जानिए 7 सबसे अच्छे एंटी लाइस शैम्पू के नाम – Best Anti Lice Shampoos in Hindi

वैसे तो लोग आमतौर पर बालों की कई समस्याओं से जूझते हैं, लेकिन अगर बालों में जूं हो जाए तो यह स्थिति बालों की अन्य किसी भी समस्या से अधिक कष्टदाई हो सकती है। इस समस्या से छुटकारा पाने का बेहद ही आसान तरीका है एंटी लाइस शैम्पू। वहीं, समस्या यह है कि बाजार में सैकड़ों जूं हटाने का दावा करने वाले शैम्पू में से सही और असरदार शैम्पू कौन सा है? यह तय कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसी दुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम आपको कुछ बेस्ट एंटी लाइस शैम्पू के बारे में बताने जा रहे हैं।
आगे पढ़ें लेख
विषय सूची
तो आइए बिना देर किए सबसे अच्छा जूँ मारने का शैम्पू कौन सा है, इस बारे में जानकारी हासिल कर लेते हैं।
सबसे अच्छे एंटी लाइस शैम्पू के नाम
लेख के इस अंश में अब हम बेस्ट एंटी लाइस शैम्पू की एक लिस्ट देने जा रहे हैं। यहां हम इन सभी ब्रांड के शैम्पू के गुण और अवगुणों के बारे में भी बताएंगे। इससे आपको इनमें से अपने लिए उपयुक्त और सबसे अच्छा एंटी लाइस शैम्पू चुनने में मदद मिलेगी।
1. हेयर शील्ड एंटी लाइस क्रीम वाश
कंपनी का दावा है कि यह प्रोडक्ट एक वाश में ही जूं की समस्या से छुटकारा दिला सकता है और बेहद ही प्रभावी है। वहीं, इसमें बालों को पोषण देने के लिए इसमें गुलदौड़ी, रीठा और शिकाकाई जैसी सामग्रियों को इस्तेमाल किया गया है।
गुण :
- बालों के विकास में मदद कर सकता है।
- बालों की नमी बनाए रखने में मदद करता है।
- रूखे और उलझे बालों की समस्या से छुटकारा दिला सकता है।
- असरदार जूँ मारने का शैम्पू है।
- जूं निकालने की खास कंघी मुफ्त है।
अवगुण :
- स्कैल्प पर खुजली या चकत्तों का कारण बन सकता है।
- जलन का एहसास हो सकता है।
2. लाइस शील्ड शैम्पू एंड कंडीशनर
कंपनी का दावा है कि उनका यह प्रोडक्ट बालों को अच्छे से साफ करने के साथ ही जूं को निकालने में मदद कर सकता है। इसे मुख्य रूप से पांच एसेंशियल ऑयल जैसे :- सिट्रोनेला, रोजमेरी, लेमनग्रास, सेडर और गेरानियोल के मिश्रण के साथ तैयार किया गया है।
गुण :
- बालों की अच्छे से सफाई कर उन्हें कंडीशन कर सकता है।
- उलझे बालों को सुलझाने में मदद कर सकता है।
- बालों की प्राकृतिक नमी को बनाए रखता है।
- हल्की और आकर्षक महक है।
अवगुण :
- जूं से सुरक्षा करता है, मगर उन्हें मारता नहीं है।
3. मेडीलाइस एंटीलाइस क्रीम
कंपनी का दावा है कि यह प्रोडक्ट खास तौर पर जूं से छुटकारा दिलाने के लिए तैयार किया गया है। इसलिए यह एक वाश में ही इस समस्या से राहत दिला सकता है। साथ ही इसका असर इस्तेमाल के दिन से अगले 14 दिन तक बना रहता है।
गुण :
- जूं को मारकर जड़ से खत्म कर सकता है।
- उलझे बालों को ठीक कर सकता है।
- बालों की नमी को खोने नहीं देता।
अवगुण :
- कोई ज्ञात अवगुण नही हैं।
4. जंगल फार्मूला हेड लाइस शैम्पू
कंपनी का दावा है कि इस प्रोडक्ट को बिना किसी कीटनाशक के उपयोग के तैयार किया गया है। साथ ही खास यह है कि यह बिना कीटनाशक के उपयोग के जूं से राहत दिलाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। बताया जाता है कि इसे बनाने में इस्तेमाल किया गया फार्मूला जूं और अंडों की सांस लेने की प्रक्रिया को बाधित करता है। इस तरह यह इस समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकता है।
गुण :
- कोई दुष्परिणाम प्रदर्शित नहीं करता है।
- एक वाश में बेहतर प्रभाव प्रदर्शित कर सकता है।
- जूं निकालने वाली कंघी फ्री उपलब्ध है।
- बड़ों के साथ-साथ बच्चों के लिए पूर्णतया सुरक्षित है।
अवगुण :
- झाग कम बनाता है।
- महक अच्छी नहीं है।
पढ़ना जारी रखें
5. मेडिकर नेचुरल एंटी-लाइस ट्रीटमेंट शैम्पू
कंपनी का दावा है कि इस प्रोडक्ट को खास जूं से छुटकारा दिलाने के लिए बनाया गया है। वहीं, सुरक्षात्मक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इसे 100 प्रतिशत हर्बल फार्मूला के तहत तैयार किया गया है। इसमें नीम, कपूर और सीताफल जैसे प्राकृतिक उत्पाद शामिल हैं।
गुण :
- बिना किसी दर्द के जूं से राहत दिला सकता है।
- कोई दुष्परिणाम नहीं है।
- मेडिकली टेस्टेड है।
अवगुण :
- जूं को पूरी तरह से खत्म करने के लिए सात दिन के अंतराल पर कई बार इस्तेमाल करना पड़ सकता है।
6. बैकसंस सन्नी एंटी-लाइस शैम्पू विद नीम
कंपनी का दावा है कि अन्य सामग्रियों के साथ ही इसमें नीम और कपूर के अर्क को इस्तेमाल में लाया गया है। इस कारण यह प्रभावी ढंग से जूं की समस्या से राहत दिलाने में सहायक साबित हो सकता है।
गुण :
- जूं को प्रभावी ढंग से हटाने में कारगर है।
- हल्की और आकर्षक महक है।
अवगुण :
- सामान्य के मुकाबले थोड़ा महंगा है।
7. लाइसनिल एंटी लाइस निट ट्रीटमेंट शैम्पू नेचुरल इंग्रेडिएंट्स
कंपनी का दावा है कि यह पूर्णतया बालों और स्कैल्प के लिए सुरक्षित है और जूं और उनके अंडों को हटाने में असरदार है। इतना ही नहीं, यह रूखे बाल और डैंड्रफ की समस्या को भी दूर कर सकता है।
गुण :
- 100 प्रतिशत प्राकृतिक है।
- जूं से राहत दिलाने में असरदार है।
- बालों को पोषण प्रदान कर सकता है।
अवगुण :
- कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नही हैं।
पढ़ते रहें लेख
लेख के अगले भाग में हम एंटी लाइस शैम्पू खरीदते वक्त ध्यान रखने वाली बातों के बारे में बताएंगे।
एंटी लाइस शैम्पू खरीदने के समय किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए?
एंटी लाइस शैम्पू खरीदते वक्त आपको मुख्य रूप से निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- स्कैल्प की प्राकृतिक नमी को बनाए रखने वाला गुण मौजूद हो।
- कोई हानिकारक रसायन शामिल न हों।
- कोई एलर्जिक रिएक्शन न हो।
- एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें।
- मेडिकली टेस्टेड हो।
- गंध ज्यादा तीव्र न हो।
- प्राकृतिक चीजों से बना हो।
- USDA सर्टिफाइड हो।
स्क्रोल करें
लेख के अगले भाग में अब हम आपको बालों में एंटी लाइस शैम्पू लगाने का सही तरीका बताएंगे।
बालों में एंटी लाइस शैम्पू लगाने का सही तरीका
निम्न बिन्दुओं के माध्यम से आप एंटी लाइस शैम्पू लगाने का सही तरीका समझ सकते हैं।
- सबसे पहले किसी सामान्य शैम्पू से बालों को अच्छे से धो लें।
- अब एंटी लाइस शैम्पू को हाथों में लें और उसे अच्छे से बालों पर लगाएं।
- करीब दस मिनट के लिए इसे ऐसे ही लगा रहने दें।
- समय पूरा होने पर बालों को साफ पानी से धो लें।
- बाल धोने के कुछ देर बाद कंघी से मरी हुए जूं और उनके अंडों को अलग कर दें।
अब तो आप यह समझ ही गए होंगे कि एंटी लाइस शैम्पू का इस्तेमाल कर आप जूं से कैसे छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही आपको लेख में बेस्ट एंटी लाइस शैम्पू के कुछ चुनिंदा ब्रांड के बारे में भी पता चल गया होगा। तो फिर देर किस बात की, अगर आप भी इस समस्या से झूझ रहे हैं तो ऊपर दिए गए ब्रांड में से उपयुक्त सबसे अच्छा एंटी लाइस शैम्पू का चुनाव उसके गुणों के आधार पर करें। उम्मीद करते हैं कि इस काम में यह लेख आपके काम आएगा।
और पढ़े:
- बालों के लिए 10 सबसे अच्छे शैम्पू
- बालों के लिए 15 सबसे अच्छे एंटी डैंड्रफ शैम्पू
- घुंघराले बालों के लिए 7 सबसे अच्छे शैम्पू
- जानिए 15 सबसे अच्छे आंवला शैम्पू के नाम
- जानिए 10 सबसे अच्छे आर्गन ऑयल शैंपू के नाम