रूखे-बेजान बालों के लिए 11 सबसे अच्छे हेयर मास्क – Best Hair Mask For Dry And Frizzy Hair in Hindi

Written by , BA (Mass Communication) Arpita Biswas BA (Mass Communication)
 • 
 

रूखे-बेजान बालों से परेशान हैं, तो आप हेयर मास्क का उपयोग करके उन्हें आकर्षक बना सकते हैं। बाजार में रूखे-बेजान बालों के लिए हेयर मास्क के कई ब्रांड मौजूद हैं। ये बालों को मुलायम और रेशमी बनाने में मदद करते हैं, लेकिन इसके लिए रूखे-बेजान बालों के लिए सबसे अच्छा हेयर मास्क का चुनाव करना जरूरी है। इस चुनाव में आपकी मदद करने के लिए स्टाइलक्रेज लेकर आया है रूखे-बेजान बालों के लिए बेस्ट हेयर मास्क की लिस्ट। इसके साथ ही हेयर मास्क के उपयोग का तरीका भी हम आपको बताएंगे।

सबसे पहले हम रूखे-बेजान बालों के लिए सबसे अच्छा हेयर मास्क के नाम बता रहे हैं।

रूखे-बेजान बालों के लिए हेयर मास्क के नाम

यहां हम आपको रूखे-बेजान बालों के लिए हेयर मास्क से जुड़े कंपनी के दावे और ग्राहकों के रिव्यू के आधार पर जानकारी दे रहे हैं। इनकी सहायता से आप रूखे-बेजान बालों के लिए बेस्ट हेयर मास्क का चुनाव आसानी से कर सकते हैं।

1. मामाअर्थ अर्गन हेयर मास्क

Mamaarth Argon Hair Mask

रूखे और बेजान बालों के लिए मामाअर्थ के इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बालों को रूखा होने से बचाता है और क्षतिग्रस्त बालों को ठीक कर सकता है। इसमें कई प्रकार के प्राकृतिक तेल जैसे आर्गन ऑयल, टी-ट्री ऑयल, रोजमैरी ऑयल और एवोकैडो ऑयल है। यह डैंड्रफ को कम कर सकता है।

गुण:

  • कमजाेर बालों को मजबूत बनाकर झड़ने की समस्या को कम कर सकता है।
  • बालों को गहराई से कंडीशन करता है और बालों के घुंघरालेपन को कम कर सकता है।
  • बालों को मुलायम, रेशमी और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।
  • यह स्कैल्प की नमी को बनाए रखता है और बालों के स्वस्थ विकास को बढ़ाने में फायदेमंद हो सकता है।
  • इसमें पैराबेंस, फ्थालेट्स व एसएलईएस जैसे हानिकारक केमिकल नहीं होते हैं।
  • इसमें मिनरल ऑयल, कृत्रिम खुशबू और डाई का उपयोग नहीं किया जाता है।
  • बालों में कोलेजन के स्तर को बनाए रखता है और पोषण दे सकता है।
  • हाइपोएलर्जेनिक है यानी किसी तरह की एलर्जी का कारण नहीं बनता है।

अवगुण:

  • इसकी खुशबू कुछ लोगों को नापसंद हो सकती है।
  • बहुत गाढ़ा है।

2. इंडस वैली डीप नरिशिंग हेयर स्पा

Indus Valley Deep Nourishing Hair Spa

बालों को स्वस्थ, मजबूत और चमकदार बनाने के लिए यह बेस्ट हेयर मास्क साबित हो सकता है। इसका उपयोग करने पर यह बेजान बालों के रूखेपन की समस्या को दूर कर उन्हें रेश्मी और कोमल बनाने में मददगार हो सकता है। साथ ही यह बालों को आकर्षक और बाउंसी बना सकता है।

गुण:

  • यह बालों की कई समस्याओं जैसे डैंड्रफ और बालों के झड़ने को दूर करने में मदद कर सकता है।
  • यह बालों की जड़ों और स्कैल्प को पोषण प्रदान करने में मदद कर सकता है।
  • कमजोर बालों के विकास को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
  • स्कैल्प कंडीशनिंग करता है, जिससे खुजली और अन्य समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
  • स्कैल्प में रक्त संचार को ठीक करता है और सेल्स को डिटॉक्सीफाई करने में मदद कर सकता है।
  • यह बालों की प्राकृतिक नमी को बनाए रखने में मदद कर सकता है, जिससे बाल नरम और स्वस्थ रहते हैं।
  • हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बना सकता है।
  • मेथी के बीज, तुलसी, बादाम का तेल, नीम, लैवेंडर ऑयल, मेहंदी व नारियल का तेल जैसे प्राकृतिक तत्व हैं।

अवगुण:

  • प्रभाव दिखाने में समय लग सकता है।
  • कुछ लोगों ने इसके उपयोग के बाद बाल झड़ने की शिकायत की है।

3. लॉरियल पेरिस टोटल रिपेयर 5 मास्क

Loreal Paris Total Repair 5 Masks

लॉरियल को सौंदर्य प्रसाधनों के लिए जाना जाता है। यह हेयर केयर और बालों को पोषण प्रदान कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह पांच प्रकार से बालों को सुरक्षा देता है। रूखे-बेजान बालों में फिर से प्राकृतिक चमक प्रदान कर सकता है।

गुण:

  • बालों का झड़ना, रूखापन और दो मुंहे की समस्या को खत्म करने का दावा किया है।
  • यह बालों को मजबूत, कोमल व चमकदार बनाने के साथ ही सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
  • इसको शैंपू करने के बाद कंडीशनर के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसमें प्रोटीन और केरामाइड हैं, जो बालों को पोषण दे सकते हैं।
  • यह बालों को गर्मी, ब्रशिंग और ब्लो ड्राइंग से होने वाले नुकसान से सुरक्षा प्रदान कर सकता है।

अवगुण:

  • इसमें हानिकारक केमिकल का उपयोग किया गया है।
  • तैलीय बाल वालों को यह अधिक ऑयली लग सकता है।

4. सेंट बॉटानिका मोरक्कन आर्गन हेयर मास्क

Saint Botanica Moroccan Argon Hair Mask

सेंट बॉटानिका मोरक्कन हेयर मास्क डल एंड ड्राई बालों को मैनेजेबल बना सकता है। इसे एंटीऑक्सीडेंट, फैटी एसिड, विटामिन-ई और अन्य पोषक तत्व के साथ ही शुद्ध ऑर्गेनिक ऑर्गन ऑयल से बनाया गया है। ये सभी पोषक तत्व बालों को पोषण देते हैं। इसके अलावा, यह कई प्रकार की समस्याओं को दूर करने में भी फायदेमंद हो सकता है।

गुण:

  • बालों की देखभाल करने के साथ ही कमजोर बालों का उपचार करने में मदद कर सकता है।
  • इसका उपयोग बालों के लिए मॉइस्चराइजर और कंडीशनर के रूप में कर सकते हैं।
  • यह बालों को स्वस्थ, स्मूद व नमीयुक्त बनाने में मदद कर सकता है।
  • यह ड्राई बाल, डल हेयर और घुंघरालेपन को कम कर सकता है।
  • कमजोर व क्षतिग्रस्त बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।
  • इसको बनाने में एसएलएस, पैराबेंस, सल्फेट्स जैसे हानिकराक केमिकल्स का उपयोग नहीं किया गया है।
  • यह पुरुषो और महिला दोनों के लिए उपयुक्त है।
  • यह सिर की जूं और डैंड्रफ को कम करने में मदद कर सकता है।
  • बालों के टूटने की समस्या को कम कर सकता है।

अवगुण:

  • कुछ लोगों को यह महंगा लग सकता है।
  • कुछ कस्टमर्स का कहना है कि यह ड्राई बालों के लिए अधिक प्रभावी नहीं है।

5. श्वार्जकोफ प्रोफेशनल स्पा एसेंस हाइड्रेटिंग मास्क

Schwarzkopf Professional Spa Essence Hydrating Mask

रूखे-बेजान बालों के लिए हेयर मास्क की श्रेणी में यह एक और बेहतरीन प्रोडक्ट है। कंपनी का दावा है कि इस हाइड्रेटिंग क्रीम मास्क में हाइड्रो-केराटिन कॉम्प्लेक्स है, जो बालों की नमी के स्तर को बढ़ा सकता है।

गुण:

  • यह बालों को मॉइस्चराइज्ड, बाउंसी और खूबसूरत बना सकता है।
  • बालों को मुलायम और मजबूत बना सकता है।
  • यह बालों को गहराई से पोषण प्रदान कर सकता है।
  • इसका हाइड्रेटिंग गुण बालों को जड़ों से आवश्यक नमी प्रदान करता है।
  • बालों को मजबूत बनाने के साथ ही उन्हें स्मूद, मजबूत और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।
  • इसे हाइड्रोलाइज्ड केराटिन तकनीक से बनाया गया है, जो क्षतिग्रस्त बालों को आंतरिक रूप से ठीक करते हुए बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है।
  • इसके प्रो-सेलियम केराटिन बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

अवगुण:

  • प्रभाव दिखाने में समय ले सकता है।

6. वाओ स्किन साइंस सनफ्लावर बायोलिपिड्स एंड आर्गन ऑयल हेयर मास्क

Wao Skin Science Sunflower Biolipids and Argan Oil Hair Mask

रूखे और डैमेज बालों की समस्या को दूर कर उन्हें आकर्षक बनाने के लिए वाओ स्किन साइंस का यह हेयर मास्क भी फायदेमंद हो सकता है। कंपनी का दावा है कि इसमें सूरजमुखी बायोलिपिड्स, हाइड्रोलाइज्ड व्हीट प्रोटीन और आर्गन ऑयल है, जो बालों को स्वस्थ व मुलायम बनाने में मदद कर सकते हैं।

गुण:

  • यह हेयर मास्क बालों के रूखेपन, गर्मी, प्रदूषण व सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचा जा सकता है।
  • बालों को घना बनाने के साथ ही मजबूती प्रदान कर सकता है।
  • स्कैल्प और बालों को पोषण भी दे सकता है।
  • बालों को मुलायम और रेशमी बना सकता है।
  • बालों के झड़ने की समस्या को दूर कर उन्हें लंबा और मुलायम बना सकता है।
  • इसमें सल्फेट्स, मिनरल ऑयल, पैराबेंस, सिलिकोन और ग्लुटिन जैसे हानिकारक केमिकल का उपयोग नहीं किया गया है।
  • ड्रमेटेलॉजिकली टेस्टेड है।

अवगुण:

  • प्रभाव दिखाने में समय ले सकता है।

7. वेला प्रोफेशनल्स इनविगो न्यूट्री एनरिच डीप नरिशिंग मास्क

Vela Professionals Envigo Nutri Enrich Deep Nourishing Mask

वेल्स प्रोफेशनल्स इनविगो हेयर मास्क में ओलिक एसिड और पैन्थोन जैसे तत्व हैं। कंपनी का दावा है कि यह बालों को नमी दे सकता है। इतना ही नहीं इसमें विटामिन-ई, मिनरल्स और पेप्टाइड्स भी हैं, जो बालों को मजबूत बना सकते हैं।

गुण:

  • यह बालों और स्कैल्प को डीप मॉइस्चराइजिंग कर सकता है।
  • बालों को गहराई से पोषण प्रदान कर सकता है।
  • इसका उपयोग ड्राई और डैमेज्ड बालों के लिए किया जा सकता है।
  • बालों को सुपर सॉफ्ट बना सकता है।
  • इसके क्रीमी फॉर्मूला के कारण यह बालों और स्कैप्ल पर आसानी से फैलता है।
  • गोजी बैरी फल भी है, जो रूखे बालों को नरम बना सकता है।

अवगुण:

  • यह थोड़ा महंगा है।
  • इस नाम के कई नकली उत्पाद भी बाजार में मौजूद हैं, इसलिए सावधानी से इसका चयन करें।

8. रिचफील ब्राह्मी हेयर पैक

Richfeel Brahmi Hair Pack

रिचफील ब्राह्मी हेयर पैक आपको वह सब कुछ दे सकता है, जिसकी आपको तलाश है। यह हेयर मास्क विशेष रूप से क्षतिग्रस्त, ड्राई और कमजोर-टूटते बालों के लिए बनाया गया है। इसमें ब्रह्मी बूटी है, जो बालों के विकास और पोषण दोनों में मदद कर सकती है। इसमें एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो किसी भी एलर्जी और फंगल संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।

गुण:

  • स्कैल्प को स्वस्थ और बालों को मजबूत बना सकता है।
  • यह हेयर मास्क सभी प्रकार के बालों के लिए बेहतर हो सकता है।
  • बालों को मुलायम और चमकदार बना सकता है।
  • स्कैल्प और बालों की जड़ों को अच्छी तरह से पोषण दे सकता है।
  • अतिरिक्त तेल को साफ करता है।
  • बालों को प्राकृतिक कंडीशनिंग देता है।

अवगुण:

  • इसमें पैराफिन और पैराबेंस है।
  • कुछ लोगों को इसकी गंध तेज लग सकती है।

9. बेला वीटा ऑर्गेनिक वॉल्यूम प्रोटीन हेयर मास्क

Bella Vita Organic Volume Protein Hair Mask

बेला वीटा का यह आर्गेनिक हेयर मास्क प्याज के तेल से बना है। कंपनी का दावा है कि यह तेल बालों के झड़ने और बालों के टूटने को कम करता है। इसके अलावा, इसमें टी ट्री ऑयल भी है, जिसके एंटीफंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण स्कैल्प के संक्रमण को दूर कर सकता है।

गुण:

  • बालों के विकास को बेहतर करने में मदद कर सकता है।
  • स्कैल्प की जलन और रूसी को कम करने में सहायक हो सकता है।
  • यह स्कैल्प और बालों को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज कर सकता है।
  • बालों को घना और मजबूत बनाने के साथ ही प्राकृतिक चमक देता है।
  • रूसी के कारण होने वाली खुजली को कम कर सकता है।
  • सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त है, जिसमें रंगीन बाल भी शामिल हैं।
  • पैराबेंस व सल्फेट जैसे केमिकल से मुक्त है।

अवगुण:

  • कुछ लोगों को इसकी गंध तेज लग सकती है।

10. ट्राइकॉन अनियन एंड आर्गन हेयर ग्रोथ मास्क

Tricon Onion Argon Hair Growth Mask

ट्राइकॉन ब्रांड भी मार्केट में मौजूद बेस्ट हेयर मास्क है। कंपनी का दावा है कि इसमें प्याज और आर्गन ऑयल के साथ ही एलोवेरा, मेथी, आंवला, भृंगराज और हिबिस्कस जैसे प्राकृतिक अर्क होते हैं। यह बालों की लगभग सभी समस्याओं को हल कर सकता है।

गुण:

  • बालों को टूटने से बचाते हुए मजबूत और प्राकृतिक रूप से चमकदार बना सकता है।
  • बालों के ड्राइनेस, फ्रिजीनेस और रूखेपन को दूर करके मैनेजबल बना सकता है।
  • बालों को मुलायम और चमकदार बना सकता है।
  • यह यूनिसेक्स है यानी इसका उपयोग पुरुष और महिला दोनों कर सकते हैं।
  • इसमें हानिकारक पैराबेंस, मिनरल ऑयल और सल्फेट नहीं हैं।
  • इसके एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण स्कैल्प के इंफेक्शन को कम कर सकते हैं।
  • कंपनी का दावा है कि यह रूसी से भी लड़ने के साथ ही बालों को मजबूत बना सकता है और विकास को बढ़ाता है।
  • ग्रे बालों और जूओं की समस्या से बचा सकता है।
  • इसका उपयोग नियमित रूप से किया जा सकता है।
  • इसका उपयोग कंडीशनर के रूप में भी कर सकते हैं।
  • क्षतिग्रस्त और दो-मुंहे बालों की समस्या को कम कर सकता है।

अवगुण:

  • प्रभाव दिखाने में समय ले सकता है।

11. द ब्लेसिंग ट्री हेयर मास्क

The Blessing Tree Hair Mask

रूखे-बेजान बालों के लिए बेस्ट हेयर मास्क की लिस्ट में द ब्लेसिंग का यह उत्पाद भी शामिल है। कंपनी का दवा है कि द ब्लेसिंग ट्री हेयर मास्क को बायोटिन, कोलेजन, आर्गन ऑयल, बाओबाब ऑयल और शीया बटर जैसी प्राकृतिक सामग्रियों से बनाया गया है। ये सभी प्राकृतिक सामग्रियां बालों के गिरने और प्रदूषण से होने वाली समस्याओं को दूर करने के साथ ही उन्हें आकर्षक व शानदार बनाने में मदद कर सकती हैं।

गुण:

  • इसमें मौजूद बायोटिन और कोलेजन बालों के झड़ने को नियंत्रित करके बालों के विकास को बढ़ावा दे सकते हैं।
  • इसमें विटामिन और अमीनो एसिड है, जो बालों को घना बनाने के साथ ही संपूर्ण पोषण दे सकते हैं।
  • शीया बटर और आर्गन ऑयल बालों को गहराई से कंडीशन करने के साथ ही चमकदार और हेल्दी लुक दे सकते हैं।
  • इसकी खुशबू अच्छी है।
  • क्षतिग्रस्त बालों के स्वस्थ कर उन्हें मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।
  • बालों को घुंघरालेपन से बचाकर आकर्षक बना सकता है।

अवगुण:

  • बालों को ऑयली बना सकता है।

आगे और जानें

यहां हम रूखे-बेजान बालों के लिए बेस्ट हेयर मास्क लगाने की सही प्रक्रिया बता रहे हैं।

रूखे-बेजान बालों पर हेयर मास्क लगाने का सही तरीका

वैसे तो रूखे-बेजान बालों के लिए हेयर मास्क की हर पैकेजिंग पर उसको उपयोग करने का तरीका दिया रहता है। फिर भी हम यहां इसके उपयोग का सामान्य तरीका बता रहे हैं, जिस बारे में नीचे बताया गया है।

  1. सबसे पहले अपने बालों को बेस्ट हेयर शैम्पू से धो लें और अच्छी तरह से सूखा लें।
  2. अब रूखे-बेजान बालों के लिए सबसे अच्छा हेयर मास्क का उपयोग करें। इसको लगाते समय उंगलियों का उपयोग करें और फिर कंघी से पूरे बालों पर फैला दें।
  3. मास्क को कम से 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें और बालों को तौलिये से कवर कर दें।
  4. सबसे आखिर में मुलायम और चमकदार बाल पाने के लिए मास्क को सामान्य पानी से धोकर सूखने के लिए छोड़ दें।
  5. फिर हल्के गीले बालों में ही सीरम लगाकर बालों को मनपसंद तरीके से स्टाइल कर लें।

बेशक, रूखे-बेजान बाल कई बार स्ट्रेस का कारण भी बन जाते हैं। ऐसे में आप रूखे-बेजान बालों के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल करके, बालों को मुलायम और चमकदार बना सकते हैं। बस, अब बिना देर किए रूखे-बेजान बालों के लिए सबसे अच्छा हेयर मास्क खरीदें और बालों की सारी टेंशन को भूल जाएं। रूखे-बेजान बालों के लिए बेस्ट हेयर मास्क खरीदने के लिए आप हर प्रोडक्ट के साथ दिए गए अमेजन लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। रूखे-बेजान बालों के लिए बेस्ट हेयर मास्क की तरह ही अन्य प्रोडक्ट से जुड़े आर्टिकल्स के लिए पढ़ते रहें स्टाइलक्रेज।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख