जानिए 8 सबसे अच्छे चंदन के साबुन के नाम – Best Sandalwood Soap Names In Hindi

Written by , BA (Mass Communication) Arpita Biswas BA (Mass Communication)
 • 
 

शरीर को स्वच्छ रखने के लिए नहाते समय साबुन का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कुछ साबुन से त्वचा को हानि पहुंचा सकती है। ऐसे में चंदन युक्त साबुन का उपयोग करना लाभकारी साबित हो सकता है। दरअसल, चंदन के गुण शरीर की गंदगी को साफ करने के साथ ही त्वचा को निखारने और कोमल बनाने का काम कर सकते हैं। यह पढ़कर आप सोच रहे होंगे कि बेस्ट चंदन साबुन कौन सा है, तो इस संबंध में संपूर्ण जानकारी स्टाइलक्रेज के इस लेख में दी गई है। इस लेख में हम सबसे अच्छे सैंडलवुड सोप के नाम और उनके गुण व अवगुण के बारे में बताएंगे।

स्क्रॉल कर पढ़ें

इस लेख के शुरुआत में बेस्ट चंदन के साबुन का चुनाव कैसे करें, इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।

बेस्ट चंदन का साबुन कैसे चुनें?

जो लोग सबसे अच्छे सैंडलवुड सोप का चुनाव करना चाहते हैं, वो नीचे बताए जा रही बातों को जरूर ध्यान में रखें।

  • साबुन सिर्फ प्राकृतिक तत्वों के मिश्रण से ही बना हो।
  • जिन चंदन के साबुन का चुनाव कर रहे हो उनमें पैराबेंस, सोडियम लॉरेथ सल्फेट (एसएलएस) और सिलिकॉन जैसे केमिकल का उपयोग न किया गया हो।
  • उन साबुन में यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (यूएसडीए) द्वारा सर्टिफाइड ऑर्गनिक लेबल लगा होना चाहिए
  • चंदन के साबुन को हमेशा विश्वसनीय दुकान से ही खरीदें या फिर नीचे हर प्रोडक्ट के साथ दिए गए अमेजन लिंक से भी खरीद सकते हैं।
  • अगर साबुन को ऑनलाइन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो अन्य यूजर्स के ऑनलाइन रिव्यू जरूर पढ़ें।

इसके अगले भाग में हम सबसे अच्छे चंदन का साबुन के विभिन्न ब्रांड और उनके फायदे बता रहे हैं।

सबसे अच्छे चंदन के साबुन के नाम

जब बेस्ट सैंडलवुड सोप का नाम पता होता है, तो सही साबुन का चुनाव करने में आसानी होती है। वहीं, हम इस लेख में 10 सबसे अच्छे चंदन के साबुन के नाम बता रहे हैं।

1. संतूर सैंडल एंड टर्मरिक सोप सुपर सेवर पैक

संतूर काफी प्रचलित ब्रांड है, जिसे भारत में अधिकतर लोग इस्तेमाल करते हैं। संतुर के इस साबुन में चंदन और हल्दी का उपयोग किया गया है। चंदन और हल्दी त्वचा के रंग में निखार लाने के साथ ही जवां रखने में मदद कर सकती है। साथ ही हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो त्वचा के बैक्टीरिया को दूर कर मुंहासे की समस्या से निजात दिला सकते हैं। ऐसे में इस साबुन को बेस्ट चंदन का साबुन कहा जा सकता है।

गुण:

  • त्वचा को नर्म और मुलायम बना सकता है।
  • इसमें मनमोहक खुशबू होती है।
  • यह साबुन ब्लैकहेड्स से छुटाकार दिला सकता है।
  • यह रूखी और तैलीय दोनों तरह की त्वचा के लिए अच्छा होता है
  • इसके इस्तेमाल से एलर्जी का जोखिम नहीं होता है।
  • त्वचा के टैनिंग को हटा सकता है।
  • इसके इस्तेमाल से खुजली की समस्या को ठीक किया जा सकता है।
  • इसे महिला और पुरुष दोनों उपयोग कर सकते हैं।
  • यह ज्यादा महंगा नहीं है।

अवगुण:

  • कई ग्राहकों के अनुसार, इस ब्रांड के नकली साबुन भी बाजार में उपलब्ध हैं।

2. मैसूर सैंडल सोप

सबसे अच्छा चंदन साबुन की इस लिस्ट में मैसूर सैंडल सोप को भी शामिल किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए शुद्ध चंदन के तेल का उपयोग किया जाता है। इसमें थेराप्यूटिक और ब्यूटी इनहेंसिंग गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए लाभकारी हो सकते हैं।

गुण:

  • विभिन्न प्रकार के त्वचा रोग को दूर रखने में सहायक हो सकता है।
  • त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम कर सकता है।
  • इसे महिला और पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • त्वचा में चमक ला सकता है।
  • त्वचा को मुलायम बनाने का काम कर सकता है।
  • यात्रा के अनुकूल पैकेजिंग में आता है।

अवगुण:

  • कुछ कस्टमर की मानें, तो इसके इस्तेमाल से त्वचा में खुजली और रूखापन हो सकता है।

3. यार्डले सैंडलवुड लग्जरी सोप

यार्डले सैंडलवुड लग्जरी सोप को सबसे अच्छा चंदन सोप कहा जा सकता है। इस साबुन का उपयोग त्वचा के लिए अच्छा साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें चंदन के गुण होते हैं। साथ ही इस साबुन की बनावट मलाईदार होती है, जिससे इसके इस्तेमाल से अधिक झाग उत्पन्न हो सकती है। इससे चंदन की मनमोहक खुशबू प्रदान कर सकते हैं। इसलिए, इसे बेस्ट सैंडलवुड सोप की सूची में जगह मिल सकती है।

गुण:

  • त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है।
  • इसमें त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाला केमिकल नहीं होता है।
  • इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा चमकदार बन सकती है।
  • त्वचा को कोमल बनाने का काम कर सकता है।

अवगुण:

  • यह भारतीय बाजार में आसानी से नहीं मिलता, लेकिन ऑनलाइन उपलब्ध है।

4. मेडिमिक्स आयुर्वेदिक सैंडल बाथिंग बार

स्नान के समय मेडिमिक्स आयुर्वेदिक सैंडल बाथिंग बार का उपयोग किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से आप पूरे दिन तारोताजा महसूस कर सकते हैं। इस कंपनी का दावा है कि यह साबुन सैंडल और एलाडी ऑयल के गुण से समृद्ध होता है, जो त्वचा को टैनिंग और पिगमेंटेशन से सुरक्षा प्रदान कर सकता है। इसलिए, इसे बेस्ट चंदन सोप कहा जा सकता है।

गुण:

  • त्वचा में निखार ला सकता है।
  • अगर त्वचा पर दाने हैं, तो उन्हें कम करने का काम कर सकता है।
  • त्वचा की झुर्रियों को कम कर उसे जवां बनाए रखने का काम कर सकता है
  • इससे एलर्जी की समस्या नहीं होती है।
  • त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम कर सकता है।
  • त्वचा के दाग-धब्बे को कम करने में सहायता कर सकता है।

अवगुण:

  • अधिक संवेदनशील त्वचा वालों को इससे खुजली की समस्या हो सकती है। इसलिए, इस साबुन का चुनाव करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कराएं।

5. सोलफ्लावर क्लींजिंग सैंडलवुड सोप

अगर आप सोचे रहे हैं कि बेस्ट चंदन साबुन कौन सा है, तो हम सोलफ्लावर क्लींजिंग सैंडलवुड सोप को कह सकते हैं। इस साबुन को बनाने के लिए चंदन, बादाम, अश्वगंधा, नारियल तेल, कैस्टर ऑयल, जैतून का तेल, अखरोट और विटामिन-ई का उपयोग किया जाता है। चंदन मुंहासे, त्वचा का रूखापन और बढ़ते उम्र के प्रभाव को कम कर सकता है। वहीं, बादाम में विटामिन-ई होता है, जो त्वचा के लिए जरूरी पोषण होता है। अश्वगंधा त्वचा के काले धब्बों को कम करने का काम कर सकता है। जैतून का तेल, अखरोट पाउडर, नारियल का तेल और कैस्टर ऑयल में मौजूद एसेंशियल फैटी एसिड त्वचा को नमी युक्त रखने में मदद कर सकता है। इससे यह बेस्ट सैंडलवुड सोप साबित हो सकता है।

गुण:

  • त्वचा को टोन करने का काम कर सकता है।
  • त्वचा की मृत कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने का काम कर सकता है।
  • इसके नियमित उपयोग से त्वचा कोमल बन सकती है।
  • इसके इस्तेमाल से त्वचा की सूजन कम हो सकती है।
  • इस साबुन में एसएलएस, हेक्सेन, सिलिकॉन, पैराबेंस और सल्फेट्स जैसे हानिकारक रसायन नहीं होते हैं।
  • इसे सभी तरह के त्वचा पर उपयोग किया जा सकता है।

अवगुण:

  • कुछ ग्राहकों की माने, तो इसके इस्तेमाल से खुजली हो सकती है।

6. खादी नैचुरल सैंडलवुड सोप

प्रतिदिन नियमित रूप से खादी नैचुरल सैंडलवुड सोप के इस्तेमाल करने पर त्वचा से संबंधित कई समस्याओं को दूर रखा जा सकता है। खादी के अनुसार, इसे चंदन के तेल, एलोवेरा, मुलेठी, रतन जोत, लाल चंदन की लकड़ी, ग्लिसरीन और वेजिटेबल ऑयल के मिश्रण द्वारा तैयार किया जाता है। इन प्राकृतिक तत्वों के कारण त्वचा को डिटॉक्सिफाइड करने और मुंहासे से छुटकारा दिलाने में मदद मिल सकती है। इसलिए, इसे सबसे अच्छा चंदन साबुन माना जा सकता है।

गुण:

  • त्वचा में चमक ला सकता है।
  • इसमें एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो त्वचा की समस्या को पनपने से रोक सकते हैं।
  • रूखी त्वचा के लिए बेस्ट होता है।
  • इसे महिला और पुरुष दोनों उपयोग कर सकते हैं।
  • इसकी कीमत कम होती है।
  • यह ट्रैवल फ्रेंडली होता है।

अवगुण:

  • कुछ उपयोगकर्ताओं का कहना है कि इसकी खुशबू से उनका सिरदर्द होने लगा।

7. गोदरेज नंबर 1 सैंडल एंड टर्मरिक

गोदरेज नंबर 1 सैंडल एंड टर्मरिक को सबसे अच्छे चंदन का साबुन की सूची में जगह दिया जा सकता है। इस कंपनी का दावा है कि इसमें चंदन, हल्दी, एलोवेरा और सफेद लिली के गुण मौजूद होते हैं। ये त्वचा को सुरक्षा प्रदान कर जवां और निखारा हुआ रखने में मदद कर सकते हैं।

गुण:

  • त्वचा को मुलायम बना सकता है।
  • इसमें प्राकृतिक तेल होता है, जो त्वचा के पोषण की पूर्ति को पूरा कर सकता है।
  • यह त्वचा को मॉइस्चराइज करने में सहायता कर सकता है।
  • यात्रा के अनुकूल पैकेजिंग में आता है।

अवगुण:

  • कुछ लोगों को इस साबुन की खुशबू पसंद नहीं आती है।

8. वादी हर्बल्स डिवाइन सैंडल सोप

कई चर्चित साबुन ब्रांड में से एक वादी भी है, जिनके द्वारा बनाए गए वादी हर्बल्स डिवाइन सैंडल सोप का उपयोग करना त्वचा के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस साबुन में चंदन, केसर और हल्दी के गुण समृद्ध मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा की गदंगी को साफ कर चमकदार बनाने का काम कर सकते हैं। इसलिए, इसे बेस्ट चंदन का साबुन माना जा सकता है।

गुण:

  • यह साबुन त्वचा को टोन करने में सहायक हो सकता है।
  • इससे त्वचा मुलायम और चिकनी हो सकती है।
  • इसके इस्तेमाल से बढ़ते उम्र के प्रभाव को धीमा किया जा सकता है।
  • ब्लैकहेड्स और पिंपल्स की समस्या को कम किया जा सकता है।
  • त्वचा को हाइड्रेट रखने में सहायता कर सकता है।
  • यह सस्ता होता है।

अवगुण:

  • हो सकता है कि कुछ लोग को इस साबुन की खुशबू पसंद न आए।

आप यह बात तो जान ही गए होंगे कि चंदन का साबुन त्वचा के लिए कितना लाभदायक हो सकता है। इसलिए, बिना देरी किए आज ही हमारे द्वारा दिए गए 8 सबसे अच्छे सैंडल सोप में से किसी एक का चयन करें और अमेजन लिंक पर क्लिक करके ऑर्डर करें। हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपके काम आएगी। ऐसे ही कई अन्य प्रोडक्ट के बारे में जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर मौजूद दूसरे लेख को भी पढ़ सकते हैं।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख