Reviewed By Dr. Suvina Attavar, MBBS, DVD
Written by , (शिक्षा- बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन)

एलोवेरा को सेहत से लेकर बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में एलोवेरा युक्त फेस वाश का इस्तेमाल करना चेहरे की त्वचा के लिए अच्छा साबित हो सकता है। यह त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। इनमें मुंहासे और रूखी त्वचा की समस्या भी शामिल है। अगर आप सोच रहे हैं कि कौन-सा एलोवेरा फेस वाश सबसे अच्छा है, तो इसकी जानकारी हम इस आर्टिकल में नीचे विस्तारपूर्वक दे रहे हैं। स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में हम बेस्ट एलोवेरा फेस वाश के गुण बताएंगे। साथ ही इन्हें खरीदने के लिए वेबसाइट के लिंक भी देंगे।

ProductsCheck Price
हिमालया मॉइस्चराइजिंग एलोवेरा फेस वाशPrice On Amazon
रिवोना नैचुरल ऑर्गेनिक एंड 99% प्योर सूदिंग एलोवेरा जेलPrice On Amazon
सेंट बोटानिका जंगल स्टिम्युलेटिंग फेस वाशPrice On Amazon
वाओ स्किन साइंस एलो वेरा हाइड्रेटिंग फेस वाशPrice On Amazon
खादी नैचुरल हर्बल फेस वाशPrice On Amazon
ओरिएंटल बोटानिक्स एलो वेरा फेस वाशPrice On Amazon
लोटस हर्बल्स बेरी स्क्रब स्ट्रॉबेरी एंड एलोवेरा फेस वॉशPrice On Amazon
प्लम हेलो एलो स्किन लविंग फेस वाशPrice On Amazon
प्रोफेशनल ओ 3 प्लस व्हाइटनिंग फेस इमल्शनPrice On Amazon

नीचे है जरूरी जानकारी

आइए, जानते हैं कि बेस्ट एलोवेरा फेस वाश कैसे फायदेमंद हैं।

बेस्ट एलोवेरा फेस वाश के नाम

एलोवेरा का इस्तेमाल कर कई फेस वाश बनाए जाते हैं। उनमें से सबसे अच्छा एलोवेरा फेस वाश के नाम कुछ इस प्रकार हैं:

1. हिमालया मॉइस्चराइजिंग एलोवेरा फेस वाश

हिमालया एक प्रचलित ब्रांड है, जिसके कई सारे स्किन केयर और हेयर केयर प्रोडक्ट बाजार में उपलब्ध हैं। उनमें से एक हिमालया का मॉइस्चराइजिंग एलोवेरा फेस वाश भी है। इस फेस वाश के बारे में हिमालया का कहना है कि इस फेस को सोप फ्री (साबुन-मुक्त) फॉर्मूलेशन से बनाया जाता है। यह फेस वाश त्वचा को मॉइस्चराइज कर रूखी त्वचा की समस्या को दूर कर सकता है। इस फेस वाश में ककड़ी और एलोवेरा के साथ ही प्राकृतिक विटामिन-ई भी मौजूद होता है, जो त्वचा को मुलायम व चमकदार बनाने में सहायता कर सकता है।

गुण:

  • यह फेश वाश एंजाइम, पॉलीसेकेराइड और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है।
  • महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयोगी है।
  • चेहरे से अतिरिक्त तेल को हटाने का काम कर सकता है।
  • इसे प्रतिदिन दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • त्वचा की गंदगी को साफ कर सकता है।
  • यह सर्दियों के लिए अच्छा उत्पाद साबित हो सकता है।
  • इसकी कीमत कम होती है।
  • यह पंप बोतल स्टाइल में आता है, इसलिए यह इस्तेमाल करना आसान है।

अवगुण:

  • यह अधिक समय तक त्वचा को नमी युक्त नहीं रख पाता है।
  • अधिक संवेदनशील त्वचा वालों को पैच टेस्ट के बाद ही इसे उपयोग करना चाहिए।
Price at the time of publication: ₹157

2. रिवोना नैचुरल ऑर्गेनिक एंड 99% प्योर सूदिंग एलोवेरा जेल

यह सबसे अच्छा एलोवेरा फेस वाश साबित हो सकता है। इस कंपनी के अनुसार, यह एलोवेरा जेल प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइजिंग और हीलिंग गुण से समृद्ध होता है। इसे बहुउद्देशीय जेल के रूप में तैयार किया गया है, जिस कारण इसे चेहरे, त्वचा और बाल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें विटामिन-ए, सी, ई, बी1, बी2, बी3, बी6 व बी12 और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ये सभी गुण त्वचा को पर्याप्त पोषण प्रदान कर स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

गुण:

  • चकत्ते से राहत दिलाने का काम कर सकता है।
  • त्वचा को कोमल बनाने में सहायक साबित हो सकता है।
  • त्वचा में निखार ला सकता है।
  • त्वचा को हाइड्रेट रखने का काम कर सकता है।
  • इसमें एंटी एजिंग गुण होते हैं, जो उम्र बढ़ने के प्रभाव को धीमा कर सकते हैं।
  • इसे पुरुष व महिलाएं दोनों उपयोग कर सकते हैं।
  • इसमें पैराबेंस और सल्फेट (एक तरह का केमिकल) नहीं होता है।
  • इसे मेकअप प्राइमर की तरह भी लगा सकते हैं।

अवगुण:

  •   संभव है कि कुछ लोगों को इसकी सुगंध पसंद न आए।

3. सेंट बोटानिका जंगल स्टिम्युलेटिंग फेस वाश

सबसे अच्छा एलोवेरा फेस वाश की सूची में सेंट बोटानिका जंगल स्टिम्युलेटिंग का भी नाम शामिल है। इस फेशियल क्लींजर के निर्माण में कई प्राकृतिक तत्वों को इस्तेमाल किया जाता है, जिनमें एवोकैडो तेल, एलोवेरा एक्सट्रेक्ट, ककड़ी का अर्क, क्लैरी सेज एक्सट्रैक्ट, बुचर्स ब्रूम एक्सट्रैक्ट और विटामिन-ई शामिल है। यह त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है।

गुण:

  • उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है।
  • डार्क स्पॉट्स (काले धब्बे) को दूर करने का काम कर सकता है।
  • त्वचा में नमी बनाए रखने का काम कर सकता है।
  • ड्राई, ऑयली और सेंसिटिव स्किन के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है
  • इसका प्रतिदिन उपयोग करना सुरक्षित होता है।
  • इसमें सोडियम लॉरेल सल्फेट (एसएलएस), पैराबेंस और सिलिकॉन जैसे केमिकल नहीं होते हैं।

अवगुण:

  • लंबे समय तक त्वचा में नमी को बनाए रखने में असमर्थ है।

4. वाओ स्किन साइंस एलो वेरा हाइड्रेटिंग फेस वाश

वाओ का यह फेस वाश जेंटल क्लींजिंग एक्शन के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट से युक्त होता है। इसे बनाने के लिए एलोवेरा के अर्क, ग्रीन टी के अर्क, कैलेंडुला फूल और ककड़ी के अर्क को मिलाया जाता है। इसके अलावा, इसमें प्रो विटामिन-बी5 और हाइलूरोनिक एसिड भी होता है, जिसे त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है।

गुण:

  • त्वचा की गंदगी साफ कर सकता है।
  • स्किन को टोन करने में मददगार साबित हो सकता है।
  • स्किन को हाइड्रेट बनाए रख सकता है।
  • त्वचा को कोमल बनाने में मददगार साबित हो सकता है
  • इसे सभी तरह की त्वचा पर प्रतिदिन इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो त्वचा को राहत पहुंचाने में मदद कर सकता है।
  • इसमें किसी तरह का नुकसानदायक केमिकल कंपाउंड नहीं होता है।

अवगुण:

  • इसका असर लंबे समय तक नहीं रहता है।
Price at the time of publication: ₹164

5. खादी नैचुरल हर्बल फेस वाश

बाजार में उपलब्ध खादी के उत्पादों को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वहीं, अगर इसे हर्बल फेस वाश की बात करें, तो इस बारे में खादी का कहना है कि यह फेस वाश न केवल त्वचा को प्रभावी रूप से साफ कर सकता है, बल्कि त्वचा को नरम और मुलायम भी बना सकता है। दरअसल, इसमें एलोवेरा, विटामिन-ई और लैवेंडर ऑयल जैसे प्राकृतिक तत्व शामिल होते हैं, जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर और प्रदूषण के कारण जमा हुई गंदगी को हटाने का काम कर सकते हैं। यह स्क्रब की तरह भी काम कर सकता है।

गुण:

  •   यह फेस वाश त्वचा को दिनभर जवां और हाइड्रेट रख सकता है।
  •   पैराबेंस और एसएलएस जैसे केमिकल नहीं होते हैं।
  • त्वचा के अतिरिक्त तेल को हटाने का काम कर सकता है।
  • यह किफायती होता है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
  • इसे रोज इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसकी थोड़ी-सी मात्रा ही काफी होती है।

अवगुण:

  • कई बार इसका असर होने में अधिक समय लग सकता है।

6. ओरिएंटल बोटानिक्स एलो वेरा फेस वाश

ओरिएंटल बोटानिक्स एलोवेरा फेस वाश को सबसे अच्छा एलोवेरा फेस वाश कहा जा सकता है। इसे एलोवेरा जेल, सोया प्रोटीन और शुद्ध जड़ी-बूटियों के मिश्रण से बनाया जाता है। दरअसल, एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो मुंहासे और त्वचा की गंदगी को साफ कर सकते हैं। इससे त्वचा को स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

गुण:

  • त्वचा में निखार ला सकता है।
  • काले धब्बों को मिटाने में सहायता कर सकता है।
  • त्वचा को नरम व कोमल बना सकता हैं।
  • त्वचा की सूजन को कम कर सकता है।
  • इसे सभी तरह की त्वचा पर उपयोग किया जा सकता है।
  • इसमें एसएलएस, पैराबेंस, ग्लूटेन और सिलिकॉन जैसे केमिकल नहीं होते हैं।

अवगुण:

  • त्वचा को ज्यादा समय तक मॉइस्चराइज नहीं रख पाता है।

7. लोटस हर्बल्स बेरी स्क्रब स्ट्रॉबेरी एंड एलोवेरा एक्सफोलीएटिंग फेस वॉश

हर कोई अपने चेहरे को साफ और निखरा हुआ रखना चाहता है। ऐसे में उनके लिए लोटस हर्बल स्ट्रॉबेरी एंड एलोवेरा एक्सफोलिएटिंग फेस वाश का चुनाव अच्छा उपाय साबित हो सकता है। वैसे भी स्किन केयर प्रोडक्ट के मामले में लोटस को विश्वसनीय ब्रांड माना गया है। कंपनी के अनुसार, इसमें नींबू, स्ट्रॉबेरी बीज, एलोवेरा और नारंगी जैसे प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो त्वचा के लिए लाभकारी हो सकते हैं। इस फेस वाश में इस्तेमाल किए जाने वाले स्ट्रॉबेरी के बीज में एक्सफोलीएटिंग एजेंट होते हैं, जो मृत कोशिकाओं से छुटकारा दिलाने का काम कर सकते हैं। इसके अलावा, एलोवेरा के अर्क में मॉइस्चराइजिंग गुण भी होते हैं। इससे त्वचा में नमी को बनाए रखा जा सकता है।

गुण:

  • ब्लैकहेड्स को हटाकर त्वचा में चमक ला सकता है।
  • त्वचा को कोमल और मुलायम बना सकता है।
  • त्वचा की जलन को कम कर सकता है।
  • इसे विशेष रूप से सभी प्रकार की त्वचा के लिए डिजाइन किया गया है।
  • इसे महिला और पुरुष दोनों उपयोग कर सकते हैं।
  • रोजाना दो बार उपयोग में लाया जा सकता है।
  • इसकी पैकेजिंग यात्रा के अनुकूल होती है।
  • इससे काफी अच्छी खुशबू आती है
  • यह किफायती है।
  • यह बाजार में व ऑनलाइन आसानी से मिल जाता है।

अवगुण:

  • कई बार इसके अधिक इस्तेमाल से त्वचा रूखा हो सकती है।
  • यह मुंहासे से छुटकारा दिलाए, इस पर संशय है।
  • इसमें सल्फेट होता है।
  • संवेदनशील त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं है।
Price at the time of publication: ₹155

8. प्लम हेलो एलो स्किन लविंग फेस वाश

प्लम हेलो एलो स्किन लविंग फेस वॉश चहरे के लिए सबसे अच्छा एलोवेरा फेस वाश साबित हो सकता है। इस फेस वाश को बनाने में शुद्ध एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जाता है, जो त्वचा के लिए प्राकृतिक रूप से फायदेमंद होता है। इससे त्वचा को स्वस्थ रखा जा सकता है।

गुण:

  • इसमें पैराबेंस, फ्थालेट और एसएलएस जैसे रसायन नहीं होते हैं।
  • त्वचा को कोमल और सौम्य बन सकता है।
  • त्वचा की नमी को बनाए रख सकता है।
  • त्वचा को साफ करने में सहायक होता है।
  • त्वचा में चमक ला सकता है।

अवगुण:

  • यह पूरे दिन त्वचा में नमी बनाए रखने में असमर्थ होता है।
Price at the time of publication: ₹240

9. एमेवेटा हाइड्रेटिंग एलोवेरा कुकुम्बर हर्बल फेस वाश

यह फेस वाश हर्बल ट्रीटमेंट और आयुर्वेदिक फॉर्मूले के जरिए बनाया जाता है। इस फेस वाश में एलोवेरा, नीम, ककड़ी, तुलसी और नींबू का अनोखा मिश्रण होता है। यह मुख्य रूप से त्वचा की मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद बहुमूल्य वानस्पतिक अर्क त्वचा को रेशमी और चमक प्रदान करने में सहायता कर सकते हैं। साथ ही एलोवेरा, नीम, ककड़ी और तुलसी के अर्क त्वचा को टोन करने और हाइड्रेट रखने में मदद कर सकते हैं।

गुण:

  • यह प्राकृतिक तत्वों से भरपूर होता है।
  • त्वचा को मुलायम बना सकता है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोग है।
  • इसे महिला और पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं
  • इसकी पैकेजिंग यात्रा के अनुकूल होती है।

अवगुण:

  • कुछ लोगों की त्वचा इससे रूखी हो सकती है।

यह तो स्पष्ट हो गया है कि त्वचा के लिए एलोवेरा गुणकारी है। साथ ही इससे बने फेस वाश से त्वचा स्वस्थ रह सकती है। ऐसे में आप लेख में ऊपर बताए गए एलोवेरा से समृद्ध किसी भी फेस वाश का चयन कर सकते हैं। हर प्रोडक्ट के साथ हमने अमेजॉन का लिंक भी दिया है, जिस पर क्लिक करके आप घर बैठे ही उस फेस वाश को खरीद सकते हैं। साथ ही एक बात का ध्यान रखें कि कोई भी प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले एक बार त्वचा विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख