोक्सी स्किन रिन्यूअल ऑइल फ्री मॉइस्चराइजर का है। इसमें पौधों से प्राप्त अल्फा हाइड्रोक्सी एक्सट्रेक्ट (रस) है, जो आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। इसमें अंगूर और एलोवेरा के साथ-साथ एंटीमाइक्रोबियल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी और एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं।
गुण:
- यह त्वचा को मुलायम बनाने के साथ ही रंगत को निखारने और त्वचा में ताजगी लाकर उसे जवां बनाने में मदद कर सकता है।
- यह हल्का है और बिल्कुल भी चिपचिपा नहीं है।
- यह आपकी त्वचा को अच्छे से मॉइस्चराइज करता है और उसे हाइड्रेट रख सकता है।
- त्वचा में आसानी से ब्लेंड हो जाता है यानी घुल जाता है।
- त्वचा को गहराई से पोषण और नमी प्रदान करता है।
- त्वचा पर ब्रेकआउट का कारण नहीं बनता है।
- त्वचा को प्राकृतिक तरीके से कोमल और चमकदार बना सकता है।
- त्वचा को बाहरी नुकसान से बचाकर मुंहासों को कम करने में मदद कर सकता है।
अवगुण:
- इसमें पैराबेंस है।
10. वाओ स्किन साइंस फेस मॉइस्चराइजर
तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट मॉइस्चराइजर की लिस्ट में एक नाम और आता है वाओ स्किन साइंस कंपनी के ऑयल फ्री फेस मॉइस्चराइजर का। इस मॉइस्चराइजर में ऑग्रेनिक सर्टिफाइड एप्पल साइडर विनेगर, चुकंदर का अर्क और ह्यलुरोनिक एसिड होता है, जो त्वचा को हाइड्रेट और मुलायम बनाने में मदद करता है।
गुण:
- इसका ऑयल फ्री फार्मूला त्वचा में जल्दी ही अवशोषित हो जाता है।
- त्वचा की नमी को बनाए रखने के साथ ही इसे स्मूद और सॉफ्ट बनाता है।
- इसका उपयोग अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करने के लिए किया जा सकता है।
- आप इसे रोजाना उपयोग कर सकते हैं।
- इससे त्वचा को पूरे दिन मॉइस्चराइज रखा जा सकता है।
- इसमें मिनरल ऑयल, सिलिकॉन्स, पैराबेंस और कलर नहीं मिलाए जाते हैं।
अवगुण:
- यह पूरी तरह से रासायनिक मुक्त नहीं है और इसकी गंध थोड़ी अजीब है।
- सर्दियों में इसका उपयोग नहीं किया जा सकता, इससे ब्रेकआउट की समस्या हो सकती है।
11. री’ एक्विल ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर
हमारी लिस्ट में तैलीय त्वचा के लिए क्रीम में सबसे आखिरी नाम आता है री’ एक्विल कंपनी के ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर का। यह ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर लाइट वेटेड है और नॉन ग्रीसी फॉर्मूला से बना है, जो सामान्य और तैलीय दोनों प्रकार की त्वचा के लिए अच्छा है।
गुण:
- त्वचा को लंबे समय तक मॉइस्चराइज करने के साथ ही सॉफ्टनेस प्रदान कर सकता है।
- एंटी इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा के इर्रिटेशन को दूर करने में मदद कर सकता है।
- इसे लगाने से मुंहासे और फुंसी की समस्या नहीं होती है।
- सीबम के उत्पाद को नियंत्रित कर अतिरिक्त तेल की समस्या को दूर कर सकता है।
- त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाता है।
- डर्मेटोलॉजिकली द्वारा प्रमाणित है।
- इसमें एसएलएस और पैराबेंस जैसे केमिकल नहीं मिलाए गए हैं।
अवगुण:
- कुछ लोगों के लिए यह क्रीम स्किन रिएक्शन का कारण बनी है। इसलिए, इसका उपयोग करने के पहले पैच टेस्ट जरूरी है।
आगे है और जानकारी
यहां हम बता रहे हैं कि तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट मॉइस्चराइजर का चुनाव कैसे कर सकते हैं।
ऑयली त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर कैसे चुनें?
कुछ बातों काे ध्यान में रखकर ऑयली त्वचा के लिए बेस्ट मॉइस्चराइजर का चयन किया जा सकता है। तैलीय त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर खरीदते समय नीचे दिए गए टिप्स को फाॅलो कर सकते हैं।
- तैलीय त्वचा के लिए क्रीम में किसी भी प्रकार का केमिकल नहीं होना चाहिए। हो सके तो कम केमिकल वाला मॉइस्चराइजर ही खरीदें।
- प्राकृतिक तत्वों से युक्त मॉइस्चराइजर बेहतर विकल्प हो सकता है।
- डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड प्रोडक्ट ही खरीदें।
- यूएसडीए यानी यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर और एफडीए यानी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा सर्टिफाइड प्रोडक्ट का चयन करें।
- प्रोडक्ट ब्रांडेड कंपनी से ही खरीदना चाहिए।
- तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छा मॉइस्चराइजर विश्वसनीय डीलर या आर्टिकल में दिए गए अमेजन ई काॅमर्स साइट से खरीदें।
- तैलीय त्वचा के लिए क्रीम खरीदने से पहले उसकी एक्सपाइरी डेट चेक कर लेनी चाहिए।
- सबसे जरूरी किसी भी प्रोडक्ट का उपयोग करने के पहले उसका पैच टैस्ट करके जरूर देख लें।
ऑयली त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर बहुत जरूरी है। ऊपर दिए गए ये मॉइस्चराइजर खासतौर पर तैलीय त्वचा के लिए ही बनाए गए हैं। अगर आपकी त्वचा तैलीय है, तो आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। ये मॉइस्चराइजर आपकी त्वचा को चिपचिपा महसूस कराए बिना तेल को कम करने में आपकी मदद करेंगे। इनमें से जो आपको सही लगे उसकाे खरीद कर इस्तेमाल कर सकते हैं। आशा करते हैं कि आर्टिकल में दी गई जानकारी से आप संतुष्ट हुए होंगे। त्वचा और सेहत से जुड़े अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी के जिए जुड़े रहिए स्टाइलक्रेज के साथ।

Latest posts by Saral Jain (see all)
- प्रेगनेंसी में सेब खाना चाहिए या नहीं | Apple In Pregnancy in Hindi - January 8, 2021
- वृक्षासन करने के फायदे और तरीका – Vrikshasana (Tree Pose) Benefits And Steps in Hindi - January 6, 2021
- 50+ Best Memories Quotes In Hindi – यादों की बारात शायरी - January 6, 2021
- बालों को घना कैसे करें? अपनाएं ये आसान टिप्स – Tips For Thick Hair In Hindi - January 5, 2021
- कच्चे आम के फायदे, उपयोग और नुकसान – Raw Mango Benefits and Side Effects in Hindi - January 4, 2021
