Written by , (एमए इन मास कम्युनिकेशन)

किसी भी महिला के लिए गर्भावस्था बेहद खास पल होता है। इस दौरान मानो उसे सारे जहां की खुशियां मिल जाती है। ये खुशियां तो तब और दोगुनी हो जाती है, जब उन्हें लोगों की तरफ से प्यारे-प्यारे बधाई कोट्स भेजे जाते है। ऐसे ही कुछ बेहतरीन प्रेगनेंसी कोट्स और गर्भावस्था पर शायरी स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम लेकर आए हैं। इन प्रेगनेंसी कोट्स के जरिए आप गर्भवती महिलाओं की खुशी को और बढ़ा सकते हैं।

स्क्रॉल करें

चलिए, सबसे पहले शुरू करते हैं गर्भावस्था पर शायरी का सिलसिला।

65+ गर्भावस्था पर शायरी : Pregnancy Shayari in Hindi | प्रेगनेंसी कोट्स

प्रेगनेंसी की खुशी की बात ही कुछ और होती है। नन्हे मेहमान को लेकर तैयारियां और शरीर में हो रहे नए परिवर्तन सब कुछ महिला को एक नया अनुभव देते हैं। इन सबके साथ अगर गर्भावस्था पर शायरी हो जाए, तो मजा ही आ जाता है। बस तो आप भी अपने घर-परिवार, दोस्तों व रिश्तेदारों में किसी को प्रेगनेंसी की बधाई देना चाह रहे हैं, तो गर्भावस्था पर शायरी कर सकते हैं।

  1. गर्भावस्था होती है बेहद खास,
    इसमें छिपा होता है मां बनाने का एहसास।
  2. हमारे आंगन में खुशियां आने वाली हैं,
    क्योंकि घर में किलकारियां गूंजने वाली हैं।
  3. 9 महीने का वो एहसास,
    हर महिला के लिए होता है खास।
    प्रेगनेंसी की बधाई!
  4. तुम्हारी दुनिया बदलने वाली है,
    क्योंकि तुम मां बनने वाली हो।
  5. हर महिला को अनगिनत खुशियां मिलती है,
    जब उसे मां बनने की खबर मिलती है।
    आगे पढ़ें गर्भावस्था पर शायरी
  6. हमारे घर आने वाला है नन्हा मेहमान,
    जिसका हम सब मिलकर करेंगे सम्मान।
  7. बहुत मूर्ख है ये दुनिया, जो महिला को कमजोर कहती है,
    नहीं पता उसे कि बच्चे को जन्म देने में महिला कितना दर्द सहती है।
  8. जब भी कोई महिला गर्भवती होती है,
    वहां से उसके नए जीवन की शुरुआत होती है।
  9. प्रेगनेंसी एक खूबसूरत उपहार है,
    महिलाओं के लिए यह तो एक शृंगार है।
  10. घर में है सभी को नन्हे मेहमान का इंतजार,
    सब मिलकर करेंगे उसको भरपूर प्यार।

जारी है गर्भावस्था पर शायरी

  1. खुशियों से सज जाता है महिला का संसार,
    जब मिलता है उसे गर्भावस्था का उपहार।
  2. जब इस संसार में आ जाएगा नन्हा फरिश्ता,
    तब से शुरू होगा मां-बेटे/बेटी का रिश्ता।
  3. महिलाएं होती हैं बहुत महान,
    उनमें बसती है नन्ही-सी जान।
  4. जब भी कोई महिला मां बनती है,
    खुशियों से फिर उसकी दुनिया सजती है।
  5. आने वाले नन्हे मेहमान के साथ हम नई दुनिया बसाएंगे,
    साथ में मिलकर उसके ढेरों खुशियां मनाएंगे।

प्रेगनेंसी कोट्स इन हिंदी के लिए स्क्रॉल करें

  1. वो छण भी होगा कितना प्यारा,
    जब इस जहां में आएगा नन्हा मेहमान हमारा,
    हम सबका होगा वो राज दुलारा,
    और मां की आंखों का वो होगा तारा।
  2. तुम्हारे अंदर बसी है एक नन्ही जान,
    जन्म देकर उसे तुम बनोगी महान,
    वही बढ़ाएगी इस घर की शान,
    उस पर करेंगे हम सब कुछ कुर्बान।
  3. जब गूंजेगी किलकारी की आवाज,
    वो पल होगा सबसे खास,
    मां बनने का यही तो है स्पेशल एहसास।
Pregnancy Shayari
Image: Shutterstock
  1. खत्म हुआ लम्बा इंतजार,
    आई है खुशियों की बहार,
    देंगे हम उसे ढेर सारा प्यार,
    अब तो बस है नन्हे फरिश्ते का इंतजार।
  2. हमारे सपने सच होने वाले हैं,
    मुबारक हो हम दो से तीन होने वाले हैं।

पढ़ते रहें प्रेगनेंसी शायरी

  1. तुम जो महसूस करोगी वो अहसास होगा अनोखा,
    बच्चे के जन्म के बाद खुशियों से भर जाएगा तुम्हारा झरोखा।
  2. मां बनने का सुख होता है एक वरदान,
    इसलिए तो महिला कहलाती है महान।
  3. रब से है एक ही गुजारिश,
    पूरी करे तेरी हर ख्वाहिश,
    बच्चे के जन्म के साथ,
    तुम्हारे अंगने में हो खुशियों की बारिश।
  4. हमारे घर आए राजकुमारी या राजकुमार,
    हम सब मिलकर देंगे उसे एक बराबर प्यार,
    कभी न करेंगे उससे तकरार,
    चलो खुदा से लगाते हैं यही गुहार।
  5. गर्भावस्था होता है यादगार पल,
    क्योंकि मां के गर्भ में पल रहा होता है,
    उनका बचपन और आने वाला कल।

प्रेगनेंसी कोट्स जारी है

  1. छोटी सी उसकी एक किक,
    लगती है बड़ी निक,
    है गुजारिश उस खुदा से,
    कर दे सब कुछ ठीक।
  2. औरत के लिए गर्भावस्था एक शृंगार है, मां बनना एक महिला के लिए प्यारा उपहार है।
  3. मां बनने की खुशी एक महिला ही समझ सकती है, क्योंकि नौ महीने वो अपने संतान के सबसे करीब होती है।
  4. एक मां गवाह होती है कि प्यार में सूरत नहीं देखी जाती है, क्योंकि वो मां ही होती है जो अपने बच्चे को बिना देखे कोख से ही स्नेह देती है।
  5. गर्भावस्था का एहसास होता है अनोखा, क्योंकि ये पल होता है सबसे खूबसूरत तोहफा।

गर्भावस्था पर कोट्स के लिए आगे स्क्रॉल करें

  1. घर में नई खुशियां आने वाली है,
    क्योंकि जल्दी ही यहां किलकारी गूंजने वाली है।
  2. शादी के बाद वो पल होता है सबसे खास,
    जब गर्भ में होता है किसी के होने का एहसास।
  3. महिला को नाजुक मत समझना, क्योंकि मां बनने की ताकत एक महिला को ही मिली है।
  4. महिलाओं के सभी अधिकारों में सबसे बड़ा अधिकार मां बनना है – लिन युतांग
  5. एक बच्चा अपनी मां के दिल में उस जगह को भर देता है, जिसे वो कभी जानती भी नहीं थी कि वह खाली था।

प्रेगनेंसी कोट्स अभी बाकी हैं

  1. यूं तो महिला के जीवन में खुशी के कई लम्हे आते हैं, लेकिन गर्भावस्था उसके जीवन का सबसे खुशनुमा पल होता है।
  2. एक बच्चे को पालना किसी भी महिला के लिए सबसे अधिक फायदेमंद अनुभव है, जिसका आनंद हर महिला लेती है – जेन मैन्सफील्ड
  3. गर्भावस्था हर महिला के लिए चुनौतीपूर्ण समय होता है, क्योंकि यह महिलाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से बदल देता है – ब्रुक बर्क
  4. गर्भावस्था एक ऐसा समय होता है, जिसमें महिलाएं खाने का अत्यधिक आनंद लेती हैं, न केवल इसलिए कि उन्हें फूड क्रेविंग की इच्छा होती है, बल्कि इसलिए भी कि वो जानती हैं कि वो भोजन उन्हें और उनके बच्चे दोनों को पोषण दे रहा है – मार्था रोज और जेन एल डेविस
  5. माना हर महिला नाजुक और प्यारी होती है, लेकिन 9 महीने तक बच्चे को कोख में पालना बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है।

जारी है प्रेगनेंसी कोट्स इन हिंदी

  1. देखे बिना ही अपने बच्चे की देखभाल करती है,
    एक मां अपनी औलाद के लिए कितना त्याग करती है।
  2. समय बीतता है, बेटी बड़ी होती है, फिर देखते-देखते वो मां भी बन जाती है।
  3. वो एहसास भी होता है कितना प्यारा, जब एक महिला के अंदर दो दिल धड़कते हैं।
  4. नापसंद आने वाली चीजों को करती है मां, अपने बच्चे को लिए खुद को कितना बदल लेती है मां।
  5. सब कुछ चल रहा था नॉर्मल,
    अचानक जिंदगी बहुत खास हो गई,
    खुशी और बढ़ गई दोगुनी,
    जब पत्नी मेरी प्रेगनेंसी टेस्ट में पास हो गई।

आगे और हैं प्रेगनेंसी कोट्स

  1. एक महिला अपने कोख में बच्चे को ऐसे पालती है, जैसे उसे वो जन्मों से जानती है।
  2. हमारे परिवार की खुशियां बढ़ गई, जब से उस नन्हे फरिश्ते के आने की खबर मिल गई।
  3. चलो नन्हे मेहमान के आने का जश्न मनाते हैं, पूरे घर को खिलौनों से सजाते हैं।
Pregnancy Shayari in Hindi
Image: Shutterstock
  1. एक महिला की सारी तकलीफें तब मीट जाती हैं, जब वे बच्चे के जन्म के बाद उसे पहली बार अपनी गोद में लेती है।
  2. जब एक महिला गर्भवती होती है, तब एक बच्चा का ही नहीं, बल्कि एक मां का भी जन्म होता है।

प्रेगनेंसी शायरी पढ़ते रहें

  1. गर्भावस्था के दौरान महिला हर दर्द सह लेती है,
    एक मां अपने बच्चे के लिए कितना दुख झेलती है।
  2. मां बनने की खुशी जो तुमने दी है मुझे,
    जी करता बार-बार गले लगाऊं तुझे।
  3. हमारा अधूरा परिवार पूरा हो जाएगा,
    जब वो नन्हा फरिश्ता इस दुनिया में आएगा।
  4. देखा था जो सपना वो पूरा होने वाला है,
    जल्द ही तुम्हारी गोद में हमारा कल आने वाला है।

प्रेगनेंसी स्टेट्स के लिए स्क्रॉल करें

  1. बच्चे के जन्म के लिए कितने दर्द सह लेती हो तुम,
    हमें भी बताओ आखिर ये कैसे कर लेती हो तुम।
  2. मां बनने का एहसास हर महिला को नया कर जाता है,
    बच्चे के आने की खुशी से उनका हर गम दूर हो जाता है।
  3. उसकी मुस्कान देख तुम भी मुस्कुराओगी,
    हां, बच्चे के जन्म के बाद तुम अपने दर्द भूल जाओगी।
  4. बच्चे की एक किक मां के हर गम को दूर कर देती है।
  5. मां बनने का सपना पूरा हुआ, इसके साथ ही तुम्हारा नया जीवन शुरू हुआ।
  6. हमारे जीवन में नया सवेरा आने वाला है,
    खुशियों का हर फूल खिलने वाला,
    चलो मिलकर मनाते हैं जश्न,
    क्योंकि इस घर में नन्हा मेहमान आने वाला है।

अभी बाकी है गर्भावस्था पर कोट्स

  1. जब से तुम्हारी प्रेगनेंसी की खबर मिली है,
    मुझे मेरी दुनिया हसीन लगने लगी है।
  2. अब जो तुम मां बनने वाली हो,
    तो बदलता रहेगा तुम्हारा मूड,
    मन होगा खाने का स्पेशल फूड,
    फिर बच्चे के जन्म के बाद लगने लगेगा सब कुछ गुड।
  3. तुम्हारी प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर,
    खुदा से लगाती हूं यही फरियाद,
    खुशियों से रहे तुम्हारी दुनिया आबाद,
    मिलता रहे तुम्हें खुदा का आशीर्वाद।
  4. तुम्हारी प्रेगनेंसी लेकर आई है खुशियों की बहार,
    लंबे समय से हमें चाहिए था यही उपहार,
    अब तो है बस उस नन्हे मेहमान का इंतजार,
    जिसे देंगे हम ढेर सारा प्यार।
  5. प्रेगनेंसी की खुशियां होती हैं अनमोल,
    लगा नहीं सकता कोई इसका मोल।

प्रेगनेंसी कोट्स इन हिंदी पढ़ते रहें

  1. एक महिला के लिए खास होता है उसका गर्भावस्था का पल,
    क्योंकि उसमें बसा होता है उसका आने वाला कल।
  2. मां बनना है एक जादुई एहसास,
    यही बनाता है हर महिला को खास,
    इससे जगती है एक नई आस,
    मजबूत होता है रिश्ते का विश्वास।
  3. नौ महीने तक वो अनगिनत दर्द सहती है, तब जाकर एक महिला मां बनती है।
  4. एक महिला को उस वक्त सारा सुख मिलता है,
    जब उसके गर्भ में नवजात पलता है।
  5. नौ महीने तक कोख में बच्चे को पालना नहीं है आसान,
    शायद इसलिए तो महिला कहलाती है महान।

गर्भावस्था के समय महिला के शरीर में कई बदलाव होते हैं, जिसके चलते उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद उसके चेहरे पर एक अलग-सी खुशी होती है। इस खुशी को बढ़ाने और प्रेगनेंसी की समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए आप गर्भवती को ये प्रेगनेंसी कोट्स और गर्भावस्था पर शायरी भेज सकते हैं। गर्भवती चाहें तो खुद भी यहां मौजूद प्रेगनेंसी शायरी का इस्तेमाल प्रेगनेंसी स्टेट्स के तौर पर करके लोगों को अपनी खुशी में शामिल कर सकती हैं।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख