
जानिए 15 सबसे अच्छे आंवला शैम्पू के नाम – Best Amla Shampoo Names in Hindi
बालों की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए कई प्राकृतिक पदार्थों का उपयोग किया जाता है, जिसमें एक नाम आंवला का भी शामिल है। इसके गुणों को देखते हुए आज इसका प्रयोग हेयर ऑयल के साथ-साथ शैम्पू में भी किया जाने लगा है। आंवला शैम्पू की बात करें तो यह आपके बालों की सफाई करने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। यही वजह है कि स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम मार्केट में मौजूद बेस्ट आंवला शैम्पू के नाम और इनके गुण-अवगुण बताने जा रहे हैं। इस जानकारी की मदद से आप अपने लिए सबसे अच्छा आंवला शैम्पू आसानी से चुन सकते हैं।
विस्तार से पढ़ें
विषय सूची
सबसे अच्छे आंवला शैम्पू के नाम
नीचे जानिए बेस्ट आंवला शैम्पू के नाम और उनसे जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी के बारे में। नीचे हर उत्पाद की जानकारी के साथ अमेजन लिंक्स भी दी गईं हैं। बेस्ट आंवला शैम्पू की इस लिस्ट में से अगर आपको कोई उत्पाद पसंद आता है तो अमेजन लिंक के जरिए आप उसे ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
1. इंदुलेखा भृंगा हेयर क्लींजर
बेस्ट आंवला शैम्पू की अगर बात हो तो इसमें ‘इंदुलेखा’ को शामिल करना तो बनता है। ‘इन्दुलेखा’ तेल तो कई लोगों ने उपयोग किया होगा। कंपनी ने तेल के साथ-साथ इंदुलेखा शैम्पू का निर्माण भी किया है। प्राकृतिक तत्व जैसे – आंवला, भृंगा, तुलसी, नीम, मेहंदी और शिकाकाई युक्त यह शैम्पू बालों के लिए एक टॉनिक की तरह काम कर सकता है। यह बालों की सफाई करने के साथ-साथ उन्हें सेहतमंद और मजबूत बना सकता है। साथ ही यह बालों के विकास को बढ़ावा भी दे सकता है। इतना ही नहीं, यह ग्रे हेयर के लिए शैम्पू के तौर पर भी उपयोग किया जा सकता है।
गुण
- यह बालों का गिरना कम कर सकता है।
- स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार कर बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है।
- यह एक असरदार क्लींजर की तरह काम कर सकता है।
- बालों को जड़ों से मजबूत कर सकता है।
- कृत्रिम रंग और सुगंध से मुक्त।
- किफायती है और आसानी से उपलब्ध है।
अवगुण
- हो सकता है इसकी औषधीय गंध संवेदनशील नाक वाले लोगों को पसंद न आए।
नोट : अच्छे परिणाम के लिए इसे इन्दुलेखा तेल लगाने के बाद उपयोग कर सकते हैं।
2. खादी नैचुरल आयुर्वेदिक आमला एंड भृंगराज हेयर क्लींजर (शैम्पू)
खादी नैचुरल एक जाना-माना आयुर्वेदिक ब्रांड है, जिसने काफी कम वक्त में ही मार्केट में अपनी जगह बना ली है। बेस्ट आंवला शैम्पू की अगर बात करें तो खादी नैचुरल का आयुर्वेदिक आमला एंड भृंगराज हेयर क्लींजर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आंवला और भृंगराज का कॉम्बिनेशन न सिर्फ बालों को पोषण दे सकता है बल्कि उनके प्राकृतिक रंग को भी बरकरार रख सकता है। इसके साथ ही शैम्पू में एलोवेरा, नीम और रीठा जैसे प्राकृतिक तत्व मौजूद हैं, जो बालों को स्वस्थ बना सकते हैं।
गुण
- यह हर तरह के बालों के लिए उपयुक्त है।
- महिला और पुरुष दोनों इस शैम्पू का उपयोग कर सकते हैं।
- एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मौजूद हैं।
- हेयर ग्रोथ में सहायक हो सकता है।
- स्कैल्प की खुजली को कम कर सकता है।
- डैंड्रफ को कम कर सकता है।
- समय से पहले ग्रे हेयर से बचाव कर सकता है।
- कंपनी का दावा है कि इसमें हानिकारक केमिकल नहीं हैं।
- किफायती है।
अवगुण
- बाल ड्राई हो सकते हैं, इसलिए कंडीशनर या सीरम की जरूरत हो सकती है।
- इसकी सुगंध संवेदनशील नाक वाले व्यक्ति को तेज लग सकती है।
- हो सकता है यह मार्केट में आसानी से उपलब्ध न हो।
3. खादी मौरी हर्बल्स आमला एंड भृंगराज हर्बल शैम्पू
अगर आप किसी माइल्ड शैम्पू की तलाश में हैं तो खादी मौरी हर्बल्स आमला एंड भृंगराज हर्बल शैम्पू का चुनाव कर सकते हैं। इसमें आंवला और भृंगराज के गुण मौजूद हैं, जो न सिर्फ बालों को मॉइस्चराइज करने में सहायक हो सकते हैं बल्कि बालों को मजबूत भी बना सकते हैं। बालों को घना और मोटा बनाना है तो यह शैम्पू लाभकारी हो सकता है।
गुण
- यह हर तरह के बालों के लिए उपयुक्त है।
- महिला और पुरुष दोनों उपयोग कर सकते हैं।
- स्कैल्प को संक्रमण से बचा सकता है।
- यह बालों के पीएच स्तर को संतुलित रख सकता है।
- डैंड्रफ से बचाव कर सकता है।
- बालों को जड़ों से मजबूत बना सकता है।
- सन डैमेज से बचाव कर सकता है।
- बालों को कंडीशन कर हेयर टेक्सचर में सुधार कर सकता है।
- बालों में चमक ला सकता है।
- किफायती है।
अवगुण
- बाल थोड़े रूखे हो सकते हैं।
- असर होने में थोड़ा वक्त लग सकता है।
- हेयर फॉल के लिए कुछ खास असरदार नहीं है।
4. डाबर वाटिका हेल्थ शैम्पू – पावर ऑफ 7 नैचुरल इंग्रेडिएंट्स
डाबर वाटिका जैसे ब्रांड को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। कंपनी ने इस शैम्पू को खासतौर पर बालों की समस्याओं को ध्यान में रखकर तैयार किया है। यह बालों को स्वस्थ रखने के लिए 7 खास सामग्रियों से युक्त है। इनमें आंवला, रीठा, शिकाकाई, हिबिस्कस, हिना, जैतून और बादाम शामिल हैं। ये सब प्राकृतिक तत्व मिलकर आपके बालों को हेल्दी बनाने में सहायक हो सकते हैं।
गुण
- महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त है।
- बालों को मुलायम और चमकदार बना सकता है।
- स्कैल्प को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है।
- इसकी थोड़ी सी मात्रा ही काफी है।
- स्कैल्प पर आसानी से फैल सकता है।
- कंपनी के अनुसार स्कैल्प में खुजली या जलन का कारण नहीं बनता।
- हेयर ग्रोथ में सहायक हो सकता है।
- हेयर फॉल को कम कर सकता है।
- झाग अच्छी तरह निकाल सकता है।
- तैलीय बालों की अशुद्धियों को आसानी से निकाल सकता है।
- बालों को ऑयल फ्री रख सकता है।
- कंपनी के अनुसार चिपचिपाहट का कारण नहीं बनता।
- इसकी खुशबू मनमोहक है।
- यह रोजाना उपयोग किया जा सकता है।
- यह किफायती है और आसानी से बाजार में मिल जाएगा।
अवगुण
- अत्यधिक ड्राई और डैमेज बालों पर शायद ज्यादा प्रभावी न हो।
- इसे लगाने के बाद कंडीशनर लगाने की आवश्यकता हो सकती है।
5. मामाअर्थ हैप्पी हेड्स नैचुरल प्रोटीन हेयर शैम्पू
बेस्ट आंवला शैम्पू की लिस्ट में मामाअर्थ का हैप्पी हेड्स नैचुरल प्रोटीन हेयर शैम्पू भी शामिल है। यह शैम्पू आंवला, भृंगराज और लैवेंडर के साथ-साथ विटामिन-ई से भी समृद्ध है। कंपनी का दावा है कि इसमें किसी भी प्रकार के हानिकारक केमिकल का उपयोग नहीं किया गया है। यह सौम्यता से स्कैल्प से गंदगी को साफ कर बालों को बढ़ने में मदद कर सकता है। बालों को हैप्पी महसूस कराने के लिए आप इस शैम्पू का उपयोग कर सकते हैं।
गुण
- यह हर तरह के बालों के लिए उपयुक्त हो सकता है।
- यह कलर्ड बालों के लिए भी उपयुक्त हो सकता है।
- इसमें पैराबेंस और एसएलएस जैसे हानिकारक केमिकल नहीं हैं।
- कृत्रिम रंग और सुगंध से मुक्त।
- यह हाइपोएलर्जेनिक (Hypoallergenic) है यानी इससे एलर्जी का खतरा नहीं हो सकता है।
- यह बालों को जड़ों से सिरे तक पोषण और मजबूती प्रदान कर सकता है।
- यह दो मुंहे और क्षतिग्रस्त बालों को ठीक करने में मदद कर सकता है।
- इसके उपयोग से बाल मोटे और घने हो सकते हैं।
- यह बालों की इलास्टिसिटी में सुधार कर सकता है और बालों के रूखेपन को कम कर सकता है।
- बालों को कोमल और मुलायम बना सकता है।
- इसकी खुशबू अच्छी है।
- यह किफायती है।
अवगुण
- हो सकता है बहुत ज्यादा शुष्क और क्षतिग्रस्त बालों के लिए उपयुक्त न हो।
- हो सकता है जल्दी झाग न निकले।
पढ़ना जारी रखें
6. नाइल ड्राइनेस हाइड्रेशन शैम्पू
नाइल भी एक जाना माना कॉस्मेटिक ब्रांड है। कंपनी द्वारा बनाया गया यह शैम्पू आंवला, तुलसी, एलोवेरा और ग्रीन टी से युक्त है। यह आंवला शैम्पू का एक अच्छा विकल्प हो सकता है। प्राकृतिक तत्व युक्त नाइल का यह शैम्पू बालों के रूखेपन को कम करने और उन्हें सुलझाए रखने में सहायक हो सकता है। कंपनी के अनुसार इस शैम्पू का नियमित उपयोग बालों को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकता है।
गुण
- यह रोजाना उपयोग किया जा सकता है।
- यह बालों की ड्राइनेस को कम कर सकता है।
- यह बालों को अच्छी तरह से कंडीशन कर सकता है।
- इसमें पैराबेंस नहीं है।
- बालों को कोमल और सिल्की बना सकता है।
- यह स्कैल्प को ड्राई होने से बचा सकता है।
- डैंड्रफ को कम कर सकता है।
- बालों को मॉइस्चराइज कर सकता है।
- इसे लगाने के बाद हो सकता है कि कंडीशनर लगाने की आवश्यकता न हो।
- बालों में चमक ला सकता है।
- इसकी खुशबू मनमोहक है।
- यह किफायती है और आसानी से उपलब्ध है।
अवगुण
- बालों के झड़ने पर कुछ खास प्रभाव नहीं दिखा सकता है।
- इसके परिणाम तुरंत नहीं दिखते हैं।
7. खादी मौरी हर्बल आमला एंड शिकाकाई शैम्पू
सबसे अच्छे आंवला शैम्पू की लिस्ट में एक बार फिर से ‘खादी मौरी’ ने अपनी जगह बना ली है। इस बार आंवला के साथ शिकाकाई के गुण को शामिल किया गया है। यह शैम्पू बालों और स्कैल्प पर मौजूद अशुद्धियों को बहुत अच्छे से निकाल सकता है और बालों के पीएच को संतुलित रख सकता है। इसके उपयोग से बालों की इलास्टिसिटी में सुधार होने के साथ-साथ बाल मजबूत भी हो सकते हैं।
गुण
- यह हर तरह के बालों के लिए उपयुक्त हो सकता है।
- कलर्ड बालों के लिए भी उपयोगी है।
- यह बालों को पोषण दे सकता है और मॉइस्चराइज कर सकता है।
- यह प्राकृतिक तत्व युक्त शैम्पू है।
- हेयर ग्रोथ को बढ़ावा दे सकता है।
- यह स्कैल्प को स्वस्थ रख सकता है।
- यह नॉन टॉक्सिक और हाइपोएलर्जेनिक (Hypoallergenic) है।
- कंपनी का दावा है कि इसमें हानिकारक केमिकल का उपयोग नहीं किया गया है।
- प्रमाणित खादी उत्पाद है।
अवगुण
- इसे लगाने के बाद बाल थोड़े शुष्क हो सकते हैं।
- अन्य शैम्पू की तुलना में इसकी पैकेजिंग शायद कुछ लोगों को आकर्षक न लगे।
8. त्रिचुप हेयर फॉल कंट्रोल हर्बल शैम्पू
यह शैम्पू आंवला, भृंगराज और मुलेठी के गुणों से युक्त है। यह बालों के लिए टॉनिक की तरह काम कर सकता है और बालों के झड़ने की समस्या को कुछ हद तक कम कर सकता है। साथ ही बालों के टेक्सचर में सुधार कर उन्हें स्वस्थ बना सकता है। इसमें एसएलएस और पैराबेंस जैसे केमिकल का उपयोग नहीं किया गया है।
गुण
- हर तरह के बालों के लिए यह शैम्पू उपयुक्त हो सकता है।
- बालों को रिपेयर करने में मदद कर सकता है।
- यह हेयर फॉलिकल्स (बालों के रोम) को मजबूत कर सकता है और उनके झड़ने को कम कर सकता है।
- दो मुंहे बालों को कम कर सकता है।
- बालों को मॉइस्चराइज कर सकता है और उन्हें पोषण प्रदान कर सकता है।
- यह सौम्य शैम्पू है।
अवगुण
- इसका असर होने में और परिणाम दिखने में वक्त लग सकता है।
- अगर तेल लगाने के बाद इसका उपयोग किया जाए तो बाल चिपचिपे हो सकते हैं।
9. वादी हर्बल्स हेयरफॉल एंड डैमेज कंट्रोल आमला शिकाकाई शैम्पू
अगर आप बालों के रूखेपन और बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो वादी हर्बल्स हेयरफॉल एंड डैमेज कंट्रोल आमला शिकाकाई शैम्पू का चुनाव कर सकते हैं। इसमें आंवला, रीठा और शिकाकाई के गुण मौजूद हैं, जो बालों को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकता है। यह सबसे अच्छे आंवला हेयर शैम्पू में से एक है, क्योंकि यह आपके बालों को मुलायम, चमकदार और बाउंसी बनाने के लिए उन्हें साफ और कंडीशन कर सकता है।
गुण
- यह महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त है।
- आंवला बालों को मजबूत बना सकता है और बाल झड़ने की समस्या को कम कर सकता है।
- रीठा बालों को चमकदार बना सकता है।
- शिकाकाई बालों के लिए कंडीशनर की तरह काम कर सकता है और उन्हें सॉफ्ट बना सकता है।
- बालों को घना बना सकता है।
- बालों के टेक्सचर में सुधार कर सकता है।
- बालों को पोषण दे सकता है।
- प्राकृतिक तत्व युक्त शैम्पू है।
- बजट में है।
अवगुण
- हेयर ग्रोथ में कुछ खास सहायक नहीं हो सकता है।
10. लोटस हर्बल अमलापुरा शिकाकाई आंवला हर्बल शैम्पू
लोटस एक प्रसिद्ध ब्यूटी प्रोडक्ट कंपनी है, जिसके कई प्रोडक्ट्स मार्केट में उपलब्ध हैं। उन्हीं में से एक है लोटस हर्बल का अमलापुरा शिकाकाई आंवला हर्बल शैम्पू। आंवला, शिकाकाई, बहेड़ा और रीठा के गुणों से युक्त यह शैम्पू स्कैल्प की अशुद्धियों को साफ कर सकता है। इसके साथ ही यह बालों को मजबूती प्रदान करने में भी सहायक हो सकता है।
गुण
- यह महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त है।
- यह नॉर्मल से तैलीय बालों के लिए उपयुक्त है।
- यह रोजाना उपयोग के लिए उपयुक्त हो सकता है।
- इसकी खुशबू मनमोहक है।
- बालों का झड़ना कम कर सकता है।
- आसानी से उपलब्ध होने के साथ-साथ किफायती भी है।
अवगुण
- ड्राई हेयर के लिए उपयुक्त नहीं है।
- बालों में चमक लाने में शायद ज्यादा प्रभावी न हो।
अंत तक पढ़ें
11. मॉरफेम रेमेडीज भृंगराज, अनियन एंड ब्लैक सीड हेयर शैम्पू
बेस्ट आंवला शैम्पू की लिस्ट में शामिल मॉरफेम रेमेडीज का भृंगराज, अनियन एंड ब्लैक सीड हेयर शैम्पू कई लोगों के लिए एक नया प्रोडक्ट हो सकता है। इसमें प्याज, आंवला, भृंगराज, शिकाकाई, टी ट्री, रोजमेरी, बादाम और नारियल तेल के गुण मौजूद हैं। यह बालों को मुलायम और स्वस्थ बनाने में सहायक हो सकता है। साथ ही यह शैम्पू बालों का झड़ना कम कर सकता है। रोजाना उपयोग के लिए यह एक अच्छा शैम्पू हो सकता है।
गुण
- यह हर तरह के बालों के लिए उपयुक्त है।
- यह बालों और स्कैल्प को मॉइस्चराइज कर सकता है।
- इसके उपयोग से बाल मजबूत हो सकते हैं।
- यह बालों को गहराई तक पोषण प्रदान कर सकता है।
- इसमें मिनरल ऑयल, सल्फेट, सिलिकॉन और पैराबेंस जैसे हानिकारक केमिकल नहीं हैं।
- यह टॉक्सिन फ्री प्रोडक्ट है।
- यह क्षतिग्रस्त बालों को ठीक कर सकता है।
- यह डैंड्रफ को कम कर सकता है।
- यह बालों की अशुद्धियों को आसानी से निकाल सकता है।
- बाल रेशमी और चमकदार हो सकते हैं।
अवगुण
- हो सकता है इसकी तेज खुशबू हर किसी को पसंद न आए।
12. अयूर आमला शिकाकाई विथ रीठा शैम्पू
जाना-माना भारतीय ब्रांड अयूर अपने कई प्रोडक्ट्स के लिए चर्चित रहा है। अगर कोई पहली बार हर्बल शैम्पू का उपयोग करना चाह रहा है तो कम प्राइस में अयूर का यह आंवला शैम्पू एक अच्छा विकल्प हो सकता है। सामान्य बालों के लिए विशेष रूप से तैयार यह शैम्पू एक बेहतरीन फार्मूला होने का दावा करता है। यह स्कैल्प पर मौजूद प्राकृतिक तेल को बरकरार रख आपके बालों को साफ और मॉइस्चराइज कर सकता है।
गुण
- बालों को मोटा और मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।
- स्कैल्प और बालों की गंदगी को सौम्यता से साफ कर सकता है।
- पीएच स्तर को संतुलित रखने का दावा करता है।
- बालों को सॉफ्ट कर सकता है।
- कंडीशनिंग प्रभाव भी छोड़ सकता है।
- खुशबू अच्छी है।
- आसानी से उपलब्ध है।
- किफायती है।
अवगुण
- इसकी अधिक मात्रा की जरूरत हो सकती है।
13. फॉरेस्ट एसेंशियल्स हेयर क्लींजर, आंवला, हनी एंड मुलेठी
फॉरेस्ट एसेंशियल्स ब्रांड को कॉस्मेटिक की दुनिया का लग्जरी ब्रांड माना गया है। यह मेड इन इंडिया ब्रांड अपने प्रोडक्ट्स को लेकर काफी चर्चित रहा है। यह एक अवार्डविनिंग ब्रांड में से एक है। इसी ब्रांड का प्रोडक्ट है फॉरेस्ट एसेंशियल्स हेयर क्लींजर, आंवला, हनी एंड मुलेठी। कंपनी के अनुसार, प्राकृतिक तत्व युक्त यह शैम्पू हैंडमेड प्रोडक्ट है। इसमें मौजूद नारियल दूध बालों को मॉइस्चराइज और मुलायम करने में सहायक हो सकता है।
गुण
- यह हर तरह के बालों के लिए उपयुक्त हो सकता है।
- इसमें हानिकारक केमिकल नहीं हैं।
- इसके उपयोग से बालों को पोषण मिल सकता है।
- यह हेयर ग्रोथ में सहायक हो सकता है।
- यह एक सौम्य क्लींजर है।
- डल और ड्राई बालों पर प्रभावकारी हो सकता है।
- बालों को मजबूत और मोटा बनाने में असरदार हो सकता है।
अवगुण
- अन्य शैम्पू की तुलना में यह काफी महंगा है।
- हो सकता है ऑयली स्कैल्प के लिए उपयुक्त न हो।
- बाल रूखे हो सकते हैं।
- इसकी अधिक मात्रा की जरूरत हो सकती है।
14. चार्म एंड ग्लो आमला, अरीठा एंड शिकाकाई शैम्पू
यह शैम्पू न सिर्फ बालों से अशुद्धियों को निकालने में मदद कर सकता है बल्कि बालों को घना भी बना सकता है। यह बहुत ही सौम्य शैम्पू है और कंपनी के अनुसार यह हर रोज उपयोग के लिए उपयुक्त हो सकता है। साथ ही यह बालों को पोषण प्रदान कर उन्हें चमकदार बनाने में सहायक हो सकता है।
गुण
- आंवला बालों में घनत्व लाने में मदद कर सकता है।
- आंवला में मौजूद फैटी एसिड हेयर फॉलिकल्स को मजबूत करने में सहायक हो सकते हैं।
- रीठा बालों के लिए एक अच्छे क्लींजर की तरह काम कर सकता है।
- शिकाकाई डैंड्रफ को कम करने और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने में सहायक हो सकता है।
- बालों का गिरना कम कर सकता है।
- बाल मुलायम हो सकते हैं।
- यह शैम्पू सस्ता है।
अवगुण
- हो सकता है दुकानों में आसानी से उपलब्ध न हो।
15. ओशिया आमलाकेयर हेयरफॉल कंट्रोल शैम्पू, ब्राउन
यह शैम्पू विशेष रूप से सभी प्रकार के बालों के लिए तैयार किया गया है। यह बालों के अत्यधिक तेल को निकालने में सहायक हो सकता है और बाल झड़ना कम कर सकता है। इसमें आंवला के साथ-साथ भृंगराज का गुण भी शामिल है।
गुण
- हर तरह के बालों के लिए उपयुक्त।
- हेयर फॉल और स्कैल्प के अत्यधिक तेल को नियंत्रित कर सकता है।
- बालों के घनत्व को बढ़ा सकता है।
- बालों को मुलायम और चमकदार बना सकता है।
- किफायती है।
अवगुण
- बहुत ज्यादा ड्राई बालों के लिए उपयुक्त नहीं है।
- हो सकता है घुंघराले बालों के लिए असरदार न हो।
- हो सकता है मार्केट में आसानी से उपलब्ध न हो।
यह थी भारत में उपलब्ध बेस्ट आंवला शैम्पू की हमारी सूची। आप इनमें से किसी एक उपयुक्त आवंला शैम्पू का चुनाव कर सकते हैं। हमने हर उत्पाद के नाम के साथ उसके गुण और अवगुण को भी बताया है। साथ ही हमने अमेजन लिंक्स भी दी हैं, ताकि आप घर बैठे ही सबसे अच्छा आंवला शैम्पू ऑनलाइन खरीद सकें। आप जितनी जल्दी सबसे अच्छा आंवला शैम्पू का उपयोग करेंगे, उतनी ही जल्दी परिणाम देखने को मिलेंगे। उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा। ऐसे ही अन्य प्रोडक्ट की जानकारी के लिए पढ़ते रहें स्टाइलक्रेज।
और पढ़े:
- बालों के लिए 10 सबसे अच्छे शैम्पू
- बालों के लिए 15 सबसे अच्छे एंटी डैंड्रफ शैम्पू
- घुंघराले बालों के लिए 7 सबसे अच्छे शैम्पू
- जानिए 7 सबसे अच्छे एंटी लाइस शैम्पू के नाम
- जानिए 10 सबसे अच्छे आर्गन ऑयल शैंपू के नाम

Latest posts by Arpita Biswas (see all)
- ग्रे हेयर के लिए 11 सबसे अच्छे शैम्पू – Best Shampoo For Gray Hair in Hindi - January 21, 2021
- जुकिनी के 15 फायदे और नुकसान – Zucchini Benefits and Side Effects in Hindi - January 21, 2021
- ग्रीन टी के 16 फायदे, बनाने की विधि और नुकसान – All About Green Tea in Hindi - January 19, 2021
- बालों को झड़ने से रोकने के उपाय और इलाज – How to Stop Hair Fall in Hindi - January 18, 2021
- कील-मुंहासों के दाग से छुटकारा पाने के उपाय – Pimple Marks Removal Home Remedies in Hindi - January 17, 2021
