
जानिए बजट वाले 21 बेस्ट फेस वाश के नाम – Best Face Washes in Hindi
चेहरे को अच्छी तरह साफ रखने के लिए अधिकांश लोग फेशवाश का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, सब की त्वचा एक जैसी नहीं होती है और इसलिए स्किन टाइप के अनुसार फेसवाश चुनना जरूरी हो जाता है। हालांकि, मार्केट में कई तरह के फेसवाश उपलब्ध है, जिस कारण लोग फेसवाश का चुनाव करते वक्त उलझन में पड़ जाते हैं। यहां तक कि कभी-कभी गलत फेसवाश का चुनाव भी कर बैठते हैं। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए हम स्टाइलक्रेज के इस लेख में सबसे अच्छा फेस वाश कौन सा है इसकी जानकारी देंगे। इतना ही नहीं इस लेख में हम एक दो नहीं बल्कि 21 बेस्ट फेस वाश के नाम और उसके गुण-अवगुण के बारे में भी बताएंगे। इसके साथ ही यहां बेस्ट फेस वाश को चुनने और उसे सही तरीके से लगाने की जानकारी भी दी जाएगी। तो देर किस बात की सबसे अच्छा फेस वाश का नाम जानने के लिए पढ़ते रहिये यह लेख।
पढ़ते रहिए
सबसे पहले शुरुआत करते हैं सबसे अच्छा फेस वाश कैसे चुना जाए इस जानकारी से।
विषय सूची
अपनी त्वचा के हिसाब से सबसे अच्छा फेस वाश कैसे चुनें?
नीचे जानिए त्वचा के अनुसार बेस्ट फेस वाश चुनने के कुछ टिप्स।
- हमेशा अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार ही फेसवाश का चुनाव करें। रूखी त्वचा की समस्या वाले व्यक्ति ऐसा फेसवाश चुनें जो त्वचा को अच्छी तरह मॉइस्चराइज कर सके। क्रीम बेस्ड फेसवाश हो जो त्वचा से अशुद्धियों को निकालने के साथ-साथ त्वचा को कोमल बनाएं। ध्यान रहे कि ड्राई स्किन के लिए प्राकृतिक तेल और दूध युक्त सौम्य पदार्थ हो। साथ ही इसमें सैलिसिलिक एसिड (Salicylic Acid) जैसे रासायनिक तत्व न हों, क्योंकि इससे त्वचा और ड्राई हो सकती है (1)।
- तैलीय त्वचा के लिए ऑयल फ्री फेसवाश का चुनाव करें। इसमें एलोवेरा या टी-ट्री ऑयल युक्त फेसवाश का चुनाव किया जा सकता है, जो त्वचा को जरूरत से ज्यादा रूखा न होने दे। वहीं, जिनको बार-बार पिंपल होने की शिकायत है, वो सैलिसिलिक एसिड-बेस्ड क्लींजर का उपयोग कर सकते हैं (1) (2)। इसके अलावा, जेल बेस्ड फेसवाश का भी उपयोग कर सकते हैं, जो त्वचा को हायड्रेट रखने में मदद कर सकता है।
- संवेदनशील या मिश्रित त्वचा वाले लोग सौम्य फेसवाश का चुनाव करें। खासतौर पर हाइपोएलर्जेनिक (Hypoallergenic – एलर्जी से बचाव), पैराबेन फ्री फेसवाश का चुनाव करें। पैराबेन एक प्रकार का केमिकल है, जो कॉस्मेटिक में उपयोग किया जाता है (3)। अगर किसी को एलर्जी की समस्या है तो उन्हें स्किन रिएक्शन हो सकता है (4)।
- एलर्जिक त्वचा के लिए हाइपोएलर्जेनिक (Hypoallergenic) और एंटीसेप्टिक गुणों के साथ हल्दी व नीम वाले फेसवाश का चुनाव करें।
- ज्यादा से ज्यादा हर्बल फेसवाश का चुनाव करने की कोशिश करें।
- फेसवाश लेते वक्त उसमें मौजूद सामग्री का ध्यान रखें। ज्यादा केमिकल युक्त फेसवाश का चुनाव करने से बचें।
- तीव्र सुगंध वाले फेस वाश का चुनाव न करें।
- ऐसे फेसवाश का चुनाव करें, जिसमें एक्सफोलिएटर गुण भी मौजूद हो, ताकि फेसवाश और स्क्रबिंग दोनों एक साथ हो और त्वचा की सारी अशुद्धियां आसानी से निकल सके।
- फेसवाश लेते वक्त उसके बनने की तिथि और एक्सपायरी डेट जरूर देखें।
और पढ़ें
नीचे दी गई लिस्ट से चुनें अपने लिए सबसे अच्छा फेस वाश।
बेस्ट फेस वाश के नाम
नीचे जानिए मार्केट में उपलब्ध बेस्ट फेस वाश कौन-से हैं।
1. हिमालया हर्बल प्यूरीफाइंग नीम फेस वाश
कॉस्मेटिक्स की बात की जाए तो हिमालय चर्चित ब्रांड्स में से एक है। जैसा कि इसके नाम में ही नीम है तो इससे साफ जाहिर होता है कि नीम यहां मुख्य सामग्री है। इसके अलावा, इसमें हल्दी मौजूद है, जो अपने एंटीसेप्टिक गुणों के लिए जानी जाती है। यह एक हर्बल फेसवाश है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है।
गुण
- महिला और पुरूष दोनों के लिए उपयुक्त है।
- यह हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- एंटी-फंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद हैं।
- त्वचा से अशुद्धियां निकालने के साथ-साथ पिंपल ठीक करने में मददगार।
- संवेदनशील त्वचा पर कोमलता से काम कर सकता है।
- त्वचा की रंगत में निखार ला सकता है।
- त्वचा की इलास्टिसिटी में सुधार कर सकता है।
- हाइपोएलर्जेनिक (Hypoallergenic – एलर्जी से बचाव करने वाला) है।
- त्वचा को हायड्रेट करता है।
- त्वचा को ड्राई नहीं करता है।
- इसमें पैराबेन नहीं है।
- बजट में है।
अवगुण
- एक भी नहीं है।
2. अरोमा मैजिक नीम एंड टी ट्री फेस वाश
नीम और टी ट्री एसेंशियल ऑयल युक्त यह फेसवाश हर्बल है। कंपनी का दावा है कि यह फेसवाश तैलीय त्वचा से अत्यधिक सीबम (एक प्रकार का तैलीय पदार्थ) और अशुद्धियों को निकालकर त्वचा को गहराई से साफ कर सकता है। इसमें गुलाब की पंखुड़ियां भी मौजूद हैं, जो न सिर्फ इसे एक बेहतरीन खुशबू देती हैं बल्कि त्वचा के प्राकृतिक तेल को नियंत्रित करने का काम कर सकती हैं। वहीं, इसमें मौजूद टी ट्री और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल का मिश्रण ब्लैकहेड्स को रोकने और त्वचा में किसी प्रकार की जलन से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
गुण
- तैलीय त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- महिला और पुरूष दोनों के लिए उपयुक्त है।
- प्राकृतिक तत्वों से बना है और यह एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है।
- यह कील-मुंहासों के साथ-साथ त्वचा को कोमल और निखरा हुआ बना सकता है।
- यह त्वचा पर सौम्यता से काम करता है।
- इसमें पैराबेन, अल्कोहल, कृत्रिम रंग या खुशबू नहीं है।
- यह हल्के मेकअप को भी निकाल सकता है।
- दाग-धब्बों को कम कर सकता है।
- बजट में है।
अवगुण
- शुष्क या संवेदनशील त्वचा के लिए नहीं है।
- इसे लगाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना आवश्यक है, नहीं तो त्वचा रूखी हो सकती है।
- कुछ लोगों को इसकी खुशबू तीव्र लग सकती है।
3. वाओ ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर फोमिंग फेसवाश
यह एक नया और चर्चित कॉस्मेटिक ब्रांड है। वाओ के कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट मार्केट में उपलब्ध है, उन्हीं प्रोडक्ट्स में से एक है यह फेसवाश। कंपनी का दावा है कि इसमें शुद्ध सेब का सिरका, एलोवेरा, विटामिन बी 5 और ई मौजूद हैं। यह त्वचा की मृत कोशिकाओं और अशुद्धियों को निकालने में मदद करता है। सेब का सिरका त्वचा के प्राकृतिक तेल को नियंत्रित कर सकता है। यह फेसवाश त्वचा को साफ करने के साथ-साथ पोषण भी प्रदान कर सकता है।
गुण
- हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- एलोवेरा त्वचा को सूजन या बचाव कर सकता है।
- त्वचा को हायड्रेट करने में मदद कर सकता है।
- त्वचा को गहराई और कोमलता से साफ कर सकता है।
- इसमें हानिकारक केमिकल जैसे – पैराबेन, सल्फेट और सिलिकॉन नहीं है।
- विटामिन बी 5 और ई त्वचा की लोच और नमी को बनाए रखने में सहायक हैं।
- इसके उपयोग से दाग-धब्बे कम हो सकते हैं।
- यह एंटी-एक्ने एजेंट की तरह काम कर सकता है।
अवगुण
- एक भी नहीं है।
4. पॉन्ड्स प्योर व्हाइट एंटी पॉल्यूशन विथ एक्टिवेटेड चारकोल फेसवॉश
बेस्ट फेस वाश की बात हो रही हो और पॉन्ड्स का नाम न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। पॉन्ड्स एक पुराना और चर्चित ब्रांड है। पॉन्ड्स के कई फेसवाश मार्केट में उपलब्ध हैं और उन्हीं में से एक है पॉन्ड्स प्योर व्हाइट एंटी पॉल्यूशन विथ एक्टिवेटेड चारकोल फेस वॉश। कंपनी का दावा है कि प्रदूषण के कारण चेहरे पर जमी गंदगी को यह फेसवाश गहराई से साफ कर निकालता है और यह इसमें मौजूद एक्टिवेटिड कार्बन फॉर्मूला के कारण है। यह त्वचा की अशुद्धियों को कोमलता से निकाल सकता है।
गुण
- त्वचा की मृत कोशिकाओं को निकालने में मदद कर सकता है।
- त्वचा से मैल, अत्यधिक तेल और यहां तक कि मेकअप निकालने में भी असरदार हो सकता है।
- यह त्वचा को डिटॉक्सीफाई और हायड्रेट करने में मदद कर सकता है।
- त्वचा की रंगत में निखार ला सकता है।
- त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है।
- इसकी कम मात्रा ही काफी है।
- इसकी खुशबू मनमोहक है।
- बजट में है।
अवगुण
- लगाने के बाद त्वचा ड्राई या त्वचा में कसावट आ सकती है।
- इसे लगाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाने की आवश्यकता है।
5. क्लीन एंड क्लियर फोमिंग फेस वाश
सबसे अच्छा फेस वाश की अगर बात की जाए तो जॉनसन का क्लीन एंड क्लियर फोमिंग फेस वाश भी इस लिस्ट में शामिल है। जॉनसन एंड जॉनसन बच्चों के प्रोडक्ट का एक प्रसिद्ध ब्रांड है और इस ब्रांड ने क्लीन एंड क्लियर से वयस्कों के लिए भी कॉस्मेटिक बनाने की शुरुआत की है। कंपनी का कहना है कि इस फेसवाश का निर्माण त्वचा से अत्यधिक तेल को निकालने और त्वचा को गहराई से साफ करने के लिए किया गया है। इसके उपयोग से त्वचा में ताजगी का एहसास होगा और इसे हर दिन उपयोग किया जा सकता है।
गुण
- महिला और पुरूष दोनों के लिए उपयुक्त है।
- हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- त्वचा को बिना शुष्क बनाए कोमलता से गंदगी को निकाल सकता है।
- संवेदनशील त्वचा पर सौम्यता से काम करता है।
- इसमें अल्कोहल नहीं है।
- पिम्पल्स और ब्लैकहेड्स से बचाव कर सकता है।
अवगुण
- इसमें पैराबेन है।
6. मामाअर्थ उबटन नेचुरल फेसवाश फॉर ड्राई स्किन विथ टर्मेरिक एंड सैफरन फॉर टैन रिमूवल एंड स्किन ब्राइटनिंग
जैसे कि नाम में ही उबटन है तो उसी के अनुसार इस फेसवाश का निर्माण किया गया है। यह फेसवाश प्राकृतिक तत्वों जैसे – मुलेठी, हल्दी और केसर से बनाया गया है। यह न सिर्फ त्वचा से गंदगी निकालने में मदद कर सकता है बल्कि इसमें मौजूद कैरट सीड ऑयल टैन को कम करने और त्वचा की खोई रंगत को निखारने में मदद कर सकता है। यह अपने नाम की तरह ही प्राकृतिक उबटन की तरह त्वचा पर काम कर सकता है।
गुण
- हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त।
- सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाली क्षति में सुधार कर सकता है।
- इसमें अखरोट का अर्क है, जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को निकालने और त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद कर सकता है।
- त्वचा की रंगत में सुधार कर सकता है।
- हाइपोएलर्जेनिक (Hypoallergenic) है।
- फेसवाश में केमिकल नहीं है।
- त्वचा विशेषज्ञ द्वारा टेस्टेड है।
अवगुण
- त्वचा थोड़ी शुष्क हो सकती है।
- मॉइस्चराइजर लगाने की जरूरत हो सकती है।
- अन्य फेसवाश की तुलना में महंगा है।
7. न्यूट्रोजिना ऑयल फ्री एक्ने फेसवॉश
माइक्रो-क्लियर टेक्नोलॉजी वाला ऑयल-फ्री एक्ने फेस वाश एक अल्कोहल फ्री क्लींजर है, जो त्वचा को बिना शुष्क किए हुए गहराई से अशुद्धियों को निकाल सकता है। कंपनी का दावा है कि यह कील-मुंहासों का कारण बनने वाले बैक्टीरिया पर अच्छी तरह काम कर सकता है। इसमें सैलिसिलिक एसिड कील-मुंहासों से बचाव और त्वचा के रोमछिद्रों को साफ करने में मदद कर सकता है।
गुण
- हर रोज उपयोग करने के लिए उपयुक्त है।
- तैलीय त्वचा के लिए सबसे उपयुक्त है, लेकिन शुष्क और एक्ने त्वचा वाले लोग भी इसका उपयोग कर सकते हैं।
- यह नॉन-कॉमेडोजेनिक (Non-Comedogenic – रोमछिद्रों को बंद नहीं करने का गुण) है।
- इसमें पैराबेन और अल्कोहल नहीं है।
- डर्मेटोलॉजिस्ट से टेस्टेड है।
अवगुण
- अन्य फेसवाश की तुलना में महंगा है।
8. लैक्मे ब्लश एंड ग्लो स्ट्रॉबेरी जेल फेसवाश
लैक्मे भी बेस्ट फेस वाश के इस लिस्ट में शामिल है। लैक्मे सैलून के विशेषज्ञों ने लक्मे ब्लश एंड ग्लो जेल फेस वाश तैयार किया है। कंपनी का दावा है कि स्ट्रॉबेरी युक्त इस फेसवाश में फलों का एंटीऑक्सीडेंट गुण है, जो गंदगी और अशुद्धियों को दूर करके त्वचा को साफ करने में मदद कर सकता है।
गुण
- संवेदनशील त्वचा पर कोमलता से असर करता है।
- त्वचा को मॉइस्चराइज करने और पोषण प्रदान करने का गुण है।
- फलों की मनमोहक खुशबू है।
- त्वचा के अत्यधिक तेल को नियंत्रित कर सकता है।
- इसमें पैराबेन नहीं है।
- छोटे पैक में उपलब्ध है।
अवगुण
- एक्सफोलिएटिंग गुण नहीं है।
- नॉन-ऑर्गेनिक फॉर्मूला है।
- अन्य फेसवाश की तुलना में महंगा है।
8. बायोटीक बायो हनी जेल रिफ्रेशिंग फोमिंग फेस वाश
बायोटीक बायो हनी जेल रिफ्रेशिंग फोमिंग फेस वाश को शुद्ध शहद, अर्जुन के पेड़ की छाल, यूफोरबिया पौधे और हल्दी से बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि यह त्वचा से अशुद्धियों को निकालकर, त्वचा की चमक बनाए रखने में मदद कर सकता है।
गुण
- यह हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- महिला और पुरूष दोनों के लिए है।
- इसमें विटामिन (बी 1, बी 2, सी, बी 6, बी 5 और बी 3) के साथ कॉपर, आयोडीन और जिंक मौजूद हैं।
- यह सोप फ्री और पैराबेन फ्री फेसवाश है।
- त्वचा को कोमल बनाता है।
- रंगत को निखार सकता है।
- मेकअप निकाल सकता है।
- त्वचा विशेषज्ञ द्वारा टेस्टेड।
अवगुण
- त्वचा शुष्क हो सकती है।
- कुछ व्यक्तियों को इसकी सुगंध तीव्र लग सकती है।
10. गार्नियर स्किन नेचुरल्स लाइट कंप्लीट फेसवॉश
कास्मेटिक ब्रांड्स की बात करें तो गार्नियर भी एक जाना-माना ब्रांड है। गार्नियर स्किन नेचुरल्स लाइट कंप्लीट फेसवॉश को युजु लेमन के अर्क से तैयार किया गया है। युजु लेमन को नींबू के राजा के रूप में जाना जाता है क्योंकि इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। यह अपने ब्राइटनिंग, एक्सफोलिएटिंग और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। यह फेसवाश त्वचा को गहराई से साफ कर त्वचा को एक क्लियर लुक देता है।
गुण
- यह हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- यह त्वचा पर ग्लो लाने में मदद करता है।
- त्वचा को चमकदार बनाने के साथ-साथ रंगत में भी सुधार कर सकता है।
- इसकी खुशबू हल्की और आकर्षक है।
- कील-मुंहासों से बचाव कर सकता है।
- त्वचा के अत्यधिक तेल को नियंत्रित कर सकता है।
अवगुण
- त्वचा थोड़ी ड्राई हो सकती है।
- दाग-धब्बों पर असर नहीं करता है।
पढ़ना जारी रखें
11. हिमालया मॉइस्चराइजिंग एलोवेरा फेस वाश
हिमालया का एक और फेसवाश ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है, वो है हिमालया मॉइस्चराइजिंग एलोवेरा फेस वाश। कंपनी का दावा है कि इसके उपयोग से ड्राई त्वचा की खोई हुई नमी वापस आ सकती है। इसमें खीरा और एलोवेरा है, जो त्वचा को ठंडक प्रदान करने के साथ-साथ मुलायम भी बना सकते हैं। इसके साथ ही यह एलर्जिक नहीं है।
गुण
- सामान्य से ड्राई त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त है।
- संवेदनशील त्वचा पर कोमलता से काम करता है।
- सोप फ्री और पैराबेन फ्री होता है।
- त्वचा को हायड्रेट रखता है।
- त्वचा के लिए मॉइस्चराइजिंग है।
- सर्दियों के लिए उपयुक्त फेसवाश है।
- त्वचा को गहराई से साफ कर अशुद्धियों को निकाल सकता है।
- बजट में है।
अवगुण
- जल्दी झाग नहीं निकलता है।
- इसकी कृत्रिम खुशबू है।
12. लैक्मे ब्लश एंड ग्लो कीवी फ्रेशनेश जेल फेसवाश विथ कीवी एक्सट्रैक्ट
लैक्मे स्ट्रॉबेरी फेसवाश के बाद एक और लैक्मे का फ्रूट फेसवाश इस लिस्ट में शामिल है। कंपनी का दावा है कि इसमें फलों का एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद है, जो त्वचा की गंदगी को गहराई से निकालकर त्वचा को रिफ्रेशिंग लुक दे सकता है।
गुण
- ड्राई और एक्ने प्रोन स्किन के लिए उपयुक्त है।
- 100% असली कीवी के अर्क से बना है।
- कीवी की मनमोहक खुशबू है।
- त्वचा पर सौम्यता से काम कर सकता है।
- उपयोग के बाद त्वचा चमकदार और निखरी हुई लगेगी।
- उपयोग के बाद त्वचा रूखी नहीं होती है।
- त्वचा की डलनेस को हटाकर एक फ्रेश लुक देता है।
- हर रोज उपयोग के लिए उपयुक्त है।
- हल्के मेकअप को निकालने में भी प्रभावी है।
अवगुण
- बेहद तैलीय त्वचा के लिए काम नहीं करता है।
- ताजगी का प्रभाव लंबे समय तक नहीं रहता है।
- मात्रा कम है।
13. वाओ एक्टिवेटेड चारकोल इंफ्यूज्ड विथ एक्टिवेटेड चारकोल बीड्स
चारकोल युक्त यह फेसवाश त्वचा से धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण जमे हुए विषैले तत्वों को निकाल सकता है। कंपनी का दावा है कि इसमें एंटीमाइक्रोबायल गुण मौजूद है और साथ ही इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व जैसे – नारियल तेल, संतरे के छिलके का तेल और एलोवेरा त्वचा को पोषण प्रदान करने के साथ-साथ हायड्रेट करने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें टी ट्री ऑयल युक्त बीड्स मौजूद हैं, जो कील-मुंहासों से बचाव कर त्वचा को आराम दे सकते हैं। वहीं, चारकोल युक्त बीड्स त्वचा से गंदगी और अशुद्धियों को निकालने में सहायक हो सकते हैं। इसके उपयोग के बाद त्वचा साफ और ताजगी का अनुभव कर सकती है।
गुण
- हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- चारकोल त्वचा की रंगत में निखार ला सकता है।
- यह त्वचा से अत्यधिक तेल को निकाल सकता है।
- मुंहासों और दाग धब्बों को कम करने में सहायक है।
- यह एक्सफोलिएटर की तरह भी काम करता है।
- तरोताजा महसूस कराने में मदद करता है।
- इसमें सल्फेट और पैराबेन जैसे रसायन नहीं हैं।
अवगुण
- एक भी नहीं।
14. लैक्मे ब्लश एंड ग्लो फ्रेश लेमन फेसवाश
लैक्मे के फ्रूट फेसवाश रेंज का एक और फेसवाश इस लिस्ट में शामिल है। इसमें नींबू मौजूद है और इस कारण यह एक एंटीऑक्सीडेंट गुणों वाला फेसवाश बनता है। कंपनी के अनुसार, यह त्वचा को सौम्यता से साफ करता है और प्रभावी रूप से त्वचा को साफ करने का काम करता है। यह हर रोज उपयोग करने के लिए उपयुक्त है और त्वचा के प्राकृतिक ग्लो को बरकरार रखने में मदद कर सकता है।
गुण
- यह त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ जवां बनाता है।
- त्वचा में ताजगी लाता है।
- त्वचा की मृत कोशिकाओं और अत्यधिक सीबम को निकालने में सहायक हो सकता है।
- त्वचा को हायड्रेट करता है और कोमल बना सकता है।
- त्वचा को ड्राई नहीं करता है और स्वस्थ रख सकता है।
- बजट में है।
अवगुण
- गाढ़ा है।
- स्क्रब की तरह उपयोगी नहीं है।
15. निविया फेसवाश, मिल्क डिलाईट प्रेसियस सैफरन, नॉर्मल स्किन
कॉस्मेटिक्स की बात करें तो निविया भी चर्चित ब्रांड्स में से एक है। निविया के कई क्रीम मार्केट में उपलब्ध हैं और अब निविया ने फेसवाश का भी निर्माण शुरू किया है। निविया का मिल्क डिलाईट फेसवाश उन्हीं में से एक है। इसमें केसर और दूध का प्रोटीन मौजूद है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। त्वचा के मॉइस्चर को लॉक करके यह नमी को बरकरार रख सकता है। इसका उपयोग त्वचा की गंदगी, धूल और पसीने जैसी अशुद्धियों को दूर कर सकता है। यह त्वचा पर सौम्यता से काम कर सकता है।
गुण
- सामान्य त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- त्वचा पर चमकता निखार ला सकता है।
- यह एक मॉइस्चराइजिंग फेसवाश है।
- इसकी कम मात्रा ही पर्याप्त है।
- इसकी पैकिंग आकर्षक है।
- आसानी से मार्केट में उपलब्ध है।
- किफायती है।
अवगुण
- इसमें केमिकल्स मौजूद हैं।
16. सेंट बोटानिका सनराइज फेसिअल क्लीन्जर (ब्राइटनिंग फेसवाश विथ सैंडलवुड, सैफरन, ऑरेंज, टर्मेरिक, नीम)
यह फेसवाश प्राकृतिक तत्व जैसे – गुलाब जल, चंदन का तेल, कश्मीरी केसर का अर्क, संतरे के छिलके का एक्सट्रैक्ट, हल्दी का अर्क और नीम के अर्क से बनाया गया है। यह सभी सामग्रियां साथ मिलकर काम करती हैं और चेहरे को चमकदार और जवां बनाए रखने में मदद कर सकती हैं।
गुण
- हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त।
- त्वचा को गहराई से साफ कर ग्लो देता है।
- त्वचा पर कोमलता से काम करता है।
- कील-मुंहासों से बचाव कर सकता है।
- दाग-धब्बों को कम कर सकता है।
- सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा को होने वाली क्षति या प्रीमैच्योर एजिंग के प्रभाव को कम कर सकता है।
- इसका उपयोग गुनगुने पानी के साथ करना ज्यादा असरदार हो सकता है।
- सुबह और शाम दोनों वक्त उपयोग कर सकते हैं।
- त्वचा के मॉइस्चर को बनाए रख सकता है।
- इसमें केमिकल्स नहीं है।
अवगुण
- अन्य फेसवाश की तुलना में महंगा है।
17. हिमालया ऑयल क्लियर लेमन फेस वॉश
हिमालया का एक और फेसवाश इस लिस्ट में शामिल है, वो है हिमालया ऑयल क्लियर लेमन फेस वॉश। कंपनी का दावा है कि इसे नींबू, एस्ट्रिंजेंट, कूलिंग एजेंट और शहद के साथ तैयार किया गया है। यह फेसवाश त्वचा को गहराई से साफ कर सकता है। इतना ही नहीं इसका उपयोग टैन और एजिंग के प्रभाव को भी कम कर सकता है। इसका उपयोग सुरक्षित है।
गुण
- महिला और पुरूष दोनों के लिए असरदार हो सकता है।
- त्वचा को स्वस्थ बनाने और उसकी डलनेस को कम करने में सहायक हो सकता है।
- यह त्वचा के अत्यधिक तेल को निकालने और उसे नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
- यह त्वचा के लिए स्क्रब की तरह काम कर सकता है।
- हल्के मेकअप को भी निकालने में सहायक है।
- त्वचा को मॉइस्चर और पोषण प्रदान कर सकता है।
- इसके उपयोग से त्वचा कोमल और मुलायम महसूस कर सकती है।
- नींबू की खुशबू ताजगी का एहसास दिला सकती है।
- बजट में है।
अवगुण
- यह फेसवाश त्वचा को ड्राई बना सकता है, इसलिए इसके उपयोग के बाद मॉइस्चराइजर का उपयोग करना जरूरी है।
- कुछ लोगों को नींबू की खुशबू तेज लग सकती है।
18. हिमालया टैन रिमूवल ऑरेंज फेस वाश
हमारे बेस्ट फेस वाश की लिस्ट में अगला फेसवाश भी हिमालया ही है। हिमालया का टैन रिमूवल ऑरेंज फेस वाश एक प्राकृतिक फार्मूला है, जो त्वचा को गहराई से साफ करता है और टैन को कम करने में मदद करता है। कंपनी का दावा है कि संतरे के छिलके के अर्क, पपीते और शहद जैसे प्राकृतिक तत्वों से भरपूर इस फेसवाश के पहले उपयोग से ही असर सामने आने लग सकता है। यह त्वचा के सीबम को नियंत्रित करने के साथ-साथ तेल और गंदगी को निकालने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं यह कील-मुंहासों के जोखिम को भी कम कर सकता है।
गुण
- संवेदनशील, कॉम्बिनेशन, ऑयली और एक्ने वाली त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- यह त्वचा को एक्सफोलिएट करने, अशुद्धियों और त्वचा की मृत कोशिकाओं को निकालने में सहायक हो सकता है।
- टैन को कम कर सकता है।
- हुमेक्टैंट (Humectant – मॉइस्चर को बरकरार रखने का गुण) है।
- त्वचा को हायड्रेट कर सकता है।
- त्वचा की रंगत को निखार सकता है।
- त्वचा को कोमल बना सकता है।
- त्वचा को ड्राई नहीं करता है।
- खुशबू मनमोहक है।
- जेल के रूप में है।
अवगुण
- एक भी नहीं।
19. पल्म ग्रीन टी पोर क्लींजिंग फेसवाश
कंपनी का दावा है कि यह फेस वॉश विशेष रूप से तैलीय और कॉम्बिनेशन त्वचा के लिए तैयार किया गया है। इसमें मौजूद ग्लाइकोलिक एसिड त्वचा की पुरानी कोशिकाओं (जो त्वचा के छिद्रों के बंद होने, रंगत को डल बनाने और एक्ने का कारण बनती हैं) उन्हें हटाने का काम कर सकता है। वहीं, सेल्यूलोज स्क्रब की तरह काम कर सकता है। इसके अलावा, ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम कर एक्ने पर प्रभावकारी हो सकती है।
गुण
- तैलीय और मुंहासों से ग्रस्त त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- सोप फ्री है, इसलिए त्वचा को ड्राई नहीं करता है।
- त्वचा को कोमलता से साफ करता है और अत्यधिक तेल को हटा सकता है।
- रोमछिद्रों को बंद होने से बचा सकता है।
- इसमें पैराबेन, फ्थालेट और एसएलएस जैसे केमिकल नहीं है।
- 100 प्रतिशत वीगन है।
- इसकी खुशबू ताजगी भरी और मनमोहक है।
अवगुण
- मार्केट में मौजूद अन्य बेस्ट फेस वाश की तुलना में महंगा है।
20. लोटस हर्बल्स व्हाइट ग्लो एक्टिव स्किन व्हाइटनिंग और ऑयल कंट्रोल फेसवॉश
लोटस का यह फेसवाश ग्रीन टी और बरबेरी के गुणों भरपूर है। जहां ग्रीन टी आपकी त्वचा से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने, मामूली निशान और दाग-धब्बों को कम करने में सहायक हो सकती है। वहीं, बरबेरी एक प्राकृतिक क्लीन्जर की तरह काम कर सकती है और त्वचा पर मौजूद गंदगी, जमे हुए मैल और प्रदूषकों को निकालने में सहायक हो सकती है। इसके अलावा, इसमें विटामिन-सी है, जो त्वचा को सुरक्षित रखने में और बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है।
गुण
- हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- संवेदनशील त्वचा पर सौम्यता से काम कर सकता है।
- कोई हानिकारक रसायन नहीं।
- त्वचा को ड्राई नहीं करता है।
- त्वचा में ग्लो ला सकता है।
- त्वचा की इलास्टिसिटी में सुधार कर सकता है।
- आंखों के नीचे के काले घेरों को कम करने में सहायक हो सकता है।
- त्वचा की रंगत को हल्का कर सकता है।
अवगुण
- तेल को नियंत्रित करने में असफल है।
- सोप फ्री नहीं है।
- पतला है, इसलिए यह निकालते वक्त बह सकता है, जिससे काफी फेसवाश बर्बाद हो सकता है।
21. सेंट डी वेन्स मोरक्को आर्गन ऑयल एंड रॉ हनी फेस वॉश
यह फेसवाश कुछ लोगों के लिए नया हो सकता है। कंपनी का दावा है कि यह शुद्ध मोरक्को आर्गन ऑयल और रॉ हनी के साथ तैयार किया गया है। इसके साथ ही इसमें एलोवेरा और विटामिन-ई का उपयोग किया गया है, जिससे त्वचा मॉइस्चराइज और हायड्रेट रहे।
गुण
- ड्राई स्किन के लिए उपयुक्त है।
- इसमें पैराबेन, एसएलएस, एसएलइएस, सल्फेट और अन्य केमिकल मौजूद नहीं है।
- इसमें कोई कृत्रिम सुगंध नहीं है।
- यह त्वचा पर प्रीमेच्योर एजिंग के प्रभाव को कम कर सकता है।
- इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण है जो जलन या खुजली की समस्या से राहत दिला सकता है।
- यह त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकता है।
- यह लंबे वक्त तक त्वचा को पोषण प्रदान कर सकता है।
- इसके उपयोग से त्वचा पर चमक आ सकती है।
- यह त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है।
अवगुण
- एक भी नहीं है।
आगे पढ़ें
सबसे अच्छा फेस वाश जानने के बाद, अब जानिए फेसवाश का सही तरीके से उपयोग करने का तरीका।
फेस वाश को सही तरीके से इस्तेमाल करने के कुछ टिप्स
बेस्ट फेस वाश का असर तब और अच्छा हो सकता है जब इसका उपयोग सही तरीके से किया जाए। नीचे पढ़ें सबसे अच्छा फेस वाश उपयोग करने के टिप्स।
- फेसवाश करने से पहले हैंडवाश जरूर करें ताकि हाथ की गंदगी निकल जाए।
- फिर चेहरे को गुनगुने या ठंडे पानी से भिगोए।
- अगर मेकअप लगा हो तो सबसे पहले क्लींजिंग मिल्क या मेकअप रिमूवर से मेकअप हटाएं फिर चेहरा भिगोएं।
- अब उंगली पर थोड़ा फेसवाश लें और उसे दोनों हथेलियों में फैलाएं और फिर चेहरे पर लगाएं।
- कुछ सेकंड के लिए सर्कुलर मोशन में, धीरे-धीरे चेहरे की मसाज करें।
- ध्यान रहे कि फेसवाश आंखों में न जाए।
- फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
- उसके बाद नर्म तौलिए से चेहरा पोंछ लें।
- ध्यान रहे चेहरा पोंछने के लिए नर्म तौलिया रखें और उससे सिर्फ चेहरा ही पोंछे।
- फेस वाश करने के बाद स्क्रब नहीं करें।
- उसके बाद मॉइस्चराइजर का उपयोग जरूर करें।
- पूरे दिन में दो बार फेसवाश करें, एक बार सुबह और एक बार शाम को बाहर से आने के बाद या रात को सोने से पहले।
आशा करते हैं कि इस लेख को पढ़ने के बाद सबसे अच्छा फेस वाश कौन सा है इसका जवाब आपको मिल चुका होगा। साथ ही इस लेख में बताए गए बेस्ट फेस वाश चुनने के टिप्स को जानने के बाद सबसे अच्छा फेस वाश चुनना आसान हो गया होगा। हालांकि, बेस्ट फेस वाश असर तभी दिखा सकता है जब फेसवाश के साथ-साथ पोषक तत्व युक्त आहार और सही दिनचर्या को अपनाया जाए। इसलिए, सबसे अच्छा फेस वाश लगाने के साथ-साथ अपनी डाइट पर भी जरूर ध्यान दें और पर्याप्त तरल पदार्थों का सेवन करें।
4 संदर्भ (References)
- Salicylic acid as a peeling agent: a comprehensive review
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4554394/ - Moisturizers for Acne
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4025519/ - Parabens in Cosmetics
https://www.fda.gov/cosmetics/cosmetic-ingredients/parabens-cosmetics - Biomonitoring Summary
https://www.cdc.gov/biomonitoring/Parabens_BiomonitoringSummary.html

Latest posts by Arpita Biswas (see all)
- ग्रे हेयर के लिए 11 सबसे अच्छे शैम्पू – Best Shampoo For Gray Hair in Hindi - January 21, 2021
- जुकिनी के 15 फायदे और नुकसान – Zucchini Benefits and Side Effects in Hindi - January 21, 2021
- ग्रीन टी के 16 फायदे, बनाने की विधि और नुकसान – All About Green Tea in Hindi - January 19, 2021
- बालों को झड़ने से रोकने के उपाय और इलाज – How to Stop Hair Fall in Hindi - January 18, 2021
- कील-मुंहासों के दाग से छुटकारा पाने के उपाय – Pimple Marks Removal Home Remedies in Hindi - January 17, 2021
