
नहाने के लिए साबुन के विकल्प के रूप में कई लोग बॉडी वॉश का इस्तेमाल करते हैं। ये साबुन की तुलना में प्रभावी मानें जाते हैं और साथ ही इनका इस्तेमाल करना भी आसान होता है। वहीं, इनके बढ़ते चलन को देखते हुए कई नई-पुरानी कॉस्मेटिक कंपनियों ने अपने कई बॉडी वॉश को मार्केट में उतारा है। ऐसे में बाजार में मौजूद बॉडी वॉश की भरमार के बीच सही बॉडी वॉश का चुनाव करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। यही वजह है कि इस लेख में हम 16 सबसे अच्छे बॉडी वॉश के नाम और इनके गुण-दोष बताने जा रहे हैं, ताकि आप अपनी त्वचा के लिए सबसे अच्छा बॉडी वॉश चुन सकें।
जानें विस्तार से
चलिए अब जान लेते हैं कुछ बेहतरीन बॉडी वॉश के नाम और उनसे जुड़ी अन्य जानकारी।
विषय सूची
सबसे अच्छे बॉडी वॉश के नाम
1. बायोटिक बायो एप्रीकॉट रिफ्रेशिंग बॉडी वॉश
बायोटिक एक जानी-मानी कॉस्मेटिक कंपनी है, जो अपने हर्बल उत्पादों के लिए जानी जाती है। कंपनी के दावे अनुसार इनका यह एप्रीकॉट रिफ्रेशिंग बॉडी वॉश 100 प्रतिशत आयुर्वेदिक है। यह त्वचा को रूखा बनाए बिना गंदगी निकालने में मदद कर सकता है। बताया जाता है इस बॉडी वॉश को बनाने के लिए खुबानी के साथ हल्दी और रीठा जैसे प्राकृतिक उत्पादों का इस्तेमाल किया गया है। इसे सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयोग किया जा सकता है।
गुण :
- कंपनी के दावे के अनुसार 100 प्रतिशत सोप फ्री है।
- केमिकल मुक्त है।
- त्वचा को मुलायम बनाए रखता है।
- त्वचा का पीएच बैलेंस बनाए रखता है।
- बजट में है।
- महिलाओं और पुरुषों, दोनों के लिए उपयोगी है।
अवगुण :
- कोई नहीं है।
2. पीयर्स सॉफ्ट एंड फ्रेश शॉवरजेल
पीयर्स एक विश्वसनीय ब्रांड है। बताया जाता है कि इस कंपनी द्वारा बनाए गए इस बॉडी वॉश में 98 प्रतिशत शुद्ध ग्लिसरीन और पुदीने के अर्क का इस्तेमाल किया गया है। इस खूबी के कारण यह त्वचा को साफ करने के साथ कोमल, मुलायम और नम बनाए रखने में मदद कर सकता है।
गुण :
- यह त्वचा के पीएच बैलेंस को बनाए रखने में मदद कर सकता है।
- पूरी तरह सोप फ्री है।
- त्वचा विशेषज्ञों द्वारा जांचा गया है।
- पैराबेन मुक्त है।
- भीनी खुशबू है।
- किफायती है।
अवगुण :
- एसएलएस केमिकल मुक्त नहीं है।
3. एवीनो डेली मॉइस्चराइजिंग बॉडी वॉश
बेस्ट बॉडी वॉश की लिस्ट में एवीनो डेली मॉइस्चराइजिंग बॉडी वॉश का नाम भी शामिल है। इस बॉडी वॉश में एसेंशियल ऑयल के साथ ओटमील का इस्तेमाल भी किया गया है, जो रूखी त्वचा से आराम दिलाने में मददगार हो सकते हैं। इसके साथ ही, यह नॉर्मल त्वचा के मॉइश्चर को लॉक करने और त्वचा को नम बनाए रखने में भी सहायक हो सकता है।
गुण :
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
- त्वचा विशेषज्ञ इसे उपयोग करने की सलाह देते हैं।
- भीनी खुशबू है।
- सोप फ्री है।
- डाई मुक्त है।
- किसी भी तरह की एलर्जी का कारण नहीं बनता।
अवगुण :
- ट्रैवल फ्रेंडली नहीं है।
- एसएलएस केमिकल युक्त है।
4. निविया शॉवरजेल, फ्रेंजीपानी एंड ऑयल बॉडी वॉश
निविया दावा करता है कि उसके द्वारा बनाया गया यह शॉवरजेल भारत का नंबर 1 बॉडी वॉश है। कंपनी का मानना है कि फ्रेंजीपानी (चंपा) के अर्क और एसेंशियल ऑयल युक्त यह बॉडी वॉश त्वचा की गंदगी को अच्छी तरह निकाल सकता है। माना जाता है कि सफाई करने के साथ यह त्वचा को पूरे दिन नम और मुलायम बनाए रखने में भी मदद कर सकता है।
गुण :
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त।
- त्वचा विशेषज्ञ द्वारा टेस्टेड।
- भीनी खुशबू है।
- बजट में है।
- पैकेजिंग आकर्षक है।
- तीन वैरायटी में उपलब्ध है।
अवगुण :
- एसएलएस युक्त है।
5. पामोलिव बॉडी वॉश अरोमा एब्सोल्यूट रिलैक्स शॉवरजेल
इस शॉवरजेल की निर्माता कंपनी पामोलिव के अनुसार इसकी सुगंध नहाने के दौरान सारी थकान मिटाकर आपको रिलैक्स करने में मदद करती है। इसके अलावा, यह शरीर को साफ करता है और त्वचा को नम बनाए रखने में भी मदद कर सकता है। तीन वैरायटी में उपलब्ध इस शॉवरजेल की कुछ बूंदे अपने बाथटब में डालकर आप एक बेहतरीन बबल बाथ का भी अनुभव कर सकते हैं।
गुण :
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
- महिलाएं और पुरुष, दोनों के लिए उपयोगी है।
- भीनी खुशबू है।
अवगुण :
- एसएलएस केमिकल युक्त है।
6. सेटाफिल प्रो रेस्टोराडर्म स्किन रिस्टोरिंग बॉडी वाश
कैसा हो अगर खुद के लिए उपयोग करने वाले शॉवरजेल का उपयोग आप अपने बच्चे के लिए भी कर पाएं? जी हां, निर्माता कंपनी के अनुसार इस बॉडी वॉश का इस्तेमाल आप अपने तीन महीने या उससे बड़े शिशु को नहलाने के लिए भी कर सकते हैं। त्वचा को कोमलता से साफ करने के साथ यह उनकी नाजुक त्वचा को मुलायम और नम बनाए रखने में भी मदद कर सकता है।
गुण :
- इस प्रोडक्ट को त्वचा विशेषज्ञों ने जांचा और अप्रूव्ड किया है।
- पूरी तरह सोप फ्री है।
- पैराबेन मुक्त है।
- किसी भी तरह की गंध से मुक्त है।
- रूखी त्वचा के लिए भी उपयोगी है।
अवगुण :
- महंगा है।
7. लिरिल लेमन एंड टी ट्री ऑयल बॉडी वॉश
नींबू और टी ट्री ऑयल के गुणों से समृद्ध यह बॉडी वॉश आपको तरोताजा करने का काम कर सकता है। त्वचा को मुलायम रखने के साथ, यह बॉडी वॉश आपको दिनभर फ्रेश रखेगा। इसकी थोड़ी सी मात्रा ही आपको भरपूर झाग देगी और आप एक बेहतरीन स्नान का अनुभव ले पाएंगे।
गुण :
- भीनी खुशबू है।
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
- बजट में है।
- तीन वैरायटी में उपलब्ध है।
अवगुण :
- एसएलएस युक्त है।
8. पामोलिव बॉडीवॉश कोकोनट जॉय शॉवर जेल
बेस्ट बॉडी वॉश में एक नाम पामोलिव बॉडीवॉश कोकोनट जॉय शॉवर जेल का भी आता है। इस बॉडी वॉश में क्रश नारियल के बारीक दानें मौजूद हैं, जो त्वचा को कोमलता से स्क्रब कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें जोजोबा बटर और खुबानी के बीज का इस्तेमाल भी किया गया है।
गुण :
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त।
- महिलाओं और पुरुष, दोनों के लिए उपयोगी है।
- मनमोहक खुशबू है।
अवगुण :
- एसएलएस युक्त है।
पढ़ना जारी रखें
9. पीयर्स नेचुरल व्हाइटनिंग पोमेग्रेनेट बॉडी वॉश
इस बॉडी वॉश की निर्माता कंपनी पीयर्स के अनुसार यह 100 प्रतिशत प्राकृतिक सामग्री से बनाया गया है। त्वचा को दमकता हुआ बनाए रखने के लिए इसमें अनार के अर्क का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, त्वचा को नम बनाए रखने के लिए इसमें शुद्ध ग्लिसरीन और नेचुरल ऑयल का उपयोग किया गया है। साथ ही इसमें एलोवेरा और नारियल पानी का भी उपयोग किया गया है।
गुण :
- पूरी तरह सोप फ्री है।
- पैराबेन मुक्त है।
- हर तरह की त्वचा के लिए उपयोगी।
- त्वचा विशेषज्ञ द्वारा टेस्टेड है।
- महक अच्छी है।
अवगुण :
- एसएलएस केमिकल युक्त है।
10. विवेल बॉडी वॉश
कंपनी का मानना है कि लैवेंडर और आलमंड ऑयल युक्त इस बॉडी वॉश की थोड़ी सी मात्रा ही शरीर से गंदगी निकालने में मददगार हो सकती है। यह मिंट और खीरे के फ्लेवर में भी उपलब्ध है।
गुण :
- खुशबू जो लंबे समय तक टिकी रहती है।
- त्वचा को नम और मुलायम बनाए रखता है।
- बजट में है।
- जरूरत के अनुसार बोतल और रीफिल पैक में उपलब्ध है।
- पंप डिस्पेंसर के साथ आता है।
अवगुण :
- एसएलएस युक्त है।
11. खादी नेचुरल सैंडल एंड हनी बॉडी वॉश
सबसे अच्छे बॉडी वॉश की लिस्ट में इस बॉडी वॉश का भी नाम शामिल है। चंदन, शहद और आलमंड ऑयल युक्त यह बॉडी वॉश त्वचा को न सिर्फ साफ करता है, बल्कि उसकी खोई हुई नमी को लौटाने में भी मदद करता है। इसके अलावा, यह रूखी त्वचा को पोषण पहुंचा कर उसे स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद कर सकता है।
गुण :
- प्राकृतिक है।
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी।
- हानिकारक केमिकल मुक्त।
- बजट में है।
- महिला और पुरुष, दोनों के लिए उपयोगी।
अवगुण :
- कोई अवगुण नहीं है।
12. डव आलमंड क्रीम एंड हिबिस्कस बॉडी वॉश
बादाम और हिबिस्कस के प्राकृतिक अर्क से बना यह बॉडी वॉश त्वचा को कोमलता से साफ करता है और रूखा होने से बचाता है। कंपनी के अनुसार, यह त्वचा को नम बनाए रखने में मदद कर सकता है।
गुण :
- इसमें एक चौथाई मॉइस्चराइजिंग क्रीम का उपयोग किया गया है।
- किफायती है।
- ट्रैवल फ्रेंडली है।
- थोड़ी सी मात्रा भरपूर झाग दे सकती है।
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी।
अवगुण :
- एसएलएस केमिकल का इस्तेमाल किया गया है।
13. फियामा डी विल्स शॉवर जेल
फ्रूटी महक के साथ यह बॉडी वॉश आपकी त्वचा के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसे बनाने वाली कंपनी की मानें तो इस शॉवरजेल में पीच और एवोकाडो का अर्क पाया जाता है, जो त्वचा को कोमल, नम और जवां बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
गुण :
- नौ विभिन्न फ्लेवर में उपलब्ध है।
- जरूरत के अनुसार अलग अलग साइज और रिफिल पैक में उपलब्ध है।
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी।
- बजट फ्रेंडली है।
- खुशबूदार है।
अवगुण :
- कुछ मामलों में त्वचा को तैलीय कर सकता है।
14. डव डीपली नरिशिंग बॉडी वॉश
अगर आप हर स्नान के बाद अपनी त्वचा को और मुलायम बनाना चाहते हैं तो इस बॉडी वॉश का उपयोग कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा पर बहुत जेंटल रहेगा और उसे रूखा होने से बचाएगा। वहीं, माना जाता है कि इसकी बेहतरीन न्यूट्रियम मॉइस्चर टेक्नोलॉजी त्वचा के भीतर तक जरूरी पोषण पहुंचाती है और उसे उसे स्वस्थ बनाए रखती है।
गुण :
- बजट में है।
- ट्रैवल फ्रेंडली है।
- थोड़ी सी मात्रा भरपूर झाग देती है।
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी।
अवगुण :
- इसमें एसएलएस केमिकल मौजूद है।
15. सिंथोल हेड टू टो, 3-इन-1 वॉश
सिंथोल के इस बॉडी वॉश का उपयोग आप पूरे शरीर के लिए कर सकते हैं। इसे बनाने वाली कंपनी का कहना है कि आर्गन ऑयल और बेहतरीन खुशबू से बने इस शॉवरजेल को दिनभर ताजगी देने के लिए बनाया गया है।
गुण :
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी।
- त्वचा के साथ बालों को भी मुलायम बनाता है।
- तीन वैरायटी में उपलब्ध है।
- अच्छी पैकेजिंग है, जिसके कारण इसे सफर में साथ ले जाया जा सकता है।
अवगुण :
- पूरी तरह प्राकृतिक नहीं है।
16. लक्स सॉफ्ट टच बॉडी वॉश
नहाने के उत्पादों में लक्स को एक पुराना और भरोसेमंद ब्रांड माना जाता है। लोगों की जरूरत के अनुसार इस कंपनी ने कई नए प्रोडक्ट बनाए हैं और लक्स सॉफ्ट टच बॉडी वॉश भी उन्ही में से एक है। कंपनी के अनुसार, इस शॉवरजेल में फ्रेंच रोज और आलमंड ऑयल के गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा को साफ, मुलायम और खुशबूदार बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
गुण :
- यह त्वचा पर सौम्य है।
- बेहतरीन खुशबू है।
- बजट में है।
अवगुण :
- केमिकल युक्त है।
उम्मीद करते हैं कि इस लेख को पढ़ने के बाद आप अपनी कोमल त्वचा के लिए सही बॉडी वॉश का चुनाव कर पाएंगे। हमने लेख में कुछ खास बॉडी वॉश के नाम और उनके गुण-दोष बता दिए हैं, जिन्हें पढ़कर आप एक सही बॉडी वॉश को चुन सकते हैं। आप चाहें तो लेख में दी गईं प्रोडक्ट लिंक्स की मदद से बेस्ट बॉडी वॉश खरीद सकते हैं। हम आशा करते हैं कि यह लेख सबसे अच्छा बॉडी वॉश खरीदने में आपके लिए मददगार होगा।