75+ नारी के सम्मान में शायरी – Best Respect Women Quotes In Hindi | नारी का सम्मान कोट्स | Respect Girl Shayari

Written by , MA (Mass Communication) Aviriti Gautam MA (Mass Communication)
 • 
 

“स्त्रियों की पूजा जहां होती है, वहां देवता रहते हैं और जहां महिलाओं की पूजा व सम्मान नहीं होता, वहां किए गए सभी अच्छे कर्म निष्फल हो जाते हैं।” मनुस्मृति में लिखा गया यह वाक्य इस बात को समझने के लिए काफी है कि नारी का सम्मान करना कितना जरूरी है। इसी नारी सम्मान और आदर पर स्टाइलक्रेज का यह लेख समर्पित है। यहां हम आपके लिए नारी सम्मान पर विचार और कोट्स लेकर आए हैं। ये नारियों का महत्व बताने के साथ ही यह भी समझाएंगे कि पुरुषों की तरह ही नारियां भी सम्मान और आदर की हकदार हैं।

स्क्रॉल करें

सबसे पहले पढ़ते हैं नारी सम्मान पर कुछ अच्छे विचार।

75+ Shayari On Women’s Respect In Hindi: नारी सम्मान पर विचार | महिलाओं के सम्मान के लिए कोट्स

Women's Respect In
Image: Shutterstock

नारी के प्रति आपका सम्मान व आदर इस बात को दिखाता है कि आप कितने सभ्य समाज का हिस्सा हैं। अपने लिए सम्मान की उम्मीद करना हर नारी की अपेक्षा नहीं, बल्कि अधिकार है। नारी के अनेकों रूप हर किसी के जीवन में खास भूमिका निभाते हैं। वह मां, बहन, पत्नी, भाभी, बहू, साथी, टीचर जैसे अनेक रूपों में जीवन के हर मोड़ पर साथ खड़ी होती है। इसी वजह से हम लेकर आए हैं नारी के सम्मान में शायरी, नारी सम्मान पर विचार और रिस्पेक्ट गर्ल कोट्स इन हिन्दी।  चलिए, लेख की शुरुआत रिस्पेक्ट गर्ल शायरी से करते हैं।

  1. नारी ने ही संसार रचाया,
    नारी ने सृष्टि को चलाया,
    उसका यूं तिरस्कार न करो,
    देह जलाकर पुरस्कार न दो।
  1. लाख मेहनत करने पर भी न रहता कोई आभारी,
    हर घर में रहती है ऐसी ही एक नारी।
  1. यह तेरी मेहनत और लगन का परिणाम है,
    आज सबकी नजरों में तेरे लिए सम्मान है।
  1. जिस घर में नारी का सम्मान नहीं होता,
    ऐसा घर हर पल अपने यश, वैभव को है खोता।
  1. गर्भ से लेकर गलियों तक, नहीं सुरक्षित कोई नारी
    डरो ऊपरवाले से, आता वक्त पड़ेगा सब पर भारी।
  1. नारी का सम्मान करना महान पुरुषों का काम है,
    रावण तो कल भी बदनाम था आज भी बदनाम है।
  1. नारी का सम्मान करना है, तो शुरुआत घर से करो,
    मां, बहन, बेटी, बहू सभी के चरण स्पर्श करो।
  1. बहू रानी और सास मां होती है,
    नारी के सम्मान की ऐसी कहानी होती है।
  1. कभी महबूबा, तो कभी मोहब्बत बन जाती हूं,
    सूना हो मां का आंचल, तो ममता की मूरत बन जाती हूं।
  1. नारी शक्ति के बिना हर नर है अधूरा,
    अपने संघर्ष से करती हर काम वो पूरा।
  1. हर घर में जो नारी को सम्मान मिलेगा,
    हर चेहरा फिर खुशियों से खिलेगा।
  1. मनुष्य का प्रेम और विश्वास नारी है,
    हारे और टूटे दिल की आस नारी है।
  1. नारी ही शक्ति है, हर भक्त की भक्ति है,
    चोट लगे किसी और को आंखें इसकी रोती है।
  1. एहसान नहीं जताती कभी, भरपूर प्यार देती है,
    अनेकों रूप हैं इसके मां, बहू तो कभी बेटी है।
  1. बेटा बेटी होते एक समान,
    जो समझे इस बात को होता उसका उत्थान।
  1. कितना सुंदर, कितना कोमल, कितना निर्मल है,
    कल-कल करती झरने जैसी, तो कभी गंगा जल है,
    नारी तू कल भी सुंदर थी, आज भी है,
    सुंदर तेरा आने वाला हर एक कल है।
  1. जो इज्जत और सम्मान न करे नारी का,
    उसका कफन सिलवा दो साड़ी का।
  1. यह सच है कि औरतों को उपहार पसंद होता है,
    लेकिन उसके लिए सबसे प्यारा उपहार सम्मान होता है।
    आगे और हैं लड़कियों के लिए अच्छे विचार
  1. अपमान न करना, दिल न दुखाना,
    संसार नारी से ही चलता है,
    सारी दुनिया को हासिल करने वाला पुरुष,
    एक मां की गोद में ही तो पलता है।
  1. मर्दाना कमजोरी से रंगी पड़ी हैं शहर की सब दीवारें,
    फिर वही कमजोर मर्द कहते हैं कि औरतें कमजोर होती हैं।
  1. निष्काम सेवा भाव रखती है जो,
    वो स्वार्थी कैसे हो सकती है,
    पूरे घर को संभालती है जो,
    वो कमजोर कैसे हो सकती है।
  1. सम्मान तुम हो, अभिमान तुम हो,
    दिल अपना कभी न दुखाना,
    उस विधाता का विधान तुम हो।
  1. रिश्तों की डोर थामे रखती है,
    नासमझ को समझाने लगती है,
    लगती है किसी आशीर्वाद सी वो,
    परिवार को एक साथ बांधे जो रखती है।
  1. हर घर की जान है,
    परिवार ही पहचान है,
    दिल न दुखने देना कभी उसका,
    जो इस घर की शान है।
  1. उसे नारी कहो बेचारी नहीं,
    मुश्किलों से लड़ना आता उसे,
    कठिनाइयों से कभी वो हारी नहीं।
  1. यूं तो नारी कोमल होती है,
    अड़ जाए जो किसी बात पर अगर,
    तो वहां जीत उसी की होती है।
  1. बहनों की इज्जत करना सीखो,
    फिर चाहे वह अपनी हो या किसी और की।
    पढ़ते रहें नारी सम्मान पर विचार
  1. “दुनिया की तरक्की तब तक संभव नहीं हो सकती जब तक महिलाओं की स्थिति नहीं सुधरती। कोई भी चिड़िया एक पंख की मदद से उड़ नहीं सकती है।” – स्वामी विवेकानंद
  1. “मैं किसी भी समाज की प्रगति उस समाज में महिलाओं द्वारा हासिल की गई प्रगति से मापता हूं।” – डॉक्टर भीम राव अंबेडकर
  1. “किसी एक पुरुष को शिक्षित करने से केवल वही पुरुष शिक्षित होता है, लेकिन एक महिला को शिक्षित करने से पूरी एक पीढ़ी शिक्षित होती है।” – ब्रिघम यंग
  1. “महिलाओं को कमजोर समझना एक अपराध के समान है। यह पुरुषों द्वारा महिलाओं के प्रति अन्याय है। यदि बलशाली होने का अर्थ नैतिक रूप से बलशाली होना है, तो पुरुषों से कहीं ज्यादा श्रेष्ठ महिलाएं हैं।” – महात्मा गांधी
  1. “महिला समर्थक होने का अर्थ पुरुष विरोधी होना नहीं है।” – जेन गेल्विन लुइस
  1. “नारी समाज और परिवार की केन्द्रबिन्दु है।” – स्वामी विवेकानंद
  1. “यदि आप महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकते, तो आप किसी और का सम्मान भी नहीं कर सकते, क्योंकि महिला ही तो आपको इस संसार में लाती है।” – ओशो
  1. “एक पुरुष वो करता है, जो वो कर सकता है, लेकिन एक महिला वो करती है, जो एक पुरुष नहीं कर सकता।” – इसाबेल आलेंदे
  1. “महिलाएं समाज की सच्ची शिल्पकार होती हैं।” – चेर
  1. “पुरुष अपना भाग्य स्वयं नियंत्रित नहीं करते। उनके जीवन में मौजूद महिलाएं अपने गुणों से उनके लिए अच्छे भाग्य का निर्माण करती हैं।” – मार्क्स
  1. “अपने जीवन की नायिका बनिए शिकार नहीं।” – नोरा एफरेन
  1. “कोई भी देश सफलता के शिखर पर तब तक नहीं पहुंच सकता जब तक कि उस देश की महिलाएं कंधे से कंधे मिलाकर न चलें।” – मोहम्मद अली जिन्ना
  1. “एक रानी की तरह सोचिए, जो असफलता से नहीं डरती, क्योंकि वह असफलता उसकी सफलता के मार्ग की एक सीढ़ी है।” – ओपेरा विनफ्रे

नारी सम्मान पर विचार पढ़ना जारी रखें

नारी का सम्मान कोट्स
Image: Shutterstock
  1. यदि एक पुरुष किसी महिला के साथ एक राजकुमारी की भांति व्यवहार करता है तो यह इस बात का सबूत है कि वह एक रानी द्वारा पैदा और बड़ा किया गया है।” – अनाम
  1. “दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति नौजवानी और औरत की सुंदरता है।” – चाणक्य
  1. “औरतें कभी भी तारीफों से वश में नहीं होती लेकिन पुरुष तारीफ़ों से वश में हो जाते हैं। औरत और पुरुष के बीच यही सबसे बड़ा अंतर है।” – ऑस्कर वाइल्ड
  1. “यदि आप कुछ कहना चाहते हैं, तो एक आदमी से पूछें। यदि आप कुछ करना चाहते हैं, तो एक महिला से पूछें।” – मार्गरेट थैचर
  1. “किसी लड़की को प्यार करना दूसरा कार्य है, पहले उसे सम्मान देना सीखिए।” – अनाम
  1. “आप किसी महिला से किस तरह पेश आते हैं, यह आपके चरित्र के बारे में बहुत कुछ बताता है।” – अनाम
  1. “और भी ज्यादा देश इस बात को समझ गए हैं कि महिलाओं की समानता किसी भी देश की सफलता के लिए पहली शर्त है।” – कोफी अन्नान
  1. “महिलाएं, पुरुषों से ज्यादा बुद्धिमान होती हैं, क्योंकि वे कम जानती हैं और ज्यादा समझती हैं।” – जेम्स थर्बर
  1. “पुराने समय में पुरुषों को घर पर काम से लौट कर आने वाले पति का इंतजार करती हुई पत्नी अच्छी लगती थी। लेकिन आज के समय में पुरुषों को कामकाजी महिला ज्यादा बेहतर लगती है।” – केट ग्राहम
  1. “बहुत से आकर्षक लड़कों के साथ बेवकूफ लड़कियों को देखा जा सकता है लेकिन एक आकर्षक और समझदार लड़की के साथ बेवकूफ लड़का दिखना बेहद मुश्किल है।” – एरिका जोंग
  1. “हर दिन के अंत में प्रत्येक महिला को यह पसंद होता है कि दूसरे लोग उनके साथ सम्मान व दया का भाव रखें।” – सोफिया वर्गरा
  1. “नारी को अबला कहना उसकी मानहानि करना है।” – महात्मा गांधी
  1. “स्त्री और पुरुष एक दूसरे के पूरक हैं। एक दूसरे के सहयोग के बिना दोनों का अस्तित्व संभव नहीं है।”  – महात्मा गांधी
    आगे हैं विमेन रिस्पेक्ट कोट्स इन हिन्दी
  1. नारी को धन दौलत की नहीं सम्मान और आदर की आवश्यकता होती है।
  1. किसी महिला की इज्जत न करना, अपनी मां-बहन की बेइज्जती करने के समान है।
  1. आदमी मकान बनाना जानता है, तो स्त्री उस मकान को घर बनाना जानती है।
  1. अपनी मां के साथ अपने बच्चे की मां की भी इज्जत कीजिए। जिंदगी खुशहाल न बन जाए तो कहना।
  1. यदि किसी लड़की को आपकी वजह से अपना रास्ता बदलना पड़ जाए, तो आप में और गली के कुत्तों में कोई फर्क नहीं है।
  1. जैसे पुरुष की चाह आप अपनी बेटी के लिए रखते हैं, आपको वैसा पुरुष बनना चाहिए।
  1. अपने जीवन में शामिल हर महिला की इज्जत कीजिए। चाहे वह दादी, नानी, मां, बहन, पत्नी, बहू या दोस्त क्यों न हो।
  1. यदि आप लड़कियों से सम्मान व प्यार की उम्मीद रखते हो, तो आपको भी उन्हें उतना ही सम्मान व प्यार देना होगा।
  1. लड़कियों को सम्मान देने का अर्थ उन्हें बेड़ियों में बांधना नहीं है, अपितु उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
  1. समय का पहिया जरूर घूमता है, जिस नारी के लिए आज आप आभारी नहीं हैं, वही नारी कल आप पर भारी पड़ सकती है।
  1. लोग बड़े पत्थर दिल होते हैं, जो मां, बच्चों के लिए में अपने हिस्से का निवाला भी उन्हें खिला देती है, वक्त बीतने पर वही मां उन्हें बेवकूफ नजर आने लगती है।
  1. एक पुरुष को चाहिए कि वह किसी लड़की के बारे में उतना ही गलत सोचे जितना कि वह अपनी बहन के बारे में सोच सकता है।
    आगे और हैं रिस्पेक्ट गर्ल कोट्स इन हिन्दी
  1. गली मुहल्लों की बात छोड़िए जनाब, आज लड़कियां कोख में भी सुरक्षित नहीं हैं।
  1. किसी लड़की का सम्मान करना उसकी खूबसूरती की तारीफ करने से कहीं बढ़कर है।
  1. किसी महिला से ऊंची आवाज में बात करने का अर्थ यह कतई नहीं है कि आप एक ताकतवर इंसान है। ऐसा करना केवल आपकी कमजोरी को दर्शाता है।
  1. अगर लड़कियों को गुड़िया नाम दिया जाता है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह कोई खिलौना है।
  1. बाहर की महिलाओं के साथ अपने घर की महिलाओं का भी सम्मान कीजिए।
  1. दूसरों की बहू बेटियों का सम्मान न करने वालों, याद रखना कि एक दिन तुम भी किसी बेटी के पिता बनोगे।
  1. औरत होने का अर्थ यह नहीं है कि आप कमजोर हैं। औरत होने का अर्थ है कि आप शक्ति हैं।
  1. एक औरत सिर्फ अपने लोगों के लिए मोम की तरह पिघल जाती है, वरना उसके जैसा पत्थर दिल कोई नहीं होता।
  1. अगर कोई पुरुष किसी स्त्री पर हाथ उठाता है, तो वह उसी पल अपने पुरुष होने का हक खो देता है।
  1. इस अजीब दुनिया में नजर आदमी की खराब होती है और पर्दा औरतों से करवाया जाता है।
  1. किसी को अपनी बेज्जती न करने दीजिए, स्वयं अपने आप को भी नहीं।
  1. नारी जाति का सम्मान करना भी एक तरह का संस्कार ही है।
  1. पैसा मांगने वालों को भीख देनी चाहिए बेटी नहीं।
  1. नारी पानी की तरह होती है, हर सांचे में ढल जाती है।

रिस्पेक्ट गर्ल शायरी और कोट्स पर आधारित इस लेख का मकसद बस यही बताना है कि नारी किसी से कम नहीं होती। वो भी सम्मान और साथ पाने की हकदार है। मौका मिलने पर महिला अपने परिवार का ही नहीं, बल्कि गांव व देश का नाम भी रोशन कर सकती है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो आप इसे अपने दोस्तों व करीबियों के साथ शेयर करें। साथ ही इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट विजिट करते रहें।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख