
पिंपल के लिए 12 सबसे अच्छे साबुन – Best Soap For Pimples In Hindi
चांद जैसे मुखड़े पर मुंहासे खूबसूरती को खराब कर देते हैं। ऐसे में बिना देरी किए इसे दूर करना अच्छा होगा। इससे छुटकारा पाने के लिए किसी क्रीम या ब्यूटी प्रोडक्ट के मुकाबले साबुन का उपयोग करना अच्छा उपाय साबित हो सकता है। अब संभव है कि आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि मुंहासों के लिए सबसे अच्छा साबुन कौन-सा है, तो इसका जवाब आपको स्टाइलक्रेज के इस लेख में मिलेगा। इस लेख में हम पिम्पल के लिए बेस्ट साबुन के नाम बताएंगे। साथ ही इन साबुन को किस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं, इसकी भी जानकारी देंगे।
नीचे विस्तार से पढ़ें
आइए, सबसे पहले जानते हैं कि पिंपल के लिए साबुन का चुनाव किस तरह करना है।
विषय सूची
पिम्पल के लिए साबुन कैसे चुनें?
पिपंल से राहत पाने के लिए साबुन का चुनाव करते वक्त कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है, ताकि साबुन का त्वचा पर सही लाभ हो सके।
- साबुन केमिकल फ्री (रसायन मुक्त) होना चाहिए।
- साबुन में एंटीमाइक्रोबियल गुण जरूर होना चाहिए।
- यह जरूर चेक करें कि उसे प्राकृतिक तत्वों से बनाया गया है या नहीं।
- उसकी एक्सपायरी डेट को भी चेक करना चाहिए।
- साबुन के निर्माण में कौन-कौन सी सामग्रियों को इस्तेमाल किया गया है, यह उसकी पैकेजिंग पर लिखा होता है। इसलिए, साबुन खरीदते समय इन्हें जरूर पढ़ें।
- अगर साबुन को ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे हैं, तो उसके ऑनलाइन रिव्यू जरूर पढ़ें।
- यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (यूएसडीए) द्वारा सर्टिफाइड आर्गेनिक लेबल लगा होना चाहिए।
- इसे हमेशा विश्वसनीय दुकानदार से या डीलर से ही खरीदें।
आगे है और जानकारी
अब हम आगे पिंपल के लिए सबसे अच्छे साबुनों के नाम बताएंगे।
पिंपल के लिए सबसे अच्छे साबुन के नाम
अगर किसी को पिंपल की समस्या बार-बार हो रही है, तो इसे दूर करने के लिए साबुन का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए नीचे बताए जा रहे 13 विकल्पों में से किसी एक का चुनाव अपनी त्वचा के अनुसार किया जा सकता है।
1. मेडिमिक्स आयुर्वेदिक क्लासिक 18 हर्ब सोप
मेडिमिक्स क्लासिक साबुन को 18 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के साथ बनाया जाता है। यह साबुन त्वचा को पोषण और सुरक्षा प्रदान करने में मदद कर सकता है। इस साबुन में मौजूद आयुर्वेदिक गुण के कारण ही यह मुंहासों और त्वचा रोगों से छुटकारा दिलाने का काम कर सकता है। इसलिए, इस साबुन को मुहांसों के लिए बेस्ट साबुन कहा जा सकता है।
गुण:
- मुंहासों को कम करके त्वचा में निखार ला सकता है।
- प्राकृतिक गुणों से समृद्ध है।
- त्वचा के रूखेपन, खुजली, जलन और संक्रमण को दूर कर सकता है।
- हर तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
अवगुण:
- यह गर्मियों के लिए अच्छा है, लेकिन सर्दियों में त्वचा को रूखा (शुष्क) बना सकता है।
2. रिचफील कैलेंडुला एक्ने सोप
मुंहासों के लिए सबसे अच्छा साबुन में रिचफील कैलेंडुला एक्ने सोप भी शामिल है। दरअसल, इस कंपनी का दावा है कि इस साबुन को शक्तिशाली एंटीसेप्टिक फॉर्मूला के साथ बनाया जाता है, जो मुंहासों से निजात दिलाने में मदद कर सकता है। साथ ही त्वचा को कोमल और चमकदार बनाने में भी सहायक होता है।
गुण:
- त्वचा की सूजन को कम कर सकता है।
- मुंहासों के निशान को कम कर सकता है।
- यह साबुन केमिकल फ्री है।
अवगुण:
- दिन में एक-दो बार से ज्यादा इस साबुन को इस्तेमाल करने से त्वचा रूखी हो सकती है।
- कुछ लोगों को यह साबुन इस्तेमाल करने पर भी मुंहासों से आराम नहीं मिलता।
- कुछ लोगों को इसे इस्तेमाल करने से त्वचा में जलन महसूस हो सकती है।
3. वादी हर्बल्स बीकाल्मिंग टी ट्री सोप एंटी एक्ने थेरेपी
वादी का यह साबुन पिम्पल के लिए बेस्ट साबुन साबित हो सकता है। कंपनी का कहना है कि इस साबुन के निर्माण में टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है, जो एंटी-माइक्रोबियल एजेंट से समृद्ध होता है। एंटी माइक्रोबियल एजेंट मुंहासे का कारण बनाने वाले बैक्टीरिया को दूर करने का काम कर सकते हैं। इसलिए, मुंहासे और अन्य प्रकार के त्वचा संक्रमण से राहत मिल सकती है।
गुण:
- यह साबुन प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से समृद्ध है।
- मुंहासे के दाग को दूर कर सकता है।
- चेहरे से अतिरिक्त तेल को साफ कर चमक प्रदान कर सकता है।
अवगुण:
- इसका प्रभाव जल्दी दिखाई नहीं देता है।
4. सेबामेड क्लियर फेस क्लींजिंग बार
अगर आप सोच रहे हैं कि पिम्पल के लिए कौन सा सोप अच्छा है, तो इसके लिए सेबामेड क्लियर फेस क्लींजिंग बार का नाम लिया जा सकता है। दरअसल, इस कंपनी का कहना है कि यह प्रोडक्ट त्वचा को क्लींजिंग करने का काम कर सकता है, जिससे मुंहासों के कारण बनाने वाले बैक्टीरिया और अन्य कारकों को दूर किया जा सकता है।
गुण:
- इससे किसी तरह की स्किन एलर्जी की शिकायत नहीं होती है।
- कंपनी का दावा है कि यह साबुन केमिकल फ्री होता है।
- यह साबुन मुंहासों पर जल्दी प्रभाव दिखा सकता है।
- इसमें विटामिन-ई होता है, जो फ्री-रेडिकल्स को नष्ट कर सकता है।
- त्वचा को मॉइस्चराइज रखने का काम कर सकता है।
अवगुण:
- हर तरह के मौसम के लिए उपयोगी नहीं है।
- इसका असर लंबे समय तक नहीं रहता है।
5. नेको डेली हाइजीन सोप
नेको डेली हाइजीन सोप पिम्पल के लिए बेस्ट सोप साबित हो सकता है। यह साबुन त्वचा में मौजूद उन बैक्टीरिया को खत्म करने का काम कर सकता है, जिनके कारण मुंहासे होते हैं। साथ ही यह त्वचा को साफ और स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। इससे त्वचा पर मुंहासे और अन्य समस्याओं को कम किया जा सकता है।
गुण:
- इस साबुन से नहाने पर शरीर की दुर्गंध कम हो सकती है।
- यह चकत्ते व फोड़ों को भी ठीक कर सकता है।
- इससे चोट को धोने पर कीटाणु नष्ट हो सकते हैं।
- यह पिम्पल के निशान को मिटाने में मदद कर सकता है।
अवगुण:
- अधिक संवेदनशील त्वचा वालों को एलर्जी हो सकती है।
- कई बार इस साबुन का प्रभाव देर से दिखाई देता है।
- इस साबुन का अधिक उपयोग त्वचा को रूखा बना सकता है।
6. मैनकाइंड एक्ने स्टार सोप
त्वचा को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसे दूर करने में मैनकाइंड एक्ने स्टार सोप का इस्तेमाल किया जा सकता है। मैनकांइड कंपनी का दावा है कि इसे शक्तिशाली बेंजोइल पेरोक्साइड फॉर्मूला से तैयार किया गया है, जो मुंहासों पर प्रभावकारी असर दिखाता है। इसमें एंटी-फंगल, एंटीसेप्टिक और हीलिंग गुण होते हैं, जो मुंहासों की समस्या से निजात दिला सकते हैं। ऐसे में इसे पिम्पल के लिए बेस्ट सोप माना जा सकता है।
गुण:
- त्वचा कोमल और सुरक्षित रखने में सहायक है।
- त्वचा की टोन में सुधार कर सकता है।
- यह साबुन चकत्ते को ठीक कर सकता है।
- त्वचा में नमी बनाए रखने का काम कर सकता है।
अवगुण:
- कई बार मुंहासों पर इसका सही प्रभाव नजर नहीं आता है।
- इस साबुन से त्वचा को अधिक धोने पर त्वचा रूखी हो सकती है।
- इसमें बेंजोइल पेरोक्साइड होता है, जो एक प्रकार का केमिकल है।
7. टीएनडब्ल्यू हैंडमेड चारकोल सोप फॉर ब्लैकहेड्स एंड एक्ने
पिम्पल के लिए साबुन की लिस्ट में टीएनडब्ल्यू यानी द नैचुरल वाश का हैंडमेड चारकोल सोप भी शामिल है। यह ब्लैकहेड्स और मुंहासों पर एक साथ काम करता है। यह चारकोल साबुन ऑयली स्किन वालों के लिए अच्छा हो सकता है। इस साबुन के निर्माण में सक्रिय चारकोल का इस्तेमाल किया जाता है, जो त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसमें चारकोल के साथ-साथ नीम और सिनेमन यानी दालचीनी का भी इस्तेमाल किया जाता है।
गुण:
- प्राकृतिक गुणों से समृद्ध है।
- त्वचा को डिटॉक्सिफाई करने का काम कर सकता है।
- त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल को हटा सकता है।
- त्वचा की लालिमा और जलन को ठीक करने में सहायता कर सकता है।
- त्वचा को निखार कर दाग-धब्बों से छुटकारा दिला सकता है।
- त्वचा की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।
अवगुण:
- इस साबुन का प्रभाव लंबे समय तक नहीं रहता है।
- ठंड के दिनों में इस साबुन के अधिक इस्तेमाल से त्वचा रूखी हो सकती है।
8. एलान्ना हैंडमेड एक्टिवेटिड चारकोल एंड ग्रीन टी सोप
इस साबुन को बनाने में भी चारकोल का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही इसमें ग्रीन टी का अर्क भी होता है, जो मुंहासों से छुटकारा दिलाने का काम कर सकता है। चारकोल त्वचा में मौजूद अतिरिक्त तेल और गंदगी को दूर करने का काम कर सकता है। वहीं, ग्रीन टी में एंटी-बैक्टीरियल एजेंट और कैटेचिन (एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट) होता है, जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने का काम कर सकता है।
गुण:
- त्वचा को निखारने में कारगर है।
- आंखों के नीचे के काले (डार्क सर्कल) घेरे को कम कर सकता है।
- त्वचा के घाव को हीलिंग करने में मदद कर सकता है।
- सूरज की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाने में मदद कर सकता है।
अवगुण:
- अधिक संवेदनशील त्वचा वालों को एलर्जी हो सकती है।
9. एक्नेलाक पिंपल केयर सोप
कई बार लोग इस उलझन में रहते हैं कि पिम्पल हटाने के लिए कौन सा सोप यूज करें। ऐसे में कहा जा सकता है कि एक्नेलाक पिंपल केयर सोप इसके लिए अच्छा हो सकता है। कंपनी का कहना है कि इस साबुन को ऑयल फ्री फॉर्मूला से बनाया गया है, जो ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाने का काम कर सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल प्रभाव भी पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया को नष्ट कर मुंहासे से राहत दिला सकते हैं।
गुण:
- त्वचा में नमी को बनाए रखने में मदद कर सकता है।
- त्वचा के निखार को बनाए रख सकता है।
- त्वचा को मुलायम बना सकता है।
- त्वचा को संक्रमण से बचाए रखता है।
अवगुण:
- कुछ लोगों पर इस साबुन का ठीक तरह से प्रभावी असर नहीं होता है।
10. टीएनडब्ल्यू हैंडमेड प्यूरिफाइंग नीम सोप फॉर एक्ने
हमारी लिस्ट में टीएनडब्ल्यू यानी द नैचुलर वाश का एक और साबुन शामिल है। यह नीम युक्त साबुन सभी उम्र और त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है। इस साबुन में नीम का अर्क, शीया बटर और एसेंशियल ऑयल मिलाया जाता है, जो त्वचा को जरूरी पोषण देने का काम कर सकता है। इसमें मौजूद नीम का अर्क त्वचा को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। वहीं, बटर और एसेंशियल ऑयल त्वचा को बीमारियों से छुटकारा दिलाने का काम कर सकते हैं।
गुण:
- यह केमिकल फ्री होता है।
- इसे सभी तरह की त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
- प्राकृतिक तत्वों से समृद्ध होता है।
अवगुण:
- यह साबुन असर दिखाने में थोड़ा अधिक समय लगा सकता है।
11. सेटाफिल डीप क्लींजिंग फेशिअल बार फॉर एक्ने-प्रोन स्किन
पिम्पल के लिए साबुन में सेटाफिल के इस साबुन को भी शामिल किया जा सकता है। यह साबुन मुंहासे को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। इसमें कई तरह के प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं। इसमें मुख्य रूप से एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासे से निजात दिला सकते हैं।
गुण:
- त्वचा की गंदगी और तेल को साफ करने में मददगार।
- त्वचा को मॉइस्चराइज रख सकता है।
- संवेदनशील त्वचा वालों के लिए भी उपयोगी है।
अवगुण:
- इस साबुन से अधिक बार त्वचा को धोने से त्वचा की नमी जा सकती है।
12. इप्सा लैब्स इरेजर एंटी-एक्ने एंड पिंपल सोप
यह सोप एंटी-एक्ने गुण से समृद्ध होता है, जो एक्ने यानी पिम्पल्स से राहत दिलाने का काम कर सकता है। साथ ही यह बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने का भी काम कर सकता है, जो मुंहासे और स्किन इन्फेक्शन का कारण बन सकते हैं।
गुण:
- त्वचा से अतिरिक्त तेल को हटा सकता है।
- मुंहासे के दाग को मिटाने में मदद कर सकता है।
- त्वचा में निखार ला सकता है।
- त्वचा की सूजन को ठीक कर सकता है।
अवगुण:
- कई बार इसके इस्तेमाल से त्वचा में चकत्ते हो जाते हैं।
पढ़ते रहें यह लेख
अब हम जानेंगे कि पिम्पल जैसी समस्या में साबुन को कैसे इस्तेमाल करना चाहिए।
पिम्पल पर साबुन लगाने का सही तरीका क्या है?
सामान्य स्थिति में साबुन को कैसे भी लगाया जा सकता है, लेकिन पिम्पल होने पर इसे लगाने के लिए नीचे बताए जा रहे तरीके को अपनाएं।
- सबसे पहले मुंह को पानी से गीला कर लें।
- फिर गीली हाथ में साबुन को लगाएं और उसे मलें।
- इससे हाथ में झाग बनने लगेगी। फिर उसे चेहरे पर लगाएं।
- कुछ सेकंड चेहरे को हल्के-हल्के हाथों से साफ करें।
- इसके बाद पानी से चेहरा धो लें और सूखे व मुलायम कपड़े से पानी को हल्के हाथों से पोंछ लें।
अब आप समझ गए होंगे कि मुंहासे ऐसी कोई बड़ी समस्या नहीं है, जिससे छुटकारा न पाया जा सके। इसे बिना किसी इलाज के सिर्फ साबुन के इस्तेमाल से दूर किया जा सकता है। इसके लिए आपको ऊपर दिए गए किसी एक साबुन का चयन करके नियमित रूप से इस्तेमाल करने की जरूरत है। हां, समस्या अगर गंभीर है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही साबुन का चुनाव करें। हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी।
और पढ़े:
- रूखी त्वचा के लिए 10 सबसे अच्छे साबुन
- संवेदनशील त्वचा (सेंसिटिव स्किन) के लिए 9 सबसे अच्छे साबुन
- त्वचा का रंग साफ करने के लिए 13 सबसे अच्छे साबुन
- जानिए 10 सबसे अच्छे नीम साबुन के नाम

Latest posts by Bhupendra Verma (see all)
- नाखूनों को तेजी से बढ़ाने और मजबूत करने के तरीके – How To Grow Nails Faster And Stronger in hindi - January 24, 2021
- तनाव (स्ट्रेस) दूर करने के लिए योग – Yoga for Stress in Hindi - January 21, 2021
- सिर दर्द के लिए योग – Yoga for Headache in Hindi - January 20, 2021
- दलिया के फायदे और नुकसान – Bulgur Wheat (Daliya) Benefits and Side Effects in Hindi - January 20, 2021
- चिकनगुनिया के लक्षण, इलाज और घरेलू उपचार – Chikungunya Symptoms and Home Remedies in Hindi - January 19, 2021
