Written by , (शिक्षा- बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन)

कॉस्मेटिक अब सिर्फ सुंदरता बढ़ाने का जरिया नहीं रहे, बल्कि त्वचा की देखभाल के लिए भी जरूरी हो गए हैं। इसलिए आजकल बाजार में ऐसे कई उत्पाद मौजूद हैं, जो चेहरे के दाग-धब्बे छुपाते हैं और त्वचा को पोषण भी देते हैं। ऐसा ही एक ब्यूटी प्रोडक्ट है सीसी क्रीम यानी कलर करेक्शन क्रीम। जैसे कि नाम से ही पता चलता है कि यह क्रीम चेहरे के रंग को ठीक करती है, यानी एक समान बनाती है। सीसी क्रीम का इस्तेमाल बेसिक मेकअप की पहली जरूरत है, इसलिए एक अच्छी सीसी क्रीम का चुनाव करना महत्वपूर्ण है। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम 7 सबसे अच्छी सीसी क्रीम की लिस्ट दे रहे हैं। इस लेख में इन सीसी क्रीम की खूबियों और खामियों का जिक्र किया गया है, इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

ProductsCheck Price
लैक्मे 9 टू 5 कॉम्प्लेक्शन केयर सीसी क्रीमPrice On Amazon
सुपरगूप डेली करेक्ट सीसी क्रीम SPF 35Price On Amazon
इट कॉस्मेटिक योर स्किन बट बैटर सीसी क्रीमPrice On Amazon
लक्मे 9 टू 5 नैचुरेल सीसी क्रीमPrice On Amazon
ला रोशे-पोसे रोजैलिक सीसी क्रीमPrice On Amazon
जूस ब्यूटी स्टैम सेल्युलर सीसी क्रीमPrice On Amazon
काया क्लिनिक कॉम्प्लेक्शन परफेक्ट क्रीमPrice On Amazon

आगे है विस्तृत जानकारी

लेख में सबसे पहले जानते हैं कि त्वचा के अनुसार सही सीसी क्रीम का चुनाव कैसे करें।

अपनी त्वचा के हिसाब से सबसे अच्छी सीसी क्रीम कैसे चुनें?

सीसी क्रीम खरीदते समय कुछ बातों को ध्यान में रखा जाए, तो आप अपनी त्वचा के लिए बेस्ट सीसी क्रीम चुन सकते हैं। इसके लिए नीचे लिखी बातों पर गौर करें:

  •   सीसी क्रीम चुनते समय हमेशा अपनी स्किन टोन का ख्याल रखें और उससे मिलते-जुलते शेड में क्रीम का चुनाव करें। ऐसा करने से त्वचा अधिक प्राकृतिक लगेगी।
  •   सीसी क्रीम जितनी लाइटवेट होगी उतना अच्छा रहता है। इसे आप भारी फाउंडेशन के विकल्प के रूप में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
  •   सीसी क्रीम सनस्क्रीन की जगह नहीं ले सकती, लेकिन अगर उत्पाद में SPF हो, तो यह सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षा दे सकती है। इसलिए, अगर आप सीसी क्रीम के रूप में एक आल-पर्पज उत्पाद चाहते हैं, तो उसका SPF जरूर जांच लें।
  •   सीसी क्रीम खरीदने से पहले अपना स्किन टाइप भी ध्यान में रखें। हमेशा उसी सीसी क्रीम का चुनाव करें, जो आपके स्किन टाइप को सूट करती हो।
  •   रूखी त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर युक्त और तैलीय त्वचा के लिए ऑयल फ्री फॉर्मूला का चुनाव करें। इससे आप क्रीम से पैदा होने वाले रूखेपन या चिपचिपेपन से बचे रहेंगे।
  •   जिनकी त्वचा संवेदनशील है, वो किसी भी क्रीम का चुनाव करने से पहले पैच टेस्ट कर लें। अगर ऑनलाइन सीसी क्रीम खरीदनी हो, तो क्रीम में मौजूद सामग्री और उसके प्रभाव की जानकारी जरूर जुटा लें, ताकि आप किसी प्रकार के नुकसान से बच सकें।
  •   एक सही सीसी क्रीम का चुनाव करने से पहले इंटरनेट पर उसके रिव्यू पढ़ लेना भी अच्छा निर्णय हो सकता है।
  •   क्रीम के लेबल पर FDA और USDA जैसे मानकों की जांच कर लें, इससे आप नकली और घटिया उत्पाद से बच सकते हैं।
  •   बेस्ट सीसी क्रीम पाने के लिए हमेशा ब्रांडेड कंपनी और विश्वसनीय विक्रेता से ही इसे खरीदें।

स्क्रॉल करके पढ़ें

सबसे अच्छी सीसी क्रीम के नाम

1. लैक्मे 9 टू 5 कॉम्प्लेक्शन केयर सीसी क्रीम

 लैक्मे को प्रोडक्ट्स को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। अगर बेस्ट सीसी क्रीम की बात करें, तो लैक्मे 9 टू 5 सीसी क्रीम एक सही विकल्प साबित हो सकता  है। लैक्मे का यह उत्पाद आपको किसी पार्टी के लिए या दोस्तों के साथ आउटिंग लिए मेकअप और स्किन केयर दोनों का फायदा देता है। अगर आप भारी मेकअप नापसंद करते हैं, तो सिर्फ इस क्रीम से काम चला सकते हैं।

गुण :

  •   यह क्रीम बहुत हल्की है।
  •   प्रत्येक अवसर के लिए उपयोगी है।
  •   इसमें SPF 30 है, जो चेहरे को सूरज के हानिकारक प्रभाव से बचा सकता है।
  •   प्राकृतिक चमक देने में उपयोगी है।
  •   काले धब्बों को छुपाने और त्वचा की रंगत को एक समान लुक देने में कारगर हो सकती है।
  •   त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकती है।
  •   यह क्रीम चार शेड में उपलब्ध है – बेज: अधिक निखरी त्वचा के लिए, हनी: सामान्य निखरी त्वचा के लिए, ब्रॉन्ज: गेहुएं व सांवली रंग के लिए और आलमंड : सांवली त्वचा के लिए।
  •   यह क्रीम सस्ती है।

अवगुण :

  •   संभव है कि तैलीय त्वचा पर अधिक कारगर न हो।
  •   कुछ ग्राहकों को इस क्रीम की मात्रा कम लग सकती है।

2. सुपरगूप डेली करेक्ट सीसी क्रीम SPF 35

सुपरगूप कंपनी का यह उत्पाद 100% मिनरल पदार्थों से बने होने का दावा करता है। इसमें SPF 35 होता है, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचा सकता है। साथ ही यह क्रीम समय से पहले त्वचा पर बढ़ते उम्र के प्रभाव को कम कर सकती है। इसके अलावा, यह सीसी क्रीम त्वचा की रंगत को एक समान करने में भी मदद करती है। इसलिए, इसे बेस्ट सीसी क्रीम की लिस्ट में शामिल किया जाता है।

गुण :

  •   इसमें सेब का अर्क और समुद्री जड़ी-बूटियां शामिल हैं।
  •   यह क्रीम मेकअप के लिए अच्छा बेस तैयार कर सकती है।
  •   गर्मियों के लिए अच्छी सीसी क्रीम है।
  •   दाग-धब्बे और फाइन लाइन छुपाने में कारगर हैं।
  •   थोड़ी-सी क्रीम ही पर्याप्त होती है और लंबे समय तक चलती है।

अवगुण :

  •   कुछ लोगों को यह क्रीम ज्यादा महंगी लग सकती है।

Buy Now From Amazon

3. इट कॉस्मेटिक योर स्किन बट बैटर सीसी क्रीम

अगर आप सबसे अच्छी सीसी क्रीम चाहते हैं, तो इट कंपनी की इस क्रीम को भी चुन सकते हैं। इसमें टाइटेनियम डाईऑक्साइड और जिंक ऑक्साइड जैसे मिनरल्स हैं, जो एक प्रभावी सनस्क्रीन की तरह काम करते हैं। यह क्रीम त्वचा को शानदार कवरेज प्रदान करती है। इसका हाइड्रेटिंग फॉर्मूला चेहरे की प्राकृतिक नमी को बनाए रखता है।

गुण :

  •   त्वचा की खामियों को छिपाने में मदद करती है।
  •   चेहरे के पोर्स (छिद्रों) को कम करने में कारगर है।
  •   SPF 50+ के साथ आती है और त्वचा को पोषण दे सकती है।
  •   इसमें हाइड्रेटिंग हायल्यूरोनिक एसिड है, जो कोलेजन (एक त्वचा प्रोटीन) के निर्माण में सहायक है।
  •   अंगूर, संतरे और लेमन ऑयल होने की वजह से यह क्रीम त्वचा के लिए जरूरी विटामिन्स की पूर्ति कर सकती है।
  •   इसकी थोड़ी-सी मात्रा ही काफी है।

अवगुण :

  •   इसका अधिक इस्तेमाल चेहरे को सिल्वर बॉल जैसा बना सकता है।
  •   यह क्रीम बहुत महंगी है।

Why We Think It's Worth Buying

The extensive 3,141 rave reviews on Amazon prove why we are vouching for this product.

4. लक्मे 9 टू 5 नैचुरेल सीसी क्रीम

भारत की सर्वश्रेष्ठ सीसी क्रीम में लैक्मे की एक अन्य सीसी क्रीम भी शामिल है। यह क्रीम प्राकृतिक तत्वों से समृद्ध है। कंपनी का दावा है कि इसमें शुद्ध एलोवेरा के गुण होते हैं, जो त्वचा को प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं। इसका इस्तेमाल चेहरे को मेकअप लुक देने और प्राकृतिक चमक को बरकरार रखने के लिए किया जा सकता है।

गुण :

  •   इसमें SPF 30 है और यह त्वचा को हानिकारक यूवी किरणों से सुरक्षा प्रदान कराती है।
  •   त्वचा को प्रदूषण से बचाने में मदद कर सकती है।
  •   चेहरे पर अच्छी तरह से ब्लेंड हो जाती हैं।
  •   त्वचा को प्राकृतिक चमक और पोषण देने में कारगर है।
  •   हनी और आलमंड दो शेड्स में उपलब्ध है।
  •   त्वचा को नमी देकर उसे मुलायम और कोमल बना सकती है।
  •   यह क्रीम सस्ती है।

अवगुण :

  •   कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि इस ब्रांड की नकली क्रीम बाजार में मौजूद है, इसलिए विश्वसनीय सेलर से खरीदें। बेहतर यही होगा कि आप यहां दिए गए लिंक से इस क्रीम को खरीदें।

5. ला रोशे-पोसे रोजैलिक सीसी क्रीम

यह फ्रांस का जाना-माना ब्रांड है। रोशे-पोसे की यह क्रीम संवेदनशील त्वचा के लिए सुखदायक और सुरक्षात्मक विकल्प साबित हो सकती है। इसके इस्तेमाल से चेहरे की झाइयां छिप जाती हैं। साथ ही यह त्वचा को एक समान रंगत देने में मददगार हो सकती है।

गुण :

  •   इसमें SPF 30 है, जिस कारण यह सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा को बचा सकती है।
  •   त्वचा में जल्दी घुल-मिल जाती है।
  •   इसकी खुशबू अच्छी है।
  •   इसमें प्राकृतिक स्रोत से प्राप्त एंबोफेनॉल अर्क है, जो त्वचा की लालिमा को कम करता है। इससे त्वचा एक समान नजर आती है।

अवगुण :

  •   यह एक विदेशी उत्पाद है, इसलिए भारत में इसकी डिलीवरी होने में 1 से 2 हफ्ते लग सकते हैं।

6. जूस ब्यूटी स्टैम सेल्युलर सीसी क्रीम

जूस ब्यूटी का यह उत्पाद ऑर्गेनिक और मल्टी-टास्किंग होने का दावा पेश करता है। इसमें अंगूर से प्राप्त रेसवेरेट्रॉल नामक प्राकृतिक तत्व होता है, जो झुर्रियों और लकीरों को कम करने में सहायक माना जाता है। यह त्वचा को चिकना और लोचदार बनाने के लिए सबसे अच्छी सीसी क्रीम साबित हो सकती है।

गुण :

  •   यह क्रीम विटामिन-सी के गुणों से युक्त है।
  •   इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हानिकारक फ्री रेडिकल्स से त्वचा की रक्षा कर सकते हैं।
  •   इसमें SPF 30 है और साथ ही त्वचा में नमी बनाए रखने में सहायक है।
  •   त्वचा को जवां और निखरा हुआ बनाए रखने में कारगर है।

अवगुण :

  •   इस क्रीम का असर कम समय तक रहता है।
  •   यह क्रीम भी बहुत महंगी है।

7. काया क्लिनिक कॉम्प्लेक्शन परफेक्ट क्रीम

काया के उत्पादों को भी विश्वसनीय माना गया है। यह सीसी क्रीम चेहरे की प्राकृतिक चमक को बरकरार रखते हुए दाग-धब्बों को छुपाने का काम करती है। इसमें मौजूद SPF 25 हानिकारक UVA व UVB किरणों और फ्री रेडिकल्स से बचाता है। आइए, जानते हैं इसकी खूबियों और खामियों के बारे में।

गुण :

  •   इसमें नियासिनमाइड है, जिसके नियमित इस्तेमाल से चेहरे की प्राकृतिक खोयी चमक वापस आ सकती है।
  •   हाइपर पिगमेंटेशन के कारण हुए धब्बों को छिपाकर एक समान त्वचा प्रदान करता है।
  •   यह क्रीम त्वचा को हाइड्रेशन प्रदान करती है और प्राकृतिक चमक में सुधार करती है।
  •   अन्य क्रीम के मुकाबले यह सस्ती है।

अवगुण :

  •   संवेदनशील त्वचा वाले व्यक्तियों को इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट कर लेना चाहिए।

लेख को अंत तक पढ़ें

लेख के अगले हिस्से में जानते हैं कि सीसी क्रीम को कैसे लगाना चाहिए।

त्वचा पर सीसी क्रीम लगाने का सही तरीका

किसी भी उत्पाद को सही तरीके से प्रयोग में लाना जरूरी है, नहीं तो यह सुंदरता बढ़ाने की जगह चेहरे को अजीब बना सकता है। इसलिए, सीसी क्रीम का इस्तेमाल कैसे करें, यह नीचे क्रमवार बताया गया है।

  •   सबसे पहले एक कॉटन बॉल पर थोड़ा-सा क्लींजिंग मिल्क या एक अच्छा टोनर लें और चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें।
  •   आप चाहें तो फेसवाश का इस्तेमाल करके चेहरे को पानी से धो सकते हैं। इसके बाद मुलायम तौलिये से चेहरा को पोंछ लें।
  •   अब अपनी पसंदीदा सीसी क्रीम को डॉट-डॉट करके पूरे चेहरे पर लगाएं।
  •   इसके बाद मेकअप ब्रश या ब्लेंडर से क्रीम को चेहरे की त्वचा पर अच्छी तरह मिक्स करें।
  •   ध्यान रहे कि चेहरे पर क्रीम समान रूप से फैले और त्वचा के साथ अच्छी तरह घुल-मिल जाए, ताकि चेहरे के सभी दाग-धब्बे छुप जाएं।
  •   अब इस क्रीम पर थोड़ा-सा फेस पाउडर लगाएं और फिर अपने मनपसंद लुक को सेट करें।

इस लेख में आपने जाना कि सबसे अच्छी सीसी क्रीम कौन सी हैं। साथ ही इस लेख में सीसी क्रीम के चुनाव और उसके इस्तेमाल से जुड़े टिप्स को भी शामिल किया गया है। उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको सही सीसी क्रीम खरीदने में मदद करेगा। फिर देर किस बात की इस लेख में शामिल अमेजॉन के लिंक पर क्लिक करके आप एक बेहतरीन उत्पाद को अपनी मेकअप किट में शामिल कर सकते हैं। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

और पढ़े:

The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख