जानिए 14 सबसे अच्छे बजट फ्रेंडली बॉडी लोशन के नाम – Best Body Lotion Names In Hindi

त्वचा की नमी बरकरार रखने के लिए बॉडी लोशन जरूरी होता है। अपने स्किन प्रकार के हिसाब से त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए सबसे अच्छा बॉडी लोशन का चुनाव भी जरूरी है। इसी वजह से स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम सबसे अच्छा बॉडी लोशन कैसे चुनें और इसे खरीदने से पहले कौन सी बातों को ध्यान में रखा जाना चाहिए, यह बता रहे हैं। साथ ही कुछ बॉडी लोशन के ब्रांड की जानकारी भी देंगे, जिनसे आपको बॉडी लोशन चुनने में मदद मिल सकती है। तो, बेस्ट बॉडी लोशन के नाम जानने और बॉडी लोशन के चुनाव से जुड़ी दुविधा को दूर करने के लिए पढ़ते रहें यह लेख।
स्क्रोल करें
चलिए, सबसे अच्छा बॉडी लोशन कैसे चुनें, यह जान लेते हैं।
विषय सूची
सबसे अच्छा बॉडी लोशन कैसे चुनें?
शरीर के लिए बॉडी लोशन जरूरी है, यह तो हर कोई जानता है। इसी वजह से बाजार में भी कई बॉडी लोशन मौजूद हैं, लेकिन इनमें से सबसे अच्छा बॉडी लोशन का चयन करना भी आवश्यक है। लोशन को खरीदते समय किन बातों का ख्याल रखना चाहिए और कैसे इसका चुनाव करें, इसके बारे में हम नीचे बता रहे हैं।
1.टाइप – अपनी बॉडी के टाइप यानी प्रकार को ख्याल में रखते हुए इसका चयन करें। अगर आपकी त्वचा तैलीय है, तो ऑयली बॉडी लोशन का चुनाव बिलकुल भी न करें। ऐसी त्वचा वालों को लाइट बॉडी लोशन यूज करना चाहिए। ऑयली स्किन वालों को मिनरल वैक्स, मिनरल ऑयल या फिर स्किन के रोम छिद्रों को ब्लॉक करने वाले लोशन खरीदने से बचना जरूरी है। ड्राई व शुष्क स्किन वाले एक्ट्रा मॉइस्चराइजिंग बॉडी लोशन को ही खरीदें। मिश्रित त्वचा प्रकार वाले लोग नॉर्मल बॉडी लोशन खरीद सकते हैं। वहीं, संवेदनशील त्वचा वाले हाइपोएलर्जेनिक लेबल वाले प्रोडक्ट का चयन करें।
2.प्रोडक्ट लेबल पढ़ें – बेहतरीन मॉइस्चराइजर में अक्सर नेचुरल सामग्रियों का ही इस्तेमाल किया जाता है। इसी वजह से प्रोडक्ट के इंग्रीडिएंट का लेबल पढ़कर ही उसका चयन करें। कई प्रोडक्ट में प्रिजर्वेटिव्स और फ्रेगनेंस के नाम पर कई केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में यही कोशिश होनी चाहिए कि पैराबेन्स, फॉर्मलडिहाइड जैसे रसायन और एवरनिप्रुनास्त्र (Everniaprunastr) जैसे फ्रेगनेंस वाले प्रोडक्ट को न खरीदे जाएं। इसके अलावा, हेवी मेटल जैसे लेड, कैडमियम, पारा, क्रोमियम, निकल और कॉपर युक्त बॉडी लोशन का चयन करने से भी बचना जरूरी है (1)।
3.सर्टिफाइड लोशन खरीदें – यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) द्वारा सर्टिफाइड प्रोडक्ट ही खरीदें। इसमें यूएसडीए का नेचुरल लेबल देखें। यह लेबल उन्हीं उत्पादों को दिया जाता है, जो मानक पर खरे उतरते हैं। इस ऑर्गेनिक लेबल की चार श्रेणियां हैं। पहली श्रेणी है – “100 प्रतिशत ऑर्गेनिक”, दूसरी, “ऑर्गेनिक”, जिसमें कम से कम 95 प्रतिशत सामग्री प्राकृतिक होती है। तीसरी है, “मेड विद ऑर्गेनिक इंग्रीडिएंट” इसमें 70 प्रतिशत तक की सामग्रियां नेचुरल होती हैं। इसके बाद 70 प्रतिशत से नीचे के प्राकृतिक उत्पाद का इस्तेमाल करने वाले प्रोडक्ट ऑर्गेनिक लेबल का इस्तेमाल नहीं कर सकते। हालांकि, यह प्रोडक्ट के विवरण वाली जगह में कुछ सामग्रियों के लिए यूएसडीए – सर्टिफाइड लिख सकते हैं, पर यूएसडीए की ऑर्गेनिक सील का इस्तेमाल नहीं कर सकते (2)। इसके अलावा, एफडीए (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) अप्रूवड प्रोडक्ट्स भी खरीदा जा सकता है।
4.उत्पाद का परीक्षण यानी टेस्ट करें – ऊपर बताई गई सभी बातों पर जब कोई प्रोडक्ट खरा उतर जाए, तो उसे यूं ही न खरीद लें। स्टोर मैनेजर से उस प्रोडक्ट का टेस्टर मांगकर उसे अपनी स्किन पर चेक करके देखें। हाथ के छोटे से हिस्से में उसे लगाएं और देखें कि वह जल्दी स्किन में अवशोषित हो रहा है या नहीं और आपकी स्किन प्रकार के हिसाब से ज्यादा चिपचिपा तो नहीं है।
पढ़ते रहें
चलिए, बेस्ट बॉडी लोशन के बारे में जान लेते हैं अब।
सबसे अच्छे बॉडी लोशन के नाम
हम अब आपके सवाल सबसे अच्छा बॉडी लोशन कौन सा है का जवाब देने के लिए यहां ऐसे सभी प्रोडक्ट्स की लिस्ट दे रहें हैं, जो लोगों को अधिक पसंद हैं। ग्राहकों के रिव्यू और कंपनी के दावे के साथ हम आपको सबसे अच्छा बॉडी लोशन के चयन में मदद करेंगे और प्रोडक्ट को ऑनलाइन खरीदने का लिंक भी देंगे। तो चलिए, अपनी त्वचा के हिसाब से नीचे बेस्ट बॉडी लोशन को ढूंढने की कोशिश करें।
1. एसटी. डी’ वेंसी ऑरिजनल बॉडी लोशन
बादाम के तेल और एलोवेरा से बना यह बॉडी लोशन नॉर्मल स्किन के लिए उपयुक्त है। कंपनी का दावा है कि यह लोशन केमिकल फ्री है, जिसे प्राकृतिक सामग्रियों से बनाया गया है। इसमें अमेरिकन एलोवेरा, जोजोबा ऑयल, विटामिन ई के साथ ही लंदन की क्लासिक खुशबू का इस्तेमाल हुआ है।
गुण:
- स्किन ग्लो को बनाए रखे।
- एजिंग को धीमा करे।
- शुष्क और खुजलीदार त्वचा को राहत दे।
- स्किन को हाइड्रेट करे।
- पैराबेन, मिनरल ऑयल्स और सल्फेट्स रहित।
- हाइपोएलर्जेनिक यानी एलर्जी से बचाए।
अवगुण:
- कुछ नहीं।
2. पाल्मर्स कोकोआ बटर फॉर्मूला लोशन
पाल्मर्स कोकोआ बटर फॉर्मूला बॉडी लोशन त्वचा को नमी देता है। कंपनी का कहना है कि इसमें कोको बटर के साथ ही विटामिन-ई का भी इस्तेमाल किया गया है। यह त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ ही खिंचाव के निशान को दूर करने का काम कर सकता है। पामर क्रीम की मानें तो यह स्किन को 24 घंटे तक नमी दे सकता है।
गुण:
- दैनिक उपयोग के लिए उपयुक्त।
- स्किन हाइड्रेटिंग गुण।
- त्वचा में आसानी से अवशोषित होता है।
- एंटी एजिंग।
- विटामिन-ई युक्त।
- स्ट्रेच मार्क्स को कम कर सकता है।
अवगुण:
- इस खुशबू कुछ लोगों को नापसंद हो सकती है।
- डब्बे से बॉडी लोशन निकालने में दिक्कत हो सकती है। खासकर, तब जब लोशन आधा रह जाए।
3. हिमालय हर्बल्स कोको बटर इंटेंसिव बॉडी लोशन
हिमालय हर्बल्स कोको बटर इंटेंसिव बॉडी लोशन का दावा है कि यह शुष्क त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है। कहा गया है कि इसमें व्हीट जर्म ऑयल और कोको बटर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का मानना है कि यह त्वचा को मुलायम और चिकना बनाता है। खासतौर पर यह लोशन प्रभावी रूप से सूखी त्वचा की खोई नमी को वापस लाता है। हिमालय की मानें तो इसमें जैतून का तेल और अंगूर के बीज के तेल का भी उपयोग किया गया है, जो लंबे समय तक त्वचा में चमक बनाए रखने के साथ ही इसे स्वस्थ बना सकते हैं।
गुण:
- सर्दी, गर्मी जैसे सभी मौसम के लिए उपयुक्त।
- संवेदनशील त्वचा वालों के लिए बेहतर विकल्प।
- विटामिन-ई युक्त।
- त्वचा की नमी को बनाए रखे।
- प्राकृतिक सामग्री युक्त।
- त्वचा की इलास्टिसिटी में सुधार।
अवगुण:
- पैराबेन रसायन युक्त।
4. वेसलीन इंटेंसिव केयर डीप रिस्टोर बॉडी लोशन
वेसलीन इंटेंसिव केयर डीप रिस्टोर बॉडी लोशन शुष्क त्वचा को नमी दे सकता है। कंपनी की मानें तो इसमें शुष्क, खुजली वाली त्वचा को फिर से जीवंत करने के लिए वेसलीन जेली और ग्लिसरीन का एक अनूठा मिश्रण है।
गुण:
- दैनिक उपयोग के लिए उपयुक्त।
- शुष्क त्वचा के लिए बेहतरीन।
- चिपचिपाहट रहित।
- स्किन को हाइड्रेट करे।
- लीकप्रूफ पैकेजिंग।
- जल्दी अवशोषित हो जाता है।
अवगुण:
- पैराबेन रसायन युक्त।
5. निविया बॉडी लोशन
एक्स्ट्रा वाइटनिंग सेल रिपेयर वाला यह बॉडी लोशन एसपीएफ 15 के साथ आता है। यह सूर्य की वजह से होने वाली क्षति को कम कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
गुण:
- ग्लिसरिन युक्त।
- स्किन टोन को बेहतर कर सकता है।
- सूरज की हानिकारक किरणों से बचाए।
- विटामिन-सी युक्त।
- सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त।
- त्वचा को स्मूथ बनाए।
अवगुण:
- कुछ नहीं।
6. एमकैफीन एंड डिटॉक्स ग्रीन टी बॉडी जेल लोशन
कंपनी का दावा है कि यह एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी युक्त है। इनकी वजह से यह बॉडी लोशन डिटॉक्स करने के साथ ही त्वचा स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, कंपनी का कहना है कि यह त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और स्किन को दमकता बनाए रखने में सहायक होता है।
गुण:
- त्वचा की नमी को बनाए रखे।
- ग्रीन टी, आर्गन ऑयल, शिया बटर और विटामिन-सी युक्त।
- मिनरल ऑयल मुक्त।
- पैराबेन केमिकल रहित।
- एफडीए (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) द्वारा मंजूरी।
- सामान्य और तैलिय त्वचा के लिए उपयुक्त।
- सभी मौसम के लिए बेहतरीन।
- महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त।
- क्रूरता मुक्त (Cruelty Free)।
- चिपचिपाहट रहित।
अवगुण:
- इसकी खुशबू कई लोगों को नापसंद हो सकती है।
7. पैराशूट एडवांस बॉडी लोशन सॉफ्ट टच
पैराशूट का दावा है कि यह कोकपीड फॉर्मूले से बना है, जो त्वचा की 10 परतों तक जाकर उसे ग्लो देता है। कंपनी का कहना है कि इसमें 100 प्रतिशत प्राकृतिक मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल किया गया है। इसके बेहतर परिणाम के लिए रात को सोने से पहले और नहाने के बाद शरीर पर लगाकर मसाज करने की सलाह दी गई है।
गुण:
- चिपचिपाहट रहित।
- कोकोनट मिल्क युक्त।
- त्वचा को गहराई से नमी दे।
- स्किन की चमक को बढ़ाए।
अवगुण:
- पैराबेन नामक रसायन है।
पढ़ना जारी रखें
8. पॉन्ड्स ट्रिपल विटामिन मॉइस्चराइजिंग बॉडी लोशन
पॉन्ड्स ट्रिपल विटामिन मॉइस्चराइजिंग बॉडी लोशन त्वचा को जरूरी पोषक तत्व दे सकता है। कंपनी का दावा है कि इसे बनाते समय ट्रिपल विटामिन का इस्तेमाल किया गया है, जिनमें विटामिन-बी 3, ई और सी शामिल हैं। यह स्किन को पोषण देने के साथ ही शुष्क त्वचा की नमी को लौटाने का काम कर सकता है। इस लोशन को दिनभर में दो बार लगाने की सलाह दी गई है।
गुण:
- सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त।
- लाइटवेट।
- त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाता है।
- अच्छी खुशबू।
- किफायती।
अवगुण:
- सूर्य से बचाव के लिए एसपीएफ नहीं है।
- पैराबेन नामक केमिकल युक्त।
9. एवीनो डेली मॉइस्चराइजिंग लोशन
एवीनो डेली मॉइस्चराइजिंग लोशन एक दिन में रूखी त्वचा में हल्का सुधार लाने और दो हफ्ते में महत्वपूर्ण सुधार के लिए चिकित्सकीय रूप से प्रमाणित है। कंपनी की मानें तो इस लोशन को नेचुरल ओटमील से तैयार किया गया है, जो 24 घंटों तक शुष्क त्वचा को नमी देता है।
गुण:
- नॉन-कॉमेडोजेनिक यानी मुंहासों से बचाने वाला बॉडी लोशन।
- चिपचिपाहट रहित।
- त्वचा में जल्दी अवशोषित होने वाला।
- फ्रेग्नेंस रहित।
- पैराबेन केमिकल मुक्त।
- त्वचा विशेषज्ञ द्वारा टेस्टेड (डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड)।
- शुष्क त्वचा में एक दिन में सुधार ला सकता है।
- 24 घंटे त्वचा को मॉइस्चराइज रखे।
- त्वचा के सामान्य PH को बनाए रखे।
- ओटमिल युक्त।
अवगुण:
- अन्य बॉडी लोशन के मुकाबले महंगा है।
- यात्रा-अनुकूल पैकेजिंग नहीं है।
- अल्कोहल युक्त।
- एसपीएफ रहित।
10. हिमालय नरिशिंग बॉडी लोशन
हिमालय के विभिन्न बॉडी लोशन की रेंज में एक यह नरिशिंग बॉडी लोशन भी शामिल है। यह चिचिपाहट रहित बॉडी लोशन त्वचा को कोमल बनाए रखने में मदद कर सकता है। कंपनी के मुताबिक इसमें एलोवेरा, विंटर चेरी यानी अश्वगंधा का इस्तेमाल किया गया है, जो त्वचा को गहराई से नमी देते हैं। इसे नॉर्मल स्किन वाले लोगों के लिए उपयुक्त बताया गया है। साथ ही इसे त्वचा पर लगाते समय धीरे-धीरे मसाज करने की भी सलाह दी गई है।
गुण:
- त्वचा की नमी को बरकरार रखे।
- सामान्य त्वचा के लिए उपयुक्त।
- स्किन को मुलायम बनाए।
- नॉन ग्रीसी।
अवगुण:
- पैराबेन रसायन युक्त।
- एसपीएफ रहित।
11. डव ग्लोइंग रिचूअल बॉडी लोशन
डव ग्लोइंग रिचूअल बॉडी लोशन त्वचा को स्वस्थ और दमकता रखने में मदद कर सकता है। कंपनी का कहना है कि यह बॉडी लोशन स्किन को पोषण देने का काम करता है। डव की मानें तो यह बॉडी लोशन बनाने के लिए कमल के फूल के साथ ही चावल के दूध का इस्तेमाल किया गया है, जो त्वचा को रेशमी मुलायम और चमकदार बना सकते है।
गुण:
- सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त।
- हाइड्रेटिंग गुण।
- आसानी से अवशोषित हो जाता है।
- चिपचिपा नहीं है।
- डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड।
- यात्रा के अनुकूल पैकेजिंग।
- सुखद खुशबू।
अवगुण:
- पैराबेन युक्त।
- एसपीएफ रहित।
- अधिक शुष्क त्वचा वालों के लिए अप्रभावी हो सकता है।
12. एमकैफिन नेकेड एंड रॉ कॉफी बॉडी लोशन
रॉ कॉफी बॉडी लोशन त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ ही त्वचा को टोन करने के लिए जाना जाता है। इस बॉडी लोशन की खासियत इसमें इस्तेमाल कॉफी को माना जाता है। कंपनी का दावा है कि यह पहला ऐसा बॉडी लोशन है, जिसमें कॉफी का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही यह त्वचा को जवां और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसे प्रतिदिन लगाने और 3 से 4 बूंदों का इस्तेमाल करके बॉडी की मसाज करने की सलाह दी गई है।
गुण:
- त्वचा की नमी को बनाए रखे।
- कैफिन, कॉफी, शिया बटर और विटामिन-सी युक्त।
- मिनरल ऑयल मुक्त।
- पैराबेन केमिकल रहित।
- एफडीए (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) द्वारा मंजूरी।
- सामान्य और तैलिय त्वचा के लिए उपयुक्त।
- सभी मौसम के लिए बेहतरीन।
- महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त।
- क्रूरता मुक्त (Cruelty Free)।
- चिपचिपाहट रहित।
अवगुण:
- कॉफी की खुशबू कई लोगों को नापसंद हो सकती है।
13. हिमालय हर्बल्स एलो और कुकुंबर रिफ्रेशिंग बॉडी लोशन
हिमालय एलोवेरा और कुकुंबर बॉडी लोशन लाइट होने के साथ ही त्वचा को तरोताजा बनाए रख सकता है। कंपनी का कहना है कि यह स्किन में जल्दी अवशोषित होकर स्किन को नमी दे सकता है। हिमालय ने बताया है कि इसे इस्तेमाल करने का सबसे सही समय नहाने के बाद है। स्नान के बाद इसे स्किन में लगाकर थोड़ी देर मालिश करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
गुण:
- तेजी से अवशोषित होता है।
- दैनिक उपयोग के लिए उपयुक्त।
- एलोवेरा और कुकुंबर से समृद्ध।
- त्वचा को हाइड्रेट कर सकता है।
- सभी त्वचा प्रकार के लिए उपयुक्त।
अवगुण:
- पैराबेन युक्त।
14. पतंजलि सौंदर्य बॉडी लोशन
पतंजलि सौंदर्य बॉडी लोशन सफेद रंग की ट्यूब में आता है। यह आसानी से त्वचा में फैलने के साथ ही अवशोषित हो जाता है। कंपनी का दावा है कि इस बॉडी लोशन में प्राकृतिक चीज जैसे – एलोवेरा, नारियल का तेल, बादाम का तेल, गेहूं का तेल, मंजिष्ठा, हल्दी और केसर का इस्तेमाल किया गया है।
गुण:
- आसानी से उपलब्ध।
- किफायती।
- त्वचा की नमी को बनाए रखे।
- केमिकल रहित।
- भीनी-भीनी खुशबू।
- ट्रैवल फ्रेंडली।
- लीकप्रूफ पैकेजिंग।
अवगुण:
- एसपीएफ रहित।
- अधिक शुष्क त्वचा वाले के लिए फायदेमंद नहीं होगा।
इस लेख के जरिए सबसे अच्छा बॉडी लोशन कौन सा है का जवाब हम विस्तार से दे चुके हैं। साथ ही बेस्ट बॉडी लोशन चुनने के तरीके की भी जानकारी आपको दी है। अगर आप अपने बॉडी लोशन से खुश नहीं हैं या फिर आपको उससे बेहतर बॉडी लोशन की तलाश है, तो इस लेख की मदद ले सकते हैं। इस आर्टिकल में हमने कई प्रोडक्ट के लिंक और उसके बारे में विस्तार से बताया भी है, जिन्हें आप अपने शरीर को मॉइस्चराइज करने के लिए चुन सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि बेस्ट बॉडी लोशन का चुनाव करके आप हमेशा दमकते रहेंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
कितनी बार बॉडी लोशन लगाना चाहिए?
दिनभर में एक या दो बार बॉडी लोशन लगाना काफी है। कई बॉडी लोशन 24 घंटे शरीर को नमी देने का दावा भी करते हैं। बस इस बात का ख्याल रखें कि नहाने के बाद और रात को सोने से पहले बॉडी लोशन लगाने से त्वचा को गहराई तक पोषक व नमी मिल सकती है।
क्या विभिन्न त्वचा प्रकार के लोग एक ही बॉडी लोशन का उपयोग कर सकते हैं?
नहीं, कोशिश करें कि अपने त्वचा प्रकार के हिसाब से ही बॉडी लोशन को खरीदें। वैसे यह बात बॉडी लोशन बनाने वाली कंपनी पर भी निर्भर करती है। कई कंपनियां ऐसे बॉडी लोशन बनाती हैं, जो हर त्वचा प्रकार के लिए उपयुक्त होते हैं। वहीं, अधिक शुष्क व रूखी त्वचा वाले लोगों को ऐसे बॉडी लोशन का शायद ज्यादा फायदा न मिल पाए। क्योंकि, उन्हें जरूरत होती है गहराई से स्किन को मॉइस्चराइज करने वाले बॉडी लोशन की।
Sources
- Hazardous Ingredients in Cosmetics and Personal Care Products and Health Concern: A Review
https://www.researchgate.net/publication/271387744_Hazardous_Ingredients_in_Cosmetics_and_Personal_Care_Products_and_Health_Concern_A_Review - Cosmetics, Body Care Products, and Personal Care Products
https://www.ams.usda.gov/sites/default/files/media/OrganicCosmeticsFactSheet.pdf
और पढ़े:
- रूखी त्वचा (ड्राई स्किन) के लिए 15 बेस्ट बॉडी लोशन
- जानिए 12 बेस्ट कोको बटर बॉडी लोशन के नाम
- गर्मियों के लिए 12 बेस्ट बॉडी लोशन
