Written by , (शिक्षा- बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन)

दाग-धब्बों और आंखों के ऊपर-नीचे के काले घेरों को छुपाने के लिए कई जतन करके परेशान हो गई हैं, तो एक बार कंसीलर के बारे में जरूर विचार करें। यह सौंदर्य उत्पाद चेहरे की रंगत से संबंधित समस्या को चुटकियों में दूर करके ब्राइट लुक देने में मदद कर सकता है। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम बाजर में मौजूद बेस्ट कंसीलर के बारे में जानकारी दे रहे हैं। अगर आपके जहन में भी हमेशा यह सवाल उठता है कि सबसे अच्छा कंसीलर कौन सा है या फिर दाग-धब्बों को कैसे छुपाया जाए, तो यह लेख आपकी पूरी मदद करेगा। यहां बेस्ट कंसीलर के नाम के साथ ही उनके चुनाव का तरीका और चेहरे पर लगाने की विधि भी बताई गयी है।

ProductsCheck Price
LA Girl Pro ConcealPrice On Amazon
Nyx Professional Makeup Cosmetics Concealer JarPrice On Amazon
Maybelline Dream Brightening Creamy ConcealerPrice On Amazon
Lakme Absolute White Intense SPF 20 Concealer StickPrice On Amazon
Swiss Beauty Liqiud ConcealerPrice On Amazon
Insight PRO ConcealerPrice On Amazon
Olivia 100% Waterproof Pan Cake Sun Tone Makeup ConcealerPrice On Amazon
Lakme Absolute White Intense Liquid ConcealerPrice On Amazon
Wet n Wild Photo Focus ConcealerPrice On Amazon
Deborah Milano Dh 24Ore Perfect ConcealerPrice On Amazon

स्क्रोल करें

चलिए, पहले मार्केट में मौजूद बेस्ट कंसीलर के नाम जान लेते हैं।

सबसे अच्छे कंसीलर के नाम

1. एल.ए गर्ल प्रो कंसीलर, ऑरेंज करेक्टर

Best Concealer Names In Hindi

सबसे अच्छे कंसीलर की सूची की शुरूआत हम एल.ए. गर्ल्स एचडी प्रो कंसीलर से कर रहे हैं। यह एक लाइट वेट टैक्स्चर वाला कंसीलर है। कंपनी का दावा है कि त्वचा पर यह क्रीमी कंसीलर लंबे समय तक टिक सकता है। एल.ए कंसीलर का इस्तेमाल करने से त्वचा की रेडनेस और अन्य रंगत संबंधी खामियों को भी दूर किया जा सकता है।

गुण:

  • डार्क सर्कल्स यानी आंखों के नीचे के काले घेरे को कवर करे।
  • चेहरे की फाइन लाइन्स को छुपाए।
  • कम मात्रा ही पूरी स्किन के लिए पर्याप्त है।
  • किफायती है।
  • चेहरे के आस-पास के काले धब्बों को कम कर सकता है।

अवगुण:

  • गोरी त्वचा वालों के लिए उपयुक्त नहीं है।
  • अधिक मात्रा में इसका प्रयोग करने से त्वचा लाल व ऑरेंज रंग की दिख सकती है।
Price at the time of publication: ₹469

2. एनवाईएक्स प्रोफेशनल मेकअप कॉस्मेटिक्स कंसीलर जार

Best Concealer Names In Hindi

बेस्ट कंसीलर की हमारी सूची में अब दूसरा नंबर है एनवाईएक्स कंसीलर का। यह क्रीमी टैक्स्टर में आता है, जो त्वचा को मॉइस्चराइज करने का भी काम करता है। लैवेंडर शेड को भूरे रंग और ग्रीन शेड को त्वचा की रेडनेस कम करने के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

गुण:

  • यह त्वचा को मीडियम से हेवी कवरेज देता है।
  • कंसीलर आंखों के आसपास वाले हिस्से को हाइड्रेट रखता है।
  • लाइट वेट कंसीलर।
  • त्वचा को नेचुरल फिनिश देता है।
  • कई शेड्स में उपलब्ध है।

अवगुण:

  • प्रोडक्ट यूएसए (यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका) से आता है, इसलिए ज्यादा समय लग सकता है।
  • यह कंसीलर जार में आता है, इसलिए यह अनहाइजीनिक हो सकता है।
Price at the time of publication: ₹2820

3. मेबलिन ड्रीम ब्राइटनिंग क्रीमी कंसीलर

Best Concealer Names In Hindi

मार्केट में मौजूद बेस्ट कंसीलर के नाम में मेबलीन भी शामिल है। यह कई शेड्स में मौजूद है। मेबलिन कंसीलर त्वचा को एक समान बनाने के लिए बेहतर है। इससे स्किन की खामियों जैसे – डिसकलरेशन और चोट के निशान को कम किया जा सकता है।

गुण:

  • कई शेड्स में उपलब्ध।
  • काले धब्बे और दाग को छुपा सकता है।
  • क्रीमी कंसीलर।
  • ग्लिटर और हाइलाइटर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

अवगुण:

  • थोड़ा चमकीला है, इसलिए नॉर्मल कंसीलर खरीदने की इच्छा रखने वालों के लिए यह उपयुक्त नहीं है।
  • फाइन लाइन्स को नहीं छुपाता।
  • कुछ ग्राहक इसे अधिक प्रभावी नहीं मानते।
Price at the time of publication: ₹13.28

4. लैक्मे एब्सोल्यूट व्हाइट इंटेंस कंसीलर स्टिक एसपीएफ 20

Best Concealer Names In Hindi

लैक्मे के इस कंसीलर के कई शेड्स उपलब्ध हैं, इसीलिए आप अपने स्किन टोन को परफेक्ट मैच होने वाले शेड को आसानी से चुन सकते हैं। स्टिक फॉर्मेट में मिलने वाला यह कंसीलर टेक्सचर में काफी सॉफ्ट है, जिससे इसका एप्लिकेशन आसान हो जाता है। लाइट से मीडियम कवरेज देने वाला यह कंसीलर लॉन्ग लास्टिंग है। प्रोडक्ट की मानें तो यह ड्राई और ऑयली दोनों प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है, जिसे अपनी जरूरत के हिसाब से चुना जा सकता है।

गुण:

  • स्टिक में आता है, इसलिए लगाना आसान है।
  • क्रीमी टैक्स्चर में आता है।
  • इसमें विटामिन बी 3 है, जो चेहरे के मॉइस्चर को बनाए रखता है।
  • सन प्रोटेक्शन के लिए एसपीएफ 20 युक्त।
  • अल्ट्रा लाइट कंसीलर।
  • दाग और धब्बे को कवर करे।

अवगुण:

  • ग्राहकों का कहना है कि यह ड्राई स्किन के लिए उपयुक्त नहीं है।
  • महंगा लग सकता है।

5. स्विस ब्यूटी प्रोफेशनल लिक्विड कंसीलर

Best Concealer Names In Hindi

आंखों के नीचे पड़ने वाले काले धब्बों से परेशान हैं, तो कंसीलर के रूप में स्विस ब्यूटी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक लक्विड कंसीलर है, जो डार्क सर्कल्स को कवर कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह कंसीलर त्वचा की रेडनेस, खामियों और दाग को छुपा कर मैट फिनिश देता है।

गुण:

  • लाइटवेट कंसीलर।
  • मीडियम से हाई कवरेज दे।
  • फाइन लाइन्स को कवर कर सकता है।
  • चेहरे की थकान को छुपाए।
  • किफायती।
  • अच्छी खुशबू है।
  • त्वचा के साथ अच्छे से ब्लेंड हो जाता है।
  • कई शेड्स में उपलब्ध।

अवगुण:

  • ब्रांड में डार्क स्किन के लिए उपयुक्त शेड नहीं है।

6. इनसाइट प्रो कंसीलर, गोल्डन सैंड – 04

Best Concealer Names In Hindi

इनसाइट का यह प्रो कंसीलर क्रीमी और लाइटवेट है। त्वचा को यह मैट लुक देने के साथ ही स्किन को एक समान बनाता है। यह पदार्थ क्रूरता मुक्त यानी क्रुएलिटी फ्री होने के साथ ही पैराबेन केमिकल मुक्त है।

गुण:

  • सात शेड्स में उपलब्ध।
  • किफायती।
  • आंखों के नीचे के काले घेरों को कवर करे।

अवगुण:

  • ऑयली स्किन के साथ अच्छे से ब्लेंड नहीं होता।
  • ट्यूब से सही मात्रा में कंसीलर नहीं निकलता है। कई बार यह ज्यादा निकलता है, जो बर्बाद हो जाता है।
  • हर जगह आसानी से उपलब्ध नहीं है।

आगे हैं और कंसीलर

7. ओलिविया 100% वाटरप्रूफ पैन केक सन टोन मेकअप कंसीलर

Best Concealer Names In Hindi

सबसे अच्छे कंसीलर की आपकी खोज अगर अभी भी पूरी नहीं हुई है, तो एक नजर ओलिविया कंसीलर पर भी डाल सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह कंसीलर नेचुरल लुक देता है और दिनभर तरोताजा महसूस कराता है। यह स्किन को मैट फिनिश देता है।

गुण:

  • 12 शेड्स में उपलब्ध।
  • वाटरप्रूफ।
  • प्रदूषण और लाइट रेज से बचाए।
  • यह कंसीलर इंडियन स्टैंडर्ड इंस्टिट्यूट (ISI) द्वारा अप्रूव्ड प्रोडक्ट से बना है।
  • चेहरे को सॉफ्ट वेलवेट फिनिश दे।
  • दाग-धब्बों को कवर करे।

अवगुण:

  • यह कंसीलर जार में आता है, इसलिए यह अनहाइजीनिक हो सकता है।

8. लैक्मे एब्सोल्यूट व्हाइट इंटेंस लिक्विड कंसीलर

Best Concealer Names In Hindi

बेस्ट कंसीलर की इस सूची में अब नंबर है लैक्मे एब्सोल्यूट के लिक्विड कंसीलर का। इसके लिक्विड में होने की वजह से इसे एक समान रूप से लगाया जा सकता है। यह स्टिक फॉर्म में आता है, जिससे इसे चेहरे पर लगाना और सरल हो जाता है। यह स्किन को बेदाग दिखने में मदद करता है। कंपनी का दावा है कि यह अच्छे से ब्लेंड होने के साथ ही त्वचा को रेडिएंट ग्लो देता है।

गुण:

  • सूर्य से प्रोटेक्शन के लिए एसपीएफ 25 युक्त।
  • त्वचा को चमकदार बनाए।
  • स्किन को हाइड्रेड करता है।
  • फ्लॉलेस लुक।
  • त्वचा को इवन कवरेज दे।
  • आंखों के नीचे के काले घेरे को छुपाता है।

अवगुण:

  • एक्ने के मार्क्स को नहीं छुपा सकता।

9. वेट एन वाइल्ड फोटो फोकस कंसीलर

Best Concealer Names In Hindi

मार्केट में मौजूद बेस्ट कंसीलर के नाम में वेट एन वाइल्ड फोटो फोकस कंसीलर भी शामिल है। कंपनी का कहना है कि प्राकृतिक सुंदरता को और निखारने के लिए इस कंसीलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रोडक्ट का दावा है कि यह स्किन में व्हाइट परत नहीं छोड़ता है। ब्रांड के मुताबिक इसे 7 अलग-अलग स्थितियों में टेस्ट किया गया है।

गुण:

  • त्वचा में प्राकृतिक चमक लाए।
  • हाई कवरेज यानी त्वचा के दाग धब्बों को पूरी तरह से कवर कर सकता है।
  • आसानी से त्वचा के साथ ब्लेंड हो जाए।

अवगुण:

  • त्वचा पर कंसीलर केकी व पपड़ी जैसा बन सकता है।
  • ड्राई स्किन के लिए उपयुक्त नहीं है।
Price at the time of publication: ₹357

10. डेबोरा मिलानो परफेक्ट कंसीलर

Best Concealer Names In Hindi

अब हम बात करेंगे डेबोरा मिलानो परफेक्ट कंसीलर की। यह स्टीक फॉर्म में आता है, जिस वजह से इसका इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है। यह त्वचा की खामियों को छिपाकर स्मूथ और एक समान टोन देने में मदद कर सकता है।

गुण:

  • हाइपोएलर्जेनिक है, यानी यह एलर्जी से बचाता है।
  • सॉफ्ट और लंबे समय तक चलने वाला फाउंडेशन।
  • बजट फ्रेंडली।
  • विभिन्न शेड्स में उपलब्ध।
  • क्रीमी कंसिस्टेंसी।
  • त्वचा को ऑयली और केकी बनने नहीं देता।
  • हल्के दाग-धब्बों को कम कर सकता है।
  • आंखों के नीचे के हिस्से में चमक ला सकता है।

अवगुण:

  • ग्राहकों का कहना है कि यह त्वचा के साथ अच्छे से ब्लेंड नहीं होता है।
  • ऐसी (AC) रूम में करीब चार घंटे तक टिकता है, लेकिन नॉर्मल वातावरण में ज्यादा समय तक नहीं टिकता।

11. कलर फीवर फोटो मैच रेडिएंट कॉम्प्लेक्शन कंसीलर पैन स्टिक

Best Concealer Names In Hindi

बाजार में मौजूद सबसे अच्छे कंसीलर में कलर फिवर का नाम भी शामिल है। यह त्वचा को फूल कवरेज देता है, जिससे स्किन के दाग-धब्बों और डिसकलरेशन को छुपाया जा सकता है। कंपनी की मानें तो यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है और स्किन को मैट फिनिश देता है।

गुण:

  • कई शेड्स में उपलब्ध।
  • विटामिन-ई युक्त, जो रूखेपन से बचाता है।
  • सन प्रोटेक्शन के लिए एसपीएफ-10 युक्त।
  • त्वचा विशेषज्ञ और नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा टेस्टेड।
  • स्किन के साथ अच्छे से ब्लेंड हो जाता है।
  • झाइयों को कवर कर सकता है।

अवगुण:

  • स्टिक फॉर्म में होने की वजह से कंसीलर के बीच से टूटने का खतरा बना रहता है।
  • कुछ ग्राहकों का कहना है कि यह कंसीलर धब्बों को पूरी तरह से नहीं छुपाता है।

12. मैक स्टूडियो फिनिश कंसीलर

Best Concealer Names In Hindi

बेस्ट कंसीलर की हमारी सूची में नंबर है मैक स्टूडियो का। यह भी लाइटवेट कंसीलर है, जिसे त्वचा पर लगाने के बाद भारीपन का एहसास नहीं होता। इसी वजह से यह त्वचा को नेचुरल फिनिश देता है। कंपनी का दावा है कि यह विटामिन-ए और ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट से युक्त है, जो स्किन को स्वस्थ रखने और मॉइस्चराइज करने का काम कर सकता है।

गुण:

  • सन प्रोटेक्शन के लिए 35 एसपीएफ युक्त।
  • ज्यादा देर तक स्किन पर टिका रहता है।
  • आसानी से ब्लेंड हो जाता है।
  • त्वचा पर सुरक्षात्मक परत बनाता है।
  • स्किन पर आने वाले तेल को सोखने का काम करे।

अवगुण:

  • अगर सावधानी से उपयोग न किया जाए, तो यह केकी और पपड़ीदार बन सकता है। इसे सही मात्रा में त्वचा पर लगाने से ऐसा होने से बचा जा सकता है।
  • महंगा है।
Price at the time of publication: ₹22.99

अंत तक पढ़ें

अब हम कंसीलर के चुनाव के बारे में बता रहे हैं।

अपनी त्वचा के अनुसार सबसे अच्छा कंसीलर कैसे चुनें?

कंसीलर को अपनी स्किन टाइप के हिसाब से चुनना जरूरी है, नहीं तो कंसीलर को आप जिस काम के लिए खरीद रही हैं, वह मकसद पूरा नहीं हो पाएगा। जी हां, त्वचा के कुछ हिस्सों के गहरे रंग, काले घेरे, झाइयां और चोट व मुंहासों के निशान को छुपाकर एक समान त्वचा पाने के लिए इसका सही चुनाव जरूरी है। तो, आइए जानते हैं इसका चुनाव कैसे किया जाता है।

नॉर्मल से ऑयली स्किन के लिए – सामान्य से तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट कंसीलर चुनने के लिए कंसीलर के टाइप पर ध्यान दें। क्रीमी कंसीलर को नॉर्मल से ऑयली स्किन वालों के लिए बेहतर माना जाता है। क्रीम बेस्ड कंसीलर होने के कारण यह त्वचा की रंगत संबंधी खामियों को पूरी तरह कवर करने में मदद कर सकते हैं।

ड्राई से कॉम्बिनेशन स्किन के लिए – इस तरह की स्किन टाइप वालों के लिए लिक्विड कंसीलर बेहतर होता है। यह कंसीलर लाइट वेट होता है और साथ ही त्वचा को नमी देने का काम करता है। आसानी से त्वचा के साथ ब्लेंड हो जाता है, जिससे यह दाग-धब्बों और डिसकलरेशन को कवर करता है।

स्किन टोन के हिसाब से करें चुनाव – कंसीलर को भी हमेशा अपनी स्किन टोन को ध्यान में रखते हुए ही खरीदना चाहिए। साथ ही यह भी ध्यान दें कि टोन चेक करने के लिए हाथों पर पैच टेस्ट न करें बल्कि सीधे चेहरे पर ही लाइन खींचकर देखें। इस बात का ख्याल रखें स्किन टोन टेस्ट करते समय त्वचा पर किसी तरह का मेकअप न हो, तभी सटीक शेड का चुनाव आप कर सकते हैं।

कलर शेड्स का भी रखें ख्याल – कंसीलर का इस्तेमाल अगर त्वचा की रेडनेस को कम करने के लिए करना है तो ग्रीन टिंटेड कंसीलर का चयन करें। डार्क स्पॉट्स को अगर कवर करना चाहते हैं तब ऑरेंज या रेड कंसीलर खरीदें। काले घेरे के लिए अपनी स्किन टोन का ही कंसीलर का इस्तेमाल करें। अगर आंखों के नीचे काले के बजाए पर्पल या ब्लू रंग के सर्कल हैं और नसें उभरी हुई हैं तो यल्लो कलर के कलर करेक्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, ऑरेंज रंग के कंसीलर को भी गहरे रंग के डार्क सर्कल छुपाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

नोट: ध्यान दें कि अगर त्वचा पर ज्यादा दाग-धब्बे हों, तो फुल कवरेज वाला फाउंडेशन ही खरीदें। यह पूरी तरह से त्वचा की गाढ़ी रंगत को कवर करने का काम कर सकता है। लिक्विड और क्रीमी दोनों तरह के कंसीलर में लाइट, मिडियम और फुल कवरेज फाउंडेशन का विकल्प होता है।

स्क्रॉल करें

कंसीलर के बारे में इतना सब जानने के बाद इसे चेहरे पर लगाने का सही तरीका जानना भी जरूरी है। तो, चलिए जानते हैं।

कंसीलर लगाने का सही तरीका क्या है?

नीचे जानिए कंसीलर लगाने का सही तरीका –

  1. चेहरे को साफ करें – सबसे पहले चेहरे को फेसवॉश की मदद से धो लें और स्क्रब की मदद से एक्सफोलिएट कर लें। अब उसे तौलिए से थपथपा कर पोंछ लें। चेहरे के सूख जाने के बाद इस पर टोनकर लगाकर छोड़ दें।
  1. स्किन को मॉइस्चराइज करें – जैसे ही टोनर सूख जाए तो चेहरे को मॉइस्चराइज कर लें। इसके बाद स्किन प्राइमर लगाएं। यह मेकअप को देर तक टिके रहने में मदद करता है।
  1. डार्क सर्कल्स को छुपाएं – अब ऑरेंज और यल्लो कलर करेक्टर को मिलाकर डार्क सर्कल पर लगाएं। इसके लिए काले घेरे की लंबाई के मुताबिक आंखों के नीचे करेक्टर से डॉट-डॉट बनाएं या लाइन खींच लें। फिर कंसीलर की मदद से ऐसे ही गालों की ओर से वी-शेप बनाते हुए होठों के ऊपर तक डॉट्स बनाएं। अब ब्यूटी ब्लेंडर या फिर उंगलियों की मदद से इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें। ऐसा करने से दाग-धब्बों को पूरी तरह से छुपाया जा सकता है।
  1. रेडनेस को कवर करें – चेहरे पर मुंहासों के लाल रंग के निशान हों, तो उसे हरे रंग के कलर करेक्टर के इस्तेमाल से दूर करें। उंगली पर ग्रीन करेक्टर लेकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं और फिर इसे चेहरे पर अच्छे से मिला दें।
  1. काले धब्बों व चोट के निशान के लिए – स्किन पर काले धब्बे, झाइयां या चोट के निशान हों, तो उसके लिए स्किन टोन के हिसाब से ऑरेंज या पीच कलर के करेक्टर का इस्तेमाल करें। प्रभावित हिस्से पर थोड़ी सी मात्रा में उंगलियों या फिर ब्रश की मदद से लगाना काफी है।
  1. कंसीलर को सेट करें – त्वचा की रंगत संबंधी खामियों को कलर करेक्टर से कवर करने के बाद अगर चेहरा रंगीन लग रहा हो, तो थोड़ी मात्रा में फाउंडेशन लगाएं। इसके बाद इसे अच्छे से ब्लेंड कर दें। अगर अभी भी त्वचा पर दाग-धब्बे दिख रहे हों, तो लिक्विड या क्रीम कंसीलर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

उम्मीद करते हैं कि इस लेख को पढ़ने के बाद आपको अपने सवाल सबसे अच्छा कंसीलर कौन सा है का जवाब जरूर मिल गया होगा। ध्यान रखें कि मार्केट में मौजूद कंसीलर में से बेस्ट कंसीलर खरीदने से ही काम नहीं चलेगा बल्कि इसे सही तरीके से लगाना और रंगत के हिसाब से चुनना भी जरूरी है। इसी वजह से इन सभी जरूरी विषयों से संबंधित जानकारी हम इस लेख में विस्तार से दे चुके हैं। ऐसे में अब कंसीलर को खरीदते और लगाते समय लेख में दी गई बातों को जरूर ध्यान में रखें और रेडिएंट लुक के साथ हमेशा दमकते रहें।

The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख