
Image: StyleCraze
लंबे, काले और मुलायम बाल खूबसूरती की निशानी होते हैं। एक-एक करके झड़ते बाल कैसे दिल पर चोट पहुंचाते हैं, इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। जब कंघी करते हुए बालों का गुच्छा हाथ में आता है, तो दिल बैठ-सा जाता है। बेशक, यह समस्या गंभीर है, लेकिन इसका इलाज सरल है। इस समस्या को दूर करने के लिए आर्गन ऑयल फायदेमंद हो सकता है। हम यहां आर्गन ऑयल लगाने की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि बेस्ट आर्गन ऑयल शैंपू का जिक्र कर रहे हैं। स्टाइलक्रेज का यह आर्टिकल इसी पर है। सबसे अच्छा आर्गन ऑयल शैंपू के नाम क्या-क्या हैं, यह जानने के लिए आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा। इस आर्टिकल में आप जान पाएंगे कि आखिर ये शैंपू क्यों फायदेमंद हैं। साथ ही सबसे अच्छा आर्गन ऑयल शैंपू का चयन कैसे किया जा सकता है।
स्क्रॉल करें
यहां हम बाजार में मिलने वाले कुछ बेस्ट आर्गन ऑयल शैंपू के बारे में बता रहे हैं।
विषय सूची
सबसे अच्छे आर्गन ऑयल शैंपू के नाम
आर्गन तेल को आर्गन फलों की गुठली से निकाला जाता है। यह तेल टोकोफेरोल्स और पॉलीफेनोल जैसे कंपाउंड के साथ ही शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट से समृद्ध होता है, जो बालों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। इस तेल को बालों को नमीयुक्त और हाइड्रेट रखने में सक्षम माना गया है। साथ ही यह बालों को झड़ने और ड्राई होने से रोकने में भी मदद कर सकता है (1) (2)। बाजार में आर्गन ऑयल युक्त कई शैम्पू उपलब्ध हैं, जिनमें आर्गन के गुण पाए जाते हैं, जो बालों के लिए फायदेमंद हाेते हैं। आइए, 10 बेस्ट आर्गन ऑयल शैंपू के बारे में विस्तार से जानते हैं।
1. सेंट बॉटेनिका मोरक्कन आर्गन हेयर शैंपू
सेंट बॉटेनिका के इस शैम्पू को आर्गन ऑयल के साथ-साथ कई अन्य प्रकार के प्राकृतिक तेलों और नैचुरल कंपाउंड के साथ मिलाकर बनाया जाता है। यह बालों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होता है और बालों की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। इसमें बादाम का तेल, जोजोबा ऑयल, गिंको बाइलोबा और ग्रीन टी का अर्क शामिल होता है। इस मिश्रण में विटामिन के साथ ही एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्कैल्प पर सूखेपन और खुजली की समस्या को दूर कर उसे पोषण प्रदान कर सकते हैं। इसके अलावा यह स्कैल्प को कंडीशनिंग करने में भी मदद कर सकते हैं।
गुण:
- यह शैम्पू पोषक तत्वों से भरपूर है, जो कमजोर बालों को मॉइस्चराइज कर सकता है।
- यह डैमेज बालों को मजबूती प्रदान कर सकता है और उनके विकास में सहायक हो सकता है।
- यह सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त है।
- इसका उपयोग पुरुष और महिलाएं दाेनों कर सकते हैं।
- यह एसएलएस यानी कि सोडियम लॉरेल सल्फेट, पैराबेंस, सल्फेट, सिलिकॉन और सिंथेटिक रंग जैसे हानिकारक केमिकल से रहित होता है।
- यह कमजोर, डैमेज और दो मुंहे बालों को रिपेयर कर सकता है।
- यह एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होता है, जो बालों के साथ ही सूखी और खुजली वाली स्कैल्प को हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है।
- यह बालों को स्मूद और शाइनी बना सकता है।
अवगुण:
- यह शैम्पू उपयोग करने के बाद कुछ लोगों को बाल झड़ने की समस्या हो सकती है।
- हालांकि, इसमें केमिकल नहीं है, लेकिन कार्बनिक तत्वों की कुछ मात्रा होती है, जो बालों के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
2. हर्बल एसेन्स आर्गन ऑयल ऑफ मोरक्को शेम्पू
इस शैंपू में आर्गन ऑयल के साथ ही एलोवेरा और समुद्री केल्प को मिलाया जाता है। इसके अलावा, यह शैंपू शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, ये बालों के लिए लाभदायक और आवश्यक पोषक तत्वों का प्राकृतिक स्रोत है। कंपनी का दावा है कि इसे 90 प्रतिशत प्राकृतिक सामग्रियों से बनाया जाता है। इसमें मौजूद आर्गन ऑयल बालों पर अच्छी तरह से काम करता है और उन्हें पर्याप्त पोषण देने के साथ ही ड्राई स्कैल्प जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है।
गुण:
- यह शैम्पू बालों को चमकदार और मजबूत बना सकता है।
- यह सिंथेटिक रंग, पैराबेंस और ग्लुटेन मुक्त होता है।
- यह बालों के पीएच को संतुलित करने में मदद कर सकता है।
- इसका उपयोग करने के बाद बालों का सूखापन और उलझन दूर हो सकती है।
- इसका असर एक बार के उपयोग में ही दिखाई देने लग सकता है।
- यह बालों को स्वस्थ और मुलायम बनाता है।
- इसकी पैकेजिंग मजबूत है।
- पेटा के अनुसार, जानवरों पर इसका परीक्षण नहीं किया गया है।
अवगुण:
- यह सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त नहीं है।
- लगातार उपयोग करने से बाल रूखे हो सकते हैं।
- इसमें एसएलएस होता है।
3. वाओ टोटल रेडियंस नो पैराबेंस, सल्फेट एंड सिलिकॉन शैंपू
वाओ स्किन साइंस टोटल रेडिएशन आर्गन ऑयल शैम्पू सबसे अच्छी गुणवत्ता वाले आर्गन ऑयल से बनाया जाता है। इसके अलावा, इसमें ओमेगा 9, ओमेगा 6 फैटी एसिड, विटामिन-ए और विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के साथ ही स्कैल्प को भी पोषण प्रदान कर सकते हैं। इस शैंपू में आर्गन ऑयल के साथ-साथ आर्गन मिल्क का भी इस्तेमाल किया जाता है।
गुण:
- यह बालों को मजबूत करने के साथ ही बालों के झड़ने की समस्या को भी कम कर सकता है।
- यह बालों को प्राकृतिक चमक प्रदान कर उन्हें मुलायम बना सकता है।
- यह बालों के लिपिड बैरियर को सुधारता है, जिससे बालों को और अधिक पोषण प्राप्त हो सकता है।
- इसमें सल्फेट, पैराबेंस या सिलिकाॅन जैसे हानिकारक केमिकल और मिनरल ऑयल नहीं होते हैं।
- यह बालों को हाइड्रेट और नमी प्रदान कर सकता है।
- पैकेजिंग अच्छी है।
- पॉकेट फ्रेंडली है यानी सस्ता है।
अवगुण:
- बाल सूखने के बाद चिपचिपे महसूस हो सकते हैं।
- लंबे समय तक उपयोग करने के बाद बालों के झड़ने की समस्या भी हो सकती है।
4. आर्गन डि लक्स प्रोफेशनल आर्गन ऑयल नरिशिंग शैंपू
यह शैंपू बालों की जड़ों तक पहुंचकर बालों और स्कैल्प को पोषण प्रदान कर सकता है। इसके अलावा, इसमें बालों को फायदा पहुंचाने वाले विटामिन-ई, ओमेगा 3 और ओमेगा 9 जैसे पौष्टिक तत्व भी होते हैं। कंपनी का दावा है कि यह शैंपू बालों की सफाई के साथ ही उन्हें पोषण प्रदान करता है और उलझे बालों को ठीक कर उन्हें लंबे समय तक चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।
गुण:
- यह कमजोर बालों को स्वस्थ और चमकदार बना सकता है।
- यह बालों के फाइबर को धीरे-धीरे साफ करके उन्हें कोमलता प्रदान करता है।
- यह पंप डिस्पेंसर के साथ आता है, जो उपयोग करने के लिए सुविधाजनक है।
- इसकी खुशबू अच्छी है।
अवगुण:
- महंगा है।
- ऑयली बालों पर कई बार उपयोग के बाद ही असर करता है।
5. खादी मॉरी हर्बल आर्गन ऑयल शैंपू
ऐसा कहा जाता है कि ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट्स के मामले में खादी मॉरी का नाम ही काफी है। इसके उत्पादों को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। इसलिए, हमारी आर्गन ऑयल की लिस्ट में भी खादी का मॉरी हर्बल आर्गन ऑयल शैंपू शामिल है। इस शैम्पू को आर्गन ऑयल, नारियल, आंवला, एलोवेरा, भृंगराज आदि जैसे अच्छी गुणवत्ता वाले पदार्थों को मिलाकर बनाया गया है। ये सभी बालों को पोषण प्रदान करने के साथ ही कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद हो सकते हैं।
गुण:
- इस शैंपू के उपयोग से बालों का झड़ना कुछ हद तक कम हो सकता है।
- यह बालों को रूसी व रूखेपन और ड्राई स्कैल्प व खुजली जैसी समस्या को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है।
- यह शैंपू बालों को गहराई से पोषण देने के साथ ही उन्हें मजबूती भी प्रदान कर सकता है।
- शैम्पू में पैराबेंस या सल्फेट जैसे हानिकारक केमिकल नहीं होते हैं।
- यह शैंपू बालों को लंबे समय तक नॉरिश रख सकता है।
- यह बालों को चमकदार, मुलायम और रेशमी बना सकता है।
अवगुण:
- लगातार इस्तेमाल करने के कारण बालों का गिरना शुरू हो सकता है।
- खुशबू अच्छी नहीं है।
6. हिमालयन ऑर्गेनिक्स मोरक्कन आर्गन ऑयल शैम्पू
हिमालयन ऑर्गेनिक का यह शैम्पू स्कैल्प और बालों को पोषण प्रदान करने के साथ ही उन्हें कई समस्याओं से दूर रख सकता है। इस शैम्पू में आर्गन ऑयल के साथ-साथ भृंगराज और मोरिंगा जैसे प्राकृतिक तत्व भी पाए जाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-ई बालों को मजबूत, चमकदार और स्वस्थ बनाता है। इसमें एसेंशियल ऑयल भी होते हैं और पीएच बैलंस फॉर्मूला होता है, जो हेयर फॉलिकल्स को पोषित करता है। इसके अलावा, यह शैंपू आंवला, शिकाकाई, भृंगराज और रीठा का मिश्रण भी होता है, जो बालों को अच्छा टेक्सचर प्रदान करने के साथ ही उन्हें मुलायम करने में मदद कर सकते हैं।
गुण:
- यह शैंपू हेयर फॉलिकल्स को मजबूत कर सकता है।
- यह बालों को दो मुंह होने, डैंड्रफ व स्कैल्प की खुजली से बचाने में मदद कर सकता है।
- यह प्रिजर्वेटिव, आर्टिफिशियल खुशबू, पैराबेंस, सिलिकॉन और सल्फेट्स से मुक्त होता है।
- यह शैम्पू बालों को हाइड्रेट करता है और पोषण दे सकता है।
- यह रूखे व क्षतिग्रस्त बालों की समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है।
- सुस्त और बेजान बालों को चमकदार व मुलायम बना सकता है।
- मोटे और सुस्त दिखने वाले बालों को मुलायम करने में मदद कर सकता है।
- यह शैंपू डर्मेटोलॉजिकल टेस्ट द्वारा प्रमाणित है।
अवगुण:
- हर प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त नहीं है।
- रोजाना उपयोग करने से बाल रूखे हो सकते हैं। कुछ लोगों को स्कैल्प में खुजली हो सकती है।
7. सत्तवा आर्गन ऑयल शैम्पू
बालों को पोषण प्रदान करने और उनकी रक्षा करने के लिए सत्तवा आर्गन ऑयल शैंपू बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस शैंपू को आर्गन ऑयल, एवोकाडो ऑयल, जोजोबा ऑयल, बोटैनिकल केराटिन, बादाम का तेल और नारियल का तेल जैसे पौष्टिक पदार्थों को मिलाकर बनाया जाता है। इस लिहाज से यह शैंपू बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
गुण:
- कमजोर, सुस्त और बेजान बालों को मजबूती, काेमलता व चमक प्रदान कर सकता है।
- इस शैंपू में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न प्रकार के तेल बालों को प्रदूषण और सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद कर सकते हैं।
- इसका उपयोग महिला और पुरुष दोनों कर सकते हैं।
- इसकी खूशबू प्राकृतिक और अच्छी है।
- इसका उपयोग कई प्रकार के बालों के लिए किया जा सकता है।
- यह शैंपू सल्फेट, पैराबेंस और अल्कोहल से मुक्त होता है।
- इसका लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इसमें विटामिन-डी होता है, जो बालों को झड़ने से रोकने में मदद कर सकता है।
अवगुण:
- इसका उपयोग रोजाना नहीं कर सकते हैं।
- यह ऑयली बालों से अतिरिक्त तेल आसानी से नहीं निकाल सकता है।
8. हस्क आर्गन ऑयल रिपेयरिंग शैम्पू
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हस्क आर्गन ऑयल रिपेयरिंग शैम्पू को बेहद पसंद किया जाता है। इसमें कई प्रकार के तत्व होते हैं, जो बालों को पोषण प्रदान करने के साथ ही उनकी नमी और प्राकृतिक चमक काे बरकरार रख सकते हैं।
गुण:
- सामान्य बालों के लिए यह बेहतरीन शैंपू हो सकता है।
- यह शैंपू सल्फेट और पैराबेंस से रहित होता है।
- यह बालाें की जड़ों में जाकर उन्हें पोषण प्रदान करने के साथ ही स्कैल्प को हाइड्रेट करने में भी मदद कर सकता है।
- यह बालों काे चिकना और मुलायम बनाने में फायदेमंद हो सकता है।
अवगुण:
- बहुत महंगा है।
- पैकेजिंग अच्छी नहीं है।
9. खादी नैचुरल हर्बल मोरक्कन आर्गन हेयर शैम्पू
खादी नैचुरल का यह शैम्पू बालों की समस्याओं को दूर कर उनमें नई जान डाल सकता है। इस शैंपू में शुद्ध आर्गन ऑयल के साथ-साथ फैटी एसिड और विटामिन-ई सहित कई लाभदायक पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को पोषण प्रदान कर सकते हैं।
गुण:
- यह बालों में से तेल और गंदगी को प्रभावी ढंग से हटा सकता है।
- यह पैराबेंस और सल्फेट्स जैसे केमिकल से रहित होता है।
- इसका उपयोग करने से बाल चिकने व मुलायम हो सकते हैं।
- यह शैंपू बालों को झड़ने से रोकता है और उन्हें जड़ों से मजबूती प्रदान कर सकता है।
- यह रूखे व क्षतिग्रस्त बालों की समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है।
अवगुण:
- लंबे समय तक उपयोग करने पर बाल खराब हो सकते हैं।
- रूखे बालों पर उपयोग करने पर झड़ने की समस्या हो सकती है।
- इसकी खुशबू अच्छी नहीं है।
10. कयोस बोटैनिकलस आर्गन ऑयल शैम्पू
कयोस कंपनी का कहना है कि इस शैम्पू को आर्गन ऑयल के साथ-साथ एवोकाडो, जोजोबा, बादाम और वनस्पति केराटिन के अर्क के साथ बनाया जाता है। ये सभी पदार्थ पोषक तत्वों से भरपूर और बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही ये बालों के रूखेपन और उनके झड़ने की समस्या को दूर कर सकते हैं।
गुण:
- यह शैंपू बालों को मजबूत बनाता है और स्कैल्प को मॉइस्चराइज कर सकता है।
- इस शैम्पू में सल्फेट, पैराबेंस और अल्कोहल नहीं होता है।
- यह बालों को मुलायम आकर्षक और रेशमी बना सकता है।
- इसका उपयोग करने पर बालों को प्राकृतिक चमक मिल सकती है।
- यह रूखे और बेजान बालों में जान डालता है।
- यह स्कैल्प को हाइड्रेट करने और नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है।
- यह शैम्पू बालों को प्रदूषण और सूरज की यूवी किरणों से हाेने वाली हानि से बचा सकता है।
- इसका उपयोग सभी प्रकार के बालों के लिए किया जा सकता है।
- यह यूनीसैक्स है यानी पुरुष और महिला दोनों उपयोग कर सकते हैं।
अवगुण:
- इसका उपयोग रोजाना नहीं किया जा सकता है।
- शैम्पू थोड़ा चिपचिपा है।
- इसका उपयोग अधिक मात्रा में करना पड़ता है, जिससे यह जल्दी खत्म हो जाता है।
आगे और भी है
यहां हम बता रहे हैं कि सबसे अच्छा आर्गन शैंपू का चुनाव करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
सबसे अच्छा आर्गन ऑयल शैंपू कैसे चुनें?
सबसे अच्छा आर्गन ऑयल शैंपू बालों की कई समस्याओं को दूर करने के साथ ही बालों को पोषण प्रदान करने में फायदेमंद हो सकता है। इसलिए, बेस्ट आर्गन ऑयल शैंपू का चुनाव करते समय निम्न बातों को ध्यान में रखना चाहिए:
- शैंपू को खरीदने से पहले उसकी बोतल पर दी गई सामग्रियों की लिस्ट को जरूर चेक करें कि उसे बनाने में क्या-क्या इस्तेमाल किया गया है।
- कोशिश करें कि सल्फेट, पैराबेंस या सिलिकाॅन मुक्त शैंपू ही खरीदें।
- यह भी चेक करें कि शैम्पू को विशेषज्ञों व डर्मेटोलॉजिकल टेस्ट के जरिए प्रमाणित किया गया है या नहीं।
- अगर शैंपू को ऑनलाइन खरीद रहे हैं, तो दूसरे यूजर्स के रिव्यू जरूर पढ़ें।
- शैम्पू को भरोसेमंद डीलर से ही खरीदें, क्योंकि इन ब्रांड के नकली उत्पाद भी बाजार में उपलब्ध हैं।
- असली उत्पाद खरीदने के लिए आप इस लेख में हर प्रोडक्ट के साथ दिए गए अमेजन लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
- अगर किसी की त्वचा संवेदनशील है, तो शैम्पू का उपयोग करने के पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
आर्टिकल के माध्यम से आपने सबसे अच्छा आर्गन ऑयल शैंपू के नाम और उनकी खूबियों के बारे में डिटेल से जाना। इसके जरिए आप अपने बालों के हिसाब से सबसे अच्छा आर्गन ऑयल शैंपू का चुनाव कर सकते हैं। आप किसी भी प्रकार के शैम्पू को खरीदने के पहले आर्टिकल में दिए गए टिप्स को जरूर फॉलो करें। साथ ही यहां दिए गए अमेजन लिंक्स से शैम्पू खरीद सकते हैं। हम आशा करते हैं आर्टिकल में दी गई जानकारी आपके लिए बेस्ट आर्गन ऑयल शैंपू का चुनाव करने में फायदेमंद रहेगी। बालों से जुड़े अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी के लिए स्टाइलक्रेज के आर्टिकल पढ़ते रहें।
Sources
- Hair Cosmetics: An Overview
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4387693/ - Activation of MITF by Argan Oil Leads to the Inhibition of the Tyrosinase and Dopachrome Tautomerase Expressions in B16 Murine Melanoma Cells
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3723062/
और पढ़े: