Medically Reviewed By Dr. Suvina Attavar, MBBS, DVD
Written by , (शिक्षा- बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन)

पुराने समय से ही मिट्टी यानी क्ले का उपयोग सेहत और त्वचा के लिए कई किया जाता रहा है। क्ले के इस्तेमाल से त्वचा की सुंदरता बढ़ सकती है। इसलिए, ब्यूटी प्रोडक्ट्स के रूप में चेहरे के लिए क्ले मास्क का उपयोग किया जाता है। इससे त्वचा को सुंदर, चमकदार, जवां और निखरा हुआ बनाया जा सकता है। बाजार में कई कंपनियों के क्ले मास्क उपलब्ध हैं, लेकिन उनमें से सबसे अच्छा क्ले मास्क का पता लगाना थोड़ा मुश्किल है। हम इसी काम को थोड़ा आसान करने की कोशिश कर रहे हैं। स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में हम त्वचा के लिए क्ले मास्क में से बेस्ट फेस क्ले मास्क के बारे में बताएंगे। साथ ही इसे कैसे लगाते हैं, वो भी बताएंगे।

नीचे विस्तार से पढ़ें

सबसे पहले हम चेहरे के लिए क्ले मास्क के बारे में बता रहे हैं।

बेस्ट क्ले फेस मास्क के नाम 

सबसे अच्छा क्ले मास्क त्वचा से अतिरिक्त तेल को कम करते हुए अशुद्धियों से छुटकारा दिला सकता है। आइए, ऐसे ही 14 बेस्ट फेस क्ले मास्क के बारे में विस्तार से जानते हैं।

1. सैंड एंड स्काई ऑस्ट्रेलियन पिंक क्ले पॉरेफाइनिंग फेस मास्क

अगर आप सिर्फ 10 मिनट में चेहरे को डिटॉक्सीफाई कर चमकदार बनाना चाहते हैं, तो यह क्ले फेस मास्क बेहतर विकल्प हो सकता है। यह क्ले मास्क एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसमें ऑस्ट्रेलियाई पिंक क्ले, अनार और मैंगोस्टीन जैसे फलों का अर्क होता है। इसके पैकेट में क्ले के साथ एप्लीकेटर ब्रश भी आता है, जिसकी सहायता से क्ले मास्क को चेहरे पर लगाया जा सकता है।

गुण: 

  • ऑस्ट्रेलियाई पिंक क्ले त्वचा को गहराई से साफ कर सकती है।
  • यह मास्क त्वचा को साफ, चमकदार और ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकता है।
  • इसमें पैराबेंस और ग्लूटेन नहीं होता है।
  • यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • इसका एक पैकेट कई बार यूज हो सकता है।
  • यह त्वचा को मॉइस्चराइज कर हाइड्रेटेड करने में मदद कर सकता है।
  • त्वचा को टोन करने में मदद कर सकता है।
  • मुंहासों की समस्या को दूर कर सकता है।

अवगुण:

  • इसका असर ज्यादा समय तक नहीं रहता।
  • यह महंगा है।
Why It’s Worth Buying: This product has garnered over 6,429 positive reviews on Amazon, and the number continues to grow.
Price at the time of publication: ₹39.9

2. मामाअर्थ फेस मास्क

मामाअर्थ कई बेहतरीन ब्रांड्स में से एक है और इसका C 3 फेस मास्क भी एक भरोसेमंद उत्पाद है। इसे चारकोल, कॉफी और क्ले के साथ ही पपीता, ककड़ी और शहतूत का अर्क मिलाकर बनाया जाता है। इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा से विषाक्त पदार्थों को हटाने में मदद कर सकता है। इसका उपयोग कर त्वचा को टोन और मॉइस्चराइज किया जा सकता है। साथ ही यह रोम छिद्रों को भी साफ कर सकता है।

गुण: 

  • यह त्वचा की सूजन, पिंपल्स, मुंहासे और अन्य समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है।
  • यह त्वचा को एक्सफोलिएट करने के साथ ही डार्क स्पॉट्स को हल्का करने में मदद कर सकता है।
  • त्वचा को डिटॉक्सीफाई करके पिगमेंटेशन को कम करने में मदद कर सकता है।
  • त्वचा को चमकदार बना सकता है।
  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए फायदेमंद है।
  • यह डर्मेटोलॉजिकली टेस्ट से प्रमाणित है।
  • इसमें हाइपोएलर्जेनिक गुण, जिस कारण एलर्जी होने की आशंका कम है।
  • पैराबेंस, मिनरल्स ऑयल, सिंथेटिक रंग, सल्फेट्स व कृत्रिम सुगंध का उपयोग नहीं किया गया है।
  • इस क्ले फेस मास्क का उपयोग पुरुष और महिलाएं दोनों कर सकते हैं।

अवगुण: 

  • एक दिन में कई बार उपयोग करने में मुंहासों की समस्या हो सकती है।
  • इसकी अधिक मात्रा त्वचा को डार्क बना सकती है।

3. इंनसफ्री सुपर वोल्केनिक पोर क्ले मास्क

कंपनी का कहना है कि इस क्ले मास्क में ज्वालामुखी की राख को मिलाया जाता है। यह कई प्रकार से त्वचा को फायदा पहुंचाने में मदद कर सकता है। यह ऐश क्ले मास्क त्वचा को फिर से जवां बनाने में मदद कर सकता है। साथ ही यह स्किन टोन को सुधार सकता है और त्वचा को कूलिंग इफेक्ट प्रदान कर सकता है।

गुण: 

  • यह क्ले मास्क स्वस्थ और चमकदार त्वचा प्रदान कर सकता है।
  • यह त्वचा से विषाक्त पदार्थों और धूल को हटाने में मदद कर सकता है।
  • यह शुष्क त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है।
  • यह त्वचा की मृत कोशिकाओं को साफ करने में मदद कर सकता है।
  • इस मास्क की मदद से सीबम को कंट्रोल किया जा सकता है।
  • इसकी थोड़ी-सी मात्रा ही काफी होती है।
  • हानिकारक केमिकल से रहित है।

अवगुण:

  • थोड़ा महंगा है।
  • संवेदनशील त्वचा वालों को चकत्ते और मुंहासों की समस्या हो सकती है।
Why It’s Worth Buying: More than 2,590 customers have given the product positive reviews on Amazon.
Price at the time of publication: ₹18.53

4. लॉरियल पेरिस प्योर क्ले मास्क

लॉरियल पेरिस कंपनी के उत्पादों को अधिकतर लोग पसंद करते हैं। यहां हम इसके प्योर क्ले मास्क के बार में बात कर रहे हैं। यह क्ले मास्क त्वचा को एक्सफोलिएट करने के साथ-साथ अच्छी तरह से डिटॉक्सीफाई करने में भी मदद कर सकता है। इसे लगाने के 10 मिनट बाद ही असर दिखना शुरू हो सकता है।

गुण: 

  • पोर्स को अनक्लॉग करने के साथ ही उनकी स्थिति को भी सुधार सकता है।
  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • यह त्वचा में मौजूद गंदगी और अतिरिक्त तेल को निकाल सकता है।
  • यह त्वचा को सुंदर चमकदार, मुलायम और स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।
  • इसे सप्ताह में 1 बार उपयोग कर सकते हैं।
  • यह त्वचा पर आसानी से फैल जाता है और निखार लाने में मदद कर सकता है।

अवगुण:

  • इसका उपयोग रोजाना नहीं कर सकते हैं।
  • यह जार पैकेजिंग में आता है।
  • कुछ लोगों को इसकी तेज खुशबू पसंद नहीं आ सकती।
Price at the time of publication: ₹17.99

5. लॉरियल पेरिस एक्सफोलिएट एंड रिफाइन पोर्स प्योर क्ले मास्क

यह लॉरियल कंपनी का एक और क्ले फेस मास्क है। इस मास्क को त्वचा विशेषज्ञों ने चारकोल के साथ तैयार किया है, जो सिर्फ 10 मिनट में आपकी त्वचा पर असर दिखाता है। यह त्वचा की गहराई से सफाई करने के साथ ही उसे डिटॉक्सिफाई करने में मदद कर सकता है।

गुण: 

  • बेजान और थकी हुई त्वचा को फिर से तरोताजा व हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है।
  • त्वचा को चमकदार, निखरा और मुलायम बना सकता है।
  • यह त्वचा को सुखाता नहीं है, बल्कि ज्यादा हल्का और नरम बना सकता है।
  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • त्वचा को तरोताजा करने के साथ ही निखरा हुआ बना सकता है।

अवगुण:

  • मुंहसों पर असरकारक नहीं है।
  • कांच की जार की पैकेजिंग में आता है और महंगा है।
Price at the time of publication: ₹9.35

6. एज्टेक सीक्रेट बेंटोनाइट क्ले मास्क

यदि आप सोच रहे हैं कि सबसे अच्छा क्ले मास्क कौन सा है, तो एज्टेक सीक्रेट बेंटोनाइल क्ले मास्क को चुन सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इसे 100 प्रतिशत प्राकृतिक वस्तुओं से बनाया गया है। यह त्वचा को गहराई से साफ करने के साथ-साथ पर्याप्त पोषण भी दे सकता है। यह त्वचा को कई प्रकार की समस्याओं से बचाकर उसे प्राकृतिक चमक प्रदान कर सकता है।

गुण: 

  • इसका उपयोग सामान्य से ऑयली त्वचा के लिए किया जा सकता है।
  • इस क्ले मास्क का उपयोग करने से मुंहासों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
  • यह त्वचा को ठंडक पहुंचाने के साथ ही इसकी लालिमा को कम करने में मदद कर सकता है।
  • इस क्ले मास्क में आर्टिफिशल गंध का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
  • प्लास्टिक के जार में आता है और निकालने के लिए साथ में स्पून दिया गया है, इसलिए हाइजीनिक है।
  • इसे लगाने पर जलन पैदा नहीं होती है।

अवगुण: 

  • ड्राई स्किन और संवेदनशील त्वचा वालों के लिए उपयुक्त नहीं है।

7. प्लम ग्रीन टी क्लियर फेस मास्क

प्लम ग्रीन टी क्लियर फेस मास्क का उपयोग सुंदर, चमकदार और मुलायम त्वचा पाने के लिए किया जा सकता है। इसमें ग्लाइकोलिक एसिड के साथ ही ग्रीन टी का अर्क, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा को कई प्रकार से फायदा पहुंचा सकते हैं। इसका उपयोग सामान्य से ऑयली स्किन के लिए किया जा सकता है।

गुण: 

  • त्वचा की मृत कोशिकाओं और अशुद्धियों को दूर कर सकता है।
  • यह मुंहासे को दूर करने के साथ ही उन्हें नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
  • यह क्ले फेस मास्क त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त ऑयल को सोखने में मदद कर सकता है।
  • यह पैराबेंस, फ्थालेट्स और एसएलएस से मुक्त है।
  • यह त्वचा पर आसानी से फैलता है और ताजगी प्रदान कर सकता है।
  • इसका उपयोग त्वचा को एक्सफोलिएट और साफ करने के लिए किया जा सकता है।
  • इसे लगाने से इंस्टेंट ग्लो प्रदान हो सकता है।
  • पॉकेट फ्रेंडली है यानी सस्ता है।

अवगुण:

  • कांच के जार में आता है।
  • रूखी और संवेदनशील त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं होगा।
  • लंबे समय तक अपना असर नहीं दिखाता है।
Price at the time of publication: ₹13.99

8. ओरियन्टल बॉटेनिक्स एक्टिवेटेड चारकोल 3 इन 1 क्ले मास्क

ओरियंटल बॉटेनिक्स 3 इन 1 एक्टिवेटेड चारकोल क्ले मास्क एक और अच्छे उत्पादों की श्रेणी में आता है। इसको काओलिन क्ले व बेंटोनाइट क्ले के साथ ही मेट्रिक्सल 3000, विटामिन-सी, विटामिन-ई, विटामिन-बी3, विटामिन-बी5, ह्यलुरोनिक एसिड और मेंथोल के साथ बनाया गया है। इसका उपयोग सभी प्रकार की त्वचा वाले पुरुष और महिलाएं दोनों कर सकते हैं।

गुण: 

  • यह त्वचा को चिकना और स्वस्थ बनाने में मदद कर सकता है।
  • त्वचा की गहराई से सफाई करने के साथ ही हाइड्रेट कर सकता है।
  • मुंहासों और ब्लैकहेड्स की समस्या से निपटने में मदद कर सकता है।
  • त्वचा को डिटॉक्सीफाई कर सकता है।
  • इस क्ले मास्क को बनाने में पैराबेंस, सल्फेट्स, सिलिकॉन व मिनरल ऑयल का उपयोग नहीं किया गया है।
  • त्वचा के अतिरिक्त तेल को दूर कर पोषण प्रदान कर सकता है।

अवगुण:

  • अधिक समय तक लगाकर रखने से त्वचा पर जलन पैदा कर सकता है।
  • इसका असर जल्दी खत्म हो जाता है और त्वचा ज्यादा ऑयली लगने लगती है।

9. वॉव अमेजन रेनफॉरेस्ट कलेक्शन – मिनरल फेस मास्क

वॉव का यह क्ले मास्क बेहद ही अनोखा है। इस क्ले मास्क को ब्राजीलियन केओलिन, व्हाइट क्ले, बुरिटी ऑयल और विटामिन-ई के मिश्रण से बनाया गया है। इस क्ले मास्क का नियमित उपयोग बेजान और थकी हुई त्वचा में फिर से जान डाल देता है। यह क्ले मास्क त्वचा संबंधी कई समस्याओं को दूर कर सकता है।

गुण: 

  • त्वचा की चमक को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
  • यह चेहरे पर नजर आने वाले बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम कर सकता है।
  • त्वचा के काले धब्बे को हल्का कर सकता है।
  • त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ ही हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है।
  • त्वचा की मृत कोशिकाओं, अतिरिक्त सीबम और गंदगी को हटाने में मदद कर सकता है।
  • सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा की रक्षा कर सकता है।
  • त्वचा में कोलेजन के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
  • इसमें पैराबेंस, सिलिकॉन, मिनरल ऑयल व कलर का उपयोग नहीं किया गया है।

अवगुण:

  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए फायदेमंद नहीं है।
  • अधिक मात्रा में लगाना पड़ता है।
  • इसमें से अजीब-सी गंध आती है।

10. लोटस हर्बल्स क्ले व्हाइट ब्लैक क्ले स्किन व्हाइटनिंग फेस पैक

लोटस हर्बल्स कंपनी का यह फेस पैक कुछ चुनिंदा क्ले मास्क में से एक है। इसे काली मिट्टी से बनाया जाता है, जो विभिन्न प्रकार के मिनरल्स से समृद्ध हाेता है। यह त्वचा की रंगत को निखारने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद शहतूत का अर्क और मुलेठी का अर्क त्वचा व चेहरे के धब्बों को हल्का करने में मदद कर सकता है। कंपनी का कहना है कि यह मुंहासों से राहत दिला सकता है।

गुण: 

  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए फायदेमंद है।
  • यह टैन को अच्छी तरह से हटा सकता है।
  • यह त्वचा पर अच्छी तरह से फैल सकता है।
  • यह त्वचा से अतिरिक्त तेल को बाहर निकाल सकता है।
  • इसे बनाने के लिए किसी प्रकार के केमिकल का उपयोग नहीं किया गया है।

अवगुण:

  • इसमें से मिट्टी जैसी गंध आती है, जो कुछ लोगों को अच्छी नहीं लग सकती है।
  • इसका असर लंबे समय तक नहीं रहता है।
Price at the time of publication: ₹237

11. ब्यूटेल्फ फ्रेंच ग्रीन क्ले मास्क

अगर आप बिना किसी खामियों के चमकती त्वचा चाहते हैं, तो इसके लिए आप ब्यूटेल्फ कंपनी का यह फेस मास्क चुन सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह मास्क समुद्री नमक, मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम क्लोराइड, आयरन, विटामिन-ई, ग्रीन टी अर्क और पोटैशियम से समृद्ध है। ये सभी तत्व त्वचा की कोशिकाओं को पोषण और ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।

गुण: 

  • यह डेड स्किन सेल्स को हटाने और त्वचा को चमक व ताजगी भरा लुक देने में मदद कर सकता है।
  • यह क्ले मास्क त्वचा से विषाक्त पदार्थों को दूर करने में मदद कर सकता है।
  • त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचा सकता है।
  • त्वचा में अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
  • बढ़ती उम्र के कारण होने वाले प्रभाव को कम करने में मदद करता है, जिससे त्वचा जवां नजर आती है।
  • इसमें पैराबेंस और सल्फेट का उपयोग नहीं किया गया है।
  • मुंहासे और ब्लैकहेड्स को कम करने में मदद कर सकता है।

अवगुण:

  • यह जार पैकेजिंग में आता है।
  • ड्राई स्किन वालों को इसे लगाने से लाल चकत्ते और जलन की समस्या हो सकती है।

12. केयाेस इंडियन हीलिंग क्ले मास्क

केयाेस इंडियन हीलिंग क्ले मास्क भारत का पहला 2 इन 1 बेंटोनाइट त्वचा के लिए बेस्ट क्ले मास्क है। इसे क्ले और एप्पल साइडर विनेगर के मिश्रण से बनाया जाता है। साथ ही यह एंटी एजिंग गुणों से समृद्ध होता है और यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कैल्शियम बेंटोनाइट क्ले से बना हुआ है। यह त्वचा संबंधी कई समस्याओं को दूर कर उसे कई प्रकार से फायदा पहुंचा सकता है।

गुण: 

  • त्वचा को मुलायम, कोमल व चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।
  • इस क्ले मास्क के नियमित उपयोग से त्वचा के रोम छिद्र साफ हो सकते हैं। साथ ही मुंहासों व ब्लैकहेड्स की समस्या को कम किया जा सकता है ।
  • यह पैराबेंस, सल्फेट और अन्य कृत्रिम रसायनों से मुक्त है।
  • त्वचा पर होने वाले काले धब्बों को हल्का कर सकता है।
  • त्वचा को मॉइस्चराइज करने और त्वचा के हाइड्रेशन में मदद कर सकता है।
  • डेड स्किन सेल्स को खत्म कर अतिरिक्त सीबम और गंदगी को हटाने में मदद कर सकता है।
  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • इसका उपयोग पुरुष और महिला दोनों कर सकते हैं।

अवगुण:

  • इसे सूखने में समय लगता है।
  • कुछ लोगों को इसकी गंध अच्छी नहीं लग सकती है।

13. द मॉम्स को. नैचुरल क्ले फेस मास्क

इस फेस मास्क का उपयोग त्वचा को चमकदार और मुलायम बनाने के लिए कर सकते हैं। इस क्ले फेस मास्क में मोरोक्कन लावा क्ले, केओलिन, बेंटोनाइट और सक्रिय चारकोल मौजूद होते हैं, जो त्वचा को कई प्रकार से फायदा पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा, इसमें मौजूद अल्फा-हाइड्रॉक्सी एसिड त्वचा की गंदगी को दूर करने में मदद कर सकता है।

गुण: 

  • डेड स्किन सेल्स को खत्म कर सकता है और अतिरिक्त सीबम व अशुद्धियों को दूर कर सकता है।
  • यह मुंहासे और मुंहासे के धब्बों को दूर कर उन्हें नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
  • यह क्ले फेस मास्क ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को दूर करने में मदद कर सकता है।
  • यह त्वचा को डिटॉक्सीफाई कर सकता है।
  • इसमें पैराबेंस, फ्थालेट और एसएलएस नहीं होता है।
  • यह महंगा नहीं है।

अवगुण:

  • यह जार पैकेजिंग में आता है।

14. फ्रेंच पिंक क्ले फेस मास्क

त्वचा के लिए बेस्ट क्ले मास्क के रूप में फ्रेंच पिंक का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है। इसके अलावा, यह त्वचा को डिटॉक्सिफाई करने में भी मदद कर सकता है। यह कई प्रकार से त्वचा को फायदा पहुंचाता है और इसे उपयोग करना भी बहुत आसान है। इसमें मौजूद पिंक क्ले त्वचा संबंधी कई समस्याओं को दूर कर उसे कोमल और लोचदार बना सकती है।

गुण: 

  • यह त्वचा की गंदगी, अतिरिक्त तेल और प्रदूषण को दूर कर सकता है।
  • बेजान और थकी हुई त्वचा को फिर से तरोताजा कर सकता है, और त्वचा को निखारने के साथ ही लोच में सुधार कर सकता है।
  • यह डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को चमकदार, निखरा हुआ व मुलायम बना सकता है।
  • त्वचा के धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है।
  • सामान्य से लेकर ड्राई स्किन के लिए उपयुक्त है।
  • मुंहसों की समस्या को कम कर सकता है।

अवगुण:

  • आर्टिफिशल गंध का उपयोग किया गया है।
  • कांच के जार में आता है।

आगे और पढ़ें

जानते हैं कि त्वचा के लिए क्ले मास्क का चुनाव कैसे करना चाहिए। 

बेस्ट क्ले फेस मास्क कैसे चुनें?

यहां हम आपको बता रहे हैं कि किस प्रकार से आप सबसे अच्छा क्ले मास्क का चुनाव कर सकते हैं। 

  • क्ले मास्क को बनाने में पैराबेंस, सल्फेट, सिलिकॉन व मिनरल ऑयल जैसे हानिकारक तत्व और केमिकल का उपयोग नहीं किया गया हो।
  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त हो।
  • त्वचा विषेशज्ञों द्वारा प्रमाणित किया गया हो।
  • इंटरनेट पर अन्य यूजर्स की रेटिंग और रिव्यू देखने से भी फायदा हो सकता है।
  • किसी भी प्रकार के प्रोडक्ट को आप भरोसेमंद डीलर या फिर यहां हर प्रोडक्ट के साथ दिए गए अमेजन लिंक पर क्लिक करके खरीद सकते हैं।
  • उपयोग करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए।

पढ़ते रहें आर्टिकल

आइए, अब यह भी जान लेते हैं कि क्ले मास्क को कैसे लगाना चाहिए। 

क्ले फेस मास्क लगाने का सही तरीका

वैसे तो त्वचा के लिए बेस्ट क्ले मास्क का उपयोग उस पर दिए गए निर्देशों का पालन करके कर सकते हैं। फिर भी यहां हम क्ले मास्क को लगाने के सामान्य तरीके के बारे में बता रहे हैं।

  • सबसे पहले तो क्ले पाउडर को पैकेट पर बताई गई मात्रा के अनुसार निकाल कर एक बॉउल में डाल लें।
  • इसके बाद उसमें थोड़ा-सा पानी मिलाकर एक गढ़ा लेप तैयार कर लें।
  • अब अपने चेहरे को धो लें और तौलिये से पोंछ कर सुखा लें।
  • इसके बाद ब्रश या फिर उंगलियों की सहायता से पेस्ट को हल्के-हल्के अपने चेहरे, गर्दन व नाक पर लगाएं।
  • ध्यान रहे कि मास्क को आंखों के पास नहीं लगाना है।
  • 5 से 10 मिनट तक या फिर अच्छी तरह से सूखने तक मास्क को लगाए रखें।
  • इसके बाद गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें और तौलिये से अच्छी तरह से साफ कर लें।

आर्टिकल के माध्यम से आपने चेहरे के लिए क्ले मास्क के बारे में जाना। साथ ही आपने यह भी जाना कि सबसे अच्छा क्ले मास्क कौन सा है। अब आप इस लिस्ट में से सबसे अच्छा क्ले मास्क का चुनाव अपनी त्वचा के हिसाब से कर सकते हैं। आप बेस्ट फेस क्ले मास्क का चुनाव कर बाय नाउ बटन पर क्लिक करें और घर बैठे-बैठे बेस्ट क्ले मास्क पाएं। त्वचा से संबंधित अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी के लिए पढ़ते रहें स्टाइलक्रेज।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख