पिंपल/मुंहासे के लिए 12 बेस्ट फेस पैक के नाम – Best Face Pack For Acne and Pimples in Hindi

Medically reviewed by Dr. Shruti Chavan, MBBS Dr. Shruti Chavan Dr. Shruti ChavanMBBS
Written by , BA (Mass Communication) Arpita Biswas BA (Mass Communication)
 • 
 

मुंहासों से राहत पाने और बेदाग चेहरे की ख्वाहिश में लोग अक्सर जल्दबाजी में गलत स्किन केयर प्रोडक्ट खरीद लेते हैं। नतीजन चेहरे से जुड़ी समस्याएं और बढ़ने लगती हैं, इसलिए सूझबूझ से त्वचा के लिए उत्पाद को खरीदा जाना चाहिए। खासतौर पर मुंहासों के प्रति संवेदनशील त्वचा वालों को काफी सतर्कता बरतनी होती है। इसी वजह से हम मुंहासों के लिए सही फेसपैक चुनने से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं। इस आर्टिकल में 12 ऐसे फेस पैक की लिस्ट दी गई है, जो पिंपल्स के लिए बेस्ट फेस पैक कहे जा सकते हैं। साथ ही लेख के अंत में पिंपल्स के लिए सबसे अच्छे फेस पैक चुनने के लिए भी कुछ टिप्स दिए गए हैं।

नीचे स्क्रॉल करें

आइए, जानते हैं कि मुंहासे के लिए बेस्ट फेस पैक कौन से हो सकते हैं।

पिंपल/मुंहासे के लिए बेस्ट फेस पैक के नाम 

इस लेख में शामिल जानकारी ग्राहकों के अनुभव और कंपनी के दावों के आधार पर दी गई है। इन फेस पैक का असर सभी की त्वचा पर अलग-अलग हो सकता है, इसलिए चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले इनका पैच टेस्ट जरूर करें। आइए, अब जानते हैं मुंहासे के लिए सबसे अच्छे फेस पैक की लिस्ट में कौन-कौन से प्रोडक्ट शामिल हैं।

1. हिमालय हर्बल्स प्यूरीफाइंग नीम पैक

Himalaya Herbals Purifying Neem Pack

हिमालय अपने हर्बल प्रोडक्ट के लिए जाना जाता है और भारत में ये नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है।

हिमालय का यह नीम फेस पैक त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद कर सकता है। इसका सोप फ्री फॉर्मूला पिंपल को ठीक करने में मददगार हो सकता है।

गुण :

  • त्वचा को स्वच्छ और स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है।
  • इसमें नीम, मुल्तानी मिट्टी और हल्दी की अच्छाई है।
  • त्वचा से अतिरिक्त तेल सोख सकता है।
  • यह बैक्टीरिया के संक्रमण का मुकाबला कर सकता है।
  • पिंपल से होने वाली खुजली, लालिमा और जलन को शांत कर सकता है।
  • त्वचा से प्रदूषण की गंदगी साफ कर सकता है।
  • चेहरे को ठंडक दे सकता है।
  • ट्रैवल फ्रेंडली है।
  • सस्ता है और आसानी से उपलब्ध है।

अवगुण :

  • इसमें हर्बल गंध आती है, जो कुछ लोगों को नापसंद हो सकती है।
  • यह फेसपैक पूरी तरह प्राकृतिक नहीं है, क्योंकि इसमें पैराबेंस है।

2. खादी हर्बल द एनक्यू नैचुरल चंदन फेस पैक

Khadi Herbal The Enque Natural Sandalwood Face Pack

खादी का यह हर्बल फेस पैक भी पिंपल्स के लिए सबसे अच्छे फेस पैक में से एक है। इसका नियमित उपयोग किया जाए, तो यह मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ सकता है और त्वचा को एक्सफोलिएट कर सकता है।

गुण :

  • इसमें चंदन पाउडर है, जिसे लंबे समय से त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए जाना जाता है।
  • धूप से होने वाले पिगमेंटेशन व कालेपन को दूर कर सकता है।
  • शुष्क त्वचा और झुर्रियों जैसे उम्र बढ़ने के संकेतों को कम कर सकता है।
  • इसमें एंटी-सेप्टिक गुण हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रख सकता है।
  • चमकदार त्वचा और उज्ज्वल त्वचा देने में कारगर हो सकता है।
  • सनटैन को कम करने में मदद कर सकता है।

 अवगुण :

3. प्लम ग्रीन टी क्लियर फेस मास्क

Plum Green Tea Clear Face Mask

इस फेस पैक में मुंहासे से लड़ने वाली सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया है, इसलिए यह पिंपल्स के लिए बेस्ट फेस पैक हो सकता है। कंपनी का कहना है कि एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी का अर्क मुंहासे रोकने में मदद करता है। यह फेसपैक सीबम उत्पादन को धीमा करने का भी दावा करता है, जो मुंहासे बनने का बड़ा कारण माना जाता है। 

गुण :

  • इसमें ग्लाइकोलिक एसिड है, जो नई त्वचा कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा दे सकता है।
  • इसमें काओलिन और बेंटोनाइट क्लो है, जो चेहरे से अतिरिक्त तेल सोख सकती हैं।
  • यह पूरी तरह वीगन फेसपैक है, इसमें पशु उत्पाद नहीं हैं।
  • पैराबेंस, फ्थालेट्स और एसएलएस जैसे हानिकारक तत्वों से मुक्त है।
  • यह उत्पाद पर्यावरण बचाने के लिए हर बिक्री का 1% भाग दान करने का वादा करता है।
  • त्वचा को बहुत ड्राई नहीं बनाता है।

अवगुण :

  • असर दिखाने में समय ले सकता है।
  • संवेदनशील त्वचा वाले पैच टेस्ट करके ही इसका इस्तेमाल करें।

4. बायोटिक बायो मिरिस्टिका स्पॉट करेक्टिंग एंटी-एक्ने फेस पैक

 Biotic Bio Myristica Spot Correcting Anti-Acne Face Pack

बायोटिक का यह एंटी-एक्ने फेस पैक मुंहासे और उसके धब्बे हटाने का दावा करता है। इससे त्वचा स्मूद और रेशमी नजर आ सकती है। यह उन बैक्टीरिया को नियंत्रित करने में मदद करता है, जो चेहरे पर दरारों, लालिमा और अन्य परेशानियों का कारण बनते हैं।

गुण :

  • इससे त्वचा को एक जैसा बनाने में मदद मिल सकती है।
  • मुंहासों से बचाव कर सकता है।
  • त्वचा में निखार लाने में सहायक हो सकता है।
  • इस पैक में हल्दी और चंदन की उपस्थिति इसे एक शानदार हर्बल फेस पैक बनाती है।
  • इसमें एंटी-बैक्टीरियल फॉर्मूला है, जो बैक्टीरिया के निर्माण के खिलाफ लड़ सकता है।
  • क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को भी ठीक कर सकता है।
  • इसमें पिप्पली, गेरु, मुल्तानी मिट्टी और किकर जैसे प्राकृतिक तत्व हैं, जो त्वचा को पोषण देते हैं।

अवगुण :

  • कुछ यूजर्स की मानें, तो यह फेस पैक दाग-धब्बों को कम करने में अधिक प्रभावी नहीं है।

5. मामाअर्थ नीम फेस पैक

 Mamaarth Neem Face Pack

मुंहासे के लिए बेस्ट फेसपैक की लिस्ट में मामाअर्थ का नीम फेस पैक भी शामिल है। टी-ट्री ऑयल और नीम ऑयल जैसे शक्तिशाली तत्वों से युक्त यह फेस पैक मुंहासे और दानों को कम कर सकता है। यह फेस पैक त्वचा की सतह से अतिरिक्त तेल को सोख सकता है, जिससे मुंहासे की स्थिति में सुधार आ सकता है।

गुण :

  • फुंसियों से बचाव कर सकता है।
  • इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण है।
  • यह फेसपैक एलोवेरा युक्त है और मुंहासों से पैदा हुई लालिमा और सूजन को कम कर सकता है।
  • त्वचा पर संक्रमण फैलने से रोकता है, जिससे नए मुंहासे पैदा नहीं हो सकते हैं।
  • संवेदनशील त्वचा के लिए भी उपयुक्त होने का दावा करता है।
  • यह फेस मास्क सल्फेट्स, पैराबेंस, एसएलएस, मिनरल ऑयल और रंगों से पूरी तरह मुक्त है।
  • डर्मेटेलॉजिकली टेस्टेड उत्पाद है।

अवगुण :

  • मात्रा के हिसाब से इसका मूल्य ज्यादा है।
  • मुंहासों के निशान हल्के नहीं करता है।

6. लोटस हर्बल्स टी ट्री क्लेरिफाइंग फेस पैक

 Lotus Herbals Tea Tree Clarifying Face Pack

लोटस हर्बल्स कॉस्मेटिक जगत में एक जाना पहचाना नाम है। मुंहासे के लिए फेस पैक चाहते हैं, तो इसका टी-ट्री ऑयल युक्त फेस पैक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह फेसपैक त्वचा की समस्याओं जैसे झाइयों और मुंहासों से लड़ सकता है।

गुण :

  • इसमें एंटी-एक्ने, एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।
  • इसमें पेटिटग्रेन (एक प्रकार का तेल) है, जो त्वचा की समस्याओं जैसे झाइयों और मुंहासों से लड़ सकता है।
  • त्वचा से अतिरिक्त तेल सोखने में कारगर है।
  • स्किन टोन को हल्का कर सकता है।
  • यह प्रभावी रूप से टैन को हटा सकता है।

अवगुण :

  • यह संवेदनशील त्वचा पर हल्की झुनझुनी पैदा कर सकता है।
  • पैराबेंस युक्त है।

7. स्किन एलिमेंट्स टर्मरिक एंड मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

Skin Elements Turmeric and Multani Mitti Face Pack

स्किन एलिमेंट्स का यह उबटन फेस पैक है, जो आपको स्वस्थ चमकता चेहरा दे सकता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व क्षतिग्रस्त त्वचा को दोबारा जीवंत बना सकते हैं। आइए, जानते हैं कि इसके शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट चेहरे पर क्या असर डाल सकते हैं।

गुण :

  • यह फेस पैक हल्दी युक्त है, जो एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल प्रभाव दिखाता है। इस कारण यह एक्ने से बचाने में मदद कर सकता है।
  • इसके शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण झुर्रियों को कम कर सकते हैं।
  • मुल्तानी मिट्टी त्वचा को एक्सफोलिएट करके गहराई से सफाई कर सकती है।
  • यह फेसपैक त्वचा के बंद छिद्रों को खोल सकता है।
  • त्वचा के अतिरिक्त तेल को सोख सकता है।
  • स्किन को ब्राइट लुक दे सकता है।
  • बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम कर सकता है।

अवगुण :

  • इसका मूल्य थोड़ा ज्यादा है, लेकिन यह फेसपैक लंबे समय तक चल सकता है।

8. रिचफील एंटी एक्ने पैक

 Richfeel Anti Acne Pack

रिचफील एंटी-एक्ने फेस पैक पिंपल्स के लिए सबसे अच्छे फेस पैक में से एक है। यह त्वचा पर बैक्टीरिया संक्रमण को रोकने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। इसका नियमित इस्तेमाल त्वचा की सतह से मृत कोशिकाओं को हटा सकता है।

गुण :

  • यह फेसपैक नई कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा दे सकता है।
  • ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है।
  • मुंहासे के निशान से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है।
  • 50 ग्राम और 500 ग्राम के पैक में उपलब्ध है।
  • इसमें काओलिन क्ले, नीम का अर्क और बैर-बैरी जैसे प्राकृतिक तत्व हैं।
  • ब्लैक हेड्स और पिगमेंटेशन को कम कर सकता है।

अवगुण :

  • गाढ़ा होने की वजह से चेहरे पर आसानी से लगाने के लिए इसमें पानी मिलाना पड़ सकता है।

9. नैचुरल वाइब्स टी ट्री फेस पैक

Natural Vibes Tea Tree Face Pack

प्राकृतिक टी-ट्री ऑयल और एक्टिवेटेड चारकोल से बना यह फेस पैक मुंहासों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें मुल्तानी मिट्टी, एलोवेरा, देवदार और लैवेंडर के गुण हैं। ये प्राकृतिक सामग्रियां मुंहासों, धब्बों और गंदगी को साफ करके चेहरे पर निखार ला सकती हैं।

गुण :

  • त्वचा की टोन में सुधार कर सकता है।
  • यह फेस पैक सूरज की क्षति से त्वचा का बचाव कर सकता है।
  • इसमें प्राकृतिक तेल हैं, जो त्वचा को पोषण दे सकते हैं।
  • 100% वीगन उत्पाद है।
  • कंपनी का दावा है कि गर्भवतियां भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • पैराबेन, फ्थालेट्स और एसएलएस जैसे हानिकारक तत्वों से मुक्त है।
  • यह फेसपैक किफायती है।

अवगुण :

  • लोकल बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं है।

10. वादी हर्बल्स एंटी एक्ने नीम फेस पैक

वादी हर्बल्स एंटी एक्ने नीम फेस पैक

एक शक्तिशाली एंटी-माइक्रोबियल नीम फेस पैक है, जो त्वचा को स्वस्थ और मुंहासे मुक्त रख सकता है। साथ ही मुंहासे पैदा करने वाले जीवाणुओं को मार सकता है। इसी कारण कंपनी मुंहासे और ब्लैक हेड्स को कम करने का दावा करती है। आइए, जानते हैं इस फेस पैक के गुण और अवगुण।

गुण :

  • इसमें लौंग का तेल है, जो मृत त्वचा और अतिरिक्त तेल को साफ कर सकता है।
  • यह फेस पैक त्वचा को नमी दे सकता है।
  • हल्दी होने के कारण सीबम के उत्पादन को नियंत्रित कर सकता है।
  • त्वचा में निखार ला सकता है।
  • त्वचा को रूखा नहीं बनाता है।
  • ट्यूब पैकेजिंग में आता है और ट्रैवेल फ्रेंडली है।
  • त्वचा के दाग-धब्बों को कम कर सकता है।

अवगुण : 

  • इसमें तेज हर्बल महक आती है, जो सबको पसंद नहीं आएगी।

11. अर्थ थेरेपी क्लियर लुक एंटी-पिंपल फेस पैक

 Earth Therapy Clear Look Anti-Pimple Face Pack

टी-ट्री ऑयल, लेमन ऑयल, एलोवेरा और हल्दी जैसी प्राकृतिक हर्बल सामग्री के साथ आने वाला यह एंटी-ब्लेमिश फेस पैक चेहरे से दाग धब्बे हटाने में कारगर हो सकता है। यह त्वचा से टॉक्सिक तत्वों को साफ कर सकता है, जिससे मुंहासों का जोखिम कम हो सकता है। 

गुण :

  • रंगत में निखार ला सकता है।
  • एंटी-ऑक्सीडेंट तत्वों से युक्त है।
  • 7 दिन में क्लियर स्किन का दावा किया गया है।
  • त्वचा से तेल अवशोषित कर सकता है।
  • पुरुषों और महिलाओं के लिए उपयुक्त है।
  • चेहरे को गहराई से मॉइस्चराइज कर सकता है।
  • बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे झुर्रियों व फाइन लाइन्स को कम कर सकता है।

अवगुण :

  • लोकल बाजार में मुश्किल से मिलता है, इसलिए ऑनलाइन खरीदना फायदेमंद हो सकता है।

12. जोवीज आयुर्वेदा फेस पैक

Jovies Ayurveda Face Pack

जोवीज का यह आयुर्वेदिक एंटी-सेप्टिक, एंटी-एक्ने फेसपैक त्वचा को गहराई से साफ कर सकता है। इसमें मौजूद गुण त्वचा पर ज्यादा तेल के निर्माण को रोक सकते हैं। प्रोडक्ट के बारे में कंपनी का दावा है कि इसके नियमित इस्तेमाल से चेहरा ताजगी से भरा और खिलाखिला नजर आता है।

गुण :

  • इस फेस पैक में टी-ट्री ऑयल और लौंग शामिल हैं।
  • मुंहासे को नियंत्रित करने और बैक्टीरिया से लड़ने में कारगर हो सकता है।
  • यह पिंपल्स फेस पैक त्वचा को एक ठंडा एहसास देता है।
  • इसमें ऑयल कंट्रोल गुण हैं।
  • यह दानों के निशान को मिटा सकता है।
  • पैराबेंस और मिनरल्स ऑयल फ्री है।
  • संवेदनशील त्वचा के लिए उपयुक्त होने का दावा करता है।

अवगुण :

  • इसका असर पाने के लिए लंबे समय तक इस्तेमाल करना पड़ सकता है।

लेख को अंत तक पढ़ें

पिंपल्स के लिए सबसे अच्छे फेस पैक के बारे में जानने के बाद आइए जानते हैं कि पिंपल्स फेस पैक कैसे चुनें।

पिंपल/मुंहासे के लिए बेस्ट फेस पैक कैसे चुनें?

मुंहासे वाली त्वचा के लिए फेस पैक चुनते समय अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो आप अपने लिए एकदम सही उत्पाद चुनने में कामयाब हो सकते हैं। जानते हैं पिंपल्स फेस पैक कैसे चुनें।

  • मुंहासे अक्सर ऐसी त्वचा पर ज्यादा होते हैं, जो ऑयली होते हैं। इसी वजह से ऐसा फेस पैक चुनें, जिसमें ऑयल कंट्रोल गुण हो।
  • मुंहासे वाली त्वचा सूरज के प्रति संवेदनशील हो सकती है, इसलिए फेस पैक में यूवी किरणों से सुरक्षा देने वाले गुण देख लें।
  • पिंपल्स के लिए बेस्ट फेस पैक चुनते समय ध्यान दें कि उसमें अधिक केमिकल न हो।
  • मुंहासे के लिए बेस्ट फेस पैक के रूप में ऐसा उत्पाद चुनें, जो आसानी से साफ हो जाए। मुश्किल से छूटने वाले फेसपैक मुंहासों को छील सकते हैं और संक्रमण हो सकता है।
  • हमेशा F.D.A. (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) और U.S.D.A. (यूनाइटेड स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर) द्वारा प्रमाणित फेस मास्क का चुनाव करें।
  • मुंहासे के लिए सबसे अच्छे फेस पैक हमेशा विश्वसनीय सेलर से ही खरीदें।
  • किसी भी फेस पैक को सीधे चेहरे पर इस्तेमाल न करें, पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • मुंहासे के लिए फेस पैक खरीदते समय प्रोडक्ट के लेबल पर दिए गए तत्वों की लिस्ट देखकर ही फेस मास्क चुनें। प्राकृतिक सामग्रियों से बने प्रोडक्ट को आप तरजीह दे सकते हैं।
  • पिंपल्स के लिए सबसे अच्छे फेस पैक का चुनाव करने से पहले उस उत्पाद के बारे में इंटरनेट पर दिए गए रिव्यू भी पढ़ें।

इस लेख में आपने जाना कि मुंहासों के लिए सबसे अच्छे फेसपैक कौन-कौन से हैं। इन सभी उत्पादों में से अपने पसंदीदा उत्पाद को आप लेख में दिए गए अमेजन लिंक्स पर क्लिक करके खरीद सकते हैं। अपने स्किन केयर रूटीन में एक अच्छा एंटी-एक्ने फेसपैक शामिल करने के साथ ही जीवनशैली पर भी ध्यान दें। सही खान-पान और उचित व्यायाम के जरिए हार्मोन को सही रखा जा सकता है, जिससे मुंहासे कम हो सकते हैं।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख