
Image: StyleCraze
बदलते समय के साथ गंदगी और प्रदूषण से बचाव के लिए आज चारकोल फेस वाश का इस्तेमाल किया जाने लगा है। बताया जाता है कि इन फेस वाश में इस्तेमाल किया जाने वाला एक्टिवेटेड चारकोल त्वचा पर जमे बैक्टीरिया को हटाकर रोमछिद्रों को गहराई से साफ कर सकता है। साथ ही इसमें घाव भरने की प्रक्रिया को तेज करने का गुण भी मौजूद होता है (1)। यही वजह है कि स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम आपको बेस्ट चारकोल फेस वॉश में शामिल टॉप-10 नामों से परिचित कराने जा रहे हैं। साथ ही लेख में हम इनकी खूबियों से भी आपको अवगत कराएंगे, जिन्हें जान आप आसानी से खुद के लिए सबसे अच्छे चारकोल फेस वाश का चुनाव कर पाएंगे।
पढ़ते रहें लेख
तो आइए बिना देर किए अब हम आपको टॉप-10 की लिस्ट में शामिल सबसे अच्छे चारकोल फेस वाश के बारे में बताते हैं।
विषय सूची
बेस्ट चारकोल फेस वाश के नाम
1. एरोमा मैजिक एक्टिवेटेड बैम्बू चारकोल फेस वाश
बेस्ट चारकोल फेस वॉश की हमारी लिस्ट में पहला नाम है एरोमा मैजिक एक्टिवेटेड बैम्बू चारकोल फेस वाश का। कंपनी का दावा है कि उनका यह फेस वाश पूरी तरह से प्राकृतिक उत्पादों के उपयोग से तैयार किया गया है। इसे बनाने के लिए मुख्य रूप से बांस के चारकोल के साथ नींबू और फालसे के एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, इसमें मकई के फूल का अर्क भी मौजूद है। इस कारण यह चेहरे की त्वचा को सौम्यता से साफ करने का काम कर सकता है।
गुण :
- त्वचा की रंगत में सुधार ला सकता है।
- त्वचा को नर्म और मुलायम बना सकता है।
- त्वचा को नमी प्रदान करने का काम करता है।
- सूर्य के हानिकारक प्रभाव से बचाने में भी मदद करता है।
- रोमछिद्रों में कसाव ला सकता है।
- पैराबेन फ्री है।
- किसी भी रसायन का इस्तेमाल नहीं हुआ है।
- महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त है।
अवगुण :
- हो सकता है कि कुछ लोगों को इसकी महक पसंद न आए।
- अधिक रूखी त्वचा वालों को इस्तेमाल के बाद कुछ रूखापन महसूस हो सकता है।
2. पोंड्स प्योर व्हाइट एंटी पॉल्यूशन विथ एक्टिवेटेड चारकोल फेस वाश
कंपनी का दावा है कि इस फेस वाश को बैम्बू चारकोल से तैयार किया गया है, जिसमें विटामिन बी-3 के गुण भी मौजूद हैं। यह फेस वाश थ्री प्यूरिफिकेशन प्रोसेस के तहत त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद कर सकता है।
गुण :
- त्वचा पर जमी गंदगी को आसानी से साफ कर सकता है।
- दाग-धब्बे पैदा करने वाले कारणों को दूर करने में मदद करता है।
- त्वचा की रंगत में सुधार ला सकता है।
- किफायती है।
- त्वचा को नर्म और मुलायम बनाता है।
अवगुण :
- रूखी त्वचा वाले लोगों को उपयोग के बाद त्वचा में हल्का खिंचाव महसूस हो सकता है।
3. वाओ एक्टिवेटेड चारकोल इन्फ्यूज्ड विद एक्टिवेटेड चारकोल बीड्स फेशवाश
कंपनी का दावा है कि इस फेस वाश को बनाने के लिए एक्टिवेटेड चारकोल के साथ टी ट्री एसेंशियल ऑयल और एलोवेरा के अर्क का इस्तेमाल किया गया है। यह त्वचा विशेषज्ञों द्वारा टेस्टेड है। यह फेश वाश त्वचा की अच्छे से सफाई करने के साथ ही त्वचा को पोषण प्रदान करने का भी काम कर सकता है। इस कारण यह फेस वाश बेस्ट चारकोल फेस वॉश की हमारी लिस्ट में शामिल किया गया है।
गुण :
- त्वचा को गहराई से साफ करने के साथ ही यह त्वचा की रंगत में भी सुधार ला सकता है।
- मुंहासे की समस्या को कम करने का काम कर सकता है।
- त्वचा को नर्म और मुलायम बनाने में मदद करता है।
- त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करता है।
- एक्सफोलिएशन (मृत त्वचा को निकालना) का गुण भी मौजूद है।
- पैराबेन और सल्फेट जैसे रसायन शामिल नही हैं।
अवगुण :
कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नही हैं।
4. मामाअर्थ चारकोल नेचुरल फेस वाश फॉर ऑयल कंट्रोल एंड पॉल्यूशन डिफेंस
कंपनी का दावा है कि उन्होंने अपने फेस वाश को एक्टिवेटेड चारकोल, क्ले और कॉफी के उपयोग से तैयार किया है। इन प्राकृतिक उत्पादों की उपस्थिति के कारण यह फेस वाश त्वचा की गहराई तक जाकर सफाई कर सकता है और त्वचा को नर्म व मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकता है।
गुण :
- चेहरे पर जमी गंदगी को साफ करता है।
- चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करता है।
- प्रदूषण से बचाव करने में मदद करता है।
- सल्फेट और पैराबेन जैसे हानिकारक रसायन शामिल नही हैं।
- डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है।
अवगुण :
- कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नही हैं।
5. ओरिएंटल बोटेनिक्स एक्टिवेटेड चारकोल ब्राईट ग्लो फेस वाश
कंपनी के मुताबिक उनके इस प्रोडक्ट को मेंथोल, जई, ग्रीन टी, मुलेठी और शहतूत जैसे कुछ प्राकृतिक उत्पादों के अर्क के साथ तैयार किया गया है। ये सभी उत्पाद एक्टिवेटेड चारकोल के साथ मिलकर त्वचा की प्राकृतिक रूप से सफाई कर सकते हैं।
गुण :
- त्वचा की रंगत में सुधार ला सकता है।
- त्वचा को नर्म व मुलायम बनाने में मदद करता है।
- कील-मुंहासों की समस्या से राहत पाने में मदद करता है।
- त्वचा को पोषण प्रदान कर पुनर्जीवित कर सकता है।
- ड्राई, ऑयली और संवेदनशील त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- पैराबेन और सल्फेट जैसे हानिकारक रसायन शामिल नही हैं।
अवगुण :
- कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नही हैं।
पढ़ना जारी रखें
6. अमेरिकन ब्लैक लिक्विड कास्टिल डिटॉक्स फेस प्लस बॉडी वाश
कंपनी का दावा है कि इस प्रोडक्ट को कई प्राकृतिक सामग्रियों (जैसे नारियल, रोजमेरी, मेथी और एलोवेरा) के उपयोग से तैयार किया गया है। ये सामग्रियां एक्टिवेटेड चारकोल के साथ त्वचा की सुरक्षा और सफाई करने में मदद करती हैं।
गुण :
- एंटीबैक्टीरियल (बैक्टीरिया नष्ट करने वाला) और एंटीफंगल (फंगस दूर करने वाला) गुण मौजूद हैं।
- त्वचा में 60 प्रतिशत अवशोषित हो जाता है।
- त्वचा पर मौजूद टॉक्सिक पदार्थों को हटाने में मदद करता है।
- खुजली व चुभन की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है।
अवगुण :
- कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नही हैं।
7. पवित्रा प्लस ऑर्गेनिक एक्टिवेटेड चारकोल एक्ने ऑयल एंड पॉल्यूशन कंट्रोल फेस वाश
कंपनी का दावा है कि उन्होंने अपने इस प्रोडक्ट को बनाने के लिए 100 प्रतिशत प्राकृतिक उत्पादों का इस्तेमाल किया है। इसे बनाने के लिए मुख्य रूप से एक्टिवेटेड चारकोल के साथ अनार और एलोवेरा को उपयोग में लाया गया है। वहीं, इसमें सिट्रिक एसिड और विटामिन ई भी मौजूद हैं। एसएलएस और पैराबेन जैसे रसायनों का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
गुण :
- त्वचा की रंगत को सुधरने में मदद करता है।
- प्रदूषण से बचाव करने में सहायक है।
- कील-मुंहासे की समस्या से राहत दिला सकता है।
- त्वचा को नमी प्रदान करने का काम करता है।
- झुर्रियों की समस्या से बचाव कर सकता है।
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
- महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त है।
अवगुण :
- कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नही हैं।
8. बोक्सिया डिटॉक्सिफाइंग ब्लैक चारकोल क्लींजर
बेस्ट चारकोल फेस वॉश के तौर पर आप बोक्सिया डिटॉक्सिफाइंग ब्लैक चारकोल क्लींजर को भी इस्तेमाल में ला सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह एक्टिवेटेड चारकोल युक्त क्लींजर 100 प्रतिशत वीगन (पशु उत्पाद शामिल नहीं) है। वहीं, इसमें विटामिन सी भी शामिल है, जो त्वचा की देखभाल करने में मदद कर सकता है।
गुण :
- रोमछिद्रों में कसाव लाने का काम करता है।
- चेहरे पर जमी धूल-मिट्टी और विषैले पदार्थों को साफ कर सकता है।
- त्वचा की रंगत में सुधार लाने का काम कर सकता है।
- त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करता है।
- त्वचा पर सौम्य है।
- कोई हानिकारक रसायन का इस्तेमाल नहीं हुआ है।
अवगुण :
- कीमत अन्य के मुकाबले थोड़ी अधिक है।
9. जेंटल बीस्ट प्रीमियम एक्टिवेटेड चारकोल फेसवाश
कंपनी के अनुसार इस फेस वाश को बनाने के लिए चारकोल के साथ खीरा, नीम, ग्रीन टी और एलोवेरा का उपयोग किया गया है। इस कारण यह प्राकृतिक रूप से त्वचा को साफ करने के साथ पोषण भी प्रदान करने का काम करता है।
गुण :
- कील मुंहासों से बचाव कर सकता है।
- दाग धब्बों को दूर कर चेहरे को चमकदार बनाता है।
- रोम छिद्रों में जमी गंदगी को गहराई से निकाल सकता है।
- त्वचा की रंगत को बनाए रखने में मदद करता है।
- त्वचा को नमी प्रदान करता है।
- पैराबेन और एसएलएस (सल्फर लारेथ सल्फेट) जैसे रसायनों से मुक्त है।
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयोगी है।
अवगुण :
- कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नही हैं।
10. ऑक्सिग्लो चारकोल फेस वाश
कंपनी का दावा है कि शुद्ध एक्टिवेटेड चारकोल के उपयोग से इस फेस वाश को तैयार किया गया है, जो त्वचा को सात प्रकार की सुरक्षा प्रदान करने में मदद करता है। इसका उपयोग कर त्वचा को साफ करने के साथ त्वचा से संबंधित कुछ समस्याओं को दूर करने में भी मदद मिल सकती है।
गुण :
- चेहरे पर जमी गंदगी को हटाता है।
- ब्लैकहेड्स की समस्या से राहत दिला सकता है।
- चेहरे पर जमे अतिरिक्त तेल को हटाता है।
- दाग धब्बों को दूर करने में मदद करता है।
- जले कटे के निशान को हल्का कर सकता है।
- त्वचा को लंबे समय तक सुरक्षा प्रदान करता है।
- त्वचा की रंगत को बनाए रखने में मदद करता है।
अवगुण :
- कुछ लोगों को जले-कटे के निशान हटाने में उतना प्रभावी नहीं लग सकता है।
आगे पढ़ें लेख
लेख के अगले भाग में अब हम आपको सबसे अच्छे चारकोल फेस वाश चुनने की कुछ आवश्यक टिप्स बताएंगे।
सबसे अच्छा चारकोल फेस वाश कैसे चुनें?
बेस्ट चारकोल फेस वॉश चुनते वक्त निम्न बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
- त्वचा को अच्छे से साफ करने में सक्षम हो।
- रोमछिद्रों में जमी गंदगी को भी निकाल सकता हो।
- त्वचा की रंगत को बनाए रखने में मददगार हो।
- कील-मुंहासों की समस्या से राहत दिलाने में सहायक हो।
- आपकी त्वचा के लिए उपयुक्त हो।
- पैराबेन, सल्फेट और एसएलएस (सल्फर लारेथ सल्फेट) जैसे रसायन शामिल न हों।
- डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड हो।
हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख को पढ़ने के बाद आप बेस्ट चारकोल फेस वाश की लिस्ट में शामिल टॉप 10 नाम और उनकी खूबियों से अच्छी तरह परिचित हो गए होंगे। साथ ही लेख के माध्यम से आपको सबसे अच्छा चारकोल फेस वाश चुनते वक्त ध्यान रखने वाली कुछ खास बातें भी समझ आ गई होंगी। फिर देर किस बात की, लेख में दी गईं प्रोडक्ट लिंक्स की मदद से अपने लिए उपयुक्त सबसे अच्छे चारकोल फेस वाश को चुनें और इस्तेमाल में लाएं। आशा करते हैं कि इस काम में यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा।
Sources
- Effects of an Activated Charcoal Silver Dressing on Chronic Wounds With No Clinical Signs of Infection
https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/15575569/