
Image: StyleCraze
चारकोल युक्त कॉस्मेटिक उत्पादों ने हाल-फिलहाल में अच्छी लोकप्रियता हासिल की है। इन उत्पादों में चारकोल युक्त फेस मास्क भी शामिल हैं। ये फेस मास्क एक्टिवेटेड चारकोल से बनाए जाते हैं। एक्टिवेटेड चारकोल चेहरे से टॉक्सिक पदार्थ, गंदगी और मृत कोशिकाओं को बाहर निकालने में उपयोगी माना जाता है। बाजार में ऐसे फेस मास्क की भरमार है, जो ये दावा करते हैं कि उनमें एक्टिवेटेड चारकोल है, लेकिन वो सभी उम्दा क्वालिटी के नहीं माने जा सकते। इसलिए, स्टाइलक्रेज लाया है 15 बेस्ट चारकोल फेस मास्क की लिस्ट, जिन पर ग्राहकों ने विश्वास जताया है। साथ ही इस लेख में चारकोल फेस मास्क के चुनाव और इस्तेमाल से जुड़े टिप्स भी दिए गए हैं।
नीचे स्क्राल करें
आइए, जानते हैं कि बेस्ट चारकोल मास्क की लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल हैं।
विषय सूची
बेस्ट चारकोल फेस मास्क के नाम
अगर आप अपने चेहरे के लिए चारकोल मास्क का चुनाव करना चाहते हैं, तो हमने नीचे 15 अलग-अलग उत्पादों के बारे में बताया है। आइए, इनकी खूबियों और खामियों के बारे में जानते हैं।
1. अर्बन गबरू चारकोल पील ऑफ मास्क
अर्बन गबरू मैन स्टाइलिंग और ग्रूमिंग इंडस्ट्री का उभरता हुआ नाम है। इसका यह चारकोल मास्क ब्लैक पील ऑफ मास्क है, जिसे पुरुष और महिलाएं दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं। इस उत्पाद के बारे में कंपनी का दावा है कि यह गहरी सफाई करके फाइनलाइन्स और लार्ज पोर्स को बेहतर सकता है।
गुण :
- इसमें स्किन प्यूरिफाइंग और एंटी-पॉल्युशन प्रभाव है।
- इसमें शक्तिशाली चारकोल है, जो आसानी से स्किन पोर्स की गंदगी और अतिरिक्त तेलों को हटा सकता है।
- ब्लैकहेड्स की समस्या से निजात दिलाने में सहायक हो सकता है।
- यह त्वचा को ताजगी और ठंडक दे सकता है।
- इसके प्रयोग से त्वचा रेशमी और चिकनी नजर आ सकती है।
- त्वचा में नमी का संतुलन बनाए रखने में सहायक है।
- हफ्ते में दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
अवगुण :
- यह चारकोल मास्क बहुत गाढ़ा है, जिस कारण इसे चेहरे पर समान रूप से फैलाना मुश्किल हो सकता है।
2. वाओ स्किन साइंस एक्टिवेटेड चारकोल पील ऑफ फेस मास्क
वाओ स्किन साइंस के इस फेस मास्क को भी सबसे अच्छा चारकोल मास्क लिस्ट में जगह दी जा सकती है। यह प्रोडक्ट प्रदूषण से पैदा होने वाली स्किन प्रॉब्लम जैसे – हाइपरपिगमेंटेशन, मुंहासे, एलर्जी व फाइन लाइंस से सुरक्षा देने का दावा करता है। इसमें 3 शक्तिशाली बायो एक्टिव तत्व हैं – बांस से बना एक्टिवेटेड चारकोल, ट्रेहलोज और एलोवेरा का अर्क। ये तीनों तत्व त्वचा को अच्छी तरह से डिटॉक्स कर सकते हैं।
गुण :
- इसका मुख्य घटक एक्टिवेटेड चारकोल पाउडर है, यह त्वचा की गहराई में जाकर से छिपे हुए विषाक्त पदार्थों और अशुद्धियों को बाहर निकाल सकता है।
- आपकी त्वचा को अधिक साफ, उज्ज्वल और जवां बना सकता है।
- इसमें एलोवेरा एक्सट्रैक्ट के एंटीऑक्सीडेंट गुण हैं।
- ट्रेहलोज ऐसा तत्व है, जो त्वचा में जरूरी नमी को सील कर सकता है।
- इसके प्रयोग से ब्लैकहेड्स को निकाला जा सकता है।
- स्किन पोर्स खुल सकते हैं।
- इस चारकोल फेस मास्क का दावा है कि यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
अवगुण :
- इसकी खुशबू सभी को पसंद नहीं आएगी।
- संवेदनशील त्वचा पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूरी है।
3. वाओ एक्टिवेटेड चारकोल फेस मास्क
वाओ एक्टिवेटेड चारकोल फेस मास्क पहले उत्पाद से अलग है। जहां ऊपर वाला पील ऑफ मास्क है, वहीं यह क्रीम फेस मास्क है। त्वचा को सौम्यता से साफ करने में यह चारकोल फेस मास्क कारगर हो सकता है। इसमें पाए जाने वाले शक्तिशाली अवशोषण गुण चेहरे से तेल, गंदगी और विषाक्त पदार्थ को बाहर निकाल सकते हैं।
गुण :
- त्वचा को शुद्ध और डिटॉक्सीफाई कर सकता है।
- स्किन पोर्स को सिकोड़ने में मददगार है।
- मुंहासों से लड़ने के लिए बढ़िया फेस मास्क साबित हो सकता है।
- त्वचा के रंग में सुधार लाने में मदद कर सकता है।
- प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाव कर सकता है।
- त्वचा को पोषण देकर उसे दोबारा स्वस्थ और ग्लोइंग बना सकता है।
- कंपनी के अनुसार यह फेस मास्क सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
अवगुण :
- ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स निकालने में प्रभावी नहीं है।
4. पॉजिटिव 3 इन 1 एक्टिवेटेड चारकोल डीप क्लीन पील ऑफ मास्क
त्वचा के लिए बेस्ट चारकोल मास्क चाहते हैं, तो यह प्रोडक्ट भी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। पॉजिटिव कंपनी का यह चारकोल पील-ऑफ मास्क त्वचा को डिटॉक्स करने का दावा करता है और प्राकृतिक रूप से चमक दे सकता है। इस मास्क में मौजूद सामग्री में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो फ्री रेडीकल्स को नियंत्रित कर सकते हैं और त्वचा की परतों को साफ कर सकते हैं।
गुण :
- इसमें मौजूद एक्टिवेटेड चारकोल, कोलेजन पेप्टाइड्स, टी ट्री ऑयल, मेंहदी का तेल, कैलेंडुला, नीम का अर्क, क्रैनबेरी का अर्क जैसे तत्व त्वचा को फिर से जीवंत बनाने में मदद कर सकते हैं।
- यह उत्पाद डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है यानी त्वचा विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित है।
- यह पील-ऑफ मास्क सस्ता है।
- त्वचा को प्राकृतिक चमक दे सकता है।
- इसका इस्तेमाल पुरुष और महिलाएं दोनों कर सकते हैं।
- इसे चेहरे पर लगाना आसान है।
अवगुण :
- कुछ यूजर्स का कहना है कि यह मास्क चेहरे से आसानी से उतर जाता है और ब्लैकहेड्स व एंड वाइटहेड्स को नहीं हटाता।
- संवेदनशील त्वचा वाले पहले पैच टेस्ट करें।
5. हेल्थविट एक्टिवेटेड चारकोल प्यूरीफाइंग पील-ऑफ मास्क
सबसे अच्छा चारकोल फेस मास्क खरीदना चाहते हैं, तो हेल्थविट का यह फेस मास्क भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह झुर्रियों को कम कर सकता है और त्वचा में कसावट ला सकता है। यह आपकी त्वचा को पोषक तत्वों से समृद्ध कर सकता है। साथ ही त्वचा से गंदगी व प्रदूषण को दूर करने में मदद कर सकता है।
गुण :
- इसका प्रयोग महिला और पुरुष दोनों कर सकते हैं।
- यह चारकोल फेस मास्क किफायती है।
- त्वचा पर निशान पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ सकता है।
- जिद्दी ब्लैकहेड्स को हटा सकता है।
- अतिरिक्त तेल को हटा सकता है और रोम छिद्रों को साफ कर सकता है।
- मृत कोशिकाओं को हटाकर चिकनी त्वचा प्रदान कर सकता है।
- त्वचा को जरूरी पोषण दे सकता है।
अवगुण :
- कुछ यूजर्स के अनुसार, यह उत्पाद थोड़ा चिपचिपा है।
6. मामाअर्थ चारकोल कॉफी क्ले फेस मास्क
मामाअर्थ को अपने प्राकृतिक कॉस्मेटिक उत्पादों के लिए जाना जाता है। इसका चारकोल फेस मास्क त्वचा को शुद्धता, पोषण और सुरक्षा दे सकता है। इसमें पपीता, शहतूत और खीरे का अर्क है। ये सभी हर्बल उत्पाद एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूरे होते हैं। इन गुणों के चलते यह विषाक्त पदार्थों को त्वचा से निकालने में मददगार हो सकते हैं। मामाअर्थ के इस फेस मास्क का प्रयोग त्वचा की टोन में सुधार करने और इसे मॉइस्चराइज करने के लिए उत्तम साबित हो सकता है।
गुण :
- यह त्वचा को एक्सफोलिएट कर सकता है, जिससे हल्के काले धब्बे साफ हो सकते हैं।
- एक्टिवेटेड चारकोल और काओलिन क्ले मुंहासों और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं से राहत दे सकता है।
- त्वचा को पूरी तरह से डिटॉक्स करके हाइपर पिगमेंटेशन को कम कर सकता है।
- इसमें कॉफी के बीज होते हैं, जो प्राकृतिक रूप से त्वचा की लालिमा और सूजन को कम कर सकते हैं।
- स्किन पोर्स में कसावट लाने में भी यह मास्क उपयोगी है।
- यूरोपीय मानकों पर आधारित और त्वचा विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित उत्पाद है।
- किसी भी तरह के टॉक्सिक तत्व और पैराबेंस व सल्फर से मुक्त है।
- इसमें कोई सिंथेटिक सुगंध नहीं है।
अवगुण :
- यह टब पैकेजिंग में है।
- संवेदनशील त्वचा वाले इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
7. ऑर्गेनिक्स मंत्रा एक्टिवेटेड चारकोल पील ऑफ मास्क
ऑर्गेनिक्स मंत्रा कंपनी हर्बल कॉस्मेटिक बनाती है। इसका पील-ऑफ मास्क ब्लैकहेड्स, अशुद्धियों और अतिरिक्त तेल से छुटकारा दिलाने में कारगर हो सकता है। यह गहराई से काम करता है और इसमें एंटी-पॉल्यूशन गुण होता है, जो मुंहासों से राहत दिला सकता है। ये सब दावे ऑर्गेनिक्स मंत्रा द्वारा किए गए हैं, इसलिए इसे सबसे अच्छा चारकोल मास्क माना जा सकता है।
गुण :
- इसमें रोजहिप और लेमन ऑयल होता है, जो प्राकृतिक ओमेगा-3 और 6 फैटी एसिड का स्रोत हैं। इस गुण के कारण यह मास्क क्षतिग्रस्त त्वचा का पुनर्निर्माण कर सकता है।
- इसमें बेंटोनाइट क्ले हैं, जो त्वचा से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकती है।
- यह फेस मास्क विटामिन-सी से युक्त है और एंटी-एजिंग प्रभाव दिखा सकता है।
- इसमें एंटीऑक्सीडेंट है, जो पिगमेंटेशन को कम करके त्वचा की टोन में सुधार कर सकता है।
- यह फेस मास्क एसेंशियल ऑयल से युक्त है, जो त्वचा को पोषण देकर उसे कांतिमय बना सकता है।
अवगुण :
- इसमें कोई खुशबू नहीं है, जिस कारण कुछ लोगों को यह पसंद न आए।
- यह मास्क त्वचा को रूखा कर सकता है। इसलिए, कंपनी का कहना है कि इसे सप्ताह में सिर्फ एक बार इस्तेमाल करें।
8. वीएलसीसी 7 एक्स अल्ट्रा व्हाइटनिंग और ब्राइटनिंग चारकोल पील ऑफ मास्क
त्वचा के छिद्रों को साफ करने और ब्लैकहेड्स व गंदगी को हटाने के लिए यह 100% शुद्ध सक्रिय चारकोल युक्त फेस मास्क है। इसमें शहतूत का अर्क है, जो एंटीऑक्सीडेंट से समृद्ध है। यह मेलेनिन के उत्पादन को नियंत्रित कर सकता है और त्वचा पर काले धब्बे होने से बचा सकता है। साथ ही यह फेस मास्क हल्दी के तेल से युक्त है, जिसे एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। यही कारण है बेस्ट चारकोल पील ऑफ मास्क की लिस्ट में इस उत्पाद को शामिल किया गया है।
गुण :
- इसमें विटामिन-सी है, जो पिगमेंटशन से बचाव में सहायक है।
- इसका इस्तेमाल करने से चेहरे में निखार आ सकता है।
- ब्लैकहेड्स को हटाने में यह फेस मास्क कारगर हो सकता है।
- विषाक्त पदार्थों व अतिरिक्त तेल को त्वचा से सोख सकता है।
- मुंहासों से छुटकारा दिला सकता है।
अवगुण :
- यह चेहरे से छोटे बालों को भी खींच सकता है, इसलिए आंखों के आस-पास न लगाएं।
9. ओरिएंटल बॉटेनिक्स एक्टिवेटेड चारकोल 3 in 1 क्ले मास्क
यह शुद्ध चारकोल फेस मास्क है, जिसमें एक्टिवेटेड चारकोल, काओलिन क्ले, बेंटोनाइट क्ले, मैट्रीरिक्साइल 3000, ह्यालुरोनिक एसिड, विटामिन-सी, ई, बी3 और बी5 है। इसका प्रयोग एकदम ताजा त्वचा प्रदान कर सकता है। यह त्वचा को पोषण और जरूरी नमी भी दे सकता है। आप चेहरे के लिए चारकोल मास्क लेते समय इस पर विचार कर सकते हैं।
गुण :
- चेहरे से तेल, गंदगी और विषाक्त पदार्थों को हटा सकता है।
- ब्लैकहेड्स से निपटने में मददगार साबित हो सकता है।
- त्वचा को डिटॉक्सीफाई करता है।
- इसमें विटामिन-सी, ग्रीन टी एक्सट्रेक्ट, गोजिबेरी फ्रूट एक्सट्रेक्ट, जिनसेंग रूट एक्सट्रेक्ट है, जो त्वचा को निखार सकते हैं।
- इसमें मौजूद मेन्थॉल प्रभाव तुरंत ताजा अनुभव दे सकता है।
- पैराबेंस, सल्फेट और सिलिकॉन जैसे तत्वों से मुक्त है।
- कंपनी के अनुसार यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
अवगुण :
- इससे चेहरा ऑयली और चिपचिपा नजर आ सकता है।
10. ऑरिजिंस क्लियर इम्प्रूवमेंट एक्टिव चारकोल मास्क
यह उत्पाद भी बेस्ट चारकोल मास्क की लिस्ट में शामिल है। इस मास्क त्वचा के राेम छिद्रों से अतिरिक्त तेल और गंदगी को खींच सकता है। इस मास्क का प्रभाव चेहरे पर जल्दी नजर आ सकता है। यह चेहरे पर दिखने वाली त्वचा दरारों और पोर्स का दिखना कम कर सकता है। काओलिन क्ले, बेंटोनाइट क्ले और चारकोल पाउडर इसके मुख्य घटक है।
गुण :
- उम्र के साथ नजर आने वाले धब्बों को कम करके त्वचा को पोषण और निखार दे सकता है।
- यह मास्क मुंहासों के खिलाफ प्रभावी हो सकता है।
- सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
- यह त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने में कारगर हो सकता है।
- इसके प्रयोग से पोर्स में कसावट महसूस हो सकती है।
- यह मास्क लगाने में आसान है।
अवगुण :
- यह अन्य फेस मास्क के मुकाबले महंगा है।
Why We Think It's Worth Buying
This product is so liked by shoppers that it has gained over 1,274 great reviews on Amazon.