रूखे बालों के लिए 9 सबसे अच्छे हर्बल शैम्पू – Best Herbal Shampoos for Dry Hair in Hindi

Written by , MA (Mass Communication) Kavita Singh MA (Mass Communication)
 • 
 

बालों का रूखापन उन्हें जड़ों से कमजोर कर देता है, जिससे बाल झड़ने लगते हैं। इस समस्या से छुटकारा दिलाने का दावा करते हुए प्राकृतिक सामग्री से युक्त कई प्रकार के हर्बल शैंपू बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें से बेस्ट शैंपू को चुनना आसान काम नहीं है। इनमें से कई हर्बल शैंपू ऐसे हैं, जो बालों के रूखेपन को जल्दी दूर नहीं कर सकते। स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं रूखे बालों के लिए सबसे अच्छे हर्बल शैंपू के बारे में। आर्टिकल को पूरा पढ़कर आप आपने रूखे बालों के लिए बेस्ट हर्बल शैंपू का चुनाव भी कर सकते हैं।

स्क्रॉल करें

यहां हम आपको बता रहे हैं रूखे बालों के लिए बेस्ट हर्बल शैंपू के नाम।

रूखे बालों के लिए सबसे अच्छे हर्बल शैंपू के नाम

1. डाबर वाटिका हेल्थ शैंपू 

रूखे और झड़ते बालों की समस्या को कुछ हद तक दूर करने के लिए आप डाबर वाटिका का हेल्थ शैंपू उपयोग कर सकते हैं। यह शैंपू बालों के स्वास्थ्य को बढ़ाने के साथ ही उन्हें मजबूती प्रदान कर सकता है। साथ ही इसमें मेंहदी, आंवला, शिकाकाई, बादाम, हिबिस्कस (गुड़हल), रीठा और जैतून जैसी प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग किया गया है, जो बालों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकती हैं

गुण: 

  • यह शैंपू बालों को चिकना और चमकदार बनाने के साथ ही पोषण प्रदान कर सकता है।
  • बालों की गहराई से सफाई कर उन्हें कंडीशन करने में मदद कर सकता है।
  • स्कैल्प की हेल्थ को सुधार कर रूसी जैसी समस्या को दूर करने में मददगार है।
  • हेयर ग्रोथ को बढ़ाकर बालों के झड़ने को कम कर सकता है।
  • इसका उपयोग पुरुष और महिला दोनाें कर सकते हैं।
  • हल्की और सौम्य खुशबू के साथ आता है।

अवगुण:

  • पैकेजिंग अच्छी नहीं है।
  • सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त नहीं है।

2. हिमालया हर्बल्स प्रोटीन शैंपू 

हिमालया कंपनी भारत की भरोसेमंद कंपनियों में से एक है। इसके प्रोडक्ट्स लोगों में खासे पसंद भी किए जाते हैं। उन्हीं में से एक है बालों के लिए हर्बल्स प्रोटीन शैंपू। इसे चना, आंवला, ब्लैक मिरोबालन, एक्लिप्टा और मुलेठी का अर्क का मिलाकर बनाया जाता है। यह बालों के साथ ही स्कैल्प की भी कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है।

गुण: 

  • बालों को पोषण देने वाले प्राकृतिक केराटिन की रक्षा कर सकता है।
  • बालों को चिकना बनाता है और गहराई से सफाई करने में मदद कर सकता है।
  • शैंपू को बनाने में सिंथेटिक तत्वों और केमिकल का उपयोग नहीं किया गया है।
  • बालों को जड़ों से मजबूत बनाकर उन्हें झड़ने से रोकने में मदद कर सकता है
  • बालों को शाइनी, लंबा और मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।
  • सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त है।
  • इसका उपयोग महिला और पुरुष दोनों ही कर सकते हैं।

अवगुण:

  • रोजाना उपयोग करने पर बालों को क्षतीग्रस्त कर सकता है।

3. सेंट बॉटेनिका मोरोक्कन आर्गन हेयर शैंपू

रूखे बालों की देखभाल के लिए हमने सेंट बॉटेनिका का यह शैंपू अपनी लिस्ट में जोड़ा है। इसको बनाने में मोरक्को के आर्गन ऑयल का उपयोग किया जाता है। यह बालों को गहराई से पोषण प्रदान करने के साथ ही बालों के रूखेपन की समस्या को दूर कर उन्हें कोमल और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।

गुण: 

  • यह बालों को हानिकारक गर्मी और सूरज की यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से बचा सकता है।
  • इसको बनाने के लिए पैराबेंस व सल्फेट जैसे किसी भी प्रकार के हानिकारक केमिकल का उपयोग नहीं किया गया है।
  • इसमें सिथेटिंग सुगंध, सिलिकॉन और मिनरल ऑयल को नहीं मिलाया गया है।
  • यह यूनीसैक्स है यानी इसका उपयोग महिला और पुरुष दोनों कर सकते हैं।
  • यह सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त है।
  • इसमें बादाम के तेल को मिलाया जाता है, जिसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण स्कैल्प के ड्राइनेस को दूर कर उसे पोषण प्रदान करते हैं, जिससे खुजली जैसी समस्या को दूर किया जा सकता है।
  • इसमें मौजूद जोजोबा ऑयल बालों के कॉम्प्लेक्स को पोषण देता है और स्कैल्प को कंडीशन करने में मदद करता है।
  • इसमें मौजूद जिन्को बाइलोबा और ग्रीन टी का अर्क बालों को विटामिन प्रदान कर उन्हें समृद्ध और घने बनाने में मदद कर सकता है।

अवगुण:

  • कुछ लोगों को महंगा लग सकता है।

4. हर्बल एसेंसेस आर्गन ऑयल ऑफ मोरक्को शैंपू

हर्बल एसेसेंस का यह शैंपू बालों की कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। यह टूटते और क्षतिग्रस्त बालों की मरम्मत करने में फायदेमंद हो सकता है। रूखे और बेजान बालों की समस्या को दूर कर उन्हें फिर से प्राकृतिक चमक प्रदान कर सकता है। इसे बनाने के लिए एंटीऑक्सीडेंट गुणों से युक्त एलोवेरा, आर्गन ऑयल और समुद्री केल्प का उपयोग किया गया है, जो बालों को गहराई से पोषण प्रदान कर सकते हैं।

गुण:

  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों को नुकसान से बचा सकते हैं।
  • यह बालों के पीएच स्तर को संतुलित कर गंदगी को दूर करने में मदद कर सकता है।
  • इसमें कसी भी प्रकार का केमिकल जैसे कि पैराबेंस और ग्लूटेन का उपयोग नहीं किया गया है।
  • इसका उपयोग जानवरों पर नहीं किया गया है और यह पेटा (PETA) द्वारा प्रमाणित है।
  • इस महिला और पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • बालों को गहराई से पोषण प्रदान कर रूखेपन की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है।

अवगुण:

  • थोड़ा महंगा है।
  • इसकी गंध तेज है।
  • सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त नहीं।

5. ऑरियंटल बॉटेनिक्स रेड अनियन हेयर शैंपू

रूखे बालों की समस्या को दूर करने के लिए हमारी लिस्ट में यह एक और शैंपू है। इस शैंपू को बनाने में कैफीन कॉफी एक्सट्रेक्ट, कढ़ी पत्ता, प्याज का तेल, रतन जोत, ग्रीन टी, ब्राह्मी, आंवला व नीम जैसे प्राकृतिक अवयवों का उपयोग किया गया है। यह बालों की कई समस्याओं को दूर करने के साथ ही उन्हें रेशमी, शाइनी और प्राकृतिक रूप प्रदान करने में मदद कर सकता है। यह बालों को स्वस्थ रखने के साथ ही हानिकारक तत्वों के खिलाफ सुरक्षा भी प्रदान कर सकता है।

गुण: 

  • बालों को घना और लंबा बनाने में मदद कर सकता है।
  • यह बालों की लोच को मजबूत कर टूटने से रोकने में मदद कर सकता है।
  • इसका उपयोग करने पर यह बालों को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज कर सकता है।
  • यह एसएलएस या सल्फेट, सिलिकॉन व पैराबेंस जैसे हानिकारक केमिकल से मुक्त है।
  • बालों और स्कैल्प की गहराई से सफाई करने के साथ ही प्रदूषण से सुरक्षा प्रदान कर सकता है।

अवगुण:

  • थोड़ा महंगा है।
  • पैकेजिंग यात्रा के अनुकूल नहीं है।
  • रोजाना उपयोग नहीं कर सकते हैं।

6. नाइल ड्रायनेस हाइड्रेशन शैंपू

नाइल कंपनी का यह ड्रायनेस हाइड्रेशन शैंपू रूखे बालों की समस्या को दूर करने में मददगार हो सकता है। कंपनी का दावा है कि इस शैंपू को बनाने के लिए एलोवेरा, तुलसी, आंवला और ग्रीन टी का उपयोग किया गया है, जो बालों को गहराई से पोषण प्रदान कर सकता है।

गुण:

  • बालों के रूखेपन को दूर कर उन्हें हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है।
  • इसका उपयोग रोजाना कर सकते हैं।
  • बालों के पीएच स्तर को संतुलित करने में मदद कर सकता है
  • बालों की गहराई से सफाई कर उन्हें चिकना और रेशमी बनाता है।
  • बालों के झड़ने की समस्या को दूर करन उन्हें जड़ से मजबूती प्रदान कर सकता है।
  • स्वस्थ और घने बाल प्रदान कर उनकी ग्रोथ को बढ़ा सकता है।
  • हानिकारक केमिकल पैराबेंस से रहित होता है।

अवगुण:

  • पैकेजिंग अच्छी नहीं है।
  • गंध तेज है कुछ लोगों को अच्छी नहीं लग सकती है।
  • सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त नहीं है।

7. बायोटीक बायो सोया प्रोटीन फ्रेश नरिशिंग शैंपू

बायोटीक कंपनी का यह बायो सोया प्रोटीन शैंपू भी रूखे बालों के लिए बेस्ट शैंपू में से एक हो सकता है। इस शैंपू में बालों की सुरक्षा और पोषण के लिए शुद्ध सोयाबीन प्रोटीन, बेरबेरी और हल्दी का अर्क मिलाया जाता है।

गुण: 

  • यह बालों के पीएच स्तर को संतुलित करने में मदद कर सकता है।
  • बालों की गहराई से सफाई करता है और प्रदूषण के कारण होने वाली गंदगी को दूर करने में मदद कर सकता है।
  • समय से पहले बालों का रंग फीका और सफेद पड़ने से रोक सकता है।
  • बालों को स्वस्थ चमक देने के साथ ही मजबूती भी प्रदान कर सकता है।
  • रूखे और बेजान बालों को हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है।
  • बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में फायदेमंद हो सकता है।

अवगुण:

  • यह सिर्फ पुरुषों के लिए है।
  • इसमें कुछ केमिकल मिलाए जाते हैं।

8. लोटस हर्बल्स केरा-वेदा सोयाशाइन सोया प्रोटीन एंड ब्राह्मी शैंपू

रूखे बालों के लिए हर्बल शैंपू की कड़ी में अगला नाम है लोटस हर्बल्स कंपनी के केरा-वेदा सोयाशाइन सोया प्रोटीन एंड ब्राह्मी शैंपू का। इसका उपयोग रोजाना शॉवर के दौरान किया जा सकता है। यह बालों की जड़ों में जाकर बालों को पोषण प्रदान करता है और कई समस्याओं को दूर कर बेजान बालों में नई जान डाल सकता है। इसे ब्राह्मी और सोया प्रोटीन के अर्क को मिलाकर बनाया गया है।

गुण: 

  • बालों की ग्रोथ को बढ़ा सकता है।
  • बालों के झड़ने की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है।
  • स्कैल्प पर होने वाली खुजली और डैंड्रफ काे कुछ हद तक कम कर सकता है
  • बालों को हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है।
  • इसका उपयाेग महिला और पुरुष दाेनों ही कर सकते हैं।
  • बालों को लंबा, घना और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।

अवगुण:

  • इसमें सल्फेट व पैराबेंस जैसे हानिकारक केमिकल का उपयोग किया गया है।
  • सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त नहीं है।

9. खादी नैचुरल हर्बल मोरोक्कन आर्गन हेयर शैंपू

हमारी लिस्ट में सबसे आखिरी में नाम आता है खादी नैचुरल कंपनी के हर्बल मोरोक्कन आर्गन हेयर शैंपू का। यह शैंपू भी उपरोक्त शैंपू के जैसे ही बालों की कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। उन्हें गहराई से पोषण प्रदान कर रूखेपन को दूर कर सकता है। इसे बनाने में आर्गन ऑयल का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि इसमें फैटी एसिड और विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो इसे बालों के लिए फायदेमंद बनाते हैं।

गुण:

  • बालों को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकता है।
  • इसे बनाने के लिए किसी भी प्रकार के केमिकल का उपयोग नहीं किया गया है।
  • यह बालों की गहराई से सफाई कर उन्हें जड़ से मजबूती प्रदान करने में मदद कर सकता है।
  • इसका उपयोग महिला और पुरुष दोनों कर सकते हैं।

अवगुण:

  • संभव है कि कुछ लोगों को इसकी तेज गंध अच्छी न लगे।
  • यात्रा के अनुकूल पैकेजिंग नहीं है।
  • रोजाना उपयोग करने पर बाल खराब हो सकते हैं।

आगे जरूर पढ़ें

यहां हम बता रहे हैं कि रूखे बालों के लिए शैंपू खरीदते समय क्या-क्या चीजें चेक करनी चाहिए।

रूखे बालों के लिए हर्बल शैंपू खरीदने के समय किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए?

रूखे बालों के लिए बेस्ट शैंपू का चुनाव करते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए, ताकि आप रूखे बालों के लिए सबसे अच्छे हर्बल शैंपू का चुनाव कर सकें।

  • शैंपू आपके बालों के लिए सूट होना चाहिए। अच्छा होगा कि वह सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त हो।
  • जांच लें कि उसमें कृत्रिम सुगंध, सिलिकॉन और मिनरल ऑयल को न मिलाया गया हो
  • उसका उपयोग महिला और पुरुष दोनों कर सकें।
  • रूखे बालों के लिए हर्बल शैंपू को बनाने में किसी भी प्रकार के हानिकारक केमिकल का उपयोग न किया गया हो।
  • इंटरनेट पर यूजर्स द्वारा दी गई रेटिंग और अनुभव को जरूर पढ़ लेना चाहिए।
  • किसी भी शैंपू को खरीदने के लिए ऑनलाइन रिव्यू पढ़ लेने से भी फायदा हो सकता है।
  • रूखे बालों के लिए हर्बल शैंपू का उपयोग करने से पहले एक बार उसका पैच टेस्ट जरूर कर लें।

आर्टिकल के माध्यम से आपने जाना कि रूखे बालों की समस्या दूर करने के लिए ये टॉप ब्रांड के शैंपू फायदेमंद साबित हो सकते हैं। यहां आपने रूखे बालों के लिए सबसे अच्छे हर्बल शैंपू के बारे में जाना। आशा करते हैं कि रूखे बालों के लिए बेस्ट हर्बल शैंपू का चुनाव करने में यह आर्टिकल आपके लिए मददगार रहा होगा। बालों से जुड़े अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी के लिए स्टाइलक्रेज से जुड़े रहें।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख