जानिए 10 सबसे अच्छे नारियल तेल शैम्पू के नाम – Best Coconut Oil Shampoo Names in Hindi

स्वस्थ और खूबसूरत बाल पाना हर किसी की चाहत होती है। इसके लिए बालों की सही देखभाल के साथ इन्हें सही पोषण देना भी जरूरी होता है। बालों को पोषण देने का सबसे आसान तरीका बालों में तेल लगाना माना जाता है। वहीं, बालों को पोषण देने के मामले में नारियल तेल को चुनिंदा प्रभावकारी तेलों में गिना गया है। यही वजह है कि आज मार्केट में विभिन्न प्राकृतिक सामग्रियों से युक्त नारियल तेलों के साथ कोकोनट ऑयल शैम्पू भी आ गए हैं। नारियल तेल के गुणों से युक्त ये शैम्पू बालों को साफ और मुलायम रखने के साथ-साथ पोषण देने का काम भी कर सकते हैं। यही वजह है कि स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम 10 चर्चित नारियल तेल शैंपू के नाम और इनसे जुड़ी अन्य जानकारी बताने जा रहे हैं। इस लेख को पढ़ने के बाद आप सबसे अच्छा नारियल तेल शैंपू का चुनाव स्वयं से कर पाएंगे।
जानिए विस्तार से
जानिए बेस्ट नारियल तेल शैंपू कौन-कौन से हैं।
विषय सूची
सबसे अच्छे नारियल तेल शैंपू के नाम
1. ओजीएक्स एक्स्ट्रा स्ट्रेंथ डैमेज रेमेडी + कोकोनट मिरेकल ऑयल शैम्पू
सबसे अच्छा नारियल तेल शैम्पू चाहिए तो ओजीएक्स के इस उत्पाद का चयन किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, इस खास शैम्पू का निर्माण रूखे-बेजान और क्षतिग्रस्त बालों को पोषण प्रदान करने के लिए किया गया है। यह एक हाइड्रेटिंग शैम्पू है, जो बालों को मुलायम और स्वस्थ बनाने में सहायक हो सकता है। नारियल तेल के मिश्रण का यह शैम्पू बालों को ठीक प्रकार से पोषण देने में मदद कर सकता है।
गुण
- बालों को चमकदार बना सकता है।
- बालों को कोमल बना सकता है।
- बालों को बाउंसी बना सकता है।
- यह क्षतिग्रस्त, घुंघराले और मोटे बालों के लिए उपयुक्त है।
- बालों से गंदगी को अच्छे से साफ कर सकता है।
- बालों को रिपेयर कर सकता है।
- सल्फेट (एक प्रकार का रसायन) फ्री है।
अवगुण
- संवेदनशील नाक वाले व्यक्ति को इसकी खुशबू तेज लग सकती है।
- पतले बालों पर यह शैम्पू थोड़ा हेवी फील दे सकता है।
2. वीएलसीसी हेयर फॉल रिपेयर शैम्पू
वीएलसीसी एक चर्चित ब्यूटी प्रोडक्ट ब्रांड है, जिसके कई सारे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स मार्केट में उपलब्ध हैं। उन्हीं में से एक है वीएलसीसी का हेयर फॉल रिपेयर शैम्पू, जो गुड़हल (Hibiscus) और नारियल तेल से तैयार किया गया है। जहां हिबिस्कस फूल के मिनरल्स बालों को स्वस्थ बना सकते हैं, वहीं नारियल का तेल बालों की गहराई में जाकर उन्हें कंडीशन कर सकता है। साथ ही यह हेयर डैमेज को कम करने में भी सहायक हो सकता है।
गुण
- यह हर तरह के बालों के लिए उपयुक्त है।
- यह महिला और पुरूष दोनों के लिए उपयुक्त है।
- इस शैम्पू में हाइड्रोलाइज्ड केराटिन है, जो बालों को पर्यावरण प्रदूषण से बचा सकता है।
- बालों को जड़ से मजबूत बना सकता है।
- अच्छी झाग निकाल सकता है।
- हल्का है।
- इसकी खुशबू अच्छी है।
अवगुण
- हेयर फॉल पर इसका प्रभाव कम दिख सकता है।
- इसमें एसएलईएस (SLES) है।
3. डेजर्ट एसेंस कोकोनट शैम्पू
नारियल तेल और जैतून तेल के मिश्रण से तैयार किया गया यह शैम्पू एक अंतरराष्ट्रीय प्रोडक्ट है। यह रूखे-बेजान बालों को पोषण दे सकता है। इसके उपयोग से बाल न सिर्फ मजबूत हो सकते हैं बल्कि स्वस्थ भी दिख सकते हैं।
गुण
- यह शैम्पू रोज या हर दूसरे दिन उपयोग किया जा सकता है।
- बालों को मॉइस्चराइज कर सकता है।
- यह बालों से गंदगी को गहराई से साफ कर सकता है।
- बालों के प्राकृतिक तेल को बरकरार रख सकता है।
- यह एक वीगन प्रोडक्ट है।
- इसकी खुशबू मनमोहक है।
अवगुण
- कुछ लोगों को इस शैंपू के उपयोग के बाद बाल थोड़े ड्राई लग सकते हैं।
- बालों की उलझन पर शायद ज्यादा प्रभावी न हो।
- पूरी तरह से ऑर्गेनिक नहीं है।
- कुछ लोगों को यह उत्पाद महंगा लग सकता है।
4. सेंट बॉटनिका कोकोनट ऑयल एंड बैम्बू हेयर स्ट्रेंथनिंग शैम्पू
यह शैम्पू नारियल तेल और बांस के अर्क से तैयार किया गया। कंपनी का दावा है कि इसमें हानिकारक केमिकल जैसे – सल्फेट, पैराबेन, सिलिकॉन और मिनरल ऑयल मौजूद नहीं हैं। नैचुरल ऑयल्स और प्राकृतिक यौगिकों के मिश्रण से बना यह शैम्पू बालों को कंडीशन करने में मदद कर सकता है। यह शैम्पू बालों को रेशमी और मुलायमबनाने में भी सहायक हो सकता है।
गुण
- यह शैम्पू हर दूसरे दिन उपयोग किया जा सकता है।
- यह रंग किए हुए बालों के लिए भी उपयुक्त है।
- इसमें प्राकृतिक तत्व जैसे – एलोवेरा, शहद, सोया प्रोटीन, नींबू और संतरे का तेल मौजूद है।
- नाजुक और कमजोर बालों को मजबूत करने में मदद कर सकता है।
- सोया प्रोटीन बालों को मुलायम बनाने में मदद कर सकता है।
- महिला और पुरूष दोनों के लिए यह शैम्पू उपयुक्त है।
- स्कैल्प और बालों के पीएच को संतुलित रख सकता है।
- बालों को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है।
- बालों को पोषण दे सकता है।
- बालों को बढ़ने में मदद कर सकता है।
- यह बालों को चमकदार बना सकता है।
अवगुण
- बालों को मॉइस्चराइज करने के लिए शैम्पू लगाने के बाद कंडीशन करना जरूरी हो सकता है।
5. पामर्स कोकोनट ऑयल फॉर्मूला शैम्पू
यह शैम्पू न केवल बालों को मजबूत बना सकता है, बल्कि यह ड्राई स्कैल्प की परेशानी को भी कुछ हद तक कम कर सकता है। यह रिच और क्रीमी शैम्पू सौम्यता से बालों की गंदगी को साफ कर सकता है। यह बालों के मॉइस्चर को बरकरार रख सकता है और अनचाहे फ्रिज से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है। इसलिए, जब भी आपको लगे कि प्रदूषण के कारण बाल चिपचिपे और बेजान हो रहे हैं तो इस शैंपू से बालों को धो लें।
गुण
- क्षतिग्रस्त, कलर्ड और नैचुरल बालों के लिए उपयुक्त है।
- इसमें सल्फेट, पैराबेन, फ्थालेट और डाई नहीं है।
- नारियल तेल बालों को मॉइस्चर प्रदान करने में और मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।
- यह शैम्पू क्षतिग्रस्त बालों को रिपेयर करने में मदद कर सकता है।
- यह पोषण प्रदान कर सकता है।
- यह चिपचिपा शैम्पू नहीं है।
- बालों को मुलायम बना सकता है।
अवगुण
- इसकी खुशबू कुछ लोगों को तेज लग सकती है।
- इससे बाल थोड़े ड्राई हो सकते हैं।
पढ़ना जारी रखें
6. मोरफेम रेमेडीज 7 अल्ट्रा ऑयल्स शैम्पू
सात प्राकृतिक तेलों (नारियल, आंवला, जोजोबा, ऑलिव, वॉलनट, कैस्टर और बादाम तेल) से तैयार किया गया यह शैंपू बालों और स्कैल्प से गंदगी को गहराई से साफ कर सकता है। कंपनी के अनुसार इसमें पैराबेन और सल्फेट जैसे केमिकल का उपयोग नहीं किया गया है। यह शैंपू बालों को झड़ने और वक्त से पहले सफेद होने से बचा सकता है। इसके साथ ही यह बालों को घना भी बना सकता है।
गुण
- यह टॉक्सिन फ्री है।
- हर रोज उपयोग किया जा सकता है।
- जानवरों पर प्रयोग नहीं किया गया है।
- यह डैमेज बालों को रिपेयर कर सकता है।
- यह बालों को सॉफ्ट और नैचुरल शाइनी बना सकता है।
- यह बालों को मॉइस्चराइज कर सकता है।
- यह बालों को हाइड्रेट रख सकता है।
- इसमें ऑलिव ऑयल के एंटीऑक्सीडेंट गुण हैं, जो बालों की जड़ों को पोषण दे सकते हैं।
अवगुण
- इस शैंपू के उपयोग बाद कुछ लोगों के बाल थोड़े ड्राई हो सकते हैं। इसलिए, उपयोग के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें।
7. ऑर्गेनिक डॉक्टर ऑर्गेनिक वर्जिन कोकोनट ऑयल शैम्पू
यह नारियल तेल शैम्पू ऑर्गेनिक सर्टिफाइड है, क्योंकि इसे प्राकृतिक तत्वों का उपयोग कर बनाया गया है। यह बालों को चमकदार और स्वस्थ बनाने काम कर सकता है। यह शैम्पू आपके स्कैल्प को हाइड्रेट कर सकता है और सूखेपन, बाल टूटने और खुजली जैसी समस्याओं से बचाव भी कर सकता है। यह कलर और अक्सर स्टाइलिंग किए जाने बालों के लिए भी उपयुक्त हो सकता है।
गुण
- बालों को मॉइस्चराइज कर सकता है।
- सुगंधित शैम्पू है।
- इसमें हानिकारक केमिकल नहीं हैं।
- डैंड्रफ को कम या उससे बचाव कर सकता है।
- बालों को स्वस्थ रख सकता है।
अवगुण
- अत्यधिक पतले बालों पर कुछ खास असर नहीं कर सकता है।
- यह महंगा है।
नोट : अगर कोई किसी प्रकार के सप्लीमेंट का सेवन कर रहा है तो इस शैंपू के उपयोग से पहले डॉक्टरी सलाह लें।
8. मउई मॉइस्चर कर्ल क्वेंच + कोकोनट ऑयल शैम्पू
अगर आप अपने बालों के लिए एक सिलिकॉन फ्री ऑर्गेनिक कोकोनट ऑयल शैम्पू की तलाश कर रहे हैं, तो यह शैम्पू एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह शैम्पू बालों की उलझन को सुलझा सकता है और फ्रिज को कम कर सकता है। इसमें नारियल पानी भी मौजूद है, जो स्कैल्प के पीएच को संतुलित रख सकता है। इसमें पैराबेन और सल्फेट जैसे हानिकारक केमिकल मौजूद नहीं हैं।
गुण
- यह वीगन शैंपू है।
- इसमें मौजूद नारियल तेल, क्रीमी पपाया बटर और प्लूमेरिया अर्क बालों को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकते हैं।
- यह बालों को मुलायम बना सकता है।
- यह दो मुंहे बालों की समस्या को भी कम कर सकता है।
- बालों में प्राकृतिक चमक ला सकता है।
अवगुण
- बेहद पतले बालों के लिए नहीं है।
- अन्य शैंपू की तुलना में महंगा है।
9. शिया मॉइस्चर 100% वर्जिन कोकोनट ऑयल डेली हाइड्रेशन शैम्पू
शिया बटर और वर्जिन नारियल तेल से युक्त यह शैंपू स्कैल्प से अशुद्धियों को सौम्यता से दूर कर सकता है। यह एक सल्फेट फ्री शैम्पू है, जिसके उपयोग के बाद आपके बालों में कुछ देर के लिए नारियल की भीनी-भीनी खुशबू रह सकती है। यह बालों में प्राकृतिक चमक ला सकता है और बालों को कोमल और मुलायम बना सकता है।
गुण
- यह बालों को हाइड्रेट कर सकता है।
- यह बालों को टूटने से बचा सकता है।
- यह दो मुंहे बालों की समस्या को कम कर सकता है।
- किसी प्रकार का हानिकारक केमिकल नहीं है।
- जानवरों पर परीक्षण नहीं किया गया है।
- बालों को पोषण दे सकता है।
अवगुण
- कुछ लोगों को उपयोग के बाद बाल थोड़े चिपचिपे लग सकते हैं।
- कुछ लोगों को अन्य शैंपू की तुलना में यह महंगा लग सकता है।
10. ओलियोलोजी नैचुरल ब्यूटी ऑयल्स न्यूट्रिएंट-रिच कोकोनट ऑयल
कई लोगों के लिए यह एक नया प्रोडक्ट हो सकता है। बालों को स्वस्थ रखने के लिए इस शैम्पू में नारियल तेल के साथ अन्य कई प्राकृतिक सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया है। इसमें पैराबेन नहीं है और यह शैम्पू बालों को पोषण प्रदान कर उन्हें स्वस्थ बना सकता है।
गुण
- बालों को मजबूत बना सकता है।
- बालों को नमी प्रदान करने में सहायक हो सकता है।
- यह शैम्पू बालों को चमकदार और मुलायम बना सकता है।
- यह बालों में मॉइस्चर को लॉक कर सकता है।
- यह चिपचिपा नहीं है।
- डिस्पेंसर पैकेजिंग के कारण उपयोग करने में आसान है।
अवगुण
- हो सकता है बहुत अच्छे से झाग न निकले।
- डिस्पेंसर पैकेजिंग है, इसलिए यात्रा के दौरान इसे ले जाने में मुश्किल हो सकती है।
- महंगा शैम्पू है।
- हो सकता है मार्केट में जल्दी उपलब्ध न हो।
तो दोस्तों, ये थे कुछ बेस्ट नारियल तेल शैंपू। नारियल तेल शैम्पू का उपयोग करने का मुख्य लाभ यह है कि यह घुंघराले और क्षतिग्रस्त बालों के लिए काफी अच्छी तरह से काम कर सकता है। बालों को स्वस्थ रखने के लिए हमने कुछ चुनिंदा नारियल तेल शैम्पू के नाम और उनकी खूबियां आपको बता दी हैं। अब आप अमेजन लिंक्स की मदद से अपने लिए किसी उपयुक्त नारियल के तेल के शैंपू को खरीद सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि नारियल तेल शैम्पू आपके बालों को स्वस्थ रखने का काम करेगा।
और पढ़े:
- ग्रे हेयर के लिए 11 सबसे अच्छे शैम्पू
- जानिए 9 सबसे अच्छे एलोवेरा शैम्पू के नाम
- तैलीय बालों के लिए 13 सबसे अच्छे शैम्पू
- सफेद बालों के लिए 6 सबसे अच्छे शैम्पू
- बालों के लिए 14 सबसे अच्छे हर्बल शैम्पू