ड्राई स्किन (रूखी त्वचा) के लिए 11 बेस्ट क्रीम – Best Creams for Dry Skin in Hindi

रूखी त्वचा को अन्य स्किन के मुकाबले अधिक देखभाल और दुलार की जरूरत होती है। इसी वजह से ड्राई स्किन के लिए क्रीम का चुनाव भी जरा संभलकर करना चाहिए। रूखी त्वचा के लिए बेस्ट क्रीम मार्केट में कौन-कौन सी हैं और इनका चुनाव किस तरह से किया जाना चाहिए, इस बारे में हम यहां विस्तार से बता रहे हैं। अब बिना देर किए ड्राई स्किन के लिए बेस्ट क्रीम के बारे में जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें। कोई क्रीम पसंद आ जाए, तो उसे आप बाय नाउ बटन पर क्लिक करके खरीद सकते हैं।
आगे पढ़ें
चलिए, अब जानते हैं रूखी त्वचा के लिए बेस्ट क्रीम के बारे में।
विषय सूची
रूखी त्वचा के लिए बेस्ट क्रीम के नाम
रूखी त्वचा अक्सर बेजान लगती है, इसलिए ड्राई स्किन के लिए सबसे अच्छी क्रीम खरीदकर उसे गहराई से मॉइस्चराइज करना जरूरी होता है। हम नीचे ग्राहकों के अनुभव और कंपनी के दावे के आधार पर हर प्रोडक्ट की खूबियां और खामियां बता रहे हैं। चलिए, जानते हैं आपके सवाल ड्राई स्किन के लिए कौन सी क्रीम लगानी चाहिए का जवाब।
1. निविया सॉफ्ट, लाइट मॉइस्चराइजिंग क्रीम
रूखी त्वचा के लिए क्रीम की बात करें, तो निविया अच्छा विकल्प हो सकता है। यह मॉइस्चराइजिंग क्रीम त्वचा को लंबे समय तक मॉइस्चराइज रख सकती है। कंपनी का कहना है विटामिन-ई और जोजोबा ऑयल से युक्त है, जो त्वचा की नमी को बनाए रखते हैं। साथ ही स्किन को स्वस्थ बना सकते हैं।
गुण:
- त्वचा को नरम और मुलायम बना सकती है।
- नॉन ग्रीसी फॉर्मूला से बनाई गई है, जो चिपचिपी नहीं लगती है।
- स्किन में अच्छे से अवशोषित हो सकती है।
- स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज कर सकती है।
- त्वचा को स्वस्थ बनाए रख सकती है।
- फटे हाथ और पैरों को भी ठीक कर सकती है।
- सभी प्रकार की स्किन के लिए उपयुक्त हो सकती है।
अवगुण:
- सुगंध का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने स्पष्ट नहीं किया है कि यह प्राकृतिक है या कृत्रिम।
- कॉमेडोजेनिक होने के कारण ब्लैकहेड्स उत्पन्न कर सकता है।
2. पॉन्ड्स लाइट मॉइस्चराइजर
रूखी स्किन से परेशान हैं, तो एक बार पॉन्ड्स लाइट को भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह विटामिन-ई, बी3 और सी से समृद्ध है। ब्रांड का कहना है कि यह चिकित्सकीय रूप से एक समान-टोंड स्किन और चमकती हुई त्वचा देने के लिए प्रमाणित है।
गुण:
- लाइट वेट क्रीम है, जिसे नॉन-ऑयली फॉर्मूले से बनाया गया है।
- रूखी त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज कर सकती है।
- हर मौसम में उपयोग की जा सकती है।
- 24 घंटे तक नमी को लॉक करके रख सकती है।
- आसानी से फैलती है और चेहरे में अवशोषित हो सकती है।
- ग्लूटेमिक नामक अमिनो एसिड से युक्त है।
- एसपीएफ 15 से युक्त है।
- ग्लिसरीन युक्त है, जो चेहरे को रेडिएंट लुक दे सकता है।
अवगुण:
- इसमें पैराबेंस केमिकल है।
- कंपनी ने भले ही 24 घंटे तक स्किन को मॉइस्चराइज करने का दावा किया हो, लेकिन लोगों का मानना है कि इसका असर दो से चार घंटे तक ही रहता है।
3. बायोटिक बायो व्हीट जर्म यूथफुल नौरीशिंग नाइट क्रीम
अभी भी सोच रहे हैं कि ड्राई स्किन के लिए कौन सी क्रीम लगानी चाहिए, तो बायोटिक के इस प्रोडक्ट पर एक नजर डाल सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह क्रीम एजिंग के लक्षण को भी काफी हद तक कम कर सकती है। यह एक नाइट क्रीम है, जो त्वचा को प्रदूषण की वजह से होने वाली क्षति से भी बचा सकती है।
गुण:
- रोज इसका उपयोग कर सकते हैं।
- इसमें केमिकल नहीं है।
- त्वचा विशेषज्ञ द्वारा प्रमाणित है।
- इसमें विटामिन-ए, बी, सी, डी और ई हैं।
- व्हीट जर्म, सनफ्लावर और बादाम के तेल से युक्त है।
- त्वचा को मॉइस्चराइज करने और जवां बनाने का दावा किया गया है।
- त्वचा में आसानी से अवशोषित हो सकती है।
अवगुण:
- थोड़ी चिपचिपी लग सकती है।
- इसकी खुशबू कुछ लोगों को तेज लग सकती है।
4. लैक्मे पीच मिल्क सॉफ्ट क्रेम
बेस्ट क्रीम फॉर ड्राई स्किन खरीदना चाहते हैं, तो लैक्मे पीच मिल्क एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह क्रीम पीच यानी आड़ू और दूध की अच्छाई से युक्त है। इस क्रीम के साथ ही इसकी खुशबू भी लोगों को अच्छी लग सकती है। यह क्रीम 24 घंटों तक स्किन में नमी को लॉक कर सकती है।
गुण:
- आसानी से त्वचा में समा सकती है।
- स्किन को गहराई से पोषण दे सकती है।
- इसमें एसपीएफ-24 है, जो सूर्य की हानिकारक किरणों से बचा सकता है।
- इसे सुबह और रात को दोनों समय इस्तेमाल किया जा सकता है।
- स्किन को मुलायम बना सकती है।
- त्वचा को रेडिएंट ग्लो दे सकती है।
अवगुण:
- इसमें पैराबेंस है।
5. हिमालया नौरीशिंग स्किन क्रीम
हिमालया की यह क्रीम स्किन में 24 घंटों तक मॉइस्चर को लॉक कर सकती है।आसानी से त्वचा में अवशोषित होने वाली यह क्रीम महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त है। नॉन ग्रीसी फॉर्मूले वाली इस क्रीम को एलोवेरा, विंटर चेरी जैसी कई प्राकृतिक सामग्रियों से बनाने का दावा किया गया है।
गुण:
- प्रदूषण और शुष्क मौसम से बचा सकती है।
- त्वचा को पोषण दे सकती है।
- नमी प्रदान कर सकती है।
- त्वचा कोशिका के पुनर्जनन (Regeneration) में मदद का दावा किया गया है।
- रोजाना इस्तेमाल की जा सकती है।
अवगुण:
- टब पैकेजिंग की वजह से स्पिल होने का डर रहता है।
पढ़ते रहें
6. लोटस हर्बल्स न्यूट्रामॉइस्ट स्किन रिन्यूअल मॉइस्चराइजिंग क्रीम
लोटस अपने हर्बल उत्पादों के लिए मार्केट में काफी फेमस है। खासकर इस क्रीम की बात करें, तो इसमें अंगूर में मौजूद अल्फा हाइड्रॉक्सी फ्रूट एसिड का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के मुताबिक क्रीम में मौजूद अल्फा हाइड्रॉक्सी फ्रूट एसिड एक एंटीऑक्सीडेंट, एस्ट्रिजेंट और एंटीसेप्टिक के रूप में कार्य करता है। ये गुण स्किन को स्वस्थ रखने और कसावट लाने में मदद कर सकते हैं।
गुण:
- सभी प्रकार की स्किन के लिए उपयुक्त बताया गया है।
- सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाव कर सकती है।
- मॉइस्चर को स्किन में लंबे समय तक बनाए रख सकती है।
- टैन को कम करने में सहायक हो सकती है।
- चेरी और प्लम जैसे प्राकृतिक सामग्रियों के अर्क से युक्त है।
अवगुण:
- भले ही इसमें प्राकृतिक सामग्रियां हों, लेकिन फिर भी इसमें पैराबेंस और फ्रेगनेंस का इस्तेमाल किया गया है।
- केवल महिलाओं के लिए ही है।
7. सेटाफिल मॉइस्चराइजिंग क्रीम
रूखी और संवेदनशील त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करने के लिए सेटाफिल की यह क्रीम जानी जाती है। कंपनी के अनुसार, यह क्रीम त्वचा में पानी की मात्रा को संतुलित करके नमी को खोने नहीं देती है। यह क्रीम स्किन को तुरंत मॉइस्चराइज करके मुलायम बना सकती है।
गुण:
- संवेदनशील त्वचा पर कोमलता से असर कर सकती है।
- त्वचा में आसानी से समा सकती है।
- हाइपोएलर्जेनिक है यानी यह एलर्जी पैदा नहीं करती है।
- चिपचिपी नहीं है।
- इसमें रिफाइन बादाम के तेल के गुण मौजूद हैं।
- स्किन के पोर्स को ब्लॉक नहीं करती है।
- महिला और पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
- चेहरे और शरीर दोनों जगह पर लगाई जा सकती है।
- एक्जिमा की स्थिति में सहायक साबित हो सकती है।
अवगुण:
- यह बहुत ही गाढ़ी मॉइचराइजिंग क्रीम है, जिस वजह से इसे स्किन में फैलाने में समस्या हो सकती है।
- इसी नाम के नकली प्रोडक्ट से सावधान रहें।
8. मामाअर्थ एंटी-पॉल्यूशन फेस क्रीम
ड्राई स्किन के लिए फेस क्रीम ऐसी चाहिए, जो मॉइस्चराइज करने के साथ ही एजिंग को भी धीमा कर सके? ऐसी क्रीम मामाअर्थ साबित हो सकती है। इस क्रीम का वादा है कि यह पॉल्यूशन और यूवी रेज से बचाती है। इनकी वजह से होने वाले एक्ने और बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम कर सकती है।
गुण:
- लाइट वेट क्रीम है, जो चेहरे पर भारी नहीं लगती है।
- नॉन ग्रीसी क्रीम है।
- डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है।
- त्वचा को मॉइस्चराइज रख सकती है।
- स्किन इलास्टिसिटी को बनाए रख सकती है।
- त्वचा को पोषण दे सकती है।
- स्किन के रंग को उज्ज्वल बना सकती है।
- हल्दी, गाजर जैसे प्राकृतिक तत्वों से युक्त है।
- हानिकारक रसायनों जैसे सल्फेट्स, पैराबेंस, सिलिकॉन, पेट्रोलेटम और डाई से मुक्त है।
- रोजाना और सभी मौसम में इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है।
- इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण मुंहासे और पिंपल्स को त्वचा से दूर रख सकते हैं।
अवगुण:
- सभी कॉस्मेटिक्स स्टोर में इसकी उपलब्धता मुश्किल हो सकती है। हां, ऑनलाइन इसे खरीदा जा सकता है।
9. बायोटिक बायो क्विन्स सीड नौरीशिंग फेस मसाज क्रीम
ड्राई स्किन के लिए क्रीम की इस लिस्ट में यह बायोटिक का दूसरा प्रोडक्ट है। इसे व्हीट जर्म, सूरजमुखी और बादाम के तेल, गाजर, गंगाजल के साथ विटामिन ए, बी, सी, डी, ई से भरपूर बताया गया है। यह एक मसाज क्रीम है, जिसके इस्तेमाल से चेहरे की हल्की मालिश के बाद इसे धोया जाता है।
गुण:
- स्किन को मुलायम बना सकती है।
- त्वचा को फ्रेश एहसास दे सकती है।
- महिला और पुरुष दोनों उपयोग कर सकते हैं।
- मूंगफली के तेल और क्विन्स यानी श्रीफल के बीज के तेल से युक्त है।
- स्किन की नमी को बनाने में मदद कर सकती है।
- त्वचा को जवां बनाने और गहराई से मॉइस्चर करने का दावा कंपनी ने किया है।
अवगुण:
- क्रीम बेस Q.S इस्तेमाल किया गया है। इससे सामग्रियों की पारदर्शिता भंग होती है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि इस क्रीम में किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया गया है या नहीं।
10. ओले रीजेनेरिस्ट रिवाइटलाइजिंग नाइट क्रीम
केवल महिलाओं के लिए केंद्रित ओले की यह क्रीम त्वचा की फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम कर एक नया लुक देने का वादा करती है। यह नाइट क्रीम है, जो रातभर चेहरे को गहराई से पोषण देकर और मॉइस्चराइज करके स्किन की खामियों को कम कर सकती है।
गुण:
- इस क्रीम को रोज उपयोग कर सकते हैं।
- पूरी त्वचा के लिए थोड़ी सी मात्रा ही पर्याप्त है।
- खासकर एजिंग के साइन को कम करने के लिए बनाई गई है।
- रात को गहराई से स्किन हाइड्रेट कर सकती है।
- त्वचा की इलास्टिसिटी को बेहतर बनाने का दावा करती है।
- चेहरे को फिर से जीवंत बनाने और मुलायम करने का वादा किया गया है।
अवगुण:
- असर दिखाने में समय ले सकती है।
- हूबहू दिखने वाले नकली प्रोडक्ट भी मार्केट में हैं, इसलिए सावधानी से खरीदें।
- यह त्वचा को पूरी तरह मॉइस्चराइज नहीं कर पाता है।
11. वेनुसिया मैक्स इंटेंसिव मॉइस्चराइजिंग क्रीम
यह क्रीम खासकर अत्यंत शुष्क त्वचा की नमी को बरकरार रखने के लिए बनाई गई है। कंपनी का कहना है कि यह रूखी और अत्यधिक रूखी त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करने के साथ ही उन्हें बेजान दिखने और फटने से बचाती है।
गुण:
- हर रोज उपयोग कर सकते हैं।
- स्किन को मुलायम और कोमल बना सकती है।
- त्वचा में आसानी से अवशोषित हो सकती है।
- मॉइस्चर लॉस से भी बचाव कर सकती है।
- शीया, एलो, कोको और मैंगो बटर के यूनिक कॉम्बिनेशन से बनी है।
- खुरदुरी और दरदरी स्किन को स्मूद बना सकती है।
अवगुण:
- पैराबेंस और फ्रेग्रेंस युक्त है।
स्क्रॉल करें
ड्राई स्किन के लिए कौन सी क्रीम लगानी चाहिए इसका चुनाव तो आप ही करेंगे, लेकिन इसे चुनने के टिप्स हम आपको नीचे दे रहे हैं।
ड्राई स्किन के लिए सबसे अच्छी क्रीम कैसे चुनें?
ड्राई स्किन के लिए सबसे अच्छी क्रीम खरीदने से पहले कुछ बातों का खास ध्यान रखा जाना चाहिए। क्या हैं वो बातें, हम नीचे विस्तार से बता रहे हैं।
टाइप – बेस्ट क्रीम फॉर ड्राई स्किन डेली यूज के लिए खरीदनी हो, तो स्किन टाइप का ख्याल जरूर रखें। ड्राई व शुष्क स्किन वालों को एक्ट्रा मॉइस्चराइजिंग क्रीम ही खरीदनी चाहिए।
प्रोडक्ट लेबल पढ़ें – बेस्ट क्रीम फॉर ड्राई स्किन डेली यूज के लिए खरीदते हुए उसमें मौजूद सामग्रियों की लिस्ट जरूर पढ़ें। अगर सामग्रियां नेचुरल हों, तो बेहतर है।
सर्टिफाइड क्रीम ही खरीदें – यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) या फूड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) से सर्टिफाइड प्रोडक्ट ही खरीदें। इसमें नेचुरल लेबल देखें। यह लेबल उन्हीं उत्पादों को दिया जाता है, जो मानक पर खरे उतरते हैं।
केमिकल फ्री प्रोडक्ट खरीदें – प्रोडक्ट खरीदते हुए यह ध्यान दें कि उसमें कितना केमिकल है। कोशिश करें कि उत्पाद रसायन फ्री हो। त्वचा को केमिकल प्रोडक्ट से जितना बचाया जाए, उतना बेहतर है।
उत्पाद का पैच टेस्ट करें – अब ड्राई स्किन के लिए क्रीम का टेस्टर लेकर स्किन पर पैच टेस्ट करें। इससे यह स्पष्ट होगा कि क्रीम से एलर्जिक रिएक्शन होगा या नहीं। इसके अलावा, क्रीम चेहरे में आसानी से अवशोषित होती है या नहीं, यह भी आप जान जाएंगे।
ऑथराइज्ड डीलर से ही खरीदें – रूखी त्वचा के लिए क्रीम ऑथराइज्ड डीलर से ही खरीदें। ऐसा न करने पर आपको नकली प्रोडक्ट मिल सकता है।
आगे है और जानकारी
चलिए, ड्राई स्किन के लिए क्रीम का उपयोग करने के कुछ टिप्स जान लेते हैं।
ड्राई स्किन के लिए क्रीम का इस्तेमाल करने के टिप्स – Tips for Using Dry Skin Creams in Hindi
ड्राई स्किन के लिए क्रीम का उपयोग कैसे किया जाए, यह भी हम आगे बता रहे हैं।
- रूखी त्वचा के लिए क्रीम लगाने से पहले हमेशा चेहरे कोअच्छे फेसवॉश से धोएं और कोशिश करें कि साबुन का उपयोग न करें।
- ड्राई स्किन के लिए क्रीम लगाने से पहले गर्म पानी से चेहरे को न धोएं। गर्म पानी से त्वचा की नमी कम हो सकती है और त्वचा ज्यादा रूखी हो सकती है।
- फिर इस लेख में ड्राई स्किन के लिए बताई गईं सभी क्रीम में से, जो आपकी त्वचा के लिए बेहतर है, उसका उपयोग करें।
- रूखी त्वचा के लिए क्रीम का उपयोग दिनभर में दो बार करें।
उम्मीद करते हैं कि इस लेख के जरिए आप मार्केट में मौजूद ड्राई स्किन के लिए बेस्ट क्रीम के बारे में जान गए होंगे। अब आप अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से ड्राई स्किन के लिए फेस क्रीम और बॉडी क्रीम चुन सकते हैं। आप चाहें, तो अपनी पसंद की ड्राई स्किन क्रीम को लेख में दिए गए अमेजन लिंक की मदद से खरीद सकते हैं।
