जानिए 17 बेस्ट बॉडी स्क्रब के नाम – Best Body Scrub Names In Hindi

खूबसूरत दिखना भला कौन नहीं चाहता है, लेकिन इसके लिए केवल चेहरे की देखभाल ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर का ख्याल रखना जरूरी होता है। वहीं, कुछ लोग शरीर के लिए बॉडी बटर या बॉडी लोशन का उपयोग करते हैं, लेकिन शरीर को खूबसूरत बनाने के लिए केवल इतना काफी नहीं होता है। प्राकृतिक सौंदर्यता हासिल करने के लिए एक बेहतरीन बॉडी स्क्रब की भी जरूरत होती है। यह स्क्रब बॉडी को एक्सफोलिएट कर मृत त्वचा को निकाल सकता है, जिससे बेजान त्वचा में नई चमक और सौंदर्य पैदा हो सकता है। यही वजह है कि स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम आपको 17 बेस्ट बॉडी स्क्रब से अवगत कराने जा रहे हैं। साथ ही इस लेख में हम इन बॉडी स्क्रब के फायदे भी विस्तार से बताएंगे, ताकि आप अपने लिए इनमें से सबसे अच्छा बॉडी स्क्रब चुन पाएं।
आगे पढ़ें लेख
तो आइए, बिना देर किए हम 17 बेस्ट बॉडी स्क्रब के बारे में जानकारी हासिल कर लेते हैं।
विषय सूची
सबसे अच्छे बॉडी स्क्रब के नाम
लेख के इस भाग में हम बेस्ट बॉडी स्क्रब के नाम के साथ क्रमवार बॉडी स्क्रब के फायदे भी बताएंगे। इसकी मदद से आपको समझने में आसानी होगी कि आपके लिए इनमें से सबसे अच्छा बॉडी स्क्रब कौन सा होगा।
1. ट्री हट शिया शुगर बॉडी स्क्रब ट्रॉपिकल मैंगो
कंपनी का दावा है कि यह बॉडी स्क्रब शिया बटर और कुछ प्राकृतिक तेल (जैसे :- प्रिमरोज, कुसुम के बीज, बादाम, एवोकाडो और संतरे का तेल) के मिश्रण से तैयार किया गया है। वहीं, इसमें आम के अर्क को भी शामिल किया गया है। यह प्राकृतिक तरीके से शरीर पर जमी मृत त्वचा को हटाकर सुन्दरता प्रदान करने का काम कर सकता है। इसके अलावा, इस बॉडी स्क्रब को साल 2020 का वीमेन्स च्वाइस अवार्ड भी हासिल हुआ है।
गुण :
- मृत त्वचा को हटाने के साथ ही त्वचा को नमी प्रदान कर सकता है।
- त्वचा को नर्म और मुलायम बनाने में मदद कर सकता है।
- इस्तेमाल के बाद त्वचा पर रूखापन पैदा नहीं करता है।
- त्वचा पर चिपचिपाहट पैदा नहीं करता है।
- अच्छी तरह से साफ किया जा सकता है।
- लगातार उपयोग से रंगत में सुधार ला सकता है।
- पैराबेंस और फॉर्मेल्डिहाइड जैसे रसायनों से मुक्त है।
अवगुण :
- टब पैकिंग के कारण कुछ लोगों को इसकी पैकिंग अनहाइजीनिक लग सकती है। इसलिए, हाथों को अच्छे से धोकर ही इसे इस्तेमाल में लाएं।
2. एमकैफीन नेकेड एंड रॉ कॉफी बॉडी स्क्रब
इस प्रोडक्ट को साल 2019 के कॉस्मोपॉलिटन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बॉडी स्क्रब कॉफी और नारियल की खूबियों से समृद्ध है। इतना ही नहीं, यह सुरक्षित तरीके से शरीर पर मौजूद मृत त्वचा को निकालकर सुंदर और आकर्षक लुक प्रदान कर सकता है।
गुण :
- मृत त्वचा को निकालने के साथ ही प्रदूषण के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है।
- त्वचा पर जमी गंदगी को निकालने में सहायता कर सकता है।
- त्वचा की रंगत में सुधार कर सकता है।
- त्वचा को नर्म, मुलायम और चमकदार बना सकता है।
- त्वचा को नमी प्रदान कर सकता है।
- दाग-धब्बों को दूर करने में मदद कर सकता है।
- आयुष द्वारा सर्टिफाइड है।
- क्लीनिकली टेस्टेड है।
- एसएलएस और पैराबेंस जैसे हानिकारक रसायन शामिल नहीं हैं।
- कोई एलर्जिक रिएक्शन नहीं है।
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयोगी है।
- डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है।
- एफडीए द्वारा अप्रूव्ड किया गया है।
- मिनरल ऑयल्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
अवगुण :
- पैकेजिंग काफी भारी है, इसलिए ट्रैवल फ्रेंडली नहीं है।
- सीधे हवा के संपर्क में आने से स्क्रब पाउडर नम हो सकता है।
3. फैबेया बायोकेयर नैचुरल एक्टिवेटेड चारकोल फेस एंड बॉडी स्क्रब
कंपनी के अनुसार, इस फेस स्क्रब को बनाने के लिए मुख्य रूप से एक्टिवेटेड चारकोल के साथ ग्लिसरीन और अखरोट के छिलके का इस्तेमाल किया गया है। यह न केवल शरीर पर मौजूद मृत त्वचा को बाहर निकालने में मदद कर सकता है, बल्कि त्वचा को गहराई से साफ करने का काम भी कर सकता है।
गुण :
- मृत त्वचा को निकालकर त्वचा को पुनर्जीवित करने का काम कर सकता है।
- त्वचा को नर्म और मुलायम बना सकता है।
- त्वचा को नमी प्रदान करने का काम कर सकता है।
- ब्लैकहेड्स को दूर करने में भी मदद कर सकता है।
- त्वचा की रंगत में सुधार लाने में सहायक साबित हो सकता है।
- पैराबेंस और एसएलईएस जैसे रसायन शामिल नही हैं।
अवगुण :
- हो सकता है कि कुछ लोगों को स्क्रब की थिकनेस और महक पसंद न आएं।
- सेंसिटिव स्किन वाले इस्तेमाल न करें।
4. वाओ अरेबिका कॉफी नो पैराबेंस एंड मिनरल ऑयल स्क्रब
कंपनी का दावा है कि इस बॉडी स्क्रब को अरेबियन कॉफी पाउडर, शिया बटर और नारियल तेल के मिश्रण से तैयार किया गया है। यह बॉडी स्क्रब मृत त्वचा को हटाने के साथ ही त्वचा की प्राकृतिक तरीके से देखभाल भी कर सकता है।
गुण :
- नारियल तेल की उपस्थिति के कारण यह त्वचा पर सौम्य है।
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- त्वचा को नर्म और मुलायम बनाने में मदद कर सकता है।
- स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में सहायक साबित हो सकता है।
- त्वचा को नमी प्रदान कर सकता है।
- हल्की और आकर्षक महक से युक्त है।
- त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद कर सकता है।
- सल्फेट और पैराबेंस जैसे रसायन शामिल नही हैं।
- मिनरल ऑयल का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
अवगुण :
- कुछ लोगों को इस्तेमाल के बाद त्वचा पर हल्की चिकनाहट महसूस हो सकती है।
5. बायोकेयर चारकोल स्क्रब
कंपनी के मुताबिक यह बॉडी स्क्रब एक्टिवेटेड चारकोल के इस्तेमाल से तैयार किया गया है, जो त्वचा पर जमी गंदगी को गहराई से साफ कर सकता है। साथ ही, यह मृत त्वचा को हटाने में भी सहायक साबित हो सकता है।
गुण :
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयोगी है।
- मृत त्वचा के साथ ही ब्लैकहेड्स की समस्या में भी राहत पहुंचा सकता है।
- त्वचा की रंगत में सुधार कर उसे चमकदार बना सकता है।
- त्वचा पर जलन या चुभन की समस्या पैदा नहीं करता है।
अवगुण :
- कुछ लोगों को दावे के विपरीत उतना प्रभावी नहीं लग सकता है।
- तीखी महक होने के कारण मुमकिन है कि कुछ लोगों को इसकी महक पसंद न आए।
आगे पढ़ें
6. बॉडी क्यूपिड चॉकलेट फेस एंड बॉडी स्क्रब
कंपनी का दावा है कि इस बॉडी स्क्रब को कोको बटर, कोको पाउडर, शिया बटर और एलोवेरा अर्क के साथ तैयार किया गया है। वहीं, इसमें बादाम, एप्रीकॉट, ग्रेपसीड और जोजोबा ऑयल के साथ पिपरमिंट एसेंशियल ऑयल को भी शामिल किया गया है। यह प्राकृतिक रूप से मृत त्वचा को निकालने के साथ ही त्वचा में निखार लाने का काम कर सकता है।
गुण :
- त्वचा को नर्म, मुलायम और जवां बनाए रखने में मदद कर सकता है।
- त्वचा को नमी और पोषण प्रदान कर सकता है।
- त्वचा को चमकदार बनाने में सहायक साबित हो सकता है।
- त्वचा की रंगत में सुधार ला सकता है।
- गहराई से त्वचा पर मौजूद गंदगी को साफ कर सकता है।
अवगुण :
- पिपरमिंट से एलर्जी वाले लोगों को इसके इस्तेमाल से कुछ परेशानी हो सकती है। इसलिए, इस्तेमाल से पूर्व पैच टेस्ट जरूर कर लें।
7. ओल्ड ट्री वालनट फेस एंड बॉडी स्क्रब
कंपनी का दावा है कि इस बॉडी स्क्रब को एप्रीकॉट और वालनट ऑयल के साथ एलोवेरा अर्क के इस्तेमाल से तैयार किया गया है। इस कारण यह स्क्रब प्राकृतिक रूप से त्वचा को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही मृत त्वचा को हटाने में सहायक साबित हो सकता है।
गुण :
- त्वचा को पुनर्जीवित करने का काम कर सकता है।
- त्वचा को नमी प्रदान कर सकता है।
- त्वचा को नर्म, मुलायम और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।
- त्वचा की रंगत में सुधार ला सकता है।
- ब्लैकहेड्स की समस्या को दूर करने में भी सहायक साबित हो सकता है।
अवगुण :
- कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नहीं हैं।
8. द ब्यूटी को. डी-टैन कॉफी फेस एंड बॉडी स्क्रब
कंपनी का दावा है कि यह बॉडी स्क्रब 100 प्रतिशत हर्बल है। इस बॉडी स्क्रब को तैयार करने के लिए चॉकलेट और कॉफी के साथ आर्गन, बादाम, नारियल और विटामिन-ई ऑयल का उपयोग किया गया है। यह प्राकृतिक रूप से मृत त्वचा को हटाकर त्वचा पर निखार लाने में सहायता कर सकता है।
गुण :
- त्वचा को गहराई से साफ कर सकता है।
- त्वचा की रंगत में सुधार ला सकता है।
- एंटीऑक्सीडेंट से युक्त है, यानी मुक्त कणों के प्रभाव से त्वचा को सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
- त्वचा को पुनर्जीवित कर सकता है।
- त्वचा को नमी प्रदान करने का काम कर सकता है।
- त्वचा को पोषण प्रदान करने का काम कर सकता है।
- सल्फेट, सिलिकॉन और पैराबेंस जैसे रसायन शामिल नही हैं।
अवगुण :
- कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नही हैं।
9. अल्फा च्वाइस रॉ कॉफी बॉडी स्क्रब
कंपनी का दावा है कि यह 100 प्रतिशत हर्बल स्क्रब है और पूरी तरह से वीगन (पशु उत्पाद शामिल नहीं) है। इसे तैयार करने के लिए मुख्य रूप से कॉफी, नारियल तेल और शिया बटर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, इसमें कई एसेंशियल ऑयल्स भी शामिल किए गए हैं।
गुण :
- त्वचा को बेदाग और चमकदार बना सकता है।
- त्वचा को नमी प्रदान करने का काम कर सकता है।
- मृत त्वचा को निकालने में सहायक साबित हो सकता है।
- त्वचा को पोषण देने के साथ ही दाग-धब्बों की समस्या को दूर कर सकता है।
- एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, यानी त्वचा को मुक्त कणों के प्रभाव से सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
अवगुण :
- अत्यधिक संवेदनशील त्वचा वालों को इस्तेमाल के बाद थोड़ी जलन की शिकायत हो सकती है।
10. बॉडी क्यूपिड एक्टिवेटेड चारकोल फेस एंड बॉडी स्क्रब
कंपनी के मुताबिक इस बॉडी स्क्रब को मुख्य रूप से एक्टिवेटेड चारकोल के साथ अखरोट के छिलके के पाउडर का इस्तेमाल करके तैयार किया गया है। वहीं, इसमें ऑर्गन ऑयल भी शामिल है। यह मृत त्वचा को बाहर निकालकर शरीर को प्राकृतिक सुंदरता प्रदान कर सकता है। साथ ही त्वचा पर मौजूद गंदगी को भी गहराई से साफ कर सकता है।
गुण :
- यह मृत त्वचा को निकालने के साथ ही रोमछिद्रों में कसाव भी ला सकता है।
- त्वचा की रंगत में सुधार लाकर उसे चमकदार बना सकता है।
- त्वचा को नर्म और मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकता है।
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- पैराबेंस और सल्फेट जैसे हानिकारक रसायन शामिल नहीं हैं।
- मिनरल ऑयल का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
अवगुण :
- अत्यधिक संवेदनशील त्वचा पर लाली की शिकायत हो सकती है। इसलिए, इस्तेमाल से पूर्व पैच टेस्ट जरूर कर लें।
11. खादी व्हाइटनिंग स्क्रब, बादाम विद एलोवेरा
कंपनी का दावा है कि यह बॉडी स्क्रब कोको ऑयल बेस के साथ बादाम और एलोवेरा का इस्तेमाल कर तैयार किया गया है। यह प्राकृतिक रूप से त्वचा को गहराई से साफ कर सकता है और मृत त्वचा को हटाने में मदद कर सकता है।
गुण :
- त्वचा को पोषण प्रदान कर सकता है।
- कील-मुंहासों की समस्या से छुटकारा दिला सकता है।
- त्वचा को नर्म, मुलायम और चमकदार बना सकता है।
- त्वचा को स्वस्थ और जवान बनाए रखने में मदद कर सकता है।
- त्वचा को नमी प्रदान कर सकता है।
अवगुण :
- नाम के विपरीत कुछ लोगों को व्हाइटनिंग इफेक्ट उतना प्रभावी नहीं लग सकता है।
अंत तक पढ़ें
12. हर्बीवोर कोको रोज कोकोनट ऑयल बॉडी पॉलिश
कंपनी का दावा है कि इस स्क्रब को मुख्य रूप से नारियल और मोरक्कन रोज ऑयल के साथ चीनी के उपयोग से तैयार किया गया है। यह मृत त्वचा को हटाने के साथ ही त्वचा को पोषण प्रदान करने का भी काम कर सकता है।
गुण :
- 100 प्रतिशत हर्बल है।
- त्वचा को नर्म, मुलायम और चमकदार बना सकता है।
- त्वचा को नमी प्रदान करने का काम कर सकता है।
- त्वचा पर चिपचिपाहट पैदा नहीं करता है।
- आसानी से साफ किया जा सकता है।
- गुलाब की मनमोहक खुशबू से युक्त है।
- फ्थालेट और पैराबेंस जैसे रसायन का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
अवगुण :
- सामान्य के मुकाबले कीमत बहुत ज्यादा है।
13. बॉडीहर्बल्स रेडिएंस एंड डी-टैन बॉडी पॉलिशर (ऑरेंज)
कंपनी के अनुसार इस बॉडी स्क्रब को बनाने के लिए संतरा, शहद, ग्रेपफ्रूट, सीबकथोर्न (Seabuckthorn) की पत्तियां और नारियल का इस्तेमाल किया गया है। इन सभी प्राकृतिक उत्पादों की मौजूदगी के कारण यह बॉडी स्क्रब मृत त्वचा को निकालने के साथ ही त्वचा को पोषण भी दे सकता है।
गुण :
- दाग-धब्बों को हटाने में मदद कर सकता है।
- त्वचा की रंगत में सुधार कर सकता है।
- ब्लैकहेड्स की समस्या में राहत पहुंचा सकता है।
- त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में सहायक हो सकता है।
- त्वचा को नमी प्रदान करने का काम कर सकता है।
- एफडीए द्वारा अप्रूव्ड किया गया है।
- क्लीनिकली टेस्टेड है।
- पैराबेंस जैसे रसायन शामिल नहीं हैं।
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- महिला और पुरुष, दोनों के लिए उपयोगी है।
अवगुण :
- कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नहीं हैं।
14. डव एक्सफोलिएटिंग पोमेग्रेनेट एंड शिया पॉलिश बॉडी स्क्रब
कंपनी के मुताबिक अगर आप अपने शरीर पर जमी मृत त्वचा को निकालकर एक बेहतर निखार वाला शरीर पाना चाहते हैं, तो डव का यह बॉडी स्क्रब फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे बनाने के लिए मुख्य रूप से अनार के बीज और शिया बटर का इस्तेमाल किया गया है। यही वजह है कि यह स्क्रब अनार और शिया बटर, दोनों के प्राकृतिक गुणों से समृद्ध है।
गुण :
- त्वचा पर मौजूद गंदगी को गहराई से साफ कर सकता है।
- त्वचा की रंगत में सुधार लाने का काम कर सकता है।
- त्वचा को नमी प्रदान करने में सहायक साबित हो सकता है।
- अनार की मनमोहक महक से युक्त है।
- त्वचा को नर्म और मुलायम बना सकता है।
अवगुण :
- कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नहीं है।
15. द बॉडी शॉप स्ट्राबेरी बॉडी पॉलिश स्क्रब
कंपनी का दावा है कि इस बॉडी स्क्रब को तैयार करने के लिए मुख्य रूप से शहद के साथ स्ट्राबेरी जूस, अखरोट का छिलका और कीवी फल के बीज का इस्तेमाल किया गया है। इसलिए, इसे शरीर पर जमी मृत त्वचा को हटाने के लिए एक उत्तम स्क्रब माना जा सकता है।
गुण :
- स्ट्राबेरी की आकर्षक और मनमोहक खुशबू से युक्त है।
- बहुत ही सौम्यता के साथ मृत त्वचा को निकालने का काम कर सकता है।
- त्वचा को नर्म, मुलायम और चमकदार बना सकता है।
- शरीर पर मौजूद गंदगी को गहराई से साफ कर सकता है।
अवगुण :
- एसएलएस (सोडियम लारेथ सल्फेट) का उपयोग शामिल है।
16. वादी हर्बल्स फेस एंड बॉडी स्क्रब
कंपनी के मुताबिक इस बॉडी स्क्रब को अखरोट और एप्रीकॉट के साथ एलोवेरा का इस्तेमाल कर तैयार किया गया है। यही कारण है कि इस बॉडी स्क्रब के फायदे मृत त्वचा को हटाने के साथ ही त्वचा संबंधी अन्य कई समस्याओं को दूर करने में भी मदद कर सकते हैं।
गुण :
- मृत त्वचा को हटाने के साथ ही यह त्वचा को गहराई से साफ कर सकता है।
- ब्लैकहेड्स की समस्या में राहत पहुंचा सकता है।
- त्वचा की रंगत में सुधार कर सकता है।
- त्वचा को नमी और पोषण प्रदान कर सकता है।
- त्वचा पर पड़ने वाले सूर्य के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है।
अवगुण :
- दावे के विपरीत रंगत में सुधार के मामले में कुछ लोगों को उतना प्रभावी नहीं लग सकता है।
- कुछ लोगों को स्क्रब कुछ पतला महसूस हो सकता है।
17. डव बॉडी वाश कीवी एंड एलो एक्सफोलिएटिंग बॉडी पॉलिश बॉडी स्क्रब
कंपनी का दावा है कि इस बॉडी स्क्रब को तैयार करने के लिए प्राकृतिक सामग्रियों के रूप में एलोवेरा और कीवी फल के बीज का उपयोग किया गया है। यह बॉडी स्क्रब मृत त्वचा और शरीर पर जमी गंदगी को हटाकर प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करने में सहायक साबित हो सकता है।
गुण :
- त्वचा को नर्म, मुलायम और चमकदार बना सकता है।
- त्वचा को नमी प्रदान करने का काम कर सकता है।
- त्वचा को प्राकृतिक रूप से पोषण प्रदान कर सकता है।
- त्वचा की रंगत में सुधार लाने का काम कर सकता है।
- कीवी फल और एलोवेरा की आकर्षक महक से युक्त है।
अवगुण :
- कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नहीं हैं।
उम्मीद करते हैं कि इस लेख के जरिए अब आप बॉडी स्क्रब के फायदे और उपयोग से अच्छी तरह परिचित हो गए होंगे। साथ ही आपको एक बेस्ट बॉडी स्क्रब में क्या-क्या गुण शामिल होने चाहिए, इस बारे में भी जानकारी हासिल हो चुकी होगी। फिर देर किस बात की, लेख में शामिल बॉडी स्क्रब में से अपने लिए एक सबसे अच्छा बॉडी स्क्रब चुनें और दिए गए अमेजन लिंक की मदद से घर बैठे ऑर्डर करें। हम आशा करते हैं कि सबसे अच्छा बॉडी स्क्रब का चुनाव करने में यह लेख काफी हद तक आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा।