
बालों के लिए 9 सबसे अच्छे एंटी डैंड्रफ कंडीशनर – Best Anti Dandruff Conditioners in Hindi
डैंड्रफ की परेशानी पर अगर ध्यान न दिया जाए, तो यह शर्मिंदगी का कारण बन सकता है। साथ ही बालों को खराब भी कर सकते हैं। अब ऐसे में लोग सोचते हैं कि एंटी-डैंड्रफ शैंपू इस परेशानी से काफी हद तक राहत दिला सकती है। हालांकि, लोग एंटी-डैंड्रफ शैम्पू पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन इसके साथ जरूरी है एंटी डैंड्रफ कंडीशनर की भी। डैंड्रफ की समस्या में जितना जरूरी एंटी-डैंड्रफ शैंपू है, उतना ही जरूरी एंटी डैंड्रफ कंडीशनर भी है। अब सवाल यह उठता है कि सबसे अच्छा एंटी डैंड्रफ कंडीशनर कैसे चुना जाए, तो स्टाइलक्रेज का यह लेख पढ़ने के बाद आपको इस सवाल का जवाब खुद-ब-खुद मिल जाएगा। इस लेख में हम टॉप-9 बेस्ट एंटी डैंड्रफ कंडीशनर फॉर हेयर के बारे में बता रहे हैं। इतना ही नहीं लेख में आपको इन कंडीशनर के गुण और अवगुण भी जानने को मिलेंगे।
नीचे स्क्रॉल करें
आइए, बिना देर करते हुए हम सीधे मुद्दे पर आते हैं और टॉप-9 बेस्ट एंटी डैंड्रफ कंडीशनर के बारे में जानते हैं।
सबसे अच्छे एंटी डैंड्रफ कंडीशनर के नाम
नीचे पढ़ें टॉप-9 बेस्ट एंटी डैंड्रफ कंडीशनर के बारे में और साथ पढ़े उनके रिव्यूज भी।
1. वाओ स्किन साइंस हेयर कंडीशनर
वाओ ने अपने इस कंडीशनर को बालों की देखभाल के लिए खास तौर पर तैयार किया है। इसमें मुख्य रूप से शुद्ध नारियल और एवोकाडो तेल शामिल है। वहीं, इसमें व्हीट प्रोटीन के साथ विटामिन बी-5 और ई भी इस्तेमाल किया गया है, जो बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। यही वजह है कि इसे सबसे अच्छा एंटी डैंड्रफ कंडीशनर माना जा सकता है।
गुण :
- 100 प्रतिशत वीगन (पशु उत्पाद शामिल नहीं) है।
- इसमें शामिल सभी सामग्रियां पूरी तरह से प्राकृतिक हैं।
- बालों और स्कैल्प पर मौजूद आवश्यक तेल को नियंत्रित कर सकता है।
- बेजन और पतले बालों को ठीक करने में मदद कर सकता है।
- बालों को पोषण प्रदान कर सकता है।
- सभी रंग के बालों के लिए सुरक्षित है।
- पैराबेंस और एसएलएस जैसे रसायनों से मुक्त है।
- बालों को सॉफ्ट बना सकता है।
- बालों की उलझन को सुलझा सकता है।
- बालों का टूटना, झड़ना और दो-मुंहे बालों की समस्या से राहत दिला सकता है।
- स्कैल्प से जुड़े वायरस, फंगस और बैक्टीरियल इंफेक्शन को दूर करने में मदद कर सकता है।
अवगुण :
- बेजान और डैमेज बालों को ठीक करने के मामले में कुछ लोगों को उतना प्रभावी न लगे।
2. मामाअर्थ टी ट्री कंडीशनर
मामाअर्थ ने अपने इस कंडीशनर को बालों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही खास डैंड्रफ से राहत दिलाने के लिए तैयार किया है। इसके लिए कंपनी ने इस कंडीशनर में मुख्य रूप से टी ट्री, अदरक और बादाम तेल का इस्तेमाल किया है। इसके उपयोग से स्कैल्प पर मौजूद अतिरिक्त तेल से छुटकारा पाया जा सकता है और डैंड्रफ से राहत पाने में मदद मिल सकती है।
गुण :
- सभी तरह के बालों के लिए सुरक्षित हो सकता है।
- स्कैल्प पर होने वाली खुजली, चुभन और सूखेपन की समस्या को दूर कर सकता है।
- बालों को पोषण प्रदान कर उन्हें मजबूती प्रदान कर सकता है।
- बालों को चमकदार बना सकता है।
- उलझे और घुंघराले बालों की समस्या को कम कर सकता है।
- सल्फेट, सिलिकॉन और पैराबेंस जैसे रसायन शामिल नहीं हैं।
- मिनरल ऑयल्स का उपयोग शामिल नहीं है।
- डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है।
अवगुण :
- इसकी गंध तीव्र है, जो हर किसी को पसंद न आए।
3. हेड एंड शोल्डर एंटी डैंड्रफ कंडीशनर
बालों के लिए सबसे अच्छे शैम्पू की बात करें या कंडिशनर की, हेड एंड शोल्डर दोनों लिस्ट में ही शामिल है। हेड एंड शोल्डर बालों से संबंधित उत्पाद बनाने वाली एक जानी-मानी कंपनी है। कंपनी ने अपने इस प्रोडक्ट के नाम में ही एंटीडैंड्रफ शब्द का इस्तेमाल किया है। जो सीधे तौर पर बालों को कंडीशन करने के साथ डैंड्रफ से राहत दिलाने का इशारा भी करता है। यही वजह है कि इसे बेस्ट एंटी डैंड्रफ कंडीशनर फॉर हेयर की इस लिस्ट में शामिल किया गया है।
गुण :
- नियमित इस्तेमाल से धीरे-धीरे डैंड्रफ से पूरी तरह से छुटकारा दिला सकता है।
- स्कैल्प को नमी प्रदान कर सकता है।
- ड्राई और बेजान बालों को ठीक करने में मदद कर सकता है।
- बालों की उलझन को सुलझाने में सहायक साबित हो सकता है।
- बालों को मुलायम बना सकता है।
- इसकी खुशबू आकर्षक है।
अवगुण :
- बाल झड़ने की समस्या हो सकती है।
- बाल रूखे हो सकते हैं।
4. रिवोना नैचुरल्स हेयर कंडीशनर
रिवोना नैचुरल्स को भी सबसे अच्छा एंटी डैंड्रफ कंडीशनर माना जा सकता है। कंपनी का दावा है कि उनका यह कंडीशनर 100 प्रतिशत प्राकृतिक सामग्रियों के उपयोग से तैयार किया गया है। खासतौर पर, इसमें नींबू, नीम और रोजमेरी के अर्क शामिल हैं, जो बालों से संबंधित कई आम समस्याओं से राहत दिलाने के साथ-साथ डैंड्रफ में भी मददगार साबित हो सकते हैं।
गुण :
- सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त हो सकता है।
- डैंड्रफ के साथ-साथ बालों को झड़ने से रोकने में भी सहायक साबित हो सकता है।
- बालों को पोषण प्रदान कर उन्हें मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।
- बालों को मुलायम और चमकदार बना सकता है।
- बालों को घना और मोटा बना सकता है।
- इसमें सल्फेट, पैराबेंस और एसएलएस जैसे रसायन नही हैं।
- यह वीगन प्रोडक्ट है।
- जानवरों पर इसका परीक्षण नहीं किया गया है।
अवगुण :
- अधिक रूखे बालों वाले लोगों को दावे के विपरीत उतना प्रभावी नहीं लग सकता है।
- कुछ लोगों को बाल झड़ने की समस्या हो सकती है।
5. ब्लू नेक्टर एंडी डैंड्रफ हेयर कंडीशनर
ब्लू नेक्टर ने अपने इस कंडीशनर को ग्लिसरीन, एलोवेरा, भृंगराज, हिना, मेथी, शिकाकाई और आंवला जैसी कई सामग्रियों को इस्तेमाल कर तैयार किया है। यही वजह है कि यह बालों के स्वास्थ्य को सुधारने के साथ ही डैंड्रफ की समस्या से भी राहत दिला सकता है।
गुण :
- सभी तरह के बालों के लिए उपयुक्त है।
- महिला और पुरुष दोनों ही इस्तेमाल कर सकते हैं।
- स्कैल्प को नमी प्रदान कर डैंड्रफ की समस्या से राहत पहुंचा सकता है।
- स्कैल्प पर खुजली और रूखेपन की समस्या को दूर करने में सहायक साबित हो सकता है।
- बालों की उलझन को सुलझाने में सहायक हो सकता है।
- बालों के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम कर सकता है।
- बालों को चमकदार बना सकता है।
- सल्फेट और पैराबेंस जैसे रसायन मौजूद नही हैं।
अवगुण :
- अन्य कंडीशनर की तुलना में कुछ लोगों को महंगा लग सकता है।
6. डव डर्माकेयर स्कैल्प एंटी डैंड्रफ कंडीशनर
खासतौर से डैंड्रफ की समस्या से निपटने के लिए डव ने अपने इस कंडीशनर को तैयार किया है। इसमें डैंड्रफ से राहत दिलाने के लिए सक्रिय सामग्री के तौर पर पायरिथियोन जिंक को शामिल किया गया है। वहीं, बालों से जुड़ी कुछ अन्य समस्याओं को दूर करने में भी यह कंडीशनर काफी हद तक सहायक साबित हो सकता है। अधिक फायदे के लिए डव के इस एंटी डैंड्रफ कंडीशनर का उपयोग आप डव के डैंड्रफ के लिए बेस्ट शैम्पू के साथ भी कर सकते हैं।
गुण :
- नियमित इस्तेमाल डैंड्रफ को धीरे-धीरे कम करने में सहायक हो सकता है।
- स्कैल्प को मॉइस्चराइज कर सकता है।
- स्कैल्प पर होने वाली खुजली की समस्या से आराम पहुंचा सकता है।
- स्कैल्प की लाली को दूर करने में मदद कर सकता है।
- मनमोहक और आकर्षक खुशबू से युक्त है।
- स्कैल्प को पोषण प्रदान करने का काम कर सकता है।
- बालों की उलझन को सुलझाने में मददगार साबित हो सकता है।
अवगुण :
- अधिक संवेदनशील स्कैल्प वाले कुछ लोगों को इस्तेमाल के बाद हल्की खुजली की समस्या हो सकती है। ऐसे में इसके उपयोग को बंद कर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
- अन्य कंडीशनर की तुलना में इसकी कीमत अधिक है।
7. मैट्रिक्स बायोलेज एडवांस्ड स्कैल्प प्योर कंडीशनर
मैट्रिक्स यूएसए की लॉरियल कंपनी का ही हिस्सा है, जो स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने के मामले में काफी भरोसेमंद है। कंपनी ने अपने इस कंडीशनर में एक्टिव सामग्री के तौर पर पायरिथियोन जिंक को शामिल किया है, जो डैंड्रफ हटाने में इसे कारगर बना सकता है। वहीं, दूसरी ओर स्कैल्प को पोषण प्रदान कर बालों को स्वस्थ बनाए रखने में भी सहायक हो सकता है।
गुण :
- सभी तरह के बालों के लिए उपयुक्त हो सकता है।
- बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।
- बालों को चमकदार बना सकता है।
- रूखे-सूखे और बेजान बालों को ठीक करने में मदद कर सकता है।
- पपड़ीदार स्कैल्प की परेशानी को कम कर सकता है।
- स्कैल्प से जुड़ी अन्य समस्याओं को कम कर सकता है।
- आकर्षक महक से युक्त है।
अवगुण :
- बालों को बहुत ज्यादा कोमल नहीं बना सकता है।
8. ब्रिलरे (Brillare) इंटेंसो क्रीम डैंड्रफ कंट्रोल
कंपनी का दावा है कि उन्होंने अपने इस कंडीशनर को खास तौर पर प्रायोक्टोन ओलामाइन (एक प्रकार का साल्ट) के साथ विंटरग्रीन और काली मिर्च के फल के अर्क से तैयार किया है। इस कारण यह डैंड्रफ के साथ स्कैल्प और बालों से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में भी उपयोगी साबित हो सकता है।
गुण :
- डैंड्रफ हटाने के साथ ही इसके कारण होने वाली खुजली और चुभन को दूर कर सकता है।
- स्कैल्प पर मौजूद अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद कर सकता है।
- उलझे बालों को सुलझाने में सहायक साबित हो सकता है।
- शुष्क और बेजान बालों को ठीक करने में मदद कर सकता है।
- स्कैल्प पर मौजूद गंदगी को हटाने में सहायक साबित हो सकता है।
- यह वीगन है।
अवगुण :
- अगर इस कंडीशनर को इसके शैम्पू के साथ उपयोग किया जाए, तो ज्यादा प्रभावी हो सकता है, लेकिन शैम्पू से बाल ड्राई हो सकते हैं।
- कुछ लोगों को बालों को कंडीशन करने और डैंड्रफ हटाने के मामले में खास प्रभावी नहीं लग सकता है।
9. हिमालया एंटी डैंड्रफ कंडीशनर
हिमालया ने अपने इस कंडीशनर को टी ट्री ऑयल और एलोवेरा के उपयोग से तैयार किया है। यह बालों को पोषण प्रदान करने के साथ उन्हें कंडीशन करने में सहायक साबित हो सकता है। वहीं, जैसा कि इसके नाम में एंटी डैंड्रफ शामिल है, तो यह इस बात का भी इशारा देता है कि बेस्ट एंटी डैंड्रफ कंडीशनर फॉर हेयर के तौर पर यह उपयोगी साबित हो सकता है।
गुण :
- स्कैल्प को नमी प्रदान कर सकता है।
- फंगल इंफेक्शन से स्कैल्प का बचाव कर सकता है।
- बालों को कोमल और मुलायम बना सकता है।
- बालों को पोषण प्रदान करने का काम कर सकता है।
- स्कैल्प पर होने वाली खुजली और चुभन की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है।
अवगुण :
- दावे के विपरीत बालों को कंडीशन करने के मामले में कुछ लोगों को उपयुक्त नहीं लग सकता है।
- हेयर फॉल की समस्या हो सकती है।
बेस्ट एंटी डैंड्रफ कंडीशनर फॉर हेयर की लिस्ट में शामिल सभी नामों से अब आप अच्छी तरह परिचित हो गए होंगे। साथ ही लेख से आपने उनके गुण और अवगुण भी पहचान लिए हैं। तो अब आपके लिए सबसे अच्छा एंटी डैंड्रफ कंडीशनर चुनना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। फिर देर किस बात की, लेख में शामिल बेस्ट एंटी डैंड्रफ कंडीशनर में से एक उपयुक्त कंडीशनर का चुनाव करें और दिए लिंक पर क्लिक करके अभी ऑर्डर करें। उम्मीद है कि बेस्ट एंडी डैड्रफ कंडीशनर चुनने में यह लेख काफी हद तक आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा।

Latest posts by Ankit Rastogi (see all)
- जौ के 20 फायदे, उपयोग और नुकसान – 20 Amazing Benefits of Barley in Hindi - January 7, 2021
- साइनस के लिए डाइट चार्ट – Sinus Diet chart in Hindi - January 6, 2021
- एल्केलाइन पानी पीने के फायदे और नुकसान – Benefits of Alkaline Water and Side Effects in Hindi - January 6, 2021
- तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे और नुकसान – Benefits of Drinking Water from Copper Vessels and Side Effects in Hindi - January 5, 2021
- दालचीनी और शहद के 15 फायदे – Amazing Benefits of Cinnamon and Honey in Hindi - January 5, 2021
