55+ Best Personality Quotes in Hindi – व्यक्तित्व पर शायरी | Quotes On Personality

Written by , MA (Mass Communication) Aviriti Gautam MA (Mass Communication)
 • 
 

जब भी हम किसी व्यक्ति से मिलते हैं, तो सबसे पहले उसके व्यक्तित्व यानी उसकी पर्सनालिटी पर हमारा ध्यान जाता है। व्यक्ति के बात करने का तरीका और उसके हाव-भाव पर सामने वाला ध्यान देता है। ऐसे में अगर सामने वाले की पर्सनालिटी अच्छी हो, तो उसकी तारीफ करना तो बनता है। इसलिए, स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम व्यक्तित्व पर सर्वश्रेष्ठ सुविचार लेकर आए हैं। यहां 50 से भी ज्यादा पर्सनालिटी कोट्स साझा किए गए हैं। ये अच्छे व्यक्तित्व के अनमोल विचार किसी का मूड ठीक करने के साथ-साथ व्यक्तित्व में सुधार का काम भी कर सकते हैं। तो अच्छे व्यक्तित्व के अनमोल विचार पढ़ने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।

विस्तार से पढ़ें

अब पढ़ें अच्छे व्यक्तित्व के अनमोल विचार।

व्यक्तित्व पर 55+ सर्वश्रेष्ठ सुविचार : Unique 55+ Personality Quotes In Hindi

व्यक्तित्व पर सर्वश्रेष्ठ सुविचारों को हमने चार अलग-अलग कैटेगरी में बांटा है। यहां हम व्यक्तित्व, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, सकारात्मक नजरिए और चरित्र से संबंधित पर्सनालिटी कोट्स आपके साथ साझा कर रहे हैं।

नीचे हैं कोट्स

शुरुआत करते हैं पर्सनालिटी डेवलपमेंट कोट्स से।

पर्सनालिटी डेवलपमेंट कोट्स – Personality Development Quotes

Personality Development Quotes
Image: Shutterstock

अगर व्यक्ति किसी जॉब इंटरव्यू या किसी समारोह में जाता है, तो उसकी पर्सनालिटी मायने रखती है। ऐसे में अपनी पर्सनालिटी को बढ़ाने के लिए और खुद को प्रेरित करने के लिए पढ़ें ये पर्सनालिटी डेवलपमेंट कोट्स।

  1. किसी की नकल न करो,
    बल्कि खुद पे भरोसा करो,
    और खुद को सफल करो।
  1. अपने खिलाफ बातों को खामोशी से सुनो,
    और जवाब देने का जिम्मा वक्त पर छोड़ दो।
  1. चेहरे को नहीं अपने व्यक्तित्व और व्यवहार को खूबसूरत बनाओ,
    बिना डरे और बिना रुके बस आगे बढ़ते जाओ।
  1. कोशिश कर, नाकामयाब होना बेहतर है,
    कुछ न करके पछताने से।
  1. वो इंसान बनो जो चेहरे से नहीं दिल से खूबसूरत होता है।
  1. खुद को इतना मजबूत बनाओ,
    कि जिन्दगी के हर तूफान से लड़ जाओ।
  1. जब अकेले-अकेले चलोगे,
    तभी तो तुम आगे बढ़ोगे।
  1. स्वभाव ऐसा रखो कि तुम्हारे जाने के बाद भी सब तुम्हें याद करें।
  1. किसी की मासूमियत और शालीनता को उसकी बेवकूफी न समझ लें,
    यह उनका खूबसूरत व्यक्तित्व है, बस यही समझ लें।
  1. जो जीवनभर सीखने की इच्छा रखता है,
    वही जीवन में आगे जाने की क्षमता रखता है।
  1. अपने आप को ही अपना आदर्श बनाएं,
    और बिना रुके आगे बढ़ते चले जाएं।
  1. भीड़ का हिस्सा मत बनो, बल्कि
    भीड़ से अलग हटकर कुछ करो।
  1. जिसकी सोच बड़ी होती है,
    उसका व्यक्तित्व प्रभावशाली होता है।
  1. जो दूसरों का सम्मान करें,
    ऐसे व्यक्ति का हर कोई सम्मान करे।
  1. सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ो,
    हर मुसीबत का डटकर सामना करो,
    अपने रास्ते पर ध्यान केंद्रित करो,
    और अपनी मंजिल को पा लो।
  1. बड़े व्यक्तित्व वाले लोगों को,
    कोई छोटा नजर नहीं आता है।
  1. जो इंसान सच सुनने की हिम्मत रखे,
    वो व्यक्ति हमेशा उन्नति करे।
  1. जो मुस्कुराकर गलती माफ कर दे,
    यह उसके व्यक्तित्व, उसके धैर्य को दर्शाता है।
  1. कुछ इस तरह जीवन को सफल बनाओ,
    कि हर कार्य को करने के लिए सक्षम हो जाओ।

आगे हैं और सुविचार

अब पढ़ें पॉजिटिव एटीट्यूड कोट्स

सकारात्मक सोच व आदतों से जुड़े कोट्स – Positive Attitude Quotes in hindi

Positive Attitude Quotes in hindi
Image: Shutterstock

अगर किसी व्यक्ति का नजरिया सकारात्मक हो, तो वो मुश्किल काम को भी आसानी से कर सकता है। ऐसे में व्यक्ति का चीजों के प्रति दृष्टिकोण मायने रखता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम यहां आपके साथ कुछ पॉजिटिव एटीट्यूड कोट्स साझा कर रहे हैं। तो इन्हें पढ़ें और अपने अंदर सकरात्मक ऊर्जा को महसूस करें।

  1. मुश्किलों में भी जो मुस्कुराते हैं,
    वही जीत हासिल कर पाते हैं।
  1. जिसे खुद पर हो भरोसा,
    वही बढ़ता है आगे हमेशा।
  1. लोगों की दुआओं में आने की कोशिश करो,
    सपनों में तो कोई भी आ जाता है।
  1. दुनिया उन्हीं को खूबसूरत लगती है,
    जिनका नजरिया खूबसूरत होता है।
  1. जिंदगी की किताब कभी खत्म नहीं होती,
    एक चैप्टर खत्म होता है, तो दूसरा शुरू हो जाता है।
  1. गलतियों से सीखने को गलती नहीं कहते,
    जिस गलती से व्यक्ति कुछ न सीखे, वही असली गलती होती है।
  1. खुद को मान चाहिए, तो दूसरों को भी सम्मान दो,
    बोलने की हिम्मत है, तो सुनने के भी कान रखो।
  1. शक्ल-सूरत कुछ नहीं है,
    काबिलियत ही सब कुछ है।
  1. खुद को बनाओ खुद की मिसाल,
    क्योंकि खुद से मुकाबला करने वाले लोग ही आगे बढ़ते हैं।
  1. खोने का डर जब दूर होगा,
    तभी सब कुछ पास होगा।
  1. सकारात्मक हो अगर सोच-विचार,
    तो कर जाओगे हर मुश्किल पार।
  1. जरूरी नहीं कि हर किसी की नजरों में अच्छे रहो,
    जरूरत तो यह है कि हमेशा व्यक्तित्व से सच्चे बनो।
  1. यकीन हो अगर खुद पर, तो हर मुश्किल हो आसान,
    जीत मिलेगी पक्की और बढ़ जाएगी माता-पिता की शान।
  1. खुद पर यकीन करना सीखो,
    अपने रास्ते खुद तय करो,
    बिना डरे बेझिझक आगे बढ़ो,
    हर परेशानी को हल करना सीखो।

पढ़ते रहिए

  1. जिस व्यक्ति की सोच और व्यक्तित्व सकारात्मक हों,
    और मन में विश्वास हो, उसे कोई नहीं हरा सकता है।
  1. एक सकारात्मक व्यक्तित्व वाला इंसान,
    जहां जाता है, वहां के पूरे माहौल को सकारात्मक बना देता है।
  1. मुश्किलें चाहे कितनी भी आ जाए,
    पॉजिटिव व्यवहार हर मुश्किल को हल कर सकता है।
  1. अच्छाई का मतलब सिर्फ अच्छा व्यक्तित्व ही नहीं,
    बल्कि सकारात्मक सोच भी होती है।
  1. सकारात्मक व्यक्तित्व के लोगों के लिए कुछ भी असंभव नहीं होता,
    सकारात्मक सोच वाला व्यक्ति कभी अवसर नहीं खोता।

कुछ और प्रभावी कोट्स

अब पढ़ें प्रभावशाली व्यक्तित्व से जुड़े कोट्स।

प्रभावशाली व्यक्तित्व पर कोट्स – Dynamic personality quotes

Dynamic personality quotes
Image: Shutterstock

अगर किसी का व्यक्तित्व प्रभावशाली हो, तो वो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच सकता है। अब ऐसे व्यक्तित्व वाले लोगों के लिए तारीफ तो बनती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम यहां कुछ खूबसूरत कोट्स साझा कर रहे हैं।

  1. एक प्रभावशाली व्यक्तित्व वाला व्यक्ति हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है,
    चाहे उनसे लोग लाख दूर जाने की कोशिश करें, पर वो सबको अपना बना लेता है।
  1. प्रभावशाली व्यक्तित्व के व्यक्ति की नकल की जा सकती है,
    लेकिन, उनकी बराबरी कभी नहीं की जा सकती है।
  1. जो व्यक्ति सीखने की चाह लिए चलता है,
    वही, हमेशा आगे बढ़ता चला जाता है।
  1. संयम और सादगी को जो अपनाकर चलता है,
    उसी का व्यक्तित्व हर किसी पर अपना प्रभाव डालता है।
  1. जो प्रभावी व्यक्तित्व के यहां पैदा ले, यह उसके लिए वरदान है,
    जो खुद से अपने व्यक्तित्व को प्रभावी बनाएं,
    और सब पर अपनी छाप छोड़ जाए,
    यह उसकी उपलब्धि है।
  1. जिसके व्यक्तित्व में हो हर काम को कर जाने की क्षमता,
    वही व्यक्ति बिना रुके आगे बढ़ता चला जाता है।
  1. प्रभावशाली व्यक्तित्व वो है, जो कम शब्दों में सब कुछ समझा जाए,
    जो हंसते-खिलखिलाते मुश्किल से मुश्किल पड़ाव को भी पार कर जाए।
  1. प्रभावी व्यक्ति वो नहीं, जो कहे मुझसे न हो पाएगा,
    प्रभावी वो है, जो कहे कि मैं इस काम को आसानी से कर पाऊंगा।
  1. व्यक्तित्व को कुछ ऐसा प्रभावशाली बनाओ,
    कि हर किसी के अपने बन जाओ।

जुड़े रहिए

  1. प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले लोग खुद को वक्त जरूर देते हैं,
    क्योंकि उन्हें पता है कि उनका वक्त उनके के लिए कितना जरूरी है।
  1. जो खुद की मुश्किलें खुद सुलझा ले,
    उस प्रभावशाली व्यक्ति को हर कोई अपना ले।
  1. जिसका व्यक्तित्व महान और प्रभावशाली होता है,
    वह व्यक्ति मर कर भी अमर हो जाता है।
  1. खुद पर आप जितना काम करेंगे,
    अपने व्यक्तित्व को उतना ही प्रभावशाली बना पाएंगे।
  1. सिर्फ किताबी पढाई नहीं, बल्कि
    प्रभावशाली व्यक्तित्व के लिए जिंदगी की समझ भी जरूरी है।
  1. जैसे एक फूल की पहचान उसकी खुशबू से की जाती है,
    वैसे ही व्यक्ति की पहचान उसके व्यक्तित्व से की जाती है।
  1. जो खुद से किए गए वादों को निभाए,
    वही प्रभावशाली व्यक्तित्व का व्यक्ति कहलाए।
  1. जो हर जिम्मेदारी के लिए आगे आए,
    जो हर परेशानी में मुस्कुराए,
    जो बिना रुके आगे बढ़ता जाए,
    उसी का व्यक्तित्व प्रभावशाली कहलाए।
  1. उस इंसान के व्यक्तित्व को हर कोई पसंद करता है,
    जो मेहनत करके आगे आता है।
  1. जब इंसान मुसीबतों से घिरा होता है,
    तब पता चलता है उसका व्यक्तित्व कितना प्रभावशाली होता है।
  1. जो इंसान करता है खुद पर यकीन,
    हर किसी को होता है उसके व्यक्तित्व पर यकीन।
  1. प्रभावशाली व्यक्तित्व ही इंसान को प्रभावी बनाता है,
    इंसान का व्यवहार ही उसके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाता है।

अभी और कोट्स बाकी हैं

लेख में आगे हैं कुछ और खूबसूरत व्यक्तित्व और चरित्र से संबंधित कोट्स।

व्यक्तित्व और चरित्र पर कोट्स – Quotes On Personality and character

यहां हम कुछ और कोट्स साझा कर रहे हैं, जो इंसान के व्यक्तित्व और चरित्र से जुड़े हैं। इन्हें पढ़ें और दूसरों के साथ भी साझा जरूर करें।

  1. अच्छा व्यक्तित्व और चरित्र को बनाने में सालों लग जाते हैं,
    लेकिन, इन्हें बिगाड़ने में वक्त नहीं लगता है।
  1. व्यक्ति के पहनावे को नहीं,
    बल्कि उसके व्यक्तित्व और चरित्र को देखना चाहिए।
  1. इंसान की सोच ही उसके व्यक्तित्व का आईना है।
  1. किसी भी इंसान के व्यवहार से उसके व्यक्तित्व और चरित्र को मत आंको,
    हो सकता है कि वह किसी गंभीर परिस्थिति का शिकार हो।
  1. कभी-कभी इंसान का व्यक्तित्व उसके बीते वक्त का परिणाम हो सकता है।
  1. व्यक्तित्व को बनाने में संस्कार का भी होता है योगदान,
    अच्छे संस्कारों से ही बनती है इंसान की पहचान।
  1. व्यक्ति का व्यवहार ही उसके चरित्र का आईना है।
  1. इंसान की हैसियत उसके कपड़ों से नहीं, बल्कि
    उसके व्यवहार और व्यक्तित्व से पहचानी जाती है।
  1. अगर चाहिए सम्मान,
    तो बनाओ अपना व्यक्तित्व महान।
  1. अगर इंसान का व्यक्तित्व और चरित्र होता है महान,
    तो हर जगह होती है उसकी अलग पहचान।
  1. जो इंसान आपकी गलती बताता है,
    वह आपके व्यक्तित्व को निखारता है,
    और जो गलतियों से सीखता है,
    वही सबसे आगे जाता है।
  1. दूसरों को हंसाना अच्छे व्यक्तित्व की निशानी है,
    बुरे वक्त में दूसरों का साथ निभाना अच्छे चरित्र की निशानी है,
    जिस दोस्त में हो ये गुण, उसकी दोस्ती सुहानी होती है।
  1. जो दूसरों को छोटा दिखाते हैं,
    वो अपने व्यक्तित्व की सच्चाई दिखाते हैं।

पढ़ना जारी रखें

  1. जिसका व्यक्तित्व और व्यवहार सकारात्मक हो,
    उससे हर इंसान जुड़ने की कोशिश में रहता है।
  1. सुंदर चेहरा थोड़ी देर के लिए आकर्षित करता है,
    लेकिन, अच्छा चरित्र हमेशा के लिए अपनी ओर खींचता है।
  1. जो कम शब्दों में बातों को समझा दे,
    उस इंसान के व्यक्तित्व को हर कोई अपना ले।
  1. इंसान की खूबसूरती कुछ वक्त के लिए होती है,
    पर सुंदर स्वभाव जीवन भर के लिए होता है।
  1. अच्छे व्यक्तित्व वाले दोस्त अनमोल हैं,
    क्योंकि वो हमेशा अपने मित्र को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
  1. जो अपनों से जीतना नहीं,
    बल्कि अपनों के साथ जीना चाहे,
    ऐसे व्यक्तित्व वाले इंसान से कोई दूर कैसे रहे।

ये थे कुछ अच्छे व्यक्तित्व के अनमोल विचार, जिन्हें आप दूसरों के साथ साझा कर सकते हैं। आप चाहें, तो अपने पसंदीदा पर्सनालिटी कोट्स को सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा, लेख में शामिल अपने पसंदीदा पर्सनालिटी कोट्स को आप प्रिंट करवाकर अपने कमरे की दीवार पर भी लगा सकते है। उम्मीद करते हैं कि ये कोट्स और विचार आपको पसंद आए होंगे। विभिन्न विषयों पर कोट्स और शायरियां पाने के लिए जुड़े रहें स्टाइलक्रेज के साथ।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख