रूखे-बेजान बालों के लिए 15 सबसे अच्छे शैंपू – Best Shampoos For Dry And Damaged Hair in Hindi

त्वचा की देखभाल के साथ-साथ बालों का भी ध्यान रखना जरूरी होता है। खूबसूरत बाल व्यक्तित्व में चार-चांद लगा देते हैं, लेकिन जब बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं, तो टूटने लगते हैं। ऐसे में लोग बार-बार शैंपू बदलते हैं। उन्हें लगता है कि शायद शैंपू बदलने से बाल मुलायम हो जाएंगे, लेकिन उल्टा बाल और खराब होने लगते हैं। इसका कारण है गलत शैंपू का चुनाव करना। एक अच्छा शैंपू बालों को मुलायम और जानदार बनाने में मदद कर सकता है। इसी वजह से स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम रूखे बालों के लिए बेस्ट शैंपू की जानकारी दे रहे हैं। आप अपने बालों की जरूरत के अनुसार इनमें से कोई भी शैंपू खरीद सकते हैं।
नीचे विस्तार से पढ़ें
लेख की शुरूआत करते हैं रूखे-बेजान बालों के लिए सबसे अच्छे शैम्पू के नाम से।
विषय सूची
रूखे-बेजान बालों के लिए सबसे अच्छा शैम्पू के नाम
रूखे-बेजान बालों के लिए शैम्पू के बारे में दी जा रही सारी जानकारी ग्राहकों के अनुभव और कंपनी के दावों के आधार पर है। अगर इनमें से कोई भी शैंपू आपको पसंद आता है, तो आप प्रोडक्ट के नीचे दिए गए बाय नाउ बटन पर क्लिक करके उसे खरीद सकते हैं। हां, अगर कोई व्यक्ति बालों या त्वचा की गंभीर समस्या से जूझ रहा है, तो उसे अपने डॉक्टर की सलाह पर ही शैम्पू का चुनाव करना चाहिए ।
1. ट्रेसेम्मे बॉटनिक नरिश एंड रेप्लेनिश शैम्पू
ट्रेसेम्मे का यह शैम्पू 24 घंटे तक बालों को फ्रिज-फ्री रखने का दावा करता है। इसी खासियत के चलते इसे रूखे-बेजान बालों के लिए सबसे अच्छा शैम्पू माना जाता है। इसमें जैतून के तेल और कमेलिया ऑयल की खूबियां हैं। ये बालों को पोषण देने और उनकी नमी और खूबसूरती बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
गुण:
- इसमें पैराबेंस और नकली रंग नहीं हैं।
- बालों में जमी गंदगी और प्रदूषण हटा सकता है।
- विशेष रूप से भारतीय बालों के लिए तैयार किया गया है।
- इसकी खुशबू अच्छी है।
- केमिकल ट्रीटेड और कलर हेयर के लिए सुरक्षित होने का दावा करता है।
- इसमें अंजीर, नारियल, चंदन और सफेद कस्तूरी के गुण हैं।
- बालों को मुलायम बना सकता है।
अवगुण:
- इसमें एसएलएस (सोडियम लॉरेल सल्फेट) है।
- इससे नारियल की जैसी खुशबू आती है, जो शायद कुछ लोगों को पसंद न आए।
2. लॉरियल पेरिस 6 ऑयल नरिशिंग शैम्पू
गुण :
- सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त बताया गया है।
- बाल को शाइनी बनाने और मजबूती देने में सहायक हो सकता है।
- स्कैल्प की अच्छी सफाई कर सकता है।
- बालों को उलझने से बचा सकता है।
- झड़ते बालों की समस्या को कम कर सकता है।
- बालों को घना और मुलायम बनाने में मदद कर सकता है।
अवगुण :
- इसमें अल्कोहल और सल्फेट्स हैं।
3. डव इंटेंस रिपेयर शैम्पू
क्षतिग्रस्त बालों को सुंदर और घना बनाना चाहते हैं, तो यह शैम्पू कमाल का साबित हो सकता है। इसमें मौजूद केराटिन एक्टिविज क्षतिग्रस्त बालों की मरम्मत करने में मदद कर सकता है। यह केराटिन बालों को स्वस्थ, मजबूत और अधिक सुंदर बना सकता है। इसी वजह से इसे रूखे बालों के लिए बेस्ट शैम्पू माना जाता है।
गुण :
- यह शैम्पू गहराई से बालों को पोषण देने का वादा करता है।
- हेयर कंडिशनिंग में सहायक है।
- यह एक माइल्ड शैम्पू है, जिसका इस्तेमाल रोजाना किया जा सकता है।
- बालों की सतह (हेयर सर्फेस) की मरम्मत कर सकता है।
- यह शैम्पू हर वॉश में बाल की स्थिति सुधारने का दावा करता है।
- बालों को स्वस्थ बना सकता है।
अवगुण :
- दो-मुंहें बालों की स्थिति में सुधार करने में कारगर नहीं है।
- यह शैम्पू एसएलएस मुक्त नहीं है।
4. लॉरियल पेरिस टोटल रिपेयर 5 एडवांसड रिपेयरिंग शैंपू
लॉरियल का यह दूसरा प्रोडक्ट है, जिसने रूखे-बेजान बालों के लिए बेस्ट शैम्पू की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इस शैम्पू को सैरेमाइड-सीमेंट फॉर्मूला से तैयार किया गया है। यह बालों की पांच समस्याओं – हेयर फॉल, रूखापन, बेजान बाल, गंदगी और दो-मुंहें बाल को कम कर सकता है।
गुण :
- यह आकर्षक पैकेजिंग में आता है।
- बालों और जड़ों की सफाई प्रभावी तरीके से कर सकता है।
- इससे बाल चमकदार और मुलायम बन सकते हैं।
- स्कैल्प को ड्राई नहीं होने देता है।
- बालों को मजबूती प्रदान कर सकता है।
- महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयोगी बताया गया है।
अवगुण :
- इसमें पैराबेंस और एसएलएस जैसे केमिकल हैं।
5. हर्बल एसेंस बायो रिन्यू रिपेयर ऑर्गन ऑयल ऑफ मोरक्को शैम्पू
रूखे-बेजान बालों के लिए सबसे अच्छा शैम्पू बनाने वाली कंपनियां कुछ हर्बल उत्पाद भी बनाती हैं। हर्बल एसेंस का यह शैम्पू भी उन्हीं में से एक है। यह क्षतिग्रस्त बालों की सतह को मुलायम और नरम बना सकता है। इसमें एलोवेरा और समुद्री केल्प जैसे प्राकृतिक अर्क हैं। इसके अलावा, यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो हेयर डैमेज को कम कर सकता है।
गुण :
- यह स्कैल्प के पीएच स्तर को संतुलित रख सकता है।
- बालों को चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।
- इसमें पैराबेंस और नकली रंग नहीं हैं।
- महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए लाभकारी बताया गया है।
- यह शैम्पू रॉयल बॉटनिकलस गार्डन, लंदन द्वारा प्रमाणित असली वनस्पति से बना है।
- पेटा ने हर्बल एसेंस के इस शैम्पू को क्रुएलिटी-फ्री ब्रांड के रूप में मान्यता दी है।
- इससे फिजी सिट्रस, मसालों और वेनिला की सुगंध आती है।
अवगुण :
- पूरी तरह हर्बल उत्पाद नहीं है, इसमें कुछ केमिकल हो सकते हैं।
6. सेंट बॉटानिका मॉरक्कन आर्गन शैम्पू
सेंट बॉटानिका को भी रूखे-बेजान बालों के लिए बेस्ट शैम्पू माना जा सकता है। यह बालों को मॉइस्चराइज करने और उन्हें चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकता है। यह हीट स्टाइलिंग से बालों को पहुंचने वाले नुकसान और यूवी किरणों से सुरक्षा देने का दावा भी करता है।
गुण :
- इसमें जोजोबा ऑयल कॉम्प्लेक्स है, जो बालों को पोषण दे सकता है।
- स्कैल्प को कंडीशनिंग करने में मदद कर सकता है।
- इसमें शामिल मॉरक्कन आर्गन ऑयल है, जो बालों को रेशमी और स्वस्थ बना सकता है।
- ग्रीन-टी और गिंको बिलोबा के अर्क में मौजूद विटामिन से समृद्ध हैं।
- इस शैम्पू में मौजूद रोजमैरी और बादाम के तेल बालों को पर्याप्त नमी दे सकते हैं।
- यह महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए समान रूप से गुणकारी है।
- इसकी पैकेजिंग अच्छी है।
- बालों को मजबूत और मुलायम बना सकता है।
अवगुण :
- इसके इस्तेमाल से कुछ लोगों ने हेयर फॉल शुरू होने की शिकायत की है।
पढ़ते रहें यह आर्टिकल
7. बायोटिक बायो सोया प्रोटीन फ्रेश नरिशिंग शैम्पू
बायोटिक का यह सल्फेट मुक्त हर्बल शैंपू है, इसलिए इसे रूखे-बेजान बालों के लिए सबसे अच्छा शैम्पू माना जा सकता है। यह बादाम के तेल, राई के तेल, बनहल्दी और सोया की अच्छाई से समृद्ध है। ये बालों की नमी को बनाए रखने और उसे रूखा होने से बचाने में मदद कर सकते हैं।
गुण :
- बालों को पोषण दे सकता है।
- स्कैल्प और बालों की गहराई से सफाई करने में मदद कर सकता है।
- यह शैम्पू हानिकारक रसायनों से मुक्त होने का दावा करता है।
- बालों को प्राकृतिक चमक दे सकता है।
- पीएच को संतुलित बनाए रखने में मदद कर सकता है।
- बालों के रंग को फेड होने से बचा सकता है।
- परमानेंट हेयर स्टाइल (Perm) को प्रोटेक्ट करने में सहायक हो सकता है।
अवगुण :
- इसकी पैकेजिंग अच्छी नहीं है।
8. डव ड्राइनेस केयर शैम्पू
डव का यह प्रोडक्ट भी रूखे और बेजान बालों के लिए सबसे अच्छा शैम्पू साबित हो सकता है। क्षतिग्रस्त बालों को मुलायम और स्वस्थ बनाने के लिए यह जाना जाता है। कंपनी का कहना है कि यह पहले वाश से ही बालों को सिल्की बनाने में मदद कर सकता है।
गुण :
- बालों को उचित नमी देने में कारगर हो सकता है।
- रोजाना उपयोग किया जा सका है।
- यह शैंपू बालों को चमकदार और रेशमी बना सकता है।
- बालों को पोषित करने में सहायक हो सकता है।
- महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए उपयोगी है।
- इसकी खुशबू हल्की और मनमोहक है।
- बालों को डैमेज होने से बचा सकता है।
- मिल्क और फाइबर एक्टिव से युक्त है।
अवगुण :
- कुछ लोगों ने इस शैम्पू से हेयर फॉल शुरू होने की शिकायत की है।
9. मामाअर्थ आर्गन शैम्पू
अगर दो मुंहे बालों के लिए शैम्पू की तलाश है, तो मामाअर्थ आर्गन शैम्पू एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। दरअसल, मामाअर्थ का यह हेयर क्लींजर विशेष रूप से फ्रिजी (उलझे बाल) बालों की स्थिति में सुधार लाने के लिए तैयार किया गया है। यह क्षतिग्रस्त बालों को ठीक करके उन्हें व्यवस्थित बना सकता है। इसमें सेब का सिरका है, जो बालों को नमी देकर, दो-मुंहें बालों की समस्या को कम कर सकता है।
गुण :
- इसमें विटामिन-ई, आर्गन ऑयल और ग्लिसरीन के गुण हैं।
- इसमें पैराबेंस और एसएलएस जैसे केमिकल नहीं हैं।
- यह कृत्रिम रंग और सुगंध से मुक्त है ।
- यह हाइपोएलर्जेनिक (Hypoallergenic) है यानी इससे एलर्जी का खतरा नहीं होता है।
- बालों के रूखेपन को कम कर सकता है।
- यह बालों को कोमल और मुलायम बना सकता है।
अवगुण :
- बहुत अधिक रूखे बालों के लिए उपयुक्त नहीं है।
- इस शैम्पू से अधिक झाग नहीं निकलता है।
10. बेला वीटा ग्रोथ प्रोटीन वाल्यूम कंडीशनिंग शैम्पू
रूखे-बेजान बालों के लिए बेस्ट शैम्पू की लिस्ट में अगला नाम है बेला वीटा का। यह शैम्पू स्कैल्प और बालों को पोषण देने के साथ ही हाइड्रेट करने का दावा करता है। यह बंद हो चुके हेयर फॉलिकल को खोलने में भी सहायक है, जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ सकती है।
गुण :
- यह स्कैल्प के पीएच का संतुलन बनाए रख सकता है।
- यह शैम्पू पैराबेंस, सिलिकॉन और सल्फेट मुक्त होने का दावा करता है।
- खुजली, रूसी और दो-मुंहें बालों लिए अच्छा शैम्पू है।
- इस शैम्पू में कॉफी बींस हैं, जिसे इसकी बोतल में साफ देखा जा सकता है।
- सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त बताया गया है।
- बालों को मजबूत करने और रूसी की समस्या को कम करने में सहायक हो सकता है।
अवगुण :
- यह शैम्पू थोड़ा पतला है।
11. गोदरेज प्रोफेशनल हनी मॉइस्चर शैम्पू
गोदरेज का यह शैम्पू शहद के गुणों से भरपूर है, जो बालों की नमी को बनाए रख सकता है। इसमें मौजूद विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट बालों को पोषण दे सकते हैं। इसी वजह से इसे रूखे-बेजान बालों के लिए सबसे अच्छा शैम्पू माना जाता है।
गुण :
- कलर्ड बालों के लिए अच्छा है।
- खासतौर से भारतीय बालों के लिए तैयार किया गया है।
- बालों को पोषण दे सकता है।
- डैमेज बालों को ठीक करने में मदद कर सकता है।
- हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाने में सहायक हो सकता है।
- बालों को सुंदर और कोमल बना सकता है।
अवगुण :
- कुछ लोगों ने बालों के रूखे होने की शिकायत की है।
12. ब्लू नेक्टर कंटेंपरेरी आयुर्वेदा
यह एक एंटी हेयर फॉल शैम्पू है, जिसका नियमित इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना कम हो सकता है। इसमें आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां हैं, जो बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकती हैं। कंपनी का कहना है कि यह शैम्पू बालों को स्वस्थ, कोमल और घना बनाने में मदद कर सकता है।
गुण :
- बालों के दो-मुंहें होने की समस्या को कम कर सकता है।
- क्षतिग्रस्त बालों को दोबारा सुंदर बना सकता है।
- स्कैल्प को स्वस्थ बनाने और मृत कोशिकाओं को हटाने में कारगर हो सकता है।
- स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ा सकता है।
- कंपनी के अनुसार, यह सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त है।
- इसे रंगे हुए बालों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- यह शैम्पू सल्फेट और पैराबेंस से मुक्त उत्पाद होने का दावा करता है।
अवगुण :
- यह रूसी से निजात दिलाने में कारगर नहीं है।
13. ब्रिल्लेर हेवी मॉइस्चराइजिंग शैम्पू
इस मॉइस्चराइजिंग शैम्पू में एवोकैडो है, जो बालों की नमी को बनाए रख सकता है। एवोकैडो के साथ ही इसमें व्हीट प्रोटीन के गुण हैं। यह बालों की अंदरूनी सतह पर नमी को लॉक करने और बालों का झड़ना कम करने में मदद कर सकता है। शायद इसी वजह से इसे कुछ यूजर्स रूखे बालों के लिए बेस्ट शैम्पू मानते हैं।
गुण :
- बालों को उलझने से बचा सकता है।
- यह शैम्पू बालों की प्राकृतिक नमी को नुकसान नहीं पहुंचाता है।
- इसके इस्तेमाल के बाद बाल मैनेजेबल हो सकते हैं।
- इसमें हानिकारक केमिकल नहीं हैं।
- बालों को अतिरिक्त लचीलापन दे सकता है।
- बालों की सतह को मॉइस्चराइज कर सकता है।
अवगुण :
- सभी कॉस्मेटिक्स स्टोर में उपलब्धता मुश्किल हो सकती है, लेकिन यह ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध है।
14. अन्वेया हाइड्रेट और नरिश शैम्पू
अन्वेया भी रूखे-बेजान बालों के लिए बेस्ट शैम्पू साबित हो सकता है। यह स्कैल्प और बालों को नुकसान पहुंचाए बिना धूल और प्रदूषण को साफ करने में मदद कर सकता है। इसमें प्राकृतिक ह्यलुरॉनिक एसिड है, जो बालों की नमी को बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, इसमें बादाम और सूरजमुखी तेल की अच्छाई है।
गुण :
- इसमें ग्रीन-टी के बीज हैं, जो एंटी बैक्टीरियल की तरह कार्य करके इन्फेक्शन से बचा सकते हैं।
- यह विटामिन-ई से युक्त है, जो बालों का टूटना कम कर सकता है।
- इसमें मौजूद कमेलिया बीज का तेल बालों को मैनेजबल बनाने में सहायक हो सकता है।
- यह शैम्पू बालों को मुलायम व सिल्की बनाने में मदद कर सकता है।
- बालों को उलझने से बचा सकता है।
- टूटते बालों की समस्या को कम कर सकता है।
- इसमें पैराबेंस, सल्फेट, अमोनिया, अल्कोहल या कोई अन्य हानिकारक केमिकल नहीं हैं।
अवगुण :
- यह अन्य शैम्पू के मुकाबले महंगा है।
15. मैटरिक्स एफबीबी बायोलेज फाइबरस्ट्रांग शैम्पू
मैट्रिक्स का यह शैम्पू बालों का झड़ना कम कर सकता है। इस शैम्पू को इंट्रा-साइलेन टीएम प्लस बांस और सेरामाइड की शक्तियों के साथ बनाया गया है, जो नाजुक और कमजोर बालों को मजबूत और पुनर्जीवित करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद फाइबर बालों के लोच (इलास्टिसिटी) को बढ़ा सकता है। इससे बाल कोमल और चमकदार बने रह सकते हैं।
गुण :
- यह बालों को चमक प्रदान करा सकता है।
- बालों को मजबूत बनाए रख सकता है।
- कंपनी के अनुसार, यह शैम्पू 95 प्रतिशत तक बालों को ब्रेकेज से बचा सकता है।
- यह शैम्पू बालों को गहराई से साफ कर उसे जड़ से स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है।
- क्षतिग्रस्त होकर झड़ते बालों की समस्या को कम कर सकता है।
- यह शैम्पू पैराबेंस से मुक्त उत्पाद होने का दावा करता है।
अवगुण :
- यह रूखे बालों पर काम नहीं करता।
बने रहें हमारे साथ
लेख के अगले हिस्से में जानते हैं कि रूखे और बेजान बालों के लिए शैम्पू खरीदते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
रूखे-बेजान बालों के लिए शैम्पू खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
मुलायम, लंबे और घने बाल पाने के लिए बाजार में मौजूद बेस्ट शैम्पू के बारे में तो आप जान चुके हैं। अब इनके चुनाव से जुड़े कुछ टिप्स दे रहे हैं, जिनसे आपको एक सही उत्पाद खरीदने में मदद मिल सकती हैं।
- शैम्पू खरीदने से पहले अपने स्कैल्प और हेयर टाइप पर ध्यान दें।
- स्कैल्प और बाल अगर ज्यादा ऑयली हैं, तो ऑयल कंट्रोल फॉर्मूला चुनें।
- अगर आपके बाल रूखे हैं और स्कैल्प ड्राई है, तो सा शैम्पू चुनें, जो बालों को नमी दे सकता हो।
- अगर आप रोज बाल धोते हैं, तो एक माइल्ड शैम्पू का चुनाव करें।
- किसी नए शैम्पू को खरीदते समय पहले छोटी बोतल लें। अच्छे परिणाम दिखने के बाद बड़ा पैक खरीदें।
- प्राकृतिक तत्वों से बने शैम्पू को प्राथमिकता दें।
- शैम्पू चुनने से पहले अपने बालों की जरूरत पहचाने कि उन्हें किस तरह का पोषण और देखभाल चाहिए। इस जरूरत को पूरा करने वाली सामग्रियों से युक्त शैम्पू चुनें।
- हमेशा अच्छे ब्रांड का शैम्पू खरीदें और उस पर मानक संस्था की मुहर की जांच लें।
- नकली और घटिया उत्पाद से बचने के लिए हमेशा विश्वसनीय विक्रेता या यहां दिए गए अमेजन लिंक्स से ही शैम्पू खरीदें।
लेख को अंत तक पढ़ें
आइए, अब जानते हैं कि रूखे-बेजान बालों पर शैम्पू इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या होना चाहिए।
रूखे-बेजान बालों पर शैम्पू लगाने का सही तरीका
शैम्पू करने का सही तरीका सभी को मालूम होना चाहिए, क्योंकि कोई भी उत्पाद बेहतर परिणाम तभी दे सकता है, जब उसका इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए। हम शैम्पू करने का सही तरीका नीचे क्रमवार बता रहे हैं।
- बाल धोने से पहले कंघी करके उन्हें सुलझा लें।
- अब बालों को अच्छी तरह से गीला करें।
- इसके बाद हथेली पर आवश्यकतानुसार शैम्पू निकालें।
- इसे अच्छे से बालों की जड़ों पर लगाएं।
- अब इससे निकलने वाले झाग को सिरों तक फैलाएं।
- ध्यान दें कि शैम्पू को सीधे सिरों पर लगाने से वह रूखे हो जाते हैं, इसलिए शैम्पू से बने झाग को ही उन पर लगाएं।
- फिर जड़ों की हल्के हाथों से एक मिनट तक मसाज करें।
- इसके बाद बालों को अच्छी तरह ठंडे पानी से तब तक धोएं, जब तक शैम्पू पूरी तरह बालों से निकल न जाए।
- अब आप एक अच्छा कंडीशनर बालों पर लगाएं और कुछ देर बाद बालों को धो लें।
इस लेख से आपको पता चल ही गया होगा कि रूखे बालों के लिए कौन से शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए। याद रखें कि रूखे बालों के लिए शैंपू ही काफी नहीं होता, बल्कि बालों में नियमित तेल लगाने और उन्हें कंडीशन करना चाहिए। इसके अलावा आप अच्छे हेयर पैक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बाहर जाते समय बालों को स्कार्फ से ढक लें, जिससे बाल धूल-मिट्टी-प्रदूषण से बचे रहेंगे। अगर शैंपू बदलने के साथ-साथ आप इन सभी महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखेंगे, तो आपके बाल स्वस्थ और जानदार हो जाएंगे। ऐसे ही मजेदार लेख पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
रिबॉन्डिंग के बाद सबसे अच्छा शैम्पू कौन-सा है?
बालों के रिबॉन्डिंग के बाद आप एक ऐसे शैम्पू का चयन कर सकते हैं, जो बालों को पोषण देने के साथ-साथ उसे मुलायम और सिल्की बनाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप ऊपर लेख में दिए गए शैंपू में से किसी एक को चुन सकते हैं।
